samacharsecretary.com

वास्तु शास्त्र: दरवाजों के पीछे सामान लटकाने से होने वाले दोष और उपाय

 हम अक्सर घर के कमरों को सजाते समय दरवाजों के पीछे की खाली जगह को स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल करने लगते हैं. खूंटियां लगाकर कपड़े टांगना, थैले लटकाना हमें सामान्य लगता है. लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो ये छोटी सी लापरवाही आपके जीवन में बड़े वास्तु दोष पैदा कर सकती है. वास्तु के अनुसार, दरवाजे ऊर्जा के द्वार होते हैं. अगर इन द्वारों पर गलत चीजें लटकी हों, तो सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती, जिसका सीधा असर आपकी सेहत, तरक्की और जेब पर पड़ता है. दरवाजे पर सामान लटकाने से लगने वाले गंभीर दोष     जब दरवाजे के पीछे कपड़ों या भारी बैगों का ढेर होता है, तो दरवाजा पूरी तरह खुल नहीं पाता. वास्तु में इसे अवरोध दोष कहते हैं. यह दोष घर के सदस्यों के करियर में बाधाएं लाता है. इससे सफलता के नए रास्ते बंद हो जाते हैं.     दरवाजे पर भारी झोले या वजनदार चीजें लटकाने से घर में ऋण बढ़ता है. यह फिजूलखर्ची को बढ़ाता है, इंसान धीरे-धीरे कर्ज के बोझ तले दबने लगता है.     दरवाजे के पीछे लोहे की नुकीली चीजें, कैंची या औजार लटकाने से घर में कलह पैदा होती है. इससे परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ता ह, इससे तनाव बना रहता है. भूलकर भी न लटकाएं ये 5 चीजें ढेर सारे कपड़े: दरवाजों पर कपड़ों का अंबार लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा जमा होती है. यह मानसिक भारीपन और चिड़चिड़ापन लाता है. दवाइयों का थैला: दवाइयां बीमारी का प्रतीक हैं. इन्हें दरवाजे पर लटकाने से घर में बीमारी का प्रभाव बना रहता है, आप पर इलाज का खर्च बढ़ता है. पुराने कैलेंडर: पिछले साल या पुराने महीनों के कैलेंडर लटकाए रखना आपकी प्रगति को रोक देता है.यह आपके समय को पीछे ले जाता है. गंदे जूते-चप्पल: दरवाजे के पीछे जूते-चप्पलों का ढेर राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाता है, जिससे घर में अशांति आती है. गीले तौलिए या कपड़े: गीली चीजें नमी और राहु का प्रतीक हैं. इन्हें दरवाजे पर सुखाने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे सुधारें दरवाजे का वास्तु दरवाजा रखें हल्का: कोशिश करें कि दरवाजे के पीछे कोई खूँटी न हो. कपड़ों के लिए अलग स्टैंड या अलमारी का उपयोग करें. सफाई है जरूरी: हफ्ते में एक बार दरवाजे के पीछे की धूल जरूर साफ करें. गंदगी दरिद्रता को बुलावा देती है. आवाज की मरम्मत: अगर दरवाजा खोलते समय 'चू-चू' की आवाज करता है, तो उसमें तुरंत तेल डालें. यह आवाज घर में क्लेश लाती है. शुभ प्रतीकों का प्रयोग: दरवाजे के ऊपर स्वास्तिक या ॐ का चिह्न लगाना शुभ होता है, लेकिन ध्यान रहे कि ये चिह्न पैरों के नीचे या किसी गंदी चीज के संपर्क में न आएं.

अपरा एकादशी 2026: तिथि, महत्व और व्रत विधि की संपूर्ण जानकारी

साल भर में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष को मिलाकर लगभग 24 एकादशी आती हैं, लेकिन इनमें से अपरा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है. यह व्रत भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है और इसे बहुत ही फलदायी माना गया है. इस वर्ष अपरा एकादशी 13 मई 2026, बुधवार को पड़ रही है. पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 12 मई की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो जाएगी. लेकिन हिंदू धर्म में उदया तिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए व्रत 13 मई को ही रखा जाएगा. इसका पारण 14 मई को किया जाएगा. अपरा एकादशी का महत्व अपरा एकादशी को 'अपर' यानी अपार फल देने वाली एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को धन, सुख, समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है. यह व्रत जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. साथ ही इसे ऐसा व्रत माना जाता है जो गुरु निंदा जैसे दोषों से भी मुक्ति दिलाने में सहायक होता है. श्रद्धा और भक्ति से किया गया यह व्रत जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला माना गया है. व्रत की तैयारी इस व्रत की तैयारी एक दिन पहले से शुरू करनी चाहिए. 12 मई से ही सात्विक भोजन करना चाहिए और मन को शांत रखना चाहिए. इस दिन प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. संभव हो तो रात्रि भोजन भी नहीं करना चाहिए और संयमित जीवनशैली अपनानी चाहिए ताकि व्रत का पूरा लाभ मिल सके. अपरा एकादशी पूजा विधि 13 मई को सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए. इसके बाद श्री हरि विष्णु की मूर्ति या चित्र को पीले आसन पर स्थापित किया जाता है. भगवान को धूप, दीप, फल, पीले फूल, मिठाई और पीले वस्त्र अर्पित किए जाते हैं. तुलसी दल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए इसका विशेष महत्व होता है. तुलसी से जुड़ा नियम एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना जाता है और ना ही तुलसी को जल अर्पित किया जाता है. इसलिए तुलसी दल एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेना चाहिए ताकि पूजा में इसका उपयोग किया जा सके. व्रत के दौरान क्या करें इस दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है. इसके साथ व्रत कथा सुनना और भगवान की आरती करना भी महत्वपूर्ण होता है. संभव हो तो प्रसाद अधिक से अधिक लोगों में वितरित करना चाहिए, जिससे पुण्य फल बढ़ता है. क्या ना करें इस दिन चावल का सेवन वर्जित माना जाता है. यदि कोई व्यक्ति व्रत न भी रखे, तब भी चावल खाने से परहेज करना शुभ माना जाता है. इस दिन क्रोध, नकारात्मक विचार और गलत बोलचाल से बचना चाहिए ताकि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सके.

घर में चींटियों का दिखना शुभ या अशुभ? वास्तु शास्त्र में जानिए इसके संकेत

 गर्मियों का मौसम का शुरू होते ही घर में छोटे छोटे कीड़े-मकोड़े दिखने लगते हैं. लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन कीड़े-मकोड़े में से कुछ ऐसे जीव हैं, जिनका दिखना शुभ या अशुभ माना जाता है. इन्हीं में चींटियों का घर में आना भी खास माना गया है. माना जाता है कि चींटियों का घर में आना केवल साधारण बात नहीं है, बल्कि यह भविष्य में होने वाली कुछ अच्छी या बुरी घटनाओं का इशारा भी हो सकता है. दरअसल, चींटियों को मेहनत, एकता और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इनका घर में आना कई बार सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, काली और लाल रंग की चींटियां अलग अलग फल देती हैं. काली चींटियों की शुभ दिशा वास्तु शास्त्र के मुताबिक, काली चींटियां घर की पश्चिम दिशा से निकलती दिखाई दें, तो इसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि यह विदेश यात्रा, बड़े अवसरों और धन लाभ का संकेत हो सकता है. काली चींटियों को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है. अनाज के आसपास चींटियां दिखना वास्तु के अनुसार, यदि चींटियां चावल या अनाज के बर्तन में दिखें, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है. इससे धन लाभ और घर में समृद्धि बढ़ने की संभावना बताई जाती है. लाल चींटियां अगर लाल चींटियां अपने मुंह में अंडे लेकर घर से बाहर जाती दिखें, तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है. दीवार और छत पर चींटियां चलना वहीं यदि चींटियां घर की दीवार पर ऊपर की ओर जाती दिखें, तो इसे जीवन में तरक्की, सुख और शांति का संकेत माना जाता है. लेकिन अगर वही चींटियां नीचे की ओर आती दिखें, तो इसे थोड़ी नकारात्मक स्थिति या रुकावट का संकेत माना जाता है. अगर चींटियां छत से निकलती दिखाई दें, तो इसे धन लाभ और संपत्ति बढ़ने का संकेत माना जाता है. इसके अलावा वैवाहिक जीवन में सुख और संतान से जुड़े मामलों में सुधार की भी संभावना बताई जाती है.

महाभारत के श्राप और कलयुग का संबंध, युधिष्ठिर से लेकर अश्वत्थामा तक की कथाएं

महाभारत सिर्फ एक युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि जीवन का एक बड़ा ग्रंथ माना जाता है. यह कौरवों और पांडवों के बीच हुआ युद्ध था, जो धर्म और अधर्म की लड़ाई का प्रतीक है. इसमें हमें कर्म, सत्य, रिश्तों और निर्णयों के परिणाम के बारे में गहरी सीख मिलती है. इस दौरान कई ऐसे श्राप दिए गए, जिन्हें लेकर मान्यता है कि उनका असर आज के कलयुग में भी देखा जाता है. इन श्रापों को लोग कर्मों के फल और चेतावनी के रूप में देखते हैं. तो आइए विस्तार से जानते हैं उन श्रापों के बारे में. युधिष्ठिर ने दिया था समस्त नारी जाति को श्राप महाभारत की कथानुसार, जब कर्ण की मृत्यु हुई थी, तब उसकी अंतिम क्रिया के समय कुंती ने पांडवों को बताया कि कर्ण उनका बड़ा भाई था. यह सच जानकर युधिष्ठिर को बहुत दुख और पछतावा हुआ, क्योंकि उन्होंने अपने ही भाई के खिलाफ युद्ध किया था. युधिष्ठिर को लगा कि अगर यह सच पहले पता होता, तो महाभारत का युद्ध टल सकता था. उन्होंने गुस्से में आकर कहा कि आगे से कोई भी महिला किसी बात को पूरी तरह छुपाकर नहीं रख पाएगी. इस कथा के आधार पर माना जाता है कि महिलाएं कोई भी बात ज्यादा समय तक छिपाकर नहीं रख पाती हैं. हालांकि, यह सिर्फ एक पौराणिक मान्यता है, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. राजा परीक्षित को मिला था मृत्यु का श्राप कथानुसार, राजा परीक्षित की कहानी महाभारत के बाद की मानी जाती है और इसे कलयुग की शुरुआत से भी जोड़ा जाता है. एक बार राजा परीक्षित शिकार के लिए जंगल गए था. वहां उन्हें शमीक ऋषि ध्यान में लीन दिखाई दिए. राजा ने कई बार उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन ऋषि मौन व्रत में थे, इसलिए उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इससे नाराज होकर परीक्षित ने गुस्से में आकर एक मरा हुआ सांप उठाया और ऋषि के गले में डाल दिया. जब यह बात ऋषि के पुत्र को पता चली, तो उन्होंने क्रोधित होकर राजा को श्राप दे दिया कि 7 दिनों के भीतर सर्प के काटने से उनकी मृत्यु हो जाएगी. कहा जाता है कि श्राप के अनुसार 7वें दिन तक्षक नाम के नाग ने राजा परीक्षित को डस लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी. श्रीकृष्ण ने दिया था अश्वत्थामा को श्राप महाभारत की कथा के मुताबिक, अपने पिता दौणाचार्य की मृत्यु के प्रतिशोध में आकर अश्वत्थामा ने सोते हुए पांडवों के पुत्रों (उपपांडवों) की हत्या कर दी थी. यह कृत्य युद्ध के नियमों के खिलाफ माना गया था. साथ ही, उन्होंने उत्तरा के गर्भ को भी नष्ट करने की कोशिश की, ताकि अर्जुन का वंश समाप्त हो जाए. इस घटना से दुखी और क्रोधित होकर श्री कृष्ण ने अश्वत्थामा को कठोर श्राप दिया था. श्री कृष्ण ने अश्वत्थामा को श्राप देते हुए कहा कि वे कभी मर नहीं पाएंगे और कलयुग के अंत तक धरती पर भटकते रहेंगे. लोक मान्यताओं के अनुसार, अश्वत्थामा आज भी जीवित हैं और अलग-अलग जगहों पर उनके दिखने की कहानियां सुनने को मिलती हैं, हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं है. कलयुग की अवधि क्या है? धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कलयुग की कुल अवधि लगभग 4,32,000 साल मानी गई है. कहा जाता है कि इसकी शुरुआत भगवान कृष्ण के पृथ्वी से जाने के बाद, करीब 3102 ईसा पूर्व में हुई थी. अब तक इसके हजारों साल बीत चुके हैं और यह युग अभी लंबे समय तक चलेगा.  

मंगल का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

 मंगल ग्रह आज नक्षत्र परिवर्तन कर रहे है. 11 मई यानी आज दोपहर मंगल ग्रह रेवती नक्षत्र से निकलकर अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. अश्विनी नक्षत्र मंगल ग्रह का ही प्रभावी और तेज ऊर्जा वाला नक्षत्र माना जाता है और इस नक्षत्र में मंगल 29 मई 2026 तक रहेंगे. तो मंगल जब अश्विनी नक्षत्र में होंगे तो सभी 12 राशियों पर क्या असर डालेंगे? कौन सी राशि वालों के लिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक होगा? कौन सी राशि वालों को मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से सावधान रहना चाहिए. ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा का कारक, पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल जब अपने प्रभावी नक्षत्र में होते हैं, जैसे अश्विनी नक्षत्र, तो वे और अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं. उनकी ऊर्जा और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मंगल रेवती से निकलकर अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे है. इस समय मंगल से शुभ फल की आशा कई राशि वाले कर सकते है. तो ये मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कौन कौन-सी राशि वालों के लिए सफलता के द्वार खोलेगा. चलिए जानते हैं. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन बेहद शक्तिशाली साबित हो सकता है. आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें तेजी आएगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रमोशन के योग बनेंगे. बिजनेस करने वालों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट और डील्स मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इनकम बढ़ाने के अवसर भी मिलेंगे. हालांकि, इस दौरान जल्दबाजी और गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. उपाय: हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्त्र का दान करें. वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी होगा. मानसिक तनाव या ओवरथिंकिंग से बचना होगा, नहीं तो निर्णय प्रभावित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे. विदेश से जुड़े काम या लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें. उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें और जरूरतमंदों को फल दान करें. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी है. आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति या नई जॉब का ऑफर मिलने के योग हैं. सोशल नेटवर्क और संपर्कों से बड़ा फायदा मिलेगा. व्यापार में भी विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, अहंकार और जल्दबाजी से बचना जरूरी है, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. उपाय: हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मिठाई का भोग लगाएं. कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन करियर में नई ऊंचाई लेकर आ सकता है. आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय हो सकता है. बिजनेस में भी विस्तार के संकेत हैं. हालांकि, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा. उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फल चढ़ाएं. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मजबूत रहेगा. अधूरे काम पूरे होंगे और प्रमोशन के योग बनेंगे. जो लोग शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है. उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें. कन्या राशि कन्या राशि वालों को इस समय सीखने और खुद को अपडेट करने पर ध्यान देना चाहिए. नई स्किल्स और तकनीक आपके करियर को आगे बढ़ा सकती हैं. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. रिश्तों में गलतफहमी से बचें, खासकर परिवार और ससुराल पक्ष में. फाइनेंशियल मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. उपाय: मंगलवार को मीठा पान हनुमान जी को अर्पित करें. तुला राशि तुला राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों की परीक्षा जैसा हो सकता है. पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में धैर्य रखना जरूरी होगा. रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा लेकिन धैर्य सबसे बड़ा हथियार रहेगा. चोट-चपेट से सावधान रहें. उपाय: लाल मिठाई का भोग लगाकर गरीबों को प्रसाद बांटें. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय प्रतियोगिता और संघर्ष में जीत दिलाने वाला है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. शत्रुओं पर विजय के योग हैं. हालांकि क्रोध और पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहना होगा. उपाय: लाल फल का दान करें. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए शिक्षा, करियर और संतान से जुड़े मामलों में अच्छा समय है. नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा. काम में अनुशासन रखने से सफलता मिलेगी. लेकिन, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. उपाय: गुड़ का दान करें और हनुमान जी को अर्पित करें. मकर राशि मकर राशि वालों के लिए यह समय घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभकारी है. प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं. करियर में स्थिरता आएगी. लेकिन, गुस्से और कठोर वाणी से बचना जरूरी है. उपाय: गुड़ और चने का प्रसाद बांटें. कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. लेकिन, तेज वाहन चलाने और जल्दबाजी से बचें. उपाय: लाल फल का दान करें. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए धन लाभ और मान-सम्मान के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा मिल सकता है और इनकम बढ़ने के अवसर मिलेंगे. करियर में तरक्की के संकेत हैं. लेकिन, वाणी और खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है. उपाय: मीठा पान हनुमान जी को अर्पित करें.

आज का राशिफल 11 मई 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

मेष राशि 11 मई 2026 का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार में शुभ कार्य या नए सदस्य के आने की संभावना है। विवादों से दूरी बनाए रखें। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 रहेगा। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सावधानी रखें और पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पिता से विचारों का मतभेद हो सकता है तथा स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 रहेगा। मिथुन राशि मिथुन राशि के लोगों के लिए मानसिक तनाव वाला रह सकता है। व्यापार में धीमापन देखने को मिल सकता है और काम में सतर्कता जरूरी रहेगी। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, हालांकि पुराने मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी। वाणी पर संयम रखें। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा। कर्क राशि सुखद और खुशियों से भरा दिन रहेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार व प्रियजनों का सहयोग मिलेगा तथा धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। शुभ रंग दूधिया सफेद और शुभ अंक 7 रहेगा। सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल दिन रहेगा। मित्रों से आर्थिक लाभ मिल सकता है और नौकरी की तलाश पूरी होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। बेवजह के विवादों से दूर रहें। शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 1 रहेगा। कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। कानूनी या महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी रखें। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं, लेकिन परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शुभ रंग गहरा हरा और शुभ अंक 6 रहेगा। तुला राशि 11 मई 2026 तुला राशि के लिए लाभ और यात्राओं का दिन रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है और नया व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा तथा परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक है। शुभ रंग हल्का नीला और शुभ अंक 8 रहेगा। वृश्चिक राशि 11 मई 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए नए कार्यों की शुरुआत का अच्छा समय है। मित्रों और माता-पिता का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने और यात्रा के योग बन सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचें। शुभ रंग मैरून और शुभ अंक 3 रहेगा। धनु राशि 11 मई 2026 धनु राशि के जातकों के लिए प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे और घर में धार्मिक आयोजन संभव है। किसी खास व्यक्ति के आने से दिन खास बनेगा। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 रहेगा। मकर राशि 11 मई 2026 मकर राशि वालों को दिनभर व्यस्तता रह सकती है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन सहयोगियों की मदद से कार्य सफल होंगे। नया काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं और परिवार से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। शुभ रंग काला और शुभ अंक 10 रहेगा। कुंभ राशि 11 मई 2026 कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 11 रहेगा। मीन राशि 11 मई 2026 मीन राशि वालों को सावधानी से दिन बिताने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें और सहकर्मियों की सलाह लेकर काम करें। व्यापार में मंदी महसूस हो सकती है तथा परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। धैर्य बनाए रखें। शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 12 रहेगा।

ओवरथिंकिंग के ये 5 संकेत कर सकते हैं आपको अंदर से कमजोर, चाणक्य की सीख जानें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र और सबसे बड़ा शत्रु उसकी अपनी बुद्धि ही होती है. कई बार हम बाहरी चुनौतियों से तो लड़ लेते हैं, लेकिन अपनी ही सोच के बुने  हुए जाल में उलझकर रह जाते हैं. क्या आप भी हर काम को करने से पहले डर जाते हैं या पुरानी गलतियों को याद कर खुद को कोसते रहते हैं? अगर ऐसा है तो ,मुमकिन ही आप ओवरथिंकिंग या अपनी ही सीमित सोच के शिकार हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, इन संकेतों को पहचानना और समय रहते बदलना ही कानयाब होने  की पहली सीढ़ी है. पुरानी गलतियों का बोझ ढोना चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अतीत की नाकामयाबियों को वर्तमान पर हावी होने देता है, वह कभी आगे नहीं बढ़ पाता. अगर आप अपनी पुरानी गलतियों को बार-बार याद करके खुद को अपराधी मानते हैं, तो समझ लीजिए कि आप अपनी सोच के जाल में फंस चुके हैं.  बुद्धिमान व्यक्ति अतीत से सीखता है, उसे ढोता नहीं. दूसरों की राय को खुद पर हावी करना आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति लोग क्या कहेंगे के डर से हमेशा अपने फैसलों को बदल देता है, वह मानसिक रूप से गुलाम है. अपनी क्षमताओं पर भरोसा न करना और हर छोटे फैसले के लिए दूसरों की मंजूरी मांगना इस बात का संकेत है कि आपकी अपनी सोच आपको कमजोर बना रहे हैं. हर अवसर में केवल बाधाएं देखना नकारात्मक सोच का सबसे बड़ा लक्षण यह है कि व्यक्ति को हर सुनहरे अवसर में भी केवल मुश्किलें नजर आती हैं.  चाणक्य नीति कहती है कि जो व्यक्ति कर्म करने से पहले ही उसके बुरे नतीजों के बारे में सोचकर डर जाता है, वह अपनी कामयाबी के दरवाजे खुद बंद कर लेता है. खुद की तुलना दूसरों से करना अपनी तरक्की की तुलना दूसरों के जीवन से करना मानसिक अशांति का सबसे बड़ा कारण है. चाणक्य मानते थे कि हर व्यक्ति की परिस्थिति और समय अलग होता है. अगर आप लगातार दूसरों को देखकर खुद को छोटा महसूस करते हैं, तो आप अपनी ही सोच के बनाए हीन भावना के चक्रव्यूह में फंसे हैं. बदलाव से घबराना संसार का नियम परिवर्तन है, लेकिन अपनी सोच में फंसे लोग बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाते. वे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने में डरते हैं. चाणक्य के अनुसार, जो समय के साथ अपनी सोच को अपडेट नहीं करता, वह न केवल पीछे छूट जाता है बल्कि मानसिक रूप से भी थक जाता है.

एलोवेरा पौधा सही दिशा में रखने से बढ़ सकती है घर की बरकत और खुशहाली

 आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां एलोवेरा (Aloe Vera) का पौधा न हो. लोग इसे इसकी सुंदरता और त्वचा के लिए औषधीय गुणों के कारण लगाते हैं.  लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में एलोवेरा को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा को बदलने वाला एक शक्तिशाली रक्षक माना जाता है? प्राचीन विज्ञान कहता है कि अगर एलोवेरा सही दिशा में हो, तो यह धन वर्षा कर सकता है और परिवार को रोगों से बचा सकता है, लेकिन अगर गलत दिशा में हो, तो यह तरक्की में रुकावट और मानसिक अशांति का कारण भी बन सकता है. वास्तु अनुसार: एलोवेरा लगाने की सबसे शुभ दिशाएं (Best Directions) पुराने मान्यताओं के अलावा, वास्तु के आधुनिक जानकार एलोवेरा के लिए इन तीन दिशाओं को सबसे उत्तम मानते हैं: पश्चिम दिशा (West) इसे एलोवेरा के लिए सबसे शुभ माना जाता है.  इस दिशा में एलोवेरा रखने से घर के सदस्यों के जीवन में प्यार, प्रगति और प्रतिष्ठा बढ़ती है. यह आपके काम को पहचान दिलाने में मदद करता है. उत्तर दिशा (North) या उत्तर-पूर्व (North-East)  यह कुबेर की दिशा है. यहां एलोवेरा रखने से वित्तीय स्थिति (Financial condition) मजबूत होती है. इससे घर में पैसा टिकने लगता है.  उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में यह स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा असर डालता है. दक्षिण-पूर्व कोना (South-East) फायदा: यह अग्नि तत्व का कोना है, लेकिन एलोवेरा पानी और जमीन की ऊर्जा को बैलेंस करता है.  यहां रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह (Flow of positive energy) बढ़ता है, जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है. यह नौकरी और व्यापार में भी लाभ दे सकता है. इन दिशाओं में कभी न रखें एलोवेरा (Worst Directions) कुछ दिशाएँ एलोवेरा की ऊर्जा के साथ तालमेल नहीं खातीं, जिससे अशुभ परिणाम मिलते हैं. उत्तर-पश्चिम दिशा (North-West) यह वायु तत्व की दिशा है.  यहां एलोवेरा रखने से यह दुर्भाग्य (Bad luck) को आकर्षित कर सकता है. इससे घर के संतुलन बिगड़ता है . यह सदस्यों को मानसिक अशांति या फोकस की कमी महसूस हो सकती है. दक्षिण दिशा (South) या दक्षिण-पश्चिम (South-West)  इन दिशाओं में एलोवेरा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. दक्षिण-पश्चिम में यह रिश्तों में टकराव का कारण बन सकता है. घर के वास्तु दोष कैसे दूर करें? एलोवेरा का उपयोग घर के कई वास्तु दोषों को दूर करने के लिए भी किया जाता है.   मुख्य द्वार पर रक्षक: अपने घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर (Left side when exiting) एलोवेरा का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है. यह घर के अंदर आने वाली नकारात्मक शक्तियों को रोकता है. बुरी नजर से सुरक्षा (नजर दोष उपाय) अगर घर के बच्चों को बार-बार नजर लगती है, तो घर के प्रवेश द्वार पर दाहिनी ओर एलोवेरा का पौधा लगाएं.  धार्मिक दृष्टि से यह बुरी ऊर्जा को फिल्टर करने का काम करता है. कर्ज मुक्ति और बरकत के लिए (शुक्रवार उपाय) कर्ज से मुक्ति पाने के लिए हर शुक्रवार को एलोवेरा के पौधे में थोड़ा सा कच्चा दूध मिला जल चढ़ाएं. माना जाता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं .

मातृत्व का गहरा अर्थ: शरीर से परे एकत्व और चेतना का अनुभव

भारतीय संस्कृति ने हमेशा मां को दिव्यता से और दिव्यता को मां से जोड़ा है. ऐसा इसलिए है,  क्योंकि मातृत्व का संबंध हमारे अस्तित्व के स्रोत से है. आज भी पूरी दुनिया में लोग 'धरती मां', 'मातृभूमि' और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स में 'मदर बोर्ड' की बात करते हैं. मातृत्व की महिमा में बहुत कुछ कहा गया है. फिर भी इस अवधारणा को बहुत गलत समझा गया है. मातृत्व, 'थाईमाई' या 'मदरहुड' का असल में क्या मतलब है? जब हम 'मां' शब्द कहते हैं तो हमारा मतलब ऐसे व्यक्ति से होता है जिसने कम से कम एक पल के लिए ही सही, किसी दूसरे जीवन के प्रति पूरी तरह से समर्पित होने का अनुभव किया हो. जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो मां के उनके साथ कुछ मुद्दे हो सकते हैं. लेकिन नई पीढ़ी का अस्तित्व मां के अपने शिशु के साथ गहरे एकत्व के अनुभव पर निर्भर करता है. मां के शरीर की हर कोशिका इस नए जीवन की जरूरतों के प्रति रिस्पॉन्ड करती है. यही बात मातृत्व को इतना अनोखा मानवीय अनुभव बनाती है. मातृत्व की पवित्रता इस बात में निहित है कि प्रकृति व्यक्ति को यह एहसास कराने में सहयोग करती है कि उसके अपने शरीर की संकीर्ण सीमाओं से परे कुछ अधिक मौजूद है. यह बात मातृत्व को अद्भुत स्वाभाविक संभावना बनाती है और 'परे' तक पहुंचने का माध्यम बनाती है. मां के रूप में आप अपनी निजी इच्छाओं और नापसंदों से ऊपर उठ जाती हैं और स्वयं से अधिक किसी चीज के साथ एकत्व का अनुभव करती हैं. इस उपहार का 'योग' या एकत्व के रूप में और भी विस्तार किया जा सकता है, जिसका अर्थ है संपूर्ण अस्तित्व के साथ अनुभवजन्य एकत्व की अवस्था. मातृत्व केवल एक जैविक स्थिति होना जरूरी नहीं है. केवल एक बच्चे को जन्म देना कोई महान उपलब्धि नहीं है. कई संस्कृतियों में उन महिलाओं को कलंकित किया गया है जिन्होंने बच्चों को जन्म नहीं दिया. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मातृत्व के जादू को नकारा नहीं जा सकता. लेकिन इसकी पवित्रता केवल प्रजनन की प्रक्रिया में निहित नहीं है. योग विज्ञान, लिंग-भेद से परे प्रत्येक मनुष्य के लिए मां बनने के इस सौभाग्य को सुलभ बनाता है. दुनिया की मां होना एक जैविक मां और बच्चे के बीच का जुड़ाव प्रजाति के कायम रहने को सुनिश्चित करता है. लेकिन यह सरल प्रजनन प्रक्रिया परे जाने का द्वार भी बन सकती है. समावेश की जिस चुनिंदा भावना से कोई मां अपने बच्चे को देखती है, उसे विस्तृत करके पूरी दुनिया को उसमें शामिल किया जा सकता है. एक ऐसा समावेश जो संपूर्ण और शर्त-रहित हो. यही एक योगी का आंतरिक अनुभव होता है. दुर्भाग्य से, कई माताएं पालन-पोषण को स्वामित्व मान बैठती हैं. हालांकि मैं परिवार में सबसे छोटा था, फिर भी मेरी अपनी मां अक्सर मुझे एक बड़े भाई जैसा मानती थीं. एक बार जब उन्होंने अपनी भावनाएं मुझसे थोड़ी कोमलता से व्यक्त कीं तो मैंने उनसे बहुत ही सीधे-सादे अंदाज में पूछा, 'अगर मेरा जन्म पड़ोस वाले घर में हुआ होता तो क्या तब भी आप मेरे बारे में ऐसा ही महसूस करतीं?' वह फूट-फूटकर रो पड़ीं और चली गईं. लेकिन बाद में आंखों में आंसू लिए वापस आईं और मेरे पैर छू लिए. उस दिन उनके भीतर एक तरह का वैराग्य जाग उठा. जब उन्हें यह एहसास हुआ कि हम सबने कितनी पहचान जोड़ रखी है. चाहे वह हमारा शरीर हो, हमारा वंश, हमारा परिवार, हमारा घर या हमारा समुदाय हो. जब मैं लोगों को आध्यात्मिक प्रक्रिया में दीक्षित करता हूं तो सबसे पहले उनसे पूछता हूं कि क्या वे 'पूरी दुनिया की मां' बनने के लिए तैयार हैं. ऐसा इसलिए है, क्योंकि मातृत्व की सच्ची भावना का मतलब किसी एक व्यक्ति को महज एक वस्तु, अपनी निजी संपत्ति या अपना जुनून बना लेना नहीं है. इसके विपरीत, यह चरम प्रेम और शर्त-रहित समावेश की अवस्था है. जहां आप न सिर्फ अपने सगे बच्चे को, बल्कि हर किसी को अपना एक हिस्सा मानते हैं. ऐसी अवस्था में आपके कार्य आपकी निजी इच्छाओं से तय नहीं होते, बल्कि आप बस वही करते हैं जिसकी उस पल जरूरत होती है. यदि मां आपको सृष्टि की गोद में सौंपती है तो योग विज्ञान आपको सीधे सृष्टिकर्ता की गोद में पहुंचाने में सक्षम है. मातृत्व का यह कहीं अधिक गहरा अनुभव एक जबरदस्त उपहार और संभावना है, जो हर किसी के लिए खुली है. चेतना को ऊंचा उठाने का एक सरल तरीका अभी आपके शरीर में जो कुछ भी है उसमें से आपकी मां के गर्भ से आया हुआ अंश अब शायद ही बचा हो. वह ज्यादातर खत्म हो चुका है. आज आपके शरीर का वजन जितने भी किलोग्राम हो, वह सब कुछ 'धरती मां' से आया है. हमें अपनी जन्म देने वाली मां और धरती मां दोनों की सराहना करनी चाहिए और उनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए. हम यहां इस मां और उस मां के कारण हैं. आपको अपने जीवन में योगदान देने वाली हर चीज, हर इंसान की सराहना करनी चाहिए. अगर आप इस बात पर थोड़ी गहराई से गौर करें तो इस पूरी सृष्टि में ऐसी कोई एक भी चीज नहीं है, जिसके बिना आपका अस्तित्व संभव हो. तो मैं चाहता हूं कि आप हर चीज को 'मां' के रूप में देखें. आज 'वृक्ष-मां' का दिन है, तो कल 'पर्वत-मां' का दिन होगा. उसके अगले दिन आपकी जन्म देने वाली मां का दिन होगा. इन दिनों को इस तरह तय किए जाने का मुख्य कारण यह है कि अगर ऐसा न किया जाए, तो लोग शायद कभी अपनी मां के बारे में नहीं सोचेंगे. संस्कृतियां ऐसी ही बन गई हैं. लेकिन अगर आप थोड़े ज्यादा सचेतन हैं, अगर आप खुद को यह याद दिलाते रहें कि 'अरे! ये पेड़ मुझे ऑक्सीजन दे रहे हैं, ये हर पल मुझे सहारा दे रहे हैं.' अगर आप हर चीज में, हर जगह जहां आप घूमते हैं, वहां इस बात को महसूस करें तो आप सचेतन बन जाएंगे.

सुबह के ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं घर की किस्मत और आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र में सुबह के समय को ब्रह्म मुहूर्त के समान बेहद  प्रभावशाली माना गया है. जिस तरह दिन की सही शुरुआत हमारे मूड को बेहतर बनाती है, ठीक उसी तरह सुबह किए गए कुछ खास वास्तु उपाय हमारे घर की ऊर्जा और आर्थिक स्थिति को बदल सकते हैं. यदि आप भी चाहते हैं कि आपका दिन सफल हो और घर में बरकत बनी रहे, तो हर सुबह इन शुभ कामों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं. 1. हथेलियों के दर्शन (कराग्रे वसते लक्ष्मी) सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर उनके दर्शन करें. वास्तु और शास्त्रों के अनुसार, हथेलियों के अग्र भाग में लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का वास होता है.  ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ होती है. 2. मुख्य द्वार पर जल का छिड़काव वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है. सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर मुख्य द्वार पर छिड़काव करें. यह उपाय न केवल नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखता है, बल्कि मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है.  यह उपाय इनकम औऱ बैंक बैलेंस बढ़ाने में बेहद मददगार है. 3. सूर्य देव को अर्घ्य देना सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें. वास्तु के अनुसार, सूर्य को जल देने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और कुंडली के दोष शांत होते हैं. यह उपाय आपके कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं को दूर करने में भी मदद करता है. 4. घर के 'ब्रह्मस्थान' की सफाई गर्मी के मौसम में घर के बीचों-बीच के हिस्से यानी 'ब्रह्मस्थान' का महत्व बढ़ जाता है.  हर सुबह सुनिश्चित करें कि यह स्थान पूरी तरह साफ और खाली हो. यहां से धूल-मिट्टी हटाने से घर में ऊर्जा का प्रवाह (Energy Flow) बेहतर होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है. 5. तुलसी के पौधे में जल और दीप तुलसी का पौधा घर के वास्तु दोषों को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है.  हर सुबह तुलसी में जल अर्पित करना और संभव हो तो शाम को घी का दीपक जलाना घर में सुख-शांति सुनिश्चित करता है. यह परिवार के सदस्यों के बीच कलह को कम करने में भी सहायक है.