samacharsecretary.com

ऐसी कहानियां चुनना चाहती हूं जो मुझे सचमुच प्रेरित करे : सई मांजरेकर

मुंबई,  अभिनेत्री सई मांजरेकर कहना हैं कि अपनी उम्र को ध्यान में रखते हुए वह अपने करियर में धीमी रफ़्तार अपनाना चाहती हैं और ऐसी कहानियां चुनना चाहती हैं जो उन्हें सचमुच प्रेरित करे। सई मांजरेकर ने महज़ 16 साल की उम्र में अपना अभिनय सफर शुरू किया था। अब 23 की उम्र में वह साफ सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ रही हैं। उनके लिए ज़्यादा फिल्में करना ज़रूरी नहीं है, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनना ज़रूरी है जो उनके दिल और कला से मेल खाते हों। सई मांजरेकर ने कहा, “मैंने बहुत कम उम्र में काम शुरू किया और इन सालों में सीखा कि सही प्रोजेक्ट चुनना ज़्यादा काम करने से कहीं बेहतर है। मुझे अपनी कैलेंडर भरने की जल्दी नहीं है। इस दौर में मैं वही काम करना चाहती हूं जो मुझे उत्साहित करे, ऐसे रोल निभाना चाहती हूं जो मुझे चुनौती दें और मुझे कलाकार के तौर पर निखारें। मेरे लिए ज़रूरी है कि हर प्रोजेक्ट मुझे अपनी कला को गहराई से दिखाने का मौका दे और कुछ नया पेश करने का अवसर भी। मेरा मानना है कि जब आप जुनून से काम करते हैं, तो उसका असर अपने आप दिखता है। इसलिए मैं सही मौके का इंतज़ार करना पसंद करूंगी बजाय जल्दबाज़ी में गलत फैसले लेने के।” हिंदी और रीजनल सिनेमा की अलग-अलग कहानियों का हिस्सा रह चुकीं सई का मानना है कि अभिनय का असली मज़ा तभी है जब आपकी कहानी दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक बस जाए। इसलिए वे लगातार ऐसे स्क्रिप्ट्स तलाश रही हैं जो उन्हें सीमाओं से बाहर निकलकर किरदार निभाने और अर्थपूर्ण सिनेमा में योगदान देने का अवसर दें।  

प्राइम वीडियो ने किया सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज के ग्लोबल प्रीमियर का ऐलान, 29 अगस्त से होगा स्ट्रीम!

मुंबई, फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज का प्रीमियर 29 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा। यह फिल्म पद्मश्री पुरस्कार विजेता राज बेगम की खास कहानी और सफर पर आधारित है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रेजेंटेशन में और एप्पल ट्री पिक्चर्स प्रोडक्शन और रेनज़ू फिल्म्स प्रोडक्शन के प्रोडक्शन में बनी यह कहानी संगीत, हिम्मत और कश्मीर की पहली मशहूर प्लेबैक सिंगर की मजबूत भावना को दिखाती है, जिन्होंने न सिर्फ वहां की महिलाओं को प्रेरित किया बल्कि इंडस्ट्री में एक नई दिशा भी दी। दानिश रेनज़ू द्वारा निर्देशित और उनके साथ निरंजन अयंगर और सुनयना काचरू द्वारा लिखित, सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज में शानदार कास्ट है, जिसमें सबा आज़ाद और सोनी राज़दान मुख्य भूमिका में नूर बेगम के रूप में दो अलग-अलग समयों में नजर आएंगी, साथ ही ज़ैन खान दुर्रानी, शीबा चड्ढा, तारुक रैना और लिलेट दुबे भी हैं। घाटी की खूबसूरत पृष्ठभूमि के साथ यह फिल्म हिम्मत, पहचान और साहस को दिखाती है। सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज 29 अगस्त को भारत और 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।  

टीवी की ‘गोपी बहू’ जिया मानेक ने रचाई शादी, बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

मुंबई साथ निभाना साथिया फेम की गोपी बहू यानि टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस के लिए एक सप्राइज़ है। सीरियल 'साथ निभाना साथिया) फ़ेम जिया मानेक ने आखिरकार शादी कर ली है। जी हां, आपने सही पढ़ा ऑनस्क्रीन गोपी बहू ने  बाॅयफ्रेंड वरुण जैन के साथ सात फेरे ले लिए।।जिया ने टीवी के जाने माने एक्टर संग ब्याह रचाया जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। जिया मानेक की शादी की खबर से काफी लोगों को शॉक भी लगा है क्यूंकी ये सब बिना किसी को खबर लगे हुआ। जिया ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनाउंसमेंट की वो पति की बाहों में नजर आईं। लुक की बात करें तो गोल्डन साड़ी में दुल्हन बनी जिया मानेक बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को सलीके से जूड़े में बांधा और उसे सुंदर गजरे से सजाया। अपने लुक को पूरा करने के लिए जिया ने पारंपरिक गहनों का चयन किया जिसमें रानी-हार, कमरबंद, झुमके, मांग टीका और एक छोटी सी बिंदी शामिल थी।  वहीं एक्टर वरुण जैन बादामी कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं। कपल ने खुशखबरी सुनाते हुए कैप्शन में लिखा 'हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया।' उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, जिया मानेक और वरुण जैन ने भूत शुद्धि विवाह किया। बता दें कि ये यौगिक काल की सबसे प्राचीन विवाह पद्धति है। भूत शुद्धि विवाह शरीर में मौजूद पांच तत्वों को सही तरीके से संगठित करने की प्रक्रिया है।   जिया मानेक की बात करें तो वो 'साथ निभाना साथिया', 'तेरा मेरा साथ रहे', 'जिनी और जूजू' और 'मनमोहिनी' जैसे शोज कर चुकी हैं।साथ निभाना साथिया से उन्हें नेम-फेम मिला था। वरुण जैन की बात करें तो 'दिया और बाती हम', 'गुम है किसी के प्यार में' और जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं।   सोशल मीडिया पर जिया के फैंस उन्हे और वरुण को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि ट्रोलर्स से बचने के लिए कपल ने अपने इस वेडिंग पोस्ट का कमेन्ट सेक्शन बंद कर दिया है। वरुण जैन की बात करें तो दिया और बाती हम, गुम है किसी के प्यार में और जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं।

जॉली एलएलबी 3 पर बवाल: जज को मामू कहने पर अक्षय-अरशद मुश्किल में

मुंबई अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 कानूनी पचड़े में फंसी हुई दिखाई दे रही है। इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसमें थोड़ा दखल पैदा हो सकता है। इस कोर्टरूम ड्रामा को देखने के लिए फैंस बेताब है और उनकी एक्साइटमेंट टीजर देखने के बाद बढ़ गई थी। टीजर में दिखाई गई अरशद और अक्षय की नोंकझोंक लोगों को बहुत पसंद आई थी। दर्शक बस इस फिल्म की पूरी कहानी जान लेना चाहते हैं, लेकिन अब यह कानूनों पचड़े में फंसती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स के खिलाफ पुणे कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है और समन भेजा गया है। क्या है मामला बता दें कि हाल ही में जॉली एलएलबी 3 का लेटेस्ट टीजर सामने आया था। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आ रहे थे। टीजर में अक्षय और अरशद जज  को मामू बोलते नजर आ रहे थे। अब इस मामले को लेकर पुणे के गणेश मास्खे और वाजेद खान ने कोर्ट में याचिका लगाई है। जो याचिका दायर की गई है उसमें यह बताया गया है कि जॉली एलएलबी 3 के मेकर्स ने कानूनी पेशे को मजाकिया अंदाज में पेश किया है। कोर्ट रूम की गरिमा को गलत तरीके से पेश किया गया है। वकील एक जज को भरे कोर्ट में मामू कैसे बोल सकता है। यह कानूनी क्षेत्र का एक बड़ा पेश है जिसका मजाक उड़ाना अनुचित है। यह फिक्शन फिल्म है लेकिन ज्यूडिशरी सिस्टम का अपमान कर रही है जो कि गलत है। इस पिटिशन को मेकर्स को भेज दिया गया है। इस याचिका की सुनवाई की तारीख 28 अगस्त रखी गई है। कब रिलीज होगी Jolly LLB 3 जॉली एलएलबी 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह 19 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी। कानूनी मामले में फंसने के बाद अब स्थिति थोड़ी गंभीर है। ऐसे में फिल्म का क्या होता है ये देखने वाली बात होगी।

हाईकोर्ट में होगी CM योगी बायोपिक की प्रीव्यू, जज तय करेंगे रिलीज का निर्णय

मुंबई  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने खुद फिल्म देखने का फैसला किया है. कोर्ट इस सप्ताह के अंत मे फिल्म देखेगी और सोमवार को आदेश सुनाएगी. बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी’ को देखने के बाद ही फिल्म निर्माताओं द्वारा दायर याचिका पर फैसला करेगा, जिसमें सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा फिल्म को प्रमाणित करने से इनकार करने को चुनौती दी गई है. यह फिल्म ‘द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ किताब से प्रेरित है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित बताई जा रही है. जज ने सीबीएफसी से क्या कहा? जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने गुरुवार को फिल्म निर्माताओं को निर्देश दिया कि वे फिल्म की एक प्रति कोर्ट में जमा करें, जिसमें CBFC द्वारा चिह्नित किए गए दृश्यों या हिस्सों को स्पष्ट रूप से अंकित किया गया हो. फिल्म जिस किताब पर आधारित है, उसकी एक प्रति पहले ही कोर्ट को सौंपी जा चुकी है. 7 अगस्त के एक पूर्व आदेश में कोर्ट ने CBFC को निर्देश दिया था कि वे फिल्म देखें और 11 अगस्त तक अपनी आपत्तियों को फिल्म निर्माताओं के साथ साझा करें ताकि वे आवश्यक बदलाव कर सकें. सेंसर बोर्ड को क्या दिक्कत? CBFC की एग्जामिनिंग कमेटी ने 11 अगस्त को 29 आपत्तियां लिस्ट की गई थीं. हालांकि फिल्म निर्माताओं ने 12 अगस्त तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी या कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं किया. इसलिए CBFC की रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म देखने का निर्णय लिया. रिवाइजिंग कमेटी ने पहले की 8 आपत्तियों को हटा दिया, लेकिन अंततः 17 अगस्त को प्रमाणन को अस्वीकार कर दिया. सोमवार (18 अगस्त) को फिल्म निर्माताओं ने अपनी याचिका में संशोधन करने की अनुमति मांगी ताकि रिवाइजिंग कमेटी के अस्वीकार आदेश को चुनौती दी जा सके. कोर्ट ने फिर आज यानी गुरुवार को सुनवाई के लिए मामला तय किया. पहले यह तय करने के लिए कि संशोधित याचिका स्वीकार्य है या नहीं यह देखते हुए कि सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत एक अपील तंत्र उपलब्ध है. सेंसर बोर्ड का क्या है कहना? CBFC की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभय खंडेपरकर ने कोर्ट को बताया कि बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया के दौरान प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया है और फिल्म निर्माताओं के पास अभी भी सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत हाई कोर्ट में अपील करने का उपाय है. हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने तर्क दिया कि याचिका इस कोर्ट के समक्ष स्वीकार्य है. उनके लिए पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रवि कदम ने तर्क दिया कि CBFC रिवाइजिंग कमेटी का अस्वीकार न केवल फिल्म निर्माता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है, बल्कि CBFC ने उन्हें फिल्म रिलीज से पहले एक निजी व्यक्ति (योगी आदित्यनाथ) से NOC प्राप्त करने का निर्देश देकर अपने अधिकार क्षेत्र से परे कार्य किया है. कोर्ट ने इस मामले में सेंसर बोर्ड से क्या कहा? फिल्म निर्माताओं के वकील ने दलील दी कि वे एक निजी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों के संरक्षक नहीं हैं. कोर्ट ने भी देखा कि भले ही एक वैकल्पिक उपाय मौजूद हो, कोर्ट के रिट अधिकार क्षेत्र को खारिज नहीं किया जा सकता. इसने मामले के प्रबंधन और शुरुआत से ही प्राकृतिक न्याय को बनाए रखने में विफल रहने के लिए CBFC की कड़ी आलोचना की. कोर्ट ने कहा कि आपको यह शुरुआत में ही करना चाहिए था… आपने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन कब किया? यह एक अभ्यास है जो आपको हर फिल्म के लिए करना चाहिए था… आप इसे करने में विफल रहे हैं. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी.

ट्रेंड कर रहा ‘ओह मामा टेटेमा’, नोरा फतेही ने फैंस का किया धन्यवाद

मुंबई, बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘ओह मामा टेटेमा’ रिलीज हुआ है, जो कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने में नोरा ने सिर्फ अपने डांस का ही जलवा नहीं दिखाया, बल्कि पहली बार उन्होंने गाने में अपनी आवाज भी दी है। उनके फैंस इस नए अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच, नोरा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में नोरा रेड क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा समुद्र किनारे सिजलिंग पोज देती दिखती हैं, और उनका ग्लैमर अंदाज साफ नजर आ रहा है। उनके एक्सप्रेशन को देख लोग उनके कायल हो रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “‘ओह मामा टेटेमा’ स्पॉटिफाई चार्ट पर आगे बढ़ रहा है। धन्यवाद मेरे प्यारे साथियों… स्ट्रीमिंग करते रहो और अपनी पावर दिखाओ!” इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उन्हें ‘क्वीन’ कह रहा है तो कोई ‘डांसिंग दिवा’ एक फैन ने कमेंट में लिखा, ”ओह मामा टेटेमा… मैंने 100 बार सुन लिया है।” दूसरे फैन ने लिखा, “आपसे नजरें हटती ही नहीं! जादू चल गया आपका।” अन्य फैंस ने उनके लुक की तारीफ की और लिखा, ”आप रेड आउटफिट में अच्छी लगती हैं।” बता दें कि नोरा फतेही और तंजानियाई सिंगर रेवनी ने मिलकर ‘ओह मामा टेटेमा’ गाना तैयार किया है। इस गाने में अफ्रीकी बीट्स और देसी म्यूजिक का बेहतरीन मेल है। गाने को बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है। गाने में नोरा के एक्सप्रेशन, डांस स्टेप्स और परफॉर्मेंस ने सबको हैरान कर दिया है। खास बात यह है कि इस गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल और नोरा ने मिलकर गाया है। गाना 10 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज हुआ और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए।  

नाती वायु के जन्मदिन पर अनिल कपूर का छलका प्यार, कहा- ‘तुम हमारे जीवन में खुशियां लेकर आएं’

मुंबई,  बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने नाती वायु के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर प्यार से भरा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब से वायु उनके जीवन में आया है, तब से उनके आसपास प्यार और खुशियां भर गई हैं। अनिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वायु के साथ बिताए गए अनमोल पलों की झलक है। पहली तस्वीर में वायु ने एक प्यारी सी कैप पहन रखी है, जिससे उसका मासूम चेहरा थोड़ा छिप गया है। वह व्हाइट कलर के डेनिम शर्ट में नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें वायु अपनी मां सोनम कपूर की गोद में हैं और उनका चेहरा नाना अनिल कपूर की तरफ है। वहीं अनिल कपूर भी वायु को देखकर मुस्कुरा रहे हैं, और उनकी आंखों में नाना बनने का गर्व साफ झलक रहा है। तीसरी तस्वीर विदेश की किसी खूबसूरत जगह की है, जहां सोनम और उनके पति आनंद आहूजा वायु की ओर देख रहे हैं। बाकी की तस्वीरों में वायु अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। अपने कैप्शन में अनिल कपूर ने परिवार के हर सदस्य को शामिल किया और बताया कि किस तरह सभी वायु को दिल से प्यार करते हैं और उसका ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह देख कर उन्हें बहुत गर्व होता है। उन्होंने लिखा कि वायु बहुत ही भाग्यशाली है कि उसे इतना प्यारा और सोचने-समझने वाला परिवार मिला है। अनिल ने कैप्शन में लिखा, ”हैप्पी बर्थडे, वायु! जिस पल तुम हमारे जीवन में आए, तुमने हर दिल को खुशी और प्यार से भर दिया। सोनम, आनंद, नानी, दादी, दादा, रिया मासी, करण और अक्की… तुम्हें सबको वायु के चारों ओर एकजुट होते देखना मुझे गर्व से भर देता है। वायु सच में बहुत भाग्यशाली है कि उसे इतने प्यार करने वाले माता-पिता और परिवार का साथ मिला है। जिस तरह से आप सब उसका ख्याल रखते हो, वह इस बात की खूबसूरत याद दिलाता है कि जीवन में वास्तव में क्या मायने रखता है। आने वाले कई साल ऐसे ही प्यार, हंसी और अनमोल यादों के लिए रहें। आप सभी को ढेर सारा प्यार!” बता दें कि सोनम और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे वायु का स्वागत किया था। फैंस पोस्ट पर कमेंट्स कर वायु को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।  

रुक्मिणी वसंत की हुयी कांतारा यूनिवर्स में एंट्री

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनत्री रुक्मिणी वसंत फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' में काम करती नजर आयेंगी। सप्ता सगरदाचे एलो में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली रुक्मिणी अब ऋषभ शेट्टी के साथ कांतारा यूनिवर्स के इस ग्रैंड एक्सपेंशन का हिस्सा बन चुकी हैं। उनके लिए यह मौका किसी सपने से कम नहीं।  रुक्मिणी ने बताया, “मुझे इस फिल्म का ऑफर पिछले साल ही आया था। तभी मेरी मुलाकात ऋषभ सर से हुई। उन्होंने कहानी सुनाई और पूछा कि क्या मैं इस सफर का हिस्सा बनना चाहूंगी। सच कहूं तो उस वक्त लगा कि अरे वाह, सपना तो यहीं पूरा हो गया!” हालांकि खुशखबरी मिलने के बाद भी रुक्मिणी को राज़ छुपाकर रखना पड़ा। उन्होंने कहा, “दिल तो करता था छत पर चढ़कर चिल्ला दूँ , अरे मैं कांतारा में हूँ! लेकिन पता था कि सही वक्त आने पर ही अनाउंस करना है। तो यह एक प्यारा-सा सीक्रेट बन गया जिसे मैंने अपने दिल में छुपाकर रखा।”  

टी-सीरीज़ प्रस्तुत पवन सिंह और ज़रीन खान का गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज

मुंबई, टी-सीरीज़ प्रस्तुत रोमांटिक गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज हो गया है। गाना ‘प्यार में हम’ में ज़रीन खान और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह नज़र आ रहे हैं। इस गीत को पवन सिंह और पायल देव ने गाया है, संगीत भी पायल देव का है और इसके बोल कुनाल वर्मा ने लिखे हैं। यह धुन बारिश के मौसम में प्यार के जादू को खूबसूरती से बयां करती है। इस म्यूज़िक वीडियो की कहानी एक फिल्म सेट की पृष्ठभूमि पर आगे बढ़ती है, जहां रील और रियल का संगम दिखता है और एक रोमांस पर्दे पर ज़िंदगी पा लेता है। ज़रीन खान की खूबसूरत साड़ियों में अदाएं दर्शकों को मोहित करती हैं, वहीं पवन सिंह अपनी आवाज़ और स्क्रीन प्रेज़ेंस से एक बार फिर सबका दिल जीत लेते हैं। पवन सिंह ने कहा, “इस गाने का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहतरीन अनुभव रहा और ज़रीन के साथ काम करना इसे और भी खास बना दिया। पायल देव के साथ यह सहयोग मज़ेदार और यादगार रहा। गाने में बहुत गहरी भावनाएं हैं और मुझे यक़ीन है कि दर्शक इससे गहराई से जुड़ पाएंगे।” ज़रीन खान ने कहा, “मुझे इस गाने की शूटिंग बेहद पसंद आई। बारिश, रोमांस और सेट का पूरा माहौल इतना खूबसूरत था कि सब कुछ जादू जैसा लग रहा था। साड़ी हमेशा एक बहुत ही ग्रेसफुल लुक देती है और जब इसे इतने रोमांटिक गाने के साथ जोड़ा जाए तो यह और भी खास बन जाता है। पवन जी ने अपनी आवाज़ से वाकई जादू रच दिया है और मैं चाहती हूं कि दर्शक भी इसे स्क्रीन पर महसूस करें।” यह गाना अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल और सभी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है।  

सनी-बॉबी की जोड़ी फिर करेगी धमाल, 18 साल बाद आ रही है ‘Apne 2’

मुंबई  ‘अपने’ बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी फिल्म है जिसमें पूरे देओल परिवार को एक साथ काम करते हुए देखा गया है। धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी इस फिल्म में नजर आए थे। निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में साल 2007 में आई इस फैमिली ड्रामा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद लंबे समय से इसके दूसरे हिस्से का इंतजार किया जा रहा है। यह हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन पारिवारिक कहानी वाली फिल्मों में से एक है। इसके सीक्वल को लेकर चर्चाओं का बाजार हमेशा गर्म रहता है। अब ‘अपने 2’ को लेकर निर्देशक अनिल शर्मा ने खुद दर्शकों को जानकारी दी है। अनिल शर्मा को हाल ही में एक टीवी चैनल के साथ बात करते हुए देखा गया। अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानकारी दी है। अपने 2 को लेकर उन्होंने कहा कि कहानी पर काम चल रहा है और स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो चुकी है। मैं यह वादा करता हूं कि ‘अपने 2’ में सनी देओल और बॉबी देओल एक साथ नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत चल रही है और एक साथ मिलकर विचार विमर्श करना है। मुझे इस बात का यकीन है कि उन्हें कहानी जरूर पसंद आएगी। अनिल ने यह भी कहा कि जब मैंने अपने की कहानी देओल फैमिली को सुनाई थी तो धर्म पाजी की आंखों से आंसू आ गए थे और बॉबी ने मुझे गले लगा लिया था। इन लोगों के साथ मेरा रिश्ता सबसे खास रहा है और अपने 2 के साथ ये और भी बढ़ जाएगा। बता दें कि 5 साल पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म के अनाउंसमेंट की जा चुकी है। नजारा आएंगे ये सितारे जब अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए ‘अपने 2’ की घोषणा की थी। तब वह बता चुके थे कि देओल परिवार का एक और शख्स इस फिल्म में नजर आने वाला है। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि सनी देओल के बेटे कारण है। इस सीक्वल में उनका भी हम किरदार होने वाला है। अब जब फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है तो यह तय है कि जल्द ही इसे दर्शकों के बीच पेश किया जाएगा।