samacharsecretary.com

पाकिस्तान में प्रतिबंध बेअसर! ‘धुरंधर’ की गुपचुप धूम, ISI के हाथ से फिसला कंट्रोल

इस्लामाबाद  पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों में प्रतिबंध के बावजूद भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में एक अंडरग्राउंड सनसनी बन चुकी है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के तमाम प्रयासों के बावजूद फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रोकने में पूरी तरह नाकामी हाथ लगी है। 1999 कंधार विमान अपहरण, 26/11 मुंबई आतंकी हमले और ल्यारि गैंग वॉर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित यह फिल्म पाकिस्तान की सत्ता और सैन्य प्रतिष्ठान को रास नहीं आ रही। इसी वजह से वहां इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन इसका उलटा असर देखने को मिला।  सूत्रों के अनुसार, सिर्फ दो हफ्तों में पाकिस्तान में फिल्म के 20 लाख से अधिक अवैध डाउनलोड हो चुके हैं। ‘धुरंधर’ पाकिस्तान की अब तक की सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म बन गई है, जिसने ‘2.0’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। ISI की डिजिटल हार ISI इंटरनेट पर निगरानी के बावजूद टोरेंट्स, टेलीग्राम चैनल, VPN और अंडरग्राउंड स्ट्रीम्स को रोकने में असफल रही है। डार्क वेब विशेषज्ञों द्वारा श्रीलंका, नेपाल और मलेशिया के सर्वरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में फिल्म पहुंचाई जा रही है। फिल्म में ल्यारि की हिंसक सच्चाई दिखाए जाने से पाकिस्तान में खासा आक्रोश है। सिंध सरकार के सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने इसे भारत का “नकारात्मक प्रचार” बताते हुए जनवरी में ‘मेरा ल्यारि’ नामक फिल्म रिलीज़ करने की घोषणा की है। कानूनी पैंतरे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने कराची कोर्ट में याचिका दाखिल कर दिवंगत बेगम बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है और फिल्म के कलाकारों व निर्माताओं के खिलाफ FIR की मांग की है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान के ल्यारि इलाके में घुसकर ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं।  विशेषज्ञों के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद बढ़ती लोकप्रियता यह साबित करती है कि पाकिस्तान इस नैरेटिव पर रक्षात्मक स्थिति में है, और यही भारत की सबसे बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है।  

‘बंदिश बैंडिट्स 2’ ने मचाया धमाल, दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पर खुशी साझा की

मुंबई  इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज भी दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही हैं। वेब सीरीज में नए कलाकारों के साथ-साथ बड़े और मंझे हुए सितारे नजर आते हैं, जो कहानी को और भी ज्यादा रोचक बना देते हैं। हाल ही में लोकप्रिय वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' ने आईएफएफआई और फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपनी छाप छोड़ी। जहां, आईएफएफआई में 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' को बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा, फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में इसे बेस्ट म्यूजिक एल्बम का खिताब हासिल हुआ। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित सीरीज में स्टारकास्ट काफी कमाल की है। इसमें दिव्या दत्ता, नसीरुद्दीन शाह, शीबा चड्डा, श्रेया चौधरी समेत कई मंझे हुए कलाकार हैं। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने सीरीज की उपलब्धि की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक समेत अन्य लोग भी दिखे। अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, "इन पलों को दिल में हमेशा संजोकर रखूंगी और याद करूंगी। हमारी सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' को आईएफएफआई गोवा में बेस्ट सीरीज के खिताब से नवाजा गया और फिल्म फेयर में बेस्ट म्यूजिक एल्बम के लिए पुरस्कार मिला।" अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें और शीबा चड्डा को भी कई नॉमिनेशन मिले। उन्होंने लिखा, "हम दोनों ने इस खुशी का जश्न साथ में मनाया था। यह वो शो है, जिस पर हमें गर्व है और इसका हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी है।" अभिनेत्री ने आखिरी में पूरी टीम को धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, "निर्देशक आनंद तिवारी को हमारी इस यात्रा के लिए शुक्रिया। साथ ही अमृतपाल सिंह बिंद्रा आप सबसे बेहतरीन प्रोड्यूसर हैं। अद्भुत कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार। नसीरुद्दीन और रत्ना पाठक, आपकी मौजूदगी ने इस शाम को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया।" वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स 2' पहले सीजन के बाद की कहानी को दिखाता है। सीरीज में राधे (ऋत्विक भौमिक) और तमन्ना (श्रेया चौधरी) एक टीवी प्रतियोगिता के जरिए अपने संगीत और रिश्तों की समस्याओं का हल ढूंढते हैं। सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

कपिल शर्मा शो सीजन 4: देसी गर्ल के साथ पहले एपिसोड में होगी जमकर मस्ती

मुंबई ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। साझा किए गए वीडियो में काफी मस्ती करती दिखीं। कपिल और बाकी कॉमेडियन की काॅमेडी देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गईं। जानिए, कैसा होने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड। कपिल शर्मा ने किया प्रियंका जोरदार स्वागत शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। इससे पहले मेकर्स ने कपिल के शो के पहले एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा गेस्ट हैं। उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वीडियो में कपिल, मस्ती-मजाक में प्रियंका चोपड़ा से फ्लर्ट करते नजर आते हैं। सुनील ग्रोवर से लेकर कृष्णा अभिषेक ने प्रियंका को खूब हंसाया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इस वीडियो में आगे सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा अपनी कॉमेडी से प्रियंका ही नहीं ऑडियंस को भी हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देते हैं। प्रियंका चोपड़ा, सुनील ग्रोवर के साथ गाना भी गाती हैं। वीडियो देखकर लगता है कि कपिल के शो का पहला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा? कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड में भी कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

‘संदेशे आते हैं’ का नया अवतार: बॉर्डर-2 के लिए रीमेक पर बोले भूषण कुमार

मुंबई साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर की कहानी से लेकर म्यूजिक तक सब कुछ सुपरहिट रहा था। फिल्म में सोनू निगम का गाया एक सॉन्ग था 'संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं', यह गाना हर किसी के दिल को छू गया। सीमा पर तैनात जवानों से लेकर आम लोगों तक ने इस गाने को इतना प्यार दिया कि आज भी यह लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। सोनू निगम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को अभी तक 3 करोड़ 70 लाख बार सुना जा चुका है और अल्ट्रा बॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर इसके 2 करोड़ व्यूज है। खुशखबरी यह है कि बॉर्डर-2 के लिए मेकर्स इस गाने को रीमेक करेंगे। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूषण कुमार ने बताया कि इस बार गाने में कुछ बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने बताया, "इस बार 'संदेशे आते हैं' के लिए हमने अन्य गायकों को भी शामिल किया है। हम यह सॉन्ग 2 जनवरी को लोंगेवाला में जवानों के साथ लॉन्च करने जा रहे हैं, क्योंकि यह गाना बहुत खास है। हमने पूरी कोशिश की है कि इसमें पहले गाने जैसा ही इमोशन हो और साथ ही इसमें आज के दौर की धुन भी हो।" बताया जा रहा है कि इस बार लिरिक्स में भी कुछ चेंज किए जा सकते हैं। मालूम हो कि बॉर्डर मूवी का पहला पार्ट 1997 में हुए लोंगेवाला की जंग पर ही आधारित थी। 'सनी सर के बिना बॉर्डर-2 बनाना असंभव' सनी देओल की तारीफ करते हुए प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, "सनी सर के बिना बॉर्डर-2 बनाना असंभव है। इतनी मेहनत और इतना वक्त देने के लिए उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे पास शब्द नहीं हैं।" भूषण कुमार ने बताया कि पिछले पार्ट की तुलना में इस बार वह थोड़े नर्वस हैं क्योंकि लोग मूवी को पिछले पार्ट के साथ कंपेयर करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं इस वक्त बहुत घबरा रहा हूं क्योंकि यह फिल्म हमारे लिए बहुत इमोशनल है। सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। जब भी मैं वरुण के पिता (डेविड धवन) से बात करता हूँ, तो मैं उनसे कहता हूं, 'वरुण ने शानदार काम किया है'।” पहले पार्ट की तुलना में कई गुना है बजट साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा पार्ट 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट महज 10 करोड़ रुपये की लागत में बना था और इसका वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 65 करोड़ 57 लाख रुपये रहा था। अब फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही आने जा रहा है जिसे बनाने में मेकर्स ने तकरीबन 250 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब इसके ट्रेलर का इंतजार रहेगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है यह भी जल्द ही पता चल जाएगा।  

‘सपने सच हो रहे हैं’: ऑस्कर 2026 में शॉर्टलिस्ट हुई ‘होमबाउंड’ पर भावुक हुए करण जौहर

मुंबई  98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में फिल्म होमबाउंड छा गई है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस मूवी को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है. फिल्म को मिली इस सक्सेस से करण जौहर प्राउड फील कर रहे हैं. वो इस लैंडमार्क मोमेंट को सेलिब्रेट कर रहे हैं. होमबाउंड को नीरज घेवान ने डायरेक्ट किया है. इसमें विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखे.  ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई होमबाउंड 16 दिसंबर को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस ने होमबाउंड के शॉर्टलिस्ट होने की जानकारी दी. बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में दुनियाभर से आई 86 फिल्मों में से 15 को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें से होमबाउंड भी एक है. इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुईं ये फिल्में दुनिया भर के सिनेमा की झलक दिखाती है. होमबाउंड की इस कैटिगरी में अर्जेंटीना की बेलेन, ब्राजील की द सीक्रेट एजेंट, फ्रांस की इट वॉज जस्ट ऐन ऐक्सीडेंट, जर्मनी की साउंड ऑफ फॉलिंग, इराक की द प्रेसिडेंट केक, जॉर्डन की ऑल डेट्स लेफ्ट ऑफ यू, जापान की कोकुहो, साउथ कोरिया की नो अदर चॉइस, नॉर्वे की सेंटिमेंटल वैल्यू, स्पेन की सिराट, स्विटजरलैंड की लेट शिफ्ट समेत बाकी फिल्मों से टक्कर होगी.  होमबाउंड के ऑस्कर्स के लिए शॉर्टलिस्ट होने पर करण ने इमोशनल पोस्ट लिखा है. वो कहते हैं- मैं बता नहीं सकता इस वक्त मुझे कितना गर्व महसूस हो रहा है. मैं सातवें आसमान पर हूं. मैंने होमबाउंड की जर्नी देखी है. धर्मा मूवीज और मैं होमबाउंड जैसी मूवी को अपनी फिल्मोग्राफी में पाकर प्राउड हैं. थैंक्यू नीरज घेवान हमारे कई सारे सपनों को सच करने के लिए.कान्स से लेकर ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट होने की ये जर्नी जबरदस्त रही. पूरे कास्ट, क्रू और इस खास फिल्म की सभी टीमों को ढेर सारा प्यार. आगे बढ़ते रहो… क्या है फिल्म होमबाउंड की कहानी? मूवी में दो बचपन के दोस्तों (ईशान खट्टर और विशाल जेठवा) की दोस्ती दिखाई गई है. विशाल मूवी में दलित लड़के चंदन कुमार के किरदार में हैं. वहीं ईशान का रोल मुस्लिम लड़के मोहम्मद शोएब का है. बचपन से उन्होंने समाज के तिरस्कार और भेदभाव का सामना किया है. बचपन से गरीबी की मार झेल रहे चंदन और शोएब के सपने बड़े हैं. वो बेहतर जिंदगी चाहते हैं. इसलिए वो अपनी जिंदगी को संवारने के लिए पुलिस सेवा में भर्ती होने का सपना देखते हैं. लेकिन जैसे ही वो अपने गोल के करीब पहुंचते हैं उनकी दोस्ती में दरार आने लगती है. 

कमाई का नया इतिहास: धुरंधर ने 12 दिनों में रचे 12 महा रिकॉर्ड, रणवीर सिंह की मूवी रही सबसे आगे

मुंबई आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। मूवी रणवीर सिंह के करियर के लिए माइलस्टोन बन गई है। भारत के साथ इंटरनैशनल बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। धुरंधर अब तक कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। इनमें से कई तो खुद रणवीर सिंह की पुरानी ग्रॉसर फिल्मों के हैं। 16 दिसंबर 2025 तक फिल्म ने 12 बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े डाले हैं। यहां देखते हैं किन फिल्मों को धुरंधर ने अब तक धूल चटा दी है। धुरंधर को जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है। इस वजह से हर दिन थिएटर्स में भीड़ जुट रही है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि धुरंधर की रिलीज के बाद दूसरे वीक में कई रिकॉर्ड्स टूटे हैं। आइए पहले इन पर नजर डालते हैं। सेकंड वीक में धुरंधर ने किया धुआं धुरंधर ने 16 दिसंबर तक सिर्फ दूसरे हफ्ते में 204 करोड़ रुपये कमाई की है। यह पहली हिंदी फिल्म है जिसके नाम ये अचीवमेंट है। सबसे बड़ा सेकंड वीकेंड धुरंधर में सेकंड वीकेंड यानी रिलीज होने के बाद दूसरे फ्राइडे से संडे तक 143.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। पुष्पा 2 ने 136 करोड़ रुपये कमाए थे। धुरंधर के नाम कमाई के मामले में सबसे बड़े सेकंड वीकेंड का भी रिकॉर्ड है। सबसे बड़ा सेकंड मंडे धुरंधर ने सोमवार को 11वें दिन 31.8 करोड़ रुपये कमाए, इसने बाहुबली 2 के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बाहुबली की सेकंड मंडे में 16.75 करोड़ रुपये कमाई हुई थी। सबसे बड़ा सेकंड ट्यूजडे 16 दिसंबर को धुरंधर ने करीब 30 करोड़ रुपये कमा लिए जो अब तक किसी भी हिंदी फिल्म के लिए दूसरे मंगलवार की सबसे बड़ी कमाई है। रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 585 करोड़ रुपये था। अब धुरंधर इस कलेक्शन को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार कर चुकी है। रणवीर सिंह का सबसे बड़ा ओपनिंग वीक फिल्म ने ओपनिंग वीक में 207.25 करोड़ रुपये कमाए, ये रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म के पहले हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई है। सबसे तेज 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म धुरंधर ने मात्र 12 दिनों में 400 करोड़ रुपये (भारत में नेट) का आंकड़ा पार किया। ओपनिंग से बड़ा मंडे धुरंधर ने 11वें दिन 31.8 करोड़ रुपये कमाई की। पहले मंडे मूवी का कलेक्शन 28.6 करोड़ था। आदित्य धर की सबसे बड़ी हिट डायरेक्टर आदित्य धर की सबसे बड़ी हिट उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने 244 करोड़ रुपये की कमाई की थी। धुरंधर इसका रिकॉर्ड तोड़कर आदित्य धर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 2025 की सबसे बड़ी A रेटेड फिल्म धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'A' सर्टिफिकेट वाली फिल्म बन गई है। 7वें दिन बड़ी A रेटेड फिल्म धुरंधर ने 7वें दिन 27 करोड़ कमाए। इसके साथ ही यह 7वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली A रेटेड फिल्म बन चुकी है। इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे धुरंधर 16 दिसंबर तक दंगल, सालार, टाइगर 3 और सैायारा को पीछे कर चुकी है। दंगल- 387 करोड़ (इंडिया नेट) सालार- 406 करोड़ (इंडिया नेट) टाइगर 3- 462 करोड़ -(वर्ल्डवाइड) सैयारा- 569 करोड़ – (वर्ल्डवाइड) धुरंधर का बजट बता दें कि धुरंधर का बजट 250 करोड़ है और यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 तक आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका टाइटल धुरंधर पार्ट-2 रिवेंज है।

रॉब रेनर का बेटा निक गिरफ्तार, घर में मिली डायरेक्टर रॉब और उनकी पत्नी की लाश

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई कि अमेरिकी फिल्ममेकर रॉब रेनर और उनकी वाइफ मिशेल सिंगर रेनर लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए। उनके बेटे निक रेनर को उनकी कथित हत्या के संदिग्धों में से एक माना जा रहा था। अब खबरों के अनुसार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 'पेज सिक्स' ने बताया कि रॉब रेनर के बेटे निक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि निक को फिलहाल लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने हिरासत में रखा है। उनकी जमानत राशि 40 लाख अमेरिकी डॉलर तय की गई है। खबरों के मुताबिक, निक को रविवार रात को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, इसको लेकर ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। रॉब रेनर के परिवार का बयान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉब और उनकी वाइफ मिशेल के शरीर पर चाकू से वार किए गए थे। उनके परिवार ने बयान जारी करके कहा, 'हम अत्यंत दुख के साथ मिशेल और रॉब रेनर के निधन की दुखद खबर दे रहे हैं। इस अचानक हुई क्षति से हम पूरी तरह टूट चुके हैं। इस बेहद कठिन समय में हम प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।' रॉब रेनर कौन थे? रॉब रेनर हॉलीवुड के सबसे फेमस फिल्म निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'दिस इज स्पाइनल टैप' से की थी। बाद में उन्होंने 'व्हेन हैरी मेट सैली', 'मिजरी', 'ए फ्यू गुड मेन', 'द अमेरिकन प्रेसिडेंट' और अन्य कई फेमस फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी फिल्म 'स्पाइनल टैप II: द एंड कंटिन्यूज' थी, जो इस साल सितंबर में रिलीज हुई थी। रॉब रेनर की हुई थी दो शादियां रॉब ने 1971 में एक्ट्रेस पेनी मार्शल से शादी की, लेकिन 1981 में उनका तलाक हो गया। बाद में 1989 में उन्होंने मिशेल सिंगर से शादी की, जिनसे उनके तीन बच्चे हुए – दो बेटे, जैक और निक, और एक बेटी, रोमी। निक की गिरफ्तारी की खबर है, लेकिन ये खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्होंने अपने पैरेंट्स को क्यों मारा।

बॉर्डर 2′ का टीजर: सनी देओल का जबरदस्त अंदाज़, जहां भी घुसोगे, हिंदुस्तानी फौजी मिलेगा सामना

मुंबई आज विजय दिवस के खास मौके पर 'बॉर्डर 2' का टीजर फाइनली रिलीज हो चुका है जिसमें सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे सितारे दिल जीतते नजर आ रहे हैं। ये टीजर फैन्स की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा है। टीजर देखकर अब लोगों की बेचैनी फिल्म को लेकर बढ़ गई है। साल 1997 में आई अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'बॉर्डर' का ये सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में 'धुरंधर' मिशन के बाद अब जल्द ही सनी देओल की दहाड़ भी पाकिस्तान में गूंजने के लिए तैयार है। आज 16 दिसंबर विजय दिवस के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। बता दें कि 16 दिसंबर 1971 इतिहास में उस दिन के तौर पर याद किया जाता है जब भारतीय सेना के शौर्य के आगे 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे। 'तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे' 'बॉर्डर 2' के टीजर की शुरुआत युद्ध के सीन से होती है जहां फौजियों पर अटैक होता दिख रहा है। इसी के साथ सनी देओल का दमदार डायलॉग सुनाई पड़ता है जिसमें वो कहते हैं, 'तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से जमीन से, समंदर से सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोक कर कहेगा, हिम्मत है तो आ… ये खड़ा है हिन्दुस्तान।' और इसी के साथ सनी की वो दहाड़ है जिसके सामने शेर की भी आवाज नम पड़ जाए। फिल्म के इस टीजर में भारत-पाकिस्तान युद्ध के कुछ वीभत्य सीन हैं जिसमें हमारे देश के सैनिक अपनी बहादुरी दिखाते नजर आ रहे हैं। देश के अलग-अलग शहरों में हुई स्क्रीनिंग इस टीजर लॉन्च इवेंट को देश भर के अलग-अलग शहरों में रखा गया था और अलग-अलग जगहों पर इसकी स्क्रीनिंग की गई जिसमें दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद जैसी जगहें शामिल हैं। इस टीजर को देखकर लोगों ने अभी से कहना शुरू कर दिया है- बॉर्डर 2 रेकॉर्ड ब्रेक करेगी। वहीं कई लोगों ने कहा है- आवाज लाहौर तक जानी चाहिए। 'एक ऐसा पल जिसने देश के इतिहास को रचा' टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। पोस्ट में बताया गया था कि ‘बॉर्डर 2’ का टीजर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था, 'एक ऐसा पल जिसने देश के इतिहास को रचा, अब नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।'

एवेंजर्स डूम्सडे टीज़र लीक: कैप्टन अमेरिका की झलक और रॉबर्ट डाउनी जूनियर बने डॉक्टर डूम

लॉस एंजिल्स मार्वल स्टूडियोज की सबसे बड़ी अपकमिंग फिल्‍म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की पहली झलक 19 दिसंबर को आने वाली थी। फैंस को सौगात देने के लिए स्‍टूडियो ने एक नहीं, बल्‍क‍ि 4 टीजर रिलीज करने का प्‍लान बनाया। लेकिन अफसोस कि आध‍िकारिक लॉन्‍च से पहले ही इन 4 में से 3 टीजर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है, क्‍योंकि इन 3 कथ‍ित टीजर में कैप्‍टन अमेरिका के रूप में क्र‍िस इवान्‍स, डॉक्‍टर डूम के रूप में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और थॉर के रोल में क्रिस हेम्‍सवर्थ की झलक देखने को मिल रही है। अब तक आई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्वल स्‍टूडियो ने जेम्स कैमरून की फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ सिनेमाघरों में 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' के टीजर रिलीज की योजना बनाई है। इसके साथ ही 19 दिसंबर की शाम 7 बजे यूट्यूब पर भी टीजर रिलीज किए जाएंगे। यही नहीं, खबर ये भी आई कि फैंस को एक नहीं, बल्‍क‍ि 4 टीजर की सौगात मिलेगी। लेकिन दुखद बात यह है कि इन चार में से तीन टीजर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। 'अवतार 3' के साथ हर हफ्ते द‍िखाया जाना था नया टीजर एक तरफ जहां टीजर लीक होने से फैंस में खलबली मच गई है, वहीं मार्वल स्टूडियो उन वीडियोज को हटाने की कोशिश कर रही है। मार्वल ने कथित तौर पर टीजर रिलीज के लिए एक तगड़ी मार्केटिंग प्‍लानिंग की थी, जिसमें चार अलग-अलग टीजर ट्रेलर 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ विशेष रूप से सिनेमाघरों में दिखाए जाने थे। बताया जाता है कि 19 दिसंबर से शुरू होकर 'अवतार 3' के शोज में हर हफ्ते एक नया टीजर-ट्रेलर दिखाया जाना था। टीजर में अपने बेटे के साथ दिखे कैप्‍टन अमेर‍िका हालांकि, स्टूडियो की तमाम कोशिशों के बावजूद, चार में से तीन टीजर लीक हो गए हैं। इन्‍हें जमकर शेयर किया जा रहा है। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ऑनलाइन लीक हुए टीजर ट्रेलर 1 में कैप्टन अमेरिका के रूप में क्रिस इवांस की वापसी दिखाई गई है। वह स्‍टीव रोजर्स के रूप में फिर से दिखाई देंगे। दिलचस्‍प है कि यह सब तब हुआ है जब क्रिस ने कई बार कहा है कि वह फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं हैं। लेकिन वायरल क्लिप में क्रिस को अपना स्टील्थ सूट उतारकर एक पिता के रूप देखा गया है। वायरल क्‍ल‍िप में स्टीव को अपने घर जाते और अपने बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाया गया है। माना जा रहा है कि वह स्‍टीव रोजर्स का बेटा जेम्स रोजर्स है। डॉक्‍टर डूम बने रॉ‍बर्ट डाउनी जूनियर की झलक एक दूसरे कथ‍ित लीक टीजर में हमें आयरन मैन बने रॉबर्ट डाउनी जूनियर की झलक दिख रही है, जो बाद में डॉक्‍टर डूम बनकर पर्दे पर नजर आते हैं, उनके हाथ में मुखौटा दिख रहा है, जबकि चेहरे पर 'इन्‍फ‍िनिटी वॉर' में हुए भीषण रेडिएशन से जले के निशान हैं। यह रॉबर्ट डाउनी जूनियर की MCU में वापसी है, जिसको लेकर मार्वल के फैंस सबसे ज्‍यादा एक्‍साइटेड हैं। तीसरे वायरल टीजर क्‍ल‍िप में क्र‍िस हेम्‍सवर्थ सुपरहीरो 'थॉर' के रोल में नजर आ रहे हैं। 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' में होगा इमोशनल एंगल सोशल मीडिया पर इन टीजर लीक के बाद, फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स और क्रिस इवांस ने जानबूझकर इस सरप्राइज को छिपाया। एक पॉपुलर यूजर डैनियल RPK के मुताबिक, टीजर में जिस तरह स्टीव रोजर्स को अपने बेटे के साथ दिखाया गया है, साफ है कि फिल्‍म में इस बार इमोशनल एंगल भी होगा। बताया जाता है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की कहानी 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद की टाइमलाइन से है। यह इस दावे से भी मेल खाता है कि मार्वल अपने नए लीड किरदारों को मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद वापस लाने पर फोकस कर रहा है। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की कास्‍ट 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में आधिकारिक तौर पर क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, विंस्टन ड्यूक, टॉम हिडलस्टन, सेबेस्टियन स्टेन, लेटिटिया राइट, पॉल रड और रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं। इसके अलावा फिल्‍म में वायट रसेल, सिमु लियू, टेनोच हुएर्टा मेजिया, फ्लोरेंस प्यू, डैनी रामिरेज, डेविड हार्बर, हन्ना जॉन-कामेन और लुईस पुलमैन भी शामिल हैं। यह फिल्म 'फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के स्टार्स पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एबोन मॉस-बैक्रैक और जोसेफ क्विन को भी एक साथ लाती है। जबकि इसके साथ ही 'एक्स-मेन लेजेंड्स' पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलेन, केल्सी ग्रामर, रेबेका रोमिजन, जेम्स मार्सडेन, एलन कमिंग और चैनिंग टैटम भी इसमें नजर आएंगे। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज डेट रूसो ब्रदर्स के डायरेक्‍शन में बनी और स्टीफन मैकफीली द्वारा लिखी गई 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अगले साल 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जबकि इसके एक साल बाद 17 दिसंबर, 2027 को 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' रिलीज होगी।

रईसी का दिखावा पड़ा भारी! भाड़े की लग्जरी कार में शूट हुआ तान्या मित्तल का वीडियो, अब हो रही जमकर किरकिरी

मुंबई तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' से निकलकर अपने घर ग्वालियर पहुंच गई हैं। वहां पहुंचते ही उन्होंने कई वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए और लोगों को अपनी रईसी का सबूत देने लगीं। लेकिन इसी बीच उनसे एक बड़ी भूल हो गई, जिसके बाद तो लोगों ने उनको झूठा और फेक कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी। क्योंकि इस बार लोगों ने सबूत भी पेश किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आपको याद हो तो तान्या मित्तल ने इंस्टा स्टोरी पर ग्वालियर पहुंचते ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कार के अंदर से पीछे आ रही गाड़ी का वीडियो बना रही थीं और कह रही थीं, 'अम्मू आ गया। आ जा… आ जा…।' अब उसमें उनके भाई अमृतेश तो नजर नहीं आ रहे थे लेकिन कार जरूर दिख रही थी, जिसकी नंबर प्लेट दिल्ली और मध्यप्रदेश की नहीं, बल्कि उत्तराखंड की थी। तान्या मित्तल की खुली पोल! एक्स हैंडल पर एक यूजर ने तान्या की स्टोरी का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, 'अम्मू आ गया।' वहीं, दूसरी फोटो RTO डिटेल्स की है, जिसमें गाड़ी का नंबर UK07DK3600 है और मालिक का नाम छिपाया गया है। लेकिन ये क्लियर है कि कोई शर्मा है। और ये गाड़ी उत्तराखंड के देहरादून की रजिस्टर्ड है। इसे शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'मतलब तान्या मित्तल का भाई किराए की गाड़ी में आया और इनकी हिम्मत देखिए।' तान्या मित्तल की आलोचना, फैंस ने किया बचाव तान्या की गाड़ी के बारे में जानकारी सामने आने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया। एक ने लिखा, 'भाई थोड़ा और डिटेल में जाओ, इनश्योरेंस भी एक्सपायर मिलेगा।' तो मेन यूजर ने जवाब दिया, 'इतना काफी है फेक लोगों के लिए।' एक ने लिखा, 'झूठ की दुकान।' एक ने लिखा, 'ये कार उनके मैनेजर की है, जो अमृतेश का मैनेजर है।' एक ने लिखा, 'मुझे तो लगता है कि कपड़े भी भाड़े के होंगे।' एक ने लिखा, 'मनीष उसका मैनेजर है।'