samacharsecretary.com

कनिका शर्मा-साकिब सैफी की शादी पर बवाल, धर्म के नाम पर जमकर ट्रोलिंग

फेमस इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर कनिका शर्मा और साकिब सैफी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दूसरे धर्म में शादी करने के लिए कनिका को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. पहले कुछ दिन तो कनिका को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ा, लेकिन अब उनके सब्र का बाढ़ टूट चुका है. शादी के बाद रो पड़ीं कनिका कनिका शर्मा और साकिब सैफी को फनी कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है. साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. इस साल मार्च में कनिका और साकिब ने हिंदू-मुस्लिम रीत-रिवाज से शादी रचाई.  कनिका हिंदू ब्राह्मण परिवार से हैं, जबकि साकिब मुस्लिम फैमिली से आते हैं. शादी के बाद कनिका को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए गालियां पड़ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को लताड़ा है. कनिका कहती हैं कि तुम मुझे गालियां दे रहे हो, मां-बाप को गालियां दे रहे हो, भाई को गालियां दे रहे हो, तुम होते कौन हो? तुम कौन होते हो ये बोलने वाले इससे शादी कर ली, ये कर लिया वो कर लिया, तुम्हें हक किसने दिया? मेरी मां को गाली दोगे? पापा को बोलोगे किसकी औलाद है ये? इतना कहते हुए कनिका रो पड़ीं. कनिका को ये सोचकर बुरा लगा कि शादी पर उन्हें जज किया जा रहा है. फैमिली को 'कलंक' बोला जा रहा है. वो कहती हैं कि ये वीडियो मेरे पापा के लिए. उन्हें बहिष्कार करने से पहले उनके जैसे बनो. अपनी कमाई से 20 साल से सेवा में खर्च किया, शायद इतना तुमने कमाया भी न हो जितना पापा ने ब्राह्मण होने के नाते किया. मम्मी ने कभी गली के जानवर को भूखा नहीं जाने दिया. भाई ने सेवा में जितनी चोटें खाईं, कभी गिनी नहीं. क्योंकि हम ब्राह्मण हैं, इसलिए सेवा करते हैं. ना कनिका शर्मा से कभी शर्मा हटेगा, ना किसी की इतनी औकत है कि वो हटा सके. असली सनातनी बनो, सनातनी इन्फ्लुएंसर नहीं. राम राम. कनिका-साकिब सालों से रिलेशनशिप में थे. इंटरनेट पर मिले, वीडियो बनाए, प्यार हो गया. फैमिलीज ने सपोर्ट किया. साकिब ने बताया कि ससुराल वालों ने शादी करवाई. शादी के बाद उन्हें कुछ लोगों की नफरत मिली, तो कुछ ने प्यार दिया.  

शाहरुख खान कैसे हैं असल जिंदगी में? एक्स सिक्योरिटी ने खोले राज

शाहरुख खान के साथ साये की तरह रहने वाले उनके एक्स सिक्योरिटी यासीन खान ने हाल ही में सुपरस्टार की जिंदगी के उन पन्नों को पलटा है, जिन्हें दुनिया कम ही जानती है. यासीन के लिए शाहरुख के साथ बिताया गया एक दशक केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक ऐसा सफर था जिसने उनकी पूरी दुनिया बदल दी. एक समय था जब उन्होंने कभी हवाई जहाज तक नहीं देखा था, और फिर एक दौर ऐसा आया जब किंग खान के साथ रहते हुए उनके आठ पासपोर्ट स्टैम्प से भर गए. हिंदी रश के साथ बातचीत में यासीन ने बताया कि शाहरुख खान के साथ जुड़ने के बाद उनकी लाइफ स्टाइल पूरी तरह बदल गई थी. उन्होंने वो ऐश-ओ-आराम देखा जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. यासीन कहते हैं, 'मेरी जिंदगी वैसी ही हो गई थी जैसी शाहरुख सर की थी. शाहरुख के साथ प्राइवेट जेट्स में दुनिया के कोने-कोने की यात्रा की और दुनिया के सबसे महंगे फाइव-स्टार होटलों में समय बिताया. मेरे पास आठ पासपोर्ट थे जो पूरी तरह से स्टैम्प से भरे हुए थे. यह मेरे लिए किसी सपने जैसा था, क्योंकि शाहरुख से मिलने से पहले उन्होंने कभी करीब से हवाई जहाज भी नहीं देखा था.' शाहरुख जिम्मेदार पिता- यासीन 2001 से 2011 तक शाहरुख के साथ साये की तरह रहने वाले यासीन ने सुपरस्टार के एक ऐसे रूप को देखा जो कैमरों की चकाचौंध से दूर था. यासीन के मुताबिक, शाहरुख अपनी व्यस्तता के बावजूद एक बेहद जिम्मेदार पिता हैं. वह अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल में शामिल रहते थे. चाहे वह बच्चों के स्पोर्ट्स इवेंट्स हों या उन्हें स्कूल छोड़ने जाना, शाहरुख थकान की परवाह किए बिना हमेशा मौजूद रहते. ताज्जुब की बात तो यह है कि जब वह विदेश में शूटिंग कर रहे होते थे, तब भी वह खुद पढ़ाई करते थे ताकि ऑनलाइन अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी करा सकें. आर्यन को लेकर क्या बताया? शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी हेक्टिक है, वह अपने परिवार के लिए उतने ही समर्पित रहे हैं. यासीन याद करते हैं कि शाहरुख हर साल लंदन में परिवार के साथ दो महीने का लंबा ब्रेक लेते थे. वहां वह किसी आम इंसान की तरह हाइड पार्क में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते थे. यासीन बताते हैं कि उन्होंने 10 सालों में एक बार भी शाहरुख को गौरी खान से यह कहते नहीं सुना कि वह थक गए हैं या किसी पारिवारिक कार्यक्रम में नहीं आ सकते. परिवार के प्रति उनका यह जज्बा वाकई काबिले तारीफ रहा है. यासीन ने आर्यन और सुहाना को बचपन से बड़े होते देखा है. आर्यन खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही बहुत तमीजदार और शालीन रहे हैं. यासीन ने कहा, 'आर्यन बड़ों का बहुत सम्मान करते हैं और यह सब उन्हें शाहरुख सर से मिले संस्कारों की वजह से है. सुपरस्टार ने अपने बच्चों को जमीन से जुड़े रहने की जो सीख दी, वह उनके व्यवहार में साफ झलकती है.' खुद की कंपनी खोल ली 2011 में यासीन ने निजी कारणों से शाहरुख का साथ छोड़ा, लेकिन उनके रिश्ते में कभी कड़वाहट नहीं आई. शाहरुख ने न केवल उनके फैसले का सम्मान किया, बल्कि यह भी कहा कि उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं. इसके बाद 2015 में यासीन ने अपनी खुद की सुरक्षा कंपनी 'YK PROSEC' शुरू की. आज उनकी कंपनी बॉलीवुड और देश के बड़े घरानों की पहली पसंद है. उन्होंने विराट-अनुष्का और प्रियंका-निक जैसे बड़े सितारों की शादियों से लेकर अंबानी परिवार के बड़े आयोजनों तक की सुरक्षा का जिम्मा संभाला है.

मेधा शंकर ने यामी गौतम से तुलना पर किया खुलासा- मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं उनकी फैन हूं

मुंबई  अभिनेत्री मेधा शंकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में लीड रोल निभाने के कारण उनकी तुलना पहली फिल्म की हीरोइन यामी गौतम से हो रही है, लेकिन मेधा ने इन तुलनाओं पर साफ कहा है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आईएएनएस से खास बातचीत में मेधा शंकर ने बताया, “ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं यामी गौतम और आदित्य धर दोनों को बहुत पसंद करती हूं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि मैं उनकी कितनी बड़ी फैन हूं। यामी हमेशा से ही एक बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। कभी-कभी सम्मान मिलने में थोड़ा समय लग जाता है लेकिन उनका समय जरूर आएगा।” मेधा ने आगे जोड़ा, “यह तुलना की बात नहीं है। मैं उन सभी लोगों से प्रेरित होती हूं जिन्होंने मुझसे पहले, बाद या साथ में बेहतरीन काम किया है। मैंने कभी किसी से अपनी तुलना नहीं की और अगर कोई दूसरा करता भी है तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।” मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'तुमपे ही प्यार आ गया' हाल ही में जारी किया है। इस गाने का संगीत सुशांत-शंकर की जोड़ी ने मिलकर तैयार किया जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने को लेकर मेधा शंकर ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, तो मैं लिरिक्स में कहीं खो सी गई थी। यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि प्यार के अलग-अलग रंगों को दिखाने वाला एक अनुभव है।" ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का पहला भाग साल 2020 में रिलीज हुआ था। इस हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी में यामी गौतम और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब इसके सीक्वल ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में नई जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में मेधा शंकर के साथ अविनाश तिवारी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में मेधा शंकर पहली बार रोमांटिक कॉमेडी जॉनर में लीड रोल निभा रही हैं। दर्शक इस नई जोड़ी को लेकर काफी उत्सुक हैं।

नेहा धूपिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘52 ब्लू’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी अपकमिंग फिल्म '52 ब्लू' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से वह हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला लुक और ट्रेलर जारी किया है। नेहा धूपिया इसमें एक अलग लुक में नजर आ रही हैं। यह फिल्म फीफा वर्ल्ड कप 2022 के बैकग्राउंड में एक भारतीय प्रवासी मजदूर की जिंदगी पर आधारित है। ट्रेलर में क्या है? 2 मिनट 11 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि नेहा धूपिया ने उस व्यक्ति (यादव शशिधर) की मां का किरदार निभाया है, जो लियोनेल मेस्सी का बहुत बड़ा फैन है। वो लियोनेल मेस्सी से मिलने विदेश जाता है। वहां जाकर वह फंस जाता हैं। भारत में आशीष का परिवार पहले तो उनके विदेश जाने पर खुश होता है, बाद में जब वह वापस नहीं आता है, तो परिवार के लोग परेशान होते हैं। बेटे के दूर हो जाने पर नेहा धूपिया भी परेशान होती हैं  मां के किरदार में नेहा धूपिया इस फिल्म में नेहा धूपिया पहली बार एक मां का किरदार निभाएंगी। उनके साथ आदिल हुसैन भी हैं, जो उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। यह इन दोनों की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। कौन है फिल्म का निर्देशक? फिल्म का ज्यादातर हिस्सा कोच्चि में फिल्माया गया है, जहां के तटीय और द्वीपीय नजारे कहानी को बेहतर तरीके से पेश करते हैं। यह फिल्म मिस्र के फिल्ममेकर अली अल-अरबी के निर्देशन में बनी है। नेहा धूपिया का वर्कफ्रंट आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने 2003 में फिल्म 'कयामत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आखिरी बार वह फिल्म 'बैड न्यूज' 2024 में नजर आई थीं। अब वह हॉलीवुड फिल्म '52 ब्लू' में नजर आएंगी।  

अंजलि भाभी का गुस्स,फर्जी अकाउंट बनाने वालों को दी सख्त चेतावनी

मशहूर एक्ट्रेस नेहा मेहता को पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में पहचान मिली. वो शो में अंजलि भाभी के किरदार में दिखी थीं. इन दिनों एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'इत्ती सी खुशी' में दिखाई दे रही हैं. बीते कुछ समय से उनका लुक भी काफी ज्यादा बदल गया है. वहीं, उनके नाम से कई फेक आईडी भी बन गई हैं, जिसपर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने किसे दी वॉर्निंग? एक्ट्रेस नेहा मेहता ने 'बजोका स्पॉटलाइट' संग बातचीत में बताया कि कई लोग उनके नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी चला रहे हैं. उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि उनसे पंगा न लें, वरना वो हालत खराब कर देंगी. दरअसल, एक्ट्रेस से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आपको रील पसंद या एल्बम? इसपर उन्होंने कहा- रील तक तो हम पहुंचे ही नहीं हैं. हमारा सोशल मीडिया देख लीजिए. हमसे ज्यादा हमारी फेक आईडी और फैन आईडी… पता नहीं क्या-क्या बनी हुई हैं. वही, लोग हमारे नाम से कमा रहे हैं और मिलियन्स में कमा रहे हैं. लेकिन जिस दिन रेड पड़ेगी ना…इंस्पेक्टर की बेटी हूं, जिस दिन रेड मारूंगी उस दिन सभी का हाल खराब हो जाएगा. बदल गया लुक वहीं, बीते कुछ सालों में एक्ट्रेस का लुक भी काफी ज्यादा बदल गया है. उनका बदला लुक देख फैंस हैरान नजर आ रहे हैं. कई लोग उनके पोस्ट पर कमेंट करके उनके बदले लुक पर भी सवाल कर रहे हैं. नेहा मेहता की बात करें तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था. करीब पांच साल बाद उन्होंने टीवी शो 'इत्ती सी खुशी' से कमबैक किया है. इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. उन्हें फैंस को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है.

बरखा बिष्ट का एग्जिट कंफर्म, शो से खत्म हुआ वैम्प ट्रैक

टेलीविजन सीरियल्स के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शांति निकेतन की शांति फिर से लौटने वाली है. नोइना अपने बुरे मकसद में कामयाब होती उससे पहले तुलसी ने उसके झूठे कैंसर का पर्दाफाश कर दिया है. नोइना का सच सामने आने के बाद शो से बरखा बिष्ट की विदाई हो जाएगी. यानि शो से एक वैम्प का किरदार खत्म कर दिया जाएगा. हो सकता है कि आने वाले समय में इसका असर शो की टीआरपी पर पड़े. नोइना का सच आया सामने नोइना कैंसर होने का बहाना करके मिहिर से शादी करने जा रही थी, लेकिन तुलसी ने ऐसे नहीं होने दिया. नोइना और मिहिर का गठबंधन जुड़ने से पहले ही तुलसी ने उसका सच सबके सामने ला दिया. तुलसी ने खुलासा किया कि असल में नोइना को अल्सर है, कैंसर नहीं. इस खुलासे के बाद शो से नोइना का ट्रैक खत्म हो जाएगा. बरखा बिष्ठ ने कंफर्म किया है कि शो से उनका ट्रैक खत्म हो चुका है. अपना ट्रैक खत्म होने के बाद बरखा ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट लिखा. उन्होंने लिखा- हमने इस शो से हिस्ट्री बनाई है और मैं सबको इतने प्यार और भरोसे के लिए काफी शुक्रिया कहती हूं. बिष्ट ने ये भी बताया कि लोग नोइना से नफरत करते-करते प्यार करने लगे थे. इससे ज्यादा कुछ और चाहिए भी नहीं था. बरखा ने टीम को धन्यवाद दिया. वो लिखती हैं कि टीम को बहुत-बहुत थैंक्यू, जो हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही. बरखा ने नोइना के रोल के लिए एकता कपूर को भी धन्यवाद कहा. वो लिखती हैं कि थैंक्यू नोइना देने के लिए और मुझ पर भरोसा करने के लिए. अभी के लिए साइन ऑफ मिलते हैं फिर कभी. बरखा का एग्जिट कंफर्म होते ही दर्शकों ने उनके स्ट्रॉन्ग रोल की तारीफ की, कहा कि किरदार भले ही नफरत का पात्र था, लेकिन परफॉर्मेंस कमाल की थी. एक यूजर ने लिखा, नोइना से नफरत कितनी भी हो, लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते. क्या कमाल का कैरेक्टर प्ले किया. शो में तुम्हारी कमी खलेगी. ये भी देखना होगा कि नोइना का कैरेक्टर खत्म होने के बाद शो की टीआरपी पर कितना फर्क पड़ता है. क्योंकि अब तक नोइना और मिहिर की शादी की ट्रैक की वजह दर्शक शो से जुड़े हुए दिख रहे थे. दूसरी बात ये भी है कि शो में जब तक विलेन परेशानियां ना खड़ी करे, तब उसे देखने में भी मजा नहीं आता. कहना गलत नहीं होगा कि नोइना का कैरेक्टर जाते-जाते शो का चार्म ले गया.

प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री से शो में बढ़ा टशन, खेसारी लाल और अभिषेक मल्हान आमने-सामने

इंडिया का सबसे बड़ा फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 जल्द लौट रहा है. 16 खिलाड़ी मिट्टी से मेडल तक का सफर तय करेंगे. दूसरा सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है. शो का टीजर रिलीज हो गया है. 4 नई टीमों को इंट्रोड्यूस किया गया है. टीवी की नागिन यानी प्रियंका चाहर चौधरी ने रियलिटी शो में धमाकेदार एंट्री मारी है. फिर शुरू होगा बैटलग्राउंड प्रियंका मुंबई स्ट्राइकर्स की ऑनर होंगी. भोजपुरी भौकाल्स को खेसारी लाल यादव लीड करेंगे. दिल्ली डोमिनेटर्स के मालिक पिछली बार की तरह अभिषेक मल्हान होंगे. तेलुगू टाइगर्स को कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी लीड करने वाले हैं. शिखर धवन ने सुपरमेंटर बनकर वापसी की है. वो अपने एक्सपीरियंस से शो के कंटेस्टेंट्स की मदद करेंगे. बैटलग्राउंड में 16 कंटेस्टेंट्स को 4 टीमों में डिवाइड किया जाएगा. उन्हें इंटेंस फिजीकल और मेंटल चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा. 'फाइट क्लब वीकेंड' में होने वाली बैटल कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन का फैसला करेगी. आखिर में इंडिया को उसका अल्टीमेट फिटनेस स्टार मिलेगा. पहला सीजन अभिषेक मल्हान की टीम ने जीता था.   टीजर में मेंटर्स का टशन देखने को मिला. खेसारी का  कहना है माहौल बढ़िया है, कंटेंस्टेंट्स भी तगड़े हैं. एक्टर ने आते ही अपने विरोधी मेंटर्स पर निशाना साधा है. भोजपुरी स्टार ने कहा- इन मेंटर्स को कहां से उठाकर ले आए हो? यहां पर कैमरा देखकर हैलो फ्रेंड्स थोड़ी कहना है? यहां उनका इशारा अभिषेक मल्हान पर था. यूट्यूबर ने भी कहां चुप रहना था. उन्होंने खेसारी को तगड़ा जवाब देते हुए कहा- ये पलंग पर चढ़कर कमर लचकाने का शो नहीं है. उन्हें बोलो नए आए हो थोड़ा चिल करो. प्रियंका चाहर चौधरी का भी टशन दिखा. उन्होंने भी अभिषेक पर तंज कसते हुए कहा- हम कोई नए नहीं हैं. ये पहले पूरी दुनिया का मजाक बनाते हैं, लेकिन इन्हें कोई छेड़ दे तो ट्रिगर हो जाते हैं. क्या हल्का इंसान है. कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी भी फुल ऑन जोश में दिखे. सभी मेंटर्स का टशन देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. खेसारी ने कहा- इन सबकी बहुत जुबान चल रही है, लगता है भोजपुरी अंदाज में आना ही पड़ेगा. बैटलग्राउंड सीजन 2, 17 अप्रैल से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है. 

नागिन 7 में अक्षय कुमार का नाग गुरु अवतार, टेलीप्रॉम्पटर को लेकर हुए ट्रोल

नागिन 7 दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. बीते वीकेंड में अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को प्रमोट करने पहुंचे थे. वो नाग गुरु के रूप में दिखे. अपने करियर में इससे पहले शायद ही खिलाड़ी कुमार ने कभी नाग गुरु का रोल किया होगा. शो की नागिन अनंता यानी प्रियंका चाहर चौधरी को खिलाड़ी कुमार ने ड्रैगन यमन को खात्म करने का रास्ता सुझाया. ट्रोल हुए अक्षय कुमार शो की क्लिप वायरल हो रही है. लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने अपनी पैनी नजरों से खिलाड़ी कुमार की एक गलती पकड़ ली है. एक क्लिप सामने आई है जिसमें वो टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपनी लाइन्स पढ़ते दिखे. इंडस्ट्री में इतने सालों का करियर होने के बाद अक्षय का अपनी लाइनों को याद करने की बजाय उन्हें टेलीप्रॉम्पटर की मदद से पढ़ना यूजर्स को खटका है. वायरल वीडियो में अक्षय कुमार जिस तरह से अपनी आंखों को मूव करते हुए डायलॉग रीड कर रहे हैं, वो कई यूजर्स को फनी लगा है. साफ नजर आता है अक्षय किसी चीज को देखकर लाइन्स पढ़ रहे हैं. शख्स ने लिखा- डायलॉग को न्यूज एंकर की तरह पढ़ना अजीब है. थोड़ी और मेहनत करने से ये लाइन्स नैचुरल लग सकती थीं. एक्टर्स अपनी लाइनें ही अच्छे से नहीं पढ़ पा रहे हैं. हालांकि फैंस ने एक्टर को डिफेंड किया. यूजर ने लिखा- उनका कहना है अक्षय ने फिल्म प्रमोशन के बिजी शेड्यूल की वजह से नागिन 7 में अपने पार्ट को जल्दी से रैप किया होगा. वो इतने बिजी एक्टर हैं कि लाइनें याद करने का उन्हें टाइम नहीं होगा. तभी उन्होंने टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपना शूट खत्म किया. वैसे टेलीप्रॉम्पटर देखकर डायलॉग बोलना आम बात है. कई एक्टर्स ऐसा करते हैं. लेकिन सीन करते हुए ये नजर आना कि आप टेलीप्रॉम्पटर को देख रहे हैं, यहां भारी चूक हो जाती है. खिलाड़ी कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ है. इससे पहले मूवी सरफिरा और कनप्पा में यूजर्स ने एक्टर को टेलीप्रॉम्पटर की मदद से अपनी लाइनें पढ़ते हुए नोटिस कर लिया था. अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म भूत बंगला सिनमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव अहम रोल में हैं. एक्टर की वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 2, हैवान और स्त्री 3 पाइपालइन में हैं.

धुरंधर 2 ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 3000 करोड़ क्लब में फ्रेंचाइजी

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं. एक महीना पूरा होने से पहले ही धुरंधर 2 ने बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा के लगभग सारे टॉप रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. अब ये फिल्म साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों बाहुबली 2 और पुष्पा 2 को पीछे छोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है. बॉलीवुड फैन्स के लिए सबसे बड़ी खबर ये है कि सिर्फ धुरंधर 2 ही टॉप इंडियन फिल्मों को पछाड़ने जा रही है, बल्कि एक फिल्म सीरीज के तौर पर धुरंधर ने इंडियन सिनेमा को एक नई ऊंचाई दे दी है. आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाईजी, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. अब ये इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म सीरीज है. धुरंधर के 3000 करोड़ दिसंबर 2025 में आई धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था. जबकि धुरंधर 2 पिछले गुरुवार तक 1680 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी थी. इस बीते वीकेंड और मंडे के कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड 1750 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. एक फ्रेंचाईजी के तौर पर धुरंधर का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3000 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. धुरंधर से पहले सबसे बड़ी इंडियन फिल्म सीरीज बाहुबली थी. S. S. Rajamouli की एपिक का पहला पार्ट वर्ल्डवाइड 650 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन लेकर आया था. जबकि दूसरे पार्ट ने करीब 1788 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. बाहुबली के दोनों पार्ट्स ने वर्ल्डवाइड करीब ऑलमोस्ट 2440 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इसी तरह Allu Arjun की दोनों पुष्पा फिल्मों ने मिलकर 2092 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. इसमें पहली फिल्म के 350 करोड़ और दूसरी फिल्म के 1742 करोड़ शामिल थे. धुरंधर ने इन बाहुबली-पुष्पा का रिकॉर्ड सिर्फ तोड़ा नहीं है, बल्कि इन्हें मीलों पीछे छोड़ दिया है. इंडियन सिनेमा में पहली बार किसी फिल्म सीरीज ने वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ का लैंडमार्क पार किया है. बाहुबली 2 का ऑल टाइम रिकॉर्ड भी ध्वस्त! आमिर खान की दंगल 2000 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ अभी तक सबसे बड़ी इंडियन फिल्म है. इसके बाद दूसरे नंबर पर करीब 1788 करोड़ के साथ बाहुबली 2 थी. लेकिन धुरंधर 2 बहुत जल्द 1800 करोड़ तक पहुंचने वाली है. रणवीर की फिल्म जिस तरह आगे बढ़ रही है, जल्द ही 1900 करोड़ के पार नजर आएगी. हालांकि 2000 करोड़ अभी इसके लिए थोड़ा दूर नजर आ रहा है क्योंकि अपनी मेन मार्केट, इंडिया में धुरंधर 2 थोड़ी स्लो पड़ने लगी है. चौथे सोमवार को स्लो पड़ी धुरंधर 2 चौथे हफ्ते की शुरुआत में शुक्रवार को 7 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन करने वाली धुरंधर 2 ने शनिवार-रविवार को 13-14 करोड़ तक कमाई की. लेकिन सोमवार सुबह से ही फिल्म स्लो नजर आई. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि चौथे सोमवार को धुरंधर 2 ने 5.20 करोड़ कलेक्शन किया है. संडे के मुकाबले ये गिरावट बड़ी जरूर नजर आती है. शुक्रवार के मुकाबले फिल्म वर्किंग डेज में ठीकठाक पकड़ बनाए नजर आ रही है. लेकिन ये क्लियर है कि बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 अब स्लो पड़ रही है. अब तक 26 दिनों में धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 1088 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. जिसमें सिर्फ हिंदी वर्जन से ही फिल्म ने 1000 करोड़ का बिजनेस किया है. अब देखना है कि आने वाले दिनों में धुरंधर 2 1900 करोड़ से और कितना आगे जा पाती है.

‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ का ऐलान, 25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘जुमांजी’ के तीसरे पार्ट की घोषणा लॉस एंजेलिस में नहीं, बल्कि लास वेगास में हुए सोनी के सिनेामकॉन इवेंट के दौरान की गई, जहां फिल्म की पहली झलक और ट्रेलर भी दिखाया गया। इस खास मौके पर केविन हार्ट, ड्वेन जॉनसन और जैक ब्लैक खुद मौजूद थे। जानिए क्या होगा ‘जुमांजी’ के तीसरे पार्ट का ऑफिशियल टाइटल। क्या होगा मूवी का नाम? केविन हार्ट, ड्वेन जॉनसन और जैक ब्लैक स्टारर इस फिल्म का नाम ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ होगा। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कैरन गिलन भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन जेक कसडन ने किया है, जबकि इसे मैट टोलमैक, ड्वेन जॉनसन, डेनी गार्सिया, हीराम गार्सिया और जेक कसडन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग ने लिखी है, जो पहले भी इस सीरीज के पार्ट्स लिख चुके हैं।