samacharsecretary.com

टूट गया सपना, फाइनल में चीनी जोड़ी से हारे सात्विक-चिराग

हांग कांग Hong Kong Open 2025: ली निंग हांग कांग ओपन 2025 फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है। फाइनल में उनका सामना चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से हुआ। पहले ग्राउंड में भारतीय खिलाड़ियों का पलड़ा भारी रहा लेकिन अगले दो गेम में चीजें पलट गई। चीनी जोड़ी ने जीत के साथ टाइटल अपने नाम किया। 

बेटियों का धमाका: हरियाणा की जैसमीन, नुपूर और पूजा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

लिवरपूल हरियाणा की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में देश का मान बढ़ाया। जैसमीन लंबोरिया वर्ल्ड चैंपियन बनीं, जबकि नुपूर को रजत और पूजा को कांस्य पदक मिला।भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया जब वह पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता पोलैंड की जूलिया जेरेमेटा को हराकर फीदरवेट वर्ग में विश्व चैम्पियन बन गई। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली जैसमीन ने 57 किलोवर्ग के फाइनल में शनिवार को देर रात 4 . 1 (30-27, 29-28, 30-27, 28-29, 29-28) से जीत दर्ज की । नुपूर शेरोन (80 प्लस किलो) और पूजा रानी (80 किलो) को गैर ओलंपिक भारवर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा । इस जीत के साथ जैसमीन विश्व चैम्पियन बनने वाली भारत की नौवी मुक्केबाज बन गई । इससे पहले छह बार की चैम्पियन एम सी मेरीकोम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), दो बार की विजेता निकहत जरीन (2022 और 2023), सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006), लेखा केसी (2006), नीतू गंघास (2023), लवलीना बोरगोहेन (2023) और स्वीटी बूरा (2023) यह खिताब जीत चुकी हैं ।

एशिया कप 2025: भारत या पाकिस्तान मैच जीतते ही सुपर-4 का टिकट पक्का? जानिए स्थिति

नई दिल्ली टीम भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 का छठा लीग मैच खेला जाना है। वैसे तो इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को महामुकाबले का दर्जा मिलता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसके अलग-अलग कारण हैं, लेकिन हम यहां बात करने वाले हैं कि क्या इस मैच को जीतने वाली टीम को एशिया कप 2025 के सुपर 4 में जगह मिल जाएगी या फिर जीतने के बावजूद नैया अधर में रहेगी? इंडिया और पाकिस्तान एशिया कप 2025 के ग्रुप ए में हैं। दोनों ने एक-एक मैच जीत लिया है। इस मैच के बाद एक-एक मुकाबला दोनों को और खेलना है। हालांकि, इस मैच को जो टीम जीतेगी, उसके सुपर 4 में पहुंचने के चांस 90 फीसदी से ज्यादा हो जाएंगे। कोई करिश्मा ही फिर जीतने वाली टीम को सुपर 4 की रेस से बाहर कर सकता है। फिलहाल के लिए ग्रुप ए के समीकरण क्या हैं? ये विस्तार से जानिए। दरअसल, इंडिया ने अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला था और उसे 9 विकेट के अंतर से जीता था। पावरप्ले में ही टीम इंडिया ने मैच फिनिश कर दिया था। ऐसे में नेट रन रेट भारत का प्लस में 10.483 का है। भारतीय टीम अगर इस मैच को जीत जाती है तो खाते में 4 पॉइंट हो जाएंगे और नेट रन रेट तो बेहतर रहेगा ही। इस केस में होगा ये कि टीम सुपर 4 में अपना एक कदम रख लेगी, क्योंकि फिर बाकी टीमें भी 4 से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाएंगी और नेट रन रेट भारत का बेहतर होगा तो फिर सुपर 4 का टिकट मिल जाएगा। हालांकि, भारतीय टीम का एक मुकाबला ओमान के खिलाफ है, जिसमें जीत मिलना तय है, क्योंकि ओमान की टीम भारत के मुकाबले काफी कमजोर है। हालांकि, ये भी नहीं भूलना चाहिए कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन भारत और ओमान का क्रिकेट में कोई मुकाबला नहीं हैं। ये भी आपको मानना होगा। इस तरह पाकिस्तान को हराकर भारत सुपर 4 के दरवाजे पर पहुंच जाएगा। वहीं, अगर जीत पाकिस्तान को मिलती है तो भी पाकिस्तान का टिकट सुपर 4 के लिए कन्फर्म नहीं होगा और भारतीय टीम भी रेस में बनी रहेगी। इस केस में भी सभी टीमें कम से कम 4 अंकों तक पहुंच सकती हैं। अभी के लिए इंडिया और पाकिस्तान ग्रुप ए में क्रमशः नंबर एक और दो पर हैं, जबकि ओमान और यूएई की टीम तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। ओमान और यूएई के बीच कल यानी 15 सितंबर को मुकाबला है। इस मैच को जो टीम हारेगी, उसके सुपर 4 में पहुंचने के चांस लगभग खत्म हो जाएंगे।  

ऑपरेशन सिंदूर का क्या फायदा?’ भारत-पाक मैच से भड़के पहलगाम हमले के पीड़ित

 नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच आज रात खेला जाएगा। हालांकि इस मैच को लेकर पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों में गुस्सा और नाराजगी है। पहलगाम हमले के एक पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी क्रिकेट मैच को लेकर सरकार की आलोचना की और कहा कि जब से उन्हें यह खबर मिली तो परिवार बहुत परेशान हुआ। पहलगाम हमले में अपने पिता और भाई को खोने वाले सावन परमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब बेकार लगता है। 'ऑपरेशन सिंदूर अब बेकार लगता है' सावन ने कहा कि 'जब हमें पता चला कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच आयोजित किया जा रहा है, तो हम बहुत परेशान हो गए। पाकिस्तान से किसी भी तरह का संबंध नहीं रहना चाहिए। अगर आप मैच खेलना चाहते हैं, तो मेरे 16 साल के भाई को वापस लाएं, जिसे कई गोलियां मारी गईं। ऑपरेशन सिंदूर अब बेकार लगता है।' 'हमारे जख्म अभी भरे नहीं हैं' किरन ने कहा कि 'यह मैच नहीं होना चाहिए। मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहती हूं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, तो फिर भारत बनाम पाकिस्तान मैच क्यों हो रहा है? मैं देश के सभी लोगों से कहना चाहती हूं कि वे पहलगाम आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों से मिलें और देखें कि वे कितने दुखी हैं। हमारे जख्म अभी भरे नहीं हैं। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। इस मुकाबले को लेकर मिली-जुली भावनाएं हैं और पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है। पूर्व ऑलराउंडर और भाजपा नेता केदार जाधव ने भी भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करने की मांग की थी। जाधव ने अपनी राय व्यक्त की कि भारत को इस मैच में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। ओवैसी बोले- क्या मैच के करोड़ों रुपये 26 जानों से ज्यादा कीमती हैं? एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर नाराजगी जाहिर की। ओवैसी ने कहा कि 'क्या एक क्रिकेट मैच के करोड़ों रुपये की कमाई उन 26 जानों से ज्यादा कीमती है? उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सवाल पूछा कि क्या उनके पास ये ताकत नहीं है कि वे पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच को लेकर विरोध जताएं और इस मैच से इनकार कर सकें?' उन्होंने पीएम मोदी को उनकी पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा कि 'पीएम मोदी ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते', 'संवाद और आतंक साथ नहीं चल सकते', तो अब क्या बदला?

महाकाव्य मुकाबला: भारत-पाक दुबई में, पूरी जानकारी कब और कहां देखें

दुबई  एशिया कप 2025 में रविवार, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, सीमा पर हाल के तनाव के कारण इस मैच को लेकर भारत में उत्साह की कमी देखी जा रही है और कुछ लोग इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टी20 विश्व कप के लिए अहम है मुकाबला चार महीने बाद भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। आमतौर पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जाता है, लेकिन इस बार कई वर्षों में पहली बार इस तरह के उत्साह का अभाव नजर आ रहा है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान के साथ इस मैच को खेलने के खिलाफ राय जाहिर की है। इस साल दूसरी बार होगी भिड़ंत इस साल यह दूसरा मौका है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इससे पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी दोनों टीमें दुबई में भिड़ चुकी हैं। एक बार फिर दुबई का मैदान इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मुकाबले की पूरी जानकारी कब होगा मैच? भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 14 सितंबर, 2025 (रविवार) को खेला जाएगा। कहां होगा मैच? यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच का समय? मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। कहां देखें लाइव? इस मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी। प्रशंसकों में उत्साह की कमी भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से फैंस के लिए उत्साह का केंद्र रहे हैं, लेकिन इस बार सीमा पर तनाव और कुछ लोगों द्वारा बहिष्कार की मांग के कारण माहौल थोड़ा फीका नजर आ रहा है। फिर भी, क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।  

श्रीलंका ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, प्लेइंग 11 में वापसी की ये बड़ी खबर

आबू धाबी एशिया कप 2025 का पांचवां मुकाबला आबू धाबी में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें आमने सामने हैंछ श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका का यह पहला मुकाबला है तो बांग्लादेश दूसरे मैच में उतर रही है और जीत के साथ सुपर 4 का टिकट हासिल करना चाहेगी। आबू धाबी की पिच का हाल इस पिच के आंकड़ों की बात कि जाए तो यहां रन चेज करना आसान होता है। यही वजह है कि चरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिच पर थोड़ी घास है, मतलब बैक-लेंथ गेंदबाज़ी करने से बल्लेबाज़ों की मुश्किल बढ़ सकती है। पिच पर बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है। टॉस हारने के बाद लिट्टन दास ने कहा, "पहले बल्लेबाज़ी करने में कोई दिक्कत नहीं है, विकेट अच्छा लग रहा है। हमने पहले मैच में अच्छा क्रिकेट खेला था, हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। मैच जीतने के लिए आपको सब कुछ सही करना होगा। तस्कीन नहीं खेल रहे हैं और शोरीफुल की वापसी हुई है।   श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, कप्तान चारिथ असलांका ने कहा, "हम गेंदबाज़ी करेंगे, पिच नई लग रही है, इसलिए हम गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। हम इस लय को बरकरार रखना चाहते हैं। एक कप्तान के तौर पर यह एक अच्छी चुनौती है और हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं। तीन ऑलराउंडरों के साथ 7-4 का कॉम्बो है। हसरंगा आज का मैच खेल रहे हैं। श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा। बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर और कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तन्ज़ीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।

अनुराग ठाकुर बोले भारत-पाकिस्तान मुकाबले की अहमियत, दी सीधी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली  बीसीसीआई और भारत सरकार को वर्तमान में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अनुमति देने के अपने फैसले के लिए प्रशंसकों की काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सभी आलोचनाओं के बीच पूर्व भारतीय खेल मंत्री और वर्तमान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने एक स्पष्टीकरण जारी किया कि जब एसीसी या आईसीसी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट की बात आती है तो ऐसी प्रतियोगिताएं अपरिहार्य हैं। एशियाई दिग्गज भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2012 13 में द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे का सामना किया था। तब से दोनों टीमें एशिया कप या वनडे और टी20 विश्व कप जैसी वैश्विक या महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे से भिड़ती रही हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा, 'जब एसीसी या आईसीसी द्वारा बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं, तो देशों के लिए उनमें भाग लेना एक मजबूरी और आवश्यकता बन जाती है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा, उन्हें मैच छोड़ना होगा और दूसरी टीम को अंक मिलेंगे। लेकिन भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलता है। हमने वर्षो से यह निर्णय लिया है कि जब तक पाकिस्तान भारत पर आतंकवादी हमले बंद नहीं कर देता तब तक भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलेगा।'   गौर है कि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यूएई को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 14 सितंबर को होगा।  

एशिया कप फाइनल: भारतीय महिला हॉकी टीम vs चीन, खिताब की भिड़ंत तय

नई दिल्ली भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप के फाइल में पहुंच गई। शनिवार को सुपर-4 चरण के आखिरी मैच में मेजबान चीन ने कोरिया को 1-0 से हराया। इसका फायदा भारत को मिला। सुपर-4 में भारत ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत रविवार को फाइनल मुकाबले में चीन से भिड़ेगा और जीतने वाली टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। गत चैंपियन जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद भारत को कोरिया और चीन के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा। कोरिया रह गया पीछे कोरिया को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम दो गोल के अंतर से जीतना जरूरी था। हालांकि, चीन की जीत ने सुनिश्चित कर दिया कि 2022 संस्करण में तीसरे स्थान पर रहने वाला भारत फाइनल खेलेगा। चीन रहा पहले स्थान पर चीन तीन जीत के बाद 9 अंकों के साथ सुपर-4 प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहा। जबकि भारत एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार से चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कोरिया ने केवल एक अंक (एक ड्रॉ और दो हार) हासिल किया और सबसे निचले स्थान पर रहा। जापान दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जापान के खिलाफ मैच में भारत ने सातवें मिनट में ब्यूटी डुंग डुंग के फील्ड गोल से बढ़त बना ली। हालांकि, जापान ने देर से वापसी की जब कोबायाकावा शिहो (58वें मिनट) ने हूटर बजने से दो मिनट पहले ही बराबरी का गोल दाग दिया। पूल चरण में भी रहा था ड्रॉ इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा ड्रॉ था। इससे पहले पूल चरण का मुकाबला भी 2-2 से बराबरी पर छूटा था। जापान के खिलाफ जीत भारत को सीधे मेजबान चीन के खिलाफ फाइनल में पहुंचा देती। इसलिए, भारत ने चीन और कोरिया के बीच सुपर 4 मैच के नतीजे का इंतजार किया।  

गगनजीत भुल्लर ने रचा इतिहासए बने पहले आईजीपीएल इनविटेशनल चैंपियन

चंडीगढ़ लगभग दो दशक के अनुभवए शुरुआती ईगल और अंतिम चरण में शानदार बर्डी की बदौलत गगनजीत भुल्लर ने 2.अंडर 70 का स्कोर किया और इतिहास रचते हुए पहले आईजीपीएल इनविटेशनल चैंपियन बने। 11 एशियन टूर खिताब जीत चुके भुल्लर ने तीन राउंड में 70.71.70 का कार्ड बनाया और कुल 5.अंडर स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त से खिताब अपने नाम किया। उन्होंने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हुए इस मुकाबले में एमण् धर्मा को पीछे छोड़ा। भुल्लर ने जीत के बाद कहाए श्यह जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। कई और आईजीपीएल चैंपियन आगे आएंगेए लेकिन पहला हमेशा मैं रहूंगा।श् इस जीत के साथ भुल्लर ने 22ण्50 लाख रुपये की इनामी राशि हासिल की। उपविजेता रहे धर्मा को 15 लाख रुपये मिलेए जबकि वीर गणपतिए कार्तिक शर्मा और शौर्य बीनू ने लगभग 8ण्7.8ण्7 लाख रुपये साझा किए। धर्मा ने अंतिम राउंड में शानदार बैक नाइन खेला और कुल 70.75.68 का स्कोर कियाए लेकिन शुरुआती नौ में दो बोगी ने उन्हें पीछे कर दिया। वहींए डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के खिलाड़ी वीर गणपति ;72.72.70द्धए कार्तिक शर्मा ;73.73.68द्ध और शौर्य बीनू ;69.72.73द्ध संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अनुभवी कपिल कुमार और युवा नील जॉली संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे। केवल सात खिलाड़ी ही पूरे टूर्नामेंट में अंडर पार स्कोर बना सके। महिला खिलाड़ियों में वापसी कर रहीं जहान्वी बक्षी ने 73.71.75 के स्कोर के साथ 19वां स्थान हासिल किया और वे शीर्ष महिला खिलाड़ी रहीं। आईजीपीएल के सीईओ उत्तम सिंह मुंडी ने कहाए श्आईजीपीएल को हम गोल्फ का नया युग कहते हैं और यह अब शुरू हो चुका है। गगनजीत इसके उपयुक्त विजेता हैं और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देंगे। भुल्लर ने कहाए श्पहले आईजीपीएल चैंपियन बनकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। यह टूर युवा खिलाड़ियोंए महिला खिलाड़ियों और शौकिया खिलाड़ियों को एक मंच पर लाता है। मैं चाहता हूं कि नए खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करें।श् अगला आईजीपीएल टूर्नामेंट 17 से 19 सितम्बर 2025 तक ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स में खेला जाएगा।  

इंग्लैंड के खिलाफ टी.20 सीरीज से बाहर हुए केशव महाराज

मेनचेस्टरए दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज़ के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराज को ग्रोइन ;जांघद्ध में चोट लगी है। उनकी जगह 30 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन को टीम में शामिल किया गया है। फोर्टुइन ने आखिरी बार सितंबर 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। कार्डिफ़ में खेले गए वर्षा बाधित पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 14 रन ;डीएलएस पद्धतिद्ध से हराया था। सीरीज़ के बाकी दो मुकाबले मैनचेस्टर और नॉटिंघम में खेले जाएंगे।