samacharsecretary.com

किंग चार्ल्स ने इदरीस एल्बा को नाइटहुड से किया सम्मानित, विंडसर कैसल में हुआ भव्य समारोह

 अभिनेता  इदरीस एल्बा को 'नाइटहुड' की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह समारोह विंडसर कैसल लंदन में 2 जून को आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एल्बा के अलावा कई हस्तियों को भी सम्मानित किया। इनमें जेन टोरविल, क्रिस्टोफर डीन, मीरा स्याल भी शामिल थीं। सेवाओं के लिए किए गए सम्मानित 'हाइजैक' स्टार  इदरीस एल्बा को किंग चार्ल्स  ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। लंदन में समारोह में राजा चार्ल्स ने  कार्यकर्ता, संगीतकार, और अभिनेताओं को नाइट की उपाधि से सम्मानित किया। इसी मौके पर एड्रिस को युवाओं के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए 'नाइटहुड' इस सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद एड्रिस एल्बा ने सोशल मीडिया पर राजपरिवार के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हम इसके लिए आभारी हैं। हमारा काम इसी तरह चलता रहेगा।' कंधो पर शाही तलवार का स्पर्श ब्रिटेन के शाही परिवार के राजा चार्ल्स ने इस समारोह में जब  इदरीस एल्बा को सम्मानित किया। तब वह शाही परिवार के सम्मान में घुटनों पर बैठ गए। इसके बाद राजा चार्ल्स ने उनके कंधों पर उनकी तलवार पर स्पर्श करके उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इन खूबसूरत पलों की तस्वीर राजपरिवार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'विंडसर कैसल में राजा द्वारा आयोजित आज के सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई।'   किंग चार्ल्स से एल्बा की दूसरी मुलाकात अभिनेता इदरीस एल्बा और किंग चार्ल्स की यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले वह किंग ट्रस्ट के साथ अपने काम के सिलसिले में बकिंघम पैलेस में एक गार्डन पार्टी में भी शामिल हुए थे। एक्टर ने कला के क्षेत्र में 18 साल की उम्र में की थी। जिसके लिए उन्हें किंग ट्रस्ट ने मदद की थी। एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनके लिए  युवाओं और उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठाने के लिए सम्मानित होना बड़ी बात है।   इदरीस एल्बा के साथ यह हस्तियां भी सम्मानित एक्टर  इदरीस एल्बा के साथ जेन टोरविल और क्रिस्टोफर डीन के डेमहुड और नाइटहुड से सम्मानित किया गया, अभिनेत्री और लेखिका मीरा स्याल को डेमहुड से नवाजा गया। इंटरटेंनर पॉल इलियट को एमबीई (ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट आदेश के सदस्य) का सम्मान मिला। बेट्टी ब्राउन को न्याय के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए ओबीई (ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट आदेश के अधिकारी) से सम्मानित किया गया।  

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान? गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की तारीख आई सामने

बॉलीवुड के गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया है. इसके साथ ही शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है. जानकारी के मुताबिक, आमिर और गौरी स्प्रैट के बीच की नजदीकियां अब शादी के मुकाम तक पहुंच चुकी हैं. दोनों ने अपनी जिंदगी का यह बड़ा फैसला आपसी सहमति और पूरी समझदारी के साथ लिया है, जिसकी तैयारियां भी अब शुरू हो चुकी हैं. आमिर खान कब करेंगे शादी? इस कपल को लेकर आमिर खान के परिवार के एक बेहद करीबी सूत्र ने कुछ बेहद दिलचस्प जानकारियां शेयर की हैं. सूत्र के अनुसार, आमिर और गौरी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से एक परिवार की तरह ही साथ रह रहे हैं. उन्होंने पिछले कुछ महीनों में मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर, आपस में एक बेहद खुशहाल, शांत और स्थिर जिंदगी बनाई है. दोनों के बीच का तालमेल बेहद शानदार रहा है. करीबी सूत्र ने बताया कि अब उन्होंने बस अपने परिवारों की मौजूदगी में इस खूबसूरत सफर को औपचारिक रूप देने का फैसला किया है.  इस शादी की तारीख और वेन्यू भी तय हो चुका है. आमिर खान और गौरी स्प्रैट का यह विवाह समारोह आने वाली 5 जुलाई को होगी. शाहरुख-सलमान आएंगे शादी में सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी बड़े आलीशान होटल या डेस्टिनेशन वेडिंग को नहीं चुना गया है, बल्कि यह पूरा कार्यक्रम आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा. हालांकि मेहमानों की लिस्ट अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, लेकिन चर्चा है कि उनके अच्छे दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान भी अपनी शादी में शामिल हो सकते हैं. आमिर ने गौरी पर क्या था? अपने हालिया इंटरव्यू में से एक में, आमिर ने अपने रिश्ते की गहराई के बारे में खुलकर बात की थी और इस बात का इशारा दिया कि शादी ही कमिटमेंट का एकमात्र पैमाना नहीं है. एक्टर ने कहा था, 'गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं और हम एक बहुत ही कमिटेड रिश्ते में हैं और हम पार्टनर हैं. हम साथ हैं. शादी की बात करें तो, मेरा मतलब है, मेरे दिल में, मैं पहले से ही उससे शादी कर चुका हूं. इसलिए हम इसे औपचारिक रूप देते हैं या नहीं, यह कुछ ऐसा है जिसका फैसला मैं समय के साथ करूंगा.' आमिर और गौरी का रिश्ता आमिर (61) और गौरी (46) के बीच उम्र का 14 साल का फासला होने के बावजूद उनके बीच काफी मजबूत रिश्ता है. उन्हें अक्सर अलग-अलग इवेंट्स में साथ देखा जाता है. अगर यह शादी होती है, तो यह एक्टर की पिछली दो शादियों के बाद उनकी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होगा. आमिर खान की तीसरी शादी आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली. इस पूर्व जोड़ी के दो बच्चे हैं—जुनेद खान और इरा खान.गौरी से प्यार होने से पहले, आमिर की शादी फिल्ममेकर किरण राव से हुई थी. इस जोड़ी ने 2005 में शादी की थी और उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ था. शादी के 16 साल बाद, 2021 में उन्होंने अलग होने का ऐलान कर दिया था. बता दें कि गौरी भी 6 साल के बेटे की मां हैं. हालांकि शादी खत्म होने के बावजूद, आमिर और किरण ने अपने रिश्ते को बनाए रखा है और अक्सर फिल्म्स प्रोजेक्ट्स पर साथ मिलकर काम करते हैं.

Ranveer Singh के कानूनी कदम का असर? DON 3 पर FWICE का यू-टर्न, फरहान अख्तर पर नजरें

मुंबई  रणवीर सिंह, फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में हैं. फरहान अख्तर की पिक्चर से बाहर होने के बाद से उन्हें एक के बाद एक मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है. हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनपर बैन लगा दिया था. इसके बाद खबर आई कि एक्टर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है. अब FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी अपने नॉन-कोऑपरेशन निर्देश को वापस ले लिया है।  जानकारी के मुताबिक, संगठन ने कहा, 'हम लीगल नोटिस का कानूनी तरीके से जवाब देंगे. हम अभी भी रणवीर सिंह से अपील कर रहे हैं. हम उन्हें आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे साथ बैठकर इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं और इंडस्ट्री के हितों की रक्षा करें।  FWICE के निर्देश को रणवीर सिंह ने दी चुनौती इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया कि FWICE को असहयोग नोटिस मामले में रणवीर सिंह की ओर से कानूनी नोटिस मिला है। उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने इस पूरे मामले पर बातचीत के लिए आज मुंबई में एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का फैसला किया है। हालांकि,अशोक पंडित ने इसका खुलासा नहीं किया है कि इस नोटिस में क्या लिखा है, लेकिन अभिनेता के नोटिस के बाद ये मामला और गर्माता नजर आ रहा है। FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किया था नोटिस जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने फरहान अख्तर के प्रोडक्शन की फिल्म 'डॉन 3' आखिरी मौके पर छोड़ने को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग नोटिस (NCD) जारी किया था। ANI द्वारा शेयर की गई विज्ञप्ति में FWICE ने कहा कि उसने रणवीर सिंह के कथित तौर पर अचानक प्रोजेक्ट से बाहर होने के संबंध में इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने शिकायत भेजी थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए रणवीर के खिलाफ नॉन को-ऑपरेशनल नोटिस जारी किया गया है। फरहान अख्तर ने 11 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले को आगे की कार्रवाई के लिए FWICE को सौंप दिया गया। शूटिंग से ठीक पहले पीछे हटे रणवीर रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए, जिसके बाद उनके और फिल्म का निर्माण कर रहे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बीच तनाव बढ़ गया। इस फिल्म का निर्माण  'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के तहत किया जा रहा है। रणवीर के शूटिंग से कुछ दिन पहले पीछे हटने से मेकर्स को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा, जिसके बाद मामला बढ़ता गया और फिर FWICE के पास जा पहुंचा। रणवीर सिंह के इस तरह आखिरी मौके पर फिल्म छोड़ने के बाद फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी, मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, मानद महासचिव अशोक दुबे सहित शीर्ष नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण आंतरिक बैठक की। इस बैठक के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर FWICE द्वारा इंडस्ट्री को इस फैसले की जानकारी दी गई थी। क्या है पूरा मामला? ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने फिल्म 'डॉन 3' को छोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, पिक्चर की शूटिंग शुरू होने से 10 दिन पहले एक्टर उससे बाहर हो गए थे. ये दावा किया गया कि रणवीर के 'डॉन 3' छोड़ने से फरहान अख्तर को करोड़ों का नुकसान हुआ. फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के नुकसान भरपाई की मांग की थी, जिसे एक्टर ने नहीं भरा।  इसके बाद फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत की. इसके चलते FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. पूरी इंडस्ट्री के सामने ऐलान किया गया कि अब रणवीर सिंह के साथ काम नहीं किया जाएगा. FWICE के इसी फैसले का विरोध करते हुए रणवीर सिंह ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था. इसी के बदले FWICE ने अपना फैसला वापस लेते हुए एक्टर से बातचीत की अपील की है।  FWICE ने रणवीर सिंह के ख‍िलाफ क्‍यों लिया 'बैन' का फैसला हालांकि, अशोक पंडित ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि रणवीर सिंह के लीगल नोटिस में क्या लिखा है। लेकिन सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि FWICE ने एक्‍टर के ख‍िलाफ 'नॉन कॉपरेशन नोटिस' क्‍यों जारी किया। मोटे तौर पर यह फैसला फरहान अख्‍तर की उस शिकायत के आधार पर लिया गया था, जो इस साल की शुरुआत में उन्‍होंने रणवीर सिंह के ख‍िलाफ की थी। अपने आधिकारिक बयान में, फेडरेशन ने बताया कि 'डॉन 3' को लेकर करीब तीन साल तक सारी तैयारी करने के बाद रणवीर सिंह ने अचानक शूटिंग शुरू होने से तीन हफ्ते पहले यह फिल्‍म छोड़ दी। एक्‍टर का रवैया सही नहीं था और तीन बार फेडरेशन की ओर से समन भेजने के बावजूद रणवीर ने बात करने से इनकार कर दिया। बयान में कहा गया, 'फेडरेशन और इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के प्रति दिखाए गए रवैये को देखते हुए, FWICE के कार्यालय ने रणवीर सिंह के ख‍िलाफ 'असहयोग निर्देश' (NCD) जारी करने का फैसला किया है।' रणवीर सिंह और फरहान अख्‍तर विवाद में अब आगे क्या होगा? सबसे पहली बात तो यह है कि फरहान अख्‍तर ने रणवीर सिंह के ख‍िलाफ कानूनी रास्‍ता नहीं अपनाया है। वह किसी अदालत में नहीं गए। उन्‍होंने एक फ‍िल्म संस्था में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है, जहां उनकी कंपनी Excel Entertainment ने 'डॉन 3' के प्री-प्रोडक्‍शन पर खर्च हुए ₹45 करोड़ का सबूत दिया है। कंपनी ने रणवीर सिंह की उन शिकायतों का जवाब भी दिया, जिसकी वजह से उन्हें Don 3 से बाहर होना पड़ा था। FWICE ने उन सभी दस्तावेजों को सबूत मानते हुए और रणवीर से मनचाहा जवाब न मिलने पर अपना फैसला लिया है।     FWICE का दावा है कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री के 30 अलग-अलग विभाग से 4 लाख से ज्यादा सदस्य उनसे जुड़े हैं। इसमें क्रू मेंबर्स से लेकर तकनीकी टीम के लोग भी हैं। अब जब रणवीर सिंह ने कोर्ट जाने का फैसला किया है तो वहां FWICE अपने फैसले को सही साबित करने के लिए तर्क देगी। यदि अदालत भी यह मानती है कि गलती रणवीर … Read more

अनुपमा’ की स्टारकास्ट का मस्तीभरा डांस वीडियो वायरल, रुपाली गांगुली ने दिखाया जबरदस्त अंदाज

टीवी के नंबर वन शोज में शुमार 'अनुपमा' एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि इस बार वजह कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा या कहानी का बड़ा ट्विस्ट नहीं, बल्कि शो की स्टारकास्ट का मस्तीभरा अंदाज है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'अनुपमा' की पूरी टीम 'पैसा-पैसा' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है. 'बा' का ताबड़तोड़ डांस वीडियो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली पूरे जोश और एनर्जी के साथ थिरकती दिखाई दे रही हैं. लेकिन जिस शख्स ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वो हैं शो की 'बा' यानी अल्पना बुच. सीरियल में अक्सर सख्त, गुस्सैल और पारंपरिक सोच वाली बा के रूप में नजर आने वाली अल्पना बुच का ये रियल लाइफ अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए. वीडियो में वो रुपाली गांगुली के साथ पूरे उत्साह में डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं. उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशंस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कई फैंस का कहना है कि स्क्रीन पर हमेशा गंभीर नजर आने वाली बा असल जिंदगी में इतनी फन-लविंग और एनर्जेटिक हैं, ये देखकर उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा. वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि अल्पना बुच ने तो इस वीडियो में रुपाली गांगुली को भी कड़ी टक्कर दे दी. रुपाली गांगुली का एंजॉयमेंट भी वीडियो में साफ नजर आ रहा है. पूरी स्टारकास्ट शूटिंग के बीच मस्ती के मूड में दिखाई दे रही है, जिसे देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं. शो में क्या चल रहा है? अगर 'अनुपमा' की कहानी की बात करें तो इन दिनों शो में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. हालिया ट्रैक में अनुपमा की जिंदगी एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. कहानी में लीप के बाद अनुपमा गोवा में अपनी नई जिंदगी शुरू करती नजर आई है, जहां वो खुद के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. वहीं नए किरदारों की एंट्री और परिवार के भीतर बढ़ते टकराव कहानी में लगातार ड्रामा बनाए हुए हैं. आने वाले एपिसोड्स में भी अनुपमा के सामने कई नई चुनौतियां खड़ी होने वाली हैं. परिवार, रिश्तों और अपने आत्मसम्मान के बीच संतुलन बनाने की उसकी जंग दर्शकों को बांधे हुए है. फिलहाल तो शो के ऑनस्क्रीन ड्रामे से अलग, ऑफस्क्रीन ये मस्तीभरा वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. खासकर बा का बिंदास और डांसिंग अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वरुण धवन मंदिर में शॉर्ट्स-बनियान पहनकर पहुंचे, वायरल वीडियो पर फैंस में बहस

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं. वरुण की ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले वरुण ने मंदिर जाकर फिल्म की सक्सेस को लेकर प्रार्थना की. लेकिन वरुण ने इस दौरान एक ऐसी गलती करदी, जिसके बाद से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. वरुण पर क्यों भड़के लोग? दरअसल, वरुण धवन शॉर्ट्स और बनियान पहनकर मंदिर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए. उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है. मंदिर से बाहर निकलते हुए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वरुण ने मंदिर के बाहर मौजूद पैप्स को प्रसाद भी बांटा और फैंस संग तस्वीरें भी क्लिक कराईं. वरुण धवन को भक्ति में डूबा देखकर उनके फैंस खुशी से गदगद नजर आए. लेकिन शॉर्ट्स और बनियान पहनकर मंदिर जाने पर कुछ लोग एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मंदिर जाने का ये कौन सा तरीका है? दूसरे ने लिखा- मंदिर जाते वक्त तो सही से कपड़े पहनने चाहिए. कुछ ने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स भी हॉलीवुड कल्चर अपनाते जा रहे हैं. रिलीज से पहले फिल्म पर विवाद वरुण धवन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज की तैयारियों में बिजी हैं. वो फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में दिखाई देंगी. हालांकि, रिलीज से फिल्म अपनी स्टोरीलाइन और गानों लेकर विवादों में है. दरअसल, वाशु भगनानी ने दावा किया है कि फिल्म का 'चुनरी चुनरी' सॉन्ग उनकी आइकॉनिक हिट फिल्म बीवी नंबर 1 से उनकी बिना परमिशन के इस्तेमाल किया गया है. मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विवादों के बीच रिलीज होने जा रही फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा. 

बॉबी देओल की ‘बंदर’ रिलीज से पहले चर्चा में, एडवांस बुकिंग पर टिकी नजरें

बॉबी देओल की नई फिल्म बंदर का माहौल ट्रेलर आने के बाद से ही बनने लगा था. अब फिल्म की रिलीज, यानी 5 जून में बहुत दिन नहीं बचे हैं और एडवांस बुकिंग भी जल्द ही खुलने वाली है. अब सबसे बड़ा इंतजार इस बात का है कि बंदर की सोशल मीडिया वाली चर्चाएं, एडवांस बुकिंग के दमदार आंकड़ों में बदलेंगी या नहीं. क्योंकि लॉकडाउन के बाद से ही बॉबी देओल का करियर एक दमदार आर्क पर बढ़ता नजर आ रहा था, मगर इसमें एनिमल (2023) के बाद कुछ स्पीड ब्रेकर आ गए. एक पीछे छूट गए हीरो के शानदार कमबैक की कहानी, बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने तो गदर 2 के साथ बड़े ही शानदार तरीके से पूरी की है. लेकिन बॉबी के लिए बंदर की सक्सेस, उनके कमबैक आर्क का सबसे बड़ा धमाका बन सकती है. हालांकि, बंदर के इस खेल में एक बड़ा रिस्क भी छिपा है. बॉबी के फैंस को 'बंदर' से क्यों है बड़े खेल की उम्मीद? बॉबी देओल अब सिर्फ जनता में पॉपुलर हीरो नहीं हैं, वो अपने-आप में एक 'पॉप-कल्चर एलीमेंट' बन गए हैं. 90s के अंत और 2000s की शुरुआत में बॉबी एक स्टार थे— अपने नाम पर फिल्म चलाने वाले स्टार, जिनका करियर और फिल्में चमक-दमक से भरी थीं. स्टारडम की खासियत और बुराई, दोनों यही है कि स्टार के एक्टिंग टैलेंट पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता, मैटर करती है तो बस थिएटर्स में भीड़ खींचने की उसकी पावर. 2010 के आसपास उनका स्टारडम फीका पड़ने लगा तो सामने आने वाले प्रोजेक्ट्स की क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों कमजोर हो गई. 2018 में रेस 3 से सलमान खान ने दोबारा उन्हें एक 'स्टार' की तरह पेश किया और बॉबी का नेचुरल ऑरा लोगों को फिर दिखने लगा. लेकिन अपने कमबैक के लिए बॉबी सिर्फ स्टार वाले भौकाल पर डिपेंड होकर नहीं आए थे, वो अपने एक्टिंग वाले हुनर को भी धार दे रहे थे, ये बात उन्होंने खुद मानी है. इसी का कमाल था कि प्रकाश झा ने उन्हें अपनी वेब सीरीज आश्रम में लिया और अतुल सभरवाल ने Class of 83 में उन्हें एक यंग पुलिस एनकाउंटर टीम के मेंटोर का रोल दिया. ये दोनों प्रोजेक्ट अगस्त 2020 में लोगों के सामने आए और बॉबी की एक्टिंग परफॉर्मेंस वाली साइड देखकर लोगों का मुंह खुला रह गया. आश्रम के चार सीजन्स, लव हॉस्टल, और एनिमल से बॉबी का भौकाल बढ़ता ही चला गया. दर्शकों की एक पूरी नई जेनरेशन ने 'लॉर्ड बॉबी' को डिस्कवर किया. लेकिन एनिमल के बाद बॉबी के भौकाल का असर खुलकर धमाके करने से थोड़ा चूक रहा है. उन्होंने साउथ में तमिल फिल्म कंगुवा, तेलुगु में डाकू महाराज और हरिहर वीर मल्लू जैसी फिल्में ट्राई कीं, लेकिन कुछ खास भला नहीं हुआ. आखिरकार आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने बॉबी की चमक थोड़ी बढ़ाई, लेकिन धीरे-धीरे वो मिडिल एज्ड सपोर्टिंग हीरो या विलेन के रोल में फंसते जा रहे हैं. क्यों धमाका कर सकती है 'बंदर'? लॉर्ड बॉबी को लगातार सेलिब्रेट करने वाली जनता को अब उनकी सोलो हिट का इंतजार है— एक ऐसी फिल्म जिसमें बॉबी लीड रोल में दिल जीत लें, सपोर्टिंग या नेगेटिव रोल में न हों. और बंदर का ट्रेलर दिखा चुका है कि इस फिल्म में वो बात है. इसके डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं, जिनके साथ काम करना भर ही एक एक्टर के दमदार होने की पहचान है. उनकी फिल्मों का संसार बहुत रियलिस्टिक होता है और बॉबी जैसे 'स्टार' एक्टर को अनुराग के सिनेमा-संसार में देखना ही ऑडियंस को एक एक्साइटिंग पॉइंट लग रहा है. ट्रेलर में ही बॉबी की परफॉर्मेंस दमदार नजर आ रही है. फिल्म को जनता का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल गया, तो कमाल होना तय है. मगर इस कमाल के रास्ते में एक रिस्क भी है. कैसे 'बंदर' के लिए स्पीड ब्रेकर बन सकता है अनुराग का नाम? अनुराग कश्यप, भारत के सबसे उम्दा फिल्ममेकर्स में से एक हैं, इस बात पर कभी किसी को कोई शक नहीं रहा. मगर गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद से ही जनता उनकी फिल्मों के लिए थिएटर में पहले जैसी एक्साइटमेंट नहीं दिखा रही. अनुराग की फिल्मों पर दर्शकों का रिस्पॉन्स अब कुछ ऐसा हो चुका है कि 'ओटीटी पर देखो और सोशल मीडिया पर तारीफों की झड़ी लगा दो', लेकिन टिकट खरीद कर थिएटर्स में देखने के नाम पर दर्शक पीछे सरक लेते हैं. अनुराग की डायरेक्ट की हुई पिछली कई फिल्मों के साथ यही हुआ है— मुक्काबाज, मनमर्जियां, दोबारा, केनेडी और निशानची के दोनों पार्ट्स इसका उदाहरण हैं. अनुराग की फिल्मों को मिलने वाला ये 'ओटीटी फ्रेंडली' रिस्पॉन्स ही बंदर के लिए सबसे बड़ी दिक्कत बन सकता है. हालांकि, बॉबी के लिए फैंस का प्यार दर्शकों को थिएटर तक खींचने का दम रखता है. शुक्रवार, 5 जून को बंदर रिलीज होगी और तभी पता चलेगा कि अनुराग और बॉबी का ये अनोखा कॉम्बो बॉक्स ऑफिस पर क्या खेल दिखाता है.

मनोज बाजपेयी ने एक्टिंग छोड़ने के संकेत दिए, बोले- पिछले 10 साल से मन में ख्याल आता है

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के टैलेंटेड और चहेते स्टार्स में से एक हैं. वो अपनी एक्टिंग से किसी भी किरदार में जान डालना जानते हैं. अब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि वो पिछले 10 साल से एक्टिंग छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं और मजबूरी में काम नहीं करना चाहते हैं. एक्टर की इस बात से उनके कई चाहने वालों को झटका लगा है. एक्टिंग छोड़ेंगे मनोज बाजपेयी? मनोज बाजपेयी ने कहा कि उनके मन में कई बार एक्टिंग छोड़ने का ख्याल आता है. रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि यार आपको सच बताऊं, पिछले 10 साल से बीच-बीच में मन करता है कि मैं छोड़ दूं. लेकिन फिर कभी कोई रोल आ जाता है और मैं चला जाता हूं. मैं एक्टिंग को मजबूरी के तौर पर नहीं करना चाहता हूं कि मुझे घर पर दाल रोटी ले जानी है. मनोज बाजपेयी कहते हैं कि मुझे एक्टिंग करनी है. अगर कोई चरित्र है, उसको निभाने में बड़ा मजा आएगा. आजतक मेरा कॉर्मिशियल फिल्म करने का बड़ा मन कर रहा है. नॉनसेंस कॉमेडी करने का मन करता है. थोड़ा गानों पर नाचो. घर से कोई तैयारी करके नहीं आना है. सिर्फ फैमिली को गुडबाय बोलो और सेट पर अच्छा टाइम बिताओ. इसी पॉडकास्ट में मनोज बाजपेयी ने ये भी कहा कि उनके अंदर आज भी गली गुलियां, अलीगढ़ और भोंसले जैसी फिल्मों की कुछ डार्कनेस मौजूद है. वो कहते हैं कि कभी-कभी मानसिक तौर पर मुझे अपने अंदर अंधकार महसूस होता है. कभी-कभी मुझे ठीक से पता होता है कि यह कहां से आ रहा है. वो कहते हैं कि किरदार के कारण अकसर मूड स्विंग्स और इमोशनल थकावट महसूस होती है. इसलिए स्प्रिचुअलिटी उनके जीवन में अहम भूमिका निभाती है. मनोज बाजपेयी कहते हैं कि अब लगता है कि काश माता-पिता के साथ थोड़ा वक्त और मिल जाता है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो मेरी बॉडी के सेल हैं. वो अब पुराने हो रहे हैं. जब भी सीढ़ी-चढ़ो उतरो इसका एहसास होता है. उन्होंने कहा कि मृत्यु भी जिंदगी की हकीकत है. वो कहते हैं कि एक दिन जाना है आपको. इसमें सोचना क्या. वो तो जाना ही है और ये आपको इस हकीकत से वाकिफ होना चाहिए.

Kriti Sanon का बोल्ड अवतार वायरल, बिकिनी में फ्लॉन्ट किया ग्लैमरस अंदाज

मुंबई  कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कॉकटेल 2  का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च हुआ, जिसमें शाहिद , कृति और रश्मिका मौजूद थीं। ट्रेलर प्रभावशाली है और फिल्म काफी फ्रेश लगती है. मगर ट्रेलर देखने के बाद भी साफ नहीं हो रहा कि फिल्म की सटीक कहानी क्या है। ट्रेलर में जो गाने हैं वो बहुत कैची हैं. "तुम ही बंधू" का रीक्रिएटेड वर्जन आपको नॉस्टेल्जिक कर देगा. खैर ट्रेलर देखकर फिल्म के फैन्स इंप्रेस नजर आ रहे हैं।  ट्रेलर रिलीज के बाद एक बात जो सबकी ज़ुबान पर है वो है कृति का बिकिनी अवतार. समंदर के पानी में एक्ट्रेस को बिकिनी में देखकर फैन्स के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं। एक ने लिखा कि कृति सेनन कॉकटेल 2 में स्टनिंग लग रही हैं. दूसरे ने लिखा कि बिकिनी में कहर ढा दिया. अन्य फैन ने लिखा कि मार ही डाला।     बिकिनी में कृति का टोन्ड फिगर देखकर फैन्स उनके दीवाने हो गए हैं. फैन ने कहा कि कृति का जवाब नहीं. दूसरे ने कहा कि किलर. एक ने हॉट लिख कर उनकी तारीफ की। बिकिनी पहनकर कृति गर्दा उड़ाती दिखीं. उनका बोल्ड अवतार वाकई काबिल-ए-तारीफ है. ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के सभी स्टार्स के बीच केमिस्ट्री भी देखने को मिली। कॉकटेल 2 का ट्रेलर और कृति का बिकिनी लुक दोनों हिट है. अब इंतजार फिल्म रिलीज का है. शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

‘ऊंचा लंबा कद’ गाने पर भड़के फैंस, बोले- अक्षय-दिशा ने ओरिजिनल का मजा बिगाड़ दिया

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 की हिट फिल्म 'वेलकम' के क्लासिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का जादू फिर से बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिशा पाटनी के साथ अक्षय कुमार ने 'ऊंचा लंबा कद' गाना फिर से रिलीज कर दिया है और नए गाने में चार्म तो बहुत है, लेकिन रिलीज होते ही फैंस मायूस हो गए। इससे पहले, अक्षरा सिंह के साथ ठुमके लगाकर छाने वाले अक्षय को अब नफरत मिल रही है कि उन्होंने दिशा पाटनी को लेकर कटरीना की फिर से याद दिला दी और दिशा उस औरा को छू भी नहीं पाईं जो कटरीना का है। अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री, रंगीन विज़ुअल्स और जोशीली धुन ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ को फिल्म के साउंडट्रैक का एक खास आकर्षण बनाती है। डांस फ्लोर पर थिरकाने वाली इसकी एनर्जी और नॉस्टैल्जिया का तड़का इसे हर पीढ़ी के लोगों के बीच फेमस बनाने की क्षमता रखता है। 'ऊंचा लंबा कद' गाना रिलीज गाने के इस नए वर्जन को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। इसमें मेघा बाली के लिखे गए नए लिरिक्स के साथ समीर का गाना भी शामिल हैं। अपनी दमदार धुन, हाई-एनर्जी विज़ुअल्स और सेलिब्रेशन वाले माहौल के साथ यह गीत नॉस्टैल्जिया और समकालीन पॉप कल्चर के बीच एक बेहतरीन पुल बनकर उभरा है। लोगों को जरा पसंद नहीं आया गाना इस पर लोगों के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा- आप पुराने गाने को खा गए, ये नहीं करना था। एक ने कहा- कटरीना की याद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- अक्षय पाजी, ये बहुत गलत किया, खुद देखो यार दोनों गाने, समझ आ जाएगा। ‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट अहमद खान की निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से बनाया है। यह बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं और यह 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स का कहा है कि धुन वही है, लेकिन अंदाज नया है।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 73वें दिन भी जारी है रिकॉर्डतोड़ कमाई

 रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ लंबे समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के कई सप्ताह गुजर जाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नजर आ रही है. यही वजह है कि फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है. 73वें दिन भी जारी रही कमाई Sacnilk के ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 73वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी. सीमित शोज मिलने के बावजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स सकारात्मक रहा. यही कारण है कि फिल्म की कुल कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म का नेट कलेक्शन अब 1100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. कई भाषाओं में मिला शानदार रिस्पॉन्स ‘धुरंधर 2’ को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया था. फिल्म को लगभग सभी भाषाओं में अच्छा समर्थन मिला. हिंदी संस्करण ने सबसे अधिक कमाई की, जबकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. मल्टी-लैंग्वेज रिलीज का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिलता दिखाई दिया. दुनियाभर में भी दिखा फिल्म का दबदबा घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया. विदेशों में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली और समय के साथ इसकी कमाई में लगातार इजाफा होता गया. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं और यह साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है. दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन बना ताकत फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले कई चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए. दर्शकों ने फिल्म की कहानी, एक्शन और कलाकारों के प्रदर्शन को खूब सराहा है. फिल्म की लगातार सफलता यह साबित करती है कि मजबूत कंटेंट और शानदार प्रस्तुति दर्शकों को लंबे समय तक सिनेमाघरों से जोड़े रख सकती है.