samacharsecretary.com

वन8 कम्यून पर कर्ज का बोझ, विराट कोहली ने किया नाता तोड़, कोर्ट ने लगाया ताला

 बेंगलुरु बेंगलुरु के चर्चित रेस्टोरेंट वन8 कम्यून (One8 Commune) पर आखिरकार ताला लग गया है. शहर के सिविल कोर्ट के आदेश के बाद इस आउटलेट को बंद कर दिया गया, क्योंकि मालिकों पर ₹2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया और अन्य भुगतान लंबित था।  इस पूरे मामले में बड़ा नाम जुड़ा है भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का, जिन्होंने अब इस रेस्टोरेंट से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, कोहली ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की, बल्कि अपने ब्रांड 'One8' का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया है।  रेस्टोरेंट का संचालन ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी कर रही थी, जिसने करीब 6 महीने से किराया नहीं चुकाया था. इसके अलावा मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर भी बकाया थे. लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं होने पर बिल्डिंग मालिक को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद कोर्ट ने रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया।  यह आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहा था. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे. सूत्रों के अनुसार, इन्हीं मुद्दों और बार-बार की शिकायतों के चलते कोहली ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया।    बताया जा रहा है कि ब्रांड वैल्यू गिरने और ग्राहकों की संख्या कम होने से बिजनेस पर भी असर पड़ा, जिससे नुकसान लगातार बढ़ता गया. फिलहाल कोर्ट के निर्देश के अनुसार, जब तक सभी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, रेस्टोरेंट बंद ही रहेगा। क्या है वन8 कम्यून? र‍िपोर्टो के मुताब‍िक- वन8 कम्यून (One8 Commune) विराट कोहली द्वारा स्थापित एक प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार सीरीज है. यह ब्रांड दिल्ली (एयरोसिटी), गुरुग्राम, पुणे, कोलकाता, नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थित है और वर्ल्ड लेवल के व्यंजनों, शानदार माहौल और जीवंत सामुदायिक भोजन (Dining) के लिए जाना जाता है.  यह विराट कोहली के 'वन8' ब्रांड का हिस्सा है और इसे ट्रू पैलेट हॉस्पिटैलिटी के साथ पार्टनरश‍िप में चलाया जाता है। 

दिल्ली को 47 रनों से मात, अभिषेक का शतक और मलिंगा का 4 विकेट का शानदार प्रदर्शन

हैदराबाद  सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला गया. जिसमें हैदराबाद ने 47 रनों से जीत हासिल की. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ जहां टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की नाबाद 135 रनों की आतिशी पारी के दम पर 242 रन बनाए थे. जिसके जवाब में उतरी दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी।  मलिंगा ने झटके 4 विकेट 243 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में पथुम निसांका अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच कमाल की साझेदारी हुई. लेकिन 10वें ओवर में केएल राहुल अपना विकेट गंवा बैठे. राहुल ने 37 रन बनाए. इसके बाद ईशान मलिंगा ने नीतीश राणा और डेविड मिलर को बैक-टू-बैक आउट करके दिल्ली को बड़ा झटका दिया।  इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन ईशान मलिंगा ने उनका विकेट झटक लिया. ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके. आखिरकार दिल्ली की टीम 195 रन ही बना सकी।  अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची हैदराबाद इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ते हुए अंक तालिका में तीसरे पायदान पर जगह बना ली है. हैदराबाद के 7 मैच में अब 8 अंक हो गए हैं. वहीं, दिल्ली की टीम 5वें नंबर पर है. पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ नंबर वन है।  ऐसे रही हैदराबाद की बैटिंग पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए पारी का आगाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की. पारवरप्ले यानी 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 67-0 था. 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने केवल 25 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी. लेकिन इसी ओवर में हैदराबाद को पहला झटका लगा जब हेड 37 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा नहीं रुके. उन्होंने केवल 47 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. अपनी शतकीय पारी के दौरान अभिषेक ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए।  लेकिन इसके बाद भी अभिषेक नहीं रुके उन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए. अभिषेक ने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के जड़े. जिसके दम पर हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए।  तूफानी सेंचुरी से अभिषेक ने की विराट की बराबरी अभिषेक शर्मा ने मंगलवार, 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर टी20 बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा पेश किया. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी लगा दी।  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन अभिषेक शर्मा ने सपाट पिच का भरपूर फायदा उठाया. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की खूब खबर ली. अभिषेक ने सिर्फ 47 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया. अभिषेक ने 68 गेंद पर 135 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 ही छक्के लगाए. उनकी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए।  अभिषेक शर्मा का यह आईपीएल में यह दूसरा शतक था जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए. यह दूसरा मौका था जब अभिषेक ने एक टी20 पारी में 10 या छक्के लगाए हों. सिर्फ क्रिस गेल ही ऐसे हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक से ज्यादा बार ऐसा किया है. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली के भारतीय रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. यह टी20 क्रिकेट में अभिषेक की 9वीं सेंचुरी थी. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अब विराट के साथ अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक क्रिस गेल ने लगाए हैं. गेल ने 22 शतक लगाए हैं. बाबर आजम ने 12 और डेविड वॉर्नर ने 10 शतक लगाए हैं. नौ शतक लगाने वालों में अभिषेक और विराट के साथ ही क्विंटन डि कॉक, राइली रूसो और साहिबजादा फरहान हैं।  अभिषेक को किस्मत का साथ भी मिला. जब वह 49 के निजी स्कोर पर थे वह रनआउट से बच गए थे जब केएल राहुल ने उन्हें रनआउट करने का मौका गंवा दिया था।  अभिषेक ने नाबाद 135 रन बनाए. यह आईपीएल में पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 175 रन बनाए थे. उन्होंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में 175 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद ब्रैंडन मैकलम ने 158 नाबाद (केकेआर बनाम आरसीबी, 2008) यह आईपीएल का पहला ही मैच था।     

नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा, ‘विराट की वजह से ही क्रिकेट देखता हूं’

मुंबई  विराट कोहली और नोवाक जोकोविच। मौजूदा दौर में खेल की दुनिया के दो सबसे बड़े सितारे। एक क्रिकेट की दुनिया का किंग तो एक टेनिस जगत का बेताज बादशाह। दोनों अपने-अपने खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक। दोनों में दोस्ती भी है और एक दूसरे के लिए इज्जत भी। टेनिस आइकन नोवाक जोकोविच के देश सर्बिया में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय नहीं है लेकिन ये टेनिस स्टार क्रिकेट को फॉलो करता है। वजह सिर्फ एक हैं- विराट कोहली। खेल की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स' से इतर एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में जोकोविच ने किंग कोहली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही उन्होंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया। उन्होंने साथ में ये उम्मीद भी जताई कि जब भी वह कभी भारत जाएंगे तो कोहली उनके साथ जरूर रहेंगे। जोकोविच ने जल्द ही भारत आने की भी बात कही। नोवाक जोकोविच ने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में कहा, 'विराट कोहली मेरे दोस्त हैं और ऐसे शख्स हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं, प्रशंसा करता हूं। ईमानदारी से कहें तो उनकी वजह से ही मैंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया। मैंने पहले भी इसे फॉलो किया लेकिन उनके जरिये और ज्यादा फॉलो करने शुरू किया। हम संपर्क में रहते हैं और उम्मीद करता हूं कि मैं जब भी आऊंगा (भारत), मैं कहना तो नहीं चाहता, लेकिन मैं जब भी भारत आऊंगा, वह मेरे साथ हो सकते हैं। हम थोड़ा बहुत टेनिस खेलेंगे और थोड़ा बहुत क्रिकेट। मस्ती करेंगे और स्पोर्ट का आनंद लेते हुए पॉजिटिव, गुड वाइब्स फैलाएंगे।' नोकाव जोकोविच ने खुद को भारत का फैन बताया। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही भारत आने का भी प्लान कर रहे हैं, जिसका वह लंबे समय से फैन रहे हैं। नोवाक जोकोविच टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने 24 बार ग्रैंड स्लैम जीता है। वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में मार्गरेट कोर्ट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। कोर्ट ने महिला टेनिस में ये कमाल किया था। नोवाक जोकोविच ने कहा, 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर भारतीय टेनिस और दुनियाभर के खेलप्रेमियों से सालों से जो सपोर्ट मिलता रहा है उस पर मेरा हमेशा प्यार, सम्मान और तारीफ का संदेश रहेगा। मेरा संदेश यह भी होगा- 'बहुत जल्द आपसे भारत में मिलेंगे' क्योंकि मुझे वहां जाने की जरूरत है। मैं पिछले कुछ सालों से भारत जाने की अच्छा रखता हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं भारत जाऊंगा, मैच खेलूंगा या कुछ हो सकता है, बस जाऊंगा। मैं खुद को भारतीय लोगों के बहुत करीब पाता हूं।' लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 की बात करें तो मैड्रिड में हुए इस भव्य समारोह में टेनिस का दबदबा रहा। कार्लोस अल्काराज और एरिना सबालेंका को क्रमशः स्पोर्ट्समैन और स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया।

मुंबई की शानदार वापसी, गुजरात को 99 रन से रौंदा, अश्वनी का कमाल

अहमदाबाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 31वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी 20 अप्रैल को खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 99 रन से अपने नाम कर लिया। एमआई ने गुजरात पर यह बड़ी जीत दर्ज की है। इसका फायदा उनको नेट रन रेट में मिलेगा। बता दें कि मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी हार के बाद पहली जीत थी। वहीं सीजन की एमआई की यह दूसरी जीत थी। उनके 4 अंक हो गए हैं। अब आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई 7वें पायदान पर आ गई है। गुजरात टाइटंस की बैटिंग पूरी तरह से फेल 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल हो गई। 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। गुजरात टाइटंस के लिए सर्वाधिक 26 रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी गुजरात का 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। 2 विकेट मिचेल सैंटनर- अल्लाह गजनफर को मिले। 1-1 विकेट हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने भी लिया।साई सुदर्शन पहली बॉल पर ही पारी के आउट हो गए थे। उनको जसप्रीत बुमराह ने डक पर आउट कर दिया था। बता दें कि साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में बुमराह की पहली विकेट बने। इन फॉर्म शुभमन गिल 14 तो जोस बटलर भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने ठोका तूफानी शतक तिलक वर्मा के नाबाद तूफानी शतक से मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 199 रन बनाने में सफल रही। तिलक ने आईपीएल के अपने पहले शतक के दौरान 45 गेंद में 8 चौकों और 7 छक्कों से नाबाद 101 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या (15 रन, 16 गेंद, एक चौका) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 और नमन धीर (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी भी की। गेंदबाजी में चमके अश्वनी कुमार 200 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को पहली गेंद पर ही तगड़ा झटका लगा. जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन को आउट कर इस सीजन अपनी पहली विकेट हासिल की. इसके बाद बाएं हाथ के मीडियम पेसर अश्वनी कुमार ने जलवा दिखाते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए. मिचेल सैंटनर और गजनफर ने 2-2 विकेट झटके. गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक 26 रन बनाए।  मुंबई ने आखिरी 4 ओवर में 73 रन जोड़े तिलक की पारी की बदौलत मुंबई की टीम अंतिम चार ओवर में 73 रन जोड़ने में सफल रही। टाइटंस की ओर से कागिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज ने 25 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 54 रन देकर 1-1 विकेट हासिल किया।

BCCI करने जा रहा है बड़ा बदलाव, श्रेयस अय्यर को T20 कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट में अगले कुछ महीनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मजबूत लाइन ने चयनकर्ताओं को बड़ा सोचने का मौका दिया है. आईपीएल लगातार मैच के लिए तैयार खिलाड़ी तैयार कर रहा है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 30-35 खिलाड़ियों का एक पूल बनाने की योजना बना रहा है, जो एक साथ दो मजबूत टी20 टीमें मैदान में उतार सके. एक ही मुख्य टीम से आगे की योजनाएं तुरंत बनानी होंगी क्योंकि इस साल के अंत में भारत को एक साथ कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने हैं, जिसमें एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज एक ही समय पर होंगी।  बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एनडीटीवी से कहा, “एशियन गेम्स और भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज एक ही समय पर होंगी. इसलिए हमें दो टी20 टीमें उतारने के बारे में सोचना होगा. अभी से 30-35 खिलाड़ियों का पूल बनाना जरूरी है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए बुलाया जा सके. आने वाले आयरलैंड दौरे के लिए, यूके के ज्यादातर दौरों की तरह, टीम में ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा. यही व्यवस्था एशियन गेम्स तक जारी रहेगी।  बोर्ड इस साल और भविष्य में भी एक साथ कई टूर्नामेंट के लिए योजना बना रहा है. अब क्रिकेट भी मल्टी-डिसिप्लिन स्पोर्टिंग इवेंट्स का हिस्सा बन गया है, जिसमें 2028 के ओलंपिक गेम्स भी शामिल हैं. फोकस गहराई, लचीलापन और तैयार रहने पर है. ये वे खूबियां हैं, जिनकी आज के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में सबसे ज्यादा जरूरत है।  आगामी आयरलैंड दौरा एक टेस्टिंग ग्राउंड के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे दौरों का इस्तेमाल आमतौर पर नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए किया जाता है. इस बार टीम में ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है, जो एशियन गेम्स तक बढ़े हुए टैलेंट पूल की लंबी योजना को दर्शाता है. भारत सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा, हालांकि इसका शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।  चयनकर्ताओं के विचार में जिन खिलाड़ियों के नाम हैं, वे आईपीएल के बढ़ते प्रभाव को दिखाते हैं. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, प्रियंश आर्य और अंगकृष रघुवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. रजत पाटीदार और आयुष बडोनी भी चयनकर्ताओं की नजर में हैं. शशांक सिंह और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। 

IPL 2026: वरुण का ‘दोहरा शतक’ और वैभव का विकेट, टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड

 नई दिल्ली वरुण चक्रवर्ती ने दमदार वापसी करते हुए रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार स्पेल डाला और राजस्थान रॉयल्स को 155/9 के स्कोर पर रोक दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में उन्होंने इतिहास भी रच दिया. वरुण चक्रवर्ती अब T20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 155 पारियों में हासिल की, जिससे उन्होंने Kuldeep Yadav (160 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  सबसे तेज 200 T20 विकेट लेने वाले भारतीय (पारियों के हिसाब से) * अर्शदीप सिंह – 151 * वरुण चक्रवर्ती – 155 * कुलदीप यादव – 160 * जयदेव उनादकट – 162 * मोहम्मद शमी – 165 कैसे आया ऐतिहासिक विकेट? चक्रवर्ती ने अपना 200वां विकेट वैभव सूर्यवंशी को आउट कर हासिल किया. उन्होंने अपनी पहली ही ओवर में फ्लाइटेड गेंद पर बल्लेबाज़ को फंसाया, जहां डीप मिडविकेट पर Ramandeep Singh ने कैच पकड़ा. राजस्थान ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए तेज शुरुआत की. Yashasvi Jaiswal और सूर्यवंशी ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े. चक्रवर्ती ने 3/14 का शानदार स्पेल डाला. उन्होंने एक ही स्पेल में लगातार ओवर डालते हुए राजस्थान की कमर तोड़ दी।  इस मुकाबले की बात करें तो राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन जैसे ही वैभव और सूर्यवंशी का विकेट गिरा. केकेआर के गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया और पूरी टीम को 155 के स्कोर पर ही रोक दिया।  वरुण ने कमाल की गेंदबाजी की. उनके लिए ये स्पेल इसलिए भी शानदार है क्योंकि लंबे समय से वरुण फॉर्म में नहीं दिखे हैं. विकेटों के लिए उन्हें जूझते पाया गया है, जिसका खामियाजा केकेआर को भी भुगतना पड़ा. केकेआर इकलौती टीम है जिसे इस सीजन जीत के लिए तरसना पड़ा है. लेकिन अब धीरे-धीरे केकेआर की टीम रंग में दिख रही है।   

गुजरात और मुंबई की आज होगी भिड़ंत, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली राहत

 अहमदाबाद  आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. दोनों टीमें अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं. मुंबई इंडियंस ने पिछला मुकाबला हारा है, तो गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली है. ऐसे में देखना है कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारने में सफल होती है।  हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 8 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ तीन मैच जीत पाई है. दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो जीटी ने एमआई के खिलाफ 233 रनों का विशाल स्कोर किया है।  इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमें अब तक 5-5 मुकाबले खेली हैं. गुजरात टाइटंस इस सीजन में अब तक खेले गए पांच मैचों में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट्स टेबल में गुजरात पांचवें पायदान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस अब तक कुछ खास नहीं कर पाई है. मुंबई इंडियंस अब तक खेले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, जबकि उसको 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस प्लाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।  रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया ये अपडेट प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस म्हाम्ब्रे ने बताया कि रोहित शर्मा और सैंटनर दोनों फिट हैं. उन्होंने कहा कि रोहित नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. सैंटनर भी अब पूरी तरह ठीक हैं, जो पिछले मैच में बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे।  हालांकि, रोहित को लेकर अभी थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है. PBKS के खिलाफ मैच से पहले भी उन्होंने प्रैक्टिस की थी, लेकिन कप्तान हार्दिक ने टॉस के समय कहा था कि रोहित “एक-दो मैच और मिस कर सकते हैं.” ऐसे में संभव है कि उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए थोड़ा और समय दिया जाए।  रोहित की वापसी से बदलेगा टीम कॉम्बिनेशन रोहित शर्मा की वापसी से MI का बैलेंस बेहतर होगा. उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने क्विंटन डिकॉक को मौका दिया था, जिन्होंने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया था. ऐसे में अगर रोहित की वापसी होती है तो फिर डिकॉक और रिकेल्टन में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा।    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (संभावित): शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा. मुंबई इंडियंस (संभावित): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह. 

IPL के बीच रोमांचक पल, विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

वृंदावन आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे. दोनों का यह वृंदावन दौरा अक्षय तृतीया के खास मौके पर हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. विराट और अनुष्का पहले भी कई बार इस आश्रम में नजर आ चुके हैं. अपने पिछले दौरों के दौरान दोनों को संत के साथ जीवन के मूल मंत्र, माफ़ी के महत्व और रिश्तों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते देखा गया था।  वृंदावन पहुंचने से पहले यह कपल बेंगलुरु में स्पॉट हुआ था. बता दें कि विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में गरज रहा है. उनकी टीम आरसीबी भी इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रही है।  आईपीएल में आरसीबी का जलवा आरसीबी की बात करें तो इस सीजन वह कमाल की लय में है. टीम ने अबतक 6 मैच खेले हैं और उसे 4 में जीत मिली है और 8 अंकों के साथ वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. पहले नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है जो इस सीजन अब तक अजेय रही है।  कोहली का कैसा है प्रदर्शन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें पहले नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. जिन्होंने 6 मैच में 283 रन बनाए हैं. वहीं, किंग कोहली ने 6 मैच में 247 रन बनाए हैं. अबतक कोहली ने 28 चौके और 6 छक्के जड़े हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से दो फिफ्टी भी आई है। 

शेफाली वर्मा का धमाल, T20 में सबसे तेज शतक, मंधाना-हरमनप्रीत से भी आगे

 नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. शेफाली 22 साल और 81 दिन की उम्र में 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं. उन्होंने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में हासिल किया, जो डरबन के मैदान पर रविवार (19 अप्रैल) को खेला गया।  जेमिमा का रिकॉर्ड टूटा शेफाली ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 महिला एशिया कप के दौरान 23 साल और 327 दिन की उम्र में 100 T20I पूरे किए थे. शेफाली इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उनसे आगे सिर्फ रवांडा की Gisele Ishimwe और Henriette Ishimwe हैं।  भारत की पांचवीं महिला वह भारत की पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 100 T20I खेले हैं. इस क्लब में पहले से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स शामिल हैं।  शेफाली का सफर: 15 साल में डेब्यू, अब 100 मैच शेफाली वर्मा ने 2019 में सिर्फ 15 साल 239 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने आक्रामक खेल और निडर अंदाज़ से उन्होंने शुरुआत से ही अलग पहचान बना ली. 2019 महिला T20 चैलेंज में Mithali Raj की कप्तानी वाली वेलोसिटी टीम के लिए खेलते हुए शेफाली ने बड़े-बड़े गेंदबाज़ों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाज़ी की और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।  टेस्ट में भी दिखाया दम शेफाली सिर्फ T20 तक सीमित नहीं रहीं. 2024 में चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा, जो उस समय महिला टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक था।  बड़े मौकों पर शेफाली का प्रदर्शन और निखरकर सामने आया है. पिछले साल भारत के महिला वर्ल्ड कप जीत में उन्होंने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 रन बनाए और विकेट भी लिए। 

पंजाब किंग्स का अजेय अभियान जारी, लखनऊ पर 54 रन से शानदार जीत – रिकॉर्ड्स की हुई बारिश

नईदिल्ली  आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 54 रनों से शानदार जीत हासिल की. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब ने प्रियांश आर्य और कॉनली के तूफानी फिफ्टी के दम पर 254 रन बनाए थे. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।  चेज नहीं कर सकी लखनऊ की टीम 255 रनों के जवाब में उतरी लखनऊ को शुरुआत ठीक ठाक मिली थी. मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने 61 रन जोड़ लिए थे. लेकिन फिर छठे ओवर में आयुष अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ऋषभ पंत ने मार्श के साथ अच्छी पारी खेली. लेकिन मार्श 40 और पंत 23 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए. इनका विकेट गिरते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई।  आखिरी ओवरों में एडम मार्करम और मुकुल चौधरी ने कोशिश जरूर की . लेकिन पंजाब की टीम ने इस मैच को आसानी से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही 6 मैचों में पंजाब के पास 11 अंक हो गए हैं. वहीं, लखनऊ की टीम 6 मैच में केवल 4 अंक ही बंटोर सकी है।  प्रियांश आर्य-कॉनली के तूफान से कई रिकॉर्ड ध्वस्त पंजाब और लखनऊ के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में खूब चौके-छक्के देखने को मिले. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की. उनकी खतरनाक बैटिंग देखकर हर कोई सन्न रह गया. जिसकी बदौलत पंजाब ने इस मैच में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।  पंजाब की शुरुआत खराब रही थी, जब प्रभसिमरन सिंह गोल्डन डक पर आउट हो गए. इसके बाद प्रियांश और कॉनली ने पारी को संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाज़ी की और महज 80 गेंदों में 182 रन जोड़ दिए. प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन बनाए और शतक से चूक गए, जबकि कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए।  बन गया ये रिकॉर्ड यह साझेदारी पंजाब किंग्स के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे आगे सिर्फ शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट (206 रन, 2011) और मयंक अग्रवाल और केएल राहुल (183 रन) की जोड़ियां हैं. दोनों बल्लेबाज़ों ने लखनऊ के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की. साझेदारी का रन रेट 13.65 रहा, जो PBKS के लिए 100+ रन की साझेदारियों में चौथा सबसे तेज है।  मैच का सबसे महंगा ओवर 12वां रहा, जब Aiden Markram के ओवर में 32 रन बने. इस ओवर में कोनोली और प्रियांश दोनों ने दो-दो छक्के लगाए. यह Lucknow Super Giants के किसी भी गेंदबाज़ का सबसे महंगा ओवर बन गया, जिसने Ravi Bishnoi के 2022 एलिमिनेटर में दिए गए 27 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।  पंजाब की यह विस्फोटक बल्लेबाज़ी एक बार फिर दिखाती है कि टीम इस सीजन खिताब की प्रबल दावेदार क्यों मानी जा रही है।  प्रियांश ने मारे 9 छक्के इस मुकाबले में प्रियांश ने 37 गेंदों में 93 रन जड़े. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए. वहीं, कूपर कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए और उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए।  ऐसे रही पंजाब की बैटिंग पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. और पहले ही ओवर में शमी ने प्रभसिमरन सिंह का विकेट झटक लिया. लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तूफान मचा दिया. दोनों ने चंडीगढ़ में छक्के-चौकों की बारिश की. दोनों के बीच कमाल की साझेदारी हुई. लेकिन ये खतरनाक साझेदारी तोड़ी प्रिंस यादव ने जिन्होंने कॉनली का विकेट झटका. लेकिन दोनों के बीच 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी हुई. कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए और 7 छक्के लगाए।  इसके बाद प्रियांश आर्य भी अगले ही ओवर में चलते बने. लेकिन प्रियांश ने 37 गेंद में 93 रन ठोके. अपनी पारी में प्रियांश ने 4 चौके और 9 छक्के लगाए. इसके बाद नेहाल वढेरा ने 13 और शशांक सिंह ने 17 रन बनाए, जिसके दम पर पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए।