samacharsecretary.com

शहीदों का अपमान– पहलगाम हमले के पीड़ित की विधवा ने भारत-पाक मैच पर जताया विरोध

नई दिल्ली  पाहलगाम आतंकी हमले में मारे गिए एक व्यक्ति की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने आगामी भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच का कड़ा विरोध किया है और सभी से मैच का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों के बलिदान की अनदेखी की जा रही है और पाकिस्तान जैसे आतंकी राष्ट्र के साथ क्रिकेट खेलना शहीद परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “BCCI को यह मैच स्वीकार नहीं करना चाहिए था। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रवादी कहे जाते हैं, लेकिन 1-2 को छोड़कर किसी ने भी आगे आकर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया। यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी कि देश के लिए खड़े हों। लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने सवाल उठाया कि मैच से मिलने वाला राजस्व किस काम आएगा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान उस पैसे का इस्तेमाल सिर्फ आतंकवाद के लिए करेगा। स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टर भी सोचें कि क्या उनकी राष्ट्रीयता उन 26 परिवारों तक सीमित नहीं है? टीवी मत चालू करें, इस मैच का बहिष्कार करें।” भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार और BCCI पर निशाना साधा है। शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने पूछा – “क्या खून और क्रिकेट साथ-साथ बह सकते हैं?” महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा कि यह शहीदों और उनके परिवारों का अपमान है। शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने आरोप लगाया कि सरकार ने मैच को अनुमति देकर अपने दोहरे मानदंड उजागर कर दिए हैं। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर रोक लगाने की मांग की गई थी।  

क्रिकेट का चुटीला पल: अतुल वासन ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, भारत की ‘बी’ टीम को बताया खतरनाक

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्रबल दावेदार होगी। भारत और पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में बड़ी जीत के साथ आगाज किया है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को हराया, जबकि पाकिस्तान ने ओमान को करारी शिकस्त दी। हालांकि इस मैच को लेकर फैंस के बीच ज्यादा उत्सुकता नहीं है। वहीं भारत के पूर्व गेंदबाज अतुल वासन का मानना है कि पाकिस्तान की टीम काफी कमजोर और इंडिया की बी टीम भी उसे हरा सकती है। अतुल वासन का मानना है कि बदलाव के दौर में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी नहीं महसूस हुई है। बल्कि ज्यादा विकल्प ने चयनकर्ताओं का काम मुश्किल कर दिया है। अतुल वास ने कहा, ''इंडिया बी टीम भी पाकिस्तान को हरा सकती है। क्योंकि चीजें बदल गईं हैं। जब हम 90 के दशक में खेलते थे, तब वे बहुत अच्छी टीम हुआ करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। मुझे रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी नहीं खलेगी क्योंकि फिर मुझे सुनील गावस्कर और कपिल देव की भी याद आने लगेगी।” मीडिया से कहा, ''राजा अमर रहे। चीजें आगे बढ़ गईं हैं। नए सुपरस्टार्स आते हैं और मुझे चयनकर्ताओं पर तरस आता है क्योंकि सभी को इसमें शामिल रखना पड़ता है क्योंकि किसे बाहर करना है और किसे चुनना है।" कोहली और रोहित के जाने के बाद भारत ने 21 मैच खेले हैं और उसमें से सिर्फ तीन गंवाए हैं। पीयूष चावला ने कहा, ''अगर आप मौजूदा भारतीय टीम को देखें, रोहित और कोहली के जाने के बाद उन्होंने काफी मुकाबले जीते हैं और वे अच्छा कर रहे हैं। अर्शदीप जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा है, जबकि वह विश्व टी20 गेंदबाजों में शीर्ष पांच में शामिल हैं। मुझे लगता है कि यह टीम पूरी तरह से तैयार लग रही है, और आपको हमेशा ऐसे खिलाड़ियों की कमी खलती है।''  

युवा बैडमिंटन स्टार्स की भिड़ंत: पंचकूला में ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग चैंपियनशिप का आगाज

पंचकूलाए हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर 3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में शनिवार को बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हुआए जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में इस बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा हैए जिसमें अंडर 15 और 17 आयु समूह के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। इस चैंपियनशिप में देश के अलग.अलग राज्यों से करीब 2ए000 खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं। इस सेलेक्शन टूर्नामेंट में चुने गए खिलाड़ी चाइना में होने वाली बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेंगे। इस चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड मुकाबले 13.17 सितंबर के बीच आयोजित होंगे। मुख्य ड्रॉ के मैच 18.21 सितंबर तक खेले जाएंगे। लड़कियों के क्वालीफाइंग मैच जीरकपुर स्थित एएम बैडमिंटन एकेडमी में होंगे। अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप से उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही उनकी रैंकिंग में भी असर देखने को मिलेगाए जिससे आगे चलकर वह राष्ट्रीय टीम या बड़े टूर्नामेंट्स में चयनित हो सकें। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की इस पहल से खिलाड़ियों को कम उम्र में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। खिलाड़ियों के टैलेंट को सामने लाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना ही इस प्रतियोगिता का मकसद है। इसके साथ ही अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के आयोजन से बैडमिंटन को राज्य और देशभर में लोकप्रिय बनाने में योगदान मिलेगा। इस आयोजन से खिलाड़ियों में खेल भावनाए अनुशासन और टीम स्प्रिट विकसित होगी। इसके साथ ही खिलाड़ी खेल के शुरुआती स्तर पर ही फिटनेस और तकनीकी कौशल में सुधार के लिए प्रेरित होंगे। युवा खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार होंगे।  

अंग्रेजों का जबरदस्त प्रदर्शन, T20 में 304 रन के साथ कीर्तिमान की करीब पहुंच

मैनचेस्टर 18 छक्के और 30 चौके और कुल मिलाकर 20 ओवर में बने 304 रन…  इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैनचेस्टर में दूसरा T20I मुकाबला शुक्रवार (13 स‍ितंबर) को खेला गया. जहां अंग्रेजी टीम ने अफ्रीका को 146 रनों से रौंद कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 304/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका केवल 158 रन ही बना सका. इससे पहले कार्डिफ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी.  इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच फिल सॉल्ट ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 60 गेंदों पर 141* रन की धुआंधार पारी खेली. वहीं उनके साथ ओपन‍िंग करने आए जोस बटलर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 83 रन बनाए. 276.66 के स्ट्राइक रेट से खेले बटलर ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं जैकब बेथेल ने 14 गेंदों में 26 रन और कप्तान हैरी ब्रूक 21 गेंदों में 41* रन जड़ दिए.  जवाब में अफ्रीका की टीम की ओर से कप्तान एडेन मार्करम ने 41 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. अफ्रीकी टीम 23 गेंद पहले ही 158 रनों पर न‍िपट गई. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जोफ्रा आर्चर ने  25 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. सैम करन और व‍िल जैक्स को भी 2-2 सफलताएं मिलीं.  अब इस मैच र‍िपोर्ट के बाद जान लेते हैं हैं आख‍िर इस मुकाबले में कैसे इस मुकाबले में ज‍िम्बाब्वे का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बच गया… T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर किस टीम ने बनाया?  ओल्ड ट्रैफर्ड में भले ही इंग्लैंड ने टी20 इत‍िहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन इंग्लैंड का यह स्कोर टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर नहीं था. क्योंकि यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के पास है, ज‍िसने प‍िछले साल अक्टूबर में गाम्बिया के खिलाफ नैरोबी में धमाकेदार 344/4 रन बनाए थे. ज‍िम्बाव्बे ने तब नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ा था, नेपाली टीम ने एशियन गेम्स 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314/3 रन बनाए थे.      -जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 को 344/4 रन (20 ओवर) नैरोबी (Ruaraka) में बनाए थे.      – नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ हांगझोऊ में 27 सितंबर 2023 को 314/3 रन (20 ओवर) एश‍ियन गेम्स के दौरान बनाए.      – इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर में 12 सितंबर 2025 को  304/2 रन (20 ओवर) बनाए.       – भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 12 अक्टूबर 2024 को 297/6 रन (20 ओवर) बनाए थे.      – जिम्बाब्वे ने सेशेल्स के खिलाफ नैरोबी में 286/5 रन (20 ओवर) 19 अक्टूबर 2024 को बनाए थे.  

मेडिकल की छात्रा वृंदा मित्तल ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

चंडीगढ़ मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला की +1 मेडिकल की छात्रा वृंदा मित्तल ने 3 से 7 सितंबर तक इटावा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया और अंडर-17 बालिका वर्ग में अंडर-63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्हेें यह पदक रियो ओलंपिक 2016 के स्वर्ण पदक विजेता मुख्य अतिथि अहमद अबुघोष ने प्रदान किया। वृंदा का कोच हरप्रीत सिंह और कोच राकेश कुमार ने मार्गदर्शन किया।

अर्शदीप सिंह की वापसी से बदलेगा संतुलन, जानें भारत की संभावित प्लेइंग XI बनाम पाकिस्तान

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2025 का 6ठा मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। IND-PAK दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला खेल चुके हैं। भारत ने जहां अपने पहले मैच में यूएई को तो पाकिस्तान ने ओमान को पटखनी दी। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच जीतने वाली टीम सुपर-4 की ओर कदम बढ़ाएगी, वहीं हारने वाली टीम के लिए उनका अगला मुकाबला अहम हो जाएगा। भारतीय टीम यूएई के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के रूप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज लेकर उतरी थी, ऐसे में पूरे-पूरे चांसेस है कि अर्शदीप सिंह की पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग XI में एंट्री हो सकती है। ऐसे में किसका पत्ता कटेगा आईए जानते हैं- अक्षर पटेल या वरुण चक्रवर्ती कौन होगा बाहर? सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की जोड़ी ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में तीन स्पिनर- कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती- उतारे थे। कुलदीप यादव ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि उन्हें अब बाहर करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। यूएई के खिलाफ उन्होंने विकेट का चौका लगाया था। ऐसे में अर्शदीप को प्लेइंग XI में फिट करने के लिए अक्षर पटेल या वरुण चक्रवर्ती किसी एक पर तलवार चल सकती है। अक्षर पटेल निचले क्रम में बल्लेबाजी में अच्छा खासा योगदान दे सकते हैं, उनकी बैटिंग की क्षमता से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में प्लेइंग XI से पत्ता कटने के ज्यादा चांसेस वरुण चक्रवर्ती के ही दिखाई दे रहे हैं। अगर टीम मैनेजमेंट अक्षर पटेल को बाहर बैठाती है तो भारतीय बैटिंग में ज्यादा गहराई नहीं रह जाएगी, ऐसे में बल्लेबाजों पर अधिक दबाव रहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ कैसी हो सकती है भारतीय XI अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह  

PAK स्पिनर्स का कहर, ओमान की पारी 67 पर सिमटी — एशिया कप में दमदार आगाज़

दुबई   एशिया कप 2025 के मैच नंबर-4 में शुक्रवार (12 सितंबर) को पाकिस्तान और ओमान का मुकाबला हुआ. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से हरा दिया. मुकाबले में ओमान को जीत के लिए 161 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 16.4 ओवर्स में 67 रनों पर सिमट गई. इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया. टारगेट का पीछा करते हुए ओमानी टीम शुरुआत से ही विकेट गंवाती रही. 50 रनों तक जाते-जाते ओमान की टीम के 8 विकेट गिर गए. कप्तान जतिंदर सिंह (1 रन) और ओपनर आमिर कलीम (13 रन) को पार्टटाइम स्पिनर सैम अयूब ने पवेलियन भेजा. वहीं मोहम्मद नदीम (3 रन) और हम्माद मिर्जा (27 रन) को चाइनामैन गेंदबाज सुफियान मुकीम ने आउट किया. सुफियान महमूद (1 रन) को लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज ने चलता किया. जबकि विनायक शुक्ला 2 रन बनाकर रन आउट हुए. इसके बाद तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने जिकरिया इस्लाम (0 रन) को विकेट के पीछे कैच आउट कराया. वहीं शाहीन आफरीदी ने फैसल शाह (1 रन) को बोल्ड कर दिया, जिससे ओमान का स्कोर 50/8 हो गया. फिर फहीम अशरफ ने हसनैन शाह (1 रन) को बोल्ड करके ओमान को नौवां झटका दिया. स्पिनर्स ने झटके कुल 6 विकेट ओमान की ओर से शकील अहमद आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए. पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ, सुफियान मुकीम और सैम अयूब ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि शाहीन आफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज को भी एक-एक सफलता हाथ लगी. देखा जाए तो ओमान के 6 विकेट्स स्पिनर्स ने निकाले. मोहम्मद हारिस ने जड़ी थी फिफ्टी टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में सैम अयूब का विकेट गंवा दिया, जो खाता खोले बिना फैसल शाह की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद साहिबजादा फरहान और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान हारिस ने 32 गेंदों पर अपनी फिफ्टी की. दूसरी ओर फरहान ने भी कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. आमिर कलीम ने फरहान (29 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. फिर आमिर कलीम ने ही बैक टू बैक बॉल पर मोहम्मद हारिस और कप्तान सलमान अली आगा को चलता कर दिया. हारिस ने 43 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं सलमान खाता नहीं खोल पाए. हसन नवाज भी 9 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 120/5 हो गया. यहां से मोहम्मद नवाज (19 रन) और फखर जमां (नाबाद 23 रन) ने उपयोगी इनिंग्स खेलकर पाकिस्तान को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. ओमान की तरफ से आमिर कलीम और फैसल शाह ने तीन-तीन विकेट झटके.

यूएस ओपन में टेनिस से ज्यादा चर्चे लिंक-अप के! ब्रुक्स नेडर के साथ अल्काराज और सिनर का नाम सुर्खियों में

लंदन   यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को हराकर खिताब जीता था। पिछले कई ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कमाल की टक्कर देखने को मिली है। अल्काराज और सिनर के मौजूदा खेल को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में टेनिस के खेल पर राज करेंगे। लेकिन इसी बीच इन दोनों को लेकर एक कमाल की जानकारी सामने आई है। सिनर और अल्काराज की एक गर्लफ्रेंड स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड की स्विमसूट मॉडल और रियलिटी स्टार ब्रूक्स नाडर यूएस ओपन के दौरान कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर दोनों को डेट कर रही थीं। पेज सिक्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार टूर्नामेंट के दौरान एक ही समय में दोनों टेनिस खिलाड़ियों को डेट कर रही थीं। नाडर ने हाल ही में दोनों खिलाड़ियों के बारे में कुछ संकेत दिए थे। उनके परिवार के सदस्यों की टिप्पणियों ने अटकलों को और बढ़ा दिया है। बहन ने किया बड़ा खुलासा ब्रूक्स नाडर की डेटिंग लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी बहन ग्रेस एन ने बताया कि ब्रूक्स की जिंदगी में कई एथलीट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक नाम 'विनर' जैसा लगता है। इससे लोगों को लगा कि वह यानिक सिनर के बारे में बात कर रही हैं। ब्रूक्स ने कुछ भी पक्का नहीं किया। लेकिन जिमी किमेल के शो में उन्होंने सिनर के साथ रिश्ते की बात कही। कहानी में एक नया मोड़ तब आया जब वह अल्काराज के यूएस ओपन सेमीफाइनल और फाइनल में उन्हें चीयर करती दिखीं। कुछ दिनों बाद ग्रेस एन से अल्काराज के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, 'अफवाहें सच हैं। मुझे पता है कि वह आज के हीरो हैं।' साल की शुरुआत में हुआ था ब्रेकअप इस साल की शुरुआत में, नाडर का ग्लेब सैवचेंको से ब्रेकअप हो गया था। उन्होंने जनवरी में यह भी माना कि 2014 में अलग होने की घोषणा के बावजूद वह अभी भी विलियम हेयर से 'कानूनी रूप से विवाहित' हैं। चमकती-दमकती ब्रुक्स नेडर ब्रुक्स सिर्फ मॉडल नहीं, बल्कि पॉप कल्चर की चमकती शख्सियत हैं. लुइजियाना में जन्मीं ब्रुक्स ने 2019 में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट इश्यू के लिए ‘स्विम सर्च’ जीतकर ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की. उन्होंने 10,000 से अधिक प्रतियोगियों को पीछे छोड़ा. इसके बाद उन्होंने लगातार 2020, 2021 और 2022 में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड में जगह बनाई. मैक्सिम और यूएस वीकली जैसी मैग्जीन के कवर पर भी नजर आईं. उनके सोशल मीडिया पर 17 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. टीवी और रियलिटी का ग्लैमर ब्रुक्स ने डांसिंग विद द स्टार्स के सीजन 33 में हिस्सा लिया और अपने पार्टनर ग्लीब सावचेंको के साथ नौवें स्थान तक पहुंचगईं. हाल ही में उन्होंने अपनी तीन बहनों के साथ हुलु पर ‘लव दाय नेडर’ नामक रियलिटी शो लॉन्च किया. ग्लैमर, फैशन, ट्रैवल और रियलिटी… ब्रुक्स की लाइफ हर लिहाज से मीडिया और फैन्स के लिए आकर्षक बनी हुई है. पर्सनल लाइफ और अफेयर ब्रुक्स ने 2019 में विज्ञापन मोगल बिली हेयर से शादी की, लेकिन 2022 में अलगाव और 2023 में तलाक हुआ. इसके बाद उनका नाम प्रिंस कॉन्स्टैंटाइन-अलेक्सियोस ऑफ ग्रीस एंड डेनमार्क और डांसिंग विद द स्टार्स के पार्टनर ग्लीब सावचेंको से भी जोड़ा गया. यूएस ओपन के दौरान ब्रुक्स ने मीडिया के सामने संकेत दिए कि वह टेनिस स्टार के साथ रिलेशनशिप में हैं. अल्कारेज की चुनौती: टूर लाइफ और रिलेशनशिप 22 साल के अल्कारेज ने खुद स्वीकार किया कि टेनिस टूर की जिंदगी में रिश्तों को संभालना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, 'सही साथी मिलना मुश्किल है क्योंकि आप हमेशा सफर में रहते हैं।" यही वजह है कि उनके करीबी लोग कहते हैं कि फिलहाल कोई ऑफिशियल रिलेशनशिप नहीं है. नतीजा: प्यार या अफवाह? अल्कारेज और ब्रुक्स नेडर का नाम अब ग्लैमर और स्पोर्ट्स वर्ल्ड का सबसे चर्चित लिंक-अप बन चुका है. फैन्स और मीडिया यह जानने को बेताब हैं कि यह रिश्ता वाकई प्यार की ओर बढ़ेगा या महज अफवाहों का आकर्षक मेला है.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: एशिया कप में टूटेगा लगातार एकतरफा जीत का सिलसिला?

नई दिल्ली एशिया कप के अब तक जितने भी मैच हुए हैं, एकतरफा रहे हैं। न टक्कर, न रोमांच। अगर नीरस कह दें तो भी गलत नहीं। लेकिन यह सिलसिला शनिवार को टूट सकता है जब श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। इतना ही नहीं, उस मैच का नतीजा ग्रुप बी से सुपर 4 की रेस की गिनती भी तेज कर देगा। अपने पहले मैच में हांगकांग पर आसान जीत से उत्साहित बांग्लादेश की टीम शनिवार को एशिया कप के ग्रुप बी मुकाबले में छह बार की चैम्पियन श्रीलंका से भिड़ेगी, जो इस मुश्किल ग्रुप का भाग्य तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। एशिया कप खिताब की तलाश में लगे बांग्लादेश के अभियान की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान लिटन दास ने 59 रन की पारी की मदद से बांग्लादेश ने हांगकांग पर सात विकेट से जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने इस मैच में भले ही आसानी से जीत हासिल की लेकिन कुछ ऐसे विभाग हैं जिनमें उसकी कमजोरी खुलकर सामने आई। इनमें गेंदबाजी विभाग प्रमुख है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और लेग स्पिनर रिशाद हुसैन विकेट लेने के बावजूद रन लुटा बैठे। श्रीलंका के खिलाफ ऐसी कोई भी गलती बांग्लादेश को भारी पड़ सकती है। श्रीलंका की टीम तीनों विभाग में संतुलित नजर आती है और बांग्लादेश को इसकी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। चरिथ असलांका की अगुवाई में श्रीलंका ने एक मजबूत टीम तैयार की है जिसमें शीर्ष क्रम की मजबूती, मध्य क्रम की ताकत और संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितियों के लिए अनुकूल स्पिन आक्रमण शामिल है। पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा शीर्ष क्रम में स्थिरता प्रदान करते हैं, जबकि असलांका, दासुन शनाका और कामिन्दु मेंडिस की मौजूदगी में श्रीलंका की बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है। श्रीलंका ने मध्यक्रम के बल्लेबाज जनिथ लियानागे को भी टीम में शामिल किया है। उन्हें तीन साल बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी का मौका मिला है। उन्होंने हाल में जिंबॉब्वे के खिलाफ 70 रन की मैच विजेता पारी खेली थी। स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा की वापसी से टीम को और मजबूती मिली है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं। यूएई की धीमी पिचों पर श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा, महेश थीक्षाना और दुनिथ वेल्लालेज प्रभावी साबित हो सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना गेंद से विविधता प्रदान करते हैं। बांग्लादेश की टीम लिट्टन और तौहीद ह्रदोय से अपने बल्लेबाजी फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद करेगी। उसे गेंदबाजी में तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का नई गेंद के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। अफगानिस्तान (4.700) नेट रन रेट के आधार पर बांग्लादेश (1.001) से काफी आगे है, इसलिए यह मुकाबला अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रत्येक ग्रुप से केवल दो टीमें ही आगे बढ़ सकती हैं। ऐसे में अगर तीन टीमों के अंक समान रहते हैं तो नेट रन रेट निर्णायक साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों पर अब बड़े अंतर से जीत हासिल करने का दबाव होगा। टीम इस प्रकार है: बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन। श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना। समय: मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।  

खेल जगत में तहलका! पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भारतीय स्टार की तारीफ में कहा ऐसा

नई दिल्ली चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अक्सर भावनाएं हावी हो जाती हैं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) का मानना ​​है कि इसी कमी के कारण उन्हें हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण मैच गंवाने पड़े हैं। राजनीतिक तनाव के कारण दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट एक दशक से भी ज्यादा समय से स्थगित है जिससे उनके मुकाबले आईसीसी और एसीसी प्रतियोगिताओं तक ही सीमित हैं। पिछले 10 सालों में यह प्रतिद्वंद्विता काफी हद तक एकतरफ़ा रही है, जिसमें भारत ने 15 में से 12 मैच जीते हैं। लतीफ ने कहा, 'हम भावुक या अति उत्साहित हो जाते हैं और एक ही बार में सब कुछ करने की कोशिश करते हैं। हम भारत के खिलाफ मैच को ज्यादा आगे नहीं ले जाते और इसी वजह से पाकिस्तान ज्यादातर हार जाता है।' पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा, 'दूसरी ओर, भारत पिच और मैच की स्थिति के अनुसार खेलता है और इसीलिए वे सफल होते हैं।' दोनों देश रविवार को दुबई में एशिया कप (Asia Cup) के ग्रुप ए मैच में एक-दूसरे के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंद्विता फिर से शुरू करेंगे। लतीफ का मानना ​​है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के फिनिशिंग कौशल, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन द्वारा प्रदान किया गया संतुलन और जसप्रीत बुमराह की बेजोड़ सटीकता के साथ भारत की संयम बनाए रखने की क्षमता, उन्हें इस समय एक पूर्ण टीम बनाती है।  लतीफ ने कहा, 'हार्दिक पांड्या एक खतरनाक खिलाड़ी हैं। मध्यक्रम के खिलाड़ी या नीचे आने वाले खिलाड़ी खेल को बदल सकते हैं। पांड्या ने ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार किया है, जो अद्भुत है और इसीलिए उन्हें एक्स-फैक्टर कहा जाता है। वह खेल को पूरी तरह से बदल सकते हैं। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और सूर्य कुमार यादव जैसे खिलाड़ी संतुलन लाते हैं, गेंदबाजी में बुमराह एक बड़ी संपत्ति हैं। कुल मिलाकर, यह एक बहुत अच्छी टीम है।'  लतीफ के लिए बुमराह (Jasprit Bumrah) अभी भी वह गेंदबाज हैं जो मुकाबलों को पलट सकते हैं। उन्होंने कहा, 'जहां तक गेंदबाजी की बात है, सटीकता ज्यादा है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीयों का धैर्य और कौशल खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करता है।' मेलबर्न में 2022 के टी20 विश्व कप में विराट कोहली के नाबाद 82 रनों ने भारत को मुश्किल से बाहर निकालकर अंतिम गेंद पर चार विकेट से जीत दिलाई। एक साल बाद एशिया कप में भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 228 रनों से हरा दिया, लेकिन उनका सुपर 4 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अमेरिका में 2024 के टी20 विश्व कप में बुमराह के तीन विकेटों ने छह रनों से जीत सुनिश्चित की, क्योंकि भारत सिर्फ 119 रनों का बचाव कर पाया।  लतीफ ने कहा, 'पाकिस्तान पर पिछले 30 सालों से दबाव है। इसलिए शायद भारत इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा।' हालांकि उन्होंने भारत की एक संभावित कमजोरी की ओर इशारा करते हुए कहा, 'भारत में एकमात्र कमी यह है कि उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। वे जरूर अभ्यास मैच खेल रहे होंगे या अभ्यास कर रहे होंगे। लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। यह एक नुकसानदेह स्थिति हो सकती है।'  इस बीच पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में मुश्किल स्पिन पिचों पर त्रिकोणीय श्रृंखला खेलकर आया है, और लतीफ का मानना ​​है कि यह अनुभव उन्हें जल्दी से अनुकूलन करने में मदद कर सकता है। नए कप्तान सलमान अली आगा के नेतृत्व में टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन एक ऐसा मुख्य समूह भी है जिसने इस दशक की शुरुआत में पदार्पण किया था। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम वही है। मैं कह सकता हूं कि तीन नए खिलाड़ी हैं। सलमान अली आगा, जो हाल ही में आए हैं। सैम अयूब का 2024 में पदार्पण। हसन नवाज। बाकी खिलाड़ी 2021, 2018 और 2016 के हैं। लतीफ ने कहा, 'हमारे पास एक नया कप्तान भी है और आप कह सकते हैं कि पाकिस्तान को बढ़त हासिल है।' लतीफ का मानना ​​है कि साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए एक सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'वह पिछले 3-4 सालों से टी20 में शीर्ष पर चल रहे हैं। उन्होंने लगभग 1000 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 4-5 शतक लगाए थे। इस तरह उन्होंने खुद को वापस ला दिया है। उनकी अच्छी बात यह है कि वह टी20 क्रिकेट वैसे ही खेलते हैं जैसे उसे खेला जाना चाहिए। उन्हें जो भूमिका दी जाती है, वह उसे निभाते हैं। वह अपने लिए नहीं खेलते। वह पहले 10-12 ओवरों में गति पकड़ने की कोशिश करते हैं और यही उनकी सफलता का मंत्र रहा है।'  उन्होंने युवा बल्लेबाज हसन नवाज को भी भारत को झकझोरने वाला एक और बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा, 'हसन नवाज एक खतरनाक खिलाड़ी हैं और खराब गेंद का इंतजार नहीं करते। अगर वह अच्छी गेंद डालते हैं, तो गेंदबाज दबाव में आ जाता है।'