samacharsecretary.com

रतिका सीलान नार्थ कोस्ट ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली भारत की रतिका एस सीलान आस्ट्रेलिया में नॉर्थ कोस्ट ओपन स्क्वाश के महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सातवीं वरीयता प्राप्त तमिलनाडु की इस खिलाड़ी ने 6000 डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट में कीवी मैडेन ली को को प्री क्वार्टर फाइनल में 9-11 11-8 11-8 11-2 से हराया। अब वह तीसरी वरीयता प्राप्त हांगकांग की बोबो लैम से खेलेंगी। इस बीच अंडोरा में पीएसए चैलेंजर 12 पियरे और वाकांस टूर्नामेंट में तन्वी खन्ना को तीसरी वरीयता प्राप्त नूर खफागी ने क्वार्टर फाइनल में हराया।   

मेलबर्न में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की धोई धुलाई

मेलबर्न  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को भारतीय टीम को मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने दूसरे टी20 मैच में भारत के शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए मेहमान टीम को 125 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा की दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके अन्य बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 126 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप ने 2-2 विकेट चटकाए। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।   126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 15 गेंद में 28 रन बनाकर वरुण का शिकार बने। कप्तान मिचेल मार्श 26 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टिम डेविड एक रन ही बना सके। जोश इंग्लिस ने 20 गेंद में 20 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने अपने आखिरी ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए। हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए। बुमराह ने मिचेल ओवन और मैथ्य शार्ट को आउट किया। हालांकि 14वें ओवर में मार्कस स्टायनिस ने विजयी रन मारे। इससे पहले खचाखच भरे एमसीजी मैदान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए। इसके बाद हेजलवुड ने अपनी गेंदों से कहर बरपाया लेकिन फॉर्म में चल रहे अभिषेक एक छोर पर डटे रहे। हेजलवुड ने अपने चार ओवर के स्पेल में 15 डॉट गेंदें फेंकी। उन्हें पिच से अच्छा मूवमेंट मिल रहा था जिससे भारतीय शीर्ष क्रम उलझन में पड़ गया। उन्होंने शुभमन गिल (05) को बाउंसर फेंकी जो उनके सिर पर लगी जिसके लिए अनिवार्य कनकशन जांच करनी पड़ी। इससे पहले गिल उनकी अंदर आती फुल लेंथ गेंद पर पगबाधा की अपील से बचे थे। भारत ने लगातार गंवाए विकेट फिर हेजलवुड ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकी तो मिड ऑफ पर खड़े मिचेल मार्श ने भारतीय उप कप्तान का आसान कैच लपक लिया। एलिस ने संजू सैमसन (02) को पगबाधा आउट किया। सैमसन ने डीआरएस रिव्यू लिया लेकिन यह बेकार चला गया। इसके बाद हेजलवुड की गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार विकेटकीपर जोश इंग्लिस को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। दो गेंद बाद तिलक वर्मा भी हेजलवुड का शिकार हुए। अक्षर पटेल के रन आउट होने के बाद राणा और अभिषेक ने पारी को संभाला। लेकिन राणा के आउट होने के बाद अभिषेक पर दबाव बन गया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऑलराउंडर हर्षित राणा ने 33 गेंद में 35 रन की पारी खेली और अभिषेक के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़कर भारत को 100 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की। भारत के नौ खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज हेजलवुड के अलावा जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने दो दो विकेट झटके। अभिषेक ने ऑफ-साइड में कुछ बेहतरीन शॉट खेले जिसमें स्लैश, चेक ड्राइव और उठा कर लगाए गए स्ट्रोक शामिल थे। उन्होंने इस प्रतिष्ठित मैदान पर अपने पहले मैच में 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया लेकिन अन्य बल्लेबाज कोई भागीदारी नहीं निभा सके और पवेलियन लौट गए। इससे टीम आठ गेंद रहते सिमट गई। अभिषेक ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े थे।  

T20 सीरीज की धमाकेदार शुरुआत: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर बनाई बढ़त

नई दिल्ली  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में आज इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह हराया। भारत ने सिर्फ 125 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 126 रनों के लक्ष्य को 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया। जोश हेजलवुड ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट निकाले और वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाएंगे। अभिषेक शर्मा ने 68 रनों की पारी खेली। उनको बाकी बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला। हर्षित राणा ने जरूर 35 रन बनाए, लेकिन आखिर में अभिषेक अकेले रह गए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले। सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 2 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा। दो मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है, क्योंकि एक मैच बारिश में धुल गया था। ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच मेलबर्न टी20 मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के अंतर से जीता। भारत ने इस मैच में सिर्फ 125 रन ही बनाए थे। अगर 30 रन और बना लेता भारत तो फिर मैच में जान पड़ सकती थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ने भी अपने 6 विकेट खो दिए थे। बुमराह को मिले लगातार 2 विकेट जसप्रीत बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में पहली सफलता हासिल की, जब भारत को उन्होंने पांचवीं विकेट दिलाई। मिचेल ओवेन को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। अगली गेंद पर उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड किया और छठी सफलता भी दिलाई। हालांकि, भारत के हाथ से मैच बाहर है।

जब 2017 में टूटा था भारत का सपना… अब महिला टीम के पास बदला लेने का मौका

नई दिल्ली  हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम महिला एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। गुरुवार को सेमीफाइनल में उसने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड रनों का पीछा करते हुए हराया। अब हरमनप्रीत कौर आर्मी भारतीय महिला क्रिकेट की वो गौरवशाली गाथा लिखने की दहलीज पर खड़ी है जो अतीत में लिखते-लिखते रह गई थी। कौर के जेहन में 2017 की वो दिल तोड़ने वाली फाइनल की हार ताजा होगी और उनकी अगुआई में टीम इस बार वो कसर पूरी करने के लिए जी जान लगाएगी। 2017 में भारत के विश्व कप जीतने का सपना टूटा था। तब सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ही शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। सेमी में हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंदों में 171 रनों की बेमिसाल तूफानी पारी खेली थी और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया था। उसके बाद लगा कि 2017 महिला क्रिकेट के लिए 1983 बनने वाला है जब पुरुष टीम ने पहली बार विश्व विजय हासिल की थी। लेकिन वो हो न सका। फाइनल में भारत को मेजबान इंग्लैंड के हाथों 9 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। 8 गेंदें बाकी थीं लेकिन पूरी भारतीय टीम आउट हो चुकी थी। तब इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 5 रन के टीम स्कोर पर स्मृति मंधाना बिना खाता खोले आउट हो गईं। 43 रन पर भारत को दूसरा झटका लग गया और कप्तान मिताली राज दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गईं। उसके बाद हरमनप्रीत कौर और पूनम राउत ने तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। हरमनप्रीत 51 रन बनाकर आउट हुईं। भारत को चौथा झटका पूनम राउत के रूप में लगा जो शतक की तरफ बढ़ रही थीं। उन्होंने 86 रन की शानदार पारी खेली। भारत तब भी जीत की स्थिति में था। तब भारत का स्कोर 191 रन था और जीत के लिए 43 गेंदों में सिर्फ 38 रन चाहिए थे और हाथ में बचे थे 6 विकेट। स्कोर बोर्ड में अभी 5 रन ही जुड़े थे कि भारत को सुषमा वर्मा के रूप में पांचवां झटका लगा। 45वें ओवर में एक समय भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन था। तब भी जीत मुट्ठी में लग रही थी। लेकिन तभी झूलन गोस्वामी के रूप में सातवां झटका लगा। 47.2 ओवर में स्कोर था 7 विकेट के नुकसान पर 218 रन। तब 20 गेंद में सिर्फ 11 रन चाहिए थे। लेकिन 2 रन के अंतराल पर ही भारत के आखिरी 3 विकेट गिर गए और एक नया इतिहास रचते-रचते रह गया। करोड़ों दिल टूट गए। मेजबान इंग्लैंड ने विश्व कप अपने नाम कर लिया था। अब भारत के पास उस टीस को खत्म करने, उस कसर को पूरा करने का सुनहरा मौका है। 2 नवंबर को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के सामने उस अधूरी कहानी को पूरा करने का मौका है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने जिस विलक्षण जज्बे, जुनून और हौसले का मुजाहिरा किया है, वो उम्मीद जगाता है- अबकी बार 2017 वाली कसर पूरी होकर रहेगी।  

न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे के लिए मैट हेनरी की जगह इस खिलाड़ी को दी जगह

वेलिंग्टन  न्यूजीलैंड ने मैट हेनरी की जगह नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही घरेलू सीरीज के तीसरे और आखिरी एकदिवसीय के लिए पहली बार टीम में शामिल किया है।  मैट हेनरी काफ में स्ट्रेन की दिग्गत के कारण बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर हो गए थे। हेनरी हैमिल्टन से वेलिंगटन जाने के बजाय क्राइस्टचर्च अपने घर लौटेंगे। तीसरा मैच शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। क्लार्क अच्छी ऑलराउंड फॉर्म के साथ टीम में आए हैं।  गुरुवार को उन्होंने पहले 107 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद शतक बनाया, जो रिप्रेजेंटेटिव क्रिकेट में उनका पहला शतक था और फिर न्यू प्लायमाउथ में फोडर् ट्रॉफी मैच में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स को 113 रनों से (डीएलएस पद्धति) हरा दिया, जिसमें उन्होंने 57 रन देकर तीन विकेट लिए थे।  क्लार्क ने 31 ए लिस्ट मैचों में 22.13 की औसत से 332 रन बनाए हैं और 26.55 की औसत से 52 विकेट लिए हैं। उन्होंने 25 प्रथम श्रेणी मैच और 19 टी-20 भी खेले हैं। वह इस साल की शुरुआत में बंगलादेश का दौरा करने वाली न्यूजीलैंड ए टीम का भी हिस्सा थे।   

‘एकाग्रता’ खोने के बाद भी नहीं टूटी जेमिमा की हिम्मत — आखिरी ओवर में ऐसे पलटी मैच की दिशा

नवी मुंबई  अपने नाबाद शतक से भारत को वनडे विश्व कप फाइनल में ले जाने के बाद भावनाओं पर काबू पाने की कोशिश करते हुए जेमिमा रौड्रिग्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद उन्हें फिर से फोकस करने में मदद मिली। दबाव में बेहतरीन पारी खेलते हुए जेमिमा ने 134 गेंद में नाबाद 127 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने रिकॉर्ड 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया को हराया। अब फाइनल में सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।   उन्होंने कहा, ‘‘ जब वह आउट हुई तो मुझे फिर से फोकस करने में मदद मिली क्योंकि थकान के कारण मेरी एकाग्रता टूट रही थी। हरमन के आउट होने के बाद मुझे लगा कि अतिरिक्त जिम्मेदारी से खेलना होगा। मैने खुद से कहा कि वह आउट हो गई है तो उसके लिये मैं ही रन बनाऊंगी , मुझे टिककर खेलना है।’’ जेमिमा ने कहा, ‘‘इससे मेरा फोकस फिर बना और मैं समझदारी से खेलने लगी।’’ प्रेस कांफ्रेंस में बार-बार रो पड़ी जेमिमा ने कहा कि भगवान पर अटूट आस्था से उन्हें बेचैनी से उबरने में मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना कर रही थी। मैं खुद से बात कर रही थी क्योंकि काफी ऊर्जा खत्म हो चुकी थी। मैं थक गई थी और इसकी वजह से कुछ पेचीदा शॉट खेले। मैं सोच रही थी कि कैसे खेलूं। आक्रामक रहूं या अंत तक टिकी रहूं और मैने सीखा कि अंत तक डटकर खेलना जरूरी था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुदा से बात कर रही थी क्योंकि मेरा मानना है कि मेरा उनसे निजी रिश्ता है और जब मैं खुद नहीं कर पाती तो वह मेरे लिये कर देते हैं।’’ इस पारी से पहले जेमिमा कठिन दौर से गुजर रही थी और टीम से बाहर भी हुई लेकिन उसके साथी खिलाड़ी उसके साथ डटे रहे। उन्होंने कहा, ‘‘कोई अपनी कमजोरियों के बारे में बात नहीं करना चाहता। टूर्नामेंट की शुरूआत में काफी बैचेनी से गुजर रही थी। अपनी मां को फोन करके पूरा समय रोती रहती थी क्योंकि जब आप इन हालात से गुजर रहे होते हैं तो कुछ सूझ नहीं पड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समझ में नहीं आता कि क्या करें। ऐसे समय में मेरे माता पिता ने मेरा खूब साथ दिया। अरूंधति रेड्डी से मैं रोज बात करती थी और उसके सामने रोती थी। स्मृति (मंधाना) ने मेरी काफी मदद की। उसे पता था कि मैं क्या महसूस कर रही हूं। कुछ नेट सत्रों में वह खड़ी रही , कुछ कहा नहीं लेकिन उसे पता था कि उसकी मौजूदगी मेरे लिये अहम है। राधा यादव ने मेरा बहुत ख्याल रखा।’’ जेमिमा ने मैच के बारे में कहा, ‘‘डी वाई पाटिल स्टेडियम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मैं यही सोच रही थी कि टिके रहना है तो रन खुद ब खुद मिलेंगे।’’  

ऑलराउंडर अमनजोत कौर का बड़ा खुलासा: सोचा था ऑस्ट्रेलिया 380 रन बनाएगा

नवी मुंबई  भारतीय टीम की हरफनमौला अमनजोत कौर ने कहा कि उनकी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ 380 रन के लक्ष्य का अनुमान लगा रही थी लेकिन फीबी लिचफील्ड के विकेट और स्पिनर श्री चरणी की शानदार गेंदबाजी से महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल का नतीजा भारत के पक्ष में रहा। भारत ने महिला वनडे में 339 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की जिसमे जेमिमा रौड्रिग्स ने नाबाद 127 रन बनाए।  आस्ट्रेलियाई टीम तेजी से रन बना रही थी जब लिचफील्ड (93 गेंद में 119 रन) फील्ड पर थी। उन्हे 28वें ओवर में अमनजोत ने आउट किया जब स्कोर 180 रन था। ऑस्ट्रेलियाई टीम 338 रन पर आउट हो गई। अमनजोत ने कहा, ‘मैं रन रोकने की हरसंभव कोशिश कर रही थी क्योंकि लिचफील्ड काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं। मुझे पता था कि कुछ गेंदें खाली जाने के बाद वह कुछ अलग करने का प्रयास करेंगी। मैं सिर्फ स्टम्प पर गेंद डालने की कोशिश कर रही थी।'  श्री चरणी ने अपने तीसरे स्पैल में तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने बेथ मूनी (24) और अनाबेल सदरलैंड (तीन) को आउट किया। अमनजोत ने कहा, ‘हमे लगा था कि लक्ष्य 380 के आसपास होगा लेकिन विकेट बहुत अच्छा था। लिचफील्ड के आउट होने के बाद मैच का रूख हमारे पक्ष में हो गया और श्री चरणी ने उम्दा गेंदबाजी की।'  उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने की खुशी ही अलग होती है। उन्होंने कहा, ‘यह काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि यह इतना बड़ा टूर्नामेंट है। कुछ मैचों के नतीजे हमारे अनुकूल नहीं रहे और आस्ट्रेलिया को हराने की तो खुशी ही अलग है। विश्व कप कौन नहीं जीतना चाहता। हरमनप्रीत, स्मृति और पूरा देश जीतना चाहता है। हम जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।'   

‘हम ऑस्ट्रेलिया की तरह नहीं खेले’ — एलिसा हीली ने बताई सेमीफाइनल हार की असली वजह

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया की टीम वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। ये ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की क्या, वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की सबसे शर्मनाक हार थी, क्योंकि कभी भी 339 रनों का टारगेट किसी टीम ने चेज नहीं किया था। भारत ने ऐसा कर दिखाया। इस हार पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का बयान आया है और उन्होंने स्वीकार किया है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑस्ट्रेलिया की तरह नहीं खेली। कैच छोड़ना, खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रन देना और आखिरी के ओवरों में विकेट फेंकना। ये मुद्दे एलिसा हीली ने उठाए।   338 रनों का विशाल स्कोर जब नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था तो हर किसी को लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस स्कोर को आसानी से डिफेंड कर लेगी, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स 127 रनों की नाबाद पारी खेलकर दिखा दिया कि वह क्या कर सकती हैं। दूसरे ही ओवर में उनको बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा था और आखिर तक वे नाबाद लौंटी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी उनका साथ दिया और 89 रनों की पारी खेली। बाद में कुछ कैमियो दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष के बल्ले से देखने को मिले। इस तरह वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड रन चेज का भारतीय टीम ने बना दिया। मैच के बाद एलिसा हीली ने कहा, "मुझे लगता है कि आखिरकार हम आज शायद तीनों पहलुओं में उतने तेज नहीं थे कि खुद को सेमीफाइनल जीतने का मौका दे पाते। मुझे लगता है कि हमने मैच में बने रहने के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हमने कई मौके बनाए और उस मामले में खुद को निराश किया। इसलिए शायद यहां बैठे-बैठे यह जानकर निराशा हो रही है कि हमने खुद के साथ कुछ हद तक ऐसा किया। मैं भारतीय प्रदर्शन से कोई कमी नहीं कर रही हूं। मुझे लगा कि उन्होंने वाकई अच्छा खेला, लेकिन हां, थोड़ा-बहुत यह भी है कि हमने खुद को थोड़ा निराश किया।" उन्होंने आगे कहा, "टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुझे लगता है कि हम थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और विडंबना यह है कि कुछ और रन बना सकते थे। इसलिए मुझे लगता है कि आधे समय तक हमने सोचा था कि हम ठीक-ठाक हैं। हमें लगा था कि गेंद के साथ अभी भी हमें काफी मेहनत करनी है, लेकिन आखिरकार मुझे लगता है कि हमने कई बार जरूरत से ज्यादा बेकार गेंदें फेंक दीं और शायद हमने जो मौके बनाए, उनका फायदा नहीं उठा पाए। इसलिए यह निराशाजनक है। यह थोड़ा गैर-ऑस्ट्रेलियाई सा लगता है कि हम सामान्य रूप से उतने कुशल नहीं हैं। यह जानते हुए कि हमने इस विश्व कप में कितना अच्छा खेला है, यहां बैठकर थोड़ा निराशाजनक लग रहा है।"  

IND vs AUS मेलबर्न T20: कंगारुओं ने गेंदबाजी चुनी, जानें कौन उतरा है टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में

नई दिल्ली  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में आज इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है और भारत बिना किसी बदलाव के उतरेगा। कैनबरा में पहला टी20 मैच बारिश में धुल गया था। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि दूसरा मुकाबला पूरा हो और हाई स्कोरिंग भी हो। दोनों टीमों के पास दमदार गेंदबाज और ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं तो मैच के हाई स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है। भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड

भारत की शेरनियाँ गरजीं! जेमिमा-हरमन की ताबड़तोड़ पारी से टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, 8 रिकॉर्ड एक साथ

नवी मुंबई  नवी मुंबई का मैदान, तारीख 30 अक्टूबर और मौका था भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 सेमीफाइनल का… यह मुकाबला भारत के लिए ऐसा था, जहां उसके सामने 7 बार की वर्ल्ड चैम्प‍ियन थी. मुकाबले में भारत के सामने एक मुश्किल रन चेज था. लेकिन जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर की साझेदारी से टीम ने वापसी की जीत दिलाई. भारत ने 9 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की.  जब भारत ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बनाई, तो जेमिमा रोड्रिग्स दौड़कर अमनजोत कौर के पास पहुंचीं. उन्होंने उन्हें उठाया और फिर पिच के पास लेट गईं. कुछ ही सेकंड में बाकी खिलाड़ी भी बिजली की रफ्तार से मैदान पर दौड़ आए, जैसे उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि भारत तीसरी बार और 2017 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया का 16 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला टूटा  339 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रॉड्रिग्स (नाबाद 127) और हरमनप्रीत (89) की शानदार पारियों के दम पर लक्ष्य 9 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ पहली बार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में से कोई भी टीम नहीं होगी. भारत अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा. DY पाटिल स्टेडियम में मौजूद 34,651 दर्शकों ने क्रिकेट का यादगार दिन देखा. महिला विश्व कप में सबसे लंबी जीत का सिलसिला 15 – ऑस्ट्रेलिया (2022-2025) – 30 अक्टूबर 2025 को यह सिलसिला टूट गया 15 – ऑस्ट्रेलिया (1997-2000) 12 – ऑस्ट्रेलिया (1978-1982) 11 – न्यूज़ीलैंड (1988-1993) 10 – इंग्लैंड (1993-1997) विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की पिछली हार भी भारत के खिलाफ ही हुई थी: 2017 के डर्बी सेमीफाइनल में.  विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मैच: 6, जीत: 4, हार 2 (दोनों भारत के खिलाफ) वहीं इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने कई नायाब कीर्तिमान अपनी झोली में दर्ज कर लिए. आइए उन पर भी एक नजर डाल लेते हैं. वैसे महिला क्रिकेट के इतिहास में 30 अक्टूबर 2025 का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर न केवल वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई, बल्कि कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए.  ऐसी रही भारत की बैटिंग 339 रनों के जवाब में उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शेफाली वर्मा जो प्रतीका रावल की इंजरी के बाद टीम से जुड़ी थीं. वो कमाल नहीं कर सकीं. शेफाली के बल्ले से केवल 10 रन आए. इसके बाद 10वें ओवर में स्मृति मंधाना का विकेट गिर गया. मंधाना ने 24 रन बनाए. हालांकि, इसके बाद हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है. दोनों ने 18वें ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. लेकिन 36वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब कप्तान हरमनप्रीत 89 रन बनाकर आउट हुईं. हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच 167 रनों की साझेदारी हुई थी. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने अच्छी पारी खेली लेकिन 41वें ओवर में वह 24 रन बनाकर रन आउट हो गईं. लेकिन दूसरे छोर पर जेमिमा टिकी रहीं. उन्होंने 115 गेंदों में शतक लगाया. इसके बाद 46वें ओवर में ऋचा का विकेट गिरा. ऋचा ने 16 गेंद में 26 रन बनाए. जब ऋचा आउट हुईं तो भारत को जीत के लिए 24 गेंद में 29 रनों की जरूरत थी. लेकिन इसके बाद अमनजोत और जेमिमा ने भारत को 49वें ओवर में ही जीत दिला दी. भारत का फाइनल मैच अब 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका के साथ होगा. जेमिमा ने 127 रनों की नाबाद पारी में 14 चौके लगाए.   ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. कप्तान एलिसी हीली केवल 5 रन बनाकर आउट हो गईं. लेकिन इसके बाद लिचफील्ड और एलिस पेरी के बीच शतकीय साझेदारी हुई. लिचफील्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 130 के पार पहुंच गया. लेकिन लिचफील्ड एक छोर पर टिकीं रहीं. उन्होंने 77 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा. हालांकि, 28वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा, जब अमनजोत कौर ने लिचफील्ड को बोल्ड किया. लिचफील्ड ने 93 गेंद में 119 रन बनाए. लिचफील्ड ने 17 चौके और 3 छक्के लगाए. 34वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा जब बेथ मूनी का विकेट श्री चरणी ने झटका. मूनी ने 24 रन बनाए.  इसके बाद 36वें ओवर में फिर श्रीचरणी ने भारत को सफलता दिलाई और सदरलैंड को आउट किया. 40वें ओवर में भारत को 5वीं सफलता मिली, जब एलिस पेरी का विकेट राधा ने झटका. पेरी ने 77 रन बनाए. इसके बाद 43वें ओवर में मैकग्रा रन आउट हुईं. इसके बाद एश्ली गार्डनर ने तूफानी फिफ्टी जड़ी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.5 ओवर में 338 के स्कोर पर सिमट गई. 1- पहला तो यह कि यह किसी व‍िश्वकप में एक मैच का सबसे ज्यादा एग्रीगेट स्कोर है…  महिला वनडे में सर्वाधिक मैच कुल योग (एग्रीगेट स्कोर) 781 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली, 2025 679 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई वनडे, 2025 विश्व कप 678 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ब्रिस्टल, 2017 विश्व कप 661 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2025 विश्व कप 651 – भारत  बनाम दक्षिण अफ्रीका-विजेता, कोलंबो रॉयल्स, 2025 2- भारत ने 339 रन का पीछा कर महिला वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा सफल चेज पूरा किया 300+ टारगेट चेज महिला वर्ल्ड कप कप में  339 – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, मुंबई (2025 WC) 331 – ऑस्ट्रेलिया vs भारत, विशाखापट्टनम (2025) 302 – श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका, पोटचेफस्ट्रूम (2024) 3- यह पहली बार है जब किसी ODI वर्ल्ड कप नॉकआउट (पुरुष या महिला) में 300+ टारगेट चेज किया गया 4- भारत का 341/5 स्कोर महिला ODI में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज (369/10 vs AUS, दिल्ली, 2025 के बाद) है. इससे पहले भारत का सर्वाधिक सफल चेज़ 265 रन था (vs ऑस्ट्रेलिया, मैके, 2021) 5- जेमिमा रॉड्रिग्स बनीं महिला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज (पहली थीं नैट सिवर-ब्रंट – 148*, 2022 फाइनल में) 6- भारत तीसरी बार महिला वनडे वर्ल्ड कप … Read more