samacharsecretary.com

टीम इंडिया का एशिया कप शेड्यूल जारी, पाकिस्तान से हाई-वोल्टेज मैच 16 नवंबर को

नई दिल्ली  एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अभी तक टीम इंडिया को एशिया कप 2025 की विनर ट्रॉफी नहीं दी है, लेकिन नए टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है. दोहा कतर में एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का आयोजन कर रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. वहीं फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा. इसके लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम लीग स्टेज में 3 मैच खेलने वाली है. वैभव सूर्यवंशी और जितेश शर्मा आएंगे नजर  टीम इंडिया पाकिस्तान ए के खिलाफ मुकाबला 16 नवंबर को खेलने वाली है. उससे पहले 14 नवंबर को टीम इंडिया यूएई के खिलाफ खेलेगी. लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा. बीसीसीआई ने अपनी जूनियर टीम की कप्तानी जितेश शर्मा को सौंपी है. जितेश मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल रहे हैं. हालांकि सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं. पाकिस्तान के खिलाफ वैभव बड़ा स्कोर करके खुद का साबित करना चाहेंगे.    राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A की टीम प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहाल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाख, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा.    स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद. 

क्रिकेट के बड़े मुकाबले में 16 नवंबर को भारत-पाक आमने-सामने, भारतीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली  सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने कतर में होने वाले एशियन क्रिकेट काउंसिल के राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ‘ए’ टीम का चयन किया है. यह टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर 2025 तक दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर) रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) और सुयश शर्मा स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी और शेख रशीद. 16 नवंबर को भारत-पाक टक्कर, 23 को फाइनल ग्रुप ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, ओमान, पाकिस्तान और यूएई को रखा गया है. भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 16 नवंबर को होगा. दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन यानी 21 नवंबर को निपटा दिए जाएंगे. फाइनल मैच 23 नवंबर, रविवार को होगा. सिर्फ एक ही बार जीत पाया है भारत इस टूर्नामेंट को पहले एसीसी इमर्जिंग एशिया कप के नाम से जाना जाता था. इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2013 में हुई थी. अब तक इसके छह एडिशन खेले जा चुके हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत अंडर-23 के रूप में हुई थी और बाद में इसे ‘ए’ टीमों की प्रतियोगिता में बदल दिया गया. पाकिस्तान और श्रीलंका ने इसे दो-दो बार जीता है, जबकि भारत और अफगानिस्तान ने इसे एक-एक बार जीता है. 2024 में श्रीलंका को हराकर अफगानिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन है. अपनी मेन टीम के साथ उतरेगी तीन एसोसिएट टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इमर्जिंग एशिया कप में भारत-पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की ‘ए’ टीम के अलावा तीन एसोसिएट टीम यानी हांगकांग, ओमान और यूएई अपनी मुख्य टीम लेकर उतरेगी.

प्रधानमंत्री मोदी जल्द मिलेंगे महिला क्रिकेट टीम से, हरमन ब्रिगेड के साथ खास मुलाकात संभव

नई दिल्ली भारतीय टीम ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता है. वहीं साउथ अफ्रीका का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया. अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा. आजतक को सूत्रों ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार (5 नवंबर) को दिल्ली में महिला टीम से मुलाकात कर सकते हैं. यह मुलाकात ना केवल टीम की शानदार उपलब्धि का जश्न होगी, साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक भी मानी जा रही है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान महिला टीम की खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे और उनके अनुभव सुनेंगे. प्रधानमंत्री के साथ यह मुलाकात महिला खिलाड़ियों के लिए एक यादगार पल साबित होगी, जिनके शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है. भारतीय महिला टीम पर इनामों की भी बारिश हो रही है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) पहले ही महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार घोषित कर चुका है. पीएम मोदी ने महिला टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद अपने X अकाउंट पर खास ट्वीट किया था. पीएम मोदी ने लिखा था, 'आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत हुई. खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन स्किल, आत्मविश्वास और टीमवर्क दिखाया. यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैम्पियंस को इस खेल को अपनाने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी. टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां.' भारतीय महिला टीम को खिताब जीतने के बाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से प्राइज मनी के तौर पर 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) मिले हैं. यह राशि साल 2022 के वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली राशि (1.32 मिलियन डॉलर) से 239 प्रतिशत ज्यादा है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पैसों में तौला, कारोबारी का बड़ा दिल

नई दिल्ली सूरत के उद्योगपति और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है. श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष गोविंद ढोलकिया ने हीरे के आभूषण और सौर पैनल इनाम में देने की घोषणा की है. रविवार को फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने चैंपियन भारतीय टीम की हर सदस्य को ‘उनकी प्रतिभा और दृढ़ता के लिए सम्मान स्वरूप हैंडमेड नेचुरल हीरे के गहने गिफ्ट करने की इच्छा व्यक्त की. घर पर सोलर पैनल लगाने की इच्छा अपने परोपकारी कार्यों और समाजसेवा के लिए मशहूर गोविंद ढोलकिया ने भारतीय क्रिकेटर्स के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की इच्छा भी जाहिर की है. चिट्ठी में गोविंद ढोलकिया ने लिखा, ‘जैसे वे हमारे देश में रोशनी लाती हैं, उसी तरह उनका जीवन भी हमेशा स्थायी रूप से चमकती रहे.’ 51 करोड़ रुपये की प्राइज मनी BCCI ने दी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीता. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एकदिवसीय विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. BCCI ने 51 तो ICC से मिले 39.55 करोड़ सैकिया ने सोमवार को  बताया, ‘बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा. इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं. आईसीसी से भारतीय टीम को 39.55 करोड़ रुपये मिलेंगे.

टी20 सीरीज़ में झटका! ऑस्ट्रेलिया ने मैच से पहले किया चौंकाने वाला बदलाव

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. उसने भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में टीम से एक स्टार खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है. बोर्ड चाहता है कि एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट में खेलने वाले सभी खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड के अगले राउंड में खेलते दिखें. इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. तीन मैच हो चुके हैं और चौथा मुकाबला 4 नवंबर को गोल्ड कोस्ट के बिल पिप्पेन ओवल मैदान पर खेला जाना है. इस मैच में कंगारू टीम का तूफानी ओपनर नजर नहीं आएगा. उसे टी20 सीरीज से रिलीज कर दिया गया है. ये खिलाड़ी एशेज सीरीज की तैयारियों के लिए घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेलेगा. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने उसे शेफील्ड शील्ड के अगले दौर में खेलने के लिए मेंस टी20 टीम के स्क्वाड से रिलीज किया है. यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि स्टार ओपनर ट्रेविस हेड हैं, जो भारत के खिलाफ चल रही T20 सीरीज के बचे हुए दोनों मैच नहीं खेलेंगे. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज 8 नवंबर को खत्म होनी है. अब तक तीन मैच हुए हैं, पहला मैच बारिश से धुला था. दूसरे में ऑस्ट्रेलिया जबकि तीसरे में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी. लिहाजा ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. ट्रेविस हेड का बाहर होना टीम इंडिया के लिए राहत की बात है. उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग 11 में आए ये देखने वाली बात होगी. टी20 सीरीज में हेड ने क्या किया था? ट्रेविस हेड ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 15 गेंदों में 28 रन बनाए थे. तीसरे मुकाबले में वो सिर्फ 6 रन बना सके थे. पहला मैच बारिश से रद्द हुआ था.ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम से रिलीज होने के बाद ट्रेविस हेड दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए शैफील्ड शील्ड मैच खेलेंगे. अब इस टीम के लिए खेलेंगे ट्रेविस हेड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को बताया कि हेड अगले हफ्ते तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया शील्ड मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. जो जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद उनका पहला प्रथम श्रेणी मैच होगा. टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला खिलाड़ियों के वर्कलोड को संतुलित करने और आने वाली एशेज सीरीज़ को ध्यान में रखते हुए लिया है. एशेज इसी महीने के आखिर में शुरू होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कुल 5 टेस्ट होंगे. स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी सोमवार से शुरू होने वाले न्यू साउथ वेल्स के शील्ड मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे. इसी तरह ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम से क्वींसलैंड के खिलाफ WACA ग्राउंड पर उतरने की तैयारी में हैं. पीठ की सर्जरी के बाद गेंदबाजी में वापसी के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ था, जिसकी वजह से भारत के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, अब अनुमान है कि वह इस मुकाबले में गेंदबाजी करेंगे.

वर्ल्ड कप फाइनल में दीप्ति-शेफाली-हरमन का जलवा, जीत के बाद टीम इंडिया पर धनवर्षा

नवी मुंबई भारत की महिला क्रिकेट टीम ने  इतिहास रचते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया. 2 नवंबर (रविवार) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए खिताबी मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से परास्त किया. भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप खिताबी जीता है. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. भारतीय टीम की जीत के बाद इनामों की बारिश हो रही है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए बड़ा ऐलान किया है. बीसीसीआई भारतीय टीम को प्राइज मनी के तौर पर 51 करोड़ रुपये देगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात को कन्फर्म किया है. भारतीय महिला टीम को पहली बार इतनी इनामी राशि मिलने जा रही है. देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, '1983 में कपिल देव ने भारत को वर्ल्ड कप जिताकर भारतीय क्रिकेट को नई ऊर्जा और प्रेरणा दी थी. अब हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने वही जोश और उत्साह दोबारा जगा दिया है. उन्होंने सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीती, बल्कि पूरे देश का दिल जीत लिया है.' देवजीत सैकिया ने ICC चेयरमैन का जताया आभार देवजीत सैकिया ने कहा कि यह जीत भारत में महिला क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देगी और अगली पीढ़ी की खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. उन्होंने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) के चेयरमैन और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने महिला खिलाड़ियों को लेकर जरूरी कदम उठाए हैं. देवजीत सैकिया ने कहा, 'जय शाह के नेतृत्व में महिला क्रिकेट में बड़े बदलाव आए हैं. वेतन समानता पर भी ध्यान दिया गया. हाल ही में महिला वर्ल्ड कप के लिए इनामी राशि में 300 प्रतिशत की वृद्धि की गई. यह 2.88 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर लगभग 14 मिलियन डॉलर कर दी गई.  इन कदमों से महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिला है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की भी घोषणा की है.' आईसीसी की तरफ से भी भारतीय टीम को खिताब जीतने पर 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली है, जो क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है.  महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में आईसीसी ने 13.88 मिलियन डॉलर (लगभग 123 करोड़ रुपये) की इनामी राशि बांटी, जो 2022 के संस्करण से लगभग तीन गुना ज्यादा है. दीप्ति शर्मा ने वर्ल्ड कप फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, शेफाली वर्मा-हरमनप्रीत कौर ने भी रचा इतिहास आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका पर 52 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. 2 नवंबर (रविवार) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 299 रनों का टारगेट सेट किया था. ये टारगेट प्रेशर मुकाबले में जीत दिलाने के लिए काफी था. साउथ अफ्रीकी टीम रनचेज में सिर्फ 246 रन ही बना सकी. भारतीय टीम को 2005 और 2017 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया एवं इंग्लैंड ने पराजित किया था. मगर इस बार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फिनिशिंग लाइन पार कर फैन्स को जश्न मनाने का मौका दिया हैं. खिताबी मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स भी बने. आइए इस पर नजर डालते हैं… ♦ शेफाली वर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. शेफाली ने फाइनल में 87 रन बनाए और दो विकेट झटके थे. शेफाली वर्मा वनडे विश्व कप (पुरुष या महिला) के सेमीफाइनल या फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाली सबसे कम उम्र की प्लेयर हैं. शेफाली ने 21 वर्ष और 279 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की. ♦ महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने की. हरमन महिला विश्व कप जीतने वाली सबसे उम्रदराज कप्तान हैं. 36 वर्ष और 239 दिन की उम्र में हरमन ने ये मुकाम हासिल किया है. ♦ यह पहली बार है जब महिला वनडे विश्व कप किसी ऐसी टीम ने जीता है, जिसने टूर्नामेंट में तीन मैच गंवाए. हालांकि पुरुषों के टूर्नामेंट में ऐसा दो बार हुआ है. साल 1992 में पाकिस्तान और 2019 में इंग्लैंड ने तीन-तीन मैच हारने के बावजूद मेन्स वनडे वर्ल्ड कप जीता था. ♦ दीप्ति शर्मा ने फाइनल में 58 रन बनाए. साथ ही 39 रन देकर पांच विकेट झटके. विश्व कप (महिला या पुरुष) के नॉकआउट मैच में अर्धशतक जड़ने और पांच विकेट लेने वाली दीप्ति पहली क्रिकेटर हैं. साथ ही भारतीय महिला टीम के लिए वनडे क्रिकेट में पहली बार किसी प्लेयर ने पांच विकेट लिए और अर्धशतकीय पारी भी खेली. यही नहीं वनडे विश्व कप (पुरुष या महिला) में ये उपलब्धि हासिल करने वाली दीप्ति दूसरी भारतीय हैं. 2011 के विश्व कप में युवराज सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ ऐसा ही प्रदर्शन किया था. ♦ दीप्ति शर्मा ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड 2025 में 22 विकेट चटकाए, साथ ही 215 रन बनाए. दीप्ति को इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. दीप्ति महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं. दीप्ति वनडे विश्व कप (पुरुष या महिला) के एक संस्करण में 200 रन और 20 विकेट का डबल बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं. साथ ही दीप्ति महिला वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गईं. महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट (भारत) 43- झूलन गोस्वामी 36- दीप्ति शर्मा 31- डायना एडुल्जी 30- नीतू डेविड 30- पूर्णिमा राउ महिला वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट 23- लिन फुलस्टन (ऑस्ट्रेलिया), 1982 22- जैकी लॉर्ड (न्यूजीलैंड), 1982 22- दीप्ति शर्मा (भारत), 2025  21- सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), 2022  20- शुभांगी कुलकर्णी (भारत), 1982  20- नीतू डेविड (भारत), 2005  ♦ साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने खिताबी मुकाबले में शानदार 101 रन बनाए. वोलवार्ट ऐसी दूसरी प्लेयर हैं, जिन्होंने किसी वनडे विश्व कप (पुरुष या महिला) के सेमीफाइनल और फाइनल में शतक लगाया. … Read more

T20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, इन दो दिग्गजों की टीम में वापसी से बढ़ा रोमांच

ऑकलैंड  वेस्टइडीज के खिलाफ बुधवार 5 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और स्पिनर ईश सोढ़ी की वापसी हो गई है। केन विलियमसन के रिटायरमेंट के बाद पहली बार कीवी टीम टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है और वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।   काइल जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने, जबकि ईश सोढ़ी ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए वापसी की है। भारत और श्रीलंका में अगले साल के शुरू में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। वेस्टइंडीज की टीम की हालत इस समय बहुत खराब है, जबकि कीवी टीम भी टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही। करिश्माई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम पर विचार नहीं किया गया, क्योंकि उन्होंने दिन में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। केन विलियमसन आगे टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और न्यूजीलैंड के टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। विलियमसन ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है। न्यूजीलैंड की टी20 टीम इस प्रकार है मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पांच खिलाड़ी अभी भी चोटिल हैं। इनमें फिन एलेन, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्सऔर बेन सीयर्स का नाम भी शामिल है। मैट हेनरी को ब्रेक दिया गया है। फिन एलेन को पैर में चोट है। फर्ग्युसन हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। मिल्ने एंकल इंजरी से परेशान, फिलिप्स को ग्रोइन इंजरी और सीयर्स को हैमस्ट्रिंग इंजरी है। हालांकि, ये सभी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।  

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टी20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास, फैंस हुए भावुक

क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की है। हालांकि, वे वनडे और टेस्ट में टीम के लिए योगदान देंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि विलियमसन दिसंबर में होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेलेंगे। 2011 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले विलियमसन ने 75 मौकों पर न्यूजीलैंड की कप्तानी की और टीम को दो आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल (2016 और 2022) और एक फाइनल (2021) तक पहुंचाया। 35 वर्षीय विलियमसन 33 की औसत से 2575 रन बनाकर न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे अधिक पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 18 अर्धशतक और 95 का सर्वोच्च स्कोर शामिल है। विलियमसन ने एक बयान में कहा, "यह कुछ ऐसा है जिसका हिस्सा बनना मुझे लंबे समय से पसंद है और मैं इन यादों और अनुभवों के लिए बहुत आभारी हूं। यह मेरे और टीम के लिए सही समय है। इससे टीम को सीरीज के आगे बढ़ने और अपने अगले प्रमुख लक्ष्य, टी20 विश्व कप, के लिए स्पष्टता मिलती है। वहां बहुत सारी टी20 प्रतिभाएं हैं और अगला दौर इन खिलाड़ियों को क्रिकेट सिखाने और उन्हें विश्व कप के लिए तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।" उन्होंने कहा कि मिचेल एक शानदार कप्तान और उनके नेतृत्व में टीम अपनी क्षमता साबित कर चुकी है। अब इस प्रारूप में ब्लैक कैप्स को आगे बढ़ाने का समय आ गया है और मैं दूर से उनका समर्थन करूंगा। न्यूजीलैंड के सर्वकालिक सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी विलियमसन ने कहा कि वह अपने वनडे और टेस्ट भविष्य को लेकर खुले विचारों वाले हैं और उनका पूरा ध्यान वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी पर है, जो 2 दिसंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि मुझे इस टीम की बहुत परवाह है। ब्लैककैप्स एक खास जगह है और आप इसके लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के सीईओ स्कॉट वेनिंक ने कहा कि वह विलियमसन के फैसले का सम्मान करते हैं और टी20 टीम में उनके योगदान की सराहना करते हैं। एक खिलाड़ी के रूप में केन का प्रदर्शन और टी20 टीम के कप्तान के रूप में उनकी सेवा अभूतपूर्व रही है। टी20 विश्व कप फाइनल में उनकी 85 रनों की पारी, न्यूजीलैंड के किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे खास टी20 पारियों में से एक थी। वेनिंक ने कहा कि केन की देखरेख में टी20 टीम ने बेहतरीन निरंतरता और सफलता का अनुभव किया है और वह निश्चित रूप से टीम को अच्छी स्थिति में छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने केन को स्पष्ट कर दिया है कि अपने शानदार करियर के अंतिम चरण में पहुंचने पर उन्हें हमारा पूरा समर्थन मिलेगा। वह टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।  

टी-20 सीरीज़ में भारत का जलवा, ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत के साथ बने ऐतिहासिक आंकड़े

होबार्ट भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारत को चार विकेट से हराया था जबकि पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। रविवार को होबार्ट में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 49 रनों की नाबाद पारी खेली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 186 रनों पर रोका. हालांकि, यह स्कोर चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि बेलेरीव ओवल पर बल्लेबाजी हमेशा आसान नहीं होती. भारत की शुरुआत अच्छी रही और टीम ने 9 गेंद बाकी रहते ही 187 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा की नाबाद साझेदारी ने भारत को जीत तक पहुंचाया. दोनों ने आखिरी ओवरों में बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. वॉशिंगटन सुंदर बने हीरो भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे वॉशिंगटन सुंदर. उन्होंने छठे नंबर पर उतरकर 23 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली. उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. सुंदर ने दिखा दिया कि वह सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि बेहतरीन फिनिशर भी हैं. वहीं जितेश शर्मा (22 रन, 13 गेंद) ने उनका अच्छा साथ निभाया और दोनों के बीच 25 गेंदों में 43 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. डेविड और स्टोइनिस की आतिशी बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया. टिम डेविड ने सिर्फ 38 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वहीं, स्टोइनिस ने 39 गेंदों में 64 रन की दमदार पारी खेली. एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 74 रन था, लेकिन इन दोनों ने मिलकर पारी को संभाला और टीम को 186 तक पहुंचाया. अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी भारतीय गेंदबाजों ने मैच की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह ने पहले ही दो ओवरों में दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को हिला दिया. उन्होंने ट्रेविस हेड (6) और जोश इंग्लिस (1) को आउट किया. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने भी शानदार स्पिन बॉलिंग करते हुए कप्तान मिचेल मार्श (11) और मिचेल ओवेन (0) को आउट किया. अर्शदीप ने कुल 3 विकेट झटके जबकि चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए. दोनों की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके देकर भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया. भारत ने रचा नया इतिहास भारत ने यह मैच जीतकर न केवल सीरीज में वापसी की, बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया. यह पहली बार है जब कोई टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके होबार्ट मैदान पर टी20 मैच में हरा सकी है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी ताबड़तोड़ 11 गेंदों में 24 रन बनाए और टीम को तेज शुरुआत दिलाई. अभिषेक शर्मा (25 रन), शुभमन गिल (15 रन), तिलक वर्मा (24 रन) और अक्षर पटेल (17 रन) ने भी अहम योगदान दिया. टीम के सभी बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे लक्ष्य हासिल करना आसान रहा.

शेफाली-स्‍मृति ने दिलाई शानदार शुरआत, भारत के 50 रन हुए पूरे

मुंबई आज भारतीय महिला क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा दिन है. जो सपना करोड़ों फैंस ने देखा उसे हरमनप्रीत कौर की आर्मी पूरा करने उतरेगी. वर्ल्ड कप फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बनाने वाली टीम का सामना साउथ अफ्रीका से है. दोनों ही टीम का इरादा पहली बार इस चमचमाती ट्रॉफी को चूमने का है. अब से कुछ घंटों में मिलेगा वर्ल्ड कप का नया चैंपियन. स्‍मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बन चुकी है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल अब से कुछ देर बाद खेला जाना है. 7 बार की चैंपियन के खिलाफ भारत ने रिकॉर्ड 339 रन का स्कोर चेज कर फाइनल में जगह बनाई. साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 125 रन की बड़ी जीत के साथ खिताबी भिड़ंत का टिकट हासिल किया. भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल लाइव: भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन शुरुआत को शानदार लय में बदल दिया है. अयाबोंगा खाका के ओवर में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मिलकर 14 रन ठोक डाले. इस ओवर में दो बेहतरीन चौके देखने को मिले, जबकि एक वाइड के चौके से टीम को अतिरिक्त रन मिला. शैफाली और स्मृति दोनों ने गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा है. इसी के साथ भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं और टीम बिना कोई विकेट गंवाए मजबूत स्थिति में है. अगले ओवर में स्मृति ने एक शानदार चौका जड़ते हुए स्कोर को 51/0 पहुंचा दिया. इस समय स्मृति 21 और शैफाली 22 रन पर नाबाद हैं.