samacharsecretary.com

पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाने के पीछे क्या है धार्मिक और वास्तु महत्व?

वास्तु शास्त्र और सनातन परंपरा में रसोई घर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है, क्योंकि इसका सीधा संबंध हमारी सेहत, समृद्धि और मानसिक शांति से होता है. रसोई में बनने वाली रोटी सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं है, बल्कि यह घर की ऊर्जा को भी तय करती है. रोटी बनाते, सेकते और सर्व करते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करने से घर से दरिद्रता दूर होती है और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है. वहीं शास्त्रों के अनुसार, जहां पहली रोटी गाय की निकाली जाती है, वहीं आखिरी रोटी कुत्ते की निकाली जाती है. चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या नियम है. पहली रोटी गाय के लिए क्यों? हिंदू धर्म के मुताबिक, गाय व गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है. मतलब की गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है. पहली रोटी (जिसे 'गोग्रास' कहते हैं) गाय को खिलाने से घर में सुख, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है. इससे वास्तु दोष भी दूर होते हैं. आखिरी रोटी कुत्ते के लिए क्यों? ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुत्ते को मुख्य रूप से भैरव बाबा की सवारी और राहु-केतु का प्रतीक माना जाता है. आखिरी रोटी पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाकर या सामान्य रूप से कुत्ते को खिलाने से कुंडली में राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव और शनि दोष (साढ़ेसाती या ढैय्या) शांत होते हैं. वहीं, माना जाता है कि कुत्ता घर पर आने वाली अदृश्य बाधाओं और संकटों को अपने ऊपर ले लेता है. ध्यान रखने योग्य कुछ अन्य जरूरी नियम अग्नि ग्रास (चूल्हे की रोटी) कई घरों में पहली रोटी बनाने से पहले आटे का एक छोटा सा हिस्सा तोड़कर चूल्हे या अग्नि देव को समर्पित किया जाता है, जिसे अग्नि ग्रास कहते हैं. इसके बाद पहली पूरी रोटी गाय की निकाली जाती है. अतिथियों और पक्षियों का स्थान गाय और कुत्ते के अलावा, भोजन का एक हिस्सा पक्षियों (कौवे) और चींटियों के लिए भी निकालने का विधान है, जिसे 'पंचबलि कर्म' कहा जाता है. बासी या बची-कुची रोटी न दें अक्सर लोग सबसे छोटी, जली हुई या बची हुई आखिरी रोटी कुत्ते को देते हैं. वास्तु के अनुसार ऐसा करने से बचना चाहिए. आखिरी रोटी भी पूरी और साफ-सुथरी होनी चाहिए.

16 जून को मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, कई राशियों के बदलेगा भाग्य

मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर (16 जून 2026) ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से एक बेहद प्रभावशाली और ऊर्जावान घटना माना जा रहा है. मंगल देव को साहस, पराक्रम, भूमि और ऊर्जा का कारक माना जाता है, जबकि कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं. सूर्य और मंगल आपस में परम मित्र हैं. अग्नि तत्व के ग्रह मंगल का अग्नि तत्व के ही नक्षत्र (कृत्तिका) में आना कई राशियों के जीवन में तरक्की की नई राहें खोलेगा. विशेष रूप से यह गोचर साहस, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों को शानदार सफलता देगा. आइए जानते हैं कि 16 जून से मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन और किसे मिलेगा बंपर लाभ. मेष राशि (Aries) मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं. कृत्तिका नक्षत्र में मंगल का आना आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी. यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह इस दौरान पूरा हो सकता है. व्यापार में साहसिक फैसले लेने से बड़ा धन लाभ होगा. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जिनके नक्षत्र में मंगल प्रवेश कर रहे हैं. आपके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है. समाज में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं. वृश्चिक राशि (Scorpio) मंगल आपकी राशि के भी स्वामी हैं. कृत्तिका नक्षत्र में आकर मंगल आपको हर विपरीत परिस्थिति से बाहर निकालेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है. शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. नया वाहन या भूमि खरीदने के योग बनेंगे. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्य में वृद्धि करने वाला साबित होगा.जो छात्र उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है. इन बातों का विशेष ध्यान रखें वाणी पर नियंत्रण- अति-उत्साह या गुस्से में आकर किसी को अपशब्द न कहें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी- जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें. उग्रता से बचें- कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अहंकार या बहसबाजी से दूर रहें.

रसोई घर वास्तु शास्त्र के संपूर्ण नियम: सही दिशा से बढ़ेगी सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य

 रसोई घर हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि यहीं से हमें ऊर्जा और पोषण मिलता है.  वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि रसोई में गैस चूल्हा, सिंक और फ्रिज सही दिशा में हों, तो घर में बरकत आती है और परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहता है. 1. रसोई घर की दिशा वास्तु के अनुसार, रसोई के लिए आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि इस दिशा का संबंध अग्नि तत्व से होता है. यदि दक्षिण-पूर्व दिशा संभव न हो, तो आप उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) को दूसरा विकल्प चुन सकते हैं.  ध्यान रखें कि रसोई कभी भी घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं होनी चाहिए. 2. गैस चूल्हे की सही स्थिति गैस चूल्हा रसोई का मुख्य केंद्र है.  इसे हमेशा रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए. खाना बनाते समय व्यक्ति का चेहरा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए.  यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाती है. 3. सिंक और जल का स्थान वास्तु में जल और अग्नि को एक-दूसरे का विरोधी माना गया है. इसलिए, रसोई का सिंक (पानी का स्थान) हमेशा चूल्हे से दूर होना चाहिए.  सिंक के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा सबसे शुभ होती है. चूल्हे और सिंक को कभी भी एक साथ या एक-दूसरे के आमने-सामने न रखें, क्योंकि इससे घर के सदस्यों के बीच तनाव पैदा हो सकता है. 4. फ्रिज की दिशा फ्रिज का उपयोग हम खाने को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं.  फ्रिज को रसोई के दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम या उत्तर-पश्चिम कोने में रखना सबसे अच्छा माना जाता है. इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें, क्योंकि यह ऊर्जा के प्रवाह में रुकवट डाल सकता है. 5. रसोई का प्रवेश द्वार रसोई का मुख्य दरवाजा उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा में होना सबसे अच्छा माना जाता है.  ध्यान रखें कि रसोई का दरवाजा कभी भी मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं होना चाहिए.  यदि ऐसा है, तो दरवाजे पर हल्का पर्दा लगा देना चाहिए ताकि बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा सीधे भोजन क्षेत्र में न आए. 6. अनाज और बिजली के उपकरण अनाज और मसाले: अन्न और मसालों को कभी भी रसोई के गंदे कोने में न रखें.  अनाज का डिब्बा दक्षिण या पश्चिम की दीवार के पास रखना समृद्धि का प्रतीक है. बिजली के उपकरण: माइक्रोवेव, ओवन और टोस्टर अग्नि तत्व के हैं, इसलिए इन्हें दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में रखना सबसे बेहतर है. इन्हें कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें. 7. पीने का पानी और रसोई का वातावरण पीने का पानी: मटका या वाटर प्यूरीफायर हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखें.  इस दिशा को जल का स्थान माना जाता है, जिससे पानी शुद्ध और ऊर्जावान बना रहता है. रंग और फर्श: रसोई में हल्के रंग जैसे ऑफ-व्हाइट, क्रीम या हल्के पीले रंग का इस्तेमाल करें. फर्श के लिए ग्रेनाइट या सिरेमिक टाइल्स बेहतर होती हैं. 8. वास्तु के कुछ खास टिप्स सफाई: रात को सोने से पहले अपनी रसोई की सफाई जरूर करें. जूठे बर्तन रात भर सिंक में छोड़ना दरिद्रता को आमंत्रित करता है. वेंटिलेशन: रसोई में खिड़की का पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ होता है, जिससे ताजी हवा और रोशनी बनी रहती है.

25 जून को निर्जला एकादशी, शनि-शुक्र से बनेगा नवपंचम राजयोग

 इस बार निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी. इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि-शुक्र मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे. दरअसल, निर्जला एकादशी पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 120 डिग्री की दूरी पर विराजमान होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र दोनों परम मित्र हैं, इसलिए 25 जून 2026 को बनने वाला यह राजयोग आर्थिक, पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में बेहद शुभ परिणाम लेकर आएगा. क्या होता है नवपंचम राजयोग? ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग को बेहद शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना गया है. यह एक त्रिकोणीय संबंध है, जो दो ग्रहों के बीच एक विशेष दूरी बनने पर निर्मित होता है. जब शनि और शुक्र एक-दूसरे से पांचवें  और नौवें भाव में स्थित होते हैं, तो उनके बीच नवपंचम योग बनता है. यानी आसान शब्दों में जब इन दोनों ग्रह के बीच 120 डिग्री का कोण बनता है, तब इस शुभ योग का निर्माण होता है. इस राजयोग से मुख्य रूप से लाभान्वित होने वाली हैं. वृषभ करियर में उछाल: शनि और शुक्र की शुभ स्थिति से आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी तरक्की के योग हैं. लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे. आर्थिक लाभ: यदि आप बिजनेस में हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है. समाज और ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मिथुन आय के नए स्रोत: आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होगा. बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद लाभदायक सिद्ध होंगी. पारिवारिक सुख: परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे. कन्या अचानक धन लाभ: कन्या राशि वालों को शेयर मार्केट, लॉटरी या किसी पुराने निवेश से बड़ा अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के प्रबल संकेत हैं. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्रिएटिविटी: यदि आप कला, लेखन, मीडिया या डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से जुड़े हैं, तो आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी. कुंभ शनि की कृपा: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. नवपंचम योग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. कारोबार में विस्तार: यदि आप नया स्टार्टअप या नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे अनुकूल है. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी.

सोमवती अमावस्या की व्रत कथा: कैसे हुई एक चमत्कारी घटना की शुरुआत

 सोमवती अमावस्या सभी अमावस्या में सबसे खास मानी जाती है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना का विधान बताया गया है. मान्यता है कि इस अमावस्या पर स्नान और दान करना भी शुभ होता है. इसके अलावा, इस दिन पूर्वजों की कृपा पाने, राहु-केतु के कष्टों को कम करने और पैसों की तंगी दूर करने के लिए अमावस्या की तिथि सबसे उत्तम मानी जाती है. इस विशेष दिन पर पीपल के वृक्ष की आराधना करना, पूर्वजों के नाम दान करना और जल देना बेहद फलदायी होता है. चलिए आइए जानते हैं इसकी व्रत कथा. सोमवती अमावस्या व्रत कथा एक छोटे से गांव में एक गरीब ब्राह्मण परिवार रहता था. उस परिवार में पति-पत्नी और उनकी एक बेटी थी. समय के साथ बेटी बड़ी होने लगी. वह बहुत ही सुंदर, संस्कारी और गुणों से भरपूर थी, लेकिन गरीबी के कारण उसके माता-पिता उसकी शादी नहीं कर पा रहे थे. एक दिन उनके घर एक साधु आए. बेटी ने बड़े आदर और सेवा भाव से उनकी सेवा की. साधु उसकी सेवा से बहुत खुश हुए और उसे आशीर्वाद दिया. लेकिन ध्यान लगाकर उन्होंने कहा कि इस कन्या के हाथों में विवाह का योग नहीं है. यह सुनकर माता-पिता बहुत चिंतित हो गए और साधु से उपाय पूछने लगे. साधु ने ध्यान करके बताया कि पास के एक गांव में ‘सोना’ नाम की एक धोबिन रहती है, जो बहुत धर्मपरायण और अपने पति के प्रति समर्पित है. अगर यह कन्या उसकी सेवा करे और वह अपने मांग का सिंदूर इस लड़की की मांग में लगा दे, तो इसके विवाह का योग बन सकता है. अगले ही दिन से वह लड़की रोज सुबह अंधेरे में उठकर सोना धोबिन के घर जाने लगी. वह चुपचाप घर के सारे काम कर देती और बिना किसी को बताए वापस आ जाती. कुछ दिनों बाद सोना धोबिन को शक हुआ कि आखिर घर का काम कौन करता है. उसने और उसकी बहू ने एक दिन निगरानी की. तब उन्होंने देखा कि एक लड़की सुबह-सुबह आकर सारा काम कर जाती है. जब उन्होंने उस लड़की को रोका और पूछा, तब उसने सारी सच्चाई बता दी. सोना धोबिन उसकी भक्ति और सेवा से प्रभावित हो गई और उसकी मदद करने के लिए तैयार हो गई. एक दिन उसने अपने मांग का सिंदूर उस लड़की की मांग में भर दिया. लेकिन उसी समय उसके पति की मृत्यु हो गई. यह जानकर भी वह घबराई नहीं. उस दिन सोमवती अमावस्या थी. वह बिना पानी पिए घर से निकली थी. उसने सोचा कि पीपल के पेड़ की पूजा करके ही जल ग्रहण करेगी. रास्ते में उसने ईंट के टुकड़ों से 108 बार भंवरी दी और पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा की. उसकी सच्ची श्रद्धा और भक्ति के कारण चमत्कार हुआ. उसके पति के मृत शरीर में फिर से प्राण आ गए और वह जीवित हो उठे. इस तरह उस धोबिन की तपस्या और सेवा भावना ने न केवल एक लड़की का जीवन सुधारा, बल्कि उसके अपने पति को भी नया जीवन दे दिया.

सोमवती अमावस्या आज: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

 हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का बहुत बड़ा महत्व है. जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है, तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं.  माना जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से घर में खुशहाली आती है और जीवन की कई मुश्किलें दूर हो जाती हैं. इस बार कब है सोमवती अमावस्या? वर्ष 2026 में सोमवती अमावस्या आज 15 जून 2026, सोमवार को मनाई जा रही है. उदया तिथि के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और स्नान-दान करने का विशेष महत्व है अमावस्या तिथि की शुरुआत 14 जून को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर हुई. इसका समापन आज 15 जून 2026, सोमवार को सुबह 8 बजकर 24 मिनट पर होगा. उदिया तिथि के आधार पर  आज 15 जून को सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है. चूंकि इस दिन सोमवार है, इसलिए इसे विशेष रूप से शुभ और पुण्य फलदायी माना गया है. सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.02 बजे से सुबह 04.42 बजे तक गोधुली मुहूर्त- शाम 07.17 बजे से शाम 07.37 बजे तक सोमवती अमावस्या पर क्या दान करें? आप अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार इनमें से किसी भी चीज का दान कर सकते हैं: अनाज: किसी जरूरतमंद को चावल, दाल या आटा दान करें. इससे घर में कभी खाने-पीने की कमी नहीं होती. काले तिल: अमावस्या के दिन काले तिल का दान बहुत खास माना जाता है. इससे पितर खुश होते हैं और परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है. कपड़े: किसी गरीब व्यक्ति को कपड़े दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है. गुड़ और घी: इनका दान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. दीपक जलाएं: शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर या पास के मंदिर में सरसों के तेल का एक दीपक जरूर जलाएं. इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है. दान करते समय बस ये 3 बातें याद रखें: दिखावा न करें: दान हमेशा दिल से और बिना किसी अहंकार के करें. साफ-सुथरी चीजें: दान में हमेशा अच्छी और साफ चीजें ही दें, पुरानी या खराब चीजें नहीं. स्नान: दान करने से पहले खुद भी अच्छे से नहा लें. हो सके तो नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें.

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर

 वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, आत्मविश्वास, पिता, सरकारी कार्य और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. आज (15 जून 2026) को दोपहर के समय सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई 2026 तक यहीं स्थित रहेंगे. सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव लेकर आएगा. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि सूर्य गोचक का सभी राशियों पर क्या असर होगा और किन उपायों से आप शुभ फल बढ़ा सकते हैं. मेष राशि मेष राशि से तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा. यह भाव साहस, पराक्रम और कम्युनिकेशन से जुड़ा होता है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में तेजी से प्रगति करेंगे. भाई-बहनों और मित्रों से संबंध बेहतर होंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे और यात्राओं के योग बनेंगे. ध्यान रखें: नकारात्मक विचारों से दूर रहें. उपाय: प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें. वृषभ राशि वृषभ राशि से दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा. यह समय आर्थिक सुधार का संकेत देता है. आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. ध्यान रखें: वाणी में कठोरता और अहंकार से बचें. उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें. मिथुन राशि सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है. इससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. प्रमोशन और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. ध्यान रखें: रिश्तों में अहंकार और गुस्से से बचें. उपाय: प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें. कर्क राशि कर्क राशि से 12वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. ध्यान रखें: विवाद से बचें और प्लानिंग के साथ काम करें. उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और शिवजी का अभिषेक करें. सिंह राशि सिंह राशि से 11वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. आय में वृद्धि होगी और अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे. ध्यान रखें: क्रोध और विवाद से दूर रहें. उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें. कन्या राशि कन्या राशि से 10वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. करियर में उन्नति, सरकारी कार्यों में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. ध्यान रखें: जल्दबाजी में फैसले न लें. उपाय: रविवार को गरीब को भोजन कराएं. तुला राशि तुला राशि से 9वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे. ध्यान रखें: स्वास्थ्य और क्रोध पर नियंत्रण रखें. उपाय: प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि से 8वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. रिसर्च, शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. ध्यान रखें: जल्दबाजी और जोखिम से बचें. उपाय: रविवार व्रत रखें और गरीब को भोजन कराएं. धनु राशि धनु राशि से 7वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. यह समय मध्यम फलदायी रहेगा. पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में सावधानी रखें. ध्यान रखें: अहंकार और विवाद से बचें. उपाय: रविवार को 1 किलो गुड़ का दान करें. मकर राशि मकर राशि से 6ठे भाव में सूर्य का गोचर होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. ध्यान रखें: लोन लेने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और फल का दान करें. कुंभ राशि कुंभ राशि से 5वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. शिक्षा, प्रेम और धन के मामलों में लाभ होगा. शादी के योग बन सकते हैं. ध्यान रखें: आलस्य से बचें. उपाय: रविवार को भोजन दान करें. मीन राशि मीन राशि से 4थे भाव में सूर्य का गोचर होगा. घर-परिवार में सुख बढ़ेगा और प्रोफेशन में सफलता मिलेगी. ध्यान रखें: प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें.

आज का राशिफल 15 जून: किसी के लिए रोमांस तो किसी के लिए करियर में नई जिम्मेदारी

मेष 15 जून के दिन पॉजिटिव सोच बनाए रखें। अपने लॉंग टर्म लक्ष्यों पर कायम रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। स्ट्रेस से दूर रहें। आज अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। काम का प्रेशर ज्यादा लेने से मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित होती है। वर्क-लाइफ बैलेंस मेन्टेन करके आगे बढ़ें। वृषभ 15 जून के दिन नई शुरुआत को खुली बांहों से अपनाएं। डाइट को हेल्दी रखें। लव के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा। प्रोग्रेस करने के लिए बैलेंस की आवश्यकता होती है। अप्रत्याशित चुनौतियां सामने आ सकती हैं, फिर भी खुद को संतुलित करते हुए आगे बढ़ते रहें। मिथुन 15 जून के दिन जरूरत पड़ने पर फैमिली या पार्टनर से सलह लें। आज का आपका दिन इनोवेटिव विचारों पर फोकस करने वाला दिन है। अपने प्रोफेशनल जीवन में चुनौतियों के साथ-साथ रचनात्मकता की उम्मीद करें। कर्क 15 जून के दिन आपका समय उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके लिए नेगेटिव साबित हो सकती है। पॉजिटिव सोच बनाकर रखें। अपने काम पर फोकस करें। गॉसिप से दूर रहें। सिंह 15 जून का दिन सिंह राशि वालों के लिए काफी बिजी साबित हो सकता है। कार्यालय में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें। समय-समय पर ब्रेक जरूर लेते रहें। कन्या 15 जून के दिन फिट रहने पर फोकस रखें। आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है। काम को समय पर पूरा करने पर फोकस रखें। सेहत के मामले में भाग्य साथ देगा। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान करें। तुला 15 जून का दिन थोड़ा सा स्ट्रेस भरा साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार, सेहत, पैसों का मामला या हो लव लाइफ बड़े चेंज के लिए तैयार हो जाएं। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। वृश्चिक 15 जून के दिन आपका दिन रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें। धनु 15 जून के दिन घर में खुशियों का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। समय पर काम ना पूरा होने से सीनियर्स या मैनेजमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना भी ज्यादा है। बाहर के खाने से परहेज करें। मकर 15 जून के दिन अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए योग ट्राई करें। एक शानदार दिन के लिए तैयार हो जाएं। हाल ही में हुई किसी डील से भारी मात्रा में धन-लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही दिक्कतें सॉल्व हो जाएंगी। कुंभ 15 जून के दिन खर्च को इस वक्त कंट्रोल करने की जरूरत है। आज के दिन आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। करियर में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से मनचाहा रिटर्न नहीं मिलेगा। मीन 15 जून के दिन आज आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।

महाभारत युद्ध के 18 दिन: हर दिन की प्रमुख घटनाओं का क्रम

 महाभारत इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है, जिसमें असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 18 दिनों तक चले इस युद्ध में हर दिन नई घटनाएं हुईं और अनेक महान योद्धा वीरगति को प्राप्त हुए. योगेश्वर श्रीकृष्ण ने हर परिस्थिति में धर्म की रक्षा की और हर दिन जय-पराजय के नए उदाहरण सामने आए. युद्ध शुरू होने से पहले भीष्म पितामह के सुझाव पर कौरवों और पांडवों ने मिलकर कुछ नियम बनाए. जैसे युद्ध सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही होगा, समान श्रेणी के योद्धा आपस में युद्ध करेंगे, निहत्थे या शरण में आए व्यक्ति पर प्रहार नहीं किया जाएगा और एक योद्धा पर एक से अधिक योद्धा एक साथ आक्रमण नहीं करेंगे. पहला दिन युद्ध आरंभ से पहले अर्जुन मोह में पड़ गए थे, तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता का उपदेश दिया था. युयुत्सु कौरवों का साथ छोड़कर पांडवों में शामिल हो गया था. पहले दिन पांडवों को भारी हानि हुई थी. दूसरा दिन भीष्म, द्रोण, अर्जुन और सात्यकि के बीच भयंकर युद्ध हुआ था. भीम ने हजारों सैनिकों का वध किया. इस दिन पांडवों को बढ़त मिली. तीसरा दिन भीम और घटोत्कच ने कौरव सेना को पीछे धकेला. भीष्म के प्रकोप को देखकर कृष्ण स्वयं हस्तक्षेप करने आगे बढ़े, लेकिन अर्जुन ने उन्हें रोका. चौथा दिन भीम ने कौरव सेना में भय फैला दिया और गज सेना का संहार किया. कौरवों को भारी नुकसान हुआ. पांचवां दिन भीष्म ने पांडव सेना में हाहाकार मचा दिया. सात्यकि के पुत्रों की मृत्यु हुई. दोनों पक्षों को भारी हानि हुई. छठा दिन मकर और क्रौंच व्यूह में युद्ध हुआ था. भीष्म ने पांचाल सेना का संहार भी किया था. सातवां दिन अर्जुन ने कौरव सेना को तहस-नहस किया. दुर्योधन को पराजय का सामना करना पड़ा. आठवां दिन भीम ने दुर्योधन के कई भाइयों का वध किया था. इरावान मारा गया था. कौरवों को अधिक क्षति हुई. नौवां दिन भीष्म के प्रचंड आक्रमण से पांडवों को भारी नुकसान हुआ. कृष्ण को शस्त्र उठाने की नौबत आ गई. दसवां दिन शिखंडी की सहायता से अर्जुन ने भीष्म पितामह को बाणों की शैय्या पर लिटा दिया था. जिसके कारण कौरवों ने अपना सबसे बड़ा योद्धा खो दिया था. ग्यारहवां दिन द्रोणाचार्य सेनापति बने. उन्होंने युधिष्ठिर को बंदी बनाने का प्रयास किया, लेकिन अर्जुन ने उन्हें बचा लिया. बारहवां दिन कौरवों की योजना फिर असफल रही. अर्जुन ने युधिष्ठिर को बचाया. तेरहवां दिन चक्रव्यूह रचा गया. अभिमन्यु वीरता से लड़ा, लेकिन अंततः अनेक योद्धाओं ने मिलकर उसका वध कर दिया. यह पांडवों के लिए सबसे बड़ी क्षति थी. चौदहवां दिन अर्जुन ने सूर्यास्त से पहले जयद्रथ का वध कर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की थी. पंद्रहवां दिन अश्वत्थामा की झूठी खबर फैलाकर द्रोण को निराश किया गया और धृष्टद्युम्न ने उनका वध कर दिया. सोलहवां दिन कर्ण सेनापति बने. उन्होंने भीषण युद्ध किया, लेकिन घटोत्कच को मारने के लिए अपनी अमोघ शक्ति का प्रयोग करना पड़ा. सत्रहवां दिन अर्जुन ने कर्ण का वध किया. कौरव सेना का मनोबल पूरी तरह टूट गया. अठारहवां दिन अंतिम दिन अश्वत्थामा ने रात में पांडव शिविर पर हमला कर द्रौपदी के पुत्रों का वध किया. अंततः भीम ने दुर्योधन का वध किया और पांडवों को विजय प्राप्त हुई थी.

14 जून 2026 का राशिफल: किस्मत का मिलेगा साथ, इन राशि वालों की चमकेगी नौकरी-कारोबार में किस्मत

मेष आज विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। लेखक, कवि और कलाकारों को सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें। वृषभ आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से जुड़ी बातें आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापार में भी फायदा होगा। लाल वस्तु अपने पास रखें। मिथुन आज मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरत के अनुसार चीजें जीवन में मिलती जाएंगी। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। कर्क आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। जो काम अटके हुए थे, उनमें गति आएगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। कुल मिलाकर दिन शुभ रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें। सिंह आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं दिख रही हैं। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। बेवजह विवाद या परेशानी में फंस सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन सावधानी जरूरी है। पीली वस्तु का दान करें। कन्या आज घर-परिवार में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन भूमि, मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से खुशी मिलेगी। व्यापार में भी लाभ होगा। बस घरेलू तनाव से बचने की कोशिश करें। पीली वस्तु का दान करें। तुला आज व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत के संकेत हैं। सेहत, प्रेम और व्यापार तीनों ही अच्छे रहेंगे।लाल वस्तु का दान करें। वृश्चिक आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्ञान और समझ में बढ़ोतरी होगी। सेहत थोड़ी मध्यम रह सकती है, इसलिए ध्यान रखें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार रहेगा। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। धनु आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने कामों से भी पैसा मिलने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। हरी वस्तु पास रखें। मकर आज मन थोड़ा परेशान और बेचैन रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। बेवजह चिंता करने से बचें। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़ी स्थिति ठीक रहेगी। मां काली को प्रणाम करते रहें। कुंभ आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार की स्थिति मजबूत होगी। परिवार और अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। पीली वस्तु का दान करें। मीन आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन खुश रहेगा और दिन कुछ हद तक छुट्टी जैसा महसूस होगा। नौकरी, प्रेम, संतान, सेहत और व्यापार- हर क्षेत्र में स्थिति काफी अच्छी रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करें।