samacharsecretary.com

भारत-पाक मैच में शेफाली को इशारा करना पड़ा महंगा, पाक कप्तान फातिमा पर ICC की कार्रवाई

नई दिल्ली भारतीय टीम के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना काफी सुर्खियों में रही थीं. फातिमा ने शेफाली वर्मा का विकेट लेने के बाद भारतीय बल्लेबाज को पवेलियन लौटने का इशारा किया था. शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा के लिए भारी पड़ा है l फातिमा सना पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कार्रवाई की है. फातिमा पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. फातिमा को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन्होंने आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया. यह आर्टिकल ऐसे शब्दों, हरकतों या इशारों से जुड़ा है, जो आउट होने वाले बल्लेबाज को अपमानित करने वाले हों या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसा सकते हों l शनिवार (5 सितंबर) को भारत के खिलाफ मुकाबले में फातिमा सना ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन विकेट हासिल किए. इनमें शेफाली वर्मा का विकेट भी शामिल था. शेफाली ने रन चेज की शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया था, लेकिन दूसरे ओवर में फातिमा की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गईं. कैच लेने के बाद फातिमा ने पवेलियन की दिशा में इशारा किया. इसी इशारे को लेकर आईसीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी पैनल की सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया. इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई नहीं हुई l फातिमा के खाते में अब 2 डिमेरिट पॉइंट फातिमा सना के लिए यह पिछले 24 महीनों में दूसरा डिमेरिट पॉइंट है. इससे पहले उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद एक डिमेरिट पॉइंट मिला था. लेवल-1 के उल्लंघन पर न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार होती है, जबकि मैच फीस का अधिकतम 50 फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं l भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई थी. फातिमा सना ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा, लेकिन भारत ने 56 रनों का लक्ष्य 8.4 ओवरों में 7 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया l

पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, खिलाड़ियों के अनुशासन को लेकर PCB की जांच शुरू

नई दिल्ली इंग्लैंड दौरे के बीच ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के आचरण और अनुशासन को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के सलाहकार आमिर मीर ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच बोर्ड के मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है l   पीसीबी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि जांच किस घटना या किन खिलाड़ियों को लेकर शुरू की गई है. पीसीबी ने इतना जरूर कहा है कि मामले से जुड़े सभी लोगों को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिया जाएगा. साथ ही बोर्ड ने अपुष्ट दावों और सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा है l पीसीबी की जांच के बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि लंदन में टीम के सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए थे. बताया जा रहा है कि फोन कई घंटों तक उनके पास रहे. कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जांचकर्ताओं की नजर लंदन में खिलाड़ियों की गतिविधियों और उनके कुछ लोगों के साथ कथित संपर्क पर है. हालांकि, पीसीबी ने अभी तक ना तो फोन जब्त किए जाने की पुष्टि की है और न ही यह बताया है कि खिलाड़ियों के मोबाइल डेटा की जांच की गई थी l इसी वजह से फिलहाल इन दावों को आधिकारिक तथ्य नहीं माना जा सकता. अगर जांच में किसी खिलाड़ी के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के ठोस सबूत मिलते हैं, तो भारी जुर्माने या प्रतिबंध जैसी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, पीसीबी ने संभावित सजा को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है l पाकिस्तान टीम का इंग्लैंड दौरा पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद पीसीबी ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया था. सात खिलाड़ियों को दौरे के बीच ही वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. इसके अलावा मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था l 

28 साल बाद फिर बनेगा अनोखा संयोग, एक दिन दो देशों में खेलेगा भारत

नई दिल्ली 3 अक्टूबर 2026 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बन सकता है. इस दिन भारत की दो मेन्स क्रिकेट टीमें एक साथ दो अलग-अलग देशों में मैदान पर उतर सकती हैं. एक टीम मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी, जबकि दूसरी टीम जापान में एशियन गेम्स मेडल के लिए मुकाबला करती नजर आ सकती है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से निर्धारित है. इसी दिन जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच खेले जाएंगे. भारत फाइनल का टिकट हासिल करता है तो वो 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेगा. सेमीफाइनल में हारने की स्थिति में टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी. यह भी पढ़ें: शेफाली को सेंडऑफ देना पड़ा महंगा, पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर ICC का तगड़ा एक्शन बता दें कि भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. टीम 28 सितंबर को ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इस ग्रुप में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं. क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीम 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेगी. भारतीय टीम एशियन गेम्स में मौजूदा चैम्पियन भी है. उसने 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में मेन्स क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था. एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम को महज युवा या दूसरे दर्जे की टीम कहना मुश्किल होगा. श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम शामिल हैं. 1998 में बना था ऐसा संयोग भारत के लिए एक ही दिन दो अलग-अलग देशों में दो मेन्स टीमों के खेलने की स्थिति नई नहीं है. इससे पहले 12 सितंबर 1998 को ऐसा हुआ था. कुआलालंपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, अजय जडेजा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे सितारों से सजी भारतीय टीम ने कनाडा को 112 रनों से हराया था. भारत ने उस मैच में 157/9 का स्कोर बनाया. फिर अनिल कुंबले (11 रन देकर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कनाडा को सिर्फ 45 रनों पर समेट दिया. उसी दिन टोरंटो में दूसरी भारतीय टीम ने सहारा फ्रेंडशिप कप में पाकिस्तान का सामना किया था. मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली उस टीम में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, नवजोत सिंह सिद्धू, जवागल श्रीनाथ और अजीत अगरकर जैसे खिलाड़ी थे. गांगुली ने 54 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए, जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तानी टीम को छह विकेट से हराया था. 1998 में दो अलग-अलग टीमों की जरूरत एक साथ आई थी, लेकिन 2026 की स्थिति भारतीय क्रिकेट की मौजूदा गहराई को दिखाने वाली हो सकती है. एक तरफ ओडीआई टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं, वहीं दूसरी ओर एशियन गेम्स की टीम भी इंटरनेशनल और आईपीएल अनुभव से भरी होगी.

भारत-पाकिस्तान की टक्कर तय! Asian Games में सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली एशियन क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को आने वाले एशियन गेम्स में पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल कन्फर्म किया. सभी क्रिकेट मैच नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. वहीं भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी. जहां पुरुष टीम का 28 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी. ड्रॉ के तहत, भारत और पाकिस्तान सिर्फ़ गोल्ड-मेडल मैच या ब्रॉन्ज़-मेडल प्ले-ऑफ़ में ही मिल सकते हैं, दोनों ही मैच 3 अक्टूबर को होने हैं. पुरुषों का क्रिकेट शेड्यूल ग्रुप ग्रुप A: अफ़गानिस्तान, जापान, नेपाल ग्रुप B: हॉन्ग कॉन्ग, चीन, मलेशिया, ओमान ग्रुप स्टेज 24 सितंबर सुबह 9:00 बजे — अफ़गानिस्तान बनाम जापान दोपहर 2:00 बजे — हॉन्ग कॉन्ग बनाम मलेशिया 25 सितंबर सुबह 9:00 बजे — हॉन्ग कॉन्ग बनाम ओमान दोपहर 2:00 बजे — अफ़गानिस्तान बनाम नेपाल 26 सितंबर सुबह 9:00 बजे — जापान बनाम नेपाल दोपहर 2:00 बजे — मलेशिया बनाम ओमान क्वार्टर-फ़ाइनल — 28 सितंबर सुबह 9:00 बजे — पाकिस्तान बनाम B2 दोपहर 2:00 बजे — इंडिया बनाम A2 क्वार्टर-फ़ाइनल — 29 सितंबर सुबह 9:00 बजे — श्रीलंका बनाम A1 दोपहर 2:00 बजे — बांग्लादेश बनाम B1 नॉकआउट स्टेज — 1 अक्टूबर सुबह 9:00 बजे — सेमी-फ़ाइनल 1 दोपहर 2:00 बजे — सेमी-फ़ाइनल 2 मेडल मैच — अक्टूबर 3 सुबह 9:00 बजे — ब्रॉन्ज़-मेडल मैच दोपहर 2:00 बजे — खत्म महिला क्रिकेट शेड्यूल क्वार्टर-फ़ाइनल 17 सितंबर सुबह 9:00 बजे — बांग्लादेश बनाम चीन दोपहर 2:00 बजे — पाकिस्तान बनाम थाईलैंड 18 सितंबर सुबह 9:00 बजे — श्रीलंका बनाम मलेशिया दोपहर 2:00 बजे — इंडिया बनाम जापान नॉकआउट स्टेज 20 सितंबर सुबह 9:00 बजे — सेमी-फ़ाइनल 1 दोपहर 2:00 बजे — सेमी-फ़ाइनल 2 22 सितंबर सुबह 9:00 बजे — ब्रॉन्ज़-मेडल मैच दोपहर 2:00 बजे — खत्म  

ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने साउथ जोन के सामने खड़ा किया 708 रनों का पहाड़

नई दिल्ली दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. मैच के दूसरे दिन साउथ जोन के गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बावजूद टीम के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने साउथ जोन के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे इस महामुकाबले में ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा कर दिया है. टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने वाले सबसे बड़े हीरो ईशान किशन रहे. ईशान किशन ने 334 गेंदों में 270 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मैच को पूरी तरह से ईस्ट जोन की मुट्ठी में कर दिया. ईशान किशन की बल्लेबाजी में बड़ी खासियत यह रही कि वह मैच के सिचुएशन के हिसाब से खेलने का अंदाज भी बदलते रहे. ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक ईशान किशन ने सिर्फ 300 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया था. पारी के दौरान तबीयत खराब होने की वजह से वह 250 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. हालांकि, उनका जज्बा कम नहीं हुआ और वह आखिरी सेशन में दोबारा बल्लेबाजी करने आए और अपनी टीम के खाते में 20 रन और जोड़े. बनते-बनते रह गया 25 साल पुराना इतिहास ईशान भले ही अपने पहले तिहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने सबको मुरीद बना लिया. दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अब तक केवल दो बल्लेबाज रमन लांबा और गगन खोड़ा ही तिहरा शतक लगा पाए हैं. ईशान के पास 25 साल से चले आ रहे इस इंतजार को खत्म करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह 270 रन पर आउट हो गए. फाइनल में ऐसा करने वाली बनी चौथी टीम ईशान किशन के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा और टीम को 600 के पार पहुंचाया. दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में यह केवल तीसरा मौका है जब किसी टीम ने 700 से अधिक रन बनाए हैं. इससे पहले 1986 में साउथ जोन, 1987 और 1991 में नॉर्थ जोन यह कारनामा कर चुके हैं. हालांकि 708 रन का यह स्कोर फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर नहीं है. यह रिकॉर्ड आज भी नॉर्थ जोन के नाम है, जिसने 1987 के फाइनल में वेस्ट ज़ोन के खिलाफ 868 रन बनाए थे. अब साउथ जोन के सामने रनों का बड़ा पहाड़ खड़ा है. ईस्ट ज़ोन ने मैच पर अपना शिकंजा पूरी तरह कस लिया है और साउथ ज़ोन को इस संकट से निकलने के लिए अब किसी बड़े चमत्कार की जरूरत होगी.

शेफाली वर्मा को आउट कर किया था इशारा, अब फातिमा सना पर ICC की गाज; मैच फीस का 10% जुर्माना

   दुबई भारतीय टीम के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना काफी सुर्खियों में रही थीं. फातिमा ने शेफाली वर्मा का विकेट लेने के बाद भारतीय बल्लेबाज को पवेलियन लौटने का इशारा किया था. शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा के लिए भारी पड़ा है।  फातिमा सना पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कार्रवाई की है. फातिमा पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. फातिमा को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन्होंने आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया. यह आर्टिकल ऐसे शब्दों, हरकतों या इशारों से जुड़ा है, जो आउट होने वाले बल्लेबाज को अपमानित करने वाले हों या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसा सकते हों।  शनिवार (5 सितंबर) को भारत के खिलाफ मुकाबले में फातिमा सना ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन विकेट हासिल किए. इनमें शेफाली वर्मा का विकेट भी शामिल था. शेफाली ने रन चेज की शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया था, लेकिन दूसरे ओवर में फातिमा की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गईं. कैच लेने के बाद फातिमा ने पवेलियन की दिशा में इशारा किया. इसी इशारे को लेकर आईसीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी पैनल की सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया. इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई नहीं हुई।  फातिमा के खाते में अब 2 डिमेरिट पॉइंट फातिमा सना के लिए यह पिछले 24 महीनों में दूसरा डिमेरिट पॉइंट है. इससे पहले उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद एक डिमेरिट पॉइंट मिला था. लेवल-1 के उल्लंघन पर न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार होती है, जबकि मैच फीस का अधिकतम 50 फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं।  भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई थी. फातिमा सना ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा, लेकिन भारत ने 56 रनों का लक्ष्य 8.4 ओवरों में 7 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया। 

डैनी-विशाल-अरबाश का धमाका, बांग्लादेश पर 3-0 की जीत से भारत ने रचा इतिहास

ताशकंद  भारत ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी क्वालीफायर मैच में बांग्लादेश को 3-0 से मात दी। ताशकंद के दोस्तलिक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम ने एएफसी अंडर-20 एशियन कप चीन 2027 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस शानदार जीत में डैनी मेइतेई लैशराम, विशाल यादव और मोहम्मद अरबाश ने भारत के लिए गोल किए। इस जीत ने 'ब्लू कोल्ट्स' (भारतीय टीम) की 20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियन कप में पहली बार जगह बनाई। ग्रुप-बी में तीन मैचों के बाद भारत के छह अंक हैं और टीम दूसरे स्थान पर रहा। डैनी ने 25वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद विशाल ने एक घंटे के खेल के दौरान शानदार कलाबाजी दिखाते हुए गोल करके 'ब्लू कोल्ट्स' को दो गोल की बढ़त दिलाई। बेंच से आए मोहम्मद अरबाश ने 79वें मिनट में एक जबरदस्त शॉट के साथ भारत को 3-0 से आगे कर दिया और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। डैनी ने शुरुआत में मोहम्मद अब्दुल रियाद फहीम पर दबाव बनाया, जिससे बांग्लादेशी डिफेंडर ने आसानी से गेंद हातिम अली को सौंप दी। भारतीय स्ट्राइकर ने बेहतरीन सूझबूझ दिखाई और बॉक्स के अंदर बिना किसी रुकावट के खड़े डैनी को शानदार पास दिया, जिन्होंने शुरुआती बढ़त दिलाने के लिए शानदार फिनिश किया। आधे घंटे के खेल के बाद डैनी ने खुद भारत को 2-0 से आगे करने की कोशिश की, जब उनकी फ्री-किक गोल की ओर बढ़ी; हालांकि, गोलकीपर ने फुर्ती दिखाते हुए उसे बचा लिया दूसरा हाफ भी उसी तरह शुरू हुआ और 'ब्लू कोल्ट्स' ने हमले जारी रखे। एक घंटे के खेल के करीब एक मौका बना, जब ऋषिकांत ने बॉक्स में एक लंबा थ्रो विशाल की ओर किया। विशाल ने शानदार कलाबाजी दिखाते हुए गोल किया और टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। बांग्लादेश की सारी कोशिश बेकार रही बांग्लादेश ने मौके तलाशने की कोशिश की और आखिरी आधे घंटे में आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन वे भारतीय डिफेंस को भेद नहीं पाए। भारत ने 72वें मिनट में बदलाव किए और डैनी व विशाल की जगह मोहम्मद अरबाश और प्रशांत जाजो को मैदान पर उतारा। मैदान पर आते ही अरबाश ने कमाल कर दिया; उन्होंने अपने बाएं पैर से ज़बरदस्त शॉट लगाकर गेंद को नेट के ऊपरी हिस्से में पहुंचाया और भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश पर अपना दबदबा बनाए रखा और एएफसी अंडर-20 एशियन कप क्वालिफिकेशन की अपनी दावेदारी मजबूत करने की दिशा में जरूरी काम पूरा किया।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को देखने उमड़ा हुजूम, आउट होते ही खाली हुआ स्टेडियम

 चेन्नई दलीप ट्रॉफी (2026-27) फाइनल के पहले दिन (6 सितंबर) चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम पूरी तरह वैभव सूर्यवंशी के रंग में रंगा नजर आया. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज को देखने के लिए करीब 12 हजार दर्शक चेपॉक पहुंचे और पूरे दिन उनके नाम के नारे लगाते रहे. वैभव ने भी 37 गेंदों में 44 रनों की तेज पारी खेलकर फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया. हालांकि, उनके आउट होते ही कई दर्शक स्टेडियम से निकल गए. लेकिन वैभव ने दिन का खेल खत्म होने के बाद जो किया, उसने वहां मौजूद फैन्स का दिल जीत लिया l ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच जारी इस मुकाबले के लिए चेपॉक में सुबह से ही दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी. BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने फाइनल को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से चेन्नई इसलिए शिफ्ट किया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा फैन्स मैदान में आकर मुकाबला देख सकें. इस फैसले का असर मैच शुरू होने से पहले ही दिखाई देने लगा. C, D और E ब्लॉक के निचले स्टैंड सुबह 9:30 बजे तक भर गए थे. दर्शकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए TNCA (तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन) को तीन और स्टैंड खोलने पड़े l स्टेडियम में मौजूद फैन्स लगातार वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर उनका हौसला बढ़ा रहे थे. कई दर्शक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पीली जर्सी में भी नजर आए. वैभव ने शुरुआत में तेज गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद उन्होंने रफ्तार पकड़ ली. मोहम्मद सिराज के खिलाफ तो वैभव ने अपना आक्रामक अंदाज खुलकर दिखाया. सिराज के एक ओवर में वैभव ने 14 रन बटोरे. वैभव और अभिनमन्यु ईश्वरv ने मिलकर 100 रन की ओपनिंग साझेदारी पूरी की l शॉर्ट गेंद पर फंसे वैभव सूर्यवंशी साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ रणनीति बदलते हुए उन्हें डीप मिडविकेट और लॉन्ग लेग की दिशा में बड़े शॉट खेलने के लिए उकसाया. वैभव ने कुछ देर तक इस जाल में फंसने से परहेज किया, लेकिन चामा मिलिंद की शॉर्ट गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे. उस गेंद पर वैभव ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर डीप मिडविकेट की तरफ चली गई. वहां मौजूद सब्स्टीट्यूट फील्डर तनय त्यागराजन ने उनका कैच पकड़ लिया. वैभव ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें पांच चौके के अलावा एक छक्का शामिल रहा l वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शक बाहर निकलने लगे. इनमें कई ऐसे फैन्स थे, जो खास तौर पर 15 वर्षीय बल्लेबाज को देखने चेपॉक पहुंचे थे. लेकिन दिन का खेल खत्म होने पर वैभव ने उन्हें निराश नहीं किया. शाम करीब 5:03 बजे खिलाड़ी पवेलियन की ओर लौटने लगे तो वैभव कुछ देर मैदान पर रुके और उस स्टैंड की तरफ चले गए, जहां से पूरे दिन उनका नाम पुकारा जा रहा था. फैन्स ने बाड़ के दूसरी तरफ से कैप, नोटबुक, कागज और जर्सी आगे बढ़ाई. वैभव ने भी बिना जल्दबाजी किए उनको ऑटोग्राफ दिए l

यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर, फ्रिट्ज-कोबोली-अनिसिमोवा का सफर खत्म; ज्वेरेव और गॉफ प्री-क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने दूसरे ग्रैंडस्लैम टाइटल की उम्मीदें जिंदा रखते हुए चिली के अलेहांद्रो ताबिलो को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिलाओं के वर्ग में कोको गॉफ ने घरेलू दर्शकों को चैन की सांस लेने का मौका देते हुए अगले राउंड में जगह बना ली, जबकि कई अन्य अमेरिकी शनिवार को हारकर बाहर हो गए। जापान की नाओमी ओसाका कड़े संघर्ष के बाद अगले राउंड में पहुंची। 2022 की चैंपियन इगा स्वियातेक और एलेना रिबाकिना भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में पहुंच गई हैं। आखिरकार मिली आसान जीत लगातार पांच सेट के मुकाबले खेलने के बाद आखिरकार ज्वेरेव को एक आसान मैच मिला और उन्होंने चिली के ताबिलो को 6-2, 7-6(2), 6-2 से हराया। जीत के बाद उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि आज का दिन बीते कुछ दिनों से बहुत बेहतर रहा। मैंने बेसलाइन से खुद में बहुत सुधार किया है। मैं दूसरे सेट से नाखुश था। खासतौर से इसके अंत में शायद मेरा फोकस थोड़ा हिल गया था। मैं अच्छा नहीं खेल रहा था। लेकिन मेरे हिसाब से पहले और तीसरे सेट को देखें तो बाकी दिनों से मैं बहुत बेहतर था। पुरुष वर्ग में एक और दिग्गज पांचवें वरीय इटली के फ्लावियो कोबोली को बेल्जियम के अलेक्जांडर ब्लोक्स ने 6-7(4), 6-3, 6-0, 6-3 से हराते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। अमेरिकन वाइल्ड कार्ड एंट्री माइकल झेंग को फ्रांस के आर्थर गेआ ने 7-6(7), 3-6, 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। अमेरिका के लर्नर टिएन ने चेक गणराज्य के याकुब मेंसिक को 6-3, 1-6, 6-7(2), 6-3, 6-4 से मात दी। मेजबान देश के टेलर फ्रित्ज इससे पहले न्यूयॉर्क में एक भी सेट नहीं हारे थे लेकिन अर्जेंटीना के फ्रैंसिस्को सेरुंदोलो ने उन्हें 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से मात दी। स्वियातेक-सबालेंका प्री क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल की। महिला वर्ग के तीसरे दौर में आठ बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वियातेक ने चेक गणराज्य की मैरी बोजकोवा को 7-6(3), 7-6(3) शिकस्त दी और प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना चीन की झेंग किनवेन से होगा। इसी तरह, गत चैंपियन एरिना सबालेंका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-3 से हराकर आसान जीत हासिल की। दो बार की यूएस ओपन चैंपियन और 13वीं वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका ने बेल्जियम की एलीस मर्टेंस के विरुद्ध 6-3, 3-6, 7-5 से जीत हासिल की। इस मैच में ओसाका की कड़ी परीक्षा हुई और दूसरा सेट गंवाने के दौरान उनकी झुंझलाहट साफ दिख रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने मैच पर कंट्रोल लेते हुए इसे अपने नाम किया। चौथी वरीयता कोको गफ ने इससे पहले स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा को बेहद आसानी के साथ 6-3, 6-4 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना का सफर भी बरकरार रहा, उन्होंने यूक्रेन की युलिया स्तारोदुब्त्सेवा को 7-6(6), 6-3 से मात दी। फ्रेंच ओपन चैंपियन मीरा आंद्रीवा ने चेक गणराज्य की निकोला बार्तुंकोवा को 6-2, 7-6(5) से हराया। मेजबान देश के 22वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज और 10वीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को तीसरे राउंड में हार मिली और घरेलू प्रशंसक फ्लशिंग मीडोव्स में लगातार निराश हुए। चीन की झेंग क्विंवेन ने कीज को 1-6, 7-6(3), 7-5 से हराया। वहीं, दसवीं वरीयता अनिसिमोवा को आस्ट्रियाई खिलाड़ी अनास्तासिया पोतापोवा ने 6-2, 7-5 से हराया। युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर हारे भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर को पुरुष डबल्स के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दोनों खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। भांबरी और उनके न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस को रयान सेगमैन और पैट्रिक ट्रहाक की अमेरिका की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में 7-6 (4), 7-6 (3) से शिकस्त दी। यह हार भांबरी और वीनस के लिए निराशाजनक रही, क्योंकि दोनों ने पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। अनिरुद्ध चंद्रशेखर और बेलारूस के इवान ल्यूतारेविच की जोड़ी को भी पहले दौर में संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार मिली। ब्रिटेन के आर्थर फेरी और जोशुआ पैरिस ने उन्हें 4-6, 7-5, 4-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

मेसी की शानदार वापसी, अटलांटा के खिलाफ 2-2 ड्रॉ में दोनों गोलों में निभाई अहम भूमिका

 मियामी  हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने वाले अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान लियोनल मेसी ने अपनी मेजर लीग साकर (एमएलएस) टीम इंटर मियामी के लिए दो गोलों में सहयोग कर क्लब स्तर की शानदार फार्म जारी रखी। अर्जेंटीना टीम से रिटायर होने का फैसला लेने के बाद ये मेसी का पहला मैच था और अटलांटा युनाइटेड के विरुद्ध 2-2 के ड्रॉ में उन्होंने अपनी टीम के दोनों गोलों में मदद की। टीम के लिए दोनों गोल उरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और ब्राजील के मिडफील्डर कैसेमिरो ने किए जिन्होंने मेसी द्वारा लिए कार्नर पर हेडर के जरिए गोल किया। सुआरेज के गोल के लिए मेसी ने का पास वेनेजुएला के मिडफील्डर तेलास्को सेगोविया से होते हुए सुआरेज तक गया। अटलांटा की ओर से पराग्वे के मिडफील्डर मिगुअल अल्मीरान और स्विट्जरलैंड के स्ट्राइकर ब्रील एंबोलो ने गोल दागे। हालैंड के गोल से शीर्ष पर सिटीएर्लिंग हालैंड के सीजन के तीसरे गोल की मदद से प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने कोवेंट्री सिटी को 1-0 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। हालैंड ने 26वें मिनट में मैच का इकलौता गोल दिया। सिटी के अब तीन मैचों में नौ अंक हो गए हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद हल सिटी ने इतने ही मैचों में सात अंक जुटाए हैं। बाकी मैचों में टोटेंहम ने नाटिंघम फारेस्ट के विरुद्ध 0-0 के ड्रा के साथ इस सीजन के अपने पहले अंक कमा लिए। न्यूकासल ने बोर्नमथ के विरुद्ध 2-2 से ड्रा खेला जबकि क्रिस्टल पैलेस ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फुलहम को 3-2 से मात दी। ब्रेंटफर्ड और संडरलैंड का मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। मार्टिनेज के गोल से जीता इंटरइटली की शीर्ष लीग सेरी आ में अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लुतारो मार्टिनेज द्वारा इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से इंटर मिलान ने नापोली को 3-2 से हरा दिया। डेनमार्क के स्ट्राइकर रासमस होयलुंद (50वें) और इटली के मिडफील्डर मत्तेओ पोलितानो (53वें मिनट) द्वारा किए गए गोलों की मदद से नापोली मैच में आगे चल रही थी लेकिन मार्टिनेज ने 56वें मिनट में इंटर का पहला गोल दाग आस जगाई और फिर मार्कस थुर्रम ने 82वें मिनट में मैच बराबर कर दिया और फिर (90+1 मिनट) में अपना दूसरा गोल कर मार्टिनेज ने इंटर को पूरे तीन अंक दिला दिए।