samacharsecretary.com

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की अहम बैठक 31 अगस्त को छतरपुर में

छतरपुर  अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश महासचिव दीपू सोनी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी की मुख्य उपस्थिति में यह बैठक आयोजित होगी !जिसमें राष्ट्रीय महासचिव रोहित यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं ए के स्वर्णकार प्रदेश सदस्यता प्रभारी,य छत्तीसगढ़ प्रदेश सदस्यता प्रभारी धर्मेंद्र वस्त्रकार, एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय के मुख्य उपस्थिति में सदस्यता अभियान के साथ-साथ बैठक आयोजित होगी यह बैठक समिति को विस्तार एवं समिति में नए पदाधिकारी का चयन के साथ-साथ  सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है

OBC आरक्षण पर भोपाल में बड़ी बैठक, कांग्रेस-सपा-आप समेत कई दल हुए शामिल

भोपाल  मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण मामले में 6 साल पहले कानून बन गया था। लेकिन अभी तक नौकरी में 27 फीसदी आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। वहीं, आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट में घिरने के बाद सरकार ने इस समस्या का हल निकालना शुरू कर दिया है। ओबीसी आरक्षण पर हल खोजने के लिए सीएम हाउस में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। सभी पार्टी के नेताओं के बीच शुरू हुई चर्चा खत्म हो गई है। गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश में ओबीसी के सदस्यों को आरक्षण के संबंध में सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ ही ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर खुलकर चर्चा की। सर्वदलीय बैठक में ये नेता हुए शामिल इस बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट रामेश्वर ठाकुर, वरुण ठाकुर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल मंत्री प्रहलाद पटेल जैसे मध्य प्रदेश ओबीसी आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसुमरिया मंत्री कृष्णा गौर जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे। चिंताएं और आवश्यकताएं हुई स्पष्ट इस बैठक में सभी नेताओं ने अपने-अपने मत सरकार को दिए। बैठक के दौरान विभिन्न दलों ने अपनी चिंताओं और आवश्यकताओं को स्पष्ट किया। इसके चलते मुद्दे पर दलों के बीच गहन विचार विमर्श हुआ। सीएम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक से आरक्षण मुद्दे में आगे की नीतिगत दिशा तय करने में सहायता मिलेगी। इस बैठक का मूल उद्देश्य ही सभी दलों के विचारों को सुनना और सामंजस्यपूर्ण समाधान निकालना था। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार तो हमेशा से ही ओबीसी को 27% आरक्षण देना चाहती है लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामला होने की वजह से कुछ समस्याएं आ रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे का हाल सभी दल मिलकर निकालेंगे। इससे समन्वय की स्थिति बनेगी और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की राह आसान हो जाएगी। जीतू पटवारी ने किए तीखे सवाल बैठक शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि जिन लोगों ने गड़बड़ की, क्या उनको सजा मिलेगी? पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी सरकार ने कांग्रेस द्वारा दिए आरक्षण को क्यों रोका? नेता प्रतिपक्ष उमार सिंघार का तंज वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि 6 साल पहले कमल नाथ की सरकार में आदेश हुआ था। अध्यादेश भी आया था। इस तरह से पुराने घर में नारियल फोड़कर 27 प्रतिशत आरक्षण का गृह प्रवेश कर रहे हैं। सर्वदलीय बैठक की आवश्यकता तब पड़ती है जब विवाद हो, आपस में समन्वय न हो। कांग्रेस तो पहले से ही तैयार है। कांग्रेस ही अध्यादेश और कानून लेकर आई थी। क्या बोले अन्य पार्टी के नेता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा पिछड़े वर्ग को आबादी के हिसाब से 52 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन सरकार 14 प्रतिशत दे रही है। 13 प्रतिशत होल्ड आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू करें। वहीं, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण तो प्रदेश में लागू हो गया था। यह ओबीसी का हक है और उसे मिलना ही चाहिए। केंद्र-राज्य में बीजेपी सरकार है। चाहे तो 27 प्रतिशत आरक्षण हो सकता है पर वह लटकाए हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने वैष्णोदेवी में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

भोपाल  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वैष्णोदेवी में हुए भू-स्खलन की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुर्घटना में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीलखेडी से गये तीर्थ यात्रियों के घायल होने और तीन लोगों की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई है। देवड़ा ने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सकुशल रहने की प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने घटना को लेकर मंदसौर कलेक्टर से चर्चा कर हर संभव मदद करने के लिये निर्देशित किया है।

मध्यप्रदेश शिक्षक दिवस: दस शिक्षकों को मिलेगा खास सम्मान

भोपाल   शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मान की आस है। मध्यप्रदेश के चार लाख शिक्षकों में से दस नामों का चयन किया जाएगा। ये राज्य स्तर पर सम्मान पाने वाले होंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर नाम का चयन करने अलग कमेटी है। सम्मान पाने के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन जमा कराए गए थे। इन आवेदनों के आधार पर रिजल्ट आना बाकी है। राजधानी में शिक्षक दिवस पर आयोजन होगा। शिक्षा में बेहतर योगदान के शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुस्कार के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने केटेगरी तय की है। इस केटेगरी के तहत शिक्षकों को अपने बायाडाटा सहित परफारमेंस अपडेट करना है। जानकारी विभाग ने ऑनलाइन मांगी है। एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए गए है। इनमें नामों का चयन होगा। राज्य, जिला, ब्लॉक स्तर पर आयोजन शिक्षक दिवस पर राज्य जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षक सम्मानित होंगे। इनका चयन शिक्षाविद् और अधिकारी करेंगे। विभाग ने आवेदन के लिए क्राइटेरिया तय किया है। प्रायमरी, मिडिल और हाई हायर सेकेंडरी केटेगरी में शिक्षक शामिल रहेंगे। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश से दो शिक्षकों का सम्मान होना है। इनमें एक प्रामयरी शिक्षक हैं। ये दमोह जिले से हैं। वहीं एक मिडिल स्कूल के शिक्षक का चयन हुआ है। ये आगरमालवा से हैं। शिक्षक सम्मान के लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। तय केटेगरी के आधार पर शिक्षकों को जानकारी देनी। उच्च स्तर पर विशेषज्ञों की कमेटी है। जो नाम तय करेगी। नरेन्द्र अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा और डॉ. आंबेडकर नगर के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं

भोपाल  यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर यूपी-बिहार तरफ जाने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भोपाल रेल मंडल अंतर्गत 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रीवा और डॉ. आंबेडकर नगर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पांच-पांच फेरे चलाए जाएंगे ट्रेन 01704-01703 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को किया जाएगा। इस दौरान कुल पांच-पांच फेरे चलाए जाएंगे। ट्रेन 01704 रीवा से रात 10.20 बजे रवाना होकर इटारसी सुबह 6 बजे, नर्मदापुरम 06.33 बजे, रानी कमलापति 08.40 बजे, भोपाल 9 बजे और संत हिरदाराम नगर 09.33 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 3.05 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। ट्रेन 01703 डॉ. आंबेडकर नगर से रात 9.20 बजे रवाना होकर संत हिरदाराम नगर रात 02.45 बजे, भोपाल 03.35 बजे, रानी कमलापति 03.52 बजे, नर्मदापुरम सुबह 05.18 बजे, इटारसी 05.40 बजे होते हुए उसी दिन दोपहर 1.30 बजे रीवा पहुंचेगी।

त्यौहारों से पहले सड़कों का काम बढ़ाया जाए: संभागायुक्त ने दिया आदेश, 277 नई सड़कें बनेंगी

इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में इंदौर संभाग के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं संधारण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारी संभागायुक्त कार्यालय में तथा नगर निगम के अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से जानकारी ली। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने संभाग में चल रहे विभिन्न सड़कों, पुल-पुलिया के निर्माण कार्य एवं संधारण कार्यों की समीक्षा की। सिंह ने संधारण और मरम्मत योग्य सड़कों की स्थिति के संबंध में अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने संभाग की सभी सड़कों एवं फ्लाईओवर का निर्माण एवं संधारण का कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ करने की सख्त हिदायत भी दी है।  उन्होंने कहा कि बारिश में आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। निर्माणाधीन सड़कों एवं पुल-पुलिया के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेट, होर्डिंग्स, रेडियम आदि के संकेतक लगाएं। सड़कों एवं पुल-पुलिया के संधारण का कार्य लगातार जारी रखें। संभागायुक्त सिंह ने आगामी समय मे आने वाले त्यौहारों में सड़कों से किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी है। खासकर गणेशोत्सव, नवरात्रि आदि त्यौहारों को देखते हुए सड़कों के निर्माण और संधारण के कार्य में गति लाएं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी मरम्मत एवं निर्माण का कार्य जारी रखा जाए। सिंह ने कहा कि संभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कें और संधारण के कार्य में लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका निगम, एनएचएआई, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम आदि विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। सिंह ने निर्माण कार्यों में हो रहे विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ ही ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इंदौर-उज्जैन मार्ग 6 लेन, मूसाखेड़ी चौराहा फ्लाईओव्हर, देवास नाका चौराहा फ्लाई ओव्हर, आईटी पार्क चौराहा फ्लाईओव्हर, सत्यसांई चौराहा फ्लाईओव्हर के निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा एबी रोड से हरसोला दतोदा मार्ग का उन्नयन कार्य, अमलपुरा सांवखेड़ा जावर मार्ग का उन्नयन कार्य, तेजाजी नगर से बलवाड़ा मार्ग, इंदौर-हरदा फोरलेन, इंदौर-देवास 6 लेन, इंदौर-खलघाट 4 लेन, इंदौर-गुजरात 4 लेन आदि सड़कों के निर्माण कार्यों एवं संधारण पर भी चर्चा हुई। पीडब्ल्यूडी की योजना से संभाग में 277 सड़कों का निर्माण जारी लोक निर्माण विभाग द्वारा बैठक के दौरान जानकारी प्रस्तुत की गई, जिसके अनुसार 31 मार्च 2026 तक 277 नई सड़कों का निर्माण पूर्ण करेंगे। ये सभी सड़कें इंदौर संभाग में 1186.68 किमी का दायरा कवर करेगी। इसके अलावा विभाग द्वारा 111.25 किमी. की 35 सड़कों पर मजबूतीकरण और विशेष मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खंडवा में 21, झाबुआ में 8, बड़वानी में 7 और धार में 3 तीन इस तरह कुल 39 सड़कों के नवीनीकरण के कार्य में जुटा हुआ है। जबकि परफार्मेंस ग्यारंटी की विभाग के पास 3878.38 किमी. की  987 सड़कें है। बारिश के बाद पीएमजीएसवाय की 1904 सड़कों का निर्माण होगा प्रारम्भ बैठक के दौरान एमपीआरआरडीए के अधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना का कार्य बारिश के बाद शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसी 1904 सड़कें है। इसमें दो फेज है, पहले फेज में 1243 और दूसरे में 661 सड़कें चिन्हित हैं। इसके अलावा इस योजना मप्र शासन द्वारा 100 प्रतिशत राशि से 4158 सड़के निर्मित होगी। इंदौर शहर में मास्टर प्लान में 17 सड़कें और पुलों पर निर्माण जारी इंदौर नगर में मास्टर प्लान के तहत कुल 17 सड़कों व पुलों पर कार्य चल रहा है। जिनकी प्रगति नगर निगम द्वारा प्रस्तुत की गई। इंदौर नगर में 3868 किमी. की सड़कें सीमेंट कांक्रीट और 205 डामरयुक्त सड़कें संधारण योग्य हैं। बैठक में संभागायुक्त कार्यालय में संयुक्त आयुक्त विकास डी.एस. रणदा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रवीण यादव, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के डीएम गगन भाबर और प्रबंधक अभिलाष धनोजिया, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सी.एस. खरत, नगर निगम के अधीक्षण यंत्री हर्ष जायसवाल आदि मौजूद थे। बैठक में गूगल मीट के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका निगम, एनएचएआई, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। 

पुलिस टीम पर दर्दनाक हमला: जबलपुर में बोलेरो ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल शहीद, दो घायल

जबलपुर   जबलपुर में अंधमूक बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। ये हादसा उस समय हुआ जब यादव कालोनी पुलिस चौकी की एक टीम लड़की भगाने के एक आरोपी को पकड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान सामने से अचानक आई तेज रफ्तार बोलेरो मे पुलिस वाहर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे का दुखद निधन हो गया, जबकि एएसआई और एक कॉन्स्टेबल गंभीर घायल हैं। आपको बता दें कि, इस भीषण हादसे का शिकार हुए एएसआई दानी सिंह नरते और आरक्षक आशुतोष भारती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन दोनों का भी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी संपत उपाध्याय समेत पुलिस के आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बोलेरो की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मामले की गहन जांच शुरु कर दी गई है। हादसा या हत्या ? जांच में जुटी पुलिस प्रधान आरक्षक संजीवनी नगर थाने से पहले शहर के कई थानों मे पदस्थ रह चुके हैं। अभिषेक कई बार अपराधियों से अकेले भी भिड़ चुके हैं। टीआई ने टास्क दिया था कि अंधमूक बाइपास के अपराधी सक्रिय है, जिन्हें पकड़ना है। ऐस में बुधवार रात को जब वे सड़क किनारे खड़े होकर बस से आ रहे अपराधी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद अब पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं इस घटना को जान बूझकर तो अंजाम नहीं दी गई या फिर ये रफ्तार के चलते हुआ हादसा है।

होटल में चोरी-छिपे कैमरा, 7 दिन बाद डेटा चुराया और ब्लैकमेलिंग की तैयारी

ग्वालियर  जिले के एक होटल के कमरे में कैमरा लगाकर युवक युवती को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेल करने वाले आरोपी पीड़ितों से एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। बड़ी बात यह है कि इस वारदात की मास्टरमाइंड पीड़ित युवती की दोस्त इंजीनियरिंग की छात्रा ही है। उसने अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर होटल के कमरे में बल्ब के होल्डर में कैमरा फिट किया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर के होटल में बल्ब के होल्डर में स्पाई कैमरा छिपाकर कपल्स के वीडियो शूट करने वाली गैंग ने कई खुलासे किए हैं। मास्टरमाइंड इंजीनियरिंग की छात्रा राधा चौबे के बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ के मोबाइल में कई और कपल्स के निजी पलों के वीडियो मिले हैं। होटल के कमरा नंबर 203 में रुके थे कपल दरअसल ग्वालियर देहात चीनोर निवासी 27 साल का युवक 26 जुलाई को गर्लफ्रेंड के साथ विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के होटल विराट इन सिटी सेंटर के कमरा नंबर 203 में गया था। दोनों करीब 5 घंटे तक वहां रुके थे। होटल मैनेजर मुकेश शर्मा को कमरे का 1200 रुपए किराया चुका कर दोनों घर लौट गए। छह दिन बाद पहले उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया। इसमें लिखा था गर्लफ्रेंड के होटल वाला वीडियो उसके पास है। एक लाख रुपए दो वरना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पुष्पेंद्र आरोपियों की धमकी से घबरा गया। उसने पैसों का इंतजाम करने के लिए पांच छह दिन का वक्त मांगा। ब्लैकमेलर ने दो दिन का वक्त दिया। थाने में शिकायत के बाद खुली पोल 23 अगस्त को ब्लैकमेलर ने कॉल कर बोला ज्यादा स्मार्ट बन रहा है। तेरी दो दिन से कुंडली निकाल रहे हैं। थाने में शिकायत की है। अब तुझे जीने नहीं देंगे। 30 मिनट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में पैसा डाल, वरना अंजाम भुगतना पड़ सकता है। पुष्पेन्द्र ने घबराकर ऑनलाइन पांच हजार रुपए ट्रांसफर आरोपियों को कर दिए। लेकिन ब्लैकमेलर नहीं माने उन्होंने धमकी दी कि वह 95 हजार रुपए और भेजे तभी वहां से वीडियो डिलीट होगा। पुष्पेन्द्र ने आरोपियों से परेशान होकर देर रात थाने पहुंचकर शिकायत की। गर्लफ्रेंड की सहेली का निकला नंबर युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। जिस नंबर से युवक को धमकी मिल रही थी, उसे पुलिस ने ट्रेस किया तो फोन युवक की गर्लफ्रेंड की सहेली राधा चौबे निवासी जुझारपुर दतिया का निकला। राधा इंजीनियरिंग की छात्रा है। उसे राउंडअप किया तो राज खुल गया ब्लैकमेलिंग में राधा का बॉयफ्रेंड भूपेन्द्र धाकड़ निवासी हुरावली का पुरा कैलारस मुरैना और उसका दोस्त बृजेश धाकड़ निवासी देवकक्ष गांव कैलारस मुरैना शामिल था। आरोपी राधा, उसका बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ और तीसरे आरोपी बृजेश धाकड़ को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पता लगा है कि राधा होटल में जाकर रूम बुक किया करती थी। भूपेंद्र और बृजेश राधा से मिलने के बहाने होटल में आते थे और रूम में सही जगह चुनकर बल्ब होल्डर वाला स्पाई कैमरा इंस्टॉल कर देते थे। फिर 7 दिन बाद लौटकर वही रूम बुक करते थे और स्पाई कैमरा निकालकर दूसरा इंस्टॉल कर देते थे। अब पुलिस इन वीडियो के संबंध में होटल में भी पड़ताल कर रही है। आशंका है कि होटल स्टाफ से भी कोई इस गैंग से जुड़ा हो सकता है। कमरा नंबर 206 में भी लगाया था कैमरा आरोपी राधा ने कबूल किया वह युवक की गर्लफ्रेंड की सहेली है। उसने ही दोनों के लिए होटल विराट इन में कमरा बुक किया था। इस होटल में उसका भूपेन्द्र और बृजेश के साथ आना जाना रहता है। होटल के रूम नंबर 206 में भी उसकी टीम ने दो दिन तक कैमरा लगाया था। युवक और उसकी गर्लफ्रेंड पर वह लगातार नजर रखे थी। यही नहीं आरोपी राधा पीड़ित की हमदर्द बनकर ब्लैकमेलर्स को पैसा देने के लिए उधार रकम देने का नाटक भी कर रही थी। बल्ब के होल्डर में फिट था कैमरा युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने वालों ने बल्ब होल्डर के अंदर स्पाई कैमरा फिट कर रखा था। यह लोग होटल में ग्राहक बनकर उसके कमरों में बल्ब की शक्लनुमा कैमरा फिट कर आए थे। रिकॉर्डिंग के जरिए ये लोग युवक युवतियों की वीडियो रिकार्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। नंबर से पकड़ाया रैकेट, मास्टरमाइंड निकली छात्रा पुष्पेंद्र को जिस नंबर से धमकी मिल रही थी उसे पुलिस ने ट्रेस किया। नंबर पुष्पेंद्र की गर्लफ्रेंड की सहेली राधा चौबे का निकला। दतिया के जुझारपुर की रहने वाली राधा इंजीनियरिंग की छात्रा है। उसे राउंडअप किया तो पता चला कि ब्लैकमेलिंग में उसका बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ (निवासी मुरैना) और उसका दोस्त बृजेश धाकड़ (मुरैना) शामिल थे। इनको पकड़ा तो पूरा मामला खुल गया। एमबीए की फीस भरने करती थी ब्लैकमेल रैकेट की मास्टरमाइंड राधा ने पुलिस को कहानी सुनाई है कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एमबीए करना चाहती थी, लेकिन उसके घर की हालत कुछ ठीक नहीं है। पैसों की जरूरत पूरी करने उसने ब्लैकमेलिंग की प्लानिंग कर अपने बॉयफ्रेंड भूपेंद्र और उसके दोस्त बृजेश को इसमें शामिल किया था।  

टीकमगढ़ बंगले में मौत की कहानी, विधायक पुत्र के घर नौकरानी मिली घायल हालत में

टीकमगढ़  टीकमगढ़ जिले की खरगापुर कांग्रेस विधायक के बेटे छतरपुर स्थित बंगले में एक 20 साल की युवती की मौत हो गई. शव बंगले के पीछे वाले हिस्से में आम के पेड़ से लटका मिला. मृतक युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे. सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. यह घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी. आनन-फानन में मृतका का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की जानकारी बुधवार शाम को शहर की सनसिटी कॉलोनी में काम करने वाली महिलाओं के माध्यम से फैली. विधायक चंदा सिंह गौर के बेटे अभियंत सिंह गौर से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, ''घटना के समय मैं जिला मुख्यालय से बाहर दिल्ली में था. घर पर मेरी पत्नी और 17 साल का बेटा थे, जिन्होंने फोन पर मुझे सूचना दी. मैं अगले दिन पहुंचा. मुझे नहीं पता कि सपना रैकवार ने यह घातक कदम क्यों उठाया? वह फोन नहीं चलाती थी और न ही कभी परेशान दिखती थी. वह मेरी नौकरानी नहीं, बल्कि बेटी की तरह थी. वह 5 साल की उम्र से हमारे साथ रह रही थी. हम उसकी शादी के लिए रिश्ता भी ढूंढ रहे थे.''  छतरपुर की सनसिटी कॉलोनी में विधायक पुत्र का बंगला. मृतका सपना के पिता भोला रैकवार उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के बेलाताल निवासी थे. घटना के बाद सपना की मां आई थी, लेकिन उन्होंने अभी तक पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है.  पुलिस ने अभियंत सिंह गौर के बंगले पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच के लिए डीवीआर जब्त कर लिया है. सिविल लाइन थाना पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बता रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मृतिका के परिजनों के बयानों से यह स्पष्ट हो सकता है कि यदि सपना ने आत्महत्या की, तो इसका कारण क्या था?

भोपाल में आया विजेता घोड़ा: ऊंची दीवारें और नदियां भी नहीं रोक सकीं

भोपाल  घुड़सवारी की दुनिया में देश का नंबर-1 घोड़ा इस वक्त भोपाल में है। नाम है- मावलिन। उम्र 12 साल, कद 6.5 फीट और कीमत 70 लाख रुपए। घोड़ा ‘मावलिन’ का जन्म आयरलैंड में हुआ लेकिन अब यह मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी, बिशनखेड़ी का स्टार परफॉर्मर है। इसे लंबी दौड़, नदी और ऊंची-ऊंची दीवारें लांघने में महारत हासिल है। यह अब तक 7 इंटरनेशनल और 20 नेशनल मेडल जीत चुका है। एशियन चैम्पियनशिप का प्रतिनिधित्व कर चुके राजू सिंह इसके मुख्य राइडर हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 2007 में मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी की स्थापना की थी। इसकी शुरुआत 10 घोड़ों से अंकुर मैदान पर हुई। बाद में बिशनखेड़ी में शिफ्ट हुई। अब देश की महत्वपूर्ण अकादमी बन चुकी है। एशियन चैम्पियनशिप सहित कई देशों में चमके यहां के घोड़े घुड़सवारी सबसे कठिन, प्रतिष्ठित ओलंपिक इवेंट है। इसमें घोड़ा और घुड़सवार कई बाधाएं पार करते हैं। इनमें नदी-नाले, ऊंची दीवारें लांघना और लंबी दौड़ के साथ जंपिंग भी अहम है। यही कारण है कि इस इवेंट के लिए ऑलराउंडर घोड़ों की जरूरत होती है। अकादमी में ऐसे छह ऑलराउंडर घोड़े है- मावलिन, मातकाली, प्रियंका, कैरेबियन बॉय, जावा और शिवालिक। इनकी जयपुर में ट्रेनिंग चल रही है। क्योंकि वहां की रेतीली जमीन बरसात में भी अभ्यास के लिए अनुकूल होती है। हाल में खरीदे गए तीन विदेशी घोड़े अकादमी ने 2023 में तीन विदेशी घोड़े खरीदे हैं। इनमें मावलिन-जावा को आयरलैंड से, जबकि ल्यूक को जर्मनी से लिया गया है। जावा 7 साल और ल्यूक 12 साल का है। अकादमी के खाते में 300 मेडल मप्र घुड़सवारी अकादमी ने साल 2024-25 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 7 मेडल और राष्ट्रीय स्तर पर 28 मेडल जीते। कुल मिलाकर अकादमी के खाते में अब तक 300 से ज्यादा मेडल दर्ज हो चुके हैं। राजू और मावलिन की जोड़ी स्टार है।