samacharsecretary.com

IPL को झटका: MS Dhoni समेत कई बड़े नाम शुरुआती मुकाबलों से बाहर, Pat Cummins की फिटनेस पर सवाल

नई दिल्ली आईपीएल का 19वां सीजन खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित हुआ है। सीजन का पहला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले करीब 6 बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी चोट या फिटनेस कारणों की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे। एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को बताया कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और इस कारण उनका आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह में खेलने की संभावना नहीं है। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा है। इस 44 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है। कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पहले ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं जबकि कुछ खिलाड़ी विभिन्न कारणों से टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी आरसीबी और श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल होने होने के कारण उन्हें अभी आईपीएल 2026 में खेलने के लिए एनओसी नहीं मिला है। जिससे वह कम से कम शुरुआती दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। श्रीलंका के दो और स्टार क्रिकेटर मतिशा पतिराना और वनिंदू हसरंगा भी इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं। इनका अभी तक आईपीएल में खेलने के लिए फ़िटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। हसरंगा आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं जबकि पतिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल नीलामी के दौरान 18 करोड़ की भारी-भरकम रकम में ख़रीदा था। पतिराना को लेकर केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने बताया था कि पतिराना शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और शायद मध्य अप्रैल तक ही टीम को ज्वॉइन कर पाएं। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ में खिंचाव की समस्या से उबर रहे हैं। कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन सनराइजर्स की अगुवाई करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड भी चोटिल होने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से शुरू के कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मैच फिटनेस हासिल करने के बेहद करीब हैं और उन्होंने गेंदबाजी शुरू कर दी है।  

बांगलादेश ने हटाया IPL टेलीकास्ट पर बैन, IND के साथ सीरीज का असर

ढाका तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के बीच संबंध बिगड़ गए थे. बांग्लादेश की तत्कालीन मोहम्मद यूनुस सरकार ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया गया था. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की इजाजत दी।  इसी बीच मोहम्मद यूनुस सरकार ने खुन्नस निकालते हुए अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया था. इस फैसले ने क्रिकेट फैन्स को चौंका दिया था क्योंकि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी20 लीग है. हालांकि अब बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है।  बांग्लादेश सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार खेल और राजनीति को अलग रखना चाहती है और इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर कोई रोक नहीं लगाएगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई चैनल आईपीएल के मुकाबले दिखाना चाहता है तो सरकार उसे सकारात्मक तरीके से देखेगी।  जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा, 'हम खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहते. अगर कोई चैनल आईपीएल का प्रसारण करना चाहता है, तो हम उसे कमर्शियल नजरिए से देखेंगे और सकारात्मक फैसला लेंगे. हम किसी को भी टेलीकास्ट से नहीं रोकेंगे. अगर स्टार स्पोर्ट्स टेलीकास्ट करना चाहता है, तो वह कर सकता है. अगर हमारे किसी चैनल को टेलीकास्ट करना है, तो हम सकारात्मक तरीके से उसका स्वागत करेंगे, लेकिन हम किसी पर दबाव नहीं डालेंगे।  इससे साफ हो गया है कि अब बांग्लादेश सरकार की तरफ से कोई प्रशासनिक बाधा नहीं रहेगी. केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन की तरफ से भी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है. एसोसिएशन के पदाधिकारी रेजाउल करीम लाबलू ने कहा कि फिलहाल आईपीएल टेलीकास्ट को लेकर कोई रोक नहीं है. उन्होंने कहा, 'अगर स्टार स्पोर्ट्स बांग्लादेश में आईपीएल दिखाता है, तो हम उसे प्रसारित कर सकते हैं. हमें इसे रोकने के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है।  हालांकि बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर पहले लगे प्रतिबंध के पीछे की वजहों को विस्तार से नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला उस समय के राजनीतिक माहौल, प्रसारण अधिकारों और बोर्ड्स के बीच चल रहे विवादों का मिश्रण था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी संकेत मिला था कि आईपीएल को लेकर भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों में आई ठंडक का असर प्रसारण पर भी पड़ा था।  भारत के बांग्लादेश दौरे से कनेक्शन! अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आईपीएल पर बदला यह रुख भारत के आगामी दौरे से जुड़ा हुआ है? बांग्लादेश को इस साल सितंबर में अपने घर पर भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. वैसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर ही भारतीय टीम बांग्लादेश की यात्रा करेगी।  भारत-बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंध हमेशा से अहम रहे हैं, ऐसे में आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट पर नरमी दिखाना एक 'डिप्लोमैटिक सिग्नल' भी माना जा रहा है. भले ही बांग्लादेशी सरकार ने इसे सीधे तौर पर नहीं जोड़ा हो, लेकिन टाइमिंग बहुत कुछ कहती है। 

RCB vs SRH: आज पहला मुकाबला, किसकी होगी जीत से शुरुआत?

नई दिल्ली आईपीएल 2026 का इंतजार आज खत्म होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम पिछले साल चैंपियन बनी थी और इस बार फ्रेंचाइजी ने अपनी पिछली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। पैट कमिंस शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। पिछले साल बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी जीती लेकिन जीत का जश्न एक दुखद घटना में बदल गया। स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ ने जीत की खुशी को फीका कर दिया था। जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद यह पहला बड़ा मैच है। IPL 2026 का पहला मुकाबला कहां होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मैच शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। RCB और SRH स्क्वॉड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार धोनी दो सप्ताह के लिए हुए बाहर दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्त नहीं खेल पाएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 खिताब जीते हैं। इस करिश्माई क्रिकेटर ने सीएसके को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जिताए हैं, यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे वह मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ साझा करते हैं।

CSK को IPL 2026 से पहले बड़ा नुकसान, धोनी चोट के कारण शुरुआती दो हफ्ते नहीं खेलेंगे

चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्तों को लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं. उनकी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह सीज़न के पहले दो हफ़्तों तक नहीं खेल पाएंगे. फ्रेंचाइज़ी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की. CSK सोमवार शाम को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है. धोनी को लेकर सीएसके ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में लिखा, "जल्द ठीक हो जाओ, Thala।". संजू सैमसन करेंगे विकेटकीपिंग धोनी के चोटिल होने से यकीनन फैन्स को निराशा हाथ लगी है.  धोनी की गैरमौजूदगी में, CSK विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी भारत के ओपनर संजू सैमसन को सौंप सकती है. सैमसन को पिछले दिसंबर में आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ट्रेड करके टीम में शामिल किया गया था.  इसके लिए CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को देकर सैमसन को अपनी टीम में लिया था। अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद से, धोनी सिर्फ़ IPL में नजर आते हैं. पिछले सीज़न में, धोनी सुपर किंग्स के लिए सभी 14 मैचों में खेले, जिसमें उन्होंने 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से कुल 196 रन बनाए.  पिछले साल सीजन की शुरुआत में ही, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद, धोनी ने कप्तानी की बागडोर भी संभाल ली थी। फैन्स को निराशा पहले दो हफ्तों के लिए धोनी के न रहने से फैन्स निराश हो गए हैं. धोनी के न खेलने से आईपीएल का रोमांच भी थोड़ा काम हो गया है. लेकिन फैन्स दुआ कर रहे हैं कि माही जल्द से जल्द फिट होकर टीम में लौटे। धोनी पहले 3 मैचों में नहीं दिखेंगे धोनी अगर 2 हफ्ते तक बाहर रहे तो कम से कम 3 मैच मिस करेंगे. चेन्नई को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ  खेलना है, फिर वो 3 अप्रैल को  चेन्नई में ही पंजाब किंग्स खेलेगी. इसके बाद 5 अप्रैल को तीसरा मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी।  इस खबर से साफ हो गया है कि 19वें सीजन के शुरुआती मैचों में फैंस को विकेट के पीछे 'माही' की जादुई कीपिंग और बल्ले से फिनिशिंग टच देखने को नहीं मिलेगा. धोनी 44 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में मांसपेशियों की चोट से उबरना आसान नहीं होता, मेडिकल टीम उन्हें जल्द फिट करने की कोशिश में जुटी है. अब देखना होगा कि धोनी बीच सीजन किस मुकाबले के साथ मैदान पर वापसी करेंगे।  धोनी का चोटिल होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका क्यों? आईपीएल 2026 का सीजन दिग्गज एमएस धोनी के करियर का फेयरवेल सीजन माना जा रहा है. बढ़ती उम्र और फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते धोनी शायद अगला सीजन ना खेलें. इसलिए फैंस इस बार उन्हें हर एक मैच में देखना चाहते थे, लेकिन अब वो कई मैचों से बाहर रहेंगे। धोनी इस लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) खिताब जिताया है. 2008 में डेब्यू के बाद से उन्होंने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं. खास बात ये है कि उनकी कप्तानी में सीएसके 10 से ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची है. धोनी एक बेहतरीन फिनिशर और विकेटकीपर हैं. उनका मैदान पर रहना ही कई विरोधी टीमों को दवाब में ला देता है, क्योंकि धोनी के पास टीम को चलाने और फंसे हुए मैचों में टफ फैसले लेकर टीम को वहां से निकालने की जबरदस्त कला और समझ है, इसलिए प्लेइंग 11 में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को उनकी कमी साफ तौर पर खलेगी।  CSK Full Squad- एमएस धोनी, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फोक्स 

IPL 2026 का आगाज आज, SRH के नए कप्तान ईशान किशन की चुनौती या विराट कोहली का धमाका?

बेंगलुरु  पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस के लिए आज से इस खेल का सबसे बड़ा त्योहार शुरू होने जा रहा है. सिर्फ तीन हफ्ते ही भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी मनाई और अब इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए तैयार है. एक साथ आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद अब खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. पहली बार 2008 में शुरू होने के बाद से आईपीएल की सभी टीमें भारतीय कप्तानों की अगुवाई में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।  पिछले हफ्ते सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को नियमित कप्तान पैट कमिंस के लौटने तक टीम की कमान सौंपी गई है. पटना के 27 साल के ईशान किशन के लिए कप्तानी का मौका किसी सपने के सच होने जैसा है. छह महीने पहले तक उनका करियर खुद की बनाई मुश्किलों में फंसा नजर आ रहा था. कुछ अच्छे संयोगों ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया. अब किशन पहले से ज्यादा परिपक्व हैं, लेकिन उनकी मासूमियत और मस्ती बरकरार है।  ईशान किशन के लिए अब असली चुनौती यही है कि वे अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखें. जिसने उनकी टीम में वापसी कराई थी. आईपीएल 2025 में उन्होंने एसआरएच के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा जो सही मायने में उनकी वापसी थी. इसके बाद झारखंड को पहली बार खिताब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया. अब वे टीम के कप्तान हैं जो दिखाता है कि वे अब नए नहीं बल्कि सीनियर और लीडर बन चुके हैं. यह उनके लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है।  ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर जहां किशन के लिए आईपीएल 2026 बहुत कुछ दांव पर है, वहीं कोहली के लिए ऐसा नहीं लगता. रोहित शर्मा की तरह यह कोहली का पहला आईपीएल है जब वे सिर्फ एक फॉर्मेट के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं. दोनों ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया. कोहली आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (8,661 रन) हैं और सबसे ज्यादा शतक (8) भी उन्हीं के नाम हैं. 37 साल की उम्र में भी वे जबरदस्त फॉर्म में हैं और हर मैच को पूरी गंभीरता से खेलते हैं।  कोहली की सबसे बड़ी खासियत है उनकी प्रोफेशनलिज्म और टीम के लिए पूरी तरह समर्पित रहना. पिछले कुछ दिनों से वे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. शनिवार को आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किशन की एसआरएच के बीच खेला जाएगा. आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने भी कहा, “मैंने विराट को बहुत करीब से देखा है. वे शानदार फॉर्म में हैं, सुपर फिट हैं. वे बहुत हल्के-फुल्के और भूखे नजर आते हैं. वे हमेशा से ही बहुत भूखे और दृढ़ निश्चयी रहे हैं। 

टाइगर वुड्स फिर गिरफ्तार, फ्लोरिडा पुलिस ने गंभीर आरोप में किया जेल भेजना

फ्लोरिडा दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स को 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी अमेरिका के फ्लोरिडा में उनके जुपिटर आइलैंड स्थित घर के पास हुए एक सड़क हादसे के बाद हुई, जिसमें उनकी लैंड रोवर गाड़ी पलट गई थी।  पुलिस के अनुसार,  टाइगर वुड्स अपनी लैंड रोवर कार से टू लेन वाली सड़क पर तेज रफ्तार से जा रहे थे. इसी दौरान वह एक वर्क ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, जो ट्रेलर खींच रहा था. ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई और ड्राइवर साइड पर जा गिरी।  हादसे के बाद टाइगर वुड्सखुद ही पैसेंजर साइड का दरवाजा खोलकर बाहर निकले. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक वह कार से बाहर आ चुके थे. इस हादसे में वुड्स या दूसरे वाहन चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।  टाइगर वुड्स को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें शराब की पुष्टि नहीं हुई है. जांच अधिकारियों का मानना है कि वह किसी दवा या मेडिकेशन के प्रभाव में गाड़ी चला रहे थे, जिसकी वजह से उनकी ड्राइविंग प्रभावित हुई।  हालांकि, वुड्स ने पुलिस द्वारा मांगे गए यूरिन टेस्ट देने से इनकार कर दिया, जो फ्लोरिडा के कानून के तहत अलग अपराध माना जाता है. इस कारण उन पर एक अतिरिक्त चार्ज भी लगाया गया।  वुड्स पर DUI, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और वैध परीक्षण से इनकार करने के आरोप लगाए गए हैं. फ्लोरिडा के कड़े नियमों के अनुसार, उन्हें जमानत पर रिहा होने से पहले कम से कम 8 घंटे जेल में बिताने होंगे।  यह दूसरी बार है जब वुड्स को DUI के आरोपों का सामना करना पड़ा है. इससे पहले 2017 में भी उन्हें फ्लोरिडा के जुपिटर में गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाने का दोष स्वीकार किया था. फ्लोरिडा के कानून के अनुसार, DUI में गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत से पहले कम से कम 8 घंटे जेल में रहना होता है।   

IPL में किंग कोहली के नाम होगा 9 हजार रन, 300 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ना तय

बेंगलुरु  बस आईपीएल (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 शुरू होने का का समय नजदीक है… शन‍िवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का ओपन‍िंग मुकाबला है।  आईपीएल के इस 19वें सीजन में विराट कोहली एक खास कीर्त‍िमान रचने की दहलीज पर आ खड़े हुए हैं. दरअसल, कोहली IPL में पहले 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने वाले हैं. वहीं वो 300 आईपीएल छक्कों का बैर‍ियर क्रॉस कर देंगे।  अभी कोहली के नाम  267  आईपीएल मैचों की 259 पार‍ियों में 8661 रन हैं. वहीं उनके नाम 291 छक्के भी हैं. वहीं कोई और खिलाड़ी 9000 रनों के करीब भी नहीं हैं, इस सीजन में पूरी उम्मीद है कि 300 छक्कों के क्लब में भी कोहली जल्द शामिल होंगे।  कोहली आईपीएल में रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. उन्होंने 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं. उनके बाद रोहित शर्मा 7046 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि शिखर धवन 6769 और डेविड वार्नर 6565 रन पर हैं. मतलब साफ है  9000 रनों का रिकॉर्ड बनाने की राह पर सिर्फ कोहली ही हैं. वह महज 339 रन पीछे हैं. कोई और खिलाड़ी 8000 रनों के करीब भी नहीं पहुंचा है. कोहली का ज‍िस तरह का फॉर्म आईपीएल में रहा है, वह इस मुकाम को आसानी से हास‍िल कर लेंगे।  वहीं अपने कर‍ियर में  कोहली 291 छक्कों के साथ लिस्ट टॉप पर काबिज हैं. 300 छक्कों का क्लब  उनके लिए अभी खाली है और कोहली बस 9 छक्के दूर हैं. IPL के इतने लंबे करियर में इतने बड़े माइलस्टोन एक साथ हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है. वैसे आईपीएल में सबसे ज्यादा ओवरऑल छक्के मारने का र‍र‍िकॉर्ड क्रिस गेल (357) के नाम है. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (302) हैं.  कोहली के कैसा रहे हैं आईपीएल में आंकड़े?  कोहली ने IPL में 267 मैच खेले हैं. उनका बल्लेबाजी एवरेज 39.54 और स्ट्राइक रेट 132.85 रहा है. आठ शतक और 63 अर्धशतक उनके नाम हैं. अब बस कुछ मैचों की बात है जब विराट कोहली IPL के दो और कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे. RCB के लिए खेलते हुए कोहली ने हमेशा रनों के साथ-साथ छक्कों की बारिश भी की है. उन्होंने 291 छक्कों के अलावा 771 चौके भी जड़े हैं.  क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोहली की फॉर्म और फिटनेस देखते हुए यह माइलस्टोन न सिर्फ तय है बल्कि जल्द ही हासिल हो जाएगा. RCB फैन्स पहले से ही जश्न मनाने को तैयार बैठे हैं.   आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (ओवरऑल) ख‍िलाड़ी छक्के क्रिस गेल 357  रोहित शर्मा 302  विराट कोहली 291  एमएस धोनी 264 एबी ड‍िव‍िल‍ियर्स 251  आईपीएल में सबसे ज्यादा रन (ओवरऑल) ख‍िलाड़ी मैच रन  व‍िराट कोहली 267 8661 रोहित शर्मा 272 7046   श‍िखर धवन 222 6769  डेव‍िड वॉर्नर 184 6565 सुरेश रैना  205 5528

विराट को मिला नया घर, रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को बनाया अपना सेकेंड होम

बैंगलुरु  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए अब तक “होम” का मतलब सिर्फ एक ही था चिन्नास्वामी स्टेडियम शोर, छोटे बाउंड्री और बीच में विराट कोहली  यही RCB की पहचान रही है लेकिन IPL 2026 इस कहानी में एक नया मोड़ लेकर आया है. पहली बार RCB अपने शहर से बाहर कदम रख रही है, और यह सिर्फ कुछ मैचों के लिए नहीं, बल्कि बड़े मुकाबलों के साथ है.मजे की बात ये है कि विराट की टीम ने शहर ही नहीं राज्य भी बदला है।  छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के लिए ये बड़ी खबर है, जहां लगभग एक दशक बाद IPL मैच खेले जाएंगे. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान को अपने दूसरे होम के तौर पर इस्तेमाल किया था. RCB ने भी यहां आखिरी बार 2016 में खेला था. रायपुर जैसे शहर, जहां नियमित तौर पर बड़े क्रिकेट मैच नहीं होते, वहां इतने बड़े खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका मिलना अपने आप में खास है. यही वजह है कि शहर में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।  रायपुर में बड़े मुकाबले लेकर उतरेगी RCB वीर नरायण स्टेडियम रायपुर को IPL 2026 के लिए RCB का दूसरा होम ग्राउंड चुना गया है. यहां RCB अपने दो सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबले खेलेगी. 10 मई को उनका सामना मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि 13 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ भिड़ंत होगी. दोनों ही मैच डे-नाइट होंगे. मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा , जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम होंगे, जबकि KKR भी अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ उतरेगी. इन सबके बीच विराट कोहली की मौजूदगी रायपुर को उस हफ्ते IPL का केंद्र बना देगी।  IPL में “सेकेंड होम” बन रही नई रणनीति RCB इस बदलाव में अकेली नहीं है अब IPL की कई टीमें अपने दूसरे होम ग्राउंड को सिर्फ बैकअप नहीं, बल्कि रणनीति का हिस्सा बना रही हैं.राजस्थान रॉयल्स लगातार गुवाहाटी में मैच खेल रही है, जहां वह इस सीजन तीन अहम मुकाबले खेलेगी वहीं पंजाब किंग्स भी धर्मशाला को अपने दूसरे होम के रूप में इस्तेमाल कर रही है और बड़े मैच वहां शिफ्ट कर रही है।  नए बाजार, नए फैंस दरअसल, IPL बिना नई टीम जोड़े ही अपने दायरे को बढ़ा रहा है. रायपुर, गुवाहाटी और धर्मशाला जैसे शहरों में बड़े मैच आयोजित करके फ्रेंचाइजी नए बाजारों तक पहुंच बना रही हैं, नए फैंस जोड़ रही हैं और मैच डे एंगेजमेंट को बढ़ा रही हैं. IPL 2026 में RCB का रायपुर जाना सिर्फ एक बदलाव नहीं, बल्कि लीग की बढ़ती पहुंच और रणनीतिक सोच का संकेत है. यह दिखाता है कि IPL अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश को अपने साथ जोड़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

आरसीबी बनाम एसआरएच: बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई चिंता, क्या बारिश बिगाड़ेगी आईपीएल के पहले मैच का रोमांच?

कोच्चि RCB vs SRH IPL 2026 Bengaluru Weather Update रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का मजा किरकिरा हो सकता है, क्योंकि 28 मार्च को बेंगलुरु में बारिश के आसार है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होने वाले मैच के साथ IPL के सीजन 19 का शुभारंभ हो जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिस पर से कुछ समय पहले ही प्रतिबंध हटा है. इस मैच में बारिश का साया रहेगा, शहर में बारिश का अलर्ट है. आईपीएल 2026 के शुरू होने से कुछ समय पहले तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैन लगा हुआ था. इस प्रतिबंध के हटने के बाद आरसीबी को अपने घरेलू मैच इस वेन्यू पर खेलने की इजाजत मिली. बीसीसीआई ने फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस संस्करण बेंगलुरु में 5 मैच तय हुए हैं, पहला मैच संस्करण का भी ओपनिंग मैच है. कैसा रहेगा शनिवार का मिजाज? दोपहर में बारिश की आशंका शनिवार को होने वाले IPL 2026 के पहले मैच में बारिश की संभावना है. शनिवार को बेंगलुरु में दोपहर में भी बारिश हो सकती है. हालांकि शाम के समय मैच के दौरान बारिश के आसार 5 प्रतिशत है, जो ज्यादा चिंतित करने वाली बात नहीं है. हो सकता है बारिश के कारण मैच बीच में कभी रोका भी जाए, लेकिन मैच रद्द हो सकता है? इसकी संभावना बहुत कम है. पिछले संस्करण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच खेले गए थे, जिसमें से आरसीबी ने 2 जीते थे और 3 हारे थे. इस वेन्यू पर सबसे अधिक IPL रन विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 106 पारियों में 3618 रन बनाए हैं. RCB vs SRH मैच का लाइव प्रसारण कैसे देखे आईपीएल 2026 से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. RCB बनाम SRH मैच का लाइव प्रसारण स्टार सोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. नया कप्तान, नया जोश, RCB स्क्वॉड रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश, यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल. SRH स्क्वॉड ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, हेनरिक क्लासेन, कामिंडु मेंडिस, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल.

शर्मनाक: 25 लाख के विवाद में टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, गेट पर सुरक्षा गार्ड्स ने अड़ाया रास्ता

कोच्चि भारतीय फुटबॉल एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना कर रहा है. 26 मार्च 2026 को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में ऐसा मामला सामने आया, जिसने देश की खेल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. टीम इंडिया के हेड कोच खालिद जमील और कई खिलाड़ियों को स्टेडियम में घुसने से रोक दिया गया. यह घटना उस समय हुई जब टीम को एएफसी एशियन कप क्वालिफायर के मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी. भारत को 31 मार्च को हांगकांग के खिलाफ अहम मैच खेलना है, लेकिन उससे पहले ही इस विवाद ने माहौल बिगाड़ दिया है. सुरक्षा गार्ड्स ने रोका, लौटना पड़ा टीम को हेड कोच के साथ खिलाड़ी आशिक कुरुनियान, सहल अब्दुल समद और बिजॉय वर्गीस भी मौजूद थे. सभी को स्टेडियम के गेट पर ही रोक दिया गया. सुरक्षा कर्मियों ने साफ कहा कि जब तक जरूरी भुगतान नहीं होगा, तब तक एंट्री नहीं मिलेगी.  बताया जा रहा है कि केरल फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा स्टेडियम किराए के लिए 20 से 25 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा नहीं की गई थी. इसी वजह से यह स्थिति पैदा हुई. मजबूरी में पूरी टीम को बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए वापस लौटना पड़ा. रद्द हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बढ़ी नाराजगी इस घटना के कारण आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करनी पड़ी. इससे खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में नाराजगी देखने को मिली. एक अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले इस तरह की अव्यवस्था ने भारतीय फुटबॉल की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है. पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद यह पहली बार नहीं है जब कोच्चि में इस तरह का मामला सामने आया हो. इससे पहले फरवरी 2026 में भी केरल ब्लास्टर्स के खिलाड़ियों को इसी तरह के भुगतान विवाद के कारण स्टेडियम में एंट्री नहीं दी गई थी. एआईएफएफ ने दिया भरोसा ,मैच तय समय पर खेला जाएगा हालांकि AIFF ने भरोसा दिया है कि हांगकांग के खिलाफ मैच तय समय पर ही खेला जाएगा. उम्मीद है कि मैच से पहले सभी जरूरी भुगतान पूरे कर दिए जाएंगे. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं भारतीय फुटबॉल की साख को नुकसान पहुंचा रही हैं. अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इन समस्याओं को सुलझा पाएगा या फिर ऐसे विवाद आगे भी जारी रहेंगे.