samacharsecretary.com

वैदिक पंचांग अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी: 28 नवंबर से 29 नवंबर तक मां दुर्गा की पूजा और व्रत विवरण

सनातन धर्म में हर पर्व हर त्योहार का अपना अलग ही महत्व होता है. साल के प्रत्येक महीने में मां आदि शक्ति दुर्गा की उपासना का भी विधान है. हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी तिथि के नाम से जाना जाता है. इस दिन माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है. इस दौरान माता दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती हैं. अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती हैं. आइए जानते है उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से अगहन माह यानी मार्गशीर्ष माह की दुर्गा अष्टमी की तिथि क्या है, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि. मासिक दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त  वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी तिथि 28 नवंबर को देर रात 12:29 बजे शुरू होगी और तिथि का समापन 29 नवंबर को देर रात 12:15 बजे होगा. मां दुर्गा की पूजा निशिता काल में की जाती है. इस तहर 28 नवंबर को अगहन माह की दुर्गा अष्टमी पूजा की जाएगी. शुभ योग्य मे की जाएगी आरधना  इस बार मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. हर्षण योग 11:06 मिनट से बन जाएगा. इस दिन शतभिषा नक्षत्र होगा और बव करण होगा. इन संयोगों में देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करना सभी मनोकामनाओं की पूर्ति का कारक बन सकता है. मां दुर्गा की कृपा से साधक के सभी बिगड़े काम पड़ सकते हैं. जानिए मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का महत्व मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व होता है. इस दिन भक्त एक समय भोजन करते हैं या फिर फलाहार करते हैं. व्रत रखने से मन एकाग्र होता है और देवी दुर्गा की भक्ति में मन लगता है. पूरे विधि विधान से व्रत पूरा करने पर लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान होता है. इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है.इसलिए यह व्रत रखा जाता है. ऐसे करें मां दुर्गा कि पूजा मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद गंगाजल डालकर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. माता दुर्गा का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए. इसके साथ ही माता दुर्गा के सामने दीप प्रज्वलित करना चाहिए. उसके बाद अक्षत सिंदूर और लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए. भोग के रूप में मिठाई चढ़ाना चाहिए. धूप,दीप, अगरबत्ती जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से माता दुर्गा जल्द प्रसन्न होती है और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती है.

सही दिशा में आईना रखने से बदल सकती है आपकी किस्मत, वास्तु के अनुसार बढ़ेगा घर का सौभाग्य

Vastu Tips for Mirror: आजकल हर कोई चाहता है कि उसके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे, पैसा रुके नहीं और लाइफ में लगातार ग्रोथ होती रहे. लोग मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन कई बार घर की नेगेटिव एनर्जी या गलत प्लेसमेंट की वजह से प्रोग्रेस स्लो हो जाती है. खासकर वास्‍तु शास्त्र में आईने को बहुत महत्व दिया गया है. कहते हैं कि घर में रखा हुआ आईना सिर्फ आपका चेहरा नहीं दिखाता, बल्कि आपके घर की एनर्जी को भी रिफ्लेक्ट करता है. अगर आईना सही दिशा में लगाया जाए तो यह घर में धन, सुख और प्रगति लाता है, लेकिन गलत दिशा में रखा जाए तो यह परेशानी, कंगाली और लगातार चल रही दिक्कतों को और बढ़ा देता है. इसलिए आजकल हर कोई यह समझना चाहता है कि आखिर आईने को किस दिशा में लगाना चाहिए ताकि घर का लक चेंज हो, पैसों की आवक बढ़े और फैमिली लाइफ भी स्मूद चले. इसी वजह से आज हम आपको बता रहे हैं कि आईना किस दिशा में रखने से किस्मत चमकती है और किन गलतियों से हमेशा बचना चाहिए. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी. आईना किस दिशा में रखना शुभ माना गया है वास्‍तु के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आईना हमेशा ऐसी दिशा में होना चाहिए जहां से पॉजिटिव एनर्जी बढ़े. सबसे अच्छा ऑप्शन माना गया है उत्तर (North) या पूर्व (East) दिशा. यह दोनों दिशाएं घर में प्रोग्रेस और पॉजिटिविटी को अट्रैक्ट करती हैं. कहा जाता है कि अगर आप आईना इन दिशाओं में लगाते हैं तो घर के अंदर एनेर्जी का फ्लो अच्छा रहता है और धन-भाग्य भी बढ़ता है. 1. उत्तर दिशा उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है. कुबेर को धन का देवता कहा गया है. इसलिए इस दिशा में आईना लगाने से पैसों की रुकावट कम होती है और फाइनेंस से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. घर में पैसा टिकने लगता है और खर्चे भी कंट्रोल में आते हैं. 2. पूर्व दिशा पूर्व दिशा सूरज की दिशा है. यह दिशा नई शुरुआत, पॉजिटिविटी और ग्रोथ को दर्शाती है. इस दिशा में लगाया गया आईना घर में ताजी और साफ एनर्जी लाता है. इससे घर के मेंबर्स का मूड हल्का रहता है, तनाव कम होता है और लाइफ में क्लैरिटी बढ़ती है. आईना लगाने से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें आईना घर की एनर्जी को दोगुना कर देता है. इसलिए इसे गलत जगह लगाने से नेगेटिविटी भी डबल हो जाती है. यहां कुछ बातें हैं जिन्हें हमेशा याद रखें. 1. टूटा या धुंधला आईना घर में न रखें अगर आपका आईना टूटा हुआ है, किनारों से खराब है या धुंधला हो गया है तो उसे तुरंत हटा दें. ऐसा आईना घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ाता है और कन्फ्यूजन, टेंशन और फाइनेंशियल लॉस लाता है. 2. आईने के सामने बेड या दरवाजा न दिखे आईना अगर बेड या बेडरूम दरवाजे को रिफ्लेक्ट कर रहा है तो यह रिश्तों में टेंशन, नींद में रुकावट और मन में बेचैनी ला सकता है. कोशिश करें कि बेड आईने में दिखाई न दे. 3. किचन के सामने आईना लगाने से बचें कई लोग किचन में डेकोरेशन के लिए आईना लगा देते हैं, जबकि वास्‍तु के हिसाब से यह ठीक नहीं माना जाता. इससे घर में अनावश्यक खर्च बढ़ता है और घर की एनर्जी डिस्टर्ब होती है. 4. मंदिर या पूजा घर के सामने आईना न लगाएं आईना अगर मंदिर के सामने होगा तो यह पॉजिटिव एनर्जी को काट देता है. इससे घर में शांति कम होती है और मन बेचैन रहता है. जिस चीज को आईना रिफ्लेक्ट करे, वह हमेशा पॉजिटिव होनी चाहिए यह वास्‍तु का सबसे इंपोर्टेंट रूल है. आईना जिस चीज को रिफ्लेक्ट करेगा, उसकी एनर्जी डबल हो जाएगी. इसलिए कोशिश करें कि आईना हमेशा साफ-सुथरे कॉर्नर, ताजे फूलों, लाइट, और पॉजिटिव चीजों को ही दिखाए.     आईना इन चीजों को दिखाए तो धन-भाग्य बढ़ता है:     लाइट्स या उजाला     साफ-सुथरा लिविंग रूम     पौधे     कोई सुंदर डेकोर     खिड़की से आती सनलाइट ये चीजें घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ाती हैं और घर में खुशहाली बनाए रखती हैं.     आईने के लिए बेस्ट लोकेशन क्या है     लिविंग रूम की उत्तर या पूर्व दीवार     डाइनिंग टेबल के पास लेकिन ऐसी पोजीशन में कि खाना रिफ्लेक्ट हो     घर के एंट्रेंस से थोड़ा हटकर, लेकिन सीधे दरवाजे का रिफ्लेक्शन न दिखे     एंट्रेंस के पास लगाया गया आईना नेगेटिव एनर्जी अंदर नहीं आने देता और घर की एनेर्जी को फ्रेश बनाए रखता है. आईना लगाने से कंगाली कैसे दूर होती है वास्‍तु शास्त्र के मुताबिक घर में फैली नेगेटिव एनर्जी ही कंगाली, पैसे की रुकावट और लगातार तनाव की वजह होती है. जब आईना सही दिशा में लगाया जाता है तो यह पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है, जिससे:     पैसों की आवक बढ़ती है     खर्चे कंट्रोल में आते हैं     घर में शांति बढ़ती है     रिश्ते मजबूत होते हैं     कामों में तेजी आती है लोग बताते हैं कि आईना सही दिशा में लगाने के बाद उनकी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आया, बिजनेस में ग्रोथ हुई और घर में पैसे का फ्लो बेहतर हुआ.

आज का राशिफल 25 नवंबर 2025: धन, प्रेम और करियर—जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और यह ऊर्जा आपके काम में साफ दिखाई देगी। कई दिनों से जो काम अटके थे, उनमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और किसी मीटिंग में आपका सुझाव अहम साबित हो सकता है। निजी जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति से दिल की बात कहने का सही समय है। आर्थिक मामले संतुलित रहेंगे, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें। शाम को परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा वृषभ राशि- दिन स्थिर रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा। कोई पुराना संपर्क आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। घर में किसी चीज़ की मरम्मत या छोटी खरीदारी हो सकती है। काम में टालमटोल से बचें। स्वास्थ्य में हल्की थकान, सिरदर्द या आलस महसूस हो सकता है, इसलिए पानी पीते रहें। रिश्तों में संवाद बढ़ेगा और किसी बात का समाधान निकल सकता है। मिथुन राशि- आज का दिन तेज और एक्टिव रहेगा। आपके पास नए मौके आएंगे और आप उन्हें पकड़ पाने की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। लव लाइफ में किसी खास बात पर बातचीत आगे बढ़ेगी। किसी यात्रा, इंटरव्यू या मीटिंग से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। दोस्तों से बातचीत मन को अच्छा करेगी। कर्क राशि- आप भावुक रहेंगे, लेकिन दिन के अंत तक चीजें आपके फेवर में आ जाएंगी। परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आज आपको निभानी पड़ सकती है। ऑफिस में आपको थोड़ा ज्यादा प्रयास करना होगा, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी, बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तेदारों से बात करने का मौका मिलेगा और किसी पुरानी गलतफहमी का अंत हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सिंह राशि- आपकी एनर्जी हाई रहेगी और आपका व्यक्तित्व आसपास के लोगों पर प्रभाव डालेगा। काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी और किसी बड़े व्यक्ति से समर्थन मिल सकता है। क्रिएटिव और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। काम का परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकता है। यात्रा या बाहर जाने का प्लान बनेगा। पैसा सुरक्षित रहेगा लेकिन शोऑफ में खर्च से बचें। लव लाइफ में रोमांच और गर्मजोशी रहेगी। कन्या राशि- काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी। किसी बात पर अधीर न हों। थोड़ा धैर्य रखने से अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी लेकिन आपको खुद आगे बढ़कर पहल करनी पड़ेगी। परिवार में माहौल शांत रहेगा। किसी दोस्त या परिचित से बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन काम का स्ट्रेस लिमिट में रखें। तुला राशि- काम का दबाव आज थोड़ा ज्यादा रहेगा। किसी जरूरी फाइल, रिपोर्ट या मीटिंग को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। पर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। सेहत का ध्यान रखें। डाइजेशन और तनाव दोनों पर ध्यान देना होगा। घर में किसी पुरानी बात का हल मिलेगा और आप मानसिक रूप से हल्के महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत को बढ़ाने की जरूरत है। वृश्चिक राशि- आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। कोई प्लान या प्रोजेक्ट जिस पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे, आज आगे बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी इमेज काफी अच्छी बनेगी। लव लाइफ में बातचीत और समझ बढ़ेगी। किसी काम के लिए छोटी यात्रा भी हो सकती है। पैसे की स्थिति ठीक है और किसी नए काम या निवेश को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार का माहौल सहयोगी रहेगा। धनु राशि- आज आपको संतुलन बनाना होगा। काम, परिवार और निजी जीवन तीनों की ओर ध्यान देना पड़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर की शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में लोग आपसे सलाह लेने आएंगे, जिससे आपकी इमेज मजबूत होगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर बातचीत जरूरी होगी। सही शब्द इस्तेमाल करें। धन की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी दोस्त से मुलाकात दिन को अच्छा बनाएगी। मकर राशि- आज का दिन शानदार कहा जा सकता है। काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी योजना सफल होगी। आर्थिक मामले में राहत और लाभ दोनों के संकेत हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी और किसी पुराने विवाद का अंत हो सकता है। हेल्थ ठीक रहेगी, लेकिन गुस्सा या ओवरथिंकिंग से बचें। किसी यात्रा या खरीदारी का प्लान बन सकता है। आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। कुंभ राशि- भाग्य का मजबूत साथ मिलेगा। कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। करियर में नई दिशा का संकेत मिलेगा- जैसे नई नौकरी, प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह या प्रेरणा मिलेगी जो आगे आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पैसे की स्थिति सामान्य से बेहतर होगी लेकिन ज्यादा खर्च करने की इच्छा भी बढ़ेगी। यात्रा के योग मौजूद हैं। रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी। मीन राशि- आज आपकी भावनाएं गहरी होंगी लेकिन काम में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। जो लोग नई नौकरी या बदलाव चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है। परिवार में किसी खुशखबरी या सकारात्मक बात का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य लेकिन पानी कम न पिएं। किसी करीबी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा।

मंगलवार को अवश्य करें ये कार्य, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

  मंगलवार का दिन विशेष रूप से भगवान श्रीराम के परम भक्त, हनुमान जी को समर्पित है। हनुमान जी की पूजा से मानसिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को साहस, शक्ति और समृद्धि मिलती है। हनुमान जी की भक्ति में पूरी निष्ठा और श्रद्धा रखनी चाहिए। उनका "राम" के प्रति अटूट प्रेम और भक्ति हमें जीवन में धैर्य, साहस और निष्ठा का पाठ पढ़ाते हैं।  हनुमान जी को संकटमोचन के नाम से भी पूजा जाता है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से मन की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी बजरंगबली को प्रसन्न करना चाहते हैं तो यह उपाय करने से आप को भी मनचाहा लाभ मिल सकता है। मंगलवार को हनुमान चालीसा और श्री राम के मंत्रों का जाप विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। मंगलवार की सुबह हनुमान जी की पूजा करें और शाम को बजरंगबली के मंदिर जरूर जाएं। सारे बिगड़े काम पूरे करने हेतु हनुमान जी के सामने चमेली या सरसों के तेल का दीपक जलाएं, उसमें काली उड़द के कुछ दाने डाल दें। घर से बाहर निकलने से पहले ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:" मंत्र बोलकर निकलना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से जिस काम के लिए घर से निकल रहे हैं, वो जरूर पूरा होता है। मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए, संभव न हो तो अपने पास लाल रंग का कुछ भी रखें। घर में हनुमान यंत्र रखें, हर मंगलवार उसका अभिषेक करें। मंगलवार वाले दिन अपने सिर से 7 बार एक नारियल को घुमा कर हनुमान जी के मंदिर में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में पैसे की कमी नहीं रहती और धन की वृद्धि होती है। अगर कोई नौकरी की तलाश में है या जॉब में कोई समस्या आ रही है तो हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा चढ़ाएं। ॐ श्री हनुमते नमः" या "ॐ रामदूताय नम:" में से किसी एक मंत्र का 108 बार जाप करने से बजरंगबली को प्रसन्न कर सकते हैं।

आज का राशिफल 24 नवंबर 2025: धन लाभ, सफलता या सावधानी—जानें आपकी राशि का हाल

मेष राशि- आज आपका फोकस बेहद तेज रहेगा और जो काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। अटके हुए कामों में तेजी आएगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। रिश्तों में आपसी सम्मान बढ़ेगा। बस जल्दबाजी में किसी बात का फैसला न लें। वृषभ राशि- आज का दिन आपको स्थिरता देगा। मन शांत रहेगा और घरेलू वातावरण भी सहयोगी रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ेगा पर कंट्रोल में रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी योजना पर काम आगे बढ़ेगा। दोस्तों से बातचीत मन हल्का करेगी। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। मिथुन राशि- आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल चमकेगी। ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। नए आइडिया दिमाग में आएंगे और उनमें से एक आगे चलकर बड़ा फायदा देगा। किसी के सुझाव से प्रेरणा मिलेगी। रिश्तों में छोटी-छोटी बातें मिठास बढ़ाएंगी। कर्क राशि- मन थोड़ा भावुक रहेगा लेकिन आपकी समझ सही रहेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। थकान या आलस्य महसूस हो सकता है, इसलिए खुद को ओवरलोड न करें। पैसे की स्थिति संतुलित रहेगी। किसी पुराने दोस्त से बातचीत मन को राहत देगी। सिंह राशि- आज आप अपनी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस से लोगों को प्रभावित करेंगे। करियर में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धन में सुधार होगा। प्रेम जीवन में गर्मजोशी बढ़ेगी। बस बातचीत में थोड़ी नरमी रखना फायदेमंद रहेगा। कन्या राशि- भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन उन्हें नियंत्रित रखना ही बेहतर है। किसी बात से मन दुखी हो सकता है पर स्थिति जल्दी ठीक हो जाएगी। धन स्थिर रहेगा। पुराने दोस्त से बातचीत सुकून देगी। खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। तुला राशि- जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें आसानी से निभाएंगे। कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना होगी। कुछ खर्च सामने आएंगे पर आप संभाल लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दिन के अंत में आत्मविश्वास मजबूत महसूस होगा। वृश्चिक राशि- ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा। नए काम शुरू करने का सही समय है। प्रतियोगिता, पढ़ाई या करियर में फायदा होगा। छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। दिन खुशनुमा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। धनु राशि- दिन एक्टिव रहेगा और काम आसानी से निपटेंगे। ऑफिस में किसी पेपरवर्क या डॉक्यूमेंट से फायदा हो सकता है। छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी लेकिन आप उन्हें स्मार्टली हैंडल करेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। शाम खुद को देने की कोशिश करें। मकर राशि- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के संकेत मिलेंगे। कोई बातचीत या मीटिंग फायदेमंद हो सकती है। रिश्तों में ईमानदारी बढ़ेगी। जो काम अटक रहा था, उसमें तेजी आएगी। दिन सकारात्मक रहेगा। कुंभ राशि- आज भाग्य मजबूत रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कोई पुराना काम पूरा होगा। परिवार में शांति और प्यार मिलेगा। कार्यस्थल पर मेहनत दिखाई देगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। दिन उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मीन राशि- काम समय पर पूरे होंगे। जीवन में दिशा साफ महसूस होगी। परिवार का साथ रहेगा। पैसे सोच-समझकर खर्च करें। किसी अनुभवी की सलाह आज खास काम आएगी। शाम का समय बहुत राहत देगा।

सुकून की राह: नीम करौली बाबा की सीखें जो बदल देंगी आपकी जिंदगी

नीम करोली बाबा का नाम ज्यादातर लोग जानते हैं। कलियुग में हनुमान का अंश बोले जाने वाले ये बाबा इस धरती पर नही हैं। लेकिन उनकी शिक्षाएं और उपदेश लोगों को रास्ता जरूर दिखा रही हैं। जीवन में आगे बढ़ने, निराशा और असफलता को छोड़ कर आगे बढ़ने की सीख देने वाले उपदेशों को आप भी एक बार जरूर पढ़ लें। इन्हीं उपदेशों की बदौलत स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जुकरबर्क तक उनके आश्रम तक चले जाए और उपदेशों से प्रभावित हुए। अगर मन की शांति और सुकून छिन गया है तो पढ़ लें नीम करोली बाबा के ये उपदेश। नीम करोली बाबा के उपदेश 1) सबकी सेवा करो, सबको भोजन दो और सबसे प्यार करो। इन तीन कामों को करते हुए बस भगवान को याद करो। 2) चाहे किसी ने तुम्हें तकलीफ दी हो लेकिन सबको भगवान समझकर ही प्यार करो। 3) जब आप दुखी, बीमार या परेशान होते हैं तो उस समय आप जीवन की सच्चाईयों को सीख रहे होते हैं। इसलिए दुख-तकलीफ से घबराना नहीं चाहिए। ये आपके लिए किसी लेसन की तरह होते हैं। 4) कर्म की सबसे बड़ी पूजा है। इसलिए भागवद् गीता के इस उपदेश को मानना चाहिए। 5) बाहर की दुनिया देखने की बजाय अपने अंदर देखों, झांको और खुद को समझने की कोशिश करो। 6) किसी को माफ कर देना सबसे बड़ा हथियार होता है। क्योंकि संत अपने गुस्से को तुरंत ही छोड़ देते हैं। 7) हमेशा ऐसे लोगों की संगत में रहो जो पॉजिटिव सोचते हैं। ऐसे लोगों का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। 8) हर इंसान में ईश्वर को देखो। धर्म और कर्म के आधार पर शिक्षा देना पूरी तरह से गलत है। 9) खुद को साधारण मानों और अपने भगवान से पूछो क्या मैं कुछ नहीं कर सकता। इसके साथ ही ये मान कर चलो कि जो कुछ भी आप करते हैं वो सब भगवान कर रहा है।  

इन दिशा-निर्देशों के साथ करें गीता पाठ, बढ़ेगा लाभ और प्रभाव

गीता-पाठ सदैव धर्म, ज्ञान और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने वाला शुभ कर्म माना गया है। श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया यह दिव्य उपदेश आज भी जीवन की हर उलझन का समाधान देता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार यदि गीता का पाठ सही दिशा, सही आसन और सही वातावरण में किया जाए, तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। मन, घर और ऊर्जा तीनों पवित्र और सकारात्मक हो जाते हैं। गीता-पाठ के लिए सर्वोत्तम दिशा पूर्व दिशा है। वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को “ज्ञान, प्रकाश और दिव्यता” की दिशा कहा गया है। सूर्य उदय की दिशा होने के कारण पूर्व दिशा से घर में देवत्व और शुद्ध ऊर्जा का प्रवेश होता है। गीता-पाठ का सर्वोत्तम स्थान: पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूर्व दिशा में बैठकर गीता पाठ करने से बुद्धि तेज होती है, मन एकाग्र होता है और जीवन में ज्ञान का प्रकाश आता है। यह वही दिशा है जिसमें देवताओं का निवास माना गया है। दूसरा उत्तम विकल्प उत्तर दिशा: यदि पूर्व दिशा उपलब्ध न हो तो वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा भी गीता-पाठ के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। उत्तर दिशा कुबेर और आध्यात्मिक प्रगति की दिशा है। इस दिशा में पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा, करियर उन्नति और मानसिक शांति प्राप्त होती है। कौन सी दिशा से बचना चाहिए? दक्षिण दिशा: यह दिशा पितृ दिशा मानी जाती है। यहां बैठकर गीता-पाठ करने से मन भारी रहता है और एकाग्रता कम होती है। पश्चिम दिशा: यह दिशा स्थिरता की है पर आध्यात्मिक ग्रंथ पाठ के लिए श्रेष्ठ नहीं है। यहां पाठ करने से ऊर्जा प्रवाह धीमा हो सकता है। गीता-पाठ का वास्तु-अनुसार आसन और स्थान आसन: कुशासन, ऊन का आसन या लाल/पीला आसन श्रेष्ठ माना गया है। जमीन पर सीधे न बैठें ऊर्जा अवशोषित हो जाती है। स्थान: घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व): पूजा, ध्यान और गीता-पाठ के लिए सर्वश्रेष्ठ है। वहां ऊर्जा अत्यंत शुद्ध और दिव्य होती है। गीता-पाठ का लाभ वास्तु के अनुसार क्यों बढ़ता है ? सही दिशा में बैठने से मन शांत, ध्यान स्थिर और विचार दिव्य होते हैं। घर में सरस्वती, विष्णु और सकारात्मक ब्रह्म ऊर्जा का प्रवेश होता है। नकारात्मकता दूर होती है, वास्तु-दोष कम होता है, जीवन में सुख-समृद्धि और तनाव-मुक्ति आती है।

विवाह पंचमी विशेष: इस पावन कथा से दूर होंगी जीवन की बाधाएँ

हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का दिन अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। यह तिथि भगवान श्रीराम और देवी सीता के वैवाहिक संयोग का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन पूर्ण विधि-विधान से पूजा, व्रत और कथा पाठ करने से विवाह से जुड़ी सभी बाधाएं दूर होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष विवाह पंचमी 25 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। श्रद्धालु इस दिन विशेष व्रत रखते हैं और भगवान राम–सीता का स्मरण करते हुए पवित्र कथा का पाठ करते हैं। ऐसा करने से व्रत का फल दोगुना प्राप्त होता है। विवाह पंचमी का धार्मिक महत्व धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम भगवान विष्णु का अवतार हैं, जिनका जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र के रूप में हुआ। मार्गशीर्ष माह की पंचमी तिथि को श्रीराम अपने छोटे भाई लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के साथ मिथिला की राजधानी जनकपुरी पहुंचे थे। जनकपुरी में उस समय राजा जनक ने अपनी पुत्री माता सीता का स्वयंवर आयोजित किया था। स्वयंवर में शामिल होने के लिए देश-विदेश के कई वीर, राजा और राजकुमार पहुंचे थे। शिवधनुष की दिव्य परीक्षा राजा जनक के पास भगवान शिव का एक दिव्य धनुष था, जिसे उठाने और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त पर स्वयंवर रखा गया था। कहा जाता है कि यह धनुष इतना शक्तिशाली और भारी था कि कोई भी राजा उसे हिला तक नहीं सका। एक-एक कर सभी प्रतिभागी उस परीक्षा में विफल होते गए। लेकिन जब गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम को आगे बढ़ने का आदेश दिया, तो उन्होंने सहजता से धनुष को उठाया। जैसे ही श्रीराम ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया, धनुष दो टुकड़ों में टूट गया। इस अद्भुत घटना को देखकर उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। मर्यादा पुरुषोत्तम राम और माता सीता का पावन विवाह परीक्षा पूर्ण होने के बाद राजा जनक ने अत्यंत हर्ष और श्रद्धा के साथ माता सीता का विवाह भगवान श्रीराम के साथ कराया। जनकपुरी की धरती पर वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच यह दिव्य विवाह संपन्न हुआ। यह विवाह भारतीय संस्कृति में आदर्श वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है।

विनायक चतुर्थी 24 नवंबर: किस विधि से करें पूजन और क्या करें विशेष उपाय?

मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी को कृच्छ्र चतुर्थी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन गणेश जी के निमित व्रत करने से सफलता व सिद्धि की प्राप्ति होती है. इस बार यह विनायक चतुर्थी 24 नवंबर को मनाई जाएगी. अगर आप इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान उपाय जरूर अपनाने चाहिए. आइए हम आपको बताताते हैं कि आप इस दिन पर किस तरह गणेश जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. गणेश जी को कैसे प्रसन्न करें? मोदक और लड्डू गणेश जी को सबसे प्रिय हैं. ऐसे में विनायक चतुर्थी पर उन्हें मोदक और लड्डू जरूर चढ़ाएं. इसके अलावा, आप उन्हें मौसमी फल, पान, सुपारी और इलायची भी अर्पित कर सकते हैं. गणेश जी को लाल रंग के फूल, जैसे गुड़हल, विशेष रूप से प्रिय हैं. विनायक चतुर्थी पर बप्पा की आराधना करने के लिए उन्हें ये फूल जरूर अर्पित करें. विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा में उन्हें दूर्वा (दूब) अर्पित करें. इसके साथ ही, आप केसरिया चंदन, सिंदूर और चावल (टूटे हुए नहीं) भी चढ़ाएं. विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा के दौरान ‘ॐ गं गणपतये नमः’ जैसे मंत्रों का जाप करें. साथ ही, गणेश चालीसा या गणेश स्तोत्र का पाठ करना भी फलदायी माना गया है. गणेश जी के मंत्र श्री गणेशाय नम: क्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ । निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥ ऊं गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥ ऊ गं गणपतये नमः

आज का राशिफल 23 नवंबर 2025: सभी 12 राशियों के लिए दिनभर का पूरा विश्लेषण

मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास सामान्य दिनों से अधिक रहेगा। जिस काम में बार-बार रुकावट आ रही थी, वह अब आसान लगने लगेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। धन से जुड़ी स्थिति में सुधार होगा और कोई रुका भुगतान भी मिलने की संभावना है। परिवार में किसी से दिल खोलकर बात करने से मन हल्का होगा। भावनाओं में बहकर किसी बात का जवाब न दें। संयम आपको आगे बढ़ाएगा। वृषभ राशि- आज का दिन शांत और संतुलित बना रहेगा। परिवार में प्यार और सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी कामों पर ही धन लगेगा। कार्यक्षेत्र में पुराने अधूरे काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की बात आज विशेष लाभकारी सिद्ध होगी। रिश्तों में सम्मान और समझ बढ़ेगी। दिन के अंत में आत्मसंतोष की भावना रहेगी। मिथुन राशि- आज आपकी बातों में प्रभाव रहेगा और लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। छोटी-छोटी चर्चाएं भी काम आसान बना देंगी। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मन में कोई नया विचार जन्म ले सकता है जो आगे चलकर सफलता देगा। किसी की राय से आपको प्रेरणा मिलेगी। सभी कामों में धैर्य रखें और ध्यान एक ही दिशा में लगाएं। रिश्तों में हल्की-फुल्की बातचीत मिठास बढ़ाएगी। कर्क राशि- आज मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा, लेकिन आपकी सोच साफ रहेगी, जिससे निर्णय सही दिशा में जाएंगे। घर-परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य में हल्की थकान या आलस्य महसूस हो सकता है, इसलिए समय-समय पर आराम जरूर करें। किसी पुराने मित्र या परिचित से बात होने पर मन हल्का होगा। धन की स्थिति स्थिर रहेगी। दिन का उतार-चढ़ाव शाम तक शांत हो जाएगा। सिंह राशि- आज आप अपने प्रभाव और नेतृत्व क्षमता से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी राय का सम्मान होगा और किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। करियर में तरक्की के संकेत हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा और घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन में गर्मजोशी और समझ बढ़ेगी। बस अपनी बातों में कठोरता न आने दें। कन्या राशि- आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और सूझ-बूझ से सब संभाल लेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होने की संभावना है। कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, पर स्थिति नियंत्रण में रहेगी। परिवार में सम्मान और समर्थन मिलेगा। दिन के अंत में आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। तुला राशि- आज का दिन गतिविधियों से भरा रहेगा लेकिन काम आराम से निपटते जाएंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे। दफ्तर में किसी कागजी काम या आधिकारिक प्रक्रिया में लाभ होने की संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। शाम का समय अपने लिए निकालें। दिन के अंत में मन संतुष्ट और शांत महसूस होगा। वृश्चिक राशि- आज भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर बनेंगे और करियर में दिशा बदलने के संकेत मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण बातचीत या समझौते से लाभ मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी और भरोसा बढ़ेगा। मन हल्का और सकारात्मक महसूस होगा। जो काम अटका था, वह आगे बढ़ेगा। दिन समग्र रूप से सहज और लाभदायक रहेगा। धनु राशि- आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धन वृद्धि के योग हैं और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी पुराने काम का समाधान मिलेगा और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और परिवार में शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा। दिन पूरे समय सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मकर राशि- आज भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन उन्हें संभालकर रखने में ही भलाई है। किसी छोटी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्दी सुधर जाएगी। धन की स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मित्र से बातचीत होने से मानसिक राहत मिलेगी। काम अपनी गति से चलते रहेंगे। खुद पर अधिक दबाव न डालें। दिन शांतिपूर्ण ढंग से बिताएं। कुंभ राशि- आज ऊर्जा और उत्साह पूरे दिन बना रहेगा। नए काम शुरू करने या पुराने काम आगे बढ़ाने के अच्छे संकेत हैं। पढ़ाई, प्रतियोगिता या करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बाहर घूमने या किसी छोटी यात्रा का विचार बन सकता है। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। मन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। मीन राशि- आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। जीवन में दिशा स्पष्ट महसूस होगी। परिवार का साथ मिलेगा और घर में शांति बनी रहेगी। धन खर्च सोच-समझकर करें, नहीं तो बाद में दबाव महसूस हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बहुत काम आएगी। शाम का समय मन को राहत देगा।