samacharsecretary.com

किंग कोहली का तूफान: कोलकाता को रौंदकर RCB बनी टेबल टॉपर

रायपुर  विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में बारिश के कारण लगभग एक घंटे से ज्यादा समय की देरी से शुरू हुए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का नौवां शतक पूरा किया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।  शीर्ष पर पहुंची आरसीबी यह आरसीबी का आईपीएल में छठा सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा। 12 में से आठ मुकाबले जीतकर गत विजेता टीम 16 अंक और +1.053 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, केकेआर लगातार चार मुकाबलों में जीत के बाद हारकर आठवें स्थान पर खिसक गई। उनके खाते में नौ अंक और नेट रन रेट -0.198 का हो गया है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना इस टीन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।   आरसीबी की पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 20 गेंदों में 37 रन जुटाए। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की। पड्डिकल 27 गेंदों में सात चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11) के साथ 28 रन, जबकि टिम डेविड (2) के साथ 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 58 गेंदों में अपना नौवां आईपीएल शतक पूरा किया। कोहली ने 60 गेंदों में तीन छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद पारी खेली।     आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331 पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 1 9 -0.198 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585 लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 3 8 0 6 -0.907

रिंकू सिंह की शानदार पारी, लेकिन फिफ्टी नहीं बना सके; KKR ने बनाए 192 रन

रायपुर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज फिन एलन 8 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने बेंगलुरु को पहली सफलता दिलाई। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 गेंद में 19 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 24 गेंद में 32 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार को रायपुर में हो रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई । ग्राउंड को कवर किया गया है। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने की कगार पर खड़ी है। बेंगलुरु की टीम ने 11 मैच खेलते हुए सात में जीत हासिल की है और 4 मुकाबले गंवाए हैं। टीम के 14 अंक हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने के करीब हैं। वहीं दूसरी तरफ तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने दमदार वापसी की है और अपने पिछले चारों मुकाबले जीते हैं लेकिन उसके लिए प्लेऑफ तक जाने की राह काफी मुश्किल है। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में टीम ने 10 मैच खेलते हुए 4 जीते हैं और पांच गंवाए हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में 9 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। RCB vs KKR प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 58वां मुकाबला, देखें संभावित एकादश और पिच रिपोर्ट

 धर्मशाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। MI प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसे 8 मैच में हार मिली है और वह सिर्फ 3 मुकाबले जीत पाए हैं। वहीं, PBKS को ये मैच हर हाल में अपने नाम करना होगा। टीम को 6 मैच में जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की रही है टक्कर IPL में MI और PBKS के बीच 35 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान MI ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। PBKS को 18 मैच में जीत मिली है। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच होगा। पहले मुकाबले में PBKS को 7 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए। उन दोनों मैच को PBKS ने अपने नाम किया था। MI आखिरी बार इस टीम के खिलाफ 2024 में जीती थी। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है PBKS PBKS को पिछले 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम कुछ बड़े बदलाव करने को देखेगी। लॉकी फर्ग्यूसन और विजयकुमार वैशाक की वापसी हो सकती है। शशांक सिंह इस मुकाबले में अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पाना चाहेंगे। युजवेंद्र चहल अपनी गेंदबाजी से मैच पलटने को देखेंगे। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है MI MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का इस मैच भी खेलना मुश्किल लग रहा है। वह चोटिल हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर कप्तानी करेंगे। उन्हें अपने फॉर्म को बेहतर करना होगा। पिछले मैच में यह खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाया था। रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आएंगे। संभावित एकादश: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर PBKS: प्रियंश आर्य, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद और मुशीर खान। MI: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट। कैसा रहेगा धर्मशाला की पिच का मिजाज? धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्‌टी से तैयार की गई है। इस मिट्‌टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है। इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है। यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं। इसी तरह तेजी और अच्छा उछाल होने से टिकने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। ऐसा रहेगा धर्मशाला का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 14 मई को धर्मशाला का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 13 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें PBKS के लिए श्रेयस ने पिछले 10 मैचों में 164.03 की स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 345 रन निकले हैं। MI के लिए रिकेल्टन ने पिछले 8 मैच में 188.12 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में अर्शदीप ने पिछले 10 मैच में 9.87 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। MI से गजनफर ने पिछले 8 मैचों में 9.63 की इकॉनमी से 13 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? PBKS और MI के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

PBKS ने क्यों डिलीट किया अपना पोस्ट? सोशल मीडिया विवाद पर मचा बवाल

नई दिल्ली पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार 4 हार के बाद दबाव में है। इस बीच टीम और इसके कुछ खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर फ्रेंचाइजी ने बहुत तल्ख प्रतिक्रिया दी है। पंजाब किंग्स के ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल से मंगलवार रात को पोस्ट करके लोगों से टीम और खिलाड़ियों को लेकर 'दुष्प्रचार' फैलाने से बचने की अपील की है। टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने उस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि आलोचना और दुष्प्रचार में फर्क होता है। पंजाब किंग्स ने हालांकि देर रात अपने उस बयान को डिलीट कर दिया और एक नया पोस्ट लिखा जिसमें 'स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स'शब्द को हटा दिया गया था। पंजाब किंग्स का ऑरिजिनल पोस्ट पंजाब किंग्स ने अपने ऑरिजिनल पोस्ट में लिखा, 'आलोचना, हंसी-मजाक और ऑपिनियन खेल के हिस्से हैं। चीफ इंगेजमेंट के लिए फर्जी कहानियां और मनगढ़ंत नैरेटिव खेल का हिस्सा नहीं हैं। हम सभी से और खास तौर पर 'स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स' से गुजारिश करते हैं कि अटेंशन पाने के लिए गलत सूचनाओं के फैलाने से पहले तथ्यों की जांच करें।' बाद में संशोधित बयान जारी किया पंजाब किंग्स ने बाद में अपने ऑरिजनल पोस्ट को डिलीट कर दिया और एक नया पोस्ट लिखा जिसमें 'स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स' वाला हिस्सा हटा दिया था। जानबूझकर फर्जी बातें फैलाने को हल्के में नहीं लेंगे: जिंटा पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने भी पूरे मामले पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। PBKS के ऑरिजिनल पोस्ट को शेयर करते हुए जिंटा ने लिखा कि जानबूझकर फेक नैरेटिव फैलाने को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। जिंटा ने एक्स पर लिखा, ‘आलोचना और सोचे-समझे दुष्प्रचार में अंतर होता है। खेल को लेकर स्वस्थ बहस का स्वागत है लेकिन व्यक्तियों, टीम या ब्रैंड को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर फेक नैरेटिव फैलाने को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और न लिया जाएगा। मैं वेरिफाइड हैंडल्स और मीडिया प्रफेशनल्स समेत सभी से गुजारिश करती हूं कि अपुष्ट सूचनाओं को फैलाने से पहले जिम्मेदारी का परिचय दें। धन्यवाद।’ पंजाब किंग्स को क्यों करना पड़ा पोस्ट? आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स लड़खड़ाती दिख रही है। शुरुआती 7 मैचों में अजेय रही टीम पिछले 4 मैचों से लगातार हार रही है। इस बीच टीम के खिलाड़ियों को लेकर कुछ नकारात्मक चर्चाएं भी चल रही हैं। हाल ही में स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा जिसमें वह फ्लाइट के दौरान कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते दिख रहे हैं। इसी तरह ओपनर प्रभसिमरन सिंह की फिटनेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है। चर्चाओं के मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान प्रभसिमरन का कथित तौर पर वजन बढ़ गया है। इसने पंजाब किंग्स के फैंस के बीच भी बहस को जन्म दिया है। पंजाब किंग्स अब भी प्लेऑफ की मजबूत दावेदार पंजाब किंग्स भले ही अपने पिछले 4 मुकाबले हार गई हो लेकिन टीम अब भी पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार है। पंजाब किंग्स ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 6 में जीत हासिल की है और 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। वह 13 अंकों के साथ आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। आरसीबी दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर है। दोनों के 14-14 अंक हैं।

IPL 2026: नया रायपुर में आज भिड़ेंगे बेंगलुरू और कोलकाता

 रायपुर आज (13 मई 2026, बुधवार) आईपीएल में एक और रोमांचक मैच के साथ आ रहा है। टूर्नामेंट में प्लेऑफ में पहुंचने की रेस तेज और दिलचस्प होती जा रही है। पिछली रात गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 82 रनों से विशाल जीत दर्ज करते हुए सीधे अंक तालिका के टॉप पर जगह बना ली है। जो हैदराबाद की टीम कुछ ही दिन पहले शीर्ष पर आई थी, अब वो तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। गुजरात ने तो 16 अंकों का जादुई आंकड़ा छू लिया जिसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी माना जाता है, लेकिन हैदराबाद की टीम अभी भी फंसी हुई है। ऐसे में आज होने वाला मुकाबला भी दो टीमों के लिए बहुत अहम होने वाला है। आज आईपीएल में किसका मैच हैः इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अब भी बरकरार हैं, बस फर्क इतना है कि आरसीबी प्लेऑफ के ज्यादा करीब है, जबकि कोलकाता को अभी काफी सफर तय करना है। आईपीएल अंक तालिका में बेंगलुरू की टीम इस समय 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के बाद 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अगर आज आरसीबी जीतती है तो गुजरात की तरह वे भी 16 अंकों के जादुई आंकड़े तक पहुंचकर लगभग प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। उनका नेट रन रेट भी बेहतर है इसलिए वे फिर से टेबल टॉपर बन सकते हैं। दूसरी तरफ हैं कोलकाता की टीम जिसने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीते हैं, 5 मैच हारे हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा था। उनके अब 9 अंक हैं और वे आठवें नंबर पर हैं। कोलकाता के अभी 4 मैच बाकी हैं, उन्हें अगर प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करनी है तो अपने सभी 4 मैच जीतने होंगे। एक भी हार उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है। आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला? किन टीमों का मैच     बेंगलुरू बनाम कोलकाता (RCB vs KKR)     कहां होगा मुकाबला    मैच का समय शहीद वीर नरायन सिंह स्टेडियम (नया रायपुर)    शाम 7:30 बजे IPL में बेंगलुरू और कोलकाता के आमने-सामने के आंकड़े कैसे हैं? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 35 मैच आयोजित हो चुके हैं। इनमें 20 बार कोलकाता ने बेंगलुरू को शिकस्त दी है। जबकि बेंगलुरू ने 15 बार जीत हासिल की है। न्यू रायपुर के मैदान पर इन दोनों टीमों की ये पहली टक्कर होगी।

IPL 2026: 86 रन पर ढही SRH, गुजरात टाइटन्स ने 82 रन से दर्ज की बड़ी जीत

अहमदाबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-56 में मंगलवार (12 मई) को गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 82 रनों से जीत हासिल की. गुजरात ने हैदराबाद को जीत के लिए 169 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 86 रनों पर ही सिमट गई. इस धमाकेदार जीत के चलते गुजरात टाइटन्स अब अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है. गुजरात टाइटन्स ने 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं और उसके 16 अंक हैं. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है. सनराइजर्स हैदराबाद के 14 पॉइंट्स हैं. हैदराबाद अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. होल्डर-रबाडा ने किया SRH को पस्त रनचेज में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. हैदराबाद ने पावरप्ले में ही 4 विकेट खो दिए. मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को खाता भी नहीं खोलने दिया. वहीं कगिसो रबाडा ने अभिषेक शर्मा (6 रन), ईशान किशन (11 रन) और स्मरण रविचंद्रन (9 रन) के विकेट झटके. स्मरण के आउट होने के समय हैदराबाद का स्कोर 32/4 था. सलिल अरोड़ा ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन उनकी ज्यादा देर तक नहीं चली. सलिल (16 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता किया. अब विकेट्स लेने की बारी जेसन होल्डर की थी. होल्डर ने एक ही ओवर में हेनरिक क्लासेन (14 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (2 रन) के विकेट्स लेकर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 60/7 कर दिया. शिवांग कुमार (4 रन), पैट कमिंस (19 रन) और प्रफुल्ल हिंगे (3 रन) आउट होने वाले आखिरी तीन बल्लेबाज रहे. गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट झटके. प्रसिद्ध कृष्णा को दो सफलताएं हासिल हुईं. जबकि राशिद खान और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटका. ऐसी रही गुजरात टाइटन्स की बैटिंग गुजरात टाइटन्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 168 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल (5 रन) का विकेट गंवा दिया, जो प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने. हिंगे ने फिर खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर (7 रन) को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद निशांत सिंधु और और साई सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर इनिंग्स को संभाला. निशांत ने 22 रनों का योगदान दिया और उनका विकेट पैट कमिंस ने झटका. वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन ने चौथे विकेट के लिए 60 रनों की शानदार पार्टनरशिप की. सुदर्शन ने 44 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. सुदर्शन को तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने चलता किया. सुदर्शन के आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया. सुंदर ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 50 रन बनाए. सुंदर आखिरी ओवर में साकिब हुसैन का शिकार बने. इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 6 मैचों में जीत दर्ज की. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एक मुकाबला जीता. साथ ही एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच जो दो मुकाबले खेले गए थे, उनमें गुजरात टाइटन्स ने बाजी मारी थी. गुजरात vs हैदराबाद h2h कुल IPL मैच: 8 गुजरात ने जीते: 6 हैदराबाद ने जीते: 1 बेनतीजा: 1 गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज. इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा. सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे. इम्पैक्ट सब: ट्रेविस हेड.

भारत दौरे को लेकर सक्रिय हुआ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, BCCI से लगातार संपर्क में अधिकारी

ढाका भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट रिश्तों को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार विवाद और तनाव की खबरें सामने आती रही थीं. लेकिन अब पूर्व बांग्लादेशी कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के मौजूदा अध्यक्ष तमीम इकबाल ने दोस्ताना बयान देकर माहौल बदलने की कोशिश की है। तमीम इकबाल ने साफ कहा है कि अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और बीसीबी के बीच कोई बड़ा मुद्दा नहीं बचा है और भारत का बांग्लादेश दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दे सकता है. भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश दौरे पर ODI और T20I सीरीज खेलनी थी. लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़े राजनीतिक तनाव के कारण यह दौरा टाल दिया गया और इसे सितंबर 2026 तक शिफ्ट कर दिया गया। मुस्ताफिजुर को बाहर करने पर बिगड़े हालात इसके बाद दोनों बोर्ड्स के संबंधों में उस वक्त तल्खी आई, जब बीसीसीआई के निर्देश पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दिया. हालात इतने खराब हो गए थे कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. हालांकि बाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और अब भारत सितंबर 2026 में बांग्लादेश दौरे पर 6 मुकाबले खेल सकता है। तमीम इकबाल ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि उनके मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों ने आईपीएल में एक साथ क्रिकेट खेला है और मिथुन कई बार ढाका लीग खेलने भी बांग्लादेश आ चुके हैं। तमीम इकबाल ने भारतीय टीम की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा बयान दिया. तमीम ने साफ कहा कि बांग्लादेश में भारतीय टीम की सुरक्षा को लेकर कभी कोई खतरा नहीं रहा. तमीम कहते हैं, 'जब भारत बांग्लादेश आता है तो पूरा स्टेडियम भर जाता है. लोग इस मुकाबले को बेहद पसंद करते हैं. मुझे नहीं लगता कि अब बीसीबी और बीसीसीआई के बीच कोई वास्तविक समस्या बची है। भारत का बांग्लादेश दौरा सिर्फ क्रिकेट सीरीज नहीं होगा, बल्कि दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों को फिर से मजबूत करने का बड़ा मौका साबित हो सकता है. अगर यह सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार होती है, तो यह लंबे समय बाद दोनों बोर्ड्स के बीच रिश्तों में आई खटास को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम माना जाएगा। भारत का बांग्लादेश दौरा (2026) 1 सितंबर- पहला वनडे, मीरपुर 3 सितंबर- दूसरा वनडे, मीरपुर 6 सितंबर- तीसरे वनडे, चटगांव 9 सितंबर- पहला टी20, चटगांव 12 सितंबर- दूसरा टी20I, मीरपुर 13 सितंबर- तीसरा टी20I, मीरपुर

आरसीबी को केकेआर के खिलाफ जीत जरूरी, प्लेऑफ की जंग तेज

रायपुर प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम को अगर अंतिम चार में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित करनी है तो उसके बल्लेबाजों को बुधवार को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजों के सामने आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी फिलहाल 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन मंगलवार को होने वाले मैच के बाद इस स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद या गुजरात टाइटन्स काबिज हो जाएंगे जिनके पास भी 14 अंक हैं। कुछ मैचों में आरसीबी के बल्लेबाजों ने किया है निराश आरसीबी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले कुछ मैच में उसके बल्लेबाज अपेक्षित खेल नहीं दिखा पाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी और उसने बमुश्किल जीत हासिल की थी। उसकी टीम आगे फिर से इस तरह की परिस्थिति से नहीं गुजरना चाहेगी। पिछले मैच में वह क्रुणाल पंड्या के अर्धशतक और अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार के छक्के से ही लक्ष्य तक पहुंच पाई थी। कप्तान रजत पाटीदार के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट के शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन पिछले कुछ मैच में वह रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए। अगर आरसीबी को वापसी करनी है तो पाटीदार को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। पिछली छह पारियों में वह केवल एक बार पचास से अधिक और एक बार बीस से अधिक का स्कोर ही बना पाए हैं। इससे आरसीबी की मध्यक्रम की बल्लेबाजी कुछ कमजोर पड़ गई है, लेकिन देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे अन्य बल्लेबाजों के योगदान ने उसे मुश्किलों से बाहर निकलने में मदद मिली। अब उसके बल्लेबाजों का सामना केकेआर के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसमें सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे रहस्यमयी स्पिनर शामिल हैं। उन्हें कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय जैसे घरेलू गेंदबाजों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से केकेआर ने शुरू में लड़खड़ाने के बाद लगातार चार जीत दर्ज की हैं। अगर रायपुर की पिच पिछले मैच की तरह ही चिपचिपी रहती है और गेंद रुककर बल्ले पर आ रही हो तो आरसीबी के बल्लेबाजों को केकेआर के गेंदबाजों के सामने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है तीन बार की चैंपियन KKR तीन बार की चैंपियन केकेआर की टीम अभी भी 10 मैचों में नौ अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है और यहां थोड़ी सी चूक भी उसे प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर होने के करीब पहुंचा देगा। ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिए केकेआर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्हें आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड का डटकर सामना करना होगा। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं लेकिन उप-कप्तान रिंकू सिंह, न्यूजीलैंड के फिन एलन, अनुकूल रॉय और अंगकृष रघुवंशी ने पिछले कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। इनके अलावा कैमरन ग्रीन में भी अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है। टीम इस प्रकार हैं: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी। समय: मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

822 रन का पहाड़, जिम्बाब्वे मैच में स्कॉर्पियन का ऐतिहासिक दबदबा

नई दिल्ली क्रिकेट में 300 रन कभी मैच जिताने वाला स्कोर माना जाता था. 400 पार पहुंचना आज भी बड़ी बात समझी जाती है. लेकिन जिम्बाब्वे की घरेलू क्रिकेट में जो हुआ, उसने सारे पैमाने ही तोड़ दिए. 2025-26 मसविंगो 50 ओवर फर्स्ट लीग में खेले गए मुकाबले में स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब ने 50 ओवरों में 822 रन ठोक डाले… और कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.सामने वाली टीम मेथेन लॉयन्स सिर्फ 28 रनों पर सिमट गई. नतीजा? स्कॉर्पियन ने मैच 794 रनों से जीत लिया. अगर यह आधिकारिक लिस्ट-ए मुकाबला होता, तो क्रिकेट इतिहास की किताबें दोबारा लिखनी पड़तीं. दरअसल, अगर यह आधिकारिक लिस्ट-ए मैच होता, तो क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन जाता. हालांकि मेथेन लॉयन्स के गेंदबाजों के लिए राहत की बात यही रही कि इस मुकाबले को आधिकारिक लिस्ट-ए दर्जा हासिल नहीं था. ऐसा स्कोरकार्ड जिसे देखकर आंखें फटी रह जाएं … टॉस जीतकर स्कॉर्पियन के कप्तान प्रेज मकाजा ने बल्लेबाजी चुनी और फिर मैदान पर रन नहीं, तूफान बरसा. ओपनर विल्फ्रेड माटेंडे और ताकुंडा माडेम्बो ने शुरुआत से ही गेंदबाजों को निशाने पर ले लिया. चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि 21.3 ओवरों तक टीम का पहला विकेट गिरा, तब तक माटेंडे दोहरा शतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने सिर्फ 75 गेंदों में 203 रन ठोक दिए, जिसमें 23 चौके और 13 छक्के शामिल थे. लेकिन राहत की सांस लेने का मौका लॉयन्स के गेंदबाजों को तब भी नहीं मिला. एक ने डबल सेंचुरी मारी… दूसरे ने ठोक दी ट्रिपल सेंचुरी दूसरे छोर पर ताकुंडा माडेम्बो लगातार तबाही मचाते रहे. जहां आम वनडे मैचों में 300 रन टीम का सुरक्षित स्कोर माना जाता है, वहां माडेम्बो अकेले ही 300 पार निकल गए. रिटायर्ड आउट होने से पहले उन्होंने 143 गेंदों में 302 रन बनाए. उनकी पारी में 50 चौके और 7 छक्के शामिल थे. यानी लगभग हर दूसरी गेंद बाउंड्री की तरफ जा रही थी. इसके बाद विन्सेंट मोयो ने 39 गेंदों में 78 रन उड़ाए, जबकि गैब्रियल जाया ने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 110 रन ठोक दिए. कप्तान मकाजा जरूर इस ‘रन महोत्सव’ में ज्यादा योगदान नहीं दे सके और 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन बना पाए. गेंदबाज नहीं… ‘एक्स्ट्रा’ भी बन गए विलेन स्कॉर्पियन के बल्लेबाजों ने जितना कहर बरपाया, मेथेन लायंस के गेंदबाजों ने भी उतनी ही मदद कर दी. टीम ने कुल 108 एक्स्ट्रा दे डाले, जिसमें 79 वाइड और 23 नो-बॉल शामिल थीं. हालत ऐसी रही कि हर गेंदबाज ने 100 से ज्यादा रन लुटाए. सबसे ‘किफायती’ गेंदबाज सिडनी शुम्बा रहे, जिनकी इकॉनमी भी 13.3 रन प्रति ओवर रही. पहली पारी में बल्लेबाजों का स्वर्ग… दूसरी में गेंदबाजों का जादू! पहली पारी देखकर लग रहा था कि पिच बल्लेबाजों के लिए किसी वीडियो गेम जैसी है. लेकिन दूसरी पारी शुरू होते ही कहानी पलट गई. मेथेन लॉयन्स की टीम सिर्फ 28/7 (7.5 ओवरों में) तक पहुंच पाई और मुकाबला वहीं रोका गया. मेथेन लॉयन्स 794 रनों से हार गई. क्रिकेट इतिहास में इतने बड़े अंतर से हार शायद ही कभी देखने को मिली हो. भारत का रिकॉर्ड भी चर्चा में फिलहाल आधिकारिक लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर बिहार के नाम है, जिसने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574 रन बनाए थे. उसी मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. लेकिन जिम्बाब्वे के इस मैच ने दिखा दिया कि क्रिकेट में ‘असंभव’ जैसा शब्द शायद अब बचा ही नहीं है.  

मीरपुर में बांग्लादेश का बड़ा धमाका: राणा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान

मीरपुर बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 104 रनों से जीत हासिल की. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम मैच की चौथी पारी में 163 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश की अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ ये पहली टेस्ट जीत रही. बांग्लादेश की जीत के हीरो तेज गेंदबाज नाहिद राणा रहे. नाहिद ने आखिरी दिन (12 मई) तूफानी गेंदबाजी कर पाकिस्तानी टीम को पस्त कर दिया. नाहिद ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 40 रन देकर पांच विकेट झटके. तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को भी दो-दो सफलताएं हासिल हुईं। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में डेब्यूटेंट अब्दुल्ला फजल ही अच्छी बैटिंग कर पाए. फजल ने 66 रन बनाए. दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 16 मई से सिलहट के सिलहट इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान नजमुल ने जमकर रन बनाए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 130 गेंदों पर 101 रनों का योगदान दिया. मोमिनुल हक (91 रन) और मुश्फिकुर रहीम (71) ने भी अर्धशतक जड़े. तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान के लिए 5 विकेट झटके। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी में 386 रन बनाए. यानी पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 27 रनों की लीड मिली. पाकिस्तान की पहली पारी में डेब्यूटेंट अजान अवैस ने शतकीय (103 रन) योगदान दिया. अब्दुल्ला फजल (60 रन), मोहम्मद रिजवान (59 रन) और सलमान अली आगा (58 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिए. बांग्लादेशी स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट चटकाए। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 240/9 के स्कोर पर घोषित कर दी. दूसरी पारी में भी बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार बैटिंग की और 87 रन बनाए. वहीं मोमिनुल हक के बल्ले से 56 रन निकले. पाकिस्तान की ओर से नोमान अली और हसन अली को तीन-तीन सफलताएं मिलीं। बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और इबादत हुसैन. पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इमाम उल हक, अजान अवैस, अब्दुल्ला फजल, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन आफरीदी, नोमान अली, हसन अली और मोहम्मद अब्बास.