samacharsecretary.com

हथेली पर सर्प रेखा का रहस्य, हस्तरेखा शास्त्र में शुभ-अशुभ संकेतों की व्याख्या

हिंदू धर्म में सांप को सिर्फ एक जीव नहीं, बल्कि पूजनीय भी माना गया है. तभी तो नाग पंचमी और महाशिवरात्रि जैसे शुभ अवसरों पर सांपों की पूजा भी होती है. ऐसा भी मान्यता है कि स्वर्ग में धन के देवता कुबेर के खजाने की रखवाली स्वयं नाग देवता करत हैं. भगवान विष्णु भी क्षीरसागर में शेषनाग पर लेटे हुए हैं. इसी तरह हस्तरेखा शास्त्र में भी सांपों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें कहीं गई हैं. हस्तरेखा विशेषज्ञों का मानना है कि जब किसी व्यक्ति की हथेली पर रेखाओं से सर्प जैसी आकृति बने तो यह सामान्य नहीं होता है. इसके पीछे कोई न कोई रहस्य छिपा होता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर सांप की आकृति का चिह्न शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव को उजागर करता है. इसके परिणाम अच्छे होंगे या बुरे, यह सृप रेखा के स्थान से तय होता है.  इसके लिए यह देखना जरूरी है कि उंगली के नीचे कौन से पर्वत के पास वो सृप रेखा बन रही है. धन-वैभव का लाभ अंगूठे के नीचे स्थान को शुक्र पर्वत कहा जाता है. यह जीवन में प्रेम, आकर्षण, वैवाहिक जीवन और भौतिक सुख-सुविधाओं को दर्शाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर शुक्र पर्वत के पास कोई रेखा ऐसी सृप आकृति बनाए तो यह जीवन में सुख-सुविधाओं और धन-वैभव की ओर इशारा करती है. हालांकि ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन में अक्सर परेशानियां देखी जाती हैं. पढ़ाई-लिखाई में तेज तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत होता है, जिसे ज्ञान-शिक्षा और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है. कहते हैं कि अगर हथेली के इस स्थान पर किसी रेखा से सृप की आकृति बने तो व्यक्ति बुद्धिमान, विद्वान और बहुत गुणी बनता है. ऐसे लोग पढ़ाई-लिखाई में बहुत अच्छे होते हैं और अपने बुद्धि-कौशल के दम पर जीवन में बड़ी उपलब्धियों को हासिल करते हैं. सांप की दो आकृतियां अशुभ मध्यमा उंगली (मिडिल फिंगर) के नीचे स्थित शनि पर्वत भाग्य और कर्म से जुड़ा माना जाता है. इस स्थान पर सर्प का चिह्न बनने पर व्यक्ति को बड़ी धन-संपत्ति और भौतिक समृद्धि प्राप्त हो सकती है. हालांकि यदि सर्प की आकृति दोहरी हो तो इसके परिणाम विपरीत हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में व्यक्ति अपने संचित धन को गलत आदतों के कारण खो सकता है. सूर्य ग्रहण जैसी स्थिति अनामिका उंगली के नीचे स्थित सूर्य पर्वत पर सर्प की आकृति को शुभ चिह्न नहीं माना जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर सृप की आकृति का ऐसा निशान व्यक्ति की उन्नति और सफलता में बाधा पैदा करता है. अनामिका उंगली के नीचे सांप की आकृति वाले ऐसे निशान को सूर्य ग्रहण पर ग्रहण लगने जैसा समझा जाता है. बुद्धि-कौशल, व्यापार में लाभ कनिष्ठा उंगली के नीचे स्थित बुध पर्वत व्यापार, बुद्धिमत्ता और संचार कौशल का प्रतिनिधित्व करता है. यदि इस स्थान पर सर्प का चिह्न हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत, दृढ़ संकल्पित माना जाता है. ऐसे लोग अपने निर्णयों पर अडिग रहते हैं. इन्हें जीवन में आगे चलकर क्या करना है. इसे लेकर ये बहुत क्लीयर रहते हैं. व्यापार या व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने की क्षमता रखते हैं.

वास्तु शास्त्र: किचन सिंक के नीचे गलत सामान रखने से हो सकता है आर्थिक नुकसान

 रसोई घर हमारे घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है. अक्सर जगह कम होने की वजह से लोग किचन सिंक के नीचे के खाली हिस्से का इस्तेमाल सामान रखने के लिए करने लगते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि सिंक के नीचे वाली जगह का सही इस्तेमाल न करना घर में गरीबी और कलह का कारण बन सकता है. सिंक का सीधा संबंध जल तत्व (पानी) से होता है. वास्तु के अनुसार, जल की दिशा और स्वच्छता का हमारे आर्थिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. अगर हम यहाँ गलत चीजें रखेंगे, तो घर की शांति और बरकत भंग हो सकती है. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार सिंक के नीचे क्या नहीं रखना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है: सिंक के नीचे ये सामान कभी न रखें कूड़ेदान (Dustbin): सिंक के नीचे डस्टबिन रखना सबसे बड़ा वास्तु दोष है. जल के स्थान पर गंदगी रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे न केवल बीमारियों का खतरा बढ़ता है, बल्कि घर में फालतू के खर्च और आर्थिक तंगी भी आती है. कोशिश करें कि कचरा डिब्बा किचन से थोड़ा दूर रहे. झाड़ू और पोंछा: झाड़ू को हमेशा नजरों से दूर और साफ जगह पर रखना चाहिए. सिंक के नीचे झाड़ू रखने से घर में हमेशा आपसी कलह और तनाव बना रहता है. वास्तु में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए इसे सिंक जैसी जल वाली जगह से दूर रखना ही शुभ है. पुराने और गंदे बर्तन: रात भर सिंक में जूठे बर्तन छोड़ना वास्तु में बहुत बड़ा दोष माना गया है. यह राहु के प्रभाव को बढ़ाता है, जिससे घर में अशांति फैलती है और लक्ष्मी जी नाराज होती हैं. रात में किचन साफ करके ही सोना चाहिए. साफ-सफाई का एसिड या केमिकल: सिंक के पास पानी का पाइप होता है. यहां खतरनाक केमिकल या एसिड रखने से वास्तु के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है. यह क्षेत्र को दूषित करता है और घर की सकारात्मकता को कम करता है. वास्तु के अनुसार विशेष सावधानियां लीकेज न होने दें: वास्तु के अनुसार, पानी का टपकना या पाइप से पानी रिसना धन की हानि का संकेत है. सिंक के नीचे की जगह हमेशा सूखी और साफ होनी चाहिए. यदि वहाँ नमी (Seepage) है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं. बिजली का सामान: कई लोग सिंक के नीचे पुराने इलेक्ट्रिक उपकरण रख देते हैं. वास्तु में जल और अग्नि (बिजली) का असंतुलन घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. सामान व्यवस्थित रखें: अगर आप वहाँ जगह बनाना चाहते हैं, तो केवल बर्तन धोने वाला नया साबुन, साफ स्पंज या साफ़ सफाई का केवल जरूरी सामान ही रखें. सामान को प्लास्टिक के बंद डिब्बों में रखें ताकि नमी न आए.

इमाम हुसैन की सीख: गलत के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्ची इंसानियत है

इमाम हुसैन की ये सीख हमें बताती है कि अगर हमारे सामने कुछ गलत हो रहा है और हम चुपचाप उसे देख रहे हैं, तो हम भी उस गलत काम में साथ दे रहे हैं. गलत के आगे घुटने टेक देना हमें अंदर से कमजोर बना देता है. अपनी इज्जत की रक्षा करें इंसान की असली पहचान उसकी इज्जत और उसके उसूलों (सिद्धांतों) से होती है. इमाम हुसैन का जीवन हमें सिखाता है कि डरकर जीने से बेहतर है कि हम अपनी गरिमा के लिए खड़े हों.  जब आप अपनी इज्जत बचाने के लिए लड़ते हैं, तो आप यह दिखाते हैं कि आप एक स्वाभिमानी इंसान हैं. यह लड़ाई केवल अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को यह बताने के लिए होती है कि गलत के आगे झुकना नहीं चाहिए. इंसानियत का मतलब क्या है? अक्सर लोग समझते हैं कि इंसानियत का मतलब सिर्फ दान-पुण्य करना है, लेकिन असली इंसानियत का एक बड़ा हिस्सा यह भी है कि आप बुराई के खिलाफ आवाज़ उठाएं. यह संघर्ष जरूरी नहीं कि हमेशा लड़ाई-झगड़ा ही हो; कभी-कभी सच का साथ देना और गलत बात को गलत कहना भी बड़ा संघर्ष होता है. हम क्या सीख सकते हैं? आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी परेशानियों में उलझे रहते हैं और अपने आसपास हो रहे अन्याय को नजरअंदाज कर देते हैं. इमाम हुसैन की ये बातें हमें याद दिलाती हैं कि अगर आप सच के रास्ते पर हैं, तो आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है, निडर होकर सच का साथ देना ही सबसे बड़ी इंसानियत है.  

सोमवती अमावस्या 2026: स्नान-दान मुहूर्त, योग और शिव उपासना का विशेष महत्व

सोमवती अमावस्या बहुत ही चमत्कारी तिथि है. एक ऐसा दिन जब आप चंद्रमा के साथ-साथ भगवान शिव को भी प्रसन्न कर सकते हैं. महादेव और चंद्रमा का दिन होने की वजह से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर किया गया व्रत दाम्पत्य सुख दिलाता है और जीवन में सफलता प्रदान करता है. इस दिन कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. अगर आपको 5 पत्तों वाला बिल्व पत्र मिल जाए, तो उनमें से तीन पत्रों पर "नमः शिवाय" और 108 बिल्व पत्रों पर "राम-राम" केसर और चंदन से लिखकर भगवान शिव के शिवलिंग का दिव्य श्रृंगार करें और महाभिषेक करें. ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. 5 पत्तों वाला बिल्व पत्र विशेष रूप से पूजनीय माना गया है, लेकिन चार पत्तों वाला बिल्व पत्र भी अत्यंत शुभ फल देता है. सोमवती अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 जून यानी सोमवार के दिन सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी. सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान का मुहूर्त सुबह 4 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. सोमवती अमावस्या शुभ योग इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण होने जा रहा है. जिसका मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. सोमवती अमावस्या महत्व शास्त्रों के अनुसार भी पूजा के अलग-अलग फल बताए गए हैं. पीले वस्त्र पहनकर पूजा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है, सफेद वस्त्र विद्या प्रदान करते हैं, लाल वस्त्र सिद्धियां दिलाते हैं, काले वस्त्र ग्रह बाधाओं से मुक्ति देते हैं और लक्ष्मी की प्राप्ति भी होती है. हालांकि, इन उपायों को किसी जानकार व्यक्ति के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए. बिना सही जानकारी के मनमर्जी से साधना नहीं करनी चाहिए. सोमवती अमावस्या पूजन विधि शाम के समय स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं और रोली, चावल, धूप-दीप से पूजा करें. पान के पत्ते पर धान और साबुत हल्दी रखकर तुलसी के पास अर्पित करें और तुलसी की परिक्रमा करें. "नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करते हुए धन प्राप्ति की कामना करें. उपाय सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या, यानी सोमवती अमावस्या के संयोग से सृष्टि में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है. इस दिन सच्चे मन से की गई महादेव की उपासना जीवन के कष्टों को दूर कर देती है. यदि दाम्पत्य जीवन में समस्या है, तो इस दिन किए गए उपाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं. पीपल के पेड़ की जड़ में जल और फूल अर्पित करें. उसकी 9 बार परिक्रमा करें और हर परिक्रमा के साथ पीपल पर पीला सूत लपेटें. इसके बाद हाथ जोड़कर प्रार्थना करें. सोमवती अमावस्या को पितरों की शांति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन किए गए उपाय पितरों को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही कुंडली में राहु के अशुभ प्रभाव को भी शांत किया जा सकता है. इसके लिए चावल, दूध और चीनी की खीर बनाएं. मिट्टी के बर्तन में खीर रखकर उसे दक्षिण दिशा की ओर रखें. "पितृभ्यो नमः" मंत्र का जाप करें और दक्षिण दिशा की ओर मुख करके प्रार्थना करें. बाद में खीर किसी जरूरतमंद को दान कर दें. इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और राहु के दोष शांत होते हैं. अगर संभव हो तो इस दिन पीपल का पौधा लगाएं. इससे पितर अत्यंत प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा मंत्र जाप, सिद्धि साधना, दान और मौन व्रत रखने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है.

21 जून 2026 से मंगल का वृषभ राशि में गोचर, सभी राशियों पर दिखेगा प्रभाव

 मंगल 21 जून 2026 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 4 अगस्त 2026 तक वृषभ राशि में ही रहेंगे. इस दौरान मंगल सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेंगे. मंगल को ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है और यह हमारे पराक्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला ग्रह है. आइए जानते हैं कि मंगल के वृषभ राशि में गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. मेष राशि मेष राशि वालों को इस गोचर से आर्थिक स्थिति सुधारने के अवसर मिलेंगे. आपकी मैनेजरियल स्किल बेहतर होगी. प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय इस दौरान ले सकते हैं. धन की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. परिवार में कम और संतुलित बातचीत करें. क्रोध और कठोर वाणी से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गले से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें. उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मिठाई का प्रसाद बांटें. वृषभ राशि वृषभ राशि में ही मंगल का गोचर हो रहा है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. मेहनत का फल मिलेगा और रुके काम पूरे होंगे. लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य में विशेषकर ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें. उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की आरती करें और गुड़-चना का भोग लगाकर प्रसाद बांटें. मिथुन राशि धैर्य से काम करने का समय है. लंबी यात्रा से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. विनम्रता से बात करें और विवादों से दूर रहें. उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और फल का प्रसाद बांटें. कर्क राशि धन लाभ के अवसर मिलेंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. मेहनत और सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी. उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. सिंह राशि नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और मेहनत का फल मिलेगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. अहंकार से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें. उपाय: मंगलवार को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं. कन्या राशि कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. शिक्षा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. धन लाभ के योग हैं. खानपान का ध्यान रखें. उपाय: मंगलवार को फल का भोग लगाकर प्रसाद बांटें. तुला राशि जल्दबाजी से बचें. जॉब बदलने या लोन लेने से बचें. रिश्तों को संभालने का समय है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. उपाय: मंगलवार को गुड़-चना का प्रसाद चढ़ाएं. वृश्चिक राशि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुके काम पूरे होंगे. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. सेहत का ध्यान रखें और मसालेदार भोजन से बचें. उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मिठाई का प्रसाद बांटें. धनु राशि सावधानी से काम करें. शत्रुओं और विवादों से बचें. परीक्षा में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उपाय: मंगलवार को सिंदूर चढ़ाएं और नारियल-फल का प्रसाद दें. मकर राशि करियर में सफलता मिलेगी. रुके काम पूरे होंगे. संतान से खुशी मिलेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. उपाय: मंगलवार को लाल मिठाई का प्रसाद बांटें. कुंभ राशि प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे. परिवार की समस्याएं सुलझेंगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. मीन राशि पराक्रम बढ़ेगा और धन लाभ होगा. रुके काम पूरे होंगे. जल्दबाजी से बचें और योजना बनाकर आगे बढ़ें. वाणी में विनम्रता रखें. उपाय: मंगलवार को गुड़-चना का प्रसाद बांटें.

वास्तु शास्त्र के अनुसार कूलर रखने की सही दिशा, उत्तर-पश्चिम को बताया सबसे शुभ

गर्मियों में कूलर हमें ठंडक देता है, लेकिन गलत जगह रखा कूलर घर का बजट बिगाड़ सकता है. कूलर में पानी (जल) और हवा (वायु) दोनों होते हैं, इसलिए इसकी सही दिशा बहुत जरूरी है.जानिए वास्तु के अनुसार कूलर को किस कोने में रखना चाहिए और कहां रखने से बचना चाहिए. कूलर का वास्तु से क्या है कनेक्शन? गर्मियों के मौसम में एयर कूलर हर घर की जरूरत बन जाता है.  यह हमें तपती गर्मी से राहत देता है और ठंडी हवा देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कूलर का सीधा संबंध हमारी सेहत और पैसों की बरकत से होता है?चूंकि कूलर में पानी (जल तत्व) भरा जाता है और यह तेजी से हवा (वायु तत्व) फेंकता है, इसलिए यह घर की ऊर्जा को बहुत जल्दी प्रभावित करता है. अगर इसे गलत दिशा में रख दिया जाए, तो घर में वास्तु दोष पैदा होता है, जिससे बीमारियां, तनाव और पैसों का नुकसान होने लगता है. कूलर रखने की सबसे सही दिशा (Best Directions) घर में सुख-समृद्धि और ठंडी हवा का पूरा लाभ उठाने के लिए कूलर को हमेशा इन दिशाओं में रखें: उत्तर-पश्चिम दिशा (North-West / वायव्य कोण): वास्तु के अनुसार कूलर रखने के लिए यह सबसे उत्तम दिशा है.  यह कोना वायु देव का माना जाता है.  यहां कूलर रखने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है और परिवार के लोगों की तरक्की होती है. उत्तर दिशा (North): उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर और जल तत्व की मानी जाती है.  कूलर में पानी होने के कारण इसे उत्तर दिशा में रखना बेहद शुभ होता है.  इससे घर में पैसों की तंगी दूर होती है. पूर्व दिशा (East): आप कूलर को पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं.  इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और मान-सम्मान बढ़ता है. भूलकर भी इस दिशा में न रखें कूलर (Avoid This Direction) दक्षिण-पूर्व दिशा (South-East / आग्नेय कोण): इस दिशा को अग्नि देव (Fire Element) का स्थान माना जाता है.  आग की दिशा में पानी और ठंडक (कूलर) रखने से तत्वों का भयंकर टकराव होता है.  अगर आप यहाँ कूलर रखेंगे, तो घर में बिना बात के झगड़े, मानसिक तनाव और व्यापार या नौकरी में भारी घाटा हो सकता है . आपकी सेविंग्स धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी. कूलर से जुड़े 3 जरूरी वास्तु नियम: बंद या खराब कूलर न रखें: अगर कूलर खराब है या सर्दियों में इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो उसे खाली और साफ करके ढककर रखें. कबाड़ या गंदा कूलर घर में रखने से राहु का दोष लगता है और काम अटकने लगते हैं. पानी बदलते रहें: कूलर में कई दिनों तक पुराना या बदबूदार पानी जमा न रहने दें.  रुका हुआ गंदा पानी घर में नकारात्मक ऊर्जा और बीमारियां फैलाता है. कर्कश आवाज से बचें: अगर कूलर चलते समय बहुत तेज या अजीब आवाज करता है, तो उसकी तुरंत ऑयलिंग या सर्विस करवाएं. कूलर की लगातार आने वाली तेज आवाज घर में अशांति और गृह-क्लेश बढ़ाती है।

भारतीय संतों की भविष्यवाणियां: ज्ञानेश्वर से मावजी महाराज तक कलियुग के संकेत

भारत की धरती पर हर युग में ऐसे संत, ऋषि और ज्ञानी पुरुष आए हैं, जिन्होंने भविष्य के बारे में गहरी बातें कहीं. इन संतों ने अपनी वाणी और ग्रंथों के जरिए समाज को आने वाले समय के लिए चेताया भी और मार्गदर्शन भी दिया. अक्सर इनकी बातें क्षेत्रीय भाषाओं में लिखी गईं, इसलिए इन्हें उतनी प्रसिद्धि नहीं मिली, जितनी विदेशी भविष्यवक्ताओं जैसे बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस को मिली. जबकि अगर तुलना करके देखा जाए तो भारतीय संतों की भविष्यवाणियां ज्यादा स्पष्ट और सीधी होती हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे ही 7 महान संतों के बारे में और उनकी प्रमुख भविष्यवाणियां. 1. संत ज्ञानेश्वर महाराज 13वीं शताब्दी के संत ज्ञानेश्वर ने अपनी रचना ज्ञानेश्वरी में समाज और धर्म के भविष्य की झलक दी थी. उनकी प्रार्थना पसायदान में एक आदर्श समाज की कल्पना मिलती है, जहां लोगों के अंदर जागरूकता और अच्छाई बढ़ेगी. उन्होंने एक ऐसे समय की कल्पना की थी जब दुनिया में फैला अधर्म धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा और धर्म की रोशनी फिर से चमकने लगेगी. उनके अनुसार, चाहे कलियुग कितना भी कठिन क्यों न हो, इंसान के भीतर जागरूकता और सच्चाई की भावना एक दिन जरूर जागेगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंधकार के बाद उजाला जरूर आता है और मनुष्य के अंदर की चेतना ही उसे सही रास्ता दिखाएगी. 2. संत अच्युतानंद दास (ओडिशा) ओडिशा के पंचसखा संतों में शामिल अच्युतानंद दास ने भविष्य मालिका नामक ग्रंथ में हजारों भविष्यवाणियां लिखीं. उन्होंने बड़े युद्ध, प्राकृतिक बदलाव और धार्मिक घटनाओं का जिक्र किया. ऐसा भी कहा गया कि एक समय ऐसा आएगा जब जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी बड़ी घटनाएं होंगी और दुनिया में बदलाव तेज हो जाएंगे. 3. संत सूरदास भगवान कृष्ण के भक्त सूरदास ने अपनी रचनाओं सूरसागर और सूरसारावली में कलियुग के कठिन समय का वर्णन किया. उन्होंने भविष्य में आने वाले संकटों जैसे अकाल, महामारी और नैतिक पतन की बात कही. साथ ही यह भी संकेत दिया कि कठिन समय के बाद एक संत का जन्म होगा, जो समाज में शांति और धर्म स्थापित करेगा. 4. वीरब्रह्मेंद्र स्वामी (आंध्र प्रदेश) इनकी भविष्यवाणियां कालज्ञानम नामक ग्रंथ में मिलती हैं. उन्होंने बहुत पहले ही आधुनिक चीजों का संकेत दिया था जैसे बिना बैल के चलने वाले वाहन (कार), लोहे के घोड़े (ट्रेन), इंसान का आकाश में उड़ना (हवाई जहाज). और उन्होंने बड़े युद्धों और महामारियों के बारे में भी चेतावनी दी थी. जिनका जिक्र आज भी दक्षिण भारत में आज भी किया जाता है. 5. गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी सौ साखी में भविष्य के संकेत मिलते हैं. इसमें कलियुग के अंत, बड़े संघर्षों और खालसा शक्ति के पुनः उभरने की बात कही गई है. कुछ मान्यताओं के अनुसार इसमें आने वाले युद्धों के संकेत भी दिए गए हैं. 6. संत देवत अयात (गुजरात-राजस्थान क्षेत्र) इन्हें त्रिकालज्ञ माना जाता है. इनकी वाणी में भविष्य के समाज का सटीक चित्रण मिलता है. उन्होंने कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब धर्म केवल दिखावा बन जाएगा और सच्चे साधु कम हो जाएंगे. साथ ही उन्होंने आधुनिक तकनीक की ओर इशारा करते हुए कहा- हवा में बातें होंगी यानी संचार के नए साधन विकसित होंगे. 7. संत मावजी महाराज (गुजरात) मावजी महाराज ने अपने ग्रंथों में भविष्य की कई घटनाओं का उल्लेख किया. कहा जाता है कि उन्होंने लाखों भविष्यवाणियां लिखीं, जिन्हें चौपड़ा कहा जाता है. इन ग्रंथों में आधुनिक युग की तकनीक, बड़े युद्ध और सामाजिक बदलावों का जिक्र मिलता है. आज भी ये ग्रंथ विशेष अवसरों पर ही दर्शन के लिए निकाले जाते हैं. भविष्य पुराण में कलयुग की भविष्यवाणियां- स्वामी शिवानंद के अनुसार, आज दुनिया में जो भी घटनाएं हो रही हैं, वे अचानक नहीं हैं, बल्कि शास्त्रों में उनका पहले से ही उल्लेख मिलता है. भविष्य पुराण में वेद व्यास जी ने आने वाले समय के बारे में विस्तार से संकेत दिए हैं. बताया जाता है कि कलियुग के हजारों वर्ष बीतने के बाद भारत में अलग-अलग प्रकार के शासन देखने को मिलेंगे. एक समय ऐसा भी आएगा जब बौद्ध प्रभाव बढ़ेगा. इसके बाद आदि शंकराचार्य के प्रकट होने से वैदिक परंपराओं का फिर से विस्तार होगा और धर्म के आधार पर शासन चलाया जाएगा. इसके बाद कई शताब्दियों तक अलग-अलग शक्तियों का प्रभाव रहेगा, जिनमें विदेशी शासन भी शामिल होगा. फिर धीरे-धीरे लोकतांत्रिक व्यवस्था का दौर शुरू होगा, जहां जनता के मत से सरकारें बनेंगी. आगे चलकर ऐसा समय भी आएगा जब किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा. इस दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार और सामाजिक समस्याएं बढ़ सकती हैं. समाज में बड़े-बुजुर्गों, संतों और विद्वानों का सम्मान कम होने लगेगा. इन परिस्थितियों के बाद बड़े बदलाव का समय आएगा, जिसमें संघर्ष और अशांति भी संभव है. लेकिन अंततः भारत फिर से मजबूत होकर उभरेगा और दुनिया में अपना महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा. भविष्य में एक बार फिर परंपराओं और मूल्यों के आधार पर व्यवस्था स्थापित होने की बात कही गई है.

15 जून 2026 को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों के लिए बनेंगे शुभ योग

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का स्थान सर्वोपरि है. सूर्य का राशि परिवर्तन न केवल मौसम में बदलाव लाता है, बल्कि मानव जीवन की दिशा और दशा को भी प्रभावित करता है.  पंचांग के अनुसार, आगामी 15 जून 2026 को सूर्य देव अपनी वर्तमान स्थिति को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह गोचर अगले एक महीने तक सभी 12 राशियों पर अपना गहरा प्रभाव डालेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है. इन राशियों के लिए चमकेंगे सितारे मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह समय साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा.  कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह अवधि बहुत ही अनुकूल है. परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. मिथुन राशि: चूँकि सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए आपको इसका सीधा लाभ मिलेगा. आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपको पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. सिंह राशि: सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, अतः इस गोचर से आपकी आय में जबरदस्त उछाल आने की संभावना है. आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. यदि आपका कोई पुराना निवेश फंसा हुआ है, तो वहां से आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कुंभ राशि: आपकी कुंडली के अनुसार सूर्य का यह गोचर सुख-साधन में वृद्धि कराएगा.  शिक्षा या करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.  विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी . अविवाहित लोगों के लिए विवाह के सुंदर प्रस्ताव आ सकते हैं. सकारात्मक ऊर्जा के लिए सरल उपाय सूर्य की शुभता को बनाए रखने के लिए इस दौरान कुछ उपाय करना विशेष लाभकारी हो सकता है: प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय स्नान करके तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय जल में थोड़ा लाल चंदन, अक्षत और रोली अवश्य डालें. 'आदित्य हृदय स्तोत्र' का नियमित पाठ करें. रविवार के दिन जरूरतमंदों को गुड़ या गेहूं का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है.

13 जून का राशिफल: किस राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ और किसके खुलेंगे सफलता के द्वार, जानिए आज का भविष्यफल

मेष राशि- आज दिमाग से फैसले लें, भावनाओं में बहने से बचें। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक है, लेकिन आंखों और सिरदर्द से सावधान रहें। वृषभ राशि- आज शांत रहकर सोच-समझकर कदम उठाएं। काम में नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में गहराई आएगी, पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। घर में धार्मिक या सकारात्मक माहौल रहेगा। सेहत सामान्य है, लेकिन ठंडी चीजों से बचें और आराम करें। मिथुन राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप संभाल लेंगे। ऑफिस में मेहनत का फायदा मिलेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। रिश्तों में भरोसा बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार में शांति रहेगी। सेहत सामान्य है, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखें। कर्क राशि- आज काम थोड़ा ज्यादा रह सकता है। सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक मामला शांत हो जाएगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा तो मन हल्का रहेगा। रिश्तों में गुस्से से बचना जरूरी है। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। सेहत में थकान महसूस हो सकती है। सिंह राशि- आज दिन कामकाज के लिहाज से ठीक रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। सीनियर आपकी मेहनत नोटिस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में छोटी बातों को तूल न दें। पार्टनर से खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी दूर होगी। घर में माहौल शांत रहेगा। सेहत ठीक है, लेकिन थकान और सिरदर्द से बचने के लिए आराम भी जरूरी है। कन्या राशि- आज काम ज्यादा रहेगा और भागदौड़ भी हो सकती है। समय पर काम पूरा करना जरूरी रहेगा। पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। रिश्ते में साफ-साफ बात करना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत में त्वचा या एलर्जी की हल्की समस्या हो सकती है, साफ-सफाई का ध्यान रखें। तुला राशि- आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। काम में दबाव रह सकता है, लेकिन आप धीरे-धीरे सब संभाल लेंगे। पैसों को लेकर जल्दबाजी में फैसला न लें। निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में ईगो से बचें, नहीं तो बात बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत में पेट या गले से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें। वृश्चिक राशि- आज संतुलन बनाकर चलने का दिन है। काम में नई योजना शुरू हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। निवेश का विचार बना सकते हैं, लेकिन सलाह लेकर ही कदम उठाएं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, अविवाहित लोगों के लिए अच्छा समय है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। सेहत ठीक है, बस ज्यादा थकान से बचें। धनु राशि- आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी या नया मौका मिल सकता है। आपकी बात को महत्व मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, अतिरिक्त कमाई के संकेत हैं। प्रेम जीवन में अच्छा समय रहेगा, पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत ठीक है, लेकिन देर रात तक जागने से बचें। मकर राशि- आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में धैर्य रखें, छोटी बात पर बहस न करें। घर में किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहें, खासकर सीने, पेट या सांस से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। कुंभ राशि- आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व दोनों दिखेगा। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बात आगे बढ़ सकती है। धन के मामले में दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी, पार्टनर से सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सामान्य है, लेकिन नियमित व्यायाम फायदेमंद रहेगा। मीन राशि- आज मेहनत का फल मिल सकता है। ऑफिस में आपकी कोशिशों की तारीफ होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी अहम मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से दूर रहें।

13 जून को बनेगा दुर्लभ द्विद्वादश योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगी आय

 जब भी ज्योतिष में ग्रहों के राजा, राजकुमार या मन के कारक ग्रहों का खास संयोग बनता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से 13 जून को बनने वाला यह 'द्विद्वादश योग' बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दिन चंद्रमा सुबह मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 जून की सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में विराजमान रहेंगे, जिससे चंद्रमा बुध से द्वादश (12वें) भाव में और बुध चंद्रमा से द्वितीय (दूसरे) भाव में होंगे. उच्च राशि के चंद्रमा और स्वराशि के बुध के बीच बनने वाला यह दुर्लभ संयोग कुछ राशियों की बंद किस्मत के ताले खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि इस शुभ योग से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और किसे करियर-व्यापार में बंपर लाभ मिलेगा. वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो सकता है. आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आपकी वित्तीय स्थिति में जबरदस्त सुधार के संकेत हैं. समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा. यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस दौरान स्थितियां आपके पूरी तरह अनुकूल रहेंगी. मिथुन राशि बुध देव आपकी ही राशि में स्वगृही होकर बैठे हैं, जिससे इस योग का सबसे बेहतरीन लाभ आपको मिलने वाला है. आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. इसके साथ ही पुराने माध्यमों से भी लगातार धन का प्रवाह बना रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति (प्रमोशन) और सैलरी में बढ़ोतरी की गुड न्यूज मिल सकती है. व्यापारिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही, सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानियां दूर होंगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्र-बुध का यह द्विद्वादश योग मानसिक शांति लेकर आ रहा है. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव पूरी तरह से दूर होगा. भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा. किस्मत का साथ मिलने से आपके जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे. आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा. कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे और नई जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं. तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियों से भरा और बेहद सकारात्मक रहने वाला है. आप इस दौरान काफी खुशमिजाज मूड में रहेंगे. परिवार और प्रियजनों का आपको हर मोड़ पर पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं और सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने के साफ संकेत हैं. लगातार बढ़ती इनकम से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको मानसिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी. मीन राशि मीन राशि के जातक भले ही इस समय शनि की साढ़ेसाती के दौर से गुजर रहे हों, लेकिन यह गोचर उनके लिए राहत की फुहार लेकर आएगा. यदि आप व्यापार या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, तो इस अवधि में आपको कोई बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है या कोई बड़ी जिम्मेदारी हाथ आ सकती है. बिजनेस में पास्ट में हुए किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान की भरपाई इस दौरान होने की पूरी संभावना है.