samacharsecretary.com

दिल्लीवासियों के लिए राहत: 6 दिन तक मौसम रहेगा साफ, मगर पड़ोसी राज्यों में बरसात जारी

नई दिल्ली  दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है और तेज धूप निकल रही है. ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को भी दिल्ली में चिलचिलाती धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी. आगे भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. क्योंकि दिल्ली में अगले 6 दिन तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 21 से 26 सितंबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में भी इतना ही तापमान रहने का अनुमान है. वहीं 21 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है. 21 से 24 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है.   उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम पहाड़ी राज्यों पर बारिश का कहर लगातार जारी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आगे भी मौसम विभाग की ओर से बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 21 सितंबर को मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 21 और 22 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में बारिश की संभावना अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छीटें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 21 से 24 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. 21 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 21 और 22 सितंबर को तमिलनाडु, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. 21, 24-26 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 21 से 25 सितंबर के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

आसपास की राखो साफ सफाई इसी मैं है सबकी भलाई

 देवपुर सेवा पखवाड़ा स्वच्छ ग्राम कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन मैं जिले भर मैं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां की जा रही साथ ही ग्राम पंचायत निकाय स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान मैं स्वच्छता कार्य किए जा रहे है इसी क्रम मैं ग्राम पंचायत देवपुर प्रथम पंचायत भवन से लेकर शासकीय माध्यमिक शाला देवपुर तक रास्ते मैं जितने कचरे घूरे रोड के किनारे से सभी को साफ किया गया और ग्राम के आस पास बंद नालियों को साफ किया गया जिससे ग्राम को सुंदर और स्वच्छ बनाया जाए साथ ही सरपंच महोदय के द्वारा ग्राम के सभी ग्राम वासियों से अपील की गई की कोई भी ग्राम वासी गांव के आस पास गंदगी करते या कचरा के ढेर या  रोड के किनारे घूरे लगाए पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कायवाही की जायेगी अपने ग्राम को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखे जिससे ग्राम की रौनक और सुंदरता बनी रहे इस अवसर पर ग्राम पंचायत देवपुर प्रथम के सरपंच कुंवर शिवाजी शाह बुंदेला ग्राम पंचायत सचिव प्रेमलाल यादव सहा सचिव परमलाल यादव राकेश यादव जसरथ यादव बिदुर शाह बुंदेला लक्ष्मण सिंह प्रकाश यादव पत्रकार राकेश कुमार एवम समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे

धनबाद में दुर्गा पूजा से पहले सुरक्षा पुख्ता, पुलिस ने किया आपातकालीन मॉक ड्रिल

धनबाद झारखंड के धनबाद में दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार पर सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में पुलिस बल को दंगा नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के तहत विभिन्न परिस्थितियों से निपटने की बारीकी से ट्रेनिंग दी गई। मॉक ड्रिल का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में बढ़ी भीड़-भाड़ और संभावित संकट से निपटना तैयार रहना है। एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल में ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस राघवेंद्र शर्मा, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। जवानों ने अनुशासन के साथ वाटर कैनन से पानी की बौछार कर भीड़ नियंत्रण में प्रशिक्षण लिया, साथ ही लाठी चार्ज और आंसू गैस के उपयोग का भी अभ्यास किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर के मुख्य चौक-चौराहों, पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष पुलिस तैनाती की जाएगी। पुलिस के जवान सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे और हर मेला स्थल पर वॉच टावर से निगरानी की जाएगी। कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा को विशेष महत्व देते हुए बताया कि मनचलों और शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। कुमार ने मॉक ड्रिल को जवानों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया और कहा कि यह अभ्यास किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बलों को जिम्मेदारी और तत्परता से काम करने के लिए तैयार करता है। आम नागरिकों से अपील की कि वे पूजा-पर्व को शांति और भाईचारे से मनाएं और संदिग्ध गतिविधि देखें तो तुरंत पुलिस या डायल 112 को सूचित करें। इसके अलावा, यातायात जाम से बचने के लिए वाहन कम उपयोग करें और पंडाल से दूर सुरक्षित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें।

44 वां उपपुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण बैंच के 10 प्रशिक्षु डीएसपी पहुंचे मैहर, पुलिस अधीक्षक मैहर से की शिष्टाचार भेंट

मेला बंदोबस्त व्यवस्था में पुलिस की भूमिका के संबंध में प्राप्त की जानकारी मैहर मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौरी ,भोपाल द्वारा संचालित 44 वां उपपुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण बैंच के 10 प्रशिक्षु डीएसपी अनुमोदित पाठ्यक्रम अनुसार मध्य प्रदेश दर्शन अंतर्गत मेला बंदोबस्त व्यवस्था में पुलिस की भूमिका संबंधी जानकारी प्राप्त करने मैहर पहुंचे , जिनके द्वारा  पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रेनी डीएसपी को मां शारदा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए  ब्रीफ किया गया। तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ चंचल नागर द्वारा ट्रेनी डीएसपी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से संपूर्ण मेला जोन के विभिन्न स्थानों की जानकारी देते हुए मेले के दौरान भीड़ की स्थिति के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही  ड्यूटी  के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने हेतु पुलिस द्वारा अपनाए गए समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मध्य प्रदेश दर्शन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षु डीएसपी को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा जाता है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, पुलिस व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

सड़क पर बिखरे नए ट्रॉली बैग: रायपुर में ड्रग्स तस्करी का बड़ा सुराग?

रायपुर राजधानी रायपुर में रविवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेस-वे पर लावारिस हालत में कई ट्रॉली बैग मिले हैं। बताया जा रहा है कि सभी बैग बिल्कुल नए हैं, लेकिन उन्हें ब्लेड से काटा गया है। इस वजह से इन बैगों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामला माना थाना क्षेत्र का है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि इन बैगों का इस्तेमाल गांजा या अन्य नशे की तस्करी में किया गया हो सकता है, वहीं कैश की सप्लाई से भी इनका कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बैगों को किसी वारदात के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से तो नहीं फेंका गया। खास बात यह है कि जिस जगह बैग फेंके गए हैं, वहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है। ऐसे में पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि, पुलिस एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों के फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दुर्ग में 6 करोड़ रुपए नकदी बरामद हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस की सतर्कता और बढ़ गई है। पिछले दिनों रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्कर गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। ऐसे में इस तरह सदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग्स के मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस तरह की घटना से किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है।

तीव्र गति ने मचाई तबाही: पन्ना में बस दुर्घटना, एक दर्जन घायल, महिला गंभीर

पन्ना पन्ना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पन्ना-सतना राष्ट्रीय राजमार्ग -39 पर पांडेय बस सर्विस की एक तेज रफ्तार यात्री बस क्रमांक-MP-35, P-0246 जो गुन्नौर से पन्ना आ रही थी तभी पन्ना शहर के नजदीक काष्टागार के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ​हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। इस घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घायलों में ककरहटी निवासी 40 वर्षीय संतोषी पाण्डेय गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। वे अपनी बहू को देखने के लिए ककरहटी से छतरपुर जा रही थीं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है।   अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।​ बस में सवार एक यात्री, वनगांव की राजकुमारी बाई, ने बताया कि ड्राइवर बहुत तेज गति से बस चला रहा था। वाहन चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। देखते ही देखते यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या प्रशासन तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर लगाम लगा पाएगा।

EVM हैकिंग को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमाई, रेखा गुप्ता के बयान पर केजरीवाल ने किया पलटवार

नई दिल्ली  कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर मुद्दा उठा रहे हैं. वो चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी को लेकर आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी की तरफ से EVM हैक को लेकर उठाए गए सवालों पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया. इस सवाल पर रेखा गुप्ता ने जो जवाब दिया वो अब वायरल हो गया है. साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता के बयान को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ये क्या कह रही हैं. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया कि राहुल गांधी कहते हैं कि आप ईवीएम हैक कर लेती हैं? ईवीएम हैक करने की वजह से ही बीजेपी-एबीवीपी जीत रही है. चुनाव आयोग हर जगह आपके साथ है इसीलिए आप जीत हासिल कर रहे हैं. इस सवाल पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा, 70 साल से वो ईवीएम हैक कर रहे थे, तो कुछ नहीं हो रहा था. हमने कर लिया तो बुरा लग गया. यह सही है मामला. EVM को लेकर दिया बयान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, मतलब वो अगर जीते तो जनता का आदेश और हम जीत गए तो ईवीएम हैक. यह फॉर्मूला कौन सी किताब में लिखा है? राहुल गांधी ने यह पढ़ाई कहां से की है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने के अलावा राहुल गांधी को और कुछ आता है. राहुल गांधी ने कहा था कि वोट चोरी के खिलाफ GEN-Z आवाज उठाएंगे. इस सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा, अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में पता चल गया कि GEN-Z किसके साथ हैं. राहुल गांधी पर साधा निशाना सीएम रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस ने लगातार देश को लूटा. साथ ही उन्होंने कहा, देश की जनता मोदी जी के साथ है. साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, केजरीवाल सिर्फ मीडिया में दिखते हैं. सीएम रेखा गुप्ता के ईवीएम को लेकर दिए इस बयान को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शेयर किया है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, दिल्ली की सीएम ये क्या कह रही हैं. वोट चोरी पर राहुल का हमला लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोटचोरी पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने पहले वोट चोरी को लेकर एटम बम गिराने की बात की. इसी के बाद अब उन्होंने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कहा था कि वो वोट चोरी को लेकर हाइड्रोजन बम गिराएंगे. हाल ही में राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने वोट कटने का आरोप लगाया. राहुल गांधी का आरोप है कि साजिश के तहत ऑनलाइन वोट बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं. इसमें वो लोग ज्यादा शिकार हो रहे हैं, जो सामान्य दशा में विपक्ष को वोट देते आए हैं. इसी के साथ कांग्रेस इससे पहले लगातार ईवीएम को लेकर निशाना साधती रही है और इसके हैक होना का दावा करती रही है.  

मानव सेवा दिवस: कॉलेज में हुई प्रेरक गतिविधियों की झलक, विद्यार्थियों ने की मदद की पहल

समराला  गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज फॉर वूमेन झाड़ साहिब में आज भाई घनैया मानव सेवा दिवस श्रद्धा सहित मनाया गया। गुरु साहिबान द्वारा दिखाए सरबत दा भला के मार्ग पर चलते हुए भाई घनैया जी ने 1704 ई. में श्री आनंदपुर साहिब की लड़ाई के दौरान बिना किसी भेदभाव के सबमें परमात्मा का रूप देखते हुए घायलों को पानी पिलाया और आवश्यकता अनुसार मरहम-पट्टी की। उनकी महान सेवाओं से विद्यार्थियों को परिचित करवाने के लिए हर साल 20 सितंबर को मानव सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के धार्मिक अध्यापक द्वारा उन के जीवन और सेवा के संकल्प के संबंध में छात्राओं के साथ विचार साझा किए गए और उन्हें निःस्वार्थ सेवा भाव अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके उपरांत डॉ. अंजू खुराना, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी झाड़ साहिब ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा सहायता संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. रजिंदर कौर ने कहा कि हमें भाई साहिब द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए मेरा-तेरा की रेखा मिटाकर तन-मन-धन से मानवता में एक परमात्मा को अनुभव करते हुए सेवा और सिमरन से जीवन को सफल बनाना चाहिए।

न्यायपालिका में नई पहचान: पवन कुमार बजंथरी ने ली पटना हाईकोर्ट की कमान

पटना  पटना उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। पवन कुमार बजंथरी ने पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के तौर पर पद औऱ गोपनीयता की शपथ ले ली है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पवन कुमार बजंथरी को शपथ दिलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे। सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, ‘ पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश (मनोनीत) न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ।’ पवन कुमार बजंथरी 27 अगस्त, 2025 से पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी न्यायाधीश के तौर पर अपना दायित्व संभाल रहे थे। दरअसल तत्कालीन मु्ख्य न्यायाधीस जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने के बाद से यह रिक्त हो गया था। जिसके बाद पवन कुमार बजंथरी पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाल रहे थे। अब पटना में शपथ ग्रहण के बाद वो पू्र्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पटना उच्च न्यायालय में न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में जन्मे पवन कुमार बजंथरी ने बेगलुरु के एलजेआरसी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी। इससे पहले वो कर्नाटक हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। आपको बता दें कि हाल ही में पी.बी बजंथरी को लेकर पटना हाईकोर्ट के वकीलों की नाराजगी भी सामने आई थी। दरअसल दो वकीलों पर हुए कथित हमले में उचित कार्रवाई नहीं करने को लेकर वकील पी.बी. बजंथरी से खफा थे। उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ समन्वय समिति के अनुसार यह कदम तब उठाया गया जब अधिवक्ता अंशुल आर्यन और उनकी पत्नी मनोग्या सिंह के साथ एक निजी स्कूल के कर्मचारियों द्वारा अदालत जाते समय कथित तौर पर मारपीट की गई। वकीलों ने कहना था कि 10 सितंबर को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बजंथरी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार सिन्हा की पीठ ने सुनवाई के दौरान आदेश पर सवाल उठाते हुए थाना प्रभारी की व्यक्तिगत उपस्थिति का निर्देश हटा दिया था।  

अब दिल्ली में गाड़ियां बिना रुके दौड़ेंगी, जानें सरकार का हाईटेक ट्रैफिक समाधान

नई दिल्ली  दिल्ली को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और रिंग रोड को बेहतर बनाए रखने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रिंग रोड के रखरखाव और मरम्मत को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे आठ हिस्सों में बांटने का फैसला किया है. प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है. दिल्ली को भीड़भाड़ से मुक्त बनाने के लिए बनाए गए रिंग रोड को बेहतर रखरखाव और मरम्मत के लिए आठ हिस्सों में बांटकर किया गया है.प्रत्येक हिस्सों की निगरानी के लिए एक चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी नियुक्त किया जाएगें. 48 किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर 14 से अधिक बड़े जंक्शन हैं, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है. सड़कों की खराब स्थिति, नालियों की गंदगी और हरित क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने हाल ही में अधिकारियों के साथ रिंग रोड का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और कई निर्देश दिए. अब लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव ने एक आदेश जारी कर कहा है कि रिंग रोड के प्रत्येक खंड की नियमित निगरानी की जाएगी. इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की टालमटोल प्रवृत्ति पर रोक लगाना और उनकी जवाबदेही तय करना है. दिल्ली रिंग रोड सुधार योजना के तहत जिन इलाकों को आठ हिस्सों में बांटा गया है, उनमें शामिल हैं पहला प्रगति मैदान से कश्मीरी गेट ब्रिज तक है. दूसरा सिविल लाइंस से मुकरबा चौक तक है. तीसरा शालीमार बाग ब्रिज से ब्रिटानिया चौक तक है. चौथा पंजाबी बाग से मानसरोवर गार्डन तक है. पांचवां मायापुरी फ्लाईओवर से दिल्ली कैंट तक है. छठा धौला कुआं से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर तक है. सातवां सरोजिनी नगर से लाजपत नगर पुल तक है. आठवां श्रीनिवासपुरी से मिलेनियम पार्क तक है. इस फैसले से रिंग रोड के रखरखाव की जिम्मेदारी स्पष्ट होगी और समय पर मरम्मत और सफाई सुनिश्चित होगी. सरकार का दावा है कि इससे दिल्लीवासियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क पहुंच मिलेगी.