samacharsecretary.com

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई ट्रेंनिंग कैंप शुरू, कोहली-रोहित की जोड़ी फिर दिखी एक्शन में

नई दिल्ली  सीनियर स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पर्थ पहुंचते ही जमकर अभ्यास किया और रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान नेट्स पर काफी पसीना बहाया। सभी की निगाहें रोहित और कोहली पर है जो पिछली बार भारत के लिए फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेले थे और अब केवल 50 ओवर के प्रारूप में ही उपलब्ध हैं। दोनों पूर्व भारतीय कप्तान ने नेट्स में करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की। भारतीय टीम 29 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन वनडे और पांच टी20 मैच के सीमित ओवरों के दौरे के लिए बुधवार और गुरुवार को दो ग्रुप में पर्थ पहुंची। रोहित को नेट्स में समय बिताने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते भी देखा गया। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल बारबडोस में विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा था। यह आखिरी बार हो सकता है जब ये दोनों महान खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में खेलें। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी की निगाहें रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। यह सीरीज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों के भविष्य को लेकर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विश्व कप 2027 में इन दोनों की भागीदारी अभी तय नहीं है क्योंकि उस समय उनकी फॉर्म और फिटनेस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। हालांकि नए कप्तान शुभमन गिल ने दोनों सुपरस्टार्स के अपार अनुभव को देखते हुए उनका समर्थन किया है। नेट सत्र के बाद कोहली को गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ बातचीत करते देखा गया जिसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ भी बात की। टीम का शुक्रवार और शनिवार को एक ट्रेनिंग सत्र है।  

सेलिब्रेशन मोमेंट: आईसीसी ने सितंबर के लिए दिया अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना को बेहतरीन खिलाड़ी का खिताब

नई दिल्ली आईसीसी ने भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सितंबर महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा है। बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अभिषेक ने सात मैचों में 44.85 की औसत और 200 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए थे। वे टूर्नामेंट के श्रेष्ठ स्कोरर थे। इसी प्रदर्शन के आधार पर अभिषेक को सितंबर महीने का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। अभिषेक ने इस पुरस्कार के दौर में अपनी टीम के साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को पछाड़ा। आईसीसी द्वारा जारी एक बयान में अभिषेक ने गुरुवार को कहा, "पुरस्कार जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और मुझे खुशी है कि यह पुरस्कार कुछ महत्वपूर्ण मैचों के लिए मिला है जिनमें मैं टीम को जीत दिलाने में मदद कर सका। मुझे उस टीम का हिस्सा होने पर गर्व है जो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी जीत दिला सकती है।" अभिषेक ने कहा, "टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हमारा हालिया रिकॉर्ड हमारी उत्कृष्ट टीम संस्कृति और सकारात्मक सोच को दर्शाता है। मैं टीम प्रबंधन को उनके मार्गदर्शन के लिए और अपने सभी साथियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उस पैनल का भी आभारी हूं जिसने मुझे इस पुरस्कार के लिए चुना।" महिला श्रेणी में सितंबर महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार स्मृति मंधाना को दिया गया। स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज में 58, 117, और 125 रनों की पारी खेली थी। मंधाना ने सीरीज में 77 की औसत और 135.68 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए थे। मंधाना ने इस पुरस्कार की रेस में दक्षिण अफ्रीका की तजमीन ब्रिट्स और पाकिस्तान की सिदरा अमीन को पछाड़ा। मंधाना ने कहा, "सितंबर 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार पाकर मैं सचमुच सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस तरह का सम्मान मुझे एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने और विकसित होने के लिए प्रेरित करता है। यह सम्मान उस समर्थन, विश्वास और प्रयास को भी दर्शाता है जो हम एक टीम के रूप में सामूहिक रूप से एक साथ देते हैं। मेरा लक्ष्य हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और टीम के लिए मैच जीतना रहा है। मैं उन अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं जिनसे आगे आने वाले मैचों में भारत को यादगार जीत मिलेगी।" 

LSG ने विलियमसन को लिया अपनी टीम में, अब रहेंगे स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के तौर पर

हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन इस साल 13 से 15 दिसंबर के बीच हो सकता है. इसके लिए टीम्स को रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर तक सौंप देनी है. आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें अभी से रणनीतियां बनाने में अभी से जुट गई हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन भी आईपीएल 2026 का हिस्सा होंगे. लेकिन वो एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि नए रोल में दिखेंगे. 35 साल के विलियमसन को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का स्ट्रैटेजिक एडवाइजर (Strategic Adviser) बनाया गया है. जहीर खान ने इस टीम के मेंटर का पद छोड़ दिया था, ऐसे में केन का जुड़ना टीम के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. केन विलियमसन आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स टीम जुड़ेंगे. बता दें कि विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है. विलियमन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) का कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया था, ताकि वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी एक्टिव रह सकें. उधर इंग्लैंड के कार्ल क्रो को लखनऊ सुपर जायंट्स का स्पिन बॉलिंग कोच बनाया गया है, जो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ इस भूमिका में रह चुके हैं. लैंगर बने रहेंगे टीम के हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच बने रहेंगे. केन विलियमसन को टीम में लाने का निर्णय RPSG ग्रुप के चेयरमैन और लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का व्यक्तिगत रूप से था. गोयनका ने लंदन में केन विलियमसन से मुलाकात की थी. संजीव गोयनका ने TOI से कहा, 'केन की रणनीतिक सोच और लीडरशिप ने वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी, इंसान और कप्तान हैं. उनका शांत स्वभाव और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता ने मुझे हमेशा प्रभावित किया है. लंदन में हमारी मुलाकात के बाद केन, हेड कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान ऋषभ पंत के बीच लंबी बातचीत हुई. उसके बाद हम सब इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि वो टीम के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.' केन विलियमसन अपनी क्रिकेटिंग समझ और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक 105 टेस्ट, 173 वनडे और 93 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. विलियमसन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए खेल चुके हैं. केन को एलएसजी में शामिल करने की प्रक्रिया करीब तीन महीने पहले शुरू हुई थी. टीम के मालिक, कोच, कप्तान और प्रबंधन के बीच हुई चर्चाओं के बाद यह निर्णय लिया गया. संजीव गोयनका ने आगे कहा, 'मैंने काफी बार केन के साथ बातचीत की है. हर बार उनसे मिलकर मुझे उनके इंसानियत, नेतृत्व और ईमानदारी की गहरी झलक मिली. वह जिस तरह खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं, वह वाकई तारीफ योग्य है. हम एक मजबूत रणनीतिक थिंक टैंक बनाना चाहते हैं. जस्टिन लैंगर (हेड कोच), भरत अरुण (बॉलिंग कोच) और कार्ल क्रो (स्पिन बॉलिंग कोच) के साथ केन की मौजूदगी से हमें आने वाले सीजन के लिए बड़ी रणनीतिक मजबूती मिलेगी.'

रोहित शर्मा इतिहास रचने की कगार पर, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में तोड़ सकते हैं अफरीदी का रिकॉर्ड

मुंबई   वनडे क्रिकेट में 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस समय सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज़ में सिर्फ 8 छक्के लगाने की जरूरत है। शाहिद अफरीदी ने अपने 398 मैचों के वनडे करियर में 351 छक्के जड़े हैं, यह रिकॉर्ड लंबे समय से कायम है। वहीं, रोहित शर्मा अब तक 273 मैचों की 265 पारियों में 344 छक्के लगा चुके हैं। यदि रोहित यह आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वह न केवल अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे, बल्कि सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से चाहेंगे कि 'हिटमैन' रोहित इस दौरे पर यह ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करें। रोहित शर्मा का वनडे करियर हमेशा ही रिकॉर्ड्स से भरा रहा है। उन्होंने 273 मैचों की 265 पारियों में 11,168 रन बनाए हैं। उनके नाम 32 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें वनडे की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 264 रन की है। इसके अलावा, रोहित दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम को मज़बूत शुरुआत देने में महत्वपूर्ण होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह बहुप्रतीक्षित वनडे सीरीज 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में शुरू होगी। इसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल और 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अगले दो मुकाबले खेले जाएंगे।यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय टीम युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नए वनडे कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। गिल, जो अब तक टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे थे, अब सीमित ओवरों के प्रारूप में भी टीम की कमान संभालेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की करीब छह महीने बाद वनडे टीम में वापसी से युवा कप्तान को जबरदस्त मजबूती मिली है। इन अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम का संतुलन और ड्रेसिंग रूम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।रोहित के लिए यह सीरीज़ सिर्फ एक रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर नहीं है, बल्कि यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारतीय टीम के लिए अपनी बादशाहत साबित करने का एक अहम मौका भी है। 

IPL 2026 Auction से पहले LSG ने चुना विलियमसन को विशेष भूमिका में, टीम में बढ़ी उम्मीदें

नई दिल्ली IPL 2026 Auction से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने जानकारी दी है कि न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन आने वाले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होंगे। हालांकि, वह एक क्रिकेटर के तौर पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि उनको नई भूमिका सौंपी गई है। संजीव गोयनका ने बताया है कि केन विलियमसन आगामी सीजन में एलएसजी के स्ट्रेटजिक एडवाइजर यानी रणनीतिक सलाहकार होंगे। संजीव गोयनका ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “केन विलियमसन सुपर जायंट्स परिवार का हिस्सा रहे हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स के रणनीतिक सलाहकार के रूप में उनकी नई भूमिका में उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उनकी नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक अंतर्दृष्टि, खेल की गहरी समझ और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता उन्हें टीम के लिए एक अमूल्य योगदान बनाती है।” केन विलियमसन को आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है। आईपीएल में एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 10 सीजन खेले हैं। 2015 से 2024 तक वे आईपीएल में एक्टिव रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2018 में 735 रन बनाकर वे ऑरेंज कैप होल्डर भी थे। 2022 तक वे SRH के लिए खेले और टीम की कप्तानी भी की। 2023 और 2024 में वे गुजरात टाइटन्स का हिस्सा थे, लेकिन सिर्फ एक मैच ही खेला। 2024 में दो मैच उनको खेलने के लिए मिले। 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार उनको नहीं मिला था। सुपर जायंट्स फैमिली का हिस्सा केन विलियमसन पहले से हैं, क्योंकि वे इसी साल डरबन सुपर जायंट्स के लिए एसए20 लीग में खेले थे। विलियमस न्यूजीलैंड के उन 5 क्रिकेटरों में से शामिल थे, जिन्होंने दुनिया भर की लीगों में खेलने के लिए केंद्रीय अनुबंध ठुकरा दिया था और कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ साइन किए थे। टी20 विश्व कप में भी वे खेलते हुए नजर आ सकते हैं, क्योंकि इस फॉर्मेट से अभी तक उन्होंने रिटायरमेंट नहीं लिया है।  

पर्थ पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से – रोहित और कोहली होंगे मैच के स्टार

नई दिल्ली स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा, नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल सहित भारतीय एकदिवसीय टीम के प्रमुख सदस्य 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के लिए गुरुवार को पर्थ पहुंच गये। कोहली, रोहित और गिल के अलावा पहले बैच के साथ यहां पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ियों में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य शामिल थे। मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा टीम और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य गुरुवार दिन में टीम से जुड़ेंगे क्योंकि वे बुधवार को दिल्ली से शाम की उड़ान से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे। वनडे श्रृंखला का पहला मैच पर्थ में रविवार को खेला जाएगा। उसके बाद अगले दो मैच एडिलेड (23 अक्टूबर) और सिडनी (25 अक्टूबर) में खेले जाएंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला शुरू होगी। इस साल मार्च में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद रोहित और कोहली का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होने के कारण इस श्रृंखला को लेकर काफी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि यह श्रृंखला इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। यह दोनों पहले ही टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे कम से कम 2027 वनडे विश्व कप तक खेलना जारी रखना चाहते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को नए कप्तान गिल का समर्थन हासिल है जिनका मानना है कि उनका अनुभव वनडे टीम के लिए काफी मायने रखता है।  

अब क्या विराट-रोहित कर पाएंगे ये मुश्किल काम? ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड का बड़ा बयान

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने एक बड़ा दावा विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर किया है। शेन वॉटसन ने उस चुनौती के बारे में बात की है, जो आने वाले समय में विराट कोहली और रोहित शर्मा को फेस करनी है। वॉटसन का कहना है कि सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलना काफी मुश्किल होता है। टीम इंडिया बहुत सारे टी20 मैच खेलती है और टेस्ट क्रिकेट भी अच्छी खासी खेलती है, लेकिन वनडे क्रिकेट को इतनी तवज्जो नहीं दी जाती है। वहीं, रोहित और विराट ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली मार्च 2025 के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे, क्योंकि इस बीच एक भी वनडे मैच भारत ने नहीं खेला है। शिखर धवन वनडे क्रिकेट में, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में इसका दंश झेल चुके हैं। जियोस्टार पर शेन वॉटसन ने कहा, “विराट और रोहित के लिए, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलना एक चुनौती होगी। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करने के लिए अपने कौशल को फिर से निखारने के लिए उन्हें कुछ बदलाव करने होंगे, लेकिन आप चैंपियन होने की संभावना को कभी नकार नहीं सकते और विराट और रोहित बिल्कुल ऐसे ही हैं। उन्हें सही तैयारी करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन एक बार जब वे ऐसा कर लेंगे, तो वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।” 19 अक्टूबर से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। फोकस पूरी तरह विराट और रोहित पर होगा, जो संभावित रूप से अपनी आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेलने वाले हैं। वॉटसन ने आगे कहा, "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करने के लिए सही तैयारी की लय हासिल करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन ये दोनों एकदिवसीय बल्लेबाजों के लिए भी उतने ही अच्छे हैं। उन्हें सही फॉर्मूला ढूँढ़ने और अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने में ज्यादा समय नहीं लगेगा; उनकी क्लास और निरंतरता बेजोड़ है।" भारत इस साल वनडे फॉर्मेट में अजेय रहा है, लेकिन वॉटसन का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया उनकी जीत का सिलसिला तोड़ सकता है। उन्होंने कहा, "आप देख सकते हैं कि वे अब किस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं; यह निडर और भावपूर्ण है, जो उनकी पूरी क्षमता को उजागर करता है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वे इस साल इतने प्रभावशाली रहे हैं। क्या मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया उस अजेय रिकॉर्ड को तोड़ सकता है? हां, लेकिन उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि भारत अविश्वसनीय रूप से अच्छा खेल रहा है। यह देखने लायक एक शानदार सीरीज होने वाली है।"  

महिला- पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजन : महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दमोह टीम बनी विजेता

सागर  रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय विवि ने संभाग स्तरीय महिला- पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजन सिटी स्टेडियम में किया। प्रतियोगिता में जिला सागर एवं दमोह की दो महिला टीम ने भाग लिया। जिला दमोह की टीम विजेता एवं जिला सागर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में जिला दमोह की पुरुष टीम अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाईं, जिसके फलस्वरूप जिला सागर की टीम विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी अनुश्री जैन, कुुलगुरु प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक प्रो. नीरज दुबे, डॉ. सरोज गुप्ता, प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी, डॉ. सुभाष हार्डिकर एवं डॉ. मोनिका हार्डिकर साथ ही विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एवं लीगल राइटस काउंसिल इंटरनेशनल के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अलका पुष्पा निशा ने किया।

भारत को मिली बड़ी जिम्मेदारी: अहमदाबाद बनेगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2020 का मेजबान शहर

नई दिल्ली एग्जीक्यूटिव बोर्ड ऑफ कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स ने भारत के अहमदाबाद को 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी देने की सिफारिश की है। मेजबानी का यह प्रस्ताव अब फुल कॉमनवेल्थ गेम्स मेंबरशिप के सामने रखा जाएगा। अगर ग्लासगो में फैसला भारत के पक्ष में आता है, भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। दरअसल, 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स महासभा आयोजित है। इसी महासभा में मेजबानी का अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। भारत ने इससे पहले 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स हैंडल पर लिखकर देशवासियों को बधाई दी है।       कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड ने आज पुष्टि की है कि वह 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत के अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबानी शहर के रूप में अनुशंसित करेगा।     इसमें आगे कहा गया है, अहमदाबाद (जिसे भारतीय राज्य गुजरात में अहमदाबाद के नाम से भी जाना जाता है) को अब पूर्ण राष्ट्रमंडल खेल सदस्यता के लिए प्रस्तावित किया जाएगा, जिसका अंतिम निर्णय 26 नवंबर को ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल महासभा में लिया जाएगा। नियमों का किया गया पालन राष्ट्रमंडल खेल मूल्यांकन समिति ने एक विस्तृत प्रक्रिया का पालन करने के बाद अहमदाबाद की सिफारिश की है। इस समिति ने तकनीकी पहलूओं, एथलीट के अनुभव, बुनियादी ढांचे, शासन और राष्ट्रमंडल खेलों के मूल्यों के आधार पर यह फैसला लिया है।  नाइजीरिया को छोड़ा पीछे गौरतलब हो कि आयोजकों की रेस में भारत ने नाइजीरिया को पीछे छोड़ा है। बता दें कि साल 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई थी। ऐसे में 2030 में होने वाला राष्ट्रमंडल खेल एक ऐतिहासिक पल होगा। भारत का राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। बर्मिंघम 2022 में मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा था।

कोहली का फैन के लिए खास अंदाज: एयरपोर्ट पर किया ये यादगार काम

नई दिल्ली भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। अगर किसी फैन को ऑटोग्राफ मिला जाए तो सोने पर सुहागा। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले एक फैन का दिन बना दिया। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर फैन का दिल जीता, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। शुभमन गिल की अगुवाई वाली वनडे टीम का पहला बैच बुधवार को दिल्ली से पर्थ के लिए रवाना हुआ। भारत को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैच खेलने हैं। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर आयोजित होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि 36 वर्षीय कोहली जब बस में बैठे थे तो उन्हें भीड़ के बीच एक छोटा सा आरसीबी फैन नजर आया। उन्होंने फौरन बाहर खड़े सिक्योरिटी का हिस्सा शख्स को रोका और उस बच्चे के हाथ से 'कोहली' का पोस्टर लाने को कहा। फिर कोहली ने पोस्टर पर अपना ऑटोग्राफ दिया और उसे आरसीबी की जर्सी पहने हुए फैन को लौट दिया। इसके बाद, फैन ने बस के सामने आकर एक तस्वीर खिंचवाई। उस वक्त फैन की खुशी देखने लायक थी। वीडियो पर जमकर रिएक्सन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''कोहली के नाम इतने सारे रिकॉर्ड हैं, शोहरत और बुलंदी पर सालों से होने के बावजूद भी वह उन लोगों को कभी नहीं भूलते, जिन्होंने उन्हें बनाया। छोटी-छोटी बातें हैं लेकिन बड़ा दिल दिखाया। यही चीज दिग्गजों को स्टार्स से अलग करती है।'' अन्य ने कहा, ''किंग कोहली यूं नहीं कहा जाता। यह बहुत ही प्यारा जेस्चर है। इससे पता चलता है कि वह अपने फैंस का कितना सम्मान करते हैं।'' कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दो बच्चों के साथ इंग्लैंड में बस गए हैं। कोहली चार महीने बाद मंगलवार को भारत लौटे। वह आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद इंग्लैंड चले गए थे, जहां उन्होंने कुछ हफ्तों के आराम के बाद फिर से ट्रैनिंग शुरू की। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा अनिवार्य प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट भी दिया। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली सात महीने बाद भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह पिछली बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे।