samacharsecretary.com

अनीत पड्डा ने पार्श्वगायन किया

मुंबई, बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री अनीत पड्डा ने पार्श्वगायन किया है। अनीत पड्डा बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं। उन्होंने फिल्म सैयारा में अपनी शानदार अभिनय कला से भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबका दिल जीत लिया है। कल रात उन्होंने अपनी गायकी की झलक दिखाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। सैयारा में अनीत ने वाणी बत्रा का किरदार निभाया है। उन्होंने कल रात एक अनप्लग्ड वर्ज़न अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कृष कपूर (अहान पांडे द्वारा निभाया गया किरदार) के लिए लिखी अपनी कविता सैयारा गाई।सुबह तक यह वीडियो 7.8 मिलियन व्यूज़, 8.71 लाख लाइक्स, 14.3 हज़ार कमेंट्स और लगभग 48 हज़ार शेयर्स के साथ सोशल मीडिया पर छा गया है।  

सिनेमा जगत को बड़ा झटका, KGF फेम एक्टर नहीं रहे

मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी एक बुरी खबर सामने आई है। केजीएफ स्टार दिनेश मंगलुरु अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। फिल्म में उन्होंने बॉम्बे डॉन का किरदार निभाकर लोगों का खूब दिल जीता था। वहीं, 55 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन लंबी बीमारी से हुआ है। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहा है।   कन्नड़ एक्टर और ऑर्ट डायरेक्टर दिनेश मंगलुरु का लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। साल 1970 में 1 जनवरी को दिनेश का जन्म हुआ था। उन्हें बचपन से ही फिल्मों में जाने का शोक था और उन्होंने अपने काम के जरिए खुद को साबित भी किया। उन्होंने ‘नंबर 73 शांतिनिवास’ जैसी फिल्मों में काम किया था।  

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘कुली’! रजनीकांत ने तोड़ा ऐश्वर्या राय की फिल्म का रिकॉर्ड

मुंबई रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म के कलेक्शन में पहले वीकेंड के बाद गिरावट देखने को मिली थी मगर फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर इतनी ऊंची छलांग मार दी है की हर कोई चौंक गया है. इसके साथ ही रजनीकांत ने मणिरत्नम की पोन्नियन सेल्वन 1 का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. आइए आपको बताते हैं ये फिल्म वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर चुकी है. रजनीकांत की कुली चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. फिल्म इंडिया के साथ ओवरसीज भी जबरदस्त कमाई कर रही है. अगर ये फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो इसे बाकी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है. कुली ने वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन कुली को सिनेमाघरों पर रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इंडिया में इसने 256.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं 304 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है. पहले मंडे को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी मगर फिल्म 70 परसेंट जंप के साथ दूसरे वीकेंड पर सब कवर कर लिया है. कुली ने इंडिया में दूसरे हफ्ते 27 करोड़ का कलेक्शन किया है जिसके बाद ये 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने 180 करोड़ कमा लिए हैं जिसके बाद कुली का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्रॉस 484 करोड़ हो गया है. कुली अब 500 करोड़ से थोड़ा ही दूर रह गई है. पोन्नियन सेल्वन-1 का तोड़ा रिकॉर्ड रजनीकांत ऐश्वर्या राय की पोन्नियन सेल्वन 1 से आगे निकल गए हैं. पोन्नियन सेल्वम-1 साल 2022 में आई थी. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 480 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसे 484 करोड़ कमाकर कुली ने तोड़ दिया है. अब देखना होगा रजनीकांत की कुली और कितनी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. कुली की बात करें तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें वो एक रिटायर्ड कुली के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म में आमिर खान का कैमियो है.

परिणीति-राघव के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने शेयर की गुड न्यूज़

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति-राजनेता राघव चड्ढा जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस जानकारी को जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए शेयर किया है। शेयर किया प्यारा पोस्ट सोमवार के दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसपर नवजात बच्चे के नन्हे पैरों की छाप दिख रही है और उसपे 1+1= 3 लिखा है, जिसका अर्थ है अब परिवार बढ़ने वाला है। इसके साथ ही कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी छोटी दुनिया, जल्द ही आने वाला है।’ सितारों ने दी शुभकामनाएं इस खुशखबरी के सोशल मीडिया पर आते ही, तमाम सितारे अभिनेत्री और उनके पति को बधाइयां दे रहे हैं। हुमा कुरैशी ने लिखा, 'बधाई।' भूमि पेडनेकर ने तीन लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं टीना दत्ता ने भी शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सोनम कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘बधाई हो डार्लिंग।’ इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी ने भी बधाई दी है। वहीं फैंस भी परिणीति-राघव को पैरेंट्स बनने की अग्रिम बधाई दे रहे हैं। कब हुई थी परिणीति और राघव की शादी? परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। इस भव्य शादी समारोह में मनोरंजन जगत और राजनीति से दिग्गज हस्तियों और करीबी लोगों ने भाग लिया था। साथ ही आपको बताते चलें कि राघव चड्ढा ने हाल ही में कपिल शर्मा शो के दौरान परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी का संकेत दिया था। परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स की अनटाइटल्ड सीरीज में नजर आएंगी। इसके जरिए वे ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अन्य कलाकार शामिल हैं।

अनुपम खेर ने ‘द बंगाल फाइल्स’ से शेयर किया ‘बापू’ वाला लुक, विवेक रंजन अग्निहोत्री भी दिखे साथ

मुंबई, मशहूर फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें अनुपम खेर महात्मा गांधी के रोल में दिखाई देंगे। मूवी का एक ‘बिहाइंड द सीन’ वीडियो अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘द बंगाल फाइल्स’ के सेट्स से, एक बिहाइंड द सीन वीडियो। इसमें उन्होंने विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी को भी टैग किया है। इसमें वे बिलकुल गांधीजी की तरह चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ विवेक रंजन और एक क्रू मेंबर भी हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। 16 अगस्त को ही कोलकाता में मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया था। स्क्रीनिंग के दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। प्रशासन ने इसके ट्रेलर को वहां रिलीज होने नहीं दिया। इसे लेकर फिल्ममेकर्स की पुलिस से काफी बहस भी हुई थी। एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने इसे लेकर हो रहे विवाद पर कहा था कि इसका उन्हें बहुत दुख है। लोग बिना देखे ही इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सभी बंगाली भाई-बहनों से फिल्म देखने की अपील भी की थी ताकि अतीत में क्या हुआ था ये लोगों को पता चल सके। वहीं मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि अगर कोई इस फिल्म को रोकेगा (बंगाल में), तो लोग और अधिक मात्रा में इसे देखने जाएंगे। ‘द बंगाल फाइल्स’ को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ ट्रायोलॉजी का हिस्सा है, जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ भी शामिल हैं। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है।  

‘एक चतुर नार’ ट्रेलर के रिलीज डेट से दिव्या खोसला ने उठाया पर्दा, एक्ट्रेस पर पिस्तौल ताने नजर आए नील नीतिन मुकेश

  मुंबई, दिव्या खोसला अपनी आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म का एक और पोस्टर रविवार को सोशल मीडिया पर जारी किया। साथ ही अपनी पोस्ट में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया, जिसने फैन्स की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इसमें अभिनेता नील नितिन मुकेश और दिव्या खोसला आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच एक टकराव की स्थिति दिखाई गई है। एक तरफ नील ने दिव्या के सिर पर पिस्तौल तानी हुई है, तो वहीं दिव्या के हाथ में मोबाइल फोन नजर आ रहा है। फोन की स्क्रीन पर बड़ा सा रुपये का चिन्ह नजर आ रहा है, जो इस ओर इशारा करता है कि फिल्म की कहानी में पैसे का लालच, चालाकी और शायद धोखाधड़ी जैसी चीजें शामिल होंगी। पोस्टर को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में दोनों किरदारों के बीच नजदीकी और तनाव एक साथ देखने को मिलेगा। पोस्टर पर एक दिलचस्प टैगलाइन भी लिखी गई है, ‘होशियारी शुरू’… इस टैगलाइन से साफ है कि फिल्म में दिमागी चालें, धोखे और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी और थ्रिलर का मिश्रण होगी। पोस्टर का बैकग्राउंड लाल-नारंगी रंगों से भरा हुआ है, जो गहराई, ड्रामा और सस्पेंस का एहसास कराता है। पोस्टर के एक कोने में 500 के नोट की भी झलक है, जो फिल्म की थीम में पैसा और चालबाजी को स्पष्ट करता है। दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, “कल, हर नजर रुकेगी… और रुकेगी सिर्फ चतुर पे! ‘एक चतुर नार’ ट्रेलर का प्रीमियर कल होगा। होशियारी शुरू 12 सितंबर से सिनेमाघरों में।” फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं, जो पहले भी ‘ओह माय गॉड’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं फिल्म के निर्माता आशीष वाघ और जीशान अहमद हैं। ट्रेलर का प्रीमियर टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 25 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा।  

सनी देओल ने की शाहरुख खान के बेटे आर्यन की तारीफ, बोले- ‘बेटा चक दे फट्टे’

मुंबई, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका पहला गाना ‘बदली सी हवा’ रिलीज हो चुका है, जिसकी क्लिप शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर साझा की, तो सनी देओल ने भी सीरीज का ट्रेलर शेयर कर आर्यन को ‘फट्टे चकने’ की सलाह दी! देओल की प्रशंसा उन अफवाहों पर विराम लगाती है जो शाहरुख खान और सनी देओल को लेकर खूब उड़ी थीं। सनी देओल ने सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए आर्यन की जमकर तारीफ भी की है। ‘गदर’ स्टार सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्यारे आर्यन खान, आपका शो बहुत ही शानदार है। बॉबी देओल की भी खूब तारीफ हुई, आपके पिता को आप पर बहुत नाज होगा। आप सभी को शुभकामनाएं, बेटा, चक दे फट्टे।” बैड्स ऑफ बॉलीवुड में फिल्म इंडस्ट्री पर व्यंग्य किया गया है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक, ग्लैमर और गपशप को लोगों के सामने पेश किया जाएगा। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने इस सीरीज को लिखा भी है। सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बांबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुएल, और गौतमी कपूर जैसे सितारे हैं। शो फिल्म इंडस्ट्री की स्याह हकीकत से दुनिया को रूबरू कराएगा। सीरीज में बॉबी देओल एक बड़े स्टार का रोल प्ले करते दिखेंगे। इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और कई अन्य कलाकारों के भी कैमियो होंगे। कुछ दिनों पहले इसका प्रीव्यू मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया था। इसके लिए शाहरुख खान होस्ट बने थे। यहां पर आर्यन खान ने इस सीरीज को प्रोड्यूस करने के लिए अपनी मां गौरी खान का आभार जताया था। इस शो से आर्यन खान की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी भी डेब्यू करने जा रही हैं। मेकर्स का दावा है कि ये धमाकेदार सीरीज 18 सितंबर को रिलीज होगी।  

तलाक के बीच गोविंदा थाईलैंड पहुंचे, 170 करोड़ में से कितनी राशि देंगी सुनीता आहूजा?

मुंबई  सुपरस्टार गोविंदा का पत्नी सुनीता के साथ 38 साल के शादी का रिश्ता टूटने की चर्चा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. वहीं इस बार कहा जा रहा है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर धोखाधड़ी और क्रूरता का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की थी. रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुनीता ने 5 दिसंबर, 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक के लिए अर्जी दी थी. जबकि हाउटरफ्लाई द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपल इस साल जून से अदालत द्वारा अनिवार्य परामर्श के साथ अपने मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहा था, जिसमें सुनीता ने भाग लिया और गोविंदा कथित तौर पर नहीं आए. लेकिन अब तलाक की खबरों के कुछ घंटे बाद ही सुनीता आहूजा का इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह तलाक को लेकर नहीं बल्कि गोविंदा के लिए अपने प्यार के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. ईट ट्रैवल और रीपिट के साथ बातचीत में सुनीता आहूजा ने अपने 38 साल की गोविंदा के साथ शादी के बारे में बात करते हुए कहा, उसको भूख कब लगता है मुझे ये भी पता है. कि अभी इसको कोक कब चाहिए मुझे ये भी पता है. उसको एसिडिटी कब हो रहा है मुझे ये भी पता है. मेरे जितना गोविंदा को कोई नहीं जानेगा और कभी जिंदगी में नहीं जानेगा कोई. क्योंकि अंदर से प्यार करती हूं ना उसको. जितना भी कोई करले प्यार. कुछ भी करले. लेकिन मेरा अंदर का प्यार है. वो मेरे जैसा गोविंदा को कोई नहीं प्यार कर सकता है. ना कोई उसको इतना समझ सकता है. गोविंदा-सुनीता की शादी बता दें, गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी रचाई थी और इस शादी से कपल के दो बच्चे भी हैं, जो फिल्मी दुनिया में संभावनाएं तलाश रहे हैं. उन्हें अभी तक बड़ा ब्रेक नहीं मिला है. गोविंदा भी अपने कमबैक के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बार-बार निराशा ही हाथ लग रही है. इधर, सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल खोल लिया है, जिस पर उनकी फोटो के साथ लिखा है, बीवी नंबर 1. हफ्तेभर पहले ही गोविंदा की पत्नी ने अपना यह यूट्यूब अकाउंट बनाया है, जिस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं. आगे उनसे जब पूछा गया कि वह 90s के या 2000 के गोविंदा में से किसे पसंद करती हैं तो सुनीता आहूजा ने कहा, 90s का. मैं वो ही गोविंदा पसंद करती हूं. पुराना गोविंदा. वापस आज गोविंदा तू यार. मेरा चीची तू आजा वापस चीची. आजा मेरे पास चीची. वहीं इंटरव्यू में सुनीता आहूजा अपनी सगाई की अंगूठी को भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं. बता दें, यह इंटरव्यू तलाक की खबरों के बाद शेयर किया गया है. लेकिन ऐसा लगता है कि यह उनके पहले व्लॉग के 8 दिन पहले शूट किया गया है क्योंकि सुनीता आहूजा बताती हैं कि वह जल्द ही कुछ नया करने वाली हैं. सुनीता आहूजा से तलाक हुआ तो 170 करोड़ के मालिक गोविंदा को कितने पैसे देने पड़ेंगे हॉटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है. उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), और (ib) के तहत याचिका दायर की. इसमें चीटिंग, दूसरी महिला से अफेयर और क्रूरता को 38 साल लंबी शादी को तोड़ने का आधार बताया है. कथित तौर पर गोविंदा को 25 मई को समन भेजा गया था लेकिन वो व्यक्तिगत रूप से वहां उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता हर कार्रवाई के दौरान मौजूद रही हैं. अगर दोनों अलग होते हैं तो गोविंदा का भारी-भरकम रकम चुकानी होगी. गोविंदा की नेटवर्थ कितनी है  रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा के पास 170 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके पास 16 करोड़ से ज्यादा की कीमत का जुहू में बंगला है जिसका नाम जल दर्शन है. साथ ही, उनके पास कई कोलकाता और लखनऊ जैसे शहरों में फ्लैट्स और फार्महाउस हैं. तलाक होता है तो गोविंदा को देना पड़ेंगे कितने रुपये कोर्ट या कानून में ऐसी कोई रकम तय नहीं है. तलाक की स्थिति में पत्नी को भरण-पोषण का राइट है जो कई अलग-अलग चीजों पर डिपेंड करता है. जैसे पति की आय कितनी है. इसके अलावा और भी कई एलीमेंट हैं जैसे-     पति की संपत्ति     पत्नी की संपत्ति     शादी के दौरान लाइफस्टाइल     इसके अलावा, बच्चों की और फैमिली की जिम्मेदारी. हालांकि, गोविंदा के पास 170 करोड़ रुपये की संपत्ति है तो अगर तलाक होता है तो ये तो जाहिर है कि इसका एक बड़ा हिस्सा सुनीता के पास जाएगा. लेकिन वो कितना होगा ये कोर्ट तय करेगी जो गोविंदा की कमाई पर डिपेंड करेगी. हालांकि, गोविंदा की नेटवर्थ देखकर लगता है कि अगर उन्हें पैसा देना पडता है तो ये करोड़ों में हो सकता है.

दिव्या खोसला कुमार की नई फिल्म ‘एक चतुर नार’ का टीजर रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा, निर्माता और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। पिछली बार वह 'सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' में नजर आई थीं, हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस बार दिव्या एक बिल्कुल अलग अंदाज में आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'एक चतुर नार' का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने किया है, जिन्हें 'ओह माय गॉड' और '102 नॉट आउट' जैसी हिट और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस बार भी उन्होंने एक दिलचस्प और चतुर कहानी को पर्दे पर लाने का बीड़ा उठाया है। टीजर में दिव्या खोसला कुमार का चालाक और स्मार्ट अंदाज देखने को मिलता है। वह बेहद चतुराई से नील नितिन मुकेश को अपने जाल में फंसाती हुई नजर आती हैं। वहीं, नील भी इस बार एक अलग शेड्स वाले किरदार में दिखाई देंगे। टी-सीरीज ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, नागिन का बवाल या नेवले का शिकार… इनमें चतुर है कौन?, जिसने दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है। 'एक चतुर नार' का रोमांच और सस्पेंस से भरा ट्रैक साफ इशारा करता है कि यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा नहीं, बल्कि इसमें चालाकी, गेमप्ले और इमोशन्स का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। दिव्या का यह अवतार अब तक उनके फैन्स ने शायद ही कभी देखा होगा। फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प बात यह है कि यह 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर शांतनु माहेश्वरी और अवनीत कौर की फिल्म 'लव इन वियतनाम' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच क्लैश देखने लायक होगा। दिव्या खोसला कुमार और नील नितिन मुकेश की जोड़ी पहले कभी साथ नहीं आई थी, इसलिए दर्शकों के लिए यह नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी एक सरप्राइज होगी।  

गिटारिस्ट और सिंगर Brent Hinds नहीं रहे, फैंस ने दी श्रद्धांजलि

लॉस एंजिल्स अमेरिकन संगीत की दुनिया का जाना माना नाम ब्रेंट हिंड्स का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है. खबर मिल रही है कि सड़क दुर्घटना के कारण पूर्व गायक की मौत हुई है. हेवी मेटल बैंड मैस्टोडॉन के पूर्व गायक-गिटारिस्ट ब्रेंट हिंड्स के निधन की जानकारी बैंड के सदस्यों ने दिया है. कैसे हुआ निधन? बता दें कि अटलांटा पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल चलाते समय गायक ब्रेंट हिंड्स  की मौत हो गई. बीएमडब्ल्यू एसयूवी चालक द्वारा सड़क पर मोड़ लेते समय ये घटना हुई है. खबर है कि ब्रेंट हिंड्स  घटनास्थल पर ही बेसुध हो गए थे. गायक-गिटारिस्ट के निधन पर बैंड ने जताया दुख गायक ब्रेंट हिंड्स के निधन पर हेवी मेटल बैंड मैस्टोडॉन ने सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया है. बैंड ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘हम बहुत दुखी और स्तब्ध हैं और अभी भी शानदार कलाकार के जाने के गम को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे व्यक्ति को जिसके साथ हमने इतनी सारी सफलताएं, उपलब्धियां और संगीत का निर्माण किया,  जिसने इतने सारे लोगों के दिलों को छुआ.’ कौन थे ब्रेंड हिंड्स? बता दें कि ब्रेंट हिंड्स का जन्म अमेरिका के हेलेना शहर में 16 जनवरी 1974 को हुआ था. विलियम ब्रेंट हिंड्स एक अमेरिकी संगीतकार थे, जो अटलांटा हेवी मेटल बैंड मैस्टोडॉन के प्रमुख गिटारिस्ट के रूप में जाने जाते थे. मैस्टोडॉन के दो एल्बम काफी प्रसिद्ध हुए थे, जिनमें एक 2017 का “एम्परर ऑफ सैंड” है और दूसरा 2014 में आया “वन्स मोर राउंड द सन है. हालांकि इसी साल मार्च में ब्रेंट हिंड्स  ने बैंड छोड़ दिया था.