samacharsecretary.com

भूल भुलैया 3′ की पहली वर्षगांठ पर कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘नागज़िला’ की शूटिंग!

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 3' की पहली वर्षगांठ पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग! शुरू कर दी है। ‘भूल भुलैया 3’ के सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद युवा सितारों में से एक बन चुके कार्तिक आर्यन ने अपनी इस फिल्म की पहली वर्षगांठ पर अपने करियर का एक नया सिनेमाई अध्याय शुरूते हुए अपनी नई क्रीचर-कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। कार्तिक आर्यन ने आज सुबह ही अपने दर्शकों को यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की मुहूर्त शॉट की झलकियों के साथ साझा की है। इसमें वह क्लैपबोर्ड पकड़े मुस्कराते हुए नज़र आ रहे हैं और उनकी मोहक मुस्कान सब कुछ कह रही है।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, "भूल भुलैया 3 को हुए एक साल और नागजिला की हुई शुरुआत। हर हर महादेव। 14th अगस्त 2026” ‘नागज़िला’, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, एक जॉनर-बेंडिंग एंटरटेनर है, जिसमें रोमांचक क्रीचर थ्रिल्स को कार्तिक आर्यन की पहचान बन चुके ह्यूमर और आकर्षण के साथ जोड़ा गया है।‘भूल भुलैया 3’ में रहस्यमयी और गंभीर रूह बाबा का किरदार निभाने के बाद, अब कार्तिक एक ऐसी अनोखी दुनिया में कदम रख रहे हैं जो पौराणिकता, शरारत और धमाकेदार मनोरंजन से भरी हुई है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ इस साल 31 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह अनुराग बसु की एक संगीतमय प्रेम कहानी में भी नज़र आएँगे।  

एलिमनी विवाद पर माही विज का बयान: जय भानुशाली से 5 करोड़ मांगने की खबर पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई  जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन के पॉपुलर कपल हैं. दोनों को फैन्स को बेशुमार प्यार मिलता आया है. पिछले कुछ वक्त से इनकी शादी में अनबन की खबरें हैं. ऐसी चर्चा है कि दोनों 14 साल की शादी के बाद तलाक ले रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि दोनों ने जुलाई और अगस्त 2025 के बीच तलाक फाइनल कर लिया है. अब माही ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है.  माही का 5 करोड़ एलिमनी पर रिएक्शन सोशल मीडिया पर माही विज और जय भानुशाली के टूटते रिश्ते पर बात हो रही है. ये भी कहा गया कि माही ने एलिमनी में 5 करोड़ रुपये लिए हैं. एक्ट्रेस ने एलिमनी पर रिएक्ट करते हुए कहा कि जब प्रूफ हो, तब बात कीजिए. मुझे एलिमनी ही समझ नहीं आता. मेरे लिए, अगर एक इंसान पैसे कमाता है, तो एक औरत का उस पर हक नहीं बनता. जब आप रिश्ते से अलग हो जाते हो. मैं ये बात अपने लिए नहीं, समाज के लिए, एक औरत के तौर पर कह रही हूं. मुझे लगता है वो पैसे उस इंसान के हैं जिसने कमाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी देखभाल खुद कर सकता है. तो बहुत अच्छी बात है. एलिमनी सिर्फ उन्हीं महिलाओं के लिए सही है, जिन्होंने कभी काम नहीं किया. माही ने यह भी कहा कि जो औरतें काम करने में सक्षम हैं, उन्हें खुद मेहनत करनी चाहिए. अपने पिता या पति के पैसों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद फाइनेंशली स्वतंत्र बनना चाहिए.  अफवाहों पर मत करो यकीन  माही ने आगे कहा, जब रास्ते अलग हो जाते हैं, तो अपना खुद कमाओ. जब साथ में हो, तब भी हर लड़की को फाइनेंशली इंडिपेंडेंट होना चाहिए. ना कि अपने पिता या पति के पैसों पर डिपेंडेंट. एलिमनी के बारे में, जब तक आप लोग मेरे मुंह से नहीं सुनते, किसी न्यूज पर मत जाओ. एक्ट्रेस ने यह साफ नहीं बताया कि वो और जय सच में तलाक ले रहे हैं या नहीं. उन्होंने कहा, कृपया तब तक किसी खबर पर विश्वास मत कीजिए, जब तक मैं खुद न कहूं. हमारी, हमारे बच्चों, परिवार और माता-पिता की प्राइवेसी का सम्मान करें. हमें अकेला छोड़ दें. अगर हमें कभी कुछ बताने की जरूरत महसूस होगी, तो हम खुद बताएंगे. जय मेरा परिवार है और हमेशा रहेगा. वो मेरे बच्चों के लिए एक शानदार पिता हैं और बहुत अच्छे इंसान हैं.  जय और माही ने 2011 में शादी की थी. दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं. कपल ने राजवीर और खुशी को गोद लिया था. जबकि तारा का जन्म IVF के जरिए हुआ था.     

भक्तों के लिए खुशखबरी! हंसराज रघुवंशी ने श्याम खाटू बाबा को समर्पित नया गीत किया जारी

नई दिल्ली, ‘मेरा भोला है भंडारी’ फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। सिंगर के भक्ति गीत फैंस के दिलों को छू जाते हैं। क्योंकि उनके भक्ति गीतों में सिर्फ भक्ति ही नहीं बल्कि आस्था की एक कहानी भी छिपी होती है, जो भक्त को उनके आराध्य के साथ जोड़ती है। अब बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव से पहले हंसराज रघुवंशी ने अपना नया भक्ति गीत रिलीज कर दिया है, जो आते ही छा गया है। हंसराज रघुवंशी का नया भक्ति गीत “श्याम बाबा का जन्मदिन” रिलीज कर दिया है। गीत में हंसराज रघुवंशी धोबी का किरदार निभा रहे हैं और वे जहां भी इस्त्री किए कपड़े देने जाते हैं, वहां बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। ये देखकर हंसराज बहुत खुश होते हैं और अपनी छोटी सी झोपड़ी में बाबा का जन्मदिन मनाते हैं। गीत के अंत में बहुत अच्छा मैसेज दिया गया है, जिस पर लिखा है “खाटू श्याम के दरबार में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता है, सिर्फ प्रेम और भक्ति का रंग होता है।” गीत रिलीज के साथ ही फैंस को पसंद आ रहा है। एक यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “वाह रघुवंशी जी, आपके गीत ने जन्मोत्सव की खुशी को दोगुना कर दिया है। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।” एक अन्य ने लिखा, “आपकी आवाज में जादू है, ऐसा लग रहा है कि खुद बाबा श्याम ने आप पर खास कृपा की है।” बता दें कि बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है और इस बार एकादशी 1 नवंबर को सुबह 09 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी और 2 नवंबर की सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। ऐसे में बाबा श्याम का जन्मदिन देशभर के मंदिरों में 1 नवंबर को मनाया जाएगा, लेकिन देवउठनी एकादशी का व्रत 2 नवंबर को रखा जाएगा। इसके पीछे के दो कारण हैं। पहला, एकादशी कभी भी दशमी युक्त नहीं होनी चाहिए। दशमी युक्त एकादशी को शुभ नहीं मानते हैं, जबकि दूसरा, एकादशी या कोई भी हिंदू त्योहार उदया तिथि के हिसाब से मनाया जाता है। ऐसे में देवउठनी एकादशी की उदया तिथि 2 नवंबर को है, इसलिए व्रत भी 2 नवंबर को ही रखा जाएगा।    

‘मैंने अभी सब कुछ हासिल नहीं किया’, लोकप्रियता को लेकर सोनम बाजवा ने जाहिर की अपनी राय

मुंबई,  पंजाबी और हिंदी दोनों फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री सोनम बाजवा अपने करियर को लेकर हमेशा जमीन से जुड़ी नजर आती हैं। भले ही सोनम आज अपनी लोकप्रियता के चरम पर हों, लेकिन वह खुद इसे पूर्ण सफलता नहीं मानती। वह हमेशा अपनी उपलब्धियों के लिए ईश्वर का धन्यवाद करती हैं। सोनम बाजवा ने अपनी फिल्मी यात्रा और अपने अनुभवों के बारे में आईएएनएस से खुलकर बातचीत की। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने अभी सब कुछ हासिल नहीं किया है। उनके लिए हर दिन मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अभी मुझे बहुत मेहनत करनी होगी। अगर मैं पंजाब की बात करूं, तो मैंने वहां बहुत सारी फिल्में की हैं। लेकिन हर फिल्म से पहले, मैं उतनी ही उत्साहित होती हूं जितनी साथ ही साथ नर्वस भी होती हूँ। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि अभी मुझे बहुत मेहनत करनी होगी। अगर मैं पंजाबी इंडस्ट्री की बात करूं, तो मैंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया है, लेकिन हर नई फिल्म से पहले मेरा उतना ही उत्साह होता है जितना मैं नर्वस महसूस करती हूं। उत्साह और नर्वसनेस दोनों ही मेरे काम का हिस्सा हैं और यह मुझे अपने काम को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है।” सोनम ने बताया कि वह हमेशा सोचती रहती हैं कि कैसे वह अपने काम को और अच्छा बना सकती हैं, कैसे किसी फिल्म को और सफल बना सकती हैं। उन्होंने कहा, ”मेरे लिए हर फिल्म एक नई चुनौती होती है और इसे सफल बनाने की कोशिश मेरे काम का अभिन्न हिस्सा है। केवल लोकप्रियता या प्रशंसा से सफलता का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। असली सफलता तब है जब मैं खुद अपने काम से संतुष्ट हूं और लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती रहूं।” सोनम बाजवा ने आगे कहा, ”मुझे नहीं पता कि लोग मुझे कैसे देखते हैं, लेकिन मैं अपने काम में काफी आत्मविश्वासी हूं। फिर भी, हमेशा लगता है कि मैं और बेहतर कर सकती थी। हर नई भूमिका मेरे लिए एक चुनौती होती है और मैं इसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाती हूं। नर्वसनेस और उत्साह मुझे लगातार प्रेरित करते हैं। इसी वजह से मैं कभी भी नहीं मानती कि मैंने पूर्ण सफलता हासिल कर ली है।” अपने करियर को लेकर सोनम का मानना है कि उन्हें जो कुछ भी मिला है, वह उनकी मेहनत के साथ-साथ ईश्वर की कृपा का भी परिणाम है। अभिनेत्री कहती हैं कि वह हर कदम पर शुक्रगुजार रहती हैं और अपने काम को और बेहतर बनाने की कोशिश करती रहती हैं।  

अमल-मालती की तकरार ने मचाया हंगामा, तान्या ने डाली आग में घी!

मुंबई रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे नए कैप्टन बन गए हैं। लेकिन उनके इस कप्तानी बनने तक के सफर में काफी हंगामा देखने को मिला। अमल मलिक और मालती चाहर के बीच भयंकर बहसबाजी हुई, जिसमें आधा योगदान तान्या मित्तल का भी रहा। वह दो दोस्तों के बीच आग लगाने वाला बढ़िया गेम खेल रही हैं। और ये अब दर्शकों को साफ दिखाई भी दे रहा है। खैर, फरहाना-नेहल और कुनिका-नीलम की दोस्ती में दरार लाने के बाद अब मालती-अमल में भी नफरत के बीज बो दिए हैं। 'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमल बॉल के आने का इंतजार कर रहे होते हैं और तभी मालती आती हैं तो उनसे कहते हैं, 'गटर मत खोल।' तो क्रिकेटर की बहन बोलीं, 'तुझे को गटर ही पसंद है न।' सिंगर ने कहा, 'हां… इसीलिए तेरे से बात की।' वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने कहा, 'बिलकुल।' अब नए प्रोमो में अमल ने घरवालों के सामने ऐसा दिखाया कि मालती उनको गटर बोल रही हैं। अमल मलिक और मालती में बहस प्रोमो में अमल आकर मालती से कहते हैं कि उन्होंने पहले ही बताया है कि 10 लोगों के बीच में आकर उनसे बदतमीजी से बात न करें। लेकिन मालती बोलीं कि वह बाद में बात करेंगी। फिर अमल ने कहा- ' गटर-वटर नहीं बोलने का।' वाइल्डकार्ड ने चिल्लाते हुए कहा, 'बाद में बात करते हैं।' फिर तान्या सिंगर के पीछे-पीछे गईं और पूछा कि 'अमल वो गटर-गटर क्या बोल रही थी तेरे को?' फिर कुनिका ने भी कहा, 'स्वेटर उसका पहनेगी और गटर उसको बोलेगी। वाह-वाह।' तान्या ने मालती के खिलाफ अमल के भरे कान तान्या ने अमल के कान में ये भरा कि मालती उनके साथ कुछ एंगल बनाने की कोशिश करती हैं। मालती ने फिर डैन्यूब में लेटे अमल से कहा कि वह लाइफ में किसी से ऐसी गंदी बातें नहीं करती हैं। सिंगर ने कहा कि बदतमीजी से बात करना है तो बात मत करना यार। इधर, मालती ने गौरव से आकर कहा कि उन्हें अमल पर गुस्सा आ रहा है तो मृदुल ने कहा कि वहां पर तान्या अपना होल्ड रखना चाहती है।

डिंपल कपाड़िया का मजेदार खुलासा: अक्षय कुमार की हरकतों से परेशान सास ने कही ये बात!

मुंबई अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया के बीच अक्सर कैमरे के सामने एक दोस्त जैसा बॉन्ड दिखता है। इस वक्त डिंपल कपाड़िया, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार का एक वीडियो चर्चा में है जिसमें एक्ट्रेस अपने दामाद से खफा नजर आ रही हैं। अपने दामाद की शिकायत डिंपल जैकी श्रॉफ से करती दिख रही हैं। डिंपल और राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना के हसबैंड अक्षय कुमार जितना मजाकिया बड़े पर्दे पर दिखते हैं, रियल लाइफ में भी लगभग वो वैसे ही रहते हैं। अक्सर अक्षय अपनी सासु मां डिंपल के साथ कैमरे पर मस्ती करते दिख जाते हैं। बस के अंदर डिंपल के साथ दिख रहे अक्षय अब ये नया वीडियो बस के अंदर का दिख रहा है जिसमें डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ साथ सफर करते दिख रहे हैं। डिंपल इस वीडियो में सीट पर बैठी हुई दिख रही हैं, वहीं अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ खड़े दिख रहे हैं। उनकी कुछ बातचीत में सुनाई दे रही हैं जिसमें डिंपल दामाद अक्षय की शिकायत करती दिख रही हैं। वो कहती नजर आ रही हैं- तूने ऐसे ही किया होगा। इसके बाद वो जैकी श्रॉफ से भी कहती हैं- ये ऐसे ही हमेशा मेरे साथ करता है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं- सास और दामाद एक ऐज के लग रहे। हालांकि, बता दें कि दोनों में 10 साल के उम्र का अंतर है। जहां अक्षय 58 साल के हैं वहीं डिंपल कपाड़िया 68 साल की हैं। कुछ ने कहा- मस्त जोड़ी है सास-दामाद की। अक्षय को उनकी सासु मां शरारती बता चुकी हैं बता दें कि अक्षय को उनकी सासु मां अपने कई इंटरव्यूज में शरारती बता चुकी हैं। डिंपल ने कहा था, 'मैं उन्हें बहुत से लोगों से मिलते-जुलते देखती हूं और उन्हें आपके साथ बैठकर बास्केटबॉल या ताश खेलने में बहुत मजा आता है। वो आपके साथ बैठकर बातें करते हैं और आपको बहुत अच्छा महसूस कराते हैं। वह बहुत शरारती हैं और मुझे ढूंढकर ये सब करते हैं।' अक्षय और डिंपल के पहले भी कई ऐसे वीडियोज़ सामने आ चुके हैं। डिंपल कपाड़िया की शादी और बच्चे डिंपल कपाड़िया अपने जमाने की बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक गिनी जाती रही हैं। उन्होंने साल 1973 में राजेश खन्ना से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बेटियां, ट्विंकल और रिंकी खन्ना हैं। हालांकि साल 1982 के बाद से डिंपल राजेश खन्ना से अलग हो गईं और दोनों बेटियों को उन्होंने अकेले पाला।

जुबिन गर्ग की अंतिम फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ बनी ब्लॉकबस्टर, 800 स्क्रीन पर जारी जलवा

असमिया सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म रोई-रोई बिनाले आज 31 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बीती 19 सितंबर को सिंंगापुर में स्कूबा इाइविंग के दौरान डूबने से सिंगर की मौत हो गई थी. जुबिन की मौत पर असम के साथ-साथ पूरा देश रोया था. जुबिन के अंतिम संस्कार पर जनसैलाब उमड़ा था और यह गेदरिंग दुनिया की चौथी सबसे बड़ी गेदरिंग थी. ऐसे में अब जुबिन की आखिरी फिल्म रोई-रोई बिनाले को देखने के लिए उनसे फैंस की भारी भीड़ थिएटर्स के लिए दौड़ रही है. जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म का क्रेज यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्राम फिल्म है, जिसके लिए जुबिन लगभग 19 सालों से इस पर प्लान बना रहे थे. यह उनकी आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति है और यह फिल्हम उनकी मौत से कुछ ही दिन बात पूरी हुई है. असम में रोई-रोई बिनाले को लेकर जुबिन के फैंस में इतना शानदार क्रेज है कि वो सुबह 4 बजे से फिल्म की टिकट लेने के लिए भारी बारिश के बीच खड़ रहे. असम में हर थिएटर हाउसफुल चल रहा है और फिल्म रोई-रोई बिनाले के लिए अगले एक हफ्ते के लिए एडवांब टिकट बुक हो चुके हैं रोई-रोई बिनाले असम के सासथ-साथ भारत की 30 सिटी की 800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है और सभी हाउसफुल चल रही हैं. फिल्म की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए असम में लगभग आठ नए स्क्रीन खोले गए हैं, जिनके शो सुबह 5 बजे से आधी रात तक चलने वाले हैं इसी के साथ असम में रोई-रोई बिनाले के अलावा कोई भी फिल्म थिएटर में नहीं दिखाई जाएगी, जुबिन के लिए यह एक बहुत बड़ी ट्रिब्यूट है. फिल्म के प्रति जुबिन के फैंस का यह क्रेज देखने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये का बिजनेस जरूर कर सकती है और जो असमिया सिनेमा में बड़ा बदलाव ला सकती है. जुबिन गर्ग का स्पेशल ट्रिब्यूट देने के लिए असम सरकार ने घोषणा की है कि फिल्म की रिलीज से प्राप्त राज्य जीएसटी कलेक्शन को कलागुरु आर्टिस्ट्स फाउंडेशन को दी जाएगी, जिसकी स्थापना जुबिन गर्ग ने की थी. 'यह ऐतिहासिक है' 'रोई रोई बिनाले' के डायरेक्टर राजेश भुयान ने बताया, 'यह जुबिन की फिल्म नहीं बल्कि लोगों की फिल्म है, लोग सुबह 4 बजे फिल्म रिलीज के लिए आए, यह ऐतिहासिक है'. फिल्म निर्माता श्यामंतक गौतम ने कहा, 'अभूतपूर्व प्रतिक्रिया, हर स्क्रीनिंग हाउसफुल, हमें विदेशों से भी फिल्म की डिमांड आ रही है, यह फिल्म देश भर में इस फिल्म की 800 से ज्यादा स्क्रीनिंग हो चुकी हैं'. बता दें, रोई-रोई बिनाले एक म्यूजिकल फिल्म है, तो इसमें जुबिन गर्ग की 'मूल आवाज' की भी रिकॉर्डिंग शामिल है.

कमाई की सुनामी: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज से पहले ही बना डाला नया इतिहास!

मुंबई एसएस राजामौली के डायरेक्‍शन में बनी 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' ने साल 2015 और 2017 में भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में नए सिरे से पहचान दिलाई। अब पहली फिल्‍म के एक दशक बाद, राजामौली की 'बाहुबली: द एपिक' शुक्रवार, 31 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह असल में पिछली दो फिल्‍मों को मिलाकर बनाया गया एक 'वन कट वर्जन' है। मेकर्स ने इसके लिए दोनों फिल्‍मों को फिर से एडिट किया है। महिष्मति साम्राज्य की विशाल गाथा को एक फिल्‍म में समेटना यकीनन आसान काम नहीं होगा। दिलचस्‍प है कि इस रीमास्‍टर्ड फिल्‍म को लेकर बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त उत्‍साह देखा जा रहा है। रिलीज से पहले इसने देश और विदेश में धमाकेदार एडवांस बुकिंग की है। जबकि ओपनिंग डे पर यह बेजोड़ कमाई करती हुई दिख रही है। पहले ही दिन 'बाहुबली: द एपिक' कम से कम कमाई के चार नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। प्रभास, राणा दग्‍गुबाती, अनुष्‍का शेट्टी, सत्‍यराज, तमन्‍ना भाटिया और राम्या कृष्‍णनन स्‍टारर 'बाहुबली: द एपिक' की रनटाइम 3 घंटे 45 मिनट है। इसमें 'बाहुबली: द बिगिनिंग' से लगभग 1 घंटा 42 मिनट और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' से लगभग 2 घंटे 3 मिनट के सीन्‍स शामिल किए गए हैं। शुक्रवार, को रिलीज के साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्‍मों की लिस्‍ट में शामिल हो जाएगी। इसमें सबसे लंबी फिल्‍म के तौर पर 'तमस' का नाम है, जिसकी रनटाइम 4 घंटे 57 मिनट थी। 'थवामई थवामिरंतु' की लंबाई 4 घंटे 35 मिनट और इसी तरह 'LOC: कारगिल' की रनटाइम 4 घंटे 15 मिनट थी। 'बाहुबली द एपिक' की एडवांस बुकिंग, सबसे बड़ी टॉलीवुड री-रिलीज 'बाहुबली: द एपिक' एक तरह से री-रिलीज फिल्म है। यह एडवांस बुकिंग में टॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी है। शुक्रवार को रिलीज से पहले इस फिल्‍म ने देश में प्री-सेल्स से ही 6 करोड़ रुपये से अध‍िक की ग्रॉस कमाई की है। जबकि देश और विदेश मिलाकर इसने करीब 12 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। पहले दिन टूटेगा पवन कल्‍याण और थलपति विजय का रिकॉर्ड राजामौली की यह फिल्‍म पहले दिन, री-रिलीज हुई साउथ की अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। पवन कल्याण की 'सरदार गब्बर सिंह' ने री-रिलीज के ओपनिंग डे पर पर 5.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसने और थलपति विजय की 'घिल्ली' ने पहले दिन वर्ल्‍डवाइड 8 करोड़ रुपये की री-रिलीज ओपनिंग ली थी। अब 'बाहुबली: द एपिक' इससे करीब दोगुनी कमाई के साथ सबको पीछे छोड़ने वाली है। 'बाहुबली: द एपिक' बॉक्‍स ऑफिस प्रेडिक्‍शन 'बाहुबली: द एपिक' ने प्री-सेल्‍स में ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। इसने एडवांस बुकिंग में ही पिछली दो बड़ी साउथ री-रिलीज की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार को राजामौली ने फिल्‍म के कई पेड प्रीमियर शोज भी रखे थे। इनमें भी दर्शकों का खूब उत्‍साह दिखा है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों, फिल्‍म को लेकर नॉस्‍टैल्‍ज‍िया को देखते हुए अनुमान यही है कि 'बाहुबली: द एपिक' पहले दिन दुनियाभर में 15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन आसानी से कर लेगी। साउथ सिनेमा में री-रिलीज के बाद सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍में तेलुगू सिनेमा में री-रिलीज हुई सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म महेश बाबू की 'कलेजा' है। इसने अपनी दूसरी पारी में वर्ल्डवाइड 10.78 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। तमिल इंडस्‍ट्री में यह रिकॉर्ड थलपति की 'घ‍िल्‍ली' के नाम है, जिसने 22 करोड़ रुपये अध‍िक कमाए थे। जैसे हालात हैं 'बाहुबली: द एपिक' बड़ी आसानी से दो दिन में ही दोनों को पछाड़ देगी।

क्रिस इवांस बने पापा! कैप्टन अमेरिका और एल्बा बैप्टिस्टा ने स्वागत किया नन्हे मेहमान का

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के 'कैप्टन अमेरिका' उर्फ हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस पापा बन गए हैं। उनके घर में बेबी गर्ल की किलकारियां गूंजी है। वाइफ एल्बा बैप्टिस्टा शादी के दो साल बाद मां बनी हैं। लेकिन किसी को भी उनकी प्रेग्नेंसी की कानोंकान खबर तक नहीं मिली। हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस और पुर्तगाली एक्ट्रेस एल्बा बैप्टिस्टा एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। 'टीएमजेड' के अनुसार, इस कपल ने 24 अक्टूबर 2025 को मैसाचुसेट्स में अपनी बेटी अल्मा ग्रेस बैप्टिस्टा इवांस का स्वागत किया। दोनों ने साल 2023 में शादी की थी। प्रेग्नेंसी का नहीं किया था ऐलान क्रिस और एल्बा दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान नहीं किया था। हालांकि, महीनों से इसको लेकर अटकलें लग रही थीं। एल्बा के पिता ने दिया था हिंट हालांकि, इस साल जून में एल्बा के पिता लुईज बैप्टिस्टा ने एक पोस्ट में जरूर इसका हिंट दिया था। उ्होंने फादर्स डे पर लिखा था, 'बहुत बहुत धन्यवाद प्यारे क्रिस। तुम्हारी बारी आ रही है।' 'वाइफ, बच्चे और परिवार… यही तो चाहिए' क्रिस लंबे समय से परिवार शुरू करने की इच्छा जता रहे हैं। साल 2022 में 'पीपल पत्रिका' को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, 'यही तो मैं चाहता हूं, वाइफ, बच्चे और परिवार बसाना।' फिर साल 2024 में भी उन्होंने यही बात दोहराई थी। क्रिस और एल्बा की उम्र में फासला बता दें कि क्रिस 43 साल के हैं तो एल्बा सिर्फ 28 साल की हैं। दोनों की उम्र में 15 साल का फासला है।

शकीरा की युवा एनर्जी का राज: 48 में भी दिखती 26 की तरह, डाइट और रूटीन सामने

लंदन  वाका वाका (एस्टो एस अफ्रीका)… ये गाना तो अधिकतर लोगों ने सुना ही होगा और इस पर कभी ना कभी डांस भी किया होगा. इस सॉन्ग की डांसर शकीरा के किलिंग मूव्स के तो लोग आज भी दीवाने हैं. वैसे कोलंबियन सिंगर शकीरा सिर्फ अपनी आवाज और डांस मूव्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिट और टोंड बॉडी के लिए भी जानी जाती हैं. 48 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी, स्टैमिना और फ्लैट एब्स देखकर लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन इसके पीछे एक खास रूटीन और डाइट प्लान छिपा है, जिसे उनकी ट्रेनर, अन्ना कैसर ने शेयर किया है. डांस वर्कआउट से मिलती है टोंड बॉडी शकीरा का डांस हर बार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है, इसकी सबसे बड़ी बात ये है कि उनकी फिटनेस का राज भी उनका डांस ही है. अन्ना कैसर के मुताबिक, शकीरा का वर्कआउट रूटीन डांस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. वो कहती हैं कि शकीरा ज्यादातर डांस-कार्डियो करती हैं, जिससे उनका पूरा शरीर एक्टिव रहता है और फैट तेजी से बर्न होता है. हालांकि अगर किसी दिन वह बहुत बिजी होती हैं तो वो मशीन पर कार्डियो कर लेती हैं. मगर ज्यादातर दिन वो डांस मूव्स के जरिए ही एक्सरसाइज करती हैं. अन्ना बताती हैं, 'मैं उन्हें नई रूटीन सिखाती हूं, जिन्हें वो अपने परफॉर्मेंस में भी शामिल करती हैं. डांस करते समय उन्हें खूब पसीना आता है और वर्कआउट के बाद वो नारियल पानी पीती हैं ताकि बॉडी को एनर्जी मिले.'  स्ट्रेंथ और स्टैमिना पर फोकस     सिर्फ डांस ही नहीं, फिट रहने के लिए शकीरा स्ट्रेंथ सेशन भी करती हैं, जिसमें वो 3 से 4 किलो के वजन उठाती हैं. यह वर्कआउट उनके मसल्स को टोन करता है और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है.     अन्ना बताती हैं कि शकीरा को ऐसे मूव्स पसंद हैं, जिनसे ब्रेन और बॉडी दोनों एक्टिव रहें. वो लो-इम्पैक्ट कार्डियो करती हैं, जिसमें चोट का खतरा कम होता है लेकिन स्टैमिना बहुत बढ़ता है.     वर्कआउट खत्म करने के बाद वो फिर से डांस करती हैं ताकि शरीर में दोबारा एनर्जी आए और मूड अच्छा रहे. यही वजह है कि उनकी फिटनेस में डांस का बहुत बड़ा रोल है. सिंपल डाइट लेकिन पोषण भरपूर शकीरा का फिटनेस मंत्र सिर्फ एक्सरसाइज तक लिमिट नहीं है, बल्कि उनकी डाइट भी बहुत बैलेंस्ड है.     ट्रेनर के अनुसार, शकीरा ब्रेकफास्ट में ऑमलेट और हरी सब्जियां खाती हैं.     लंच में सलाद और प्रोटीन जैसे चिकन या फिश लेती हैं.     शकीरा डिनर को लाइट रखती हैं जिसमें प्रोटीन और स्टीम सब्जियां होती हैं.     इसके अलावा वो जंक फूड और शुगर से दूरी रखती हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी और नारियल पानी पीती हैं. शकीरा का फिटनेस रूटीन दिखाता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, सही डाइट, डांस वर्कआउट और लगातार मेहनत से 48 की उम्र में भी वो उतनी ही एनर्जेटिक हैं जितनी अपने शुरुआती दिनों में थीं. उनका सीक्रेट है डिसिप्लिन, डांस और डिटॉक्स है, यही वजह है कि दुनिया भर की महिलाएं शकीरा को फिटनेस इंस्पिरेशन मानती हैं.