samacharsecretary.com

AI से होगा भुगतान: ChatGPT में जल्द ही जुड़ने जा रहा है UPI और ई-कॉमर्स फीचर

ChatGPT का यूज अभी तक आपने अपने कुछ सवाल पूछने या फिर फोटो बनाने के लिए किया होगा। क्या आप जानते हैं कि आगे आने वाले समय में OpenAI के एआई चैटबॉट चैटजीपीटी के जरिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर पेमेंट भी किया जा सकेगा। जी हां, बता दें कि ओपनएआई, भारत की नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और फिनटेक कंपनी रेजरपे ने एक साथ मिलकर एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। इस पॉलेट प्रोग्रेम में चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसे AI चैटबॉट से सीधे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पेमेंट किया जा सकेगा। यह भारत के रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम को AI चैटबॉट से जोड़ने का पहला बड़ा कदम है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में NPCI की नई पहल इसके अलावा, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में NPCI ने कई नई पहलें पेश की हैं। इनमें AI बेस्ड UPI हेल्प भी शामिल है। NPCI ने UPI के जरिए IoT पेमेंट की भी घोषणा की। इसका मतलब है कि कार, वियरेबल डिवाइस और स्मार्ट टीवी जैसे कनेक्टेड डिवाइस से भी UPI पेमेंट हो सकेगा। एआई का क्षेत्र आगे चलकर कितना एडवांस होने वाला है, इसका पता इस खबर से चलता है। हर महीने होते हैं 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UPI भारत का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। हर महीने 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन इसके जरिए होते हैं। बता दें कि अभी यह सुविधा शुरुआती फेज में है। अगर यह पॉयल प्रोजेक्ट सफल होता है तो ऑनलाइन कॉमर्स में AI टूल्स का इस्तेमाल बढ़ सकता है। यह सर्विस सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स और प्लेटफॉर्म्स के लिए पायलट स्टेज में है। शुरू हो गया पायलट प्रोजेक्ट ChatGPT में UPI पेमेंट की सर्विस देने का मकसद चैट इंटरफेस के अंदर ही पूरी खरीदारी करने की सुविधा देना है। कंपनी ने यह घोषणा 9 अक्टूबर, 2025 को की है। कंपनियों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में बताया है कि इस पायलट प्रोग्राम में ओपनएआई यह देखेगा कि AI एजेंट कैसे UPI का इस्तेमाल करके सेफ, भरोसेमंद और यूजर कंट्रोल्ड तरीके से अपने आप ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अभी टेस्टिंग फेज में है सुविधा यह पहल अभी टेस्टिंग फेज में है और कंपनी अभी यह देखेगी कि AI पावर्ड पेमेंट को अलग-अलग सेक्टरों में कैसे बढ़ाया जा सकता है। चैटजीपीटी से ही ऑर्डर कर पाएंगे बिग बास्केट का सामान इस पायलट प्रोग्रेम के तहत यूजर्स चैटजीपीटी से सीधे बिगबास्केट से सामान ऑर्डर कर सकेंगे। फिलहाल, एक्सिस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंकिंग पार्टनर को इस पायलट प्रोग्राम में शामिल किया गया है। देखना है कि एडवांस्ड AI को UPI के साथ कैसे जोड़ सकते हैं ओपनएआई में इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी के मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा है कि वे NPCI के साथ काम करने और यह पता लगाने के लिए उत्साहित हैं कि वे एडवांस्ड AI को UPI के साथ कैसे जोड़ सकते हैं। इससे हम आसान और सुरक्षित कॉमर्स के एक नए युग की शुरुआत कर सकते हैं।

बस इतना वजन घटाइए और लिवर की बीमारियों को कहिए अलविदा

मुंबई  पुराने जमाने में लोग शरीर में मोटापा बढ़ने को स्वस्थ और हट्टा-कट्टा होने की निशानी समझते थे लेकिन वास्तव में मोटापा कई बीमारियों की जड़ है. खासतौर पर आजकल के दौर में बहुत सारे लोग मोटापे से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें फैटी लिवर, लिवर की कई और बीमारियों, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिसीस और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां होने का भी रिस्क होता है.          अमेरिका की हेल्थ वेबसाइट Webmd ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दुनिया भर में हुई रिसर्च से इस बात के सबूत मिले हैं  कि केवल वजन कम करने से ही प्री-सिरोसिस MASLD (Metabolic dysfunction-associated steatotic liver disease) को रिवर्स किया जा सकता है. प्री-सिरोसिस MASLD का मतलब ऐसी कंडीशन जो आगे चलकर गंभीर रूप से लिवर डैमेज, लिवर कैंसर और मौत का रिस्क बढ़ाती है.  Webmd ने आगे बताया कि वजन घटाने और MASLD पर किए गए अध्ययनों का जब साल 2021 में रिव्यू किया गया तो उसमें पाया गया कि MASH से पीड़ित 85% से 90% लोगों, जिन्होंने अपने शुरुआती शरीर के वजन का करीब 10% कम किया था, उनका एक साल बाद ही MASH ठीक हो गया था.  वजन कम करने के कई तरीके हैं जिनमें सबसे हेल्दी और असरदार तरीका है अपना खानपान कंट्रोल में करना. वजन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी ही आपकी आधी से ज्यादा परेशानी हल कर देती है. इसके अलावा कितना खाते हैं, कितनी बार खाते हैं और किस समय खाते हैं, इसकी निगरानी कर भी तेजी से वजन घटाया जा सकता है. इसके अलावा रोज की फिजिकल एक्टिविटी यानी आप दिन भर में कितने सक्रिय रहते हैं, यह भी आपके वजन को प्रभावित करता है. अगर आप हेल्दी डाइट के साथ रोजाना कोई ना कोई एक्सरसाइज जैसे वॉक, जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग या योग करते हैं तो आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं.  कुल मिलाकर अगर आप फैटी लिवर की बीमारी के खतरे से बचना चाहते हैं या फिर अगर आपको यह बीमारी है तो उससे छुटकारा पाना है तो तुरंत अपना वजन कम करने में जुट जाएं. इससे आप फैटी लिवर की बीमारी को रिवर्स कर सकते हैं. लिवर हमारे शरीर के लिए बहुत सारे काम करता है. यह खून को साफ करता है, टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, पाचन में सहायता करता है, शरीर में संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है. इसलिए हमें हमेशा अपने लिवर की हेल्थ का ख्याल रखना चाहिए. 

डलनेस को अलविदा कहें: ये होममेड ओटमील स्क्रब देगा इंस्टेंट चमक!

प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल से बेजान हुई त्वचा के लिए केमिकल फ्री ओटमील स्क्रब एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। यह डेड स्किन हटाकर, त्वचा को हाइड्रेट कर, तेल संतुलित कर और नेचुरल ग्लो देकर उसे साफ, मुलायम और चमकदार बनाता है। इसे घर पर आसानी से बनाया और इस्तेमाल किया जा सकता है, जो सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद है।   आज की भागदौड़ भरी लाइफ में धूल, प्रदूषण,स्ट्रेस और खराब खानपान का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखाई देता है। स्किन डल, बेजान और खुरदुरी हो जाती है। ऐसे में नियमित स्क्रबिंग बेहद जरूरी हो जाती है जिससे डेड स्किन हट सके, पोर्स साफ रहें और आपकी स्किन दोबारा से ग्लोइंग दिखे। मार्केट में मिलने वाले स्क्रब्स में मौजूद केमिकल्स लंबे समय तक इस्तेमाल में स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए घरेलू और नेचुरल विकल्पों को अपनाना हमेशा से ही फायदेमंद होता है। ओटमील स्क्रब एक ऐसा ही नेचुरल स्क्रब है, जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में- ओटमील स्क्रब बनाने की सामग्री     2 टेबलस्पून दरदरे पिसे हुए ओट्स     1 टेबलस्पून दही (स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए)     1 टेबलस्पून शहद (स्किन को हाइड्रेट करने के लिए)     1 टीस्पून नींबू का रस (ऑयली स्किन के लिए) बनाने और लगाने की विधि     सबसे पहले ओट्स को दरदरा पीस लें। ध्यान रखें इसे बहुत बारीक न करें, जिससे स्क्रबिंग का असर बना रहे।     अब इसमें दही, शहद और नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।     इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं और उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाई में 2-3 मिनट तक मसाज करें।     अब इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें जिससे इसके पोषक तत्व स्किन में अच्छी तरह समा जाएं। गुनगुने पानी से चेहरा वॉश करें और साफ और सॉफ्ट टॉवेल से थपथपाकर सुखा लें। ओटमील स्क्रब के फायदे     नेचुरल एक्सफोलिएशन- ओट्स स्किन से डेड सेल्स और गंदगी हटाते हैं जिससे स्किन स्मूद और क्लीन बनती है।     हाइड्रेशन और सॉफ्टनेस- शहद और दही स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे वह रूखी नहीं लगती।     ऑयल बैलेंसिंग- नींबू का रस एक्स्ट्रा ऑयल को है और मुंहासों से बचाता है।     नेचुरल ग्लो- नियमित इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है और चेहरा फ्रेश दिखता है। ओटमील स्क्रब एक आसान, सस्ता और प्रभावी तरीका है जिससे आप घर बैठे ही पार्लर जैसी शायनी और सॉफ्ट स्किन पा सकती हैं। इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा। यह स्क्रब सभी स्किन टाइप्स के लिए फायदेमंद है और इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं होता, जिससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।  

Google Pixel 10 Pro Fold की बिक्री शुरू, ग्राहकों को मिल रहा 10,000 रुपये तक का ऑफ़र

 नई दिल्ली Google का सबसे महंगा फोन सेल पर आ गया है. हम बात कर रहे हैं Google Pixel 10 Pro Fold की, जिसे आप भारत में खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस फोन को Google Pixel 10 सीरीज के साथ अगस्त में लॉन्च किया था. हालांकि, स्मार्टफोन अभी तक भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं था. अब आप इसे खरीद सकते हैं. ये हैंडसेट गूगल का दूसरा फोल्डेबल फोन है, जो बुक स्टाइल में आता है. इसमें दमदार प्रोसेसर, अच्छा कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है. फोन में सिक्योरिटी के लिए Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया गया है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी खास बातें. क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4-inch का FHD+ Actua OLED कवर डिस्प्ले मिलता है. वहीं मेन स्क्रीन 8-inch की है, जो QHD+ OLED LTPO पैनल है. स्क्रीन 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है. स्मार्टफोन Tensor G5 प्रोसेसर पर काम करता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M2 चिप दिया गया है. इसमें 16GB RAM और 256GB का स्टोरेज भारत में मिलेगा. फोन Android 16 पर काम करता है. इसमें डुअल सिम सपोर्ट का सपोर्ट मिलता है, जिसमें एक फिजिकल सिम और eSIM का सपोर्ट मिलेगा. हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी लेंस 48MP का है. इसके अलावा 10.5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा लेंस मिलता है. फ्रंट में कंपनी ने 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. फोन का वजन 258 ग्राम है, जो किसी सामान्य फोन के मुकाबले काफी ज्यादा है. Pixel 10 Pro Fold को पावर देने के लिए 5015mAh की बैटरी दी गई है, जो 23W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 15W की Qi2 वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी. डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आता है. कितनी है कीमत? Google Pixel 10 Pro Fold भारत में सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,72,999 रुपये है. फोन सिर्फ मूनस्टोन कलर में मिलेगा. डिवाइस को आप गूगल इंडिया के आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं. लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 10,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट कैशबैक के रूप में मिलेगा.

खाली पेट अंजीर का पानी पीने के चमत्कारी फायदे, जानें कब और कैसे पिएं

औषधियों में अंजीर एक बेहद खास स्थान रखता है। यह न केवल स्वाद में मीठा होता है बल्कि इसमें औषधीय गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खासकर जब अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर सेवन किया जाए, तो इसके स्वास्थ्य लाभ और भी बढ़ जाते हैं। अंजीर का पानी शरीर को अंदर से शुद्ध करता है, अंगों की कार्यक्षमता सुधारता है और कई रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। आइए जानते हैं कि अंजीर का पानी किन अंगों के लिए फायदेमंद होता है और इसे सही तरीके से कैसे सेवन किया जाए डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाए मजबूत अंजीर का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो डाइजेशन में सुधार करता है। यह कब्ज, गैस और अपच की समस्या को भी दूर करता है। इसके रेचक लेक्सेटिव (रेचक) गुण आंतों को साफ रखते हैं और पेट को हल्का महसूस कराते हैं। हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी अंजीर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत को सुधारते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है। लिवर डिटॉक्स में मददगार अंजीर का पानी लिवर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय करता है, जिससे इसकी कार्यक्षमता बेहतर होती है और थकान, भारीपन जैसी समस्याएं कम होती हैं। किडनी के लिए फायदेमंद अंजीर के ड्यूरेटिक गुण किडनी की सफाई में मदद करते हैं। ये यूरीन के जरिए टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और किडनी इन्फेक्शन या स्टोन जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करता है। हड्डियों को मजबूत बनाए अंजीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं। यह उम्र के साथ होने वाली हड्डियों की कमजोरी से बचाव भी करता है। अंजीर का पानी पीने का सही तरीका 2–3 सूखे अंजीर को रातभर एक साफ गिलास पानी में भिंगोकर रख दें।सुबह खाली पेट इन अंजीरों को चबाकर खाएं और ऊपर से पानी पी लें। लगातार 3–4 हफ्ते तक इसका सेवन करने से फायदा महसूस होने लगेगा। अंजीर का पानी एक आसान लेकिन पावरफुल घरेलू नुस्खा है जो शरीर के कई प्रमुख अंगों को फायदा पहुंचाता है। इस डेली रूटीन में शामिल कर आप अपनी लाइफ को हेल्दी बना सकते हैं।  

मोबाइल कैमरा ही काफी, गूगल AI देगा रीयल-टाइम जवाब

नई दिल्ली आपके आसपास कई बार बहुत कुछ ऐसा दिखता है, जिसके बारे में पता नहीं होता। अब इसी समस्या को गूगल AI मोड में लाइव सर्च से दूर किया गया है। मोबाइल निकालिए, फोटो लीजिए, फिर गूगल बता देगा कि फोटो में दिख रही चीज क्या है? किचन में कुछ खाने के लिए बनाना है तो सामान दिखाइए, गूगल बता देगा कि कैसे बना सकते हैं? नए अपडेट के बाद गूगल से सिर्फ लिखकर या बोलकर ही नहीं, उससे इंसानों की तरह बातचीत करते हुए भी जानकारी ले सकते हैं। गूगल सर्च की वाइस प्रेजिडेंट (प्रोडक्ट मैनेजमेंट) हेमा बुडाराजू ने बताया कि भारत गूगल के लिए सबसे बड़ा वॉइस और विजुअल सर्च मार्केट है। यानी यहां के लोग बोलकर या कैमरे से सर्च करने में दुनिया में सबसे आगे है। यही वजह है कि कंपनी ने इस तकनीक को अमेरिका के बाद भारत में शुरू करने की तैयारी की है। एआई का इस्‍तेमाल हर क्षेत्र में बढ़ रहा है। आप भी पीछे ना रहें। एआई के बारे और गहराई से जानने के लिए NBT Upskill AI से करियर ग्रोथ वर्कशॉप में रजिस्टर करें। क्या है AI Mode और Search Live? अब तक हम गूगल पर कोई सवाल टाइप करते थे या वॉयस सर्च से बोलकर पूछते थे। लेकिन अब AI Mode में गूगल न सिर्फ आपका सवाल समझेगा, बल्कि आपसे आगे बात भी करेगा। और Search Live इसमें नया ट्विस्ट लाता है। अब आप गूगल के साथ लाइव बातचीत कर सकते हैं। आप कैमरा ऑन कर सकते हैं, चीजें दिखा सकते हैं और साथ ही पूछ सकते हैं कि यह क्या है या इसका क्या करना चाहिए? मान लीजिए, आप घर पर शाही पनीर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सामने रखे सारे सामान को कैमरे में दिखाकर पूछिए… इन चीजों से शाही पनीर कैसे बनाएं? गूगल तुरंत जवाब देगा और स्टेप-बाय-स्टेप बताएगा कि कैसे परफेक्ट शाही पनीर बना सकते हैं। कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?     अपने फोन में Google App खोलें।     सर्च बार के नीचे Live आइकन पर टैप करें।     या फिर Google Lens खोलें और नीचे Live ऑप्शन चुनें।     अब कैमरा ऑन करें और बोलकर या टेक्स्ट में सवाल पूछें। 7 भारतीय भाषाओं में AI मोड गूगल सर्च ने AI Mode को अब 7 नई भारतीय भाषाओं, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में भी शुरू करने की तैयारी की है। यानी अब हर कोई अपनी पसंदीदा भाषा में गूगल से बात कर सकेगा। हेमा बुडाराजू ने कहा कि यह सिर्फ ट्रांसलेशन नहीं है, बल्कि इसका AI Gemini Model हर भाषा की बारीकियों को समझने में सक्षम है। मतलब, अगर आप स्थानीय अंदाज में बात करेंगे, तो भी AI आपकी बात को समझकर सही जवाब देगा।

सेब बनाम समोसा: एक जल्दी पचता है, दूसरा घंटों लेता है… कारण हैरान कर देगा!

नई दिल्ली सेब खाना सभी को अच्छा लगता है और इसे खाने के बाद लोग कंफर्टेबल महसूस करते हैं. सेब में पोषक तत्वों का खजाना होता है, जिसकी वजह से इसे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद फल भी माना जाता है. कई बार हम जब समोसा खाते हैं, तो उसके बाद पेट भारी लगने लगता है. खाने की कुछ चीजें जल्दी पच जाती हैं, जबकि कुछ चीजों को पचने में ज्यादा समय लगता है. एक ताजा सेब खाकर आपका पेट उसे आसानी से पचा लेता है, लेकिन समोसा को पचाने में शरीर को घंटों लग जाते हैं. अब सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? चलिए जानते हैं कि दोनों को पचने में कितना वक्त लगता है और दोनों के पाचन समय में इतना ज्यादा अंतर किस वजह से है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सेब और समोसा को पचने में लगने वाले समय में काफी अंतर होता है. इसकी वजह दोनों की बनावट और न्यूट्रिशन कंटेंट होता है. सेब एक फल है, जिसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इसलिए सेब आसानी से और जल्दी पच जाता है. एक सेब को पचने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटे का समय लगता है. जबकि समोसा तला हुआ और भारी भोजन है, जिसमें फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है. ड्रीप फ्राइड समोसा को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. समोसा को पचने में लगभग 4 से 6 घंटे या उससे ज्यादा समय भी लग सकता है. सेब में फाइबर, पानी और नेचुरल शुगर होती है, जो आसानी से पच जाती हैं. सेब में कम कैलोरी होती है और यह ताजगी से भरपूर होता है. सेब का फाइबर आपके पाचन तंत्र को साफ करता है और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है. इसके अलावा सेब में मौजूद विटामिन्स और एंजाइम्स खाने को जल्दी ब्रेक करने में मदद करते हैं. इसलिए जब आप सेब खाते हैं, तो आपका शरीर इसे जल्दी से तोड़कर एनर्जी में बदल देता है. यही वजह है कि सेब खाने के कुछ घंटों बाद ही आपको भूख लगने लगती है. अब समोसे की बात कर लेते हैं. समोसा कार्बोहाइड्रेट, ऑयल और मसालों से भरपूर होता है. तला हुआ खाना पचाने में शरीर को ज्यादा वक्त लगता है, क्योंकि उसमें भारी फैट होता है, जो आपके पेट में लंबे समय तक रहता है. पेट के एंजाइम्स को इस फैट को तोड़ने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसके अलावा तला हुआ खाना पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है, जिससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए समोसे का पाचन समय ज्यादा होता है. पाचन तंत्र का भी फूड्स को बचाने में अहम योगदान होता है. आपकी उम्र, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल पाचन की गति को प्रभावित करते हैं. युवा और हेल्दी व्यक्ति का पाचन तंत्र जल्दी काम करता है, लेकिन अगर किसी को पाचन संबंधी समस्या या कमजोर इम्यूनिटी हो तो पाचन धीमा हो सकता है. इसी वजह से कभी-कभी हल्का भोजन भी कुछ लोगों को देर से पचता है. इसलिए स्वस्थ पाचन के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है. फल, सब्जियां और फाइबर युक्त चीजें खाने से पाचन बेहतर होता है और भारी तले हुए खाने से बचना चाहिए.

ठंडी दही का जादू: सेल्फी पर चमके आपकी स्किन, लोग पूछेंगे ये रहस्य!

आज के समय में सोशल मीडिया पर चमकदार, बेदाग और ग्लोइंग स्किन वाली सेल्फी पोस्ट करना एक ट्रेंड बन चुका है। लेकिन हर बार मेकअप करना या फिल्टर लगाना न तो स्किन के लिए अच्छा है और न ही प्रेक्टिकल अच्छा। ऐसे में अगर कोई आसान, घरेलू और नेचुरल उपाय आपकी त्वचा को तुरंत निखार दे, तो कैसा लगेगा? इसका सबसे असरदार और ठंडक भरा जवाब है – फ्रिज में रखी ठंडी दही। जी हां फ्रिज की ठंडी दही चेहरे पर लाएगी इंस्टेंट निखार और आपकी सेल्फी भी होगी बिल्कुल नेचुरल। तो आइए जानते हैं फ्रिज की ठंडी दही ही क्यों है फ्रिज में रखी दही क्यों है खास? साधारण दही भी फायदेमंद होती है, लेकिन जब यह ठंडी हो, तो इसका असर स्किन पर और भी ज्यादा तेजी से नजर आता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की डेड स्किन को हटाकर उसे नर्म बनाता है। इसमें विटामिन बी, जिंक, कैल्शियम और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। ठंडक देने वाली दही चेहरे की सूजन, थकान और रैशेज को भी शांत करती है। यही कारण है कि यह इंस्टेंट ग्लो के लिए एक नेचुरल ब्यूटी हैक बन चुकी है। जानें क्या है लगाने का सही तरीका     सबसे पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें जिससे सारी धूल-मिट्टी हट जाए।     फ्रिज से 2 बड़े चम्मच ताजी दही निकालें।     उंगलियों या फेस ब्रश की मदद से दही को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।     आंखों और होठों के आसपास का हिस्सा छोड़ दें। कितनी देर तक लगाएं रखें इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह थोड़ा सूख जाए और ठंडक महसूस हो, तो गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद हल्के हाथों से तौलिए से पोंछ लें। फायदे जो दिखेंगे पहली बार में ही     चेहरा तुरंत साफ, तरोताजा और ग्लोइंग नजर आएगा।     थकी हुई त्वचा में जान आ जाएगी।     ओपन पोर्स टाइट होंगे और पिंपल्स में राहत मिलेगी।     टैनिंग और दाग-धब्बे हल्के लगने लगेंगे।     स्किन नर्म, मुलायम और हेल्दी दिखेगी। नियमित उपयोग से लाभ अगर हफ्ते में 2-3 बार ठंडी दही का फेस मास्क लगाया जाए, तो स्किन का कलर धीरे-धीरे निखरने लगता है। त्वचा गहराई से साफ होती है, डलनेस कम होती है और स्किन की नेचुरल चमक बनी रहती है। ऑयली स्किन वालों के लिए ये दही खास फायदेमंद है, क्योंकि यह त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करता है। तो अगली बार जब परफेक्ट सेल्फी की तलाश हो, कैमरे के फिल्टर की जगह अपनाएं फ्रिज की ठंडी दही और पाएं नेचुरल ब्यूटी का बेहतरीन निखार।  

सिर्फ ₹7,499 में लॉन्च हुआ Moto G06 Power, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी!

नई दिल्ली मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन moto g06 power भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह 7 हजार एमएएच बैटरी वाला सस्‍ता स्‍मार्टफोन है, जिसमें 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। नए मोटोरोला स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का हीलियो जी81 एक्‍सट्रीम चिपसेट है और 4जी रैम दी गई है। moto g06 power में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। यह फोन आईपी64 रेटिंग्‍स के साथ आता है और धूल व छींटों से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। कंपनी दावा कर रही है कि इसकी बड़ी बैटरी पूरे 3 दिन साथ निभा सकती है। moto g06 power प्राइस इन इंडिया moto g06 power को तीन कलर्स में लाया गया है। यह सिर्फ 4GB + 64GB स्‍टोरेज वेरिएंट में आता है और फोन की कीमत 7499 रुपये है। 11 अक्‍टूबर से इसे मोटोरोलाडॉटइन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। moto g06 power फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस moto g06 power में 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया है। इसका पिक्‍सल रेजॉलूशन 1640 x 720 पिक्‍सल्‍स है। यह एक एलसीडी स्‍क्रीन है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनैस ऑफर करती है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। moto g06 power में मीडियाटेक का हीलियो G81 प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी रैम है। 64 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर चलता है। डुअल सिम के अलावा इसमें एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। moto g06 power कैमरा moto g06 power में 50 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एलईडी फ्लैश मिलता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। स्‍टीरियो स्‍पीकर्स मिल जाते हैं। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर इसमें मिलता है। फोन का वजन 220 ग्राम है। यहां ध्‍यान देने वाली बात है कि यह एक 4जी स्‍मार्टफोन है। 5जी नेटवर्क को आप इस फोन में इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसे यूजर्स जो फीचर फोन से स्‍मार्टफोन में शिफ्ट करना चाहते हैं। यह उनके लिए एक विकल्‍प बन सकता है।

लिवर हेल्थ का सीक्रेट: फैटी लिवर रिवर्स करने वाले 3 बेस्ट ड्रिंक्स

  खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के कारण आजकल फैटी लिवर  की समस्या काफी आम हो गई है। यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें लिवर के सेल्स में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है। अगर समय पर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर लिवर डिजीज का कारण बन सकता है। हालांकि, लाइफस्टाइल में बदलाव और डाइट में कुछ खास ड्रिंक्स को शामिल करके इस समस्या को कम किया जा सकता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने फैटी लिवर ठीक करने लिए 3 ऐसे ड्रिंक्स, जो फैटी लिवर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें इन ड्रिंक्स के नाम। ग्रीन टी ग्रीन टी को स्वास्थ्य के लिए एक वरदान माना जाता है, और यह लिवर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें कैटेचिन है, जो बहुत पावरफुर एंटीऑक्सीडेंट है। यह लिवर में फैट के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और फैट के जमाव को कम करने में सहायक है। साथ ही, यह लिवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जिससे लिवर के सेल्स को डैमेज से बचाया जा सकता है। नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से लिवर एंजाइम के सीक्रेशन में सुधार होता है। ब्लैक कॉफी बिना दूध और चीनी वाली ब्लैक कॉफी फैटी लिवर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। कॉफी एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल पाए जाते हैं, जो लिवर फाइब्रोसिस के जोखिम को कम करने में सहायक है। साथ ही, यह लिवर की सूजन को कम करती है और फैट के जमाव को रोकने में मदद करती है। चुकंदर का जूस चुकंदर का जूस पोषक तत्वों और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है। इसमें बीटाइन और बीटालेन जैसे कंपाउंड भरपूर मात्रा में होते हैं। यह लिवर पर फैट के जमाव को कम करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। साथ ही, इसमें मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं, जो लिवर के फंक्शन के लिए काफी फायदेमंद है। चुकंदर का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, लेकिन इसमें नेचुरल शुगर भी होती है। इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही पिएं। डायबिटीज के मरीजों को इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ये तीनों ड्रिंक्स फैटी लिवर को ठीक करने में मदद करते हैं। लेकिन इन्हें फैटी लिवर के इलाज की तरह न लें। इन ड्रिंक्स के अलाव, हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह मानना भी बहुत जरूरी है।