samacharsecretary.com

दिल्ली जल बोर्ड का अलर्ट,जलाशयों की सफाई के चलते कल से बाधित रहेगी सप्लाई, पहले से स्टोर कर लें पानी

नई दिल्ली दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को सोमवार और मंगलवार का पानी की कमी से जूझना होगा। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से दी गई है। बोर्ड ने बताया कि भूमिगत जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) के हर साल होने वाले फ्लशिंग के काम (सफाई) की वजह से 6 और 7 अप्रैल को शहर के करीब 11 से ज्यादा इलाकों में पानी की आपूर्तिं प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड के अनुसार इस काम की वजह से 6 अप्रैल (सोमवार) को शहर के 5 इलाकों सुल्तानपुरी एरिया, मंगोलपुरी, सेक्टर-2 पॉकेट-4 रोहिणी, फिलिंग प्वाइंट, कराला गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा। वहीं 7 अप्रैल (मंगलवार) को सुल्तानपुरी क्षेत्र, सेक्टर-3 पॉकेट-F 23 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-A-1 रोहिणी फिलिंग पॉइंट, कराला गांव और आसपास के क्षेत्रों, सेक्टर-3 पॉकेट-B 10 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-C 12 रोहिणी में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने की दी सलाह इस दौरान लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने खेद जताते हुए क्षमा भी मांगी है, साथ ही लोगों को इस बात की सलाह भी दी है कि वे पर्याप्त मात्रा में अपनी जरूरत का पानी पहले से ही स्टोर करके रख लें। 6 अप्रैल (सोमवार) को जिन इलाकों में नहीं आएगा पानी (1) सुल्तानपुरी एरिया (2) मंगोलपुरी (3) सेक्टर-2 पॉकेट-4 रोहिणी (4) फिलिंग प्वाइंट (5) कराला गांव व उसके आसपास के क्षेत्र। 7 अप्रैल (मंगलवार) को जिन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी (1) सुल्तानपुरी क्षेत्र (2) सेक्टर-3 पॉकेट-F 23 रोहिणी (3) सेक्टर-3 पॉकेट-A-1 रोहिणी फिलिंग पॉइंट (4) कराला गांव और आसपास का क्षेत्र (5) सेक्टर-3 पॉकेट-B 10 रोहिणी (6) सेक्टर-3 पॉकेट-C 12 रोहिणी पानी के टैंकर मंगवाने हेतु जारी किए नंबर हालांकि नागरिकों की दिक्कतों को थोड़ा कम करने के लिए जल बोर्ड ने पानी के टैंकर मंगवाने के लिए कुछ नंबर्स भी जारी किए हैं। जल बोर्ड के अनुसार पानी के टैंकर्स नीचे दिए गए इन नंबरों पर उपलब्ध होंगे। सेंट्रल कंट्रोल रूम DJB: 1916, 23527679, 23538495 मंगोलपुरी ओवरहेड टैंक (OHT): 27294132, 27915531

हरियाणा में कर्मचारियों का दबाव बढ़ा, OPS और भत्तों को लेकर सरकार से करेंगे मांग

लुधियाना. कर्मचारियों की वित्तीय मांगों को हल करने से मना कर रही पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष के अगले पड़ाव की प्लानिंग के लिए पुराने स्केल, पेंशन एंड भत्ते बहाली मोर्चे लुधियाना की एक मीटिंग सुरिंदरपाल सिंह की चेयरमैनशिप में हुई। इस मौके पर 15 फरवरी 2026 को संगरूर में स्टेट रैली के बाद 5 मार्च को चीफ मिनिस्टर के जॉइंट सेक्रेटरी और फाइनेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ मीटिंग में किए गए वादों और बाकी संघर्षों का रिव्यू किया और तय किया कि कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के प्रति पंजाब की AAP सरकार की बेरुखी का बड़े संघर्षों के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मीटिंग में 8 मार्च को चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे कर्मचारियों और 12 मार्च को चंडीगढ़ में टीचरों पर पुलिस टॉर्चर की भी कड़ी निंदा की गई। फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल चीमा ने विधानसभा में 'पुरानी पेंशन बहाल करने में जल्दबाजी न दिखाने' के अपने बयान के ज़रिए अपनी ही सरकार के 4 साल पहले के कागजी नोटिफिकेशन को लागू करने से साफ इनकार करने की कड़ी निंदा की और पंजाब सरकार को कर्मचारियों के संघर्ष का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी। फ्रंट के नेताओं रमनजीत सिंह संधू, अरमिंदर सिंह, वीरपाल कौर, जसविंदर सिंह ऐतियाना, कुलदीप सिंह ने कहा कि नए केंद्रीय स्केल पर आधारित 17-7-2020 का नोटिफिकेशन शुरू से रद्द किया जाए और वेतन छठे पंजाब वेतन आयोग के अनुसार +15% बढ़ोतरी तय की जाए, डॉ. सौरव शर्मा और ऐसे ही अन्य अदालती मामलों में, सेवा नियमों के अनुसार सही मायने में पंजाब वेतनमान लागू करने, समग्र शिक्षा अभियान से शिक्षा विभाग में वेतन कटौती करते हुए वर्ष 2018 से नए स्केल में रेगुलर हुए नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को पंजाब वेतनमान के सभी लाभ बहाल करने, 1-1-2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों पर लागू कॉरपोरेट नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को रद्द करके पुरानी पेंशन प्रणाली (ओपीएस) को बहाल करने और कर्मचारियों से काटे गए 37 प्रकार के भत्ते लागू करने की मांगों को लेकर संघर्षों को गति देने के लिए राज्य कमेटी के फैसले अनुसार 21 अप्रैल 2026 को पेंशनर भवन लुधियाना में कन्वेंशन की जाएगी। जिसमें रूरल एरिया अलाउंस, बॉर्डर एरिया अलाउंस, ACP बेनिफिट और पेंडिंग 16% महंगाई भत्ता शामिल है। कन्वेंशन के बाद पेंशनर भवन लुधियाना में एक कन्वेंशन होगा और कन्वेंशन के बाद सैकड़ों कर्मचारियों के साथ कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर की तरफ मार्च निकाला जाएगा और वित्तीय मांगें न पूरी होने पर 'चेतावनी' पत्र दिया जाएगा। लेबर डे के मौके पर 1 मई को मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में बड़ा डेप्युटेशन के रूप में पहुंच कर 17 मई को राज्य रैली और विरोध मार्च का नोटिस देने और मांग पत्र देने और 17 मई को चंडीगढ़ रैली में लुधियाना जिले से सैकड़ों कर्मचारी शामिल होंगे। इस मौके पर रूपिंदर पाल सिंह गिल, हरप्रीत सिंह, राजवंत कौर, सुखविंदर सिंह लील, अवतार सिंह खालसा, कुलदीप सिंह, लखवीर सिंह, रोहित कंबोज, सुखचैन सिंह वालिया आदि भी मौजूद थे।

राज्य सरकार प्रभावित परिजन के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल कोतमा, अनूपपुर में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख, संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख और रेडक्रॉस से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये और रेडक्रॉस से 50-50 हजार रुपये राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिजन के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र में एक लॉज भवन ध्वस्त होने की दुखद घटना के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया था कि राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे और प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। उल्लेखनीय है कि इस दुखद घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे। घायलों में से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में जारी है। शनिवार शाम से प्रारंभ हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन आज रविवार दोपहर तक जारी रहा। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, प्रशासन तथा एसईसीएल की टीमों ने आधुनिक मशीनों एवं डॉग स्क्वॉड की मदद से मलबे के एक-एक हिस्से की गहन तलाशी ली। रेस्क्यू टीम ने मलबे से 3 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जबकि 3 अन्य व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान हनुमान दीन यादव, रामकृपाल यादव और एक अन्य स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार और कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री  दिलीप जायसवाल पूरी रात घटनास्थल पर उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व करते रहे। प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने बताया कि इस गंभीर हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसईसीएल की टीमों, पुलिस बल एवं सहयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।  

एसएसपी रायपुर की नई टेलीफिल्म ‘खौफ’ का भव्य लॉन्च, सीएम साय की पत्नी ने दिखाई उपस्थिति

रायपुर. रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का गत दिवस विमोचन हुआ। जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय मौजूद थीं। साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी व सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों पर जागरूक करने वाली फिल्म में एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं पीड़ित स्कूल टीचर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं उनके साथ फिल्म में रायपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर के स्थानीय कलाकारों के साथ कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। तकनीकी युग में जहां डिजिटल सुविधाएं जीवन को आसान बना रही हैं, वहीं साइबर अपराधी भी इन्हीं तकनीकों का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वर्तमान समय में डिजिटल फ्रॉड, ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी और विशेष रूप से स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने यह महत्वपूर्ण पहल की है। बता दें कि यह फिल्म Take 3 Studios द्वारा निर्मित की जा रही है। फिल्म में सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ऑनलाइन गेम्स, केवाईसी अपडेट, फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन, स्क्रीन शेयरिंग ऐप और संदिग्ध लिंक के जरिए होने वाली ठगी की घटनाओं को प्रभावी तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में जशपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है, जिससे यह परियोजना स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बन गई है। फिल्म के DOP (छायांकनकर्ता) अनुज कुमार हैं। अभिनेता के रूप में एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह, सुआरवी सिन्हा, दीपा महंत, राम प्रकाश पाण्डेय, ऋभु समर्थ सिंह, कुंदन सिंह, प्रवीण अग्रवाल, विजय सिंह राजपूत, अंकित पांडे, आकर्ष, मनीषा, वंशिका गुप्ता सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म की स्टोरी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखी गई है। स्क्रीनप्ले तोरण राजपूत एवं संवाद घनश्याम द्वारा लिखे गए हैं। कैमरा सहायक के रूप में परमेश्वर नाग, मेकअप आर्टिस्ट वर्षा सोनी एवं सहायक सुचिता भगत सम्मिलित हैं। फिल्म के विमोचन पर एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा है कि डिजिटल फ्रॉड को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कानूनी कार्रवाई कर रही है। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी गई है, ताकि समाज को जागरूक करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच भी मिल सके।

यूपी की जनता को सुरक्षा का भरोसा: सीएम योगी ने कर्फ्यू और अराजकता पर लगाई रोक

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा है कि वे उत्तर प्रदेश की धरती पर गुंडों और माफिया को पनपने नहीं देंगे। गुंडों और माफिया की जहां जगह होगी, वहां उन्हें पहुंचा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू, अराजकता और लूटखसोट के दिन लग गए हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में व्यापारियों व महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी है। सरकार हर व्यक्ति के जीवन सुगमता और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूजरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। एम योगी रविवार शाम घंटाघर स्थित अमर बलिदानी बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण और विरासत गलियारा पांडेयहाता कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। हर जिले में थी माफिया की समानांतर सरकार- सीएम  नवनिर्मित पार्किंग कॉम्प्लेक्स की छत पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद आज भी प्रदेश, इसका तंत्र और पुलिस वही है लेकिन आज इसकी पहचान बदल गई है। 2017 के पहले हर जिले में माफिया की समानांतर सरकार थी, नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। जबकि आज प्रदेश के नौजवान को अन्य जगहों पर सम्मान मिलता है। आज का उत्तर प्रदेश अब उपद्रव नहीं उत्सव प्रदेश बन चुका है। अब यहां अराजकता नहीं है बल्कि यह माफियामुक्त हो चुका है। सुरक्षित माहौल में व्यापारी और बेटियों ने स्वावलंबन की नई ऊंचाई की यात्रा शुरू की है। नीयत साफ हो तो नजारा बदलते देर नहीं लगती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि जब सरकार की नीयत साफ होती है तो नजारा बदलते देर नहीं लगती। विरासत गलियारा और मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स इसका उदाहरण है। सरकार की नियत साफ है तो विरासत गलियारा के पहले फेज का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले इसी गोरखपुर की पहचान माफिया, मच्छर और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी के चलते थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार ने गोरखपुर सहित प्रदेश को माफियामुक्त, उपद्रवमुक्त, दंगामुक्त, मच्छरमुक्त और इंसेफिलाइटिसमुक्त बना दिया है। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि संकीर्णता में उठाए गए कदम से माफिया और मच्छर को पनपने का मौका मिलता है। इसलिए लोमड़ी की तरह ताक लगाए बैठे ऐसे लोगों को अवसर नहीं देना है जो शोषण का कारण बनते थे। माफिया और अराजकता को प्रश्रय देते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया और गुंडों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति बनी रहेगी। पुलिस को स्पष्ट हृदय दी गई है कि जहां भी गुंडों का फन उठे, उसे कुचल दीजिए। खाएंगे हिंदुस्तान का लेकिन गाएंगे नहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का विरोध करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ऐसे लोग हैं जो खाएंगे हिंदुस्तान का लेकिन हिंदुस्तान का गाएंगे नहीं। उन्होंने कहा कि नया भारत इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव सबको शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो, राष्ट्र के प्रतीकों, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान राष्ट्रीय ध्वज और बाबा साहब अंबेडकर के बनाए संविधान को सम्मान देना होगा। स्मार्ट सिटी के विजन के अनुरूप बढ़ रहा गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, कारोबारी और जीवन सुगमता के क्षेत्र में आए उल्लेखनीय बदलाव की विस्तार से चर्चा की और कहा कि आज का गोरखपुर स्मार्ट विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने घंटाघर क्षेत्र में विरासत गलियारा के निर्माण और मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स को जाम की समस्या का समाधान करने वाला बताया। साथ ही कहा कि जब आवागमन सुगम होगा तो व्यापार में भी समृद्धि आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विरासत गलियारा बनकर तैयार होगा तो यहां की सड़क सबसे खूबसूरत होगी और यहां फिल्मों की शूटिंग भी होगी। जब विरासत गलियारा बन जाएगा तब यहां भव्य रोड शो की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स में भी विरासत गलियारा के प्रभावित दुकानदारों को जगह दी गई है। जो शेष रह जाएंगे उनका पांडेयहाता के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में व्यवस्थित पुनर्वास कराया जाएगा। नौ साल में नहीं लगाया कोई नया टैक्स आमजन और व्यापारियों के हित पर सरकार के रूख का ध्यान आकर्षित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नौ साल में उनकी सरकार ने कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया। इसके बावजूद प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना बढ़ाया गया है। उन्होंने नगर निगम को हिदायत दी कि कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में व्यापारियों से अधिक किराया न लिया जाए। उतना ही किराया तय किया जाए, जितना व्यापारी आसानी से दे सकें। उन्होंने कहा कि जीआईएस सर्वे को लेकर भी उन्होंने अधिक टैक्स न लेने और अधिक लिए गए रुपये के समायोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टैक्स में राहत देने की व्यवस्था पर उनका जोर है। टैक्स की व्यवस्था ऐसी ही होनी चाहिए जैसे बादल बारिश के रूप में वापस कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जब टैक्स का पैसा विकास और वेलफेयर की योजनाओं में खर्च होगा तो समृद्धि आएगी। चिलुआताल में बनेगा फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने चिलुआताल में फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना की मंजूरी दी है। यहां 20 मेगावाट बिजली पैदा होगी जिसका इस्तेमाल सोलर लाइट में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गोरखपुर सोलर सिटी के रूप में भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि गोड़धोइया नाला परियोजना भी जल्द पूर्ण होकर विकास का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री में चार विश्वविद्यालय, नाइलिट, कई पॉलिटेक्निक, आईटीआई का उल्लेख करते हुए बताया कि एमपीआईटी में पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी बनकर तैयार है। 15 अप्रैल को इसके शुभारंभ अवसर पर टाटा संस के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन भी गोरखपुर आएंगे। आजादी की लड़ाई का साक्षी है घंटाघर मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि यह घंटाघर क्षेत्र आजादी की लड़ाई का साक्षी है। यह बता सकता है कि आजादी की क्या कीमत होती है। इसने पीढ़ियों को बदलते देखा है। यह प्रेरणा और गर्व का केंद्र है। इसके पुनरोद्धार और संरक्षण की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है। सीएम योगी के नेतृत्व में नजर आ रही विकास की अद्वितीय तस्वीर … Read more

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि स्वर्गीय भगत का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। वे वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल और धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

महान समाज सुधारक बाबू जगजीवन राम जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

ग्वालियर   महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाज सुधारक एवं दलित समाज के प्रेरणास्रोत देश के उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रभुदयाल जोहरे जिलाअध्यक्ष ग्वालियर ग्रामीण ,मुकेश बंसल(उपाध्यक्ष प्रदेश अजा विभाग ) ,नीरज चंडाले (जिला अध्यक्ष शहर अजा विभाग ), विनय मालवीय (जिला अध्यक्ष ग्रामीण अजा विभाग ) ,शुभम इंद्रासे, शुभम अहिरवार सहित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में दलित, वंचित और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए उसी दृढ़ता से संघर्ष करने की आवश्यकता है। प्रदीप अहिरवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि—     •    प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग की संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रदेश, जिला एवं पंचायत स्तर तक समितियों का गठन किया जा रहा है।     •    सामाजिक न्याय, आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर आंदोलन एवं जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं।     •अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी में आगे लाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाबू जगजीवन राम जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

तीन महिलाओं की मौत से हड़कंप, एनएच पर स्कॉर्पियो दुर्घटना पर भीड़ का गुस्सा

अंबिकापुर अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 पर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल जा रही 3 महिलाओं को कुचल दिया। हादसे (Big breaking) में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। इससे स्कॉर्पियो के भी परखच्चे उड़ गए। इधर गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरु कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस ऑफिसर व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला मेन रोड पर रविवार की शाम सब्जी खरीदने 3 महिलाएं गई थीं। शाम करीब 6.45 बजे सब्जी खरीदने के बाद चारों पैदल घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 ईएच- 8874 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कुचल जाने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे (Road accident) के बाद सामने से आ रहे ट्रेलर से स्कॉर्पियो जा भिड़ी। इससे उसके भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लोग आक्रोशित हो गए और वहां जाम लग गया। स्कॉर्पियो की टक्कर से 3 महिलाओं की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को वाहन से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरु कर दी। लोगों ने उसे इतना मारा कि उसकी हालत गंभीर हो गई। (Big breaking) सूचना मिलते ही मणिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बेकाबू भीड़ को संभालने का काम शुरु किया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे के बाद मृत महिलाओं के परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर वे रोने-बिलखने लगे। बाद में पुलिस ने तीनों महिलाओं का शव बरामद (Big breaking) कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। मृत महिलाओं की शिनाख्त ग्राम जोगीबांध निवासी मुन्नी बाई पति धनसाय 50 वर्ष, श्यामपति पति तिलसाय राजवाड़े 55 वर्ष व रामबाई पति जूठन राम 50 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि स्कॉर्पियो ड्राइवर के बारे में भी अभी जानकारी नहीं मिली है।  

गुजरात तक फैला तस्करी नेटवर्क, बालाघाट में 21 किलो गांजा ज

बालाघाट बालाघाट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रामपायली पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो गांजा तस्कर सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपित बालाघाट का निवासी है। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसडीओपी अभिषेक चौधरी (वारासिवनी) ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम लिंगमारा-दीनी रोड पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से बोरी में भरकर गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जब संदिग्ध वाहन को रोका और जांच की, तो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ओडिशा के सक्रिय और संगठित गांजा तस्कर गिरोह से जुड़े हैं, जो ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश, गुजरात सहित अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। आरोपितों ने यह भी स्वीकार किया है कि वे इससे पहले भी बालाघाट में गांजे की सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर 13 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। 5-6 लाख रुपये का गांजा जब्त गिरफ्तार आरोपितों में भटेरा रोड, बालाघाट निवासी मुन्ना पिता बुधराम बर्वे (54), मिकेंद्र उर्फ मुकेश देव (28) निवासी कोडाला, जिला गजाम (ओडिशा) और दिलीप (32) निवासी बौद्ध जिला (ओडिशा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 21 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपितों के खिलाफ थाना रामपायली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जिले में बढ़ रही गांजा सप्लाई बालाघाट जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले पांच फरवरी को नवेगांव पुलिस ने भी छह किलो गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई थी। पुलिस का कहना है कि एक ओर लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर तस्कर नए-नए तरीकों से सप्लाई जारी रखे हुए हैं। हालांकि इस बार पकड़े गए ओडिशा के मास्टरमाइंड से पूछताछ में पूरे नेटवर्क की बड़ी परतें खुलने की उम्मीद है। इनका कहना… पुलिस द्वारा आरोपितों से सघन पूछताछ की जा रही है। गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, इसके स्रोत और गंतव्य की जानकारी जुटाई जा रही है। इस प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भी साक्ष्य संकलित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कन्या छात्रावास और सामुदायिक भवन सहित करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रायपुर कन्या छात्रावास और सामुदायिक भवन सहित करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप अपने एक दिवसीय प्रवास पर सुकमा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने जिले में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मंत्री  कश्यप ने सर्वप्रथम सुकमा के वार्ड क्रमांक 03 पुसामीपारा में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित कौशल विकास सामुदायिक केंद्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।  कन्या छात्रावास और सामुदायिक भवन सहित करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण     जिले के प्रभारी मंत्री  कश्यप ने एक करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से निर्मित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास झापरा का लोकार्पण किया। छात्रावास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री  कश्यप ने कहा कि वर्तमान शासनकाल में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने बताया कि वर्षों से बंद पड़े राम मंदिर केरलापेंदा को पुनः ग्रामीणों के लिए खोला गया और हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन कर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त किया गया।  वन मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण से लेकर आज नक्सलवाद के समापन की दिशा में सरकार ने निरंतर निर्णायक भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2017 में प्रारंभ हुआ यह छात्रावास विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए अब 2026 में पूर्ण होकर बच्चों के लिए समर्पित किया गया है, जो शासन की प्रतिबद्धता और कार्य पूर्ण करने की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। मंत्री  कश्यप ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। शिक्षा ही सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है। पढ़-लिखकर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें तथा अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार विषय चुनकर आगे बढ़ें।            जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले और आज के सुकमा में बड़ा बदलाव आया है। अब विकास कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे सशक्त हो रही हैं। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘लखपति दीदी’ जैसी पहल सरकार द्वारा लागू की गई है, जो ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इसके साथ ही वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  धनीराम बारसे ने भी ग्रामीणों को सम्बोधित किया।           कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य सु दीपिका सोरी, जिला पंचायत सदस्य  कोरसा सन्नू , जिला पंचायत सदस्य  माड़े बारसे, जनप्रतिनिधि  धनीराम बारसे,   अरुण सिंह भदौरिया, जनपद अध्यक्ष कोंटा  कुसुमलता कोवासी, नगरपालिका अध्यक्ष सुकमा  हुंगाराम मरकाम, नगर पंचायत दोरनापाल अध्यक्ष  राधा नायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।