samacharsecretary.com

मारुति अर्टिगा ने ₹8.80 लाख की कीमत में इनोवा, स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर को छोड़ा पीछे, MPV सेगमेंट में बना नंबर-1

मुंबई  मारुति सुजुकी के ये पूरा साल बेहतरीन रहा है। खासकर, MPV सेगमेंट में मारुति अर्टिगा का पूरी साल दबदबा रहा। अब नवंबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट में भी ये अपने सेगमेंट में टॉपर रही। दअसल, पिछले महीने अर्टिगा की 16,197 यूनिट बिकीं। ये देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट 6वें नंबर पर रही। इस तरह इस लिस्ट में एक बार फिर इसने 7-सीटर महिंद्रा स्कॉर्पियो को पीछे छोड़ दिया। स्कॉर्पियो की 15,616 यूनिट बिकीं। यानी दोनों के बीच महज 581 यूनिट का अंतर रहा। इतना ही नहीं, इस लिस्ट में ये MPV सेगमेंट की एकमात्र मॉडल रही। अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपए है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा रुमियन, टोयोटा इनोवा, रेनो ट्राइबर, किआ कैरेंस जैसे मॉडल से होता है। ये टोयोटा की फॉर्च्यूनर पर भी भारी पड़ रही है। पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील   टॉप-10 कार सेल्स नवंबर 2025 रैंक मॉडल नवंबर 2025 नवंबर 2024 YoY 1 टाटा नेक्सन 22,434 15,329 46% 2 मारुति सुजुकी डिजायर 21,082 11,779 79% 3 मारुति सुजुकी स्विफ्ट 19,733 14,737 34% 4 टाटा पंच 18,753 15,435 21% 5 हुंडई क्रेटा 17,344 15,452 12% 6 मारुति सुजुकी अर्टिगा 16,197 15,150 7% 7 महिंद्रा स्कॉर्पियो 15,616 12,704 23% 8 मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 15,058 14,882 1% 9 मारुति सुजुकी वैगनआर 14,619 13,982 5% 10 मारुति सुजुकी ब्रेजा 13,947 14,918 -7% मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस अपडेट मारुति सुजुकी अर्टिगा के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। यह 102 बीएचपी का पावर और 136 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CNG का ऑप्शन भी उपलब्ध है। जहां तक माइलेज की बात करें तो पेट्रोल पर ये 20.51 Km/Lऔर CNG पर करीब 26.11 Km/Kg का माइलेज देती है। कंपनी ने अपडेट अर्टिगा की दूसरी रो के AC वेंट की जगह बदल दी है। अब ये छत पर नहीं, बल्कि सेंटर कंसोल के पीछे हैं। जहां हम आमतौर पर ज्यादातर कारों में देखते हैं। यह थोड़ा डाउनग्रेड लगता है और इससे ब्रांड को कुछ लागत और समय बचाने में भी मदद मिलेगी। सेंटर कंसोल पर लगे AC वेंट ब्रांड के दूसरे प्रोडक्ट में पहले से ही उपलब्ध थे। इसके अलावा थर्ड रो भी है। वहां बैठने वालों को अब ब्लोअर कंट्रोल के साथ अपने अलग वेंट मिलते हैं। ब्रांड ने USB टाइप-C पोर्ट भी जोड़े हैं। जो दूसरी और तीसरी रो में देखने को मिलते हैं। कॉस्मेटिक बदलाव की बात करें तो मारुति ने रियर स्पॉइलर को फिर से डिजाइन किया है। नए स्पॉइलर में दोनों तरफ उभरे हुए हिस्से हैं जो इस MPV के लुक को निखारने में मदद करते हैं। इसके अलावा, 2025 अर्टिगा में कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किए गए हैं। इसके मुख्य फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कमिस प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ MID शामिल हैं। सेफ्टी किट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और सेंट्रल लॉकिंग शामिल हैं। टॉप वैरिएंट में सुजुकी कनेक्ट के जरिए कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं। मारुति अर्टिगा वैरिएंट वाइज नई कीमतें 1.5L Petrol-Manual वैरिएंट पुरानी कीमत अंतर नई कीमत चेंज % LXI (O) Rs. 9,11,500 -Rs. 31,500 Rs. 8,80,000 -3.46% VXI (O) Rs. 10,20,500 -Rs. 35,200 Rs. 9,85,300 -3.45% ZXI (O) Rs. 11,30,500 -Rs. 39,000 Rs. 10,91,500 -3.45% ZXI Plus Rs. 12,00,500 -Rs. 41,400 Rs. 11,59,100 -3.45% 1.5L Petrol-Auto (TC) VXI Rs. 11,60,500 -Rs. 40,200 Rs. 11,20,300 -3.46% ZXI Rs. 12,70,500 -Rs. 44,000 Rs. 12,26,500 -3.46% ZXI Plus Rs. 13,40,500 -Rs. 46,400 Rs. 12,94,100 -3.46% 1.5L CNG-Manual VXI (O) Rs. 11,15,500 -Rs. 39,200 Rs. 10,76,300 -3.51% ZXI (O) Rs. 12,25,500 -Rs. 43,000 Rs. 11,82,500 -3.51%

Starlink की सर्विस भारत में लॉन्च होने को तैयार, दिल्ली में हुई बैठक, मस्क ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली स्टारलिंक (Starlink) की सर्विस भारत में जल्द ही लॉन्च होगी. इसके लिए स्टारलिंक की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया के साथ नई दिल्ली में आकर बातचीत, जिसकी जानकारी खुद सिंधिया ने X पर पोस्ट करके दी है.  इसके बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने मंत्री सिंधिया के पोस्ट को मेंशन करते हुए लिखा कि वह भारत में काम करने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि अभी तक स्टारलिंक की सर्विस भारत में कब से शुरू होगी और उसकी कीमत क्या होगी, उसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है.  हाल ही में स्टारलिंक की भारत के लिए वेबसाइट लाइव हो गई थी, जिसके बाद वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने सफाई देते हए कहा था कि वह एक डमी वेबसाइट थी, जो एक टेक्निकल खामी के चलते लाइव हो गई थी. बाद में वेबसाइट को हटा दिया गया था.  Elon Musk का पोस्ट  स्टारलिंक ने अभी भारतीय कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अमेरिका के न्यू जर्सी में रेजिडेंशियल लाइट प्लान की कीमत 80 अमेरिकी डॉलर (करीब 7 हजार रुपये) मंथली है. इस प्लान में यूजर्स को 250Mbps की स्पीड मिलती है.  स्टारलिंक एक सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है. देश के रिमोट एरियों में भी यूज किया जा सकेगा. देश में अभी भी बहुत से इलाके हैं, जहां पर प्रॉपर ब्रॉडबैंड की सर्विस नहीं है या फिर प्राकृतिक आपदा के चलते इंटरनेट ब्रॉडबैंड की केबल लाइन टूट जाती है. ऐसे इलाकों के लिए स्टारलिंक बहुत की काम का साबित होगी.   स्टारलिंक कैसे काम करता है?  स्टारलिंक, असल में एक सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है. इसके लिए पृथ्वी की निचली कक्षा यानी लो ऑर्बिट में छोटे-छोटे कई सेटेलाइट का नेटवर्क बनाया जाता है. ये सेटेलाइट पृथ्वी से लगभग 550–600 किमी की ऊंचाई पर होते हैं.  घर पर लगाना पड़ता है एंटीना डिश  Starlink सर्विस का फायदा उठाने के लिए घर या ऑफिस पर एंटीना डिश होना चाहिए. ये डिश सेटेलाइट से वायरलेस कनेक्ट हो जाती है. इसके बाद डेटा रिसीव और सेंड करती है. एंटीना डिश एक तार से कनेक्ट होती है, जिसको घर के अंदर लाकर वाईफाई राउटर से कनेक्ट किया जाता है. इसके बाद ये वाईफाई राउटर घर में इंटरनेट को प्रोवाइड कराता है. 

Vivo के 200MP कैमरे वाले फोन्स की सेल शुरू, ₹3167 में मिलेगा शानदार स्मार्टफोन

 नई दिल्ली वीवो ने भारतीय बाजार में अपने दो फ्लैगशिप फोन्स- Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च किया है. इन स्मार्टफोन्स को अब आप खरीद सकते हैं. इनकी सेल आज यानी 10 दिसंबर से शुरू हुई है. दोनों ही फोन्स दमदार कैमरा कॉन्फिग्रेशन के साथ आते हैं. इनमें प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस मिलेगी. इन डिवाइसेस को आप फ्लिपकार्ट, ऐमेजॉन, वीवो के आधिकारिक स्टोर और दूसरे प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं. ऑनलाइन के साथ ही ये फोन्स ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होंगे. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी खास बातें.  कितनी है कीमत?  Vivo X300 को कंपनी ने तीन कलर और तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. फोन का बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 75,999 रुपये में आता है. वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 81,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 85,999 रुपये का है. ये फोन समिट रेड, मिस्ट ब्लू और एलिट ब्लैक में आता है. वहीं Vivo X300 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये है, जिसमें आपको 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलता है. ये फोन एलिट ब्लैक और ड्यून गोल्ड में आता है.  क्या हैं लॉन्च ऑफर्स?  कंपनी इन फोन्स पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. इसके तहत 10 परसेंट का कैशबैक SBI, HDFC, कोटक, IDFC फर्स्ट और यस बैंक के कार्ड्स पर मिल रहा है. आप Vivo X300 सीरीज को नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं. ऑफर के तहत स्मार्टफोन 3,167 रुपये मंथली EMI पर जीरो डाउन पेमेंट के साथ मिलेंगे. फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है.  क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?  Vivo X300 में 6.31-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फोन Mediatek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 200MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 6040mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करती है.  वहीं Vivo X300 Pro में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें भी Mediatek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है. फोन Android 16 पर काम करता है. इसमें 50MP + 200MP + 50MP का ट्रिपल रियर और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. ये फोन 6510mAh की बैटरी और 90W चार्जिंग के साथ आता है.

किआ इंडिया ने पेश की नई Seltos, 24 सेफ्टी फीचर्स और आकर्षक लुक में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली Kia Seltos Launch Price & Features: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी KIA ने तकरीबन 6 साल पहले भारतीय बाजार में जिस कार के साथ एंट्री की थी, आज कंपनी ने इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं 'Kia Seltos' की. कंपनी ने हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट के दौरान अपनी इस मशहूर एसयूवी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का ग्लोबल डेब्यू किया है. कंपनी का दावा है कि, नई किआ सेल्टॉस ख़ास तौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर डेवलप की गई है. कीमत, बुकिंग और डिलीवरी किआ इंडिया ने नई सेल्टॉस की कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया है. किआ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने लॉन्च के दौरान कहा "नई किआ सेल्टॉस की बुकिंग आज रात यानी 11 दिसंबर की मध्यरात्री से शुरु हो जाएंगी. इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं. इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान आगामी 2 जनवरी 2026 को होगा और महीने के दूसरे सप्ताह के बाद कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी." Kia Seltos का एक्सटीरियर नई किआ सेल्टॉस को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये पहले से कहीं ज्यादा बड़ी, बोल्ड और स्पेसियश है. इसके लुक और डिज़ाइन को पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है. इसके फ्रंट में डिजिटल टाइगर फेस, ब्लैक हाई ग्लॉसी ग्रिल, डायनमिक वेलकम फंक्शन के साथ आइस क्यूब LED प्रोजेक्शन हेडलैंप, स्टारमैप LED डे-टाइम-रनिंग लाइट्स (DRL's) और कनेक्टेड टेललैंप दिए गए हैं. इसके अलावा नए डिज़ाइन का अलॉय व्हील इसके साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाता है. इसमें 18 इंच का स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील दिया गया है. इसके अलावा सेग्मेंट में पहली बार ऑटोमेटिक स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल इसके साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं. कार के आगे और पीछे गनमेटल फीनिश स्किड प्लेट्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी अपील को और भी बेहतर करते हैं. कंपनी ने इस कार को 10 सिंगल टोन कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें दो नए रंग (मॉर्निंग हेज और मैग्मा रेड) भी शामिल हैं. पिछले मॉडल से बड़ी है कार Kia Seltos के साइज में बड़ा फेरबदल किया गया है. इस कार की लंबाई 4,460 मिमी है, जो न केवल इसे सेग्मेंट में सबसे लंबी एसयूवी बनाती है बल्कि पिछले मॉडल की तुलना में ये कार 95 मिमी ज्यादा लंबी है. इसके अलावा इसकी चौड़ाई अब 30 मिमी बढ़कर 1,830 मिमी हो गई है. केबिन में बेहतर स्पेस के लिए कंपनी ने इसके व्हीलबेस को भी 80 मिमी तक बढ़ाया है, जिसके बाद ये कार 2,690 मिमी व्हीलबेस के साथ आती है.  कैसा है कार का केबिन किआ इंडिया का कहना है कि, इस एसयूवी के केबिन को पहले से और भी ज्यादा अल्ट्रा-मॉडर्न और टेक्निकली एडवांस है. इसमें स्मोकी ब्लैक और व्हाइट टू-टोन इंटीरियर दिया गया है. जिसमें व्हाइट एलिमेंट्स का बहुत ही संजिदगी से इस्तेमाल किया गया है. इसके लैदरेट सीट आपको हाल ही में लॉन्च हुए किआ सिरोस की भी याद दिला सकते हैं.  कार में दाखिल होते ही इसके केबिन में दिया गया 30 इंच का ट्रिनिटी पैनारोमिक डिस्प्ले पैनल आपका ध्यान सबसे पहले अपनी तरफ खिंचता है. इस समय डैशबोर्ड पर बड़े टचस्क्रीन डिस्प्ले का चलन है और नई किआ सेल्टॉस भी इस चलन को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है. इस बड़ी सी स्क्रीन में ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, इंफोटेंमेंट सिस्टम और टेंप्रेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स को उपयोग करने की सुविधा दी गई है. कंपनी का कहना है कि, ये ब्रांड के ग्लोबल फ्लैगशिप मॉडल Kia EV9 से इंस्पायर्ड है.  मिलते हैं ये फीचर्स केबिन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डी-कट स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जर, BOSE के शानदार 8 स्पीकर, 64 एम्बीएंट लाइटिंग, आगे और पीछे दोनों तरफ USB चार्जिंग पोर्ट, डुअल-पैन पैनारोमिक सनरूफ, सनशेड कर्टन, थ्री-प्वाइंटेड सीट-बेल्ट, कप-होल्डर, पिछली सीट के यात्रियों के लिए हैड रेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इंजन ऑप्शन नई किआ सेल्टॉस को कंपनी ने कुल 3 इंजन ऑप्शन में पेश किया है. जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा. इसमें 1.5 लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन (115 पीएस पावर और 144 एनम टॉर्क), 1.5 लीटर टीजीडीआई इंजन (160 पीएस पावर और 253 एनम टॉर्क) और 1.5 लीटर वीजीटी डीजल इंजन (116 पीएस पावर और 220 एनम टॉर्क) दिया गया है. सेफ्टी है कमाल किआ के अतुल सूद ने कहा कि "किआ ने अपनी नई सेल्टॉस की सेफ्टी को हमेशा की तरह बेहतर किया है. नई किआ सेल्टॉस ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. ये प्लेटफॉर्म हाई स्ट्रेंथ स्टील और हाई क्वॉलिटी कंपोनेंट का इस्तेमाल करता है, जो किसी भी आपात स्थिति में बेहतर क्रैश प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं." 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी पैक नई किआ सेल्टॉस में कंपनी 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दे रही है. जिसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रोल-ओवर सेंसर्स, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक्स, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. यानी ये फीचर्स सभी वेरिएंट में मिलेंगे. लेवल-2 ADAS की सेफ्टी स्टैंडर्ड सेफ्टी के अलावा नई सेल्टॉस लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) से भी लैस है. इसमें सेफ्टी पैकेज में 28 से ज्यादा ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. जिसमें फॉरवर्ड कोलाइजन अवाइडेड असिस्ट, अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, सेग्मेंट में पहली बार नेविगेशन बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जोन, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. 

IndiGo में बढ़ी सख्ती, पायलट से लेकर विमान तक, अब रोज़ जांचेंगी 8 सदस्यीय टीम

 नई दिल्ली इंडिगो संकट अभी भी जस का तस बना हुआ है. इस संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. ऐसे में अब इंडिगो पर सख्ती बढ़ती जा रही है. डीजीसीए ने इंडिगो के कॉर्पोरेट दफ्तर में अपने अधिकारियों को तैनात कर दिया है.  ऐसे में खबर है कि डीजीसीए की ओर से बनी आठ सदस्यों की ओवरसाइट टीम इंडिगो के कामकाज पर नजर रखेगी. इस ओवरसाइट टीम में से दो सदस्य इंडिगो के कॉर्पोरेट दफ्तर में रोजाना तैनात होंगे. डीजीसीए के अधिकारी अब निजी तौर पर इंडिगो के कामकाज को मॉनिटर करेंगे. डीजीसीए के अधिकारी इंडिगो के कॉर्पोरेट ऑफिस में मौजूद रहकर हर चीज की सीधी निगरानी करेंगे, जिसमें विमानों की संख्या और स्थिति से लेकर पायलटों की संख्या और उनकी उपलब्धता, क्रू के कामकाजी घंटे और स्टैंडबाय क्रू की पूरी डिटेल शामिल है. इसके अलावा, इंडिगो के गुरुग्राम स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में पहले से बनी डीजीसीए की निगरानी टीम के साथ-साथ दो और डीजीसीए अधिकारियों को भी तैनात कर दिया गया है. इन तैनात किए गए डीजीसीए अधिकारियो के नाम ऐश्वीर सिंह- डिप्टी डायरेक्टर और मणि भूषण- सीनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर है. ये अधिकारी कई चीजों की रोजाना निगरानी करेंगे.  – उड़ानों का कैंसिलेशन स्टेटस (घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय)   – रिफंड की स्थिति: एयरलाइन, ओटीए प्लेटफॉर्म और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए   – ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (समय पर उड़ान भरने का रिकॉर्ड)   – यात्रियों को मुआवजा (CAR नियमों के अनुसार)   – सामान लौटाने की स्थिति बता दें कि दोनों टीमें रोजाना शाम छह बजे तक अपनी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से डीजीसीए के समक्ष पेश करेंगी.  वहीं, आठ सदस्यीय ओवरसाइट टीम में कौन-कौन हैं?     कैप्टन कपिल मंगलिक – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)     कैप्टन वी.पी. सिंह – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)     कैप्टन अपूर्वा अग्रवाल – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)     कैप्टन स्वाति लूम्बा – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)     कैप्टन अमन सुहाग – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)     कैप्टन नित्या जैन – फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)     कैप्टन एन.जे. सिंह – फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए) इनमें से दो सदस्यों को गुड़गांव स्थित इंडिगो के कॉरपोरेट ऑफिस में रोजाना तैनात किया जाएगा. ये अधिकारी निम्न क्षेत्रों की गहन जांच और निगरानी करेंगे. – कुल फ्लीट (कंपनी के पास कुल कितने विमान हैं)   – औसत स्टेज लेंथ (प्रति उड़ान औसत दूरी)   – कुल पायलटों की संख्या   – नेटवर्क डिटेल्स (किन-किन रूट्स पर उड़ानें हैं)   – क्रू के कामकाजी घंटे    – मासिक/दैनिक डेड हेडिंग (बिना यात्रियों के क्रू को दूसरे शहर भेजना)   – ट्रेनिंग में लगे क्रू की संख्या   – स्प्लिट ड्यूटी (एक दिन में दो हिस्सों में ड्यूटी)   – प्रतिदिन सभी अनप्लांड लीव्स (बीमारी, आकस्मिक अवकाश, इमरजेंसी लीव आदि)   – प्रतिदिन कुल उड़ानें और उपलब्ध क्रू की संख्या – क्रू की कमी के कारण प्रभावित हुए सेक्टर्स की कुल संख्या   – प्रतिदिन और प्रति बेस (कॉकपिट एवं केबिन) स्टैंडबाय क्रू की संख्या ये सभी डेटा रोजाना चेक किया जाएगा और रिपोर्ट शाम 6 बजे तक जमा की जाएगी. बता दें कि इससे पहले इंडिगो संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी. अदालत ने केंद्र से पूछा कि जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब सरकार ने क्या किया.

IndiGo की मुश्किलें बढ़ीं, 10% के एक्शन से मार्केट शेयर में गिरावट, दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा लाभ

 नई दिल्ली इंडिगो संकट (IndiGo Crisis) जारी है और तमाम कोशिशों व दावों के बाद भी एयरलाइन का संचालन ठीक तरह से सुचारू नहीं हो सका है. बीते आठ दिनों से इस IndiGo Airline के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच सरकार ने सख्ती दिखाते हुए इंडिगो की 10% फ्लाइट में कटौती का निर्देश जारी किया था, तो अब एक और बड़ा फैसला लिया गया है. सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि IndiGo की कम की गई इन उड़ानों को दूसरे एयर ऑपरेटर्स को रीडिस्ट्रिब्यूट किया जाएगा, जो संकट में फंस इंडिगो के लिए एक और बड़ा झटका होगा और सीधा असर इसके मार्केट शेयर पर देखने को मिलेगा.   सरकार की सख्ती से मिलेगा सबक सरकार द्वारा 10% कटौती वाले निर्देश के बाद अब सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की कम की गई उड़ानों को दूसरी एयरलाइंस को दिया जाएगा, यानी अन्य एयर ऑपरेटर्स को स्पेस मिलेगा. सरकार के इस रीडिस्ट्रिब्यूशन के फैसले से दरअसल, सभी एयरलाइन को एक कड़ा मैसेज जाएगा कि यात्रियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है और इंडिगो जैसी स्थिति में सीधे उस एयरलाइन के मार्केट शेयर पर भी असर पड़ सकता है.  उड़ानें री-डिस्ट्रिब्यूट क्यों? इंडिगो की काटी गई उड़ानों को री-डिस्ट्रिब्यूट करने से यह असर होगा, कि यात्कियों के पास हवाई यात्रा करने के अधिक ऑप्शन होंगे और IndiGo के कैंसिलेशन के सिलसिले पर भी ब्रेक लगेगा. तरीके की बात करें, तो इंडिगो का 10% ऑप्स शेयर एयर इंडिया, स्पाइसजेट, अकासा और दूसरे भरोसेमंद ऑपरेटर्स को उनकी कैपेसिटी, फ्लीट कैपेसिटी और मौजूदा रिसोर्स के आधार पर दिया जा सकता है. सरकार के इस फैसले से एयरलाइन को 4 बड़े झटके लगेंगे. पहला झटका- रोज 220 फ्लाइट्स कट  विमानन मंत्रालय ने मंगलवार की शाम हुई बैठक में इंडिगो एयरलाइन की 10% फ्लाइट्स में कटौती का निर्देश जारी किया था. इसमें IndiGo CEO पीटर एल्बर्स को तलब किया गया था. सरकार के इस फैसले से पड़ने वाले पहले बुरे असर की बात करें, तो मंत्रालय के इस फैसले का सीधा असर इंडिगो की रोजना उड़ने वाली करीब 2200 फ्लाइट्स पर पड़ेगा. यानी लगभग 220 फ्लाइट्स घट जाएंगी. दूसरा झटका- मार्केट शेयर पर होगा असर बीते आठ दिनों से जारी IndiGo संकट ने पहले ही एयरलाइन की साख को कमजोर करने का काम किया है, वहीं दूसरी ओर सरकार के सख्त फैसलों का सीधा असर उसके मार्केट शेयर पर भी देखने को मिल सकता है. दरअसल, इंडिगो एयरलाइन भारतीय एविएशन मार्केट में 65 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा प्लेयर है, लेकिन MoCA के फ्लाइट कट और री-डिस्ट्रिब्यूशन के फैसले से इंडिगो ऑपरेशस का 55-57% मार्केट शेयर प्रभावित होगा या करें घट जाएगा.  तीसरा असर- एयरलाइन की इनकम पर असर  सबसे ज्यादा मार्केट हिस्सेदारी के साथ भारतीय एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो एयरलाइन कमाई के मामले में भी हमेशा से आगे रही है, लेकिन हालिया संकट और फ्लाइट कटौती के सरकार के फैसले से सीधे इसकी कमाई पर असर देखने को मिलेगा. हर दिन 220 फ्लाइट्स कट और इन उड़ानों को दूसरे एयरलाइंस को दिया जाना IndiGo के लिए बड़ा झटका है.  चौथा असर- शेयर में आ सकती है और गिरावट इंडिगो में आठ दिन से जारी संकट का असर पहले से ही इसकी पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर पर देखने को मिल रहा है और बीते 5 कारोबारी दिनों में ही ये 12 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है और इसका मार्केट कैप 1.89 लाख करोड़ रुपये तक आ गया. अब सरकार की सख्ती बढ़ने से इसमें और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे IndiGo Share में पैसे लगाने वाले भी प्रभावित होंगे.

नासिक जिला महिला विकास सहकारी बैंक पर RBI का बैन, खाताधारकों के लिए मुश्किलें बढ़ी

नई दिल्ली रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने महाराष्ट्र के एक सहकारी बैंक के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। नासिक जिला महिला विकास सहकारी बैंक लिमिटेड को 9 दिसंबर से कारोबार बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह कदम बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के अलग-अलग प्रावधानों के तहत 19 की गई शक्तियों के तहत केंद्रीय बैंक ने उठाया।अब बैंक को आरबीआई के अप्रूवल के बिना लोन या एडवांस ग्रांट या रिन्यू करने से रोकने गया है। आदेश के तहत बैंक कोई इन्वेस्टमेंट भी नहीं कर सकता। न ही नई जमा राशियों को स्वीकार कर सकता है। इसके अलावा किसी भी प्रॉपर्टी या एसेट बचने, ट्रांसफर और डिस्पोज करने से भी रोका गया है। रिजर्व बैंक ने यह स्पष्ट किया है कि इस बैंक का लाइसेंस  कैंसिल नहीं किया गया है।  बैंक अपनी फाइनेंशियल स्थिति में सुधार होने तक निर्देशों का पालन करेगा। तब तक बैंक पर पाबंदियां लागू रहेंगी। क्या है वजह? (RBI Action) आरबीआई ने यह कदम लिक्विडिटी की स्थिति को देखते हुए उठाया है। सुपरवाइजर चिताओं और बैंक के डिपॉजिटरों के हितों की रक्षा के लिए जरूरी यह फैसला जरूरी था। केंद्रीय बैंक ने बैंक को 8 दिसंबर को जारी आदेश की एक कॉपी अपने वेबसाइट पर दिखाने का निर्देश भी दिया। ताकि कस्टमर और हितधारकों को इस बात की जानकारी मिल सके। बैंक के स्टेटस की समीक्षा नियमित तौर पर आरबीआई करता रहेगा। जरूरत पड़ने पर निर्देशों में बदलाव भी हो सकते हैं। यह आदेश 6 महीने तक लागू रहने वाला है। अगला फैसला रिव्यू के आधार पर लिया जाएगा। ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा? बैंक पर प्रतिबंध लगने के कारण कई ग्राहकों को भी परेशानी हो सकती है। आरबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बैंक के ग्राहकों को सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट या किसी भी खाते में जमा राशि में से केवल 35,000 रुपये निकालने की अनुमति होगी। हालांकि बैंक कुछ जरूरी चीजों  जैसे कि कर्मचारियों की सैलरी, किराया और बिजली के बिल इत्यादि पर खर्च कर सकता है। डीआईसीजीसी के के नियमों के तहत प्रत्येक कस्टमर को 5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर जमा बीमा क्लेम करने की सुविधा मिलती है। कोई भी खाताधारक अपनी मर्जी और सही वेरिफिकेशन के बाद इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।  

POCO का नया 5G फोन: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, मिलेगा शानदार फीचर

 नई दिल्ली POCO ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो एक बजट 5G फोन है. इस हैंडसेट में 8GB तक रैम, 6000mAh की बैटरी और 50MP रियर प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसमें रिवर्स वायर चार्जिंग को शामिल किया है. कंपनी ने बताया है कि यह हैंडसेट Android 15 के साथ Xiaomi HyperOS 2 के संग आता है. इसको 2 साल तक मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेटम मिलेगा.  POCO C85 5G  की कीमत POCO C85 5G की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल आता है. वहीं, 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. बैंक ऑफर के तहत 1 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक इस पर 1 हजार रुपये  पोको का यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक हैं.  फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल 16 दिसंबर से शुरू होगी.  POCO C85 5G के स्पेसिफिकेशन्स  POCO C85 5G में 6.9-Inch का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा.  POCO C85 5G का प्रोसेसर  POCO C85 5G में Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट का यूज किया गया है. इसके साथ  Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है. इसमें रैम के तीन ऑप्शन मिलते हैं, जो 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM हैं. साथ ही 128GB UFS2.2 स्टोरेज मिलती है. इसमे 1TB का एसडी कार्ड लगा सकते हैं.  POCO C85 5G का कैमरा सेटअप  POCO C85 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है,जो  f/1.8 Aperture के साथ आता है. इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है.   POCO C85 5G की बैटरी  POCO C85 5G में 6000mAh की बैटरी मिलेगी,जो 33W के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसमें 10W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलती है. इस हैंडसेट में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. 

सीबीआई का बड़ा कदम: अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी पर धोखाधड़ी का आरोप

मुंबई  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अनिल अंबानी के खिलाफ गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को करीब ₹228 करोड़ का नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है। बैंक की शिकायत के अनुसार, अनमोल अंबानी ने अपनी समूह की एक कंपनी के जरिए बैंक से ऋण लिया था। आरोप है कि कंपनी ने समय पर लोन की किस्तें चुकाने में विफलता दिखाई, जिससे बैंक को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ। ₹450 करोड़ की क्रेडिट सुविधा बैंक की शिकायत में बताया गया है कि RHFL ने मुंबई स्थित बैंक की शाखा से अपनी व्यावसायिक जरूरतों के लिए ₹450 करोड़ की क्रेडिट लिमिट ली थी। बैंक ने ऋण देते समय कंपनी के लिए कई शर्तें तय की थीं, जैसे: समय पर किस्तें चुकाना, ब्याज और अन्य शुल्क का भुगतान, सभी बिक्री आय को बैंक खाते के माध्यम से रूट करना, ऋण चूक और फंड डायवर्जन। कंपनी ने इन शर्तों का पालन नहीं किया और समय पर किस्तों का भुगतान नहीं किया। 30 सितंबर 2019 को यह खाता NPA (Non-Performing Asset) घोषित कर दिया गया। बैंक के आदेश पर ग्रांट थॉर्नटन ने 1 अप्रैल 2016 से 30 जून 2019 तक फोरेंसिक ऑडिट किया। ऑडिट में पाया गया कि उधार लिया गया पैसा गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया और मूल व्यावसायिक उद्देश्य के बजाय अन्य कार्यों में लगाया गया। जय अनमोल अंबानी का रोल क्या था? जब लोन लेकर फंड डायवर्ड किया गया तब जय अनमोल रिलायंस होम फाइनेंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। CBI का कहना है कि उन्होंने और अन्य डायरेक्टर्स ने मिलकर बैंक को गलत जानकारी दी और लोन की शर्तों का उल्लंघन किया। इसके चलते बैंक को 228.06 करोड़ का नुकसान हुआ। CBI ने RHFL, RCFL, अनमोल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के साथ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। यूनियन बैंक ने खुद इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। ADA ग्रुप पर अलग-अलग बैंकों से धोखाधड़ी को आरोप यूनियन बैंक के अलावा अनिल अंबानी ग्रुप पर SBI, यस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक और PNB जैसे बैंकों के साथ बड़े फ्रॉड केस चल रहे हैं। जून 2025 में SBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित किया, जहां 40,000 करोड़ से ज्यादा लोन डिफॉल्ट हुए। SEBI ने अगस्त 2024 में अनिल अंबानी और 24 अन्य को 5 साल के लिए मार्केट से बैन कर दिया, क्योंकि RHFL से 5,000 करोड़ से ज्यादा फंड्स लोन के नाम पर डायवर्ट किए गए। ED ने अनिल अंबानी को अगस्त और नवंबर 2025 में पूछताछ के लिए बुलाया, जहां 17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड पर सवाल किए गए। धोखाधड़ी का आरोप बैंक ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रमोटर और निदेशक ने खातों में हेरफेर कर फंड का ग़लत इस्तेमाल किया। बैंक की राशि को गलत तरीके से डायवर्ट कर अन्य कार्यों में लगाया गया, जिससे बैंक को ₹228 करोड़ का नुकसान हुआ। CBI अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फंड के इस्तेमाल और वित्तीय अनियमितताओं की तह तक जाएगी। अनिल अंबानी की कंपनियों पर कई मामले चल रहे अनिल अंबानी की कंपनियां पिछले कुछ सालों से लगातार कर्ज और डिफॉल्ट के मामलों में घिरी रही हैं। रिलायंस कम्युनिकेशंस दिवालिया हो चुकी है। रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इंफ्रा भी NCLT में हैं। रिलायंस होम फाइनेंस को भी 2022 में RBI ने स्पेशल ऑडिट के बाद पेनल्टी लगाई थी। अनिल अंबानी की कुल ₹10,117 करोड़ की संपत्ति जब्त पिछले हफ्ते शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की 1,120 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अटैच की थी। इससे पहले ED ने 20 नवंबर को अनिल अंबानी से जुड़ी करीब 1,400 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टीज अटैच की थी। वहीं, अलग-अलग कई मामलों में ग्रुप से जुड़ी 10,117 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

भारत को अपनी विकास राह खुद तय करनी होगी: गौतम अदाणी

धनबाद  आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शताब्दी समारोह के मौके पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने अपने भाषण में संस्थान के छात्रों से कहा कि आज जब वैश्विक गठबंधन टूट रहे हैं और देश अपने हितों को सर्वोपरि मान रहे हैं, ऐसे समय में भारत को अपनी विकास की राह खुद तय करनी होगी। उन्होंने कहा, "भारत की संप्रभुता अब दो स्तंभों पर निर्भर करती है—हमारे पैरों के नीचे की संपदा और वह ऊर्जा जो विकास को गति देती है।" 'नैरेटिव कॉलोनाइजेशन' से सतर्क रहने की जरूरत अपने भाषण में गौतम अदाणी ने चेताया कि "नैरेटिव कॉलोनाइजेशन" से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "जिन देशों ने ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन किया है, वे अब भारत को यह बताना चाहते हैं कि उसे कैसे विकसित होना चाहिए, जबकि भारत की प्रति व्यक्ति उत्सर्जन दर दुनिया में सबसे कम है।" उन्होंने देश को दूरसे स्वतंत्रता संग्राम के लिए तैयार रहने की बात कही। उन्होंने कहा, "भारत को बाहरी दबावों के आगे नहीं झुकना चाहिए, जो हमारे सपनों को अवैध ठहराते हैं। यह समय भारत के लिए आर्थिक और संसाधन स्वतंत्रता का 'दूसरा स्वतंत्रता संग्राम' है।" उन्होंने कहा, "लोग खनन को पुरानी अर्थव्यवस्था कह सकते हैं। लेकिन इसके बिना, कोई नई अर्थव्यवस्था नहीं है।" आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की ऐतिहासिक भूमिका गौतम अदाणी ने इस मौके पर आईएसएम धनबाद के स्वर्णिम इतिहास को भी सराहा। उन्होंने कहा, "आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की स्थापना देश की दूरदृष्टि का परिणाम थी। ब्रिटिश शासन के दौरान भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस संस्थान की स्थापना की सिफारिश की थी, ताकि भारत खनन और भूविज्ञान में अपनी क्षमताएं विकसित कर सके।" अदाणी ग्रुप की ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि ग्रुप ने ऑस्ट्रेलिया के कारमाइकल प्रोजेक्ट को कई चुनौतियों के बावजूद सफलतापूर्वक संचालित किया और गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित किया। गौतम अदाणी ने दिया छात्रों को तोहफा इस मौके पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में नया 'अदाणी 3S माइनिंग एक्सीलेंस सेंटर' शुरू करने की घोषणा की। यह माइनिंग एक्सिलेंस सेंटर TEXMiN के साथ साझेदारी में विकसित किया जाएगा, जिसमें मेटावर्स लैब, ड्रोन बेड़े, भूकंपीय सेंसिंग सिस्टम और सटीक खनन प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। इसके गौतम अदाणी ने छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा भी की। इसके तहत हर साल तीसरे वर्ष के 50 छात्रों को पेड इंटर्नशिप प्रदान की जाएंगी। इसके बाद, इनमें से कम से कम 25% छात्रों को अदाणी समूह के लिए रोजगार-पूर्व प्रस्ताव प्राप्त मिलेंगे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "निर्भीक होकर सपने देखें, लगातार प्रयास करें, इनोवेशन को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।"