samacharsecretary.com

केंद्र से बिहार को 10,219 करोड़ का कर अंशदान, सम्राट चौधरी ने धन्यवाद किया व्यक्त

पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य के अंशदान (टैक्स डिवॉल्यूशन) के तहत 10,219 करोड़ रुपए की राशि जारी की है, जो विकास कार्यों को नई गति देगी। चौधरी ने कहा, ‘‘ नवरात्र के शुरुआती दिन यानी 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले मॉल एवं सेवाकर (जीएसटी) में कर की दरें कम करके देशवासियों को बड़ा उपहार दिया और अब बिहार को 10,219 करोड़ रुपए की टैक्स डिवॉल्यूशन राशि प्रदान कर राज्य के करोड़ों लोगों का मनोबल बढ़ाया है। इसके लिए समस्त बिहारवासी उनकी ओर कृतज्ञता प्रकट करते हैं।'' उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह राशि राज्य के बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय करों से वर्ष 2025-26 में बिहार को करीब 1.38 लाख करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। अर्थशास्त्री डॉ. सुधांशु कुमार ने बताया कि केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 15वें वित्त आयोग द्वारा तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर निर्धारित की जाती है। इस फॉर्मूले के तहत प्रत्येक राज्य को कर संग्रहण में उसकी आबादी, भौगोलिक स्थिति, आय-व्यय क्षमता तथा अन्य आर्थिक मानकों के अनुरूप हिस्सा आवंटित किया जाता है। डॉ. कुमार ने कहा कि अनुमानित कुल राशि को केंद्र सरकार वित्तीय वर्ष के दौरान 14 किश्तों में राज्यों को वितरित करती है। इससे राज्यों के विकास कार्यों और योजनाओं के लिए नियमित रूप से संसाधन उपलब्ध रहते हैं और वित्तीय स्थिरता बनी रहती है।

मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात में डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जताई शुभकामनाएं

रांची झारखंड के रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्य सचिव का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए पद के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट कीं। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य रांची जिले के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की दिशा पर संवाद स्थापित करना था। भजंत्री ने इस अवसर पर मुख्य सचिव को जिले में चल रहे प्रशासनिक सुधारों और विकास कार्यों की जानकारी दी। भजंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव के मार्गदर्शन से न केवल प्रशासनिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा, बल्कि जनसंपर्क और जनता की समस्याओं का समाधान भी और प्रभावी होगा। दोनों अधिकारियों ने रांची जिले के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से जन शिकायतों के त्वरित निवारण और सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने भी रांची जिले के विकास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में नवीन तकनीकों के इस्तेमाल और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर विशेष बल दिया। साथ ही जनता की सहभागिता को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया

ग्रामीणों के लिए खुशी का अवसर: कृषि मंत्री ने CM ग्राम सेतु योजना के पुल का किया शिलान्यास

रांची  झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ों में केनाभिट्ठा नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत एक उच्च स्तरीय पुल का बीते बुधवार को राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह में ग्रामीण लोग नाच-गाना कर खुशी जाहिर करते हुए उपस्थित थे। तिर्की ने ग्रामीणों की लंबे समय से इस पुल के निर्माण की मांग को पूरा किए जाने पर खुशी जताई। तिर्की ने बताया कि बारिश के मौसम में इस क्षेत्र में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी, साथ ही स्थानीय किसान भी इस परेशानी से प्रभावित होते थे। तिर्की ने कहा कि गठबंधन सरकार ने बेड़ों के लोगों को यह सौगात दी है, जिससे उनके आवागमन में सुधार होगा और खेती के कार्यों में आसानी होगी। तिर्की ने कहा कि सरकार क्षेत्र की जनता की मांगों और जरूरतों के अनुसार विकास योजनाओं को लगातार लागू कर रही है और इस क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत निष्ठा भी जताई कि वे क्षेत्र की जनता के साथ पारिवारिक संबंध मानती हैं और उनका हर सुख-दुख खुद का मानती हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में उप प्रमुख मुद्दसिर हक, जिला परिषद सदस्य बेरिनिका कच्छप, जगन्नाथ लोहरा, बीरेंद्र उरांव, बुधराम, दिनेश उरांव, राजेश सहाय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

केंद्रीय सरकार का बड़ा सहयोग: बिहार को 10,219 करोड़, सम्राट चौधरी ने जताया खुशी

पटना  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य के अंशदान (टैक्स डिवॉल्यूशन) के तहत 10,219 करोड़ रुपए की राशि जारी की है, जो विकास कार्यों को नई गति देगी। चौधरी ने कहा, ‘‘ नवरात्र के शुरुआती दिन यानी 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले मॉल एवं सेवाकर (जीएसटी) में कर की दरें कम करके देशवासियों को बड़ा उपहार दिया और अब बिहार को 10,219 करोड़ रुपए की टैक्स डिवॉल्यूशन राशि प्रदान कर राज्य के करोड़ों लोगों का मनोबल बढ़ाया है। इसके लिए समस्त बिहारवासी उनकी ओर कृतज्ञता प्रकट करते हैं।'' उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह राशि राज्य के बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय करों से वर्ष 2025-26 में बिहार को करीब 1.38 लाख करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। अर्थशास्त्री डॉ. सुधांशु कुमार ने बताया कि केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 15वें वित्त आयोग द्वारा तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर निर्धारित की जाती है। इस फॉर्मूले के तहत प्रत्येक राज्य को कर संग्रहण में उसकी आबादी, भौगोलिक स्थिति, आय-व्यय क्षमता तथा अन्य आर्थिक मानकों के अनुरूप हिस्सा आवंटित किया जाता है। डॉ. कुमार ने कहा कि अनुमानित कुल राशि को केंद्र सरकार वित्तीय वर्ष के दौरान 14 किश्तों में राज्यों को वितरित करती है। इससे राज्यों के विकास कार्यों और योजनाओं के लिए नियमित रूप से संसाधन उपलब्ध रहते हैं और वित्तीय स्थिरता बनी रहती है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग और विचारों का अनुसरण करने से समाज में भाईचारे और सद्भाव का माहौल कायम होगा। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स' पर लिखा है, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर उन्हें नमन। बापू के विचार और आदर्श हमें निरंतर प्रेरणा देते हैं। हमें बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। बापू के दिखाए मार्ग और शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज में भाईचारे एवं सद्भाव का वातावरण बनेगा और राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।'' राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित समारोह में शामिल हुए, जहां राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव सहित राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य भी उपस्थित थे। बाद में मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहर के शास्त्री नगर स्थित पार्क पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी। नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘शास्त्री जी का जीवन सादगी और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

CM हेमंत ने दी झारखंडवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं, अच्छाई की प्रेरणा साझा की

रांची  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजयादशमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह अच्छाई की अडिग भावना का उत्सव है। सोरेन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘विजयादशमी का पर्व अच्छाई की उस अडिग भावना का उत्सव है, जो हर युग में अन्याय और अहंकार के सामने डटकर खड़ी रही है। यह दिन हमें सिखाता है कि चाहे राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंत में विजय सच्चाई और संयम की ही होती है। सोरेन ने आगे कहा, "असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।''  

राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि: CM हेमंत व राज्यपाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चढ़ाया फूल

रांची झारखंड में गांधी जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, उनकी अहिंसा एवं सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा आज भी पूरे देश और विश्व के लिए मार्गदर्शक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षा और सिद्धांतों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी बल्कि आजादी के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के आदर्श और त्याग ही हैं जिनकी वजह से आज भारत एक सशक्त और गौरवशाली लोकतंत्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों से आह्वान किया कि हम सभी अपने जीवन में पूरी संजीदगी से बापू के सिद्धांतों को अपनाएं और समाज में शांति, भाईचारा एवं एकता के माहौल को और मजबूती दें। मुख्यमंत्री सोरेन ने आज के दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी एवं कर्मठता की मिसाल थे। उनके दिए गए नारे 'जय जवान, जय किसान' आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जीवन से हमें कर्तव्यपरायणता, देशभक्ति और जनसेवा की सीख मिलती है, जिसे आत्मसात कर हम झारखंड और भारत को और सशक्त बना।

झारखंड सशस्त्र पुलिस ने पारंपरिक शस्त्र पूजा में दिखाया शक्ति और भक्ति का संगम

रांची झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) की पहली बटालियन के जवानों ने सदियों पुरानी परंपरा के तहत बीते बुधवार को महानवमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की और देवी दुर्गा को बंदूक की सलामी दी। इन जवानों में अधिकतर गोरखा थे। अधिकारियों ने बताया कि शस्त्र पूजा के अवसर पर कुकरी (चाकू), राइफल और लांचर जैसे हथियारों की पूजा की गई। जेएपी के जवान 9 दिनों तक देवी की ‘नवदुर्गा' के रूप की आराधना करते हैं। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जेएपी की पहली बटालियन के कमांडेंट राकेश रंजन ने कहा, ‘‘यह जेएपी-1 गोरखा सुरक्षाबलों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक बड़ा दिन है। राकेश रंजन ने कहा, हम शस्त्रों की पूजा करते हैं और देवी (नौ कुमारी) से सुरक्षाबलों की कुशलता के लिए प्रार्थना करते हैं, चाहे वे जहां भी तैनात हों।'' एक अधिकारी ने बताया कि शस्त्र पूजा की यह परंपरा 1880 से चली आ रही है।  

बाघ ने ली किसान की जान, दहशत के साए में बेतिया के गाँव, सुरक्षा बढ़ाई गई

बेतिया बेतिया से बड़ी खबर है, जहां मंगुराहा वन क्षेत्र के खेखरिया टोला गांव में बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 61 वर्षीय किशुन महतो के रूप में हुई है। वे बुधवार शाम अपने मवेशियों को खेत में चरा रहे थे। इसी दौरान पंडई नदी के पास अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया और घसीटते हुए खेत की ओर ले गया। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। देर शाम वनकर्मियों ने शव को जंगल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ रातभर रतजगा कर अपने गांव की सुरक्षा कर रहे हैं। मृतक की पत्नी श्रीदेवी ने बताया कि उनके पति रोज की तरह मवेशी लेकर खेत गए थे और घर लौटते समय बाघ ने हमला कर दिया। वन विभाग की टीम बाघ के पगमार्क (पदचिह्न) के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही है। विभाग ने आशंका जताई है कि बाघ इंसानी खून का स्वाद चख चुका है, जिससे आगे भी खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जंगल से बाघ बार-बार गांव की ओर भटक कर आ रहे हैं, और कभी इंसानों तो कभी मवेशियों को शिकार बना रहे हैं। वन विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि वे खेतों और जंगल के आसपास सतर्क रहें तथा अकेले या मवेशियों के साथ खेतों में न जाएं, खासकर गन्ने के खेतों में सावधानी बरतें।  

‘तीसरी आँख’ से निगरानी: पटना में पर्व पर सुरक्षित मनाया जाएगा दुर्गा पूजा और विजयादशमी

पटना दुर्गा पूजा और विजयादशमी के अवसर पर पटना को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए प्रबंध किए गए हैं। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की 'तीसरी आँख' यानी अत्याधुनिक कैमरों से शहर के पूजा पंडालों, मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की 24 घंटे बारीकी से निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध या आकस्मिक गतिविधि की स्थिति में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से त्वरित कारर्वाई सुनिश्चित होगी। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ यह तकनीकी व्यवस्था श्रद्धालुओं को निश्चिंत वातावरण प्रदान करेगी। विजयादशमी के अवसर पर गांधी मैदान में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए वहाँ अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम में जिला प्रशासन एवं बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर निरंतर नज़र रखी जाएगी। पूरे शहर में लगे 69 पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से नागरिकों को लगातार सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन से जुड़े संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। पूजा पंडालों और प्रमुख स्थलों पर लोगों को दिशा-निर्देश और सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है। 415 स्थानों पर 3300 से अधिक कैमरे पटना शहर के 51 स्थानों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स स्थापित किए गए हैं। आकस्मिक परिस्थिति में 'हेल्प ' बटन दबाते ही कॉल सीधे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़ जाएगी, जिससे तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर परियोजना के अंतर्गत पटना शहर में कुल 415 स्थानों पर 3300 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं।