samacharsecretary.com

रोम डायमंड लीग में उतरेगा भारतीय स्टार सचिन यादव, दुनिया के दिग्गजों से होगी टक्कर

नई दिल्ली भारत के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव चार जून को रोम में होने वाली डायमंड लीग में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। यह 2025 विश्व चैंपियनशिप में शानदार चौथा स्थान हासिल करने के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। 26 वर्षीय सचिन प्रतिष्ठित डायमंड लीग सीरीज के रोम चरण में हिस्सा लेने वाले आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके प्रतिद्वंद्वियों में पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और थॉमस रोहलर, चेक गणराज्य के याकुब वाडलेज्च, अमेरिका के कर्टिस थांपसन, पोलैंड के डेविड वेगनर और श्रीलंका के रुमेश थारंगा पाथिराजे शामिल हैं। पाथिराजे इस समय 89.37 मीटर के थ्रो के साथ विश्व के मौजूदा सीजन लीडर हैं, जो उन्होंने मार्च में एक घरेलू प्रतियोगिता में हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने पिछले महीने केन्या के नैरोबी में आयोजित किप केइनो क्लासिक में 89.28 मीटर का थ्रो कर फिर से 89 मीटर का आंकड़ा पार किया। सचिन यादव ने पिछले साल टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में 86.27 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था।  

फुटबॉल फैन्स के लिए बुरी खबर: FIFA वर्ल्ड कप का प्रसारण अटका, भारत में देखने को लेकर संशय

 नई दिल्ली FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब सिर्फ 32 दिन बाकी हैं, लेकिन दुनिया के दो सबसे बड़े बाजार भारत और चीन में अब तक टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्ट राइट्स तय नहीं हो पाए हैं. हालात ऐसे हैं कि करीब 3 अरब लोगों को अभी तक यह नहीं पता कि वे फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण देख पाएंगे या नहीं। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में 11 जून से शुरू होने वाले  फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए FIFA लगातार ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत कर रहा है, लेकिन उसकी भारी-भरकम मांग कई देशों को मंजूर नहीं हो रही। रिपोर्ट के मुताबिक FIFA की एक बड़ी टीम इस समय बीजिंग में डेरा डाले हुए है. इसमें FIFA (Federation Internationale de Football Association /International Federation of Association Football) के सेक्रेटरी जनरल मैटियास ग्राफस्ट्रॉम और मीडिया राइट्स डायरेक्टर जीन-क्रिस्टोफ पेटिट शामिल हैं. उनका मकसद चीन के सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV को किसी तरह डील के लिए राजी करना है। बताया गया कि FIFA ने शुरुआत में चीन से करीब 300 मिलियन डॉलर की मांग की थी, जबकि CCTV सिर्फ 80 मिलियन डॉलर तक खर्च करने को तैयार था. बाद में बातचीत 120 से 150 मिलियन डॉलर के बीच पहुंची, लेकिन अब तक सहमति नहीं बन सकी है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि FIFA अब अपनी मांग में 50 प्रतिशत से ज्यादा कटौती करने को तैयार है ताकि मई के आखिर तक समझौता हो सके. चीन में यह भी चर्चा है कि 2026 के साथ-साथ 2030 वर्ल्ड कप पैकेज पर भी बातचीत चल रही है। भारत में भी स्थिति कुछ अलग नहीं है. Reuters की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस-डिज्नी जॉइंट वेंचर ने 2026 वर्ल्ड कप के लिए करीब 20 मिलियन डॉलर का प्रस्ताव दिया था, जिसे FIFA ने अपनी अपेक्षा से काफी कम माना. इसके बाद डील फिलहाल रुक गई। इस बीच भारत में यह चर्चा भी तेज हो गई कि कहीं एक बार फिर दूरदर्शन वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार हासिल ना कर ले. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एशियाई देशों में सबसे बड़ी समस्या मैचों का समय भी माना जा रहा है. चीन में मुकाबले तड़के करीब 3 बजे प्रसारित होंगे, ऐसे में ब्रॉडकास्टर्स को डर है कि दर्शकों की संख्या उम्मीद से कम रह सकती है. ऊपर से चीन की टीम टूर्नामेंट में क्वालिफाई भी नहीं कर पाई है, जिससे टीवी कंपनियां इतने बड़े निवेश को लेकर सवाल उठा रही हैं। भारत और चीन के अलावा थाईलैंड और मलेशिया जैसे देशों में भी FIFA की कीमतों को लेकर विवाद जारी है. थाईलैंड में तो हालात ऐसे हो गए कि वहां के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल को खुद दखल देना पड़ा. उन्होंने फैन्स को भरोसा दिलाया कि देश के लोग वर्ल्ड कप देखने से वंचित नहीं रहेंगे। दरअसल, थाईलैंड में पिछले साल फुटबॉल वर्ल्ड कप को 'Must Have' सूची से हटा दिया गया था. इसका मतलब था कि टूर्नामेंट फ्री-टू-एयर टीवी पर दिखाना जरूरी नहीं रहेगा. इसके बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। 2022 वर्ल्ड कप से पहले भी थाईलैंड को आखिरी समय में करीब 33 मिलियन डॉलर की डील करनी पड़ी थी. उस समय सरकार और निजी कंपनियों ने मिलकर फंड जुटाया था. एशियाई बाजारों में पाइरेसी भी FIFA के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. 2018 और 2022 वर्ल्ड कप के दौरान अवैध स्ट्रीमिंग काफी बढ़ गई थी, जिससे ब्रॉडकास्ट राइट्स की वैल्यू प्रभावित हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर कथित ब्रॉडकास्ट डील्स की रकम भी वायरल हुई. इसमें जापान के लिए 200 मिलियन डॉलर, हॉन्गकॉन्ग के लिए 25 मिलियन डॉलर, जर्मनी के लिए 120 मिलियन डॉलर और इंग्लैंड के लिए दो वर्ल्ड कप के 350 मिलियन डॉलर बताए गए। FIFA ने हालांकि इस पूरे मामले पर चुप्पी बनाए रखी है. रॉयटर्स को जारी बयान में संगठन ने कहा कि चीन और भारत में मीडिया राइट्स को लेकर बातचीत जारी है और फिलहाल इसे गोपनीय रखा जाएगा. रॉयटर्स के आंकड़ों के मुताबिक 2022 वर्ल्ड कप की ग्लोबल टीवी रीच में चीन की हिस्सेदारी 17.7 प्रतिशत थी, जबकि भारत की हिस्सेदारी 2.9 प्रतिशत रही. डिजिटल स्ट्रीमिंग में दोनों देशों का संयुक्त योगदान 22.6 प्रतिशत था. यही वजह है कि FIFA इन बाजारों को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहता।

टीम इंडिया की बादशाहत कायम, लेकिन न्यूजीलैंड सिर्फ 5 अंक पीछे

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ODI रैकिंग में भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है. वार्षिक अपडेट के बाद भी भारतीय टीम दुनिया की नंबर-1 ODI टीम बनी हुई है, लेकिन इस बार उसकी बढ़त थोड़ी कम हो गई है. दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड अब भारत से सिर्फ 5 रेटिंग अंक पीछे है, जिससे आने वाले महीनों में नंबर-1 की जंग और रोमांचक हो सकती है. ताजा अपडेट के बाद भारतीय टीम के पास 118 रेटिंग अंक हैं. हालांकि टीम इंडिया को एक रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ है. वहीं दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के 113 अंक हैं. जबकि वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया 109 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर कायम है. उधर साउथ अफ्रीका ने ओडीआई रैंकिंग में शानदार छलांग लगाते हुए पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है. साउथ अफ्रीका अब 102 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान 98 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गया. श्रीलंका 96 अंकों के साथ छठे, अफगानिस्तान (93 अंक) सातवें, इंग्लैड (89 अंक) आठवें, बांग्लादेश (84 अंक) नौवें और वेस्टइंडीज (74 अंक) दसवें नंबर पर है. वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम है ये रैंकिंग यह रैंकिंग अपडेट सिर्फ नंबरों का खेल नहीं है, बल्कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2027 के सीधे क्वालिफिकेशन से भी जुड़ा हुआ है. 31 मार्च 2027 तक ओडीआई रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमें सीधे आगामी वर्ल्ड कप में जगह बनाएंगी. मेजबानों साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही डायरेक्ट एंट्री पा चुके हैं. ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका टॉप-8 में बना रहता है, तो नौवें स्थान की टीम को भी सीधा वर्ल्ड कप टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. ताजा रैंकिंग में आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़ 11वां स्थान हासिल किया. उधर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 13वें नंबर पर पहुंच गया, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कनाडा को पीछे छोड़ 19वां स्थान हासिल किया. भले ही टीम इंडिया नंबर-1 बनी हुई है, लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तेजी से अंतर कम कर रहे हैं. ऐसे में आने वाले ODI मुकाबले भारत के लिए बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि छोटी सी चूक भी टीम इंडिया से नंबर-1 का ताज छीन सकती है.

IPL 2026: अक्षर-मिलर की फिफ्टी से दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब से छीनी जीत

धर्मशाला  पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली। शुरुआत 7 मैचों में अजेय रहने के बाद श्रेयस अय्यर की टीम की यह लगातार चौथी हार है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए पंजाब ने 5 विकेट पर 210 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यह धर्मशाला के मैदान पर सबसे बड़ा रनचेज भी है। 11 मैचों में 13 पॉइंट के सात पंजाब टेबल में चौथे नंबर पर है। 12 मैचों में 10 पॉइंट के साथ दिल्ली 7वें नंबर पर आ गई है। पावरप्ले में ही पंजाब ने 72 रन ठोके प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन सलामी बल्लेबाजों ने 41 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स ने 97 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था। कूपर कोनोली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन जोड़े। कूपर कोनोली 27 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे सफल रनचेज    226 बनाम RR, जयपुर, 2026     211 बनाम PBKS, धर्मशाला, 2026     210 बनाम LSG, विशाखपट्टनम, 2025     209 बनाम GL, दिल्ली, 2017     207 बनाम PBKS, जयपुर, 2025 कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी ठोकी पंजाब ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस और दूसरी पर शशांक सिंह का विकेट खो दिया। इसके बाद बैटिंग करने उतरे सूर्यांश शेडगे ने श्रेयस अय्यर ने छठे विकेट के लिए 10 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। अय्यर 36 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने 8 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 21 रन जोड़े। डीसी की तरफ से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 2-2 विकेट हाथ लगे। मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया, चेज किया 211 रन का टारगेट अक्षर और मिलर के बल्ले से फिफ्टी निकली दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। इस टीम ने 33 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और साहिल परख कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान अक्षर पटेल के साथ चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। ट्रिस्टन स्टब्स 17 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अक्षर ने डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रन जोड़कर टीम को 138 के स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान अक्षर 30 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए। यहां से डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन बनाए, जबकि आशुतोष ने 10 गेंदों में 24 रन की तूफानी पारी खेली। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए। बेन ड्वारशुइस और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट निकाला।  

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा निर्णायक टक्कर

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को यहां होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है जो प्लेऑफ की दौड़ को ध्यान में रखते हुए दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा। अच्छी लय में है गुजरात टाइटंस शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने इस सीजन की खराब शुरुआत से उबरते हुए कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं। इनमें पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स पर 77 रन की जीत भी शामिल है, जिससे वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस जीत से गुजरात की स्थिति थोड़ी बेहतर नजर आ रही है। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स और टाइटंस सभी के समान 14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक कारक बन सकता है। सनराइजर्स किसी से कम नहीं सनराइजर्स ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में पर 33 रन की जीत में उसने अपनी बल्लेबाजी ताकत का शानदार नमूना पेश किया। उसने इस मैच में चार विकेट पर 235 रन बनाए लेकिन प्लेऑफ की दौड़ काफी कड़ी है और इसलिए वह किसी तरह के मुगालते में नहीं रह सकता। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को जीतने वाली टीम के प्लेऑफ में पहुंचे के और नजदीक पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ से दूर हो जाएगी। गुजरात टाइटंस की असली ताकत जहां तक टाइटंस का सवाल है तो उसकी टीम बेहद संतुलित है। उसकी बल्लेबाजी कप्तान गिल और साई सुदर्शन के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों ने शीर्ष क्रम में मजबूती प्रदान की है और पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है। जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर बीच के ओवरों में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। इससे उसकी टीम बड़ा स्कोर बनाने या बड़े लक्ष्य हासिल करने में सफल रही है। टाइटंस की गेंदबाजी भी उतनी ही दमदार है, जिसमें मोहम्मद सिराज और कैगिसो रबाडा की तेज गति और विकेट लेने की क्षमता के साथ-साथ राशिद खान का नियंत्रण और बीच के ओवरों में मैच का रुख बदलने वाली गेंदबाजी का शानदार संयोजन है SRH की बल्लेबाजी है दमदार सनराइजर्स ने एक बार फिर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया है जो किसी भी विरोधी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उसके चोटी के चार बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने लगातार आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण उसने इस सत्र में लगातार 200 से अधिक रन बनाए हैं। टाइटंस के गेंदबाजों के लिए सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा। सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण भी कप्तान पैट कमिंस के आक्रामक दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जो चोट के कारण सत्र के शुरू में नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी से सनराइजर्स के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है दोनों टीमों का स्क्वाड गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयन्त यादव। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, गेराल्ड कोएत्जी, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरन, ओंकार तरमाले, जयदेव। उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

चेन्नई-बेंगलुरु की जीत का बड़ा असर, पॉइंट्स टेबल में RCB टॉप पर

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 10 मई (रविवार) को दो अहम मुकाबले खेले गए. पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से अपने नाम कर लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया. वहीं दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला  गया. इस रोमांचक मुकाबले को आरसीबी ने 2 विकेट बाकी रहते आखिरी गेंद पर अपने नाम किया. इस हार ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह आउट कर दिया. RCB-SRH सबसे आगे, CSK का भी कमबैक चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इन जीतों ने प्लेऑफ की रेस को और भी दिलचस्प बना दिया है. अब सिर्फ 8 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. पिछले साल की चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर है. आरसीबी की इस जीत ने उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को 94.82% कर दिया है. आरसीबी के +1.103 नेट रनरेट के साथ टॉप-2 में फिनिश करने की संभावना अब 63.41% तक पहुंच गई है. आरसीबी यदि बाकी के तीन में से दो मुकाबले जीतती है तो वो टॉप-2 में फिनिश कर सकती है. वहीं आरसीबी की इस जीत ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंचा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में +0.737 नेट रनरेट के साथ 14 पॉइंट्स हैं और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 91.74% है और टॉप-2 में फिनिश करनी की उम्मीद 58.66% है. गुजरात टाइटन्स (GT) ने  राजस्थान रॉयल्स (RR) को जयपुर में हराकर अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है. यह टीम अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है. गुजरात टाइटन्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 87.53% और टॉप-2 में फिनिश करने की उम्मीद 54.11 प्रतिशत है. पंजाब किंग्स (PBKS) की लगातार तीसरी हार ने उसको अंक तालिका में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर ला खड़ा कर दिया है. हालांकि  84.69% की संभावना के साथ पंजाब प्लेऑफ में पहुंचने की बेहद मज़बूत दावेदार है. लगातार तीन हार के बाद भी पंजाब किंग्स लगभग 50% संभावना के साथ टॉप-2 में फिनिश कर सकती है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी जीत ने उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को 58.47% कर दिया है. चेन्नई अंक तालिका में +0.185  नेट रनरेट के साथ 5 वें पायदान पर है. चेन्नई के 11 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसके लिए सभी 3 मैच महत्वपूर्ण हैं. राजस्थान रॉयल्स की पिछले 4 मैचों में 3 हार ने उसको 11 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में 6 वें पायदान पर खड़ा कर दिया है. आरआर की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 54.33% है. राजस्थान रॉयल्स को अपने अगले 3 मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ खेलने हैं. दिल्ली-कोलकाता की भी उम्मीदें कायम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) लगभग 20% संभावना के साथ अभी भी प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है. कोलकाता ने लगातार 4 मैच जीत कर अपनी प्लेऑफ की रेस को बरकरार रखा हुआ है. कोलकाता के 10 मैचों में 9 पॉइंट्स हैं और उसे बाकी 4 मुकाबलों मे कम से कम 3 मैच जीतने ही होंगे. कोलकाता का मौजूदा नेट रनरेट -0.169 है. दिल्ली कैपिटल्स भी अपने आखिरी 2 अहम मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से हारकर पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर पहुंच गई  है. दिल्ली का मौजूदा नेट रनरेट (-1.154) बेहद खराब है, और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना महज 8.41% ही  है. दिल्ली को अपने बचे 3 मैच ना सिर्फ जीतने होंगे, बल्कि अच्छे अंतर से दूसरी टीमों को हराना भी  होगा.

भारतीय टी20 कप्तान बने पिता, नन्ही परी ‘रिद्धिमा’ के साथ शेयर की पहली झलक

नई दिल्ली भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा माता-पिता बने हैं. 7 मई (गुरुवार) को उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया, जिसने इस कपल की जिंदगी को खुशियों से भर दिया. यह उनके जीवन का एक बेहद खास और भावुक पल रहा, जिसे वे दोनों पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं. इसी खुशी में सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक अपने फैंस के साथ साझा की है. उस पोस्ट में सूर्यकुमार यादव ने लिखा कि, 'हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी से मिलिए, रिद्धिमा'. बेटी का नाम रखा है 'रिद्धिमा', ये है मतलब क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा रखा है. यह नाम संस्कृत से लिया गया है. इस नाम का अर्थ है प्रेम से परिपूर्ण, मोती, समृद्धि और सफलता का स्रोत. हिंदू शास्त्रों में यह नाम देवी लक्ष्मी (धन और समृद्धि की देवी) और देवी सरस्वती (ज्ञान की देवी) से संबंधित माना जाता है. इस नाम का शुभ अंक है 8, जिसे आनंद और सकारात्मकता लाने वाला माना जाता है. आसान शब्दों में कहें तो हिंदू समुदाय में यह नाम काफी प्रचलित है. रिद्धिमा नाम का संबंध नई शुरुआत और अवसरों से भी माना जाता है. यह एक ऐसा नाम है जिसे माता-पिता इस आशा से चुनते हैं कि उनका बच्चा अच्छे गुणों को अपनाएगा और साहस से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करेगा. यह नाम हिंदी संस्कृति में गहराई से जुड़ा हुआ है. एयरपोर्ट पर भी बांटी मिठाई इस समय सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, हाल ही में जब वह मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलने के लिए रायपुर पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. वहां पहुंचते ही उन्होंने फोटोग्राफर्स और अपने फैंस के साथ खुशी साझा की. खास बात यह रही कि सूर्या ने खुद अपने हाथों से मिठाइयां बांटी और सभी का मुंह मीठा कराया. उनका यह सादगी भरा और खुशमिजाज अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सूर्यकुमार यादव ने दिखाई बेटी की पहली झलक हॉस्पिटल से सामने आए फोटो में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं. उससे ठीक एक दिन पहले ही क्रिकेटर ने फैंस के साथ अपने पिता बनने की खुशी भी जाहिर की थी. फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत के कई लोगों ने भी उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं. लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए प्यार और अच्छे मैसेज भेज रहे हैं.

इंटर मियामी की शानदार जीत: टोरंटो FC को 4-2 से हराकर छठी लगातार जीत

टोरंटो  लियोन मेसी ने एक गोल और दो असिस्ट करके मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के इतिहास में 100 गोल में योगदान देने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। मेसी के इस प्रदर्शन से इंटर मियामी ने टोरंटो एफसी को 4-2 से हराकर अपनी लगातार जीत का सिलसिला छह मैचों तक पहुंचा दिया। मेसी के इस प्रदर्शन से उनके 64 रेगुलर-सीजन मैचों में कुल 59 गोल और 41 असिस्ट हो गए हैं, जिससे उन्होंने टोरंटो के सेबेस्टियन जियोविको द्वारा बनाए गए 95 गोल के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मेसी के अब मियामी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में कुल 101 मैचों में 87 गोल और 57 असिस्ट हो गए हैं। टोरंटो के विरुद्ध मुकाबले में मियामी के रोड्रिगो डी पॉल ने भी एक गोल और दो असिस्ट किए। डी पॉल ने दिलाई इंटर मियामी को बढ़त डी पाल ने 44वें मिनट में एक फ्री किक पर गोल करके इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मेसी और डी पॉल के असिस्ट से 56वें मिनट में लुइस सुआरेज ने दूसरा गोल किया। डिफेंडर सर्जियो रेगिलोन ने 73वें मिनट में मेसी के असिस्ट से तीसरा गोल किया। जबकि डी पॉल ने 75वें मिनट में मेसी को टीम के लिए चौथा गोल करने में मदद की। वहीं इसके बाद टोरंटो के लिए एमिलियो अरिस्टिजाबल ने दो गोल दागे। मुकाबले में प्रशंसक मेसी के करीब जाने की कोशिश में मैदान पर कूद गए। इससे मुकाबले को दो बार रोकना पड़ा। ब्रेंटफोर्ड को हराकर सिटी ने आर्सेनल पर दबाव बढ़ाया मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को ब्रेंटफोर्ड को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल पर दबाव बढ़ा दिया। सिटी की ओर से जेरेमी डोकू, एर्लिंग हालैंड और ओमार मारमोश ने गोल दागे। इस परिणाम से आर्सेनल और दूसरे स्थान पर चल रही सिटी के बीच अब सिर्फ दो अंक का अंतर रह गया है। आर्सेनल के 35 मैच में 76 जबकि सिटी के इतने ही मैच में 74 अंक हैं। इधर तीसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सदरलैंड से गोल रहित ड्रॉ खेला, जबकि छठे स्थान पर चल रहे बोर्नेमाउथ ने फुलहम को 1-0 से शिकस्त दी। केन के पेनाल्टी पर चूकने के बावजूद जीता बायर्न बुंडेसलीगा में हैरी केन पेनाल्टी को गोल में बदलने से चूक गए। बायर्न म्यूनिख के लिए 24 बार पेनाल्टी को गोल में बदल चुके केन ने यह पहली बार कोई स्पॉट किक मिस की। हालांकि इसके बावजूद ओलिस के गोल के दम पर बायर्न ने वोल्फ्सबर्ग को 1-0 से हराया। 89वें मिनट में वोल्फ्सबर्ग के मैटियस स्वानबर्ग के पास बराबरी का मौका था, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। इधर लीपजिग ने सेंट पॉली पर 2-1 की जीत के साथ बुंडेसलीगा में तीसरा स्थान के साथ चैंपियंस लीग में अपनी वापसी सुनिश्चित कर ली।  

पहला विश्व कप मेडल: साहिल जाधव ने डेनमार्क को हराकर रचा इतिहास

शंघाई विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के मौजूदा चैंपियन साहिल जाधव ने शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में पुरुष कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह विश्व कप में उनका पहला पदक भी है। महाराष्ट्र के 25 वर्षीय तीरंदाज जाधव ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में डेनमार्क के मार्टिन डैंसबो को 147-144 से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में भारत का पहला पदक हासिल किया। भारत ने इस पदक के साथ कंपाउंड वर्ग में अपने अभियान का भी समापन किया। इस वर्ग में भारत के अन्य खिलाड़ी पदक जीतने में नाकाम रहे थे। भारत को कंपाउंड टीम स्पर्धाओं में मजबूत टीम माना जाता है लेकिन उसकी सभी टीम शुरुआती दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। भारत अब रविवार को प्रतियोगिता के समापन दिवस पर रिकर्व स्पर्धा में दो और पदक जीतने की कोशिश करेगा। भारतीय महिला टीम स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी। इसके अलावा सिमरनजीत कौर सेमीफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। विश्व कप में अपना पहला पदक जीतने के लिए उन्हें एक जीत की जरूरत होगी। जाधव पहले सेट के बाद एक अंक से पीछे चल रहे थे क्योंकि 40 वर्षीय डैंसबो ने तीन परफेक्ट 10 के साथ शुरुआत की थी। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे सेट में परफेक्ट 30 का स्कोर बनाया जबकि डैंसबो 27 का स्कोर ही बना पाए। इससे जाधव को कुल 59-57 की बढ़त हासिल करने में मदद मिली। इसके बाद जाधव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने अंतिम नौ तीरों में से केवल दो अंक गंवाकर तीन अंक की यादगार जीत हासिल की। जाधव ने पहले दौर में हमवतन अभिषेक वर्मा को, प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के रूवेन फ्लुस को और क्वार्टर फाइनल में आस्टि्रया के 2022 के विश्व चैंपियन निको विएनर को शूटआफ में हराया था। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें फ्रांस के मौजूदा विश्व चैंपियन निकोलस गिरार्ड से एक अंक से हार का सामना करना पड़ा था।  

PBKS vs DC: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी पंजाब, दिल्ली पर संकट

धर्मशाला आईपीएल के 19वें सीजन के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम ) में खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेलसंभालेंगे। वहीं पंजाब किंग्स की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर  के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पहला मैच है। पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी तो इस सीजन के आखिरी चरण में अपने प्रदर्शन में आई चौंकाने वाली गिरावट को रोकने की कोशिश करेगी। इस स्टेडियम में पंजाब की टीम 17 मई तक तीन मैच खेलेगी। अपने पिछले तीन लीग मैच में मिली हार के बाद पंजाब खेल के सभी विभागों में सुधार की उम्मीद कर रही होगी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाले पंजाब किंग्स को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए अब भी कम से कम दो जीत की जरूरत है। दिल्ली का खराब फॉर्म जारी दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले से ही अगले सत्र पर टिकी हैं क्योंकि वे अपने पिछले छह में से पांच मैच हारने के बाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। दिल्ली का प्रदर्शन अपने घरेलू मैदान पर बेहद खराब रहा है इसलिए वे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए स्थल में बदलाव का स्वागत करेंगे। उसके बल्लेबाज धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर खुद को ढालने में नाकाम रहे हैं जिससे उनकी कमजोरियां उजागर हुई हैं। प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव के साधारण प्रदर्शन ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं जबकि मिचेल स्टार्क शायद बहुत देर से टीम से जुड़े। पंजाब किंग्स की तरह दिल्ली के क्षेत्ररक्षण ने भी उसे निराश किया है। आंकड़ों के लिहाज से दिल्ली की टीम अब भी प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है लेकिन इसकी बहुत कम संभावना है कि वे टूर्नामेंट में आगे बढ़ पाएंगे। यह मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और आठवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं सोमवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल? पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड आईपीएल के इतिहास में Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज की पिच रिपोर् आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। जहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज बड़े शॉट खेल पाते हैं। धर्मशाला ऊंचाई वाले इलाके में है, इसलिए हवा का असर भी अलग होता है और गेंद तेजी से जाती है। इसी वजह से यहां छक्के लगाना थोड़ा आसान माना जाता है। इस सीजन का यह पहला मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है, इसलिए दोनों टीमें यहां की परिस्थितियों को समझने में थोड़ा समय ले सकती हैं। स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से लाई गई काली मिट्टी से बनाई गई है। इस मिट्टी में रेत बहुत कम होती है, जिसकी वजह से पिच पर अच्छी गति और उछाल मिलती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज भी असर दिखा सकते हैं। अगर बल्लेबाज शुरुआत में संभलकर खेल लें और पिच पर टिक जाएं, तो बाद में उनके लिए बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें पंजाब के फैंस एक बार फिर टीम के ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जबरदस्त बल्लेबाजी देखना चाहेंगे। वहीं कप्तान अय्यर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में पंजाब के फैंस को मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ दिल्ली के फैंस केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे होंगे। जबकि अक्षर पटेल से आलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन और मिचेल स्टार्क से मैच जिताने की उम्मीद दिल्ली के फैंस कर रहे होंगे। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 टीमें पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश और विशाल निषाद। अभिषेक पोरेल, लोकेश राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जेमिसन, अजय जाधव मंडल, माधव तिवारी, साहिल पारख, करुण नायर, टी नटराजन।