samacharsecretary.com

KKR बनाम LSG पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड आंकड़े, जानें आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता आईपीएल के 19वें सीजन का 15वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants) के बीच कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम (Eden Gardens Cricket Stadium Kolkata) में 9 अप्रैल 2026 दिन गुरूवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अपने पहले तीन में से दो मुकाबले हारकर (एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा) उतरने वाली है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने पहले दो में से एक मुकाबला हारकर और एक मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। इस मुकाबले में कोलकाता की कप्तानी जहां एक बार फिर आजिंक्य (Ajinkya Rahane) करेंगे। वहीं लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करते नजर आएंगे। आईपीएल 2026 में आज का मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने जा रहा है। जहां कोलकाता की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने शुरुआती तीन में से दो मुकाबले हारे हैं और उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक आईपीएल 2026 में अपने पहले दो मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसी स्थिति में कोलकाता नाईट राइडर्स इस मैच को जीतकर चाहेगी कि इस सीजन में वह पहली जीत दर्ज करके अंक तालिका में थोड़ा आगे बढ़े। वहीं लखनऊ की टीम चाहेगी कि पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी वह अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखे। कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस स्टेडियम पर टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 163 रन रहा है। ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई गई है। यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। हालांकि, खेल की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को यहां थोड़ी मदद मिलती है। इसके बाद पिच पर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। अगर एक बार बल्लेबाज की निगाह यहां जम गई तो वह बड़ी आसानी से लंबे-लंबे शॉट्स लगा सकते हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड-टू-हेड के आंकड़े कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 4 बार बाजी लखनऊ की टीम ने मारी है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 6 में से सिर्फ 2 मैच अपने नाम किये हैं। IPL 2025 में इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला हुआ था। जिसमें LSG ने केकेआर को 4 रन हराकर मैच अपने नाम किया था। वहीं IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैच KKR ने जीते थे। आज के मुकाबले में कोलकाता और लखनऊ के किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें? आईपीएल 2026 में जब आज तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। कोलकाता को अपने कप्तान आजिंक्य रहाणे से एक अदद ओपनिंग पारी की उम्मीद होगी। इसके अलावा उप-कप्तान रिंकू सिंह, फिन एलेन, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में बात करें तो केकेआर को सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी से उम्मीद रहेगी। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की टीम को कप्तान ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। उनके अलावा आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी और मोहसिन खान से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 में टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीम (Kolkata Knight Riders Full Squads)- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी। लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की टीम (Lucknow Super Giants Full Squads)- ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

दिल्ली के दिल तोड़े आखिरी गेंद का ड्रामा और मिलर का बड़ा गलती

नईदिल्ली  इंडियन प्रीमियर लीग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 8 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. मैच का नतीजा अंतिम गेंद तक झूलता रहा, जहां डेविड मिलर की एक छोटी सी चूक दिल्ली पर भारी पड़ गई.यह मुकाबला द‍िल्ली के अरुण जेटली स्टेड‍ियम में खेला गया।  211 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और जीत से महज एक रन दूर रह गई।  आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे. मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को आखिरी गेंद तक पहुंचा दिया. लेकिन चौथी गेंद पर सिंगल लेने से इनकार करना उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।  अंतिम गेंद पर दिल्ली को 2 रन चाहिए थे. प्रसिद्ध ने धीमी बाउंसर डाली, जिसे मिलर कनेक्ट नहीं कर सके. रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव क्रीज से बाहर रह गए और जोस बटलर ने स्टंपिंग कर मैच गुजरात की झोली में डाल दिया. दिल्ली ने वाइड के लिए रिव्यू लिया, लेकिन गेंद सही करार दी गई।  जान‍िए आख‍िरी ओवर का रोमांच  19वें ओवर तक टाइटन्स का खेल पूरी तरह नियंत्रण में था और घरेलू टीम को अंतिम दो ओवरों में 36 रन चाहिए थे. इससे पहले वो स‍िराज के ओवर में 23 रन जड़ चुके थे।  प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम छह गेंदों पर 13 रन का बचाव करना था.विप्रज निगम पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद आउट हो गए, जिससे मिलर को अंतिम तीन गेंदों पर 8 रन बनाने थे.इसके बाद चौथी गेंद पर लॉन्ग-ऑफ पर एक बड़ा हिट लगाया गया जिसने दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगभग मैच तय कर दिया।  लेकिन पांचवी गेंद जो प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड मिलर को फेंकी, उस पर कोई रन नहीं नहीं आया. शॉर्ट ऑफ लेंथ की बॉल को एंगल से खेला, मिलर ने घूमकर डीप स्क्वायर लेग पर पुल किया. जब कुलदीप को वापस भेजा गया तो वह आधे रास्ते पर थे. मिलर खुद ऐसा करना चाहते थे. अगर स्कोर बराबर होता तो सिंगल मिल जाता और अगर कुलदीप चूक भी जाते, तो भी मैच टाई हो जाता. इसके बाद समीकरण 1 गेंद पर 2 रन हो गया।  आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे, प्रसिद्ध ने धीमी बाउंसर फेंकी जिसे मिलर ने कनेक्ट नहीं किया, और रन के लिए चले गए, जिससे कुलदीप यादव क्रीज से बाहर हो गए।  रिव्यू में वाइड बताया गया लेकिन इसे फेयर डिलीवरी माना गया, जिससे मिलर निराश हुए.यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन की पहली हार थी, जबकि टाइटन्स ने आखिरकार तीसरी कोशिश में पूरे पॉइंट हासिल किए।  10 साल में वॉशिंगटन सुंदर ने जड़ी पहली IPL फिफ्टी सुंदर को भारत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिना जाता है, लेकिन आईपीएल में अपने पहले अर्धशतक तक पहुंचने में उन्हें पूरे 10 साल लग गए. 68 मैच और 48 पारियों के बाद सुंदर ने आखिरकार बल्ला उठाकर जश्न मनाया।  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए. उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. यह पारी सिर्फ एक अर्धशतक नहीं थी, बल्कि वॉशिंगटन सुंदर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है. अपने पूरे आईपीएल करियर में सुंदर को बल्लेबाजी के पर्याप्त मौके नहीं मिले और जब भी मौका मिला, वह उसे बड़े स्कोर में बदल नहीं पाए।  इससे पहले आईपीएल में उनका सबसे बड़ा स्कोर 49 रन था, जो उन्होंने पिछले सीजन में बनाया था. बता दें कि सुंदर ने 2017 में पहली बार आईपीएल खेला था. लेकिन उनके बल्ले से फिफ्टी नहीं आई थी. आईपीएल में सुंदर ने 4 टीमों के लिए खेला है और अबतक कुल 588 रन बनाए हैं।  इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने जोस बटलर के साथ मिलकर 103 रन की साझेदारी की. बटलर ने भी अर्धशतक लगाया और दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर मैच का रुख बदल दिया. ऐसी रही सुंदर की बल्लेबाजी सुंदर की पारी को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है. शुरुआत में उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में लगभग 29 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने थोड़ा समय लिया और अगली 16 गेंदों में 15 रन जोड़े. फिर आखिरी चरण में उन्होंने दोबारा तेजी से रन बनाना शुरू किया।  गुजरात टाइटंस ने अंत में 4 विकेट पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह स्कोर ऐसे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ आया, जिसे मजबूत माना जाता है।  बटलर-ग‍िल-सुंदर चमके इससे पहले, जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई. उन्होंने मुकेश कुमार के एक ओवर में तीन छक्कों सहित 23 रन बटोरे. पावरप्ले में दिल्ली ने 68 रन बना लिए थे।  बटलर के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच छक्के शामिल थे. वॉशिंगटन सुंदर ने भी 32 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए।  दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 52 गेंदों में 92 रन की पारी खेली, जबकि पथुम निसांका ने 41 रन बनाए. दोनों के बीच 76 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी।  हालांकि, म‍िड‍िल ओवर्स में राशिद खान ने तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया. इसके बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई. आखिरी ओवर से पहले दिल्ली को 36 रन चाहिए थे. मिलर ने मोहम्मद सिराज के ओवर में 23 रन बनाकर मैच में जान डाल दी, लेकिन अंत में उनकी एक गलती टीम को भारी पड़ गई।   म‍िलर का ओवरकॉन्फ‍िडेंस पड़ा द‍िल्ली पर भारी सीजन की शुरुआत में लगातार दो करीबी मुकाबले हारने वाली गुजरात टीम इस बार आखिरकार जीत की ओर झुकी. हालांकि, दिल्ली के डेविड मिलर लगभग हीरो बन गए थे, लेकिन आखिरी दो गेंदों में लिया गया उनका फैसला टीम पर भारी पड़ गया।  मैच का टर्निंग पॉइंट: राशिद का जादू गुजरात की जीत के असली हीरो राशिद खान रहे. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके. 10वें ओवर में … Read more

केकेआर बनाम एलएसजी, बारिश का साया और सुनील नरेन की वापसी पर नजर

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगी। KKR ने इस सीजन 3 मुकाबले खेले हैं। 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। वहीं, LSG ने 2 मैच खेले हैं। ऋषभ पंत की टीम को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है। आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। KKR के खिलाफ LSG का पलड़ा रहा है भारी IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान LSG ने 4 मैच में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, KKR की टीम सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर पाई है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था। उस मैच को LSG ने 4 रन से अपने नाम किया था। IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और उसे KKR ने जीता था। ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन LSG के खिलाफ मुकाबले में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो सकती है। ये दोनों खिलाड़ी पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पिछले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। KKR के बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें होंगी। ऐसे में रिंकू सिंह और अजिंक्य रहाणे बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है LSG पिछले मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद LSG अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी। ऋषभ पंत एक ताबड़तोड़ पारी खेलना चाहेंगे। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से एक और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। निकोलस पूरन अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे। संभावित एकादश: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर KKR: फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया। LSG: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्किया और हिम्मत सिंह। कैसा होगा पिच का मिजाज? ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं। इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं। यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। ऐसा रहेगा कोलकाता का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 9 अप्रैल को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 90 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में बारिश मैच के दौरान खलल डाल सकती है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 39.57 की औसत और 146.56 की स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए हैं। रहाणे के बल्ले से पिछले 10 मैच में 143.08 की स्ट्राइक रेट से 269 रन निकले हैं। LSG के लिए मार्श ने पिछले 10 मैच में 41.1 की औसत से 411 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में वरुण ने पिछले 9 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। LSG के आवेश के नाम पिछले 9 मैच में 11 विकेट है। कब और कहां देखें मुकाबला? KKR और LSG के बीच यह मुकाबला 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

दिल्ली कैपिटल्स, जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से कोटला में उतरेगी टीम

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अब धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है और इसी कड़ी में 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेड‍ियम मैदान पर एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. द‍िल्ली कैप‍िटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला टूर्नामेंट का 14वां मैच है, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. द‍िल्ली अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से अरुण जेटली के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जो इस समय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संघर्ष कर रही है. दिल्ली के लिए अब तक के मुकाबले लगभग परफेक्ट रहे हैं, खासकर गेंदबाजी में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है.   बल्लेबाजी में 22 वर्षीय समीर र‍िजवी ने बड़ी जिम्मेदारी संभाली है और सीजन की शुरुआत में ही खुद को साबित किया है. उन्होंने लगातार तीसरा आईपीएल अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूती दी है. हालांकि, टीम को अपने टॉप ऑर्डर से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. केएल राहुल अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन जिस तरह से वह आउट हुए हैं, उससे साफ है कि उनकी फॉर्म लौटना सिर्फ समय की बात है. वहीं नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे नीतीश राणा पर दबाव बढ़ता जा रहा है. श्रीलंका के पथम न‍िसंका ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी कर लय हासिल की, जिससे उन्हें गुजरात के तेज गेंदबाजों कग‍िसो रबाडा और मोहम्मद स‍िराज के खिलाफ पावरप्ले में चुनौती देने का आत्मविश्वास मिला है. गेंदबाजी में मुकेश कुमार प्रभावी रहे हैं, जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में शानदार भूमिका निभाई है. लुंगी एनग‍िडी की मौजूदगी से आक्रमण और मजबूत हुआ है, जिसमें कुलदीप यादव और टी नटराजन जैसे गेंदबाज शामिल हैं. दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स  की हालत चिंताजनक बनी हुई है. टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाए हैं और बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भरता साफ दिखी है. साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन मिडिल ऑर्डर जिसमें ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया शामिल हैं, उसे भुना नहीं सका. कप्तान शुभमन ग‍िल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन स्टैंड-इन कप्तान राश‍िद खान के अनुसार वह इस मैच के लिए फिट हो सकते हैं. गेंदबाजी में भी गुजरात को सुधार की जरूरत है. मोहम्मद स‍िराज और कग‍िसो रबाडा महंगे साबित हुए हैं, जबकि प्रस‍िद्ध कृष्णा निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं. हालांकि राश‍िद खान ने अच्छी लय पकड़ी है और युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने प्रभावित किया है. दिल्ली का कोटला मैदान (अरुण जेटली स्टेड‍ियम) आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहता है, लेकिन पिछले मैच में यहां कम स्कोर देखने को मिला था. तब मुंबई ने महज 162 रन बनाए थे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शाम के मुकाबले में पिच कैसा व्यवहार करती है. गुजरात vs द‍िल्ली हेड टू हेड   कुल मैच :7 द‍िल्ली जीता : 3 गुजरात जीता: 4 द‍िल्ली की टीम रहेगी अनचेंज द‍िल्ली अपने लगातार दो मैच जीती है, ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं शुभमन ग‍िल के आने से टीम से बाहर कौन आएगा, यह देखने वाली बात होगी. द‍िल्ली कैप‍िटल्स की आज के मैच की संभाव‍ित प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम न‍िसंका, नीतीश राणा, व‍िप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार. द‍िल्ली कैप‍िटल्स इम्पैक्ट ऑप्शन: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर. गुजरात टाइटन्स की आज के मैच की संभाव‍ित प्लेइंग XI  शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान , कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट ऑप्शन: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव दिल्ली कैपिटल्स  का स्क्वॉड: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, व‍िप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब नबी दार, पथुम निसंका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जाधव मंडल, साहिल पारख. गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान.    

नया रिकॉर्ड, सानिया मिर्जा के बाद W100 फाइनल में पहुंचीं वैष्णवी अडकर

नई दिल्ली  भारतीय टेनिस में 21 साल की वैष्णवी अडकर (Vaishnavi Adkar) नई स्टार बनकर उभरी हैं। उन्होंने साल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत की नई महिला सिंगल्स नंबर 1 खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। पुणे की इस युवा खिलाड़ी ने वर्ल्ड रैंकिंग में 643 से छलांग लगाकर 383 वां स्थान हासिल किया है। वैष्णवी अडकर ने रचा इतिहास दरअसल, ताजा रैंकिंग में वैष्णवी अडकर ने सहजा यमलापल्ली (Sahaja Yamalapalli (384)) को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजीशन हासिल की, जबकि वैदेही चौधरी और श्रीवल्ली रश्मिका क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। बिली जीन किंग कप में बड़ी जिम्मेदारी वैष्णवी इस समय नई दिल्ली में बिली जीन किंग कप (पूर्व में फेड कप) 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। टीम को उनसे और सहाजा से सिंगल्स में काफी उम्मीदें हैं, जबकि डबल्स में अंकिता रैना और रुतुजा भोसले अहम भूमिका निभा सकती हैं। ITF सर्किट में धमाकेदार प्रदर्शन वैष्णवी की इस उछाल के पीछे ITF सर्किट में उनका लगातार शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने बेंगलुरु में W100 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा। वह 2009 में सानिया मिर्जा के बाद W100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं, जब वह बेंगलुरु में उपविजेता रहीं। इस उपलब्धि ने ITF सर्किट पर उनके बढ़ते कद को और ऊंचा कर दिया। इसके बाद कालाबुरागी में उन्होंने खिताब जीतकर अपने फॉर्म को और मजबूत किया। फाइनल में उन्होंने अंकिता रैना को 7-6(3), 6-4 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में टॉप सीड जैसमिजन गिम्ब्रेरे को हराकर सबको चौंका दिया। वैष्णवी ने डबल्स में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकिता रैना के साथ मिलकर खिताब जीता। 2026 में उनकी यह निरंतर सफलता उन्हें भारतीय टेनिस की नई उम्मीद के रूप में स्थापित कर रही है।  

स्वर्ण पदक, भारतीय निशानेबाजों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

प्रेट्र, ग्रेनाडा  भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश नेलावल्ली ने मंगलवार को राइफल और पिस्टल के आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम वर्ग में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पलक और मुकेश की भारतीय जोड़ी ने कुल 487.7 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया जो कि जूनियर विश्व रिकॉर्ड भी है। इस जोड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 581 अंक के साथ पदक दौर में जगह बनाई थी। चीनी-हंगरी ने भी जीते मेडल कियानसुन याओ और काई हू की चीन की जोड़ी ने 484.8 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि वेरोनिका मेजर और अकोस कैरोली नागी की हंगरी की जोड़ी ने फाइनल में कुल 414.9 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पलक-मुकेश का धांसू प्रदर्शन पलक ने फाइनल में 243.0 जबकि मुकेश ने 244.7 अंक बनाए। क्वालीफिकेशन दौर में पलक और मुकेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। उनसे आगे चीन की जोड़ी थी जिसने 586 अंक जुटाए। पलक (18 साल) पहली बार 2023 एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत मुकाबले में स्वर्ण और टीम वर्ग में रजत पदक जीतकर सुर्खियों में आईं थी। उन्होंने 242.1 अंक का एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाकर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भी कोटा पक्का कर लिया था। मुकेश भी भारतीय पिस्टल निशानेबाजी के एक उभरते हुए सितारे हैं और जूनियर विश्व चैंपियन हैं।

Asian Boxing, फाइनल में पहुंचे 4 और भारतीय, अब गोल्ड पर निशाना

उलानबटोर  मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गईं है। वहीं विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) और सचिन सिवाच (60 किग्रा) ने भी फाइनल में जगह बनाई है। अब यह चारों मुक्केबाज फाइनल में स्वर्ण के लिए पंच लगाएंगे। इसके साथ ही टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक के लिए खेलने वाले भारतीय मुक्केबाजों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। वहीं आकाश (75 किग्रा), लोकेश (85 किग्रा), नरेंदर बेरवाल (90 प्लस) और हर्ष चौधरी (90 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने थाईलैंड की थिपसाशा योदवारी को 4-1 से हराया। अब उनका सामना मंगोलिया की मुक्केबाज नोमुंदारी एंख अमगालान से होगा। वहीं जैस्मीन ने 57 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान की निजिना उक्तामोवा को 3-2 से हराया। अब वह थाईलैंड की पुनरावी रयूनरोस से खेलेंगी। पुरूष वर्ग में विश्वनाथ ने जोर्डन के हुताइफा एशिश को 5-0 से हराया। विश्व कप पदक विजेता सचिन ने थाईलैंड के साकदा रूआमथाम को 4-1 से मात दी। हालांकि, भारत के आकाश को उजबेकिस्तान के जावोखिर अब्दुरखिमोव ने 4-1 से हराया, जबकि लोकेश उजबेकिस्तान के जासुरबेक युलदोशेव से 5-0 से हार गए। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंदर को चीन के बायिकेवुजी दानाबीके ने 4-1 से हराया और हर्ष चौधरी को ताजिकिस्तान के परवेज करीमोव ने 4-1 से मात दी।  

DC vs GT मैच में बारिश बन सकती है विलेन, जानें अरुण जेटली स्टेडियम के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आज एक दूसरे के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपना-अपना तीसरा मैच खेलेंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी टीम अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच में जीत हासिल की थी। आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है, लेकिन मैच से पहले बारिश की संभावना है। आईपीएल में पिछला मैच राजस्थान बनाम मुंबई भी बारिश से प्रभावित रहा। आज फिर बारिश मैच में विलेन बन सकती है, क्योंकि दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली बनाम गुजरात मैच में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में आज बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, बादल छाए रहेंगे और मौसम पिच पर भी असर डालेगी। टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए इस कंडीशन में पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही रहेगा। मौसम में नमी देखने को मिलेगी, जो बल्लेबाजी के लिए चुनौती पेश करेगा। मौसम को देखते हुए आज तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, उन्हें सीम मूवमेंट मिलेगा। AccuWeather के अनुसार, 8 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना 40-45 प्रतिशत और ओस बिंदु 16°C रहेगा। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश की आशंका है, लेकिन 12 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलेगा। दोपहर होते यानी 1 बजे तक 45 से 50 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, 4 बजे के बाद ये अनुमान करीब 20 प्रतिशत रह जाएगा। शाम करीब 6 से 7 बजे के दौरान 10-15 प्रतिशत बारिश के होने की आस है। ऐसे में माना जा रहा है बारिश की वजह से मैच में बाधा आना तय है। कहां देखें DC vs GT का लाइव मैच? दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस आज 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा, जबकि जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। DC vs GT: दोनों टीमें इस प्रकार- Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads- अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख। Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads- शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।

गुवाहाटी में चला यशस्वी का जादू, बुमराह और चाहर के खिलाफ बनाया खास प्लान, राजस्थान की जीत की हैट्रिक

गुवाहाटी  आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। बारिश की वजह से 11-11 ओवर के इस मैच में एमआई को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। आरआर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पावरप्ले के लेकर क्या था राजस्थान रॉयल्स का प्लान? यशस्वी जायसवाल ने मैच के बाद कहा, 'पावरप्ले सिर्फ 3 ओवर का था, तो मैं सोच रहा था कि किस गेंदबाज को टारगेट किया जा सकता है। दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए, तो मैंने उन्हें टारगेट करने का प्लान बनाया। इसके बाद वैभव ने जसप्रीत बुमराह पर चार्ज किया।' वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में क्या बोले यशस्वी जायसवाल जायसवाल ने कहा, 'मैच के दौरान वह पूरी तरह खेल में डूबे रहते हैं और लगातार यह सोचते हैं कि कौन से शॉट खेलने हैं और किस गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक होना है। वह लगातार नए शॉट्स पर काम करते हैं और अलग-अलग पिच के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। किसी समय खास शॉट खेलने की जरूरत होती है, तो वह बिना हिचक उसे खेलने की कोशिश करते हैं। साथ ही हर स्थिति को समझकर खेलते हैं और टीम की जरूरत के मुताबिक अपना गेम बदलते हैं।' जायसवाल ने अपने ओपनिंग साझीदार वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, 'वह शानदार खेल रहा है और काफी मेहनत कर रहा है। हम दोनों एक दूसरे से बात करते रहते हैं और एक-दूसरे को सकारात्मक संदेश देते रहते हैं। मैं वैभव को किसी तरह का दिशा-निर्देश नहीं देता। वह खुद समझदार खिलाड़ी हैं और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। वह अपने खेल का आनंद ले रहा है।' राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में क्या-क्या हुआ?     मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। आरआर ने सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे।     वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे।     151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कभी जीत की ओर जाती हुई नहीं दिखी। एमआई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी और 27 रन से मैच हार गई।     आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने 1-1, जबकि नांद्रे बर्गर-संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए।    

IPL 2026: यशस्वी के 100 छक्के और 15 साल के वैभव की बेखौफ बैटिंग, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुँची RR

नई दिल्ली  राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है। यह टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, सातवें पायदान पर मौजूद एमआई को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई। इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई। हालांकि इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहे। उन्होंने 14 गेंद में 39 रन बनाए। इसके अलावा महान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार खेलते हुए पहले ओवर में ही 2 छक्के लगा दिए। लेकिन इस सब के बीच यशस्वी जायसवाल को नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने मुंबई इंडियंस की जमकर धुनाई की है। यशस्वी जायसवाल ने आरआक के लिए अकेले बनाए 50 प्रतिशत से ज्यादा रन राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस की हालत खराब कर दी। 11-11 ओवर के हुए मैच में राजस्थान ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 150 रन ठोक दिए थे। इसमें से 77 रन यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आए थे। यानी आरआर के लिए मुंबई के खिलाफ 50 प्रतिशत से ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए थे। वह अंत तक नाबाद भी रहे थे। उन्होंने अपनी 32 गेंद की पारी में 10 चौके और 4 छक्के उड़ाए थे। इस पारी में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। जायसवाल ने आरआर के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के लगाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल के सिर पर ऑरेंज कैप यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में 2 फिफ्टी के चलते 170 रन बनाए हैं। उनके पास इस वक्त ऑरेंज कैप है। उनके ठीक पीछे 160 रन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं।