samacharsecretary.com

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन: पंजाब पुलिस में भर्ती को लेकर नए आदेश

चंडीगढ़ पंजाब सरकार अगले साल पुलिस विभाग में 3400 कांस्टेबलों की सीधी भर्ती करेगी। इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने हाल ही में राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एस.एच.ओ. रैंक तक के अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी को देखते हुए सरकार ने नई असामियों का सृजन किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ए.एस.आई. से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए 1600 असामियों का सृजन किया गया है। इसमें 150 इंस्पेक्टर्स, 450 एस.आई. और 1000 ए.एस.आई. की असामियां पदोन्नति के माध्यम से भरी जाएंगी। इसके साथ ही डीजीपी ने जिला काडरों में लगभग 4500 अन्य असामियों को चरणबद्ध तरीके से भरने के आदेश दिए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने एसएचओ से लेकर सीनियर रैंक तक के अधिकारियों को त्योहारों के सीजन में शांति बनाए रखने के लिए व्यापक एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गैंगस्टरों, नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ निर्भीकता और सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कांस्टेबल रैंक से लेकर एसएसपी तक हर अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी और गैंगस्टर व ड्रग्स के मामलों में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 87 प्रतिशत मामलों में दोष साबित हो रहा है। डीजीपी ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल हर रैंक के अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

सर्दियों में ठंड बढ़ने वाली है! पंजाब में आने वाले दिनों का तापमान और बारिश का हाल

पंजाब  मानसून के समाप्त होने के बाद पंजाब में तापमान बढ़ने लगा है और लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ठंड देर से पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के जाने के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं आई है और ठंड लाने वाली हवाएं अभी तक सक्रिय नहीं हो सकी हैं। इस वजह से अक्टूबर के पहले हफ्ते तक उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही ठंडी हवाएं सक्रिय होंगी और मौसम धीरे-धीरे ठंडा होना शुरू होगा। हालांकि, इस समय केवल रात के समय ही ठंड का अहसास होगा, जबकि दिन में गर्मी बनी रहेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब और पूरे देश में ठंडी हवाएँ सामान्यत: उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिशाओं से आती हैं, लेकिन इस साल पूर्वी हवाएँ चल रही हैं। इसलिए इस बार ठंड देर से पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 5 और 6 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि 4 अक्टूबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे बादल छाए रहेंगे। 

कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट: पंजाब सरकार ने की बड़ी घोषणा

चंडीगढ़ पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार की ओर से ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए आगामी त्योहारों को मनाने हेतु प्रत्येक कर्मचारी को 10,000 रुपए का ब्याज-मुक्त एडवांस हासिल करने की पेशकश की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के मद्देनज़र लगभग 35,894 कर्मचारियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा यह खुलासा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार की अपने कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य में 36,065 ग्रुप डी कर्मचारी थे, जिनमें से 13,375 (लगभग 37 प्रतिशत) ने यह एडवांस लिया, जिस पर 13,37,50,000 रुपये खर्च हुए। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि यदि इस वित्तीय वर्ष में सभी योग्य ग्रुप डी कर्मचारी इस अग्रिम का लाभ लेते हैं, तो कुल अनुमानित खर्च 35.89 करोड़ रुपये होगा। उन्होंने पुष्टि की कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस उद्देश्य हेतु प्रारंभिक बजट 20 करोड़ रुपये का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता होगी, तो इस वित्तीय वर्ष के संशोधित अनुमान के माध्यम से अतिरिक्त फंड उपलब्ध कर दिए जाएंगे। दीवाली के त्योहार (20 अक्टूबर) को देखते हुए, वित्त मंत्री ने घोषणा की कि यह राशि 17 अक्टूबर तक खजाने से वितरित कर दी जाएगी। संबंधित कर्मचारियों द्वारा इस ब्याज-मुक्त एडवांस की अदायगी पांच समान मासिक किश्तों में की जाएगी, जिसकी कटौती प्रक्रिया नवंबर 2025 की तनख्वाह से शुरू होगी। 

खुशखबरी! मोदी सरकार ने बढ़ाई MSP, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

पंजाब  किसानों को केंद्र सरकार ने दिवाली पर बड़ी तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ने हर वर्ग को दिवाली का तोहफा दिया है। बैठक में कुल 1.20 लाख करोड़ रुपये के अहम फैसले लिए गए। केंद्र सरकार ने जहां सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है वहीं किसानों को भी बड़ी राहत दी गई है। MSP में बढ़ोतरी सरकार ने 2026-27 विपणन सत्र के लिए सभी आवश्यक रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की है। सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी – सूरजमुखी – 600 रुपये प्रति क्विंटल दाल – 300 रुपये प्रति क्विंटल सरसों/राई – 250 रुपये प्रति क्विंटल चोला – 225 रुपये प्रति क्विंटल जौ – 170 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं – 160 रुपये प्रति क्विंटल सरकार ने 11,440 करोड़ रुपये की लागत से 'दाल आत्मनिर्भरता मिशन' को मंज़ूरी दे दी है। यह मिशन 2025-26 से 2030-31 तक चलेगा और इसका उद्देश्य दालों के आयात पर निर्भरता को समाप्त करना है। किसानों को 126 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जाएंगे। 35 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर दालों की खेती की जाएगी। NAFED और NCCF किसानों से 100 प्रतिशत दालें खरीदेंगे। 

अब पंजाब में Driving License और RC के नियम होंगे और भी सख्त – पूरी जानकारी

लुधियाना  ए.आर.टी.ओ. दीपक ठाकुर पिछले पूरे महीने से अपनी सीट पर दिखाई नहीं दिए। विभागीय काम से उनकी लंबी गैर-हाज़िरी की रिपोर्टों ने व्यापक जनसंपर्क चर्चा छेड़ दी। हालांकि, जब ‘पंजाब केसरी’ के एक प्रतिनिधि ने उन्हें कई दिनों बाद पूछा कि क्या वह छुट्टी पर हैं, तो ए.आर.टी.ओ. ने कहा कि वह विभागीय काम के लिए महाराष्ट्र गए थे। ए.आर.टी.ओ. ने स्पष्ट किया कि पिछले साल से विभाग में आर.सी. और लाइसेंस की प्रिंटिंग रुकी हुई थी, जिससे निवेदकों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी हल खोजने के लिए, लाइसेंस और आर.सी. छपाई का ठेका महाराष्ट्र की दो निजी कंपनियों को दिया गया है। प्रिंटिंग का काम निजी कंपनियों के माध्यम से दीपक ठाकुर के अनुसार यह काम पहले पूरी तरह सरकार द्वारा संभाला जाता था। हालांकि, मशीनरी और संसाधनों की कमी के कारण पिछले साल से छपाई रुकी हुई थी। निजी कंपनियों ने लगभग 1,00,000 लाइसेंस और आर.सी. छापे हैं और उन्हें निवेदकों के घरों तक पहुंचा दिया है। ए.आर.टी.ओ. ने कहा कि बाकी बचे लाइसेंस और आर.सी. की छपाई अगले 2 महीनों के भीतर पूरी हो जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2025 तक सभी लंबित फाइलों को क्लियर करना है। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी लंबित फाइलें और छपाई का काम दिसंबर 2025 तक पूरी तरह क्लियर कर दिया जाएगा, ताकि निवेदकों को कोई असुविधा न हो।  

Trump सरकार का नया नियम: पंजाबियों के लिए America में रास्ता हुआ मुश्किल!

पंजाब  पंजाबवासियों के झटके वाली खबर सामने आई है। दरअसल अमेरिका सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में हो रही दुर्घटनाओं के बाद, प्रशासन ने प्रवासियों के लिए ट्रक ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों को कड़ा कर दिया है। अब केवल ग्रीन कार्ड धारक या अमेरिकी नागरिक ही हैवी ड्यूटी वाले ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। इस बीच, अमेरिका ने वर्क परमिट वाले ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 130 ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कम से कम 28 पंजाबी हैं। ट्रंप सरकार ने नए नियम अब लागू हो गया है, जिसके तहत ग्रीन कार्ड या अमेरिकी नागरिक के बिना व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा। इस कार्रवाई में सबसे पहले ओक्लाहोमा राज्य के ड्राइवरों को निशाना बनाया गया है। गौरतलब है कि अमेरिका में लगभग 2 लाख ट्रक ड्राइवर 'कच्चे' हैं और उनमें से हज़ारों पंजाबी युवा हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार बड़े पैमाने पर शरण के मामलों को रद्द करने की भी योजना बना सकती है, जिससे लाखों प्रवासियों के लिए और समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: पंजाब में 29 IAS/IPS अफसरों की नई पोस्टिंग

जालंधर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व पंजाब द्वारा जारी आदेश की पालना करते हुए तथा लोकहित को ध्यान में रखकर जिले में पिछले लंबे समय से रजिस्ट्रेशन क्लर्क (आर.सी) की पोस्ट पर तैनात रहते आ रहे 29 जूनियर सहायकों व क्लर्कों के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए है। डीसी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन क्लर्क की परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें आगामी 6 महीनों के भीतर परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राज्य भर की तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की कवायद में ही लंबे समय से तैनात होते आ रहे सभी रजिस्ट्रेशन क्लर्कों के तबादले करने के आदेश जारी किए थे। ताकि कालोनाइजरों, अर्जीनवीस व अन्य लोगों के आर.सी के साथ सांठगांठ व नेक्सस को तोड़ा जा सके। इसी के तहत डीसी ने जिला से संबंधित 29 कर्मचारियों से आर.सी का कार्यभार वापस लेकर उन्हें अन्य प्रशासनिक विभागों में तैनात कर दिया है और उनके स्थान पर नए चेहरों को आर.सी लगाया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने एक अन्य आदेश जारी करते हुए जिला की तहसीलों व सब तहसीलों में तैनात 40 सेवादारों के तबादले करके उनकी नए स्थानों पर नियुक्ति की है। इन क्लर्कों व जूनियर सहायकों का हुआ तबादला इन आदेश में निखिल क्लर्क को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-से नजारत शाखा, इंदरपाल सिंह, क्लर्क को नज़रात शाखा से रजिस्ट्री क्लर्क जालंधर-1, जतिंदर सिंह, जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-1 से रीडर टू तहसीलदार जालंधर-1, पवन शर्मा क्लर्क को रीडर टू तहसीलदार-1 से रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-1, अरुण शर्मा को आर.आई.ए. शाखा से रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-2, अमरीक चंद जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-2 से आर.आई.ए. शाखा, दीपिका शर्मा को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-2 से असला शाखा, रणवीर सिद्धू जूनियर सहायक को असला शाखा से फुटकल-2 शाखा, अरुण भटेज़ा क्लर्क को फुटकल-2 शाखा से रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-2, सतबीर कौर क्लर्क को दफ्तर तहसीलदार नकोदर से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर एस.डी.एम. शाहकोट, परमिंदर सिंह जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार शाहकोट से दफ्तर एस.डी.एम. शाहकोट, अभिषेक सिंगला क्लर्क को दफ्तर एस.डी.एम. शाहकोट से दफ्तर एस.डी.एम. फिल्लौर, जसवंत राय जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर सब रजिस्टार फिल्लौर से दफ्तर एस.डी.एम. फिल्लौर, मुकेश कुमार क्लर्क को दफ्तर एस.डी.एम. फिल्लौर से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर सब रजिस्टार फिल्लौर, उमंग शर्मा जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार करतारपुर से डी.आर.ए. (एम.एंड.टी.) शाखा, सुमिंदर कौर क्लर्क को डी.आर.ए. (एम.एंड.टी.) शाखा से विकास शाखा, वरुण कुमार क्लर्क को विकास शाखा से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार करतारपुर, वरिंदर शर्मा जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार गोराया से दफ्तर तहसीलदार फिल्लौर, हरप्रीत सिंह क्लर्क को दफ्तर तहसीलदार फिल्लौर से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार गोराया, राज कुमार जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार महितपुर से दफ्तर एस.डी.एम. नकोदर, अजय कुमार क्लर्क को दफ्तर एस.डी.एम. नकोदर से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर सब रजिस्टार महितपुर, हनी बांसल जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार नूरमहल से एच.आर.सी. शाखा, रिपुदमन क्लर्क को एच.आर.सी. शाखा से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार नूरमहल, सुरजीत सिंह जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार लोहीया से दफ्तर तहसीलदार शाहकोट, गुरप्रीत सिंह क्लर्क को दफ्तर तहसीलदार शाहकोट से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार लोहीया, राजिंदर सिंह क्लर्क को फुटकल शाखा से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर सब रजिस्टार आदमपुर, सूरज विग क्लर्क को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर सब रजिस्टार आदमपुर से फुटकल-2 शाखा, परमजीत सिंह जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्ट्रार भोगपुर से दफ्तर एस.डी.एम. आदमपुर, बलजीत क्लर्क को दफ्तर एस.डी.एम आदमपुर से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार भोगपुर तैनात किया है।  

CM भगवंत मान का तोहफ़ा: हज़ारों युवाओं को मिलेगा रोज़गार

पटियाला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राजपुरा में एक नई पशु फीड फैक्ट्री का उद्घाटन किया। यह फैक्ट्री विदेशी कंपनी डी. होज़ द्वारा खोली गई है। कंपनी ने पंजाब में भारत का सबसे बड़ा प्लांट खोला है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस फैक्ट्री से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान कंपनी के मालिक ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को नीदरलैंड आने का न्योता दिया गया। मुख्यमंत्री मान ने इस न्योते को स्वीकार करते हुए कहा कि जब भी उन्हें समय मिलेगा, वे जरूर आएंगे और अपने साथ कुछ किसान भाइयों को भी ले जाएंगे, जो नए तरीके से कुछ करना चाहते हैं। 

कटरा यात्रा अब और आसान! ‘वंदे भारत ट्रेन’ आज से शुरू

जालंधर  दशहरा, दीपावली व त्यौहारी सीजन के चलते यात्रियों की भीड़ ट्रेनों की ओर बढ़ रही है, जिसके चलते रेलवे द्वारा रद्द चल रही विभिन्न ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में अमृतसर से वैष्णों देवी कटड़ा जाने वाली वंदे भारत 26405 का परिचालन 1 अक्तूबर से शुरू किया जा रहा है। उक्त ट्रेन शाम 5.31 पर सिटी स्टेशन से आगे कटरा के लिए रवाना होगी। अंतिम अपडेट के मुताबिक उक्त ट्रेन में 100 से अधिक सीटें उपलब्ध थी, जिसके चलते यात्री अपनी बुकिंग करवा सकते हैं। ट्रेनों की देरी के बात की जाए तो अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शान-ए-पंजाब 12498 अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी के साथ साढ़े 4 बजे के बाद पहुंची। वहीं, दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस 22487 करीब 13 मिनट लेट रही। वहीं, अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि नियमित ट्रेनों में भी सीटें उपलब्ध हैं और यात्री अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इसके लिए विभाग की वैबसाइट यां काऊंटर पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वहीं, उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है, यात्री पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा को निकलें। 

हर सेक्टर में है अपार संभावनाएं, CM ने दिया पंजाब में निवेश का न्योता

चंडीगढ़  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को उद्योगपतियों को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आमंत्रण देते हुए कहा कि पंजाब राज्य अपनी उद्योग-हितैषी नीतियों और अनुकूल व्यापारिक माहौल के कारण अब दुनिया भर में सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभरा है. इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए कहा कि उद्योगपति अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, क्योंकि वे कई परिवारों को रोजगार देते हैं. उन्होंने कहा कि कई प्रमुख उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश और अपने व्यवसाय का विस्तार किया है, क्योंकि पंजाब में मौजूद अपार संभावनाएं उन्हें निवेश के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत की कुल भूमि का केवल 1.5 प्रतिशत होने के बावजूद, पंजाब आज देश के कुल जीडीपी में 3 प्रतिशत योगदान देता है. पंजाब ने दुनिया में बनाई विशिष्ट पहचान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र भूमि के मेहनती और साहसी लोगों ने दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों की भूमि है और पंजाब की उपजाऊ धरती पर कुछ भी उग सकता है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही कठिन समय ने राज्य के उद्योगों को बड़ा झटका दिया था, फिर यह पुनः सृजित हुआ और अच्छी तरह से विकसित हुआ. कहा कि पंजाब वीडियो और फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करता है और यह हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में एक फिल्म सिटी की योजना बना रही है, क्योंकि यहां फिल्म उद्योग के लिए बड़ी संभावनाएं हैं. कहा कि आम तौर पर देश में और खासकर पंजाब में मनोरंजन के बुनियादी ढांचे की कमी है. जिससे मनोरंजन उद्योग संघर्ष कर रहा है और अब राज्य सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा कि पवित्र शहर अमृतसर में एक और क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है, जो खेल उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन देगा. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ओद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वित्त से अधिक कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पांच पावर प्लांट हैं, जिनमें से सभी राज्य सरकार के हैं. कहा कि राज्य में बिजली उत्पादन के लिए कोयले के बड़े भंडार मौजूद हैं. पंजाब देश का अन्नदाता है, इसलिए यहां खाद्य उत्पादन उद्योग के लिए बड़ी संभावनाएं हैं. राज्य ने सिंगल विंडो प्रणाली को सही मायने में लागू किया है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य तेजी से दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है. पंजाब को इसकी साहसी और उद्यमी भावना तथा समृद्ध विरासत के लिए हमेशा जाना गया है. कहा कि पिछले तीन सालों में पंजाब के ओद्योगिक सफर में बड़ी बदलाव और प्रगति देखने को मिली है. आज राज्य एक बड़ा उद्योगिक हब बन गया है, जो फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट, हैंड टूल, बाई-साइकिल, आईटी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी बनकर उभरा है. पंजाब की ओद्योगिक प्रगति ने वास्तव में दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी है, क्योंकि दुनियाभर के निवेशकों ने राज्य की क्षमता को पहचाना है.   2022 से पंजाब को मिले 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2022 से पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 4.7 लाख से अधिक नौकरियों के सृजन की संभावना है. इसके चलते पंजाब ओद्योगिक विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक उभरता केंद्र बन गया है. यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का घर है, जिनमें नेस्ले, क्लास, फ़्रोडेनबर्ग,कारगिल, बर्बियो , डीनोन और अन्य शामिल हैं. जो यहां अपने कार्यालय स्थापित कर राज्य की आर्थिक प्रगति में बड़ा योगदान दे रही हैं. इन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने पंजाब की अपार क्षमता और राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए अनुकूल माहौल पर भरोसा जताया है. जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, यूएई, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और अन्य देशों के निवेश से राज्य की वैश्विक पहुंच स्पष्ट होती है. कहा कि उनका मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, क्योंकि पंजाब वास्तव में न केवल भारतीय निवेशकों के लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए एक पसंदीदा निवेश स्थल बन गया है.