samacharsecretary.com

Irfan Pathan बोले – T20 World Cup में जीत जरूरी, नेट रन रेट अपने आप सुधरेगा

नई दिल्ली पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम इंडिया को साफ संदेश दिया है कि नेट रन-रेट की गणित में उलझने के बजाय पहले मैच जीतने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अगर भारत शुरुआत से ही नेट रन-रेट का पीछा करने की सोच रखेगा, तो दबाव और बढ़ेगा। वेस्टइंडीज का नेट रन-रेट +5 से ऊपर और साउथ अफ्रीका का +3 से ज्यादा है, जबकि भारत फिलहाल निगेटिव में है। ऐसे में बड़े अंतर से जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। पठान के मुताबिक, 'पहली प्राथमिकता मैच जीतना होना चाहिए। अगर जीत मिलती है, तभी रन-रेट की बात करें।' भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए: साउथ अफ्रीका का बाकी मैच जीतना जरूरी है भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी अगर ऐसा नहीं हुआ तो फैसला नेट रन-रेट से हो सकता है, जो भारत के लिए फिलहाल बड़ी चुनौती है। टीम कॉम्बिनेशन पर उठे सवाल हार के बाद टीम संयोजन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। टॉप ऑर्डर में तीन लेफ्ट हैंडर — अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा अभिषेक चार पारियों में सिर्फ 15 रन बना सके हैं, जिसमें तीन बार शून्य पर आउट हुए तिलक वर्मा ने 107 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 118 के आसपास रहा ईशान और अभिषेक ऑफ स्पिन के खिलाफ असहज दिखे सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट भी मिड-130s में रहा, जिससे संकेत मिलता है कि कप्तान ने आक्रामक खेलने के बजाय पारी संभालने की कोशिश की। क्या नंबर 3 पर उतरेंगे सूर्या? इरफान पठान का मानना है कि बल्लेबाजी में संतुलन के लिए सूर्यकुमार यादव को नंबर 3 पर उतारने पर विचार किया जा सकता है। इससे टॉप ऑर्डर में तीन लेफ्ट हैंडर का पैटर्न टूटेगा और टीम को लचीलापन मिलेगा। हालांकि, नई गेंद के खतरे को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अब तक उन्हें मिडिल ओवर्स के लिए बचाकर रख रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है।  

आर-पार की जंग में टीम इंडिया दांव पर, हार हुई तो खतरे में पड़ेंगे चार सितारों के करियर

 चेन्नई  साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से हारने के बाद भारत और जिम्बाब्वे दोनों के लिए गुरुवार (26 फरवरी) को होने वाला ग्रुप 1 का सुपर 8 गेम अहम हो गया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों ही टीमें यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीतना चाहेंगी. भारत पर तो खैर इस मुकाबले को लेकर एक अलग ही दबाव है.  वहीं भारतीय टीम को यह दुआ भी करनी है द‍िन के पहले मैच (26 फरवरी को वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका ) में वेस्टइंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका हरा दे, बाद में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हरा दे. क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 5 पार है. वहीं साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है. चूंकि भारतीय टीम ड‍िफेंड‍िंग चैम्प‍ियन है और अपने घर पर खेल रही है, ऐसे में उस पर दोहरा दबाव है. साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800 में है. ऐसे में सूर्या ब्रिगेड चाहेगी कि उनके पक्ष में ही समीकरण रहें. वेस्टइंडीज की अफ्रीका पर जीत से भारत का सेमीफाइनल समीकरण बिगड़ सकता है.  सुपर 8 में आज (गुरुवार) द‍िन के मुकाबले दोपहर 3 बजे वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में है. वहां दो पॉइंट्स के लिए मुकाबला होगा. पर अहमदाबाद से लगभग 2,000 किलोमीटर दूर चेन्नई में भारत और ज‍िम्बाब्वे की टीमें इस मुकाबले को ध्यान से देखेंगे.  वैसे आज भारतीय टीम के साथ उनकी उम्मीद के मुताब‍िक नहीं हुआ तो कई ऐसे प्लेयर्स हैं, ज‍िनके टी20 कर‍ियर पर खतरा हो जाएगा. क्योंकि ऑप्शन तो बेंच पर कई तैयार हैं.    1: अभ‍िषेक शर्मा: इस समय भारत में सबसे ज्यादा किसी ख‍िलाड़ी की आलोचना हो रही है तो वो अभ‍िषेक शर्मा हैं. ज‍िन्होंने टी20 वर्ल्ड 2026 के 4 मैचों में 15 रन बनाए हैं. ये 15 रन भी उनके साउथ अफ्रीका संग प‍िछले टी20 में आए थे. उन्होंने शुरुआती टी20 में तो 3 डक (शून्य) बनाए थे. अभ‍िषेक शर्मा इस समय टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं, पर उनके हाल‍िया फॉर्म ने टीम इंड‍िया की टेंशन बढ़ा दी है.  1 जनवरी 2025 से अब तक के टी20 आंकड़े देखे जाएं तो अभ‍िषेक शर्मा भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं.उन्होंने अब तक 30 मैचों की    30 पार‍ियों में  1056 रन  37.71 के एवरेज और  196.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.  पर इस बात में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि भारतीय टीम की यही इस वर्ल्ड कप में सबसे कमजोर कड़ी बनकर उभरा है. एक आंकड़ा देखा जाए तो पहले विकेट के लिए भारत का औसत 6.80 है, जो 20 टीमों में सबसे कम है. अभ‍िषेक अगर आगे भी फ्लॉप होते हैं, उनके ऑप्शन के रूप में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी भी हैं. वैभव आने वाली 27 मार्च को सीन‍ियर टीम इंड‍िया में चुनने के पात्र हो जाएंगे. वैभव अभी 14 वर्ष के हैं और ICC के नियमों के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए 2: त‍िलक वर्मा: मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में त‍िलक वर्मा भी भारतीय टीम की कमजोर कड़ी बनकर सामने आए हैं. वो टीम की सबसे मजबूत 3 नंबर पोजीशन पर खेल हैं. उन्होंने 5 पारियों में 107 रन बनाए हैं. इसमें उनका एवरेज 21.40 और स्ट्राइक रेट 118.88 है. जो 3 नंबर के बल्लेबाज के लिए कहीं से भी सटीक नहीं माना जाएगा. उनकी जगह लेने के लिए भी श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज हैं. त‍िलक जिस तरह वो साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए, उसके बाद तो सुनील गावस्कर ने भी उनको लताड़ा था.  3: र‍िंकू सिंह: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने अब तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 29 गेंदें खेलीं और सिर्फ 24 रन बनाए हैं. रिंकू ने अमेर‍िका के खिलाफ मैच में 14 गेंदों पर 6 रन, नामीबिया के खिलाफ 6 गेंद में 1 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में नाबाद 11 रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 गेंदें खेलीं लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए. वैसे क्रिकेट के जानकार एक हिस्से का कहना है कि रिंकू को ज्यादा मौका नहीं मिले हैं, ऐसे में उन पर सवाल उठाना ठीक नहीं हैं. रिंकू की जगह लेने के लिए भी टीम में कई प्लेयर्स हैं.  4: सूर्यकुमार यादव: इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. लेकिन उनका फॉर्म भी वैसा नहीं है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. भारतीय टीम का सफर वर्ल्ड कप में खत्म हुआ तो 35 साल के सूर्या के कर‍ियर पर ब्रेक लग सकता है. सूर्या इस वर्ल्ड कप में भले ही भारतीय टीम की ओर इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है . सूर्या ने 5 मैचों की 5 पार‍ियों में  1 बार नाबाद रहते हुए 180 रन 45.00 के एवरेज और 127.65 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. सूर्या का हाइएस्ट स्कोर 84* का था, जो उन्होंने ओपन‍िंग मैच में अमेर‍िका के ख‍िलाफ बनाया था. पर सूर्या का कर‍ियर टी20इंटरनेशल मैचों का स्ट्राइक रेट 162.77 और एवरेज 37.32 है, जो वर्ल्ड कप में गिर चुका है. 

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान की किस्मत तय? श्रीलंका की हार से बने नए समीकरण

नई दिल्ली श्रीलंका के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा हो गई हैं. , लेकिन अब क्वाल‍िफिकेशन का रास्ता बेहद मुश्किल समीकरणों पर टिक गया है. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका  को बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो में 61 रन से हराकर ग्रुप-2 की तस्वीर लगभग साफ कर दी है. इस जीत से न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 पहुंच गया, जो उन्हें इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत बनाता है. कोलंबो में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की एकतरफा जीत ने पाकिस्तान के लिए रास्ता बेहद संकरा कर दिया. अब अंक तालिका में पिछड़ने के साथ-साथ पाकिस्तान नेट रन रेट (-0.461) के मामले में भी काफी पीछे है. क्या पाकिस्तान अब भी कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वाल‍िफाई?  पाकिस्तान को अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा. लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं, उन्हें कम से कम 70 रन से जीत दर्ज करनी होगी (मौजूदा समीकरण के अनुसार) ताकि नेट रन रेट में बड़ी छलांग लग सके. क्या इंग्लैंड की जीत बनेगी पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद इस पूरे समीकरण की चाबी इंग्लैंड की टीम बन गई है.इंग्लैंड को न्यूजीलैंड को हराना ही होगा. जीत का अंतर जितना बड़ा होगा, पाकिस्तान का टारगे उतना आसान होगा.अगर यह मैच बारिश से धुल गया, तो न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा. अगर इंग्लैंड 20 रन से जीतता है, तो पाकिस्तान को लगभग 50 रन से जीत चाहिए. श्रीलंका पहले बल्लेबाजी कर 200 बनाता है, तो पाकिस्तान को लक्ष्य 15 ओवर से पहले हासिल करना होगा.अगर स्कोर 150 के आसपास होता है तो पाकिस्तान को 14 ओवर के भीतर जीत दर्ज करनी होगी. तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करे? इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच पहले होने वाला है, जिससे पाकिस्तान को अपने मैच से पहले ही स्पष्ट हो जाएगा कि उन्हें कितने रन या कितने ओवर में जीत हासिल करनी है. यानी मैदान पर उतरते समय गणित पूरी तरह सामने होगा,  लेकिन उसे हासिल करना ही असली चुनौती होगी. T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल  1. इंग्लैंड (4 पॉइंट्स, 2 मैच, NRR +1.491) 2. न्यूजीलैंड (3 पॉइंट्स, 2 मैच, NRR +3.050) 3. पाकिस्तान (1 पॉइंट, 2 मैच, NRR -0.461) 4. श्रीलंका (0 पॉइंट, 2 मैच, NRR -2.800) T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में ग्रुप 2 में बाकी मैच 27 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड 28 फरवरी: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका कुल म‍िलाकर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की क्या संभावना है, आइए, फ‍िर समझ लेते हैं… अगर न्यूजीलैंड हारे तो क्या होगा? अगर न्यूजीलैंड अपना अगला मैच इंग्लैंड के ख‍िलाफ हार जाता है, तो पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड दोनों के तीन पॉइंट्स हो जाएंगे (बशर्ते पाकिस्तान श्रीलंका को हरा दे). ऐसे में बेहतर नेट रन रेट (NRR) वाली टीम आगे बढ़ जाएगी. पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड बहुत बड़े अंतर से हारे और फिर 'मेन इन ग्रीन' श्रीलंका को बहुत बड़े अंतर से हरा दे. तभी पाकिस्तान न्यूजीलैंड के शानदार नेट रन-रेट को पार कर पाएगा.  अगर पाकिस्तान श्रीलंका से हार गया तो… अगर पाकिस्तान श्रीलंका से हार जाता है, तो वे बाहर हो जाएंगे. अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान श्रीलंका से खेलने से पहले ही रेस से बाहर हो जाएगा. अगर न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में श्रीलंका से जीतने पर भी बाहर हो जाएगा.     

निर्णायक मुकाबले में भारत की नजर सुधार पर, टॉप ऑर्डर को दिखाना होगा दम

चेन्नई शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को ‘जाइंट किलर’ जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के ‘करो या मरो’ के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका से रविवार को 76 रन से हार के बाद भारत का नेट रनरेट (माइनस 3.80) खराब हो गया है जिससे सेमीफाइनल की उम्मीद बनाये रखने के लिये यह मुकाबला हर हालत में बड़े अंतर से जीतना होगा। इसके लिये पारी की शुरूआत और तीसरे नंबर की समस्या से पार पाना होगा। विश्व कप से पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार फॉर्म में थे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया था। लेकिन पेट के संक्रमण के बाद से अभिषेक की लय खो गई है। सपाट पिचों पर आफ स्पिनरों के सामने वह अपने पसंदीदा शॉट नहीं खेल पा रहे हैं जिसका भारत को नुकसान हो रहा है। इस टूर्नामेंट में चार मैचों में वह 15 रन ही बना सके हैं जबकि उनका स्ट्राइक रेट 75 और औसत 3.75 रहा। सवाल यह है कि आक्रामक बल्लेबाजी की स्वाभाविक शैली को तिलांजलि देकर क्या वह कुछ रन बना सकेंगे। अभिषेक की शैली में ही खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने खेल में बदलाव किया और पाल्लेकेल में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया। उनकी पारी देखकर ही शायद अभिषेक को ऐसा कुछ करने की प्रेरणा मिले। ब्रूक कभी भी स्पिनरों के सामने सहज नहीं रहे लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी स्पिन आक्रमण की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने रक्षात्मक और आक्रामक बल्लेबाजी का अच्छा तालमेल पेश किया।तिलक वर्मा को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। अभिषेक के खराब फॉर्म के कारण तिलक को ईशान का बखूबी साथ देना चाहिये था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ईशान 193 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा। सूर्यकुमार यादव ने 180 रन बनाये हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 127 रहा है जो उनके टी20 कैरियर के 161 के स्ट्राइक रेट से काफी कम है जिससे ईशान पर काफी दबाव बन गया है। शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या निचले क्रम पर आक्रामक पारियां नहीं खेलते तो कुछ मैचों में तो भारत का स्कोर सम्मानजनक भी नहीं रहता। बायें हाथ के तीन बल्लेबाजों ईशान, अभिषेक और तिलक के सामने विरोधी टीमों ने पावरप्ले में आफ स्पिनरों का उपयोग किया है। शीर्ष तीन में दाहिने हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल करने की संभावना है हालांकि वह खुद बहुत अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन सूर्यकुमार को तीसरे और तिलक को चौथे नंबर पर उतार सकता है। वैसे चेपॉक की पिच से उन्हें काफी मदद मिल सकती है। जिम्बाब्वे के पास उतना खतरनाक स्पिन आक्रमण भी नहीं है जिसका अभी तक भारत ने सामना किया है। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी , रिचर्ड एनगारावा और ब्राड इवांस से कड़ी चुनौती मिल सकती है। गेंदबाजी में भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट 20 रन पर चटकाने के बाद उसे सात विकेट पर 187 रन बनाने का मौका दे दिया जिस पर विचार करना होगा। टीमें : भारत: सुयकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह। जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा। मैच का समय : शाम सात बजे से।  

रफ्तार बनाम ताकत: वेस्टइंडीज बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका की स्पीड का इम्तिहान

अहमदाबाद टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी20 विश्व कप सुपर आठ के मुकाबले में बृहस्पतिवार को आमने सामने होंगी तो आक्रामक कैरेबियाई बल्लेबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण से पार पाना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को पिछले मैच में इसी मैदान पर 76 रन से हराया था जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को मुंबई में 107 रन से मात दी। वेस्टइंडीज के पास बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। अब उनका सामना हालांकि दक्षिण अफ्रीका के ऐसे गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसने रविवार को भारतीय बल्लेबाजों को नाकों चने चबवा दिये थे। मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडि ने मिलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भी कमतर नहीं है और डेविड मिलर ने अक्सर संकटमोचक की भूमिका निभाई है। भारत के खिलाफ पावरप्ले में कई विकेट गंवाने के बाद उन्होंने पारी को संभाला। इस महा मुकाबले में व्यक्तिगत टक्कर पर भी नजरें होंगी मसलन शिमरोन हेटमायेर कैसे रबाडा की गेंदों को खेलते हैं या रोवमैन पॉवेल को महाराज की फिरकी कितना परेशान कर पाती है। मिलर का अनुभव बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन के सामने कितना काम आता है या यानसेन की गेंदों की उछाल ब्रेंडन किंग को रास आती है या नहीं। यह मैच दिन में खेला जायेगा तो समीकरण अलग होंगे। ओस नहीं होने से टॉस का महत्व उतना नहीं रहेगा। पिच सूखी रहने से शुरूआत में ही स्पिनरों की भूमिका हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने अधिकांश मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर ही खेले हैं जिससे टीम यहां के हालात में ढल चुकी है। इसका फायदा उसे इस महत्वपूर्ण मैच में मिल सकता है। वेस्टइंडीज अगर जीत जाता है तो भारत के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती है। इससे वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब आ जायेगा और दक्षिण अफ्रीका को आखिरी सुपर आठ मैच में जिम्बाब्वे को हराना होगा। ऐसे में भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। टीमें : वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड। दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ। मैच का समय : दोपहर तीन बजे से।  

MotoGP India: यूपी सरकार ने मोटोजीपी रेसिंग के लिए किया करार, फिर होगी रफ्तार की रोमांचक जंग

नई दिल्ली    उत्तर प्रदेश में मोटरसाइकिल रेसिंग और मोटरस्पोर्ट के शौकीनों के लिए बड़ी ख़बर है. राज्य में अब एक बार फिर से इंटरनेशनल लेवल की रेसिंग देखने को मिल सकती है. ख़बर है कि, प्रीमियम ऑटोमोटिव और मोटरस्पोर्ट कंसल्टेंसी कंपनी AVW Global ने  स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के साथ एक अहम MoU साइन किया है. इस समझौते का मकसद उत्तर प्रदेश में ग्लोबल लेवल मोटरसाइकिल रेसिंग इकोसिस्टम तैयार करना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस रणनीतिक समझौते के तहत एबीडब्ल्यू ग्लोबल उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर बड़े अंतरराष्ट्रीय रेसिंग टूर्नामेंट आयोजित कराने में सहयोग करेगी. इनमें दुनिया की मशहूर चैम्पियनशिप मोटोजीपी, एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं. इसका मतलब एक बार फिर से नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पावरफुल मोटरसाइकिलों की रेस आयोजित हो सकती है. स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एवीडब्ल्यू ग्लोबल की मदद से उत्तर प्रदेश मोटरसाइकिल रेसिंग को प्रोफेशनल तरीके से फिर से भारत में लाने की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य और देश के लाखों फैंस दोबारा ट्रैक पर इन शानदार बाइक्स को दौड़ते देखना चाहते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार मोटरस्पोर्ट और युवाओं के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करना चाहती है. उन्होंने भरोसा जताया कि हाई स्पीड रेसिंग बहुत जल्द राज्य में शुरू होगी. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) जैसी ग्लोबल रेसिंग फेसिलिटी का पूरा उपयोग किया जाएगा. इसके अलावा इस सर्किट के आसपास एक बेहतर और सस्टेनेबल इकोसिस्टम भी तैयार किया जाएगा. ताकि भविष्य में भी इस तरह के बड़े मोटरस्पोर्ट इवेंट का आयोजन आसानी से किया जा सके. टू व्हील्स मोटर रेसिंग के प्रमोशंस डायरेक्टर रॉन हॉग ने कहा कि भारत जैसे बड़े बाजार में एवीडब्ल्यू ग्लोबल के जरिए प्रतिनिधित्व करना खुशी की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जुलाई-अगस्त 2026 तक भारत में रेसिंग आयोजित की जा सकती है. वहीं एवीडब्ल्यू ग्लोबल के फाउंडर Karel Abraham ने कहा कि उन्होंने खुद MotoGP में रेसिंग की है और ग्लोबल लेवल की सर्किट चलाने का अनुभव भी उनके पास है.  उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोटरसाइकिल बाजार है और यहां वर्ल्ड लेवल रेसिंग होनी चाहिए. उनकी कंपनी पूरे प्रोफेशनल तरीके से फैंस को ध्यान में रखते हुए इस टार्गेट को पूरा करेगी. बयान में कहा गया है कि यह साझेदारी उत्तर प्रदेश सरकार और अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट एक्सपर्ट के बीच एक साझा प्रयास है. इसका मकसद राज्य में स्पोर्ट को बेहतर ढंग से तैयार करना है.   भारत में MotoGP का इतिहास भारत में MotoGP की एंट्री बड़े जोरशोर के साथ हुई थी. इसके कमर्शियल राइट्स होल्डर डोर्ना स्पोर्ट्स ने शुरुआत में नोएडा की कंपनी फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट के साथ 7 साल का समझौता किया था. मकसद साफ था, भारत को रेसिंग की दुनिया में एक बड़ी पहचान दिलाना. साल 2023 में पहली रेस हुई, दुनिया भर से आए मोटोजीपी रेसर्स ने इस भव्य आयोजन में हिस्सा लिया. लेकिन आयोजन के दौरान कई ऑपरेशनल दिक्कतें सामने आईं. तेज गर्मी ने भी रेस को प्रभावित किया. हालांकि ग्रेटर नोएडा का बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट  राइडर्स को काफी पसंद आया. कई राइडर्स ने ट्रैक की तारीफ की और इसे इंटरनेशनल लेवल का बताया. साल 2024 का इंडियन ग्रां प्री बाद में रद्द कर दिया गया और इसे 2025 तक के लिए टाल दिया गया. आधिकारिक वजह “वेदर कंडिशन” बताई गई. लेकिन उस समय आई खबरों में कहा गया कि प्रमोटर फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स ने डोर्ना स्पोर्ट्स को पूरी होस्टिंग फीस समय पर नहीं दी थी. हालांकि फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स  ने इन दावों को खारिज किया. कंपनी का कहना था कि डोर्ना स्पोर्ट्स को पहले से जानकारी थी कि आम चुनाव की वजह से पेमेंट में देरी हो सकती है. सरकार की सीधी एंट्री इसके कुछ ही हफ्तों बाद डोर्ना स्पोर्ट्स ने सीधे उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 3 साल का नया समझौता कर लिया. इस फैसले के बाद फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स इस पूरी व्यवस्था से बाहर हो गई. अगस्त 2024 में राज्य सरकार ने नए रेस प्रमोटर की तलाश के लिए टेंडर जारी किया. लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया और सितंबर 2024 में दोबारा जारी किया गया. अब सबकी नजर इस बात पर है कि नए अरेंजमेंट के साथ भारत में मोटोजीपी कितनी मजबूती से वापसी करता है.

ईशान किशन की रैंकिंग में छलांग, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा भी शामिल; पाकिस्तानी खिलाड़ी से टक्कर

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार 25 फरवरी को ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। ईशान किशन ने एक बार फिर आईसीसी टी20 रैंकिंग में छलांग लगाई है। वह अब अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी फायदा हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा 283 रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान 2 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह धीरे-धीरे नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा के लिए खतरा बने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एकदम खामोश रहा है, इसका असर उनकी टी20 रेटिंग्स में साफ देखने को मिल रहा है। वह नंबर-1 की पोजिशन पर तो मौजूद हैं, मगर उनकी रेटिंग 891 से घटकर 877 रह गई है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट 815 रेटिंग्स के साथ दूसरे और साहिबजादा फरहान 810 रेटिंग्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। ईशान किशन 742 रेटिंग्स के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। टॉप-10 में साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस की धमाकेदार एंट्री हुई है। वह 10 पायदान की छलांग लगाकर सीधा 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक 10 पायदान की छलांग लगाकर 18वें नंबर पर हैं। आईसीसी T20I बॉलिंग रैंकिंग में 2 गेंदबाजों को हुआ जबरदस्त फायदा आईसीसी T20I बॉलिंग रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती पहले पायदान पर बने हुए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश 21 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनके अलावा वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने भी 23 पायदानों की छलांग लगाई है और वह अब 7वें नंबर पर हैं। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी। इसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में मिला है। वह टॉप-10 गेंदबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अब 8वें नंबर पर हैं। सिकंदर रजा बने नंबर-1 ऑलराउंडर पाकिस्तान के सैम अयूब से जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने आईसीसी टी20 ऑलराउंडर का नंबर-1 का ताज छीन लिया है। सिकंदर रजा के दम पर ही जिम्बाब्वे सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार, जानें उन्हें क्या-क्या मिला

छतरपुर विश्व विजेता व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ की किस्मत पलट गई है। विश्वकप जीतने के बाद से उनका नाम, शोरहत तो आसमान छू ही रहा है, अब लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार होने लगा है, उनके पिता को दोबारा अपनी वर्दी मिल गई है। अब टाटा कंपनी के उनके घर पर लाखों कीमत की लग्जरी कार डिलीवर की है। यह कार उन्हें कंपनी उने उपहार में दी है। मध्य प्रदेश के छतरपुर के घुवारा की रहने वाली भारतीय महिला टीम की शानदार खिलाड़ी क्रांति गौड़ का जीवन अब बदलने लगा है। वे चंद दिन में ही क्रिकेटर से स्टार बन गईं। महिला क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी जीतने के बाद से उनके जीवन में बदलाव आया और उनकी किस्मत पलट गई। छोटा सा गांव घुवारा पूरी दुनिया में पहचाना जाने लगा है। बीते रोज उनके गांव में टाटा मोटर्स ने चमचमाती लग्जरी कार 'टाटा शेयरा' उनके घर पहुंचाई है। यह कार कंपनी ने उन्हें उपहार में दी है। बता दें कि विश्वकप जीतने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को कंपनी ने यह काम गिफ्ट की है। जनवरी में महिंद्रा की थार खरीदी थी क्रांति गौड़ ने बीते महीने ही लग्जरी और शानदार कार खरीदी थी। उन्होंने परिवार संग महिंद्र शोरूम पहुंचकर कंपनी की 'थार' मॉडल की लग्जरी कार उठाई थी। इस कार के साथ उन्होंने फोटो भी शेयर किए थे। अब टाटा का उपहार उनके द्वार पहुंचा है, जिसका परिवार ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित से पूजन कराया है। देखिए कैसे बदल रही क्रांति की किस्मत — विश्व कप जीतने के बाद सीएम से मुलाकात, एक करोड़ की घोषणा — सरकार ने क्रांति को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा, सम्मान किया — क्रांति के पिता को फिर से पुलिस सेवा में वापस लिया गया, सम्मान लौटा — क्रांति की मेहनत से छतरपुर में सुसज्जित खेल स्टेडियम स्वीकृत हो पाया — क्रांति ने जनवरी में लग्जरी थार कार खरीदी है। — हाल ही में टाटा ने उन्हें लाखों की लग्जरी कार उपहार में दी है — क्रांति की इच्छा बीएमडब्ल्यू कार खरीदने की है  

टीम चयन पर मंथन जरूरी! रवि शास्त्री बोले—एक और स्पिनर के साथ उतरे भारत

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में मिली हार भारत के लिये खतरे की घंटी रही है और अब उसे टीम संयोजन पर पुनर्विचार करना होगा। दक्षिण अफ्रीका से रविवार को 76 रन से मिली पराजय के बाद भारत को अब बृहस्पतिवार को जिम्बाब्वे से खेलना है। पिछले टी20 विश्व कप से चले आ रहे 12 मैचों में जीत के सिलसिले पर भी इससे रोक लग गई। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के ताजा अंक में कहा , ‘आपने लगातार 12 मैच जीते तो एक खराब दिन तो आना ही है। लेकिन मुझे खुशी है कि यह जल्दी आ गया। यह भारत के लिये जरूरी खतरे की घंटी रहा। इससे अब टीम को रणनीति और संयोजन पर फिर से विचार करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने पिछले अनुभव से सबक ले लिया होगा कि चीजों को हलके में नहीं लेना है। एक और मैच हारने से काफी दबाव बन जायेगा।’ शास्त्री ने भारतीय टीम को अतिरिक्त स्पिनर लेकर उतरने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘अक्षर पटेल को वापिस लाना ही होगा। आपको उसके अनुभव की जरूरत है। मैं तो कहूंगा कि अक्षर और वॉशिंगटन सुंदर दोनों खेल सकते हैं क्योंकि किसी दिन कोई गेंदबाज तो खराब फॉर्म में होगा ही। जैसे रविवार को वरूण चक्रवर्ती थे।’ उन्होंने कहा, ‘अक्षर खेलता है तो आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करेगा। पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या और छठे पर शिवम दुबे हैं। सुंदर सातवें नंबर पर है तो अक्षर पांचवें पर भी आ सकता है। अगर टी20 क्रिकेट में आठ बल्लेबाज भी नहीं चल पा रहे तो कुछ तो गलत है। ऐसे में एक अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प अहम है।’ शास्त्री ने कहा कि अगर 8 नंबर तक बल्लेबाजों के रहने के बाद भी अगर टी20 क्रिकेट में आप सही नहीं कर पा रहे हैं तब तो कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। इससे आप खुद को एक अतिरिक्त बोलिंग ऑप्शन नहीं दे पा रहे जो कि मैं समझता हूं कि बहुत अहम है। इसका मतलब है कि रिंकू सिंह को बाहर होना पड़ेगा लेकिन अगर वह खेलते हैं तो उन्हें किसी स्पेशलिस्ट बैटर की जगह पर खिलाया जाना चाहिए। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘कॉमेंट्री सुनते समय अक्षर को बाहर रखने का कारण यह लगा कि विरोधी टीम मे कई खब्बू बल्लेबाज हैं लेकिन दाहिने हाथ के बल्लेबाज भी तो हैं। अक्षर को ऐसे में कप्तान सही समय पर इस्तेमाल कर सकता था।’

‘ऐसे बनती है पार्टनरशिप’ – शाहीन अफरीदी का बाबर आजम पर तंज, वायरल हुआ बयान

इस्लामाबाद पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम के स्ट्राइक रेट की अक्सर आलोचना होती है, खासकर टी20 क्रिकेट में। बाबर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड सुपर-8 मैच में भी धीमे गति से रन बनाए। उन्होंने पाल्लेकल में 24 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 104.17 का रहा। सईम अयूब (7) और कप्तान सलमान आगा के सस्ते में आउट होने के बाद बैटिंग करने आए बाबर ने साहिबजादा फरहान (63) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप की। पाकिस्तान ने 164/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद दो विकेट से हार का मुंह देखा। पाकिस्तान की हार के बाद तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अप्रत्यक्ष रूप से बाबर के स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि टी20 में आप हर ओवर में आठ या नौ रन की उम्मीद करते हैं। अफरीदी ने लेग स्पिनर आदिल राशिद की तारीफ की, जिन्होंने पाकिस्तान को तेजी से रन नहीं बनाने दिए। 'ये होता है पार्टनरशिप का मतलब' अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए। इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक (100) के शतक के दम पर लक्ष्य हासिल किया और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। जब मैच के बाद अफरीदी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि फरहान के साथ बाबर अच्छी पार्टरनशिप कर रहे थे लेकिन उनके आउट होने के बाद चीजें वैसी नहीं रहीं। जवाब में अफरीदी ने कहा, “पार्टनरशिप का मतलब होता है कि क्रीज पर कोई ऐसा होना चाहिए जो सिंगल और डबल ले सके। अगर आप पार्टनरशिप भी बनाना चाहते हैं तो टी20 क्रिकेट में आपको हर ओवर में आठ या नौ रन की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मिडिल फेज में आदिल राशिद ने बहुत अच्छी बॉलिंग की, इसलिए इसका क्रेडिट उन्हें भी जाता है।” स्पिन से पाकिस्तान टीम हुई परेशान शानदार लय में चल रहे साहिबजादा फरहान की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था। फरहान ने 45 गेंदों में 63 रन की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पारी के अधिकांश हिस्से में सटीक लाइन-लेंथ रखी, लेकिन फरहान ने उनके खिलाफ धैर्य और आक्रामकता का संतुलन दिखाया। फरहान ने पावरप्ले के बाद अपने स्वाभाविक खेल पर कुछ नियंत्रण रखा जबकि बाबर एक बार फिर रन गति बढ़ाने में संघर्ष करते दिखे। फरहान और वापसी कर रहे फखर जमां (16 गेंदों पर 25 रन) के बीच चौथे विकेट के लिए 49 रन की तेज साझेदारी के बाद पाकिस्तान की पारी की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 12 डॉट गेंद के साथ 24 रन देकर तीन विकेट लिए । आदिल रशीद ने चार ओवर में 31 रन खर्च किए और एक शिकार किया।