samacharsecretary.com

दिल्ली का दमदार कमबैक! अंतिम ओवर में राजस्थान को दी मात, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

नई दिल्ली  दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार (17 मई) को अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।  ​​इस जीत की नींव तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के डेथ ओवरों में चार विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन पर रखी गई थी, जिसने राजस्थान को तूफानी शुरुआत के बावजूद 193/8 के स्कोर पर रोक दिया।  उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की अहम साझेदारी ने शुरू में मैच को दिल्ली के पाले में झुका दिया. राहुल ने 42 गेंदों पर 56, पोरेल ने 31 गेंदों पर 51 और कप्तान अक्षर ने 18 गेंदों में 34 रन बनाए।  आशुतोष की इम्पैक्ट पारी इसके बाद आशुतोष शर्मा 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर मैदान में उतरे और पांच गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर DC को जीत दिलाई. यह एक बेहद तनावपूर्ण और उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला था, जिसमें कई बार पासा पलटा, लेकिन आखिरकार मेजबान टीम ने अपना संयम बनाए रखा।  चार गेंदें शेष रहते लक्ष्य का पीछा पूरा करके, DC ने अपने घरेलू मैचों का समापन शानदार अंदाज में किया. इस जीत के साथ वे IPL 2026 की अंक तालिका में आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गए और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को जिंदा रखा।  यह एक ऐसा मुकाबला था जिसमें कई बार उतार-चढ़ाव आए. RR ने 160/2 का स्कोर बनाया था, लेकिन आखिरी छह ओवरों में 33 रन देकर अपने छह विकेट गंवा दिए. वहीं DC भी 130/2 के स्कोर तक आसानी से पहुंच गई थी, लेकिन बीच के ओवरों में उसे भी कुछ झटके लगे।  स्टार्क बने प्लेयर ऑफ दि मैच स्टार्क ने अपने शुरुआती दो ओवरों में 28 रन देकर काफी रन लुटाए थे. लेकिन अपने आखिरी दो ओवरों में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए RR के मध्य और निचले क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इन दो ओवरों में उन्होंने सिर्फ 12 रन दिए और चारों विकेट अपने नाम किए. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया।  राजस्थान का प्लेऑफ सेनारियो राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 40 गेंद में 53 और कप्तान रयान पराग ने 26 गेंद में 51 रनों की शानदार पारी खेली. इस हार के साथ राजस्थान पांचवें स्थान से छठे स्थान पर खिसक गया है. उसके 12 मैच में 12 अंक हैं और अब उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। 

विराट की टीम का धमाका! RCB ने प्लेऑफ का टिकट कराया पक्का, पंजाब फिर फिसली

धर्मशाला टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि मैदान पर अपने एटीट्यूड और एनर्जी के लिए भी जाने जाते हैं. रविवार (17 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले में एक बार फिर कोहली का वही अंदाज देखने को मिला, जब उनकी और हरप्रीत बराड़ की हल्की नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।  यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पारी के नौवें ओवर में हुई. अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद को कोहली ने पॉइंट की तरफ खेलते ही तेजी से रन लेने के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद देवदत्त पडिक्कल ने तुरंत रन लेने से मना कर दिया क्योंकि हरप्रीत बराड़ तेजी से गेंद की तरफ बढ़ रहे थे।  विराट कोहली तब तक काफी आगे निकल चुके थे, लेकिन घबराकर वापस भागने की बजाय वह बीच पिच पर रुक गए और मुस्कुराते हुए हरप्रीत बराड़ को देखने लगे. कोहली मानो चैलेंज दे रहे हों कि बराड़ स्टम्प्स पर डायरेक्ट हिट मार कर दिखाएं. बराड़ ने समझदारी दिखाते हुए थ्रो नहीं किया. उन्हें अंदाजा था कि अगर निशाना चूक गया तो ओवरथ्रो में अतिरिक्त रन जा सकते हैं।  पंजाब किंग्स की फील्डिंग इस सीजन पहले ही आलोचना झेल रही है, ऐसे में हरप्रीत बराड़ ने कोई जोखिम नहीं लिया. मैच के दौरान बराड़ काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने जैकब बेथेल और देवदत्त पडिक्कल को आउट करने के बाद जोरदार जश्न मनाया. बाद में विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए उनसे बात करने की कोशिश भी की, लेकिन हरप्रीत बराड़ बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए।  यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और हरप्रीत बराड़ के बीच मैदान पर मजेदार बातचीत हुई हो. पिछले सीजन में दोनों के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली थी. तब कोहली ने हरप्रीत बराड़ से मजाक में कहा था, '20 साल हो गए क्रिकेट खेलते हुए, ऐसे स्टम्प थोड़ी ना हो जाऊंगा. तेरे कोच को भी जानता हूं.' कोहली की यह पंक्तियां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।  मैदान पर मजेदार पल के साथ-साथ विराट कोहली ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 37 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी ने आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।  इस मुकाबले में आरसीबी अपने नियमित कप्तान रजत पाटीदार के बिना मैदान पर उतरी. पाटीदार चोट के कारण मैच नहीं खेल सके, जिसके चलते जितेश शर्मा ने टीम की कप्तानी संभाली। .

IPL 2026 के बीच फिजूलखर्ची पर बहस, CTI ने की शेड्यूल बदलने की मांग

नई दिल्ली 31 मार्च से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग IPL) के 19वें सीजन में अब तक टीमों ने हवाई रास्ते से और सड़क मार्ग से करीब लाखों किलोमीटर तय कर लिए होंगे. जिस तरह से टीमों का शेड्यूल है और जिस तरह से अलग-अलग शहरों में उनके मैच रखे गए हैं, उस लिहाज से यह ट्रैवल जायज है. लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ये हवाई यात्राएं भारत सरकार पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं. जहां हर एक सरकारी विभाग, राजनेता, अधिकारी, सामान्य नागरिक, प्रधानमंत्री मोदी की सलाह पर फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश कर रहे हैं वहीं इस मुश्किल वक्त में सिर्फ IPL ही ऐसा आयोजन है जो फिलहाल किसी भी संकट से अछूता नजर आ रहा है, दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने रविवार (17 मई) को इस मुद्दे पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को एक पत्र लिखा है. बृजेश ने मांग की है कि हवाई यात्रा में कटौती करते हुए आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाए और सीमित मैदानों पर बिना दर्शकों के IPL के बाकी मैच कराए जाएं. क्या बिन दर्शकों के होंगे मुकाबले? इससे लाखों लीटर ईंधन, पेट्रोल डीजल बचेगा और देश पर बोझ कम पड़ेगा. कोरोना काल में भी आयोजकों ने सीमित मैदानों पर IPL का सफल आयोजन कराया था. इसके अलावा आईपीएल के बाकी मैच बिना दर्शकों के भी हो सकते हैं क्योंकि एक मैच में औसतन पचास हजार दर्शक आते हैं, जिससे कि हजारों लीटर पेट्रोल-डीजल खर्च होता है. CTI के मुताबिक आईपीएल टीमों के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले चार्टर्ड विमान जैसे बोइंग 737 या एयरबस A 320 औसतन लगभग 2400 से 3000 लीटर प्रति घंटा ईंधन खर्च करते हैं. इस हिसाब से यदि फ्लाइट लगभग 2 घंटे उड़ती है तो अनुमानित खपत करीब 5000 से 6000 लीटर एवियशन फ्यूल ATF होती है. अगर विमान थोड़ा बड़ा हो या लंबी दूरी के लिए ज्यादा वजन लेकर उड़ रहा हो तो यह आंकड़ा 7000 से 8000 लीटर तक भी जा सकता है. अब ईंधन के इस खर्च को टीमों के करीब 10 हवाई यात्रा से गुना कर दिया जाए तो कह सकते हैं कि हर टीम करीब 50000 से 70000 लीटर एवियशन फ्यूल खर्च कर रही हैय

IPL 2026: चेपॉक में हाई-वोल्टेज मुकाबला, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब सनराइजर्स हैदराबाद ने 194 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया था। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक ठोके थे। दिन – सोमवार, 18 मई 2026 समय – 07:30 PM IST वेन्यू – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां IPL के मौजूदा सीजन में अब तक छह में से चार मुकाबले रन चेज करने वाली टीमों ने जीतकर अपने नाम किए हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 180 रन स्कोर बोर्ड पर टांगने होंगे। बात करें यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो उसमें CSK ने 19.2 ओवर में 294 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से धूल चटाई थी। CSK vs SRH Head To Head Record कुल – 23 चेन्नई सुपर किंग्स – 15 सनराइजर्स हैदराबाद – 08 CSK vs SRH, IPL 2026: Where to Watch? आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं। CSK vs SRH, IPL 2026: Player to Watch Out For चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह। Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन। CSK vs SRH  Match Prediction आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

टॉस में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी, पहले बैटिंग करेगी RCB

धर्मशाला  डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल करने से केवल एक जीत दूर है। आज आरसीबी का सामना आईपीएल 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से होना है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में पंजाब किंग्स से पहले अपने नाम के आगे क्वालिफिकेशन की मुहर लगाना चाहेंगे। ये दोनों ही टीमें पिछले साल की फाइनलिस्ट टीमें हैं। टेबल टॉपर आरसीबी के पास 12 मैच के बाद 16 अंक है और वो प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के बेहद करीब है, जबकि श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की टीम पिछले पांच मैच लगातार गंवाने के बाद अंक तालिका में चौथे पायदान पर खिसकी है। अगर पंजाब की टीम एक मैच और हारी तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग उनकी खत्म हो सकती है। पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की टीम पहले बैटिंग करेगी। आरसीबी की टीम के कप्तान रजत पाटीदार पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जितेश शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। रजत पाटीदार आज मैच के लिए उपलब्ध नहीं आरसीबी की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान रजत पाटीदार पंजाब के खिलाफ मैच लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं, जबकि उनकी गैरमौजूदगी में जितेश शर्मा कप्तानी जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। ये जानकारी ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने दी है। कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के निशाने पर आज एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। किंग कोहली बतौर ओपनर आईपीएल में अपने 5500 रन पूरे करने के करीब है। उन्हें पंजाब के खिलाफ आज मैच में 7 रन की दरकार होगी और ऐसा करने के साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में 5,500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन (6362) और डेविड वॉर्नर (5910) के साथ शामिल हो जाएंगे।  विराट कोहली पर सबकी नजरें पंजाब किंग्स की कमजोर गेंदबाजी लाइन-अप की कमजोरियों का फायदा उठाकर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में हर किसी की नजरें विराट कोहली पर रहने वाली हैं, जो पिछले मैच में शतक जड़कर आ रहे हैं।

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेऑफ समीकरण

नई दिल्ली आईपीएल के 19वें सीजन का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium Delhi) में 17 मई 2026 दिन रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 में से 5 मुकाबले जीतकर और 7 मुकाबले हारकर उतरने वाली है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 में से 6 मुकाबले जीतकर और 5 मुकाबले हारकर उतरेगी। इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तानी जहां एक बार फिर अक्षर पटेल (Axar Patel) करेंगे। वहीं रियान पराग (Riyan Parag) राजस्थान की कप्तानी करते दिखाई देंगे। राजस्थान और दिल्ली को प्लेऑफ में उम्मीदें बनाये रखने के लिये इस मुकाबले में हर हालत में जीतना होगा। दिल्ली के 12 मैचों में दस अंक है और प्लेआफ में जगह बनाने की उसकी संभावना नहीं के बराबर है। इस मैच में हार से वह दौड़ से बाहर ही हो जायेगी। वहीं रॉयल्स के 11 मैचों में 12 अंक है और एक सप्ताह के ब्रेक के बाद टीम तरोताजा होकर मैदान पर लौटेगी। उनकी पूरी कोशिश होगी कि दिल्ली उनके रंग में भंग नहीं डाल सके। सचिन की तरह चहेता बने वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर के बाद कोई युवा खिलाड़ी देशवासियों का इस कदर चहेता नहीं बना है जैसे बिहार के समस्तीपुर का सूर्यवंशी बन चुका है। वह फिरोजशाह कोटला पर पहली बार खेलेगा और उनको बल्लेबाजी करते देखना का ऐसा क्रेज है कि फ्री पास मांगने वालों की होड़ मची हुई है। आईपीएल के 19 साल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक वफादार नहीं रहे हैं। जब कोटला पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू खेलती है तो दर्शक ’कोहली कोहली’ चिल्लाते हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खेलने पर पूरा कोटला पीले रंग में रंग जाता है और सात नंबर की धोनी की जर्सी ही सर्वत्र नजर आती है। इतने साल में अपने प्रशंसकों का बेस नहीं बना सकी दिल्ली की टीम रविवार को उतरेगी तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा अगर दर्शक सूर्यवंशी की हौसलाअफजाई करें। पिछले 11 मैचों में 40 छक्के लगा चुके वैभव अब तक 440 रन बना चुके हैं। वह जबर्दस्त फॉर्म में हैं। अब देखना होगा कि स्टार्क उन्हें कैसे रोक पाते हैं । स्टार्क का आईपीएल में प्रदर्शन मिला जुला रहा है। आईपीएल 2024 के फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पहला स्पैल डालकर केकेआर की जीत की नींव रखी थी। अगर स्टार्क टेस्ट क्रिकेट वाला अपना फॉर्म लेकर उतरते हैं तो सूर्यवंशी के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। दिल्ली बनाम राजस्थान हेड टू हेड दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 31 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 16 बार बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैचों में दिल्ली को हराया है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। अरुण जेटली मैदान की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद रहती है। इस मैच में पिच और टॉस दोनों ही बेहद अहम किरदार निभाएंगे। यहां के ग्राउंड पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। इस कारण बल्लेबाजों को स्पिन के सामने थोड़ा धैर्य के साथ खेलना होता है। यहां खेले गए आखिरी 6 टी20 मुकाबलों में पांच मुकाबले रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन बनाने होंगे। अगर बात यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की करें तो KKR की टीम ने मात्र 14.2 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली को 8 विकेट से हराया है। दिल्ली और राजस्थान के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर आईपीएल 2026 में जब आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम में कप्तान अक्षर पटेल के साथ-साथ केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), डेविड मिलर (David Miller) और काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा नजर युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की ओपनिंग जोड़ी पर होगी। इसके अलावा कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) पर भी सबकी नजरें रहेंगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख। राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीम रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।

IPL 2026: पंजाब किंग्स बनाम RCB मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड

धर्मशाला पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का 61वां मैच आज यानी रविवार, 17 मई को खेला जाना है। पंजाब वर्सेस बेंगलुरु मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। अगर आज आरसीबी यह मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनेगी। वहीं पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत के ट्रैक पर लौटना होगा, पंजाब पिछले लगातार 5 मैच हार चुकी है। अगर आज पंजाब हारी तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। आईए एक नजर पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- PBKS vs RCB पिच रिपोर्ट पंजाब वर्सेस आरसीबी मैच के रूप में धर्मशाला IPL 2026 का अपना पहला डे गेम होस्ट करने जा रहा है। यहां पिछले 10 दिन में हुए मुकाबलों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है, इसलिए हो सकता है कि टॉस का रिजल्ट में रोल हो। रविवार को मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है और टेम्परेचर 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। इस गेम के लिए DC के खिलाफ मैच वाली पिच ही इस्तेमाल की जाएगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है, ओस के चलते बाद में बैटिंग करना आसान होगा। धर्मशाला स्टेडियम IPL रिकॉर्ड मैच- 16 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (56.25%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 7 (43.75%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (50.00%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 8 (50.00%) हाईएस्ट स्कोर- 241/7 लोएस्ट स्कोर- 116 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 178/5 औसत रन प्रति विकेट- 28.82 औसत रन प्रति ओवर- 9.09 पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 189.69 PBKS vs RCB हेड टू हेड पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल हेड टू हेड में कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 आरसीबी ने तो 18 पीबीकेएस ने जीते हैं। पिछले 6 मैचों में आरसीबी ने पंजाब को 5 बार हराया है। PBKS vs RCB स्क्वॉड पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, सुयश शर्मा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी का धमाका, KKR 247 रन ठोककर GT को दी मात

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-60 में शनिवार (16 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स पर 29 रनों से जीत हासिल की. कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 248 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी. इस जीत के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में अब भी बनी हुई है. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 में से 5 मुकाबले जीते हैं और उसके 11 अंक हैं. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने 13 मैच खेलकर 8 में जीत दर्ज की है. गुजरात टाइटन्स के 16 पॉइंट्स हैं. गुजरात की पारी की हाइलाइट्स रनचेज में गुजरात टाइटन्स की शुरुआत तूफानी रही. साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 42 रन जोड़े. जब सुदर्शन 23 रनों पर थे, तो उन्हें चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. इसके बाद क्रीज पर उतरे निशांत सिंधु (1 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उनका विकेट सुनील नरेन ने लिया. यहां से जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 128 रनों की साझेदारी कर गुजरात टाइटन्स को मैच में वापस लाने की कोशिश की. शुभमन ने 49 गेंदों पर 85 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और पांच चौके शामिल रहे. शुभमन गिल स्पिनर सुनील नरेन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर अनुकूल रॉय के हाथों लपके गए. शुभमन के आउट होने के बाद साई सुदर्शन दोबारा बैटिंग के लिए उतरे, हालांकि उनकी इनिंग्स जरूरी रनरेट के हिसाब से रफ्तार नहीं पकड़ पाई. सुदर्शन ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 28 बॉल पर 53* रनों का योगदान दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का भी यही हाल रहा. बटलर ने 35 बॉल पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. बटलर का विकेट तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने लिया. राहुल तेवतिया सिर्फ 2 रन बना सके और उनका विकेट कैमरन ग्रीन ने झटका. ऐसी रही कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 247 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने. रहाणे को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया. इसके बाद फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में फिन एलन का योगदान काफी ज्यादा रहा. एलन ने सिर्फ 35 बॉल पर 93 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. एलन को स्पिनर आर साई किशोर ने आउट किया. यहां से अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 108 रनों की साझेदारी हुई, जिसने कोलकाता नाइट राइडर्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. अंगकृष रघुवंशी ने 7 छक्के और 4 चौके की मदद से 44 बॉल पर नाबाद 82 रनों का योगदान दिया. वहीं कैमरन ग्रीन ने 28 बॉल पर 52* रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 मुकाबले जीते. जबकि गुजरात टाइटन्स को 4 मैचों में जीत हासिल हुई. इसके अलावा एक मुकाबला बारिश से भी धुला. मौजूदा सीजन में दोनों टीमों दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. 17 अप्रैल 2026 को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से पराजित किया था. कोलकाता vs गुजरात h2h कुल IPL मैच: 7 कोलकाता ने जीते: 2 गुजरात ने जीते: 4 बेनतीजा: 1 कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी. इम्पैक्ट सब: मथीशा पथिराना. गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर और मोहम्मद सिराज. इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया.

क्या लौटेंगे रोहित और विराट? अफगानिस्तान सीरीज की टीम चयन तारीख सामने आई

 नई दिल्ली   BCCI जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने जा रहा है। इस सीरीज में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि चयन समिति 19 मई को बैठक कर टेस्ट और वनडे टीमों को अंतिम रूप देगी। जून से शुरू होगी अफगानिस्तान सीरीज भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत 6 जून से होगी। सबसे पहले दोनों टीमें एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी। यह सीरीज IPL 2026 खत्म होने के तुरंत बाद खेली जाएगी और भारतीय टीम के लिए अगले बड़े असाइनमेंट के रूप में देखी जा रही है। टेस्ट क्रिकेट में सुधार की चुनौती हेड कोच Gautam Gambhir के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले दो वर्षों में भारत को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला टीम के लिए नई शुरुआत का मौका माना जा रहा है। BCCI सचिव ने क्या कहा? देवाजीत सैकिया ने कहा, 'चयन समिति 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।' 6 जून से होगा एकमात्र टेस्ट मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू मुल्लांपुर, चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि यह मैच भारत के लिए ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं होगा। वनडे सीरीज से शुरू होगी 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज भारत की 2027 वनडे वर्ल्ड कप तैयारियों की शुरुआत मानी जा रही है। वनडे मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है: 14 जून – धर्मशाला 17 जून – लखनऊ 20 जून – चेन्नई रोहित-विराट की वापसी पर नजर वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिल सकती है। हालांकि इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं। IPL स्टार्स को मिल सकता है मौका IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं: देवदत्त पडीक्कल, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार , अंगकृश रघुवंशी। गेंदबाजी विभाग में कड़ी प्रतिस्पर्धा तेज गेंदबाजी विभाग में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। Mohammed Shami की वापसी के अलावा अंशुल कंबोज, कार्तिक त्यागी और प्रिंस यादव जैसे युवा गेंदबाजों ने भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।  

कोलकाता के बल्लेबाजों का धमाका, गुजरात को जीत के लिए 248 रन का टारगेट

ईडन गार्डन्स आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेलकर स्कोर को यहां तक पहुंचाया है। मैच में जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे बल्लेबाजों की इस तिकड़ी ने गलत साबित कर दिया। फिन एलेन ने 35 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। वे शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के और चार चौके लगाए। अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौके की मदद से 82 रन बनाए तो वहीं कैमरन ग्रीन ने 28 गेंदों में 4 छक्के और तीन चौके की मदद से 52 रन बनाए। कप्तान रहाणे पहले ही 14 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम का स्कोर जब 44 था, पवेलियन लौट गए थे। KKR- 247/2 (20 ओवर) कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी। गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अगर इस मुकाबले को जीतती है तो 18 अंकों के साथ प्लेऑफ्स में उसकी जगह पक्की हो जाएगी, जबकि केकेआर को इस मुकाबले में हार मिली तो वह आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। आज के मैच में कौन बाजी मारेगा ये सब जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ। दोनों टीमों का स्कॉड कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी। दक्ष कामरा। गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़।