samacharsecretary.com

80 वर्षों में चौथी बार बदला Tata Motors का नाम, डीमर्जर के बाद नई शुरुआत

नई दिल्ली भारत की सबसे भरोसेमंद ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने 80 साल के इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है. 13 अक्टूबर 2025 को कंपनी का नाम बदलकर 'टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड' कर दिया गया है. यह बदलाव सिर्फ एक नाम का नहीं, बल्कि कंपनी के भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक कदम है. यह कदम टाटा ग्रुप की उस दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी अपने पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग-अलग इकाइयों में बांट रही है. अब जहां पैसेंजर व्हीकल्स, SUVs, इलेक्ट्रिक वाहनों और जगुआर लैंडरोवर के बिजनेस को नई यूनिट टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड (TMPVL) संभालेगी, वहीं ट्रक, बस और पिकअप जैसे कमर्शियल वाहनों की जिम्मेदारी TML Commercial Vehicles Limited (जो जल्द ही अपना नाम टाटा मोटर्स लिमिटेड रखेगी) के पास होगी. टाटा मोटर्स का यह डीमर्जर (विभाजन) 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो गया है, जिसे नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) मुंबई बेंच ने 25 अगस्त 2025 और 10 सितंबर 2025 को पारित आदेशों के माध्यम से मंज़ूरी दी थी. जिन शेयरधारकों के पास टाटा मोटर्स के शेयर 14 अक्टूबर 2025 की रिकॉर्ड डेट पर होंगे, उन्हें अब दोनों नई यूनिट (पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल कंपनियों) में एक-एक शेयर मिलेगा. 80 साल में चौथी बार अगर टाटा मोटर्स का इतिहास पलटकर देखें, तो हर नाम बदलाव के पीछे एक सोच रही है. समय के साथ अपने कारोबार की दिशा को साफ़ परिभाषित करना. 1945: शुरुआत हुई टाटा लोकोमोटिव एंड इजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के रूप में. एक ऐसी कंपनी जो भारत के औद्योगिक भविष्य का सपना देख रही थी. 1960: नाम बदला टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड (TELCO). जब भारत औद्योगिक क्रांति की दहलीज पर था. 2000: कंपनी ने इंजीनियरिंग पर फोकस बढ़ाते हुए खुद को टाटा इंजीनिरिंग लिमिटेड कहा. 2003: एक निर्णायक मोड़, जब TELCO का नाम बदलकर टाटा मोटर्स लिमिटेड हुआ. उस वक्त रतन टाटा ने कहा था “टाटा मोटर्स उस काम को परिभाषित करता है जो हम वास्तव में करते हैं.” और अब, 2025 में, टाटा मोटर्स ने खुद को दो अलग रास्तों पर विभाजित किया है. ताकि हर सेगमेंट अपने सामर्थ्य के हिसाब से उड़ान भर सके. नया स्ट्रक्चर, नया विज़न     टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड: कार, SUV, EV और लक्ज़री JLR ब्रांड्स का घर बनेगी.     टाटा मोटर्स लिमिटेड (नई यूनिट): ट्रक, बस और कमर्शियल वाहनों का निर्माण करेगी. टाटा का डीमर्जर एक नए युग की शुरुआत है. एक ओर जहां पैसेंजर व्हीकल डिविजन देश के इलेक्ट्रिक ट्रांजिशन की अगुवाई करेगा, वहीं कमर्शियल व्हीकल डिविजन भारत के बुनियादी ढांचे की ताकत बने रहने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

शानदार शुरुआत! LG IPO 50% ऊपर लिस्ट हुआ, इन्वेस्टर्स को मिला जबरदस्त रिटर्न

मुंबई  एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ का आज शेयर मार्केट में डेब्यू हो गया. इसके शेयरों की बंपर लिस्टिंग हुई है और निवेशकों को जोरदार मुनाफा हुआ है. LG Electronics Share बीएसई और एनएसई पर 50 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए. खास बात ये है कि इसकी लिस्टिंग उम्मीद से बेहतर और विश्लेषकों के अनुमान से कहीं ज्यादा प्रीमियम पर हुई. एलजी के शेयर जहां बीएसई पर 1715 रुपये पर लिस्ट हुए, तो वहीं एनएसई पर 1,710 रुपये के भाव पर एंट्री मारी. बता दें इसका इश्यी प्राइस 1140 प्रति शेयर था.  उम्मीद से बेहतर हुई लिस्टिंग  एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का लिस्टिंग से पहले ग्रे-मार्केट प्रीमियम 430 रुपये दिखा रहा था, लेकिन बाजार में इसकी लिस्टिंग उम्मीद से कहीं बेहतर रही. बीएसई पर 575 रुपये के इजाफे के साथ एलजी शेयर 1715 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 50.44% की बढ़त दर्शाता है. इस बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर मूल्य 50.01% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ.  निवेशकों का मिला था जोरदार रिस्पांस LG Electronics IPO बीते 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था और इसमें 9 अक्टूबर तक बोली लगाई गई थी. 11,607 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिला था. सब्सक्रिप्शन के लास्ट दिन तक ये कुल 54.02 गुना सब्सक्राइब्ड किया गया था. योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) की कैटेगरी में सबसे ज्यादा 166.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था. नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) कैटेगरी को 22.44 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ.  हर एक लॉट पर कमाए ₹7000 से ज्यादा कंपनी की ओर से आईपीओ के तहत शेयरों के लिए प्राइस बैंज 1080 रुपये से 1140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. वहीं आईपीओ का लॉट साइज 13 शेयरों का था. यानी अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 14820 रुपये का निवेश करना था. अब लिस्टिंग गेन के हिसाब से फायदे का कैलकुलेशन करें, तो बीएसई पर 1715 रुपये के लिस्टिंग प्राइस पर हर एक लॉट पर निवेशकों को 7,457 रुपये का फायदा हुआ है.   लिस्ट होते ही कंपनी का मार्केट कैप यहां पहुंचा विश्लेषकों का कहना है कि LG Elctronics की इस धांसू शुरुआत के पीछे तमाम कारण हैं. इनमें भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में एलजी की तगड़ी ब्रांड इक्विटी, बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस नेटवर्क. इसके अलावा कंपनी की कम ऋण प्रोफाइल और मार्जिन ट्रैक रिकॉर्ड ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर बड़ा असर डाला है, जिससे उनमें इसे लेकर विश्वास बढ़ा है. ब्रोकरेज भी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की लॉन्गटर्म ग्रोथ  संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं. बढ़ती आय, छोटे शहरों में प्रीमियम उपकरणों का बढ़ता चलन इसे सपोर्ट दिए हुए हैं. लिस्टिंग के साथ ही एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का मार्केट कैप 2.8 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया, जिससे यह 2025 के सबसे सफल आईपीओ में से एक बन गया है. 

कीमतों में जोरदार उछाल: MCX पर चांदी ₹6000 महंगी, सोना भी पहुंचा नई ऊंचाई पर

इंदौर   14 अक्टूबर 2025 को कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में 4.00% की बड़ी बढ़त दर्ज की गई और यह 6,185.00 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। चांदी का ट्रेडिंग वॉल्यूम इस दौरान 1,60,830 यूनिट्स का रहा, जो बाजार में निवेशकों की मजबूत रुचि को दर्शाता है। वहीं, सोना भी पीछे नहीं रहा। MCX पर सोने की कीमत 1.45% की तेजी के साथ 1,807.00 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई। कुल 1,26,451 यूनिट्स के साथ सोने में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में चल रही अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना-चांदी की ओर बढ़ा है। इस तेजी से निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं ज्वेलरी सेक्टर और उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी थोड़ी चिंता का कारण बन सकती है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है।

आज का शुभ संयोग: पुष्य नक्षत्र में खुले भाग्य के द्वार, जानें क्या खरीदने से मिलेगा अपार धन

मंदसौर दीपोत्सव के लिए सजे बाजार में 14 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र में खूब ग्राहकी होगी। जीएसटी में राहत मिलने से बाजार में उत्साह है। सभी बाजारों में अच्छी बुकिंग के साथ ही खरीदारी भी जोरदार है। वाहन बाजार में पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में खरीदी के लिए करीब 200 वाहनों की बुकिंग हुई है। शो रूम संचालकों का कहना है कि पुष्य नक्षत्र में मंदसौर 300 से अधिक वाहनों की बिक्री का अनुमान है। वहीं सराफा बाजार में भी पुष्य नक्षत्र के लिए बुकिंग हो चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, बाजार और बही खाते के बाजार भी सजकर ग्राहकी के लिए तैयार हैं। सभी बाजारों में पुष्य नक्षत्र के एक दिन पहले तैयारियां चलती रही। इसके साथ ही धनतेरस और दीपावली पर भी खरीदी के लिए ग्राहकों द्वारा बुकिंग की जा रही है। 14 अक्टूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र दीपावली से पहले 14 अक्टूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी बेहद शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि ग्राहक भी पुष्य नक्षत्र का ही इंतजार करते हैं। इसके साथ ही ग्राहकी का इंतजार कर रहे व्यवसायियों ने इसी आस में दुकानें सजाई हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, सराफा, ऑटोमोबाइल के साथ कपड़ा बाजार में भी जमकर खरीददारी की उम्मीद है। शहर के दुपहिया वाहन शोरूम पर एक सप्ताह पूर्व से ही वाहनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। सोमवार की दोपहर तक सभी शो रूम पर मिलाकर करीब 200 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। लोग वाहन शुभ मुहूर्त में अपने घर ले जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, आभूषण की नई डिजाइनों की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कपड़ा और बर्तन बाजारों में भी अच्छी ग्राहकी होने की उम्मीद है। शहर में दुपहिया और चार पहिया वाहनों के 10 से अधिक शोरूम हैं। वाहनों के शो रूम पर पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में खरीदी के लिए वाहनों की बुकिंग सोमवार को भी चलती रही। पुष्य नक्षत्र को लेकर व्यापारियों के साथ ही वाहन खरीदी को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। जीएसटी में राहत मिलने के बाद से ही वाहन बाजार में उत्साह की दिवाली है। व्यवसायियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में सभी शो रूम से करीब 300 से अधिक वाहन लोग अपने घर ले जाएंगे। वाहन शो रूम संचालक त्रिलोकसिंह नारंग ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक उत्साह है। बुकिंग भी अच्छी हुई है। इसके साथ ही कार सहित अन्य बड़े वाहनों के बाजार में भी उत्साह है। सराफा बाजार सराफा बाजार में शहर में करीब 250 से अधिक दुकानें हैं। नवरात्र से ही अच्छा व्यापार चल रहा है। अब पुष्य नक्षत्र में खरीदी के लिए सराफा बाजार भी पूरी तरह से तैयार है। सराफा व्यापारी विजय मेहता ने बताया कि बहुत अच्छा व्यापार है। पुष्य नक्षत्र के लिए सोने-चांदी की ज्वेलरी की बुकिंग हो चुकी है। पुष्य नक्षत्र पर शुभ मुहूर्त में सोने के ईयरिंग, मंगलसूत्र, चेन, लाइट वेट रोज गोल्ड, हार और अंगूठी की मांग अच्छी है। सराफा व्यापारी विपिन संघवी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में छोटी ज्वेलरी की मांग तेज है, लाइटवेट ज्वेलरी की मांग बनी हुई है। इसके बाद धनतेरस और दीपावली पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। बुकिंग भी चल रही है। इलेक्ट्रॉनिक बाजार इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर एलईडी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव सहित कई उत्पादों की बुकिंग हो चुकी है। ग्राहक आज शुभ मुहूर्त में अपने घर सामान ले जाएंगे। इस बार भी नए आइटम और डिजाइनर फ्रीज की भी अच्छी मांग है। ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन और बड़े एलईडी टीवी की डिमांड भी है। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण शो रूम संचालकों के अनुसार टीवी, फ्रीज के साथ एलईडी टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम की डिमांड बढ़ रही है। पुष्य नक्षत्र पर बाजार में अच्छी ग्राहकी होने की उम्मीद है। जीएसटी में राहत के बाद इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी ग्राहकी का उत्साह है। पुष्य नक्षत्र के बाद धनतेरस और दीपावली पर बाजार में अच्छी ग्राहकी रहेगी। बर्तन बाजार दीपावली पर्व पर बर्तन बाजार में भी खासा उत्साह है। नवरात्र के बाद आज पुष्य नक्षत्र पर बर्तन बाजार में अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। बर्तन व्यापारियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर बर्तनों की बिक्री होगी। इसके बाद धनतेरस और दीपावली तक बर्तन बाजार में अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। इस बार भी अच्छी ग्राहकी की उम्मीद को लेकर कई वैरायटियों के सामान दुकानों में रखे हैं। रेडिमेड शोरूम संचालकों ने बताया दीपावली से पहले ग्राहकी बहुत अच्छी चल रही है। पुष्य नक्षत्र के साथ दीपावली तक बाजार में अच्छा कारोबार होगा।  

BMW Group India की बिक्री में उछाल, अब तक 11,978 यूनिट्स बिकीं, SUVs का बढ़ा क्रेज

नई दिल्ली लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW Group India ने कैलेंडर वर्ष 2025 में अपनी मज़बूत वृद्धि दर जारी रखी है. बीते सितंबर माह में खत्म हुई तीन तिमाही में कंपनी ने 11,978 कारों और एसयूवी की बिक्री के साथ अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री दर्ज की है. यह पिछले साल की इसी नौ महीने की अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी दिखाता है, जिससे कंपनी बिक्री के मामले में एक और सर्वश्रेष्ठ वर्ष दर्ज करने की स्थिति में पहुंच गई है. कैलेंडर वर्ष 2024 में कंपनी ने 15,721 कारों और एसयूवी की बिक्री की थी. बिक्री के विभाजन की बात करें तो BMW कारों और एसयूवी की नौ महीनों में 11,510 यूनिट्स बिकीं, जबकि MINI India की 468 यूनिट्स बिकीं. 2025 की तीसरी तिमाही में यह बिक्री 4,204 यूनिट्स की रही, जो पिछले साल की तुलना में 21 प्रतिशत ज्यादा है, और BMW ने GST 2.0 सुधारों के बाद मांग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है. बीती तिमाही के लिए कंपनी की व्यक्तिगत बिक्री 4,033 BMW कारों की रही, जबकि MINI की 171 यूनिट्स बेची गईं. BMW India ने सितंबर 2025 के लिए अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री की भी सूचना दी, हालांकि कोई बिक्री आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए. इलेक्ट्रिक वाहनों की मजबूत मांग BMW Group India ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की मजबूत मांग की रिपोर्ट जारी रखी है और सितंबर 2025 तक BMW और MINI ब्रांडों की 2,509 यूनिट्स की बिक्री हुई है. यह साल-दर-साल 246 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है, और अब तक कैलेंडर वर्ष में बेचे गए सभी वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों का हिस्सा 21 प्रतिशत है. जुलाई-सितंबर तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री कुल 1,187 यूनिट्स की दर्ज की गई है. BMW Group India ने यह भी बताया कि 2025 की तीसरी तिमाही में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 5,000 यूनिट्स के आंकड़े को पार कर जाएगी. सबसे ज्यादा बिकी BMW 3 Series सेडान BMW ने 3 Series, 5 Series, 7 Series/i7 और BMW iX1 सहित अपनी लंबी व्हीलबेस कारों की रेंज की मांग में भी वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने बताया कि 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक भारतीय बाजार में बिकने वाली सभी कारों में लंबी व्हीलबेस मॉडल की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत होगी, जो 2025 की दूसरी तिमाही के अंत तक 47 प्रतिशत थी. 2025 के नौ महीनों में कुल बिक्री 5,720 यूनिट्स रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 169 प्रतिशत ज्यादा है. सेडान बाज़ार में, BMW 3 Series, BMW 5 Series की जगह कंपनी का सबसे ज़्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया है. कंपनी की साल भर में बिकने वाली सभी कारों में BMW 3 Series की 16 प्रतिशत हिस्सेदारी रही. इससे पहले, 2025 की पहली छमाही तक BMW के सेडान बिक्री चार्ट में BMW 5 Series सबसे आगे थी.

महंगाई पर ब्रेक! GST कम होने से खुदरा मुद्रास्फीति में 8 साल का सबसे बड़ा झटका

नई दिल्ली  खुदरा मुद्रास्फीति दर सितंबर में कम होकर 1.54 प्रतिशत हो गई है। यह महंगाई का जून 2017 के बाद सबसे निचला स्तर है। यह जानकारी सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा में दी गई। सितंबर में खुदरा महंगाई दर में अगस्त के मुकाबले 0.53 प्रतिशत की कमी आई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से बताया गया कि खाद्य महंगाई दर सितंबर में -2.28 प्रतिशत रही है। ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर -2.17 प्रतिशत और शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर -2.47 प्रतिशत रही है। खाद्य महंगाई दर अगस्त में 0.64 प्रतिशत थी। महंगाई दर में कमी की वजह जीएसटी सुधार को माना जा रहा है, जिससे देश में दैनिक उपभोग से लेकर गाड़ियों तक की कीमतों में कमी देखी गई है। सरकार की ओर से बताया गया कि सितंबर में आवासीय मुद्रास्फीति 3.98 प्रतिशत रही है, जो कि अगस्त में 3.09 प्रतिशत थी। शिक्षा मुद्रास्फीति की दर सितंबर में 3.44 प्रतिशत रही है, जो कि अगस्त 2025 में 3.60 प्रतिशत थी। परिवहन और संचार में मुद्रास्फीति दर सितंबर 2025 में कम होकर 1.82 प्रतिशत हो गई है, जो कि अगस्त 2025 में 1.94 प्रतिशत थी। ईंधन और ऊर्जा में खुदरा मुद्रास्फीति दर सितंबर में 1.98 प्रतिशत रही है, जो कि अगस्त में 2.32 प्रतिशत थी। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई एमपीसी के फैसलों का ऐलान करते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त वर्ष 26 के लिए महंगाई दर अनुमान को घटा दिया है। केंद्रीय गवर्नर ने वित्त वर्ष 26 (चालू वित्त वर्ष) के लिए रिटेल महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 2.6 प्रतिशत कर दिया, जो कि अगस्त एमपीसी में 3.1 प्रतिशत पर था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए महंगाई दर के अनुमान को 2.1 प्रतिशत से घटाकर 1.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही के अनुमान को 3.1 प्रतिशत से घटाकर 1.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही के लिए 4 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई ने अनुमान में आगे बताया कि वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में महंगाई 4.5 प्रतिशत रह सकती है।

Defender का नया अवतार बाजार में आया, पावरफुल परफॉर्मेंस और लग्ज़री लुक का परफेक्ट कॉम्बो

नई दिल्ली ब्रिटिश ऑटोमेकर लैंड रोवर ने भारत में अपनी आइकॉनिक एसयूवी का स्पेशल वर्ज़न Defender 110 Trophy Edition लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और पावरफुल इंजन से लैस इस स्पेशल एडिशन एसयूवी की कीमत 1.3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. यह लिमिटेड-एडिशन मॉडल खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग का शौक है. खास लुक और एक्सक्लूसिव एडिशन डिफेंडर ट्रॉफी एडिशन दो नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी. जिसमें डीप सनग्लो येलो और केस्विक ग्रीन कलर शामिल है. लुक और डिज़ाइन की बात करें तो इसमें ब्लैक-आउट रूफ, बोनट, स्कफ प्लेट्स, व्हील आर्चेज और साइड क्लैडिंग दी गई है जो इसे और भी मस्क्युलर लुक देती है. बोनट और C-पिलर पर खास Trophy Edition डेकल्स भी नज़र आते हैं जो इसे और भी यूनिक स्टाइल देते हैं. इस लिमिटेड एडिशन वर्ज़न में 20-इंच ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर ग्राहक ऑल-सीज़न या ऑल-टेरेन टायर्स का विकल्प चुन सकते हैं. साथ ही, ऑफ-रोडिंग के लिए ऑप्शनल ऐक्सेसरीज़ भी दी जा रही हैं जैसे कि हेवी-ड्यूटी रूफ रैक, ब्लैक डिप्लॉयबल साइड लैडर, साइड पैनियर्स और ब्लैक स्नॉर्कल. इसके अलावा खरीदार अपनी गाड़ी को स्क्रैच से बचाने के लिए दोनों रंगों में मैट प्रोटेक्टिव फिल्म का विकल्प भी चुन सकते हैं. कैसा है एसयूवी का इंटीरियर  कैबिन के अंदर इबोनी विंडसर लेदर सीट्स, डोर सिल्स पर Trophy ब्रांडिंग वाले LED प्लेट्स, और डैशबोर्ड के क्रॉसबीम पर एक्सटीरियर कलर की फिनिश दी गई है. वहीं, इसके लेज़र-एच्च्ड एंडकैप्स पर भी ट्रॉफी के बैजिंग को बारीकी से उकेरा गया है. कंपनी ने इसके केबिन को प्रीमियम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.  इंजन और परफॉर्मेंस Defender 110 Trophy Edition में 3.0-लीटर इनलाइन-6 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 350hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और स्टैंडर्ड फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलता है. कंपनी के मुताबिक यह एसयूवी महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 191 किमी/घंटा तक जाती है. क्या है 'Trophy Edition' की कहानी? असल में, ट्रॉफी एडिशन की जड़ें 1980 में शुरू हुए कैमल ट्रॉफी (Camel Trophy) इवेंट से जुड़ी हैं, जिसे ‘The Olympics of 4×4’ भी कहा जाता था. इस इंटरनेशनल ऑफ-रोडिंग कंपटीशन में शुरुआती वर्षों में जीप का इस्तेमाल हुआ, लेकिन बाद में लैंड रोवर इसका ऑफिशिलयल व्हीकल पार्टनर बन गया. लैंडरोवर के लगभग सभी मॉडल, जैसे रेंज रोवर, सीरीज थ्री, लैंड रोवर 90, डिफेंडर, डिस्कवरी और फ्रीलैंडर इस ट्रॉफी में इस्तेमाल किए गए थे. इन्हीं वाहनों का क्लासिक 'Sandglow' कलर स्कीम आज की नई डिफेंडर 110 ट्रॉफी एडिशन में दोबारा देखने को मिलता है. कुल मिलाकर, यह SUV सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि Land Rover की उस ग्लोरी का जश्न है जिसने दशकों तक ऑफ-रोडिंग को एक कला में तब्दील किया है.

PF में अच्छा न्यूज़! वित्त मंत्रालय ने तय की नई ब्याज दर, आपका रिटर्न अब 7.1%

नई दिल्ली  सरकारी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ मानी जाने वाली सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) योजना के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर 2025) के लिए जीपीएफ पर ब्याज दर को 7.1 प्रतिशत पर यथावत रखने का औपचारिक निर्णय लिया है। यह घोषणा कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आई है, क्योंकि ब्याज दर स्थिर रहने से उनकी बचत पर मिलने वाला रिटर्न सुरक्षित रहेगा। GPF Scheme  क्या है और क्यों है महत्वपूर्ण? जीपीएफ भारत में केंद्र और राज्य सरकार के स्थायी कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य बचत योजना है, जो रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा मुहैया कराती है। इस योजना में कर्मचारी अपनी मासिक तनख्वाह का एक हिस्सा, सामान्यतः कम से कम 6 प्रतिशत, अपने खाते में जमा करते हैं। इसके ऊपर सरकार द्वारा निश्चित ब्याज दर पर अतिरिक्त लाभ दिया जाता है, जो तिमाही आधार पर तय होता है। यह योजना सुरक्षित होने के साथ-साथ टैक्स फ्री ब्याज प्रदान करती है, जिससे कर्मचारियों को एक भरोसेमंद और गारंटीड रिटर्न मिलता है। रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को इस खाते में जमा पूंजी समेत ब्याज की पूरी राशि मिलती है, जो आर्थिक तौर पर उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। कौन-कौन से फंड्स पर लागू होती है यह ब्याज दर? 7.1% ब्याज दर सिर्फ सामान्य भविष्य निधि तक सीमित नहीं है। यह कई अन्य सरकारी फंड्स जैसे: -अंशदायी भविष्य निधि (भारत) -अखिल भारतीय सेवा भविष्य निधि -राज्य रेलवे भविष्य निधि -रक्षा सेवा अधिकारी भविष्य निधि -सामान्य भविष्य निधि (डिफेंस सर्विस) पर भी लागू होती है। साथ ही, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) पर भी इस दर से ब्याज मिलता है, जो आम नागरिकों के लिए खुली दीर्घकालिक बचत योजना है।   अन्य बचत योजनाओं की वर्तमान ब्याज दरें वहीं, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए डिज़ाइन की गई कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की ब्याज दर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत है, जो जीपीएफ की तुलना में थोड़ी अधिक है। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस), जो बाजार आधारित निवेश योजना है, में रिटर्न निश्चित नहीं होते लेकिन लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना होती है। सरकार ने हाल ही में अन्य छोटी बचत योजनाओं की भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिनमें सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र शामिल हैं।  

गोल्ड रेट अपडेट: सोना 10 ग्राम के ₹1.23 हजार के पार, अगले साल टच करेगा ₹1.50 लाख का निशान

मुंबई  साल 2025 सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी आई है. फेस्टिव सीजन में तो इसकी कीमतें हर रोज रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ रही हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी Gold Rate ने नया शिखर छुआ. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव तगड़ी उछाल के साथ 1,23,977 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. वहीं दिवाली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, घरेलू मार्केट में सोने का भाव बढ़ता जा रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो इसकी कीमतें अभी थमन वाली नहीं हैं और अगले साल दिवाली तक तो सोना 1.50 लाख के पार पहुंच सकता है.  सोमवार को सोने में तगड़ा उछाल एमसीएक्स गोल्ड रेट में तेजी का सिलसिला जारी है. सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही इसमें तगड़ा उछाल आया. 1,23,000 रुपये पर खुलने के बाद 5 दिसंबर की एक्सपायरी पर 24 कैरेट गोल्ड तेज रफ्तार पकड़ते हुए 2400 रुपये से ज्यादा चढ़ गया और 1,23,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. दिवाली वाले अक्टूबर महीने में गोल्ड प्राइस में इजाफे पर नजर डालें, तो अब तक Gold Price 6,389 रुपये महंगा हो चुका है. बता दें कि 1 अक्टूबर 2025 को इस क्वालिटी के 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 1,17,588 रुपये था.  घरेलू मार्केट में भी सोना लगातार अपनी चमक बढ़ा रहा है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपडेट किए गए रेट्स को देखें, तो सोमवार को यहां भी इसकी कीमत में तेज उछाल दर्ज किया गया. 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत बीते शुक्रवार की शाम को 1,21,525 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,23,770 रुपये पर पहुंच चुकी है. इस हिसाब से कैलकुलेट करें, तो गोल्ड रेट 2245 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा है. इसके अलावा 22 कैरेट का भाव 1,20,800 रुपये, 20 कैरेट का 1,10,150 रुपये और 18 कैरेट का रेट 1,00,250 रुपये पर पहुंच चुका है. बता दें कि    2025 अब तक 50% उछला सोना जैसा कि बताया साल 2025 सोने में निवेश करने वालों के लिए बंपर ईयर बना है. इस साल अब तक सोने की कीमत लगभग 50% बढ़ चुकी है. वहीं अगर 2022 से तुलना करें, तो गोल्ड रेट में 140 फीसदी के आसपास का उछाल देखने को मिल चुका है. सोने को बढ़ाने में 3 अहम फैक्टर जिम्मेदार माने जा सकते हैं.  पहला कारण: दुनिया भर के देश अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करते हुए अपने रिजर्व में और सोना जोड़ने पर फोकस कर रहे हैं. केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीद में जोरदार इजाफा किया है. यही कारण है कि ये आधिकारिक खरीद दशकों में हाई लेवल पर पहुंच गई है, जिससे गोल्ड प्राइस को सपोर्ट मिल रहा है.  दूसरा कारण: गिरते शेयर बाजारों और अनिश्चित बॉन्ड यील्ड के बीच निवेशक सुरक्षित ठिकाने के तौर पर पहचाने जाने वाले सोने की ओर लगातार रुख कर रहे हैं. इसकी वजह से सोना रखने वाले एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों में नए निवेश लगातार बढ़ रहे हैं और यह डिमांड भी गोल्ड प्राइस को स्थिर रखने में मदद कर रही है. तीसरा कारण: सोने की कीमतों अमेरिका समेत दुनियाभर में मची हलचल का भी असर देखने को मिला है. US Fed द्वारा ब्याज दरों में कटौती और उसकी स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं ने सोने में इजाफे को बल दिया है. अमेरिका में शटडाउन के डर ने भी निवेशकों का पैसा सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर ट्रांसफर किया है.  घनतेरस पर 1.30 लाख पर पहुंचेगा गोल्ड! दिवाली से पहले सोने में उछाल के बीच कई एक्सपर्ट्स घनतेरस तक दाम स्थिर रहने की उम्मीद जता रहे हैं, तो कई का मानना है कि इसमें वर्तमान भाव की तुलना में थोड़ी और तेजी देखने को मिल सकती है. एक्सपर्ट अनुज गुप्ता की मानें तो फिजिकल मार्केट में गोल्ड रेट घनतेरस पर 1,25,000 से 1,30,000 रुपये तक पहुंच सकता है. वहीं तमाम रिपोर्ट्स में अगले वित्तीय वर्ष में सोने की कीमत 1.50 लाख के आस-पास पहुंचने का अनुमान भी जाहिर किया जा रहा है.  आपके पोर्टफोलियो में कितना Gold जरूरी?  सोने की कीमतों में आ रही तेजी के बीच और निवेशकों के लगातार पीली धातु की ओर रुझान के बीच ये जान लेना भी जरूरी है कि आखिर निवेशकों के पोर्टफोलियो में किस हद तक गोल्ड फायदे का सौदा साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो 10-20% तक सोना सही माना जाता है. अगर ये 20 फीसदी से ज्यादा है, तो रिकॉर्ड कीमत पर अनावश्यक जोखिम बढ़ने का खतरा भी बनता है. वहीं पोर्टफोलियो में 5% कम गोल्ड आपके इसकी कीमतों में होने वाले बदलाव के फायदों से दूर रख सकता है. 

दिवाली धमाका! Amazon पर भारी छूट, फोन समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

मुंबई  Amazon India पर दिवाली को देखते हुए खास सेल को लाइव कर दिया है, जिसे कंपनी ने दिवाली स्पेशल नाम दिया है. बैनर पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, इस सेल के दौरान 80 परसेंट तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे. सेल के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, वॉशिंग मशीन और दीवाली गिफ्टिंग आदि पर कई ऑफर मिल रहे हैं.  Amazon Great Indian Festival की शुरुआत 23 सितंबर को हुई थी और अब कंपनी ने इसको दिवाली स्पेशल में बदल दिया है. इस बदलाव के साथ डील्स और डिस्काउंट को भी रिवाइज कर दिया है. गिफ्टिंग आदि पर मैक्सिमम 80 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है.  मिल रहा बैंक का खास ऑफर  Amazon India पर जारी सेल के दौरान बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में यूजर्स एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. HDFC बैंक का कार्ड यूज करने पर मैक्सिमम 10 परसेंट तक का इंस्टैंट कैशबैक हासिल कर सकते हैं.  Amazon ने किए बड़े दावे  Amazon Sale के दौरान कंपनी ने एक बैनर को लिस्टेड किया है, जिसमें बताया है कि साल की सबसे कम कीमत में सामान खरीदें. जब हमने इस बैनर को लिस्टेड किया तो पता चला कि इस बैनर के तहत स्मार्टफोन, लैपटॉप, ब्यूटी प्रोडक्ट, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, होम एप्लाइसेंस आदि को लिस्टेड किया है.  सस्ते मिल रहे ये काम के गैजेट  Amazon Sale के दौरान कुछ गैजेट काफी कम कीमत में मिल रहे हैं. इसमें इयरबड्स, हेडफोन, माउस, कीबोर्ड, सेल्फी स्टिक, मोबाइल स्टैंड आदि को लिस्टेड किया है. कई प्रोडक्ट आधी कीमत में भी मिल रहे हैं.  फ्लाइट बुकिंग में फायदा  Amazon Sale के तहत एक बैनर को लिस्टेड किया है, जिसमें दावा किया है कि फ्लाइट टिकट बुकिंग में फ्लैट 10 परसेंट तक का ऑफ मिल रहा है. हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी हैं.  iPhone 15 पर ऑफर  Amazon Sale के दौरान iPhone 15 पर 31 परसेंट का ऑफ मिल रहा है. इस हैंडसेट को 47,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसमें टाइप सी केबल पोर्ट और डुअल रियर कैमरा लेंस मिलते हैं. इनमें 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है.