samacharsecretary.com

Punjab University विवाद पर नया मोड़: VC से मीटिंग के बाद Students का बड़ा ऐलान!

चंडीगढ़  पंजाब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के साथ छात्र संगठनों की बैठक हुई। बैठक के दौरान छात्र संगठनों ने अपनी मांगों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। संगठनों का कहना था कि हाल ही में छात्रों पर दर्ज किए गए केसों को रद्द किया जाना चाहिए और चुनावों तक अदालती केस वापस ले लिए जाने चाहिए। वाइस चांसलर को कुछ भी थोपना नहीं चाहिए। इस बारे में बातचीत करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अशमीत सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी मांगें वाइस चांसलर के सामने रखी हैं और वाइस चांसलर ने उन्हें भरोसा दिया है कि सीनेट चुनाव का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। अशमीत सिंह का कहना है कि जब तक चुनावों का शेड्यूल नहीं आता, तब तक छात्रों द्वारा मोर्चा जारी रखा जाएगा। छात्रों ने लिखित रूप में चुनावों का शेड्यूल जारी करने की मांग भी की है। एस.एफ.एस. छात्र संगठन के संदीप सिंह ने कहा कि वाइस चांसलर ने भरोसा दिया है कि चुनावों का शेड्यूल एक-दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी मांग थी कि सैनेट की गैर-हाजिरी में वाइस चांसलर द्वारा लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा की जाए। जब तक सीनेट नहीं चुनी जाती, वाइस चांसलर केवल रूटीन फैसले लें और कोई भी बड़े फैसले न लें। छात्रों ने यह भी मांग की कि सीनेट को लेकर जितने भी छात्रों पर मामले दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। इन सभी मांगों को मानने का वाइस चांसलर ने भरोसा दिया है। 

पंजाब में वाहनों पर कार्रवाई शुरू, काटे जा रहे धड़ाधड़ चालान

लुधियाना स्पेशल डी.जी.पी. अमरदीप सिंह राय द्वारा बीते दिनों पूरे राज्य के एस.पी. और डी.एस.पी. ट्रैफिक के साथ बैठक कर राज्य में मॉडिफाई वाहन चलाने वाले चालकों को चेतावनी दी गई थी। इसके बाद शहर में मॉडिफाई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न टीमें मॉडिफाई किए गए कमर्शियल और नॉन कमर्शियल वाहनों के लगातार चालान कर रही है। इसके साथ ही कई वाहनों को जब्त भी किया गया है।

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया अलर्ट, अगले 4 दिन तक बरसात और शीतलहर की चेतावनी

चंडीगढ़ पंजाब में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत के लिए कड़ी ठंड और शीत लहर की भविष्यवाणी की है। इस साल ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण 'ला-नीना' बताया गया है, जो प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में गिरावट के कारण बनता है। ला-नीना के प्रभाव से ठंडी हवाएं अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिसका असर पंजाब में पड़ेगा।  विभाग का अनुमान है कि दिसंबर महीने में रात का तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में पंजाब समेत कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो महीनों में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में घनी धुंध, शीत लहर और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाली बर्फबारी के कारण पंजाब जैसे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं और धुंध बढ़ जाएगी। इससे सुबह के समय धुंध और नमी में भी इजाफा होगा। ला-नीना का असर सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं है; यह बारिश और हवाओं के पैटर्न को भी प्रभावित करता है।  

राजपुरा-मोहाली के बाद अब फिरोजपुर-पट्टी रेल लिंक को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

चंडीगढ़  रेल मंत्रालय ने राजपुरा-मोहाली रेल लिंक को स्वीकृति देने के कुछ ही दिनों बाद एक और महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दे दी है। 25.72 किलोमीटर लंबी फिरोजपुर-पट्टी रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए कुल 764 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसमें 165 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार पंजाब के मुख्य सचिव को मंजूरी की सूचना दे दी गई है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने बुधवार को इस परियोजना की घोषणा की। सूत्रों के मुताबिक, यह रेल लाइन न केवल रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह फिरोजपुर और अमृतसर के बीच सीधा संपर्क भी प्रदान करेगी, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 98 किलोमीटर कम हो जाएगी। इसके अलावा, यह रेलमार्ग सीमावर्ती जिले को सीधे गुजरात के बंदरगाहों से जोड़ने का कार्य करेगा, जिससे क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, पंजाब में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

फिरोजपुर पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई है। फिरोजपुर पुलिस ने आरोपियों से 6 ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल, चार मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए हैं। यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विक्रमजीत सिंह के अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल पाकिस्तान के एक तस्कर के साथ सीधे संबंध थे।' डीजीपी ने बताया कि उसने अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर स्थानीय लोगों को हथियार आपूर्ति करने की बात भी कबूल की है। गौरव यादव ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी से इसी सीमा पार नेटवर्क से एक एके-47 राइफल की खरीद से जुड़े एक पुराने मामले का भी पता लगाने में मदद मिली। जब्त डिजिटल उपकरणों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि हथियारों की पूरी आपूर्ति शृंखला का पता लगाया जा सके। पंजाब उपचुनाव में 4 घंटों में 23% से अधिक मतदान दूसरी ओर, पंजाब में तरन तारन विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे तक 23 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। ठंड के बावजूद मतदाता सुबह से ही कतारों में नजर आए। सुबह मतदान करने वालों में कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज शामिल हैं जो अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और उचित पार्टी व उम्मीदवार को जिताएं। शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा अपनी बेटी कंचनप्रीत कौर के साथ काका कंडियाला गांव के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू ने भी मतदान किया।

मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जुड़े कीर्तन, नगर-कीर्तन और अरदास में

चंडीगढ़  श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष पर इस बार पूरा नवंबर महीना पंजाब में श्रद्धा और सेवा को समर्पित है. नौवें गुरु ने धर्म, इंसानियत और कमजोरों की रक्षा के लिए अपना शीश दिया. इसलिए पंजाब सरकार ने नवंबर 2025 को “शहीदी स्मरण माह” के रूप में मनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया. यह पहला मौका है जब पूरे राज्य में एक महीने तक लगातार सरकारी स्तर पर इतने बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं. अब तक 12 लाख श्रद्धालु हो चुके हैं शामिल- कार्यक्रम 1 नवंबर से शुरू हुए. हर जिले के गुरुद्वारों में रोज सुबह-शाम कीर्तन, अरदास और कथा हो रही है. अब तक 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु इन समागमों में शामिल हो चुके हैं. बड़े शहरों- अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, श्री आनंदपुर साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब  में रोज़ “शहीदी कीर्तन दरबार” हो रहे हैं, जिनमें पंजाब और बाहर से भी संगत पहुंच रही है. शहरों के मुख्य बाज़ारों और रूट्स पर नगर-कीर्तन निकाले जा रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए पूरे महीने अतिरिक्त पुलिस, होमगार्ड और मेडिकल टीम तैनात की है. सूबे में 500 से ज्यादा सेवा शिविर- मान सरकार ने तय किया कि गुरु साहिब की शिक्षा सिर्फ श्रद्धांजलि तक सीमित न रहे, बल्कि सेवा और समाज तक पहुँचे. इसी कारण पूरे पंजाब में 500 से ज्यादा सेवा शिविर लगाए गए हैं. इनमें से कई जगह रोज़ लंगर चलता है. स्वास्थ्य विभाग ने 220 मेडिकल शिविर लगाए, जिनमें करीब 1.4 लाख लोगों का मुफ्त चेकअप हुआ और दवाइयां दी गईं. मोरल एजुकेशन ड्राइव शुरू- शिक्षा विभाग ने भी राज्यभर में “मोरल एजुकेशन ड्राइव” शुरू की. 20 हज़ार से ज्यादा स्कूलों और कॉलेजों में 10 लाख से अधिक छात्रों ने निबंध, कविता, पोस्टर, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. बच्चों को यह बताया गया कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि इंसानियत की रक्षा का सबसे बड़ा उदाहरण है. सरकार की “डिजिटल डॉक्यूमेंट्री सीरीज़” को ऑनलाइन लाखों बार देखा जा चुका है. पहली बार राज्य सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास को तकनीक के साथ जोड़कर घर-घर तक पहुँचाया. सूबे में विशेष कीर्तन और अरदास- आज 10 नवंबर को राज्यभर में विशेष कीर्तन और अरदास हो रही है. अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब में हजारों की संख्या में संगत पहुंच रही है. प्रबंधन समितियों ने रात भर सफाई, रोशनी, पानी, पार्किंग और सुरक्षा की तैयारी की. जिले-दर-जिले कंट्रोल रूम बनाए गए हैं ताकि किसी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी न हो. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत धर्म की आज़ादी की सबसे बड़ी मिसाल है. सरकार का मकसद है कि पंजाब का हर बच्चा समझे कि धर्म का मतलब नफरत नहीं, बल्कि भाईचारा, साहस और इंसानियत है. नवंबर के बाकी दिनों में भी स्कूलों और विश्वविद्यालयों में “मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता” पर सेमिनार और चर्चाएं होंगी. इन कार्यक्रमों ने साबित किया कि पंजाब सिर्फ इतिहास नहीं मनाता, बल्कि सीख को समाज में लागू भी करता है. राज्य में एकता, सेवा और भाईचारे का माहौल बन रहा है. गांवों से लेकर शहरों तक, नौजवानों से लेकर बुज़ुर्गों तक, हर कोई यही संदेश दे रहा है कि गुरु साहिब का बलिदान हमेशा ज़िंदा रहेगा. 350 साल बाद भी उनका साहस, त्याग और इंसानियत पंजाब के दिल में बसते हैं. पंजाब की जनता कह रही है-

अब मनमानी नहीं! पंजाब सरकार ने शराब के फिक्स रेट घोषित किए, दुकानदारों पर कड़ी नज़र

लुधियाना शराब के ठेकेदार अब मनमाने दामों पर शराब की बिक्री नहीं कर पाएंगे। एक्साइज विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी कर पंजाब में मैरेज पैलेसों में बिकने वाल शराब के रेट फिक्स कर दिए हैं और मनमर्जी पर लगाम लगाई है। ठेकेदार इससे ऊपर इसकी बिक्री नहीं कर पाएंगे। नए रेट तुरंत प्रभाव से ही लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि शराब ठेकेदारों ने व्याह-शादियों के सीजन को देखते हुये सिंडीकेट बना दिया था जिसके तहत हर शराब के पेटी के दाम लगभग दोगुने से भी ज्यादा कर दिए थे जिसे लेकर पंजाब केसरी ने 6 नवंबर को ‘एक्साइज विभाग की नाक के नीचे ठेकेदार कर रहे हैं शराब की कालाबाजारी’ शीर्षक के साथ खबर छापी थी जिसके बाद विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए दाम पर आज लगाम लगा दी। नोटिफिकेशन में साफ कर दिया गया है कि जो रेट फिक्स किए गए हैं, उनसे ऊपर कोई भी ठेकेदार शराब की बिक्री नहीं करेगा। जिस पेटी का दाम ठेकेदारों ने 4 हजार से बढ़ाकर 7 हजार कर दिया था। उसका दाम आज 3900 रुपए फिक्स कर दिया गया है। इसी तरह जो पेटी 5 हजार से लेकर 22 हजार तक बिकती थी और ठेकेदारों ने इसे 9 हजार से लेकर 35 हजार तक बेचना शुरू कर दिया था लेकिन अब वह इसे 21,300 रुपए से ज्यादा में नहीं बेच पाएंगे। इसी तरह जिस पेटी का दाम 40 हजार से बढ़ाकर 67 हजार कर दिया था उसका दाम विभाग ने 46,500 रुपए तय कर दिया है। इनमें जे.डब्लयू , गोल्ड लेवल रिजर्व जैसे ब्रांड मौजूद हैं। शिवास रीगल पेटी का दाम 90 हजार रुपए कर दिया था। विभाग ने उसका दाम 60,900 फिक्स कर दिया है। यह नोटिफकेशन विभाग ने अपनी साइट पर डाऊनलोड कर दिया है। इस नोटिफकेशन के जारी होने के बाद जहां शराब ठेकेदारों के चेहरे उदासी भरे थे, वहीं शराब के शौकिन और शादी-व्याह करने वाले लोगों के चेहरे पर रौनक आ गई। 

देशभक्ति का रोमांच अब और करीब! हुसैनीवाला बॉर्डर पर दर्शकों के लिए नई सुविधा

फिरोजपुर जे.सी.पी. हुसैनीवाला में फिर से रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो गई है। यह जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के लोग संपर्क अधिकारी ने बताया कि आज से शुरू हुई इस रिट्रीट सेरेमनी का समय शाम 5 बजे से साढ़े 5 बजे तक का रखा गया है और इस अवसर पर, बी.एस.एफ. महिला प्रहरी ब्रास बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित हुसैनीवाला चेकपोस्ट पर भी बाढ़ आ गई थी। इस वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी रोक दी गई थी। बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि बाढ़ के दौरान जॉइंट चैक पोस्ट वाला सारा एरिया पानी में डूब गया था जिस कारण रिट्रीट सेरेमनी बंद कर दी गई थी जो फिर शुरू हुई है। 

RTO ने बदले रजिस्ट्रेशन नियम: पुरानी गाड़ियों के मालिक हो जाएं सावधान

लुधियाना  आर.टी.ओ. विभाग ने 2 साल बाद पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन और फिटनैस रिन्यूअल की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है लेकिन इसके साथ ही जुर्माने का बोझ इतना बढ़ा दिया गया है कि अब कई वाहन मालिकों के लिए पुराना वाहन रखना घाटे का सौदा बन गया है। विभाग की नई प्रणाली के तहत अब 2023 में फिटनैस रिन्यू न कराने वालों से 7200 से 12000 रुपए तक का अतिरिक्त जुर्माना वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं, दोपहिया वाहनों पर हर महीने 300 रुपए और चौपहिया वाहनों पर 500 रुपए तक का विलंब शुल्क भी लगाया जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि जुर्माने की राशि उनके पुराने वाहन की कीमत से भी ज्यादा हो चुकी है। उदाहरण के तौर पर 19 साल पुराने स्कूटर का रजिस्ट्रेशन न करवाने पर अब 16 हजार रुपए तक का जुर्माना बन रहा है, जबकि उसी मॉडल का सैकेंड हैंड स्कूटर मार्कीट में 10-12 हजार रुपए में मिल जाता है। ऑनलाइन सिस्टम में गड़बड़ी से बढ़ी परेशानी वाहन मालिकों के अनुसार ऑनलाइन फिटनैस पोर्टल पर सिस्टम बार-बार फेल हो रहा है जिससे वे समय पर फीस जमा नहीं कर पा रहे। कई लोगों को फिटनैस फीस के साथ लेट फीस भी भरनी पड़ रही है। कुछ लोगों ने कहा कि वे कई बार दफ्तर के चक्कर लगाकर थक चुके है, लेकिन क्लीयरैंस नहीं मिल रही। 1992 से पहले के मॉडल पर भी वसूला जा रहा टैक्स नियमों के अनुसार 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को तभी सड़क पर चलाया जा सकता है जब उनका फिटनैस सर्टीफिकेट रिन्यू हो लेकिन अब विभाग 1992 या उससे पुराने वाहनों से भी टैक्स और पैनल्टी वसूल रहा है, जबकि ये वाहन अधिकांशतः चलने लायक ही नहीं बचे।   लुधियाना के वाहन मालिक हरविंदर सिंह ने कहा, “मेरे स्कूटर की कीमत 12 हजार है और फिटनैस के साथ जुर्माना 16 हजार रुपए लग गया। यह नाइंसाफी है। विभाग को व्यावहारिक नीति बनानी चाहिए, नहीं तो आम लोग पुराने वाहन सड़क से हटा देंगे।” विशेषज्ञों की राय- नीति में राहत की जरूरत ऑटो विशेषज्ञों का कहना है कि विभाग को पुराने वाहनों के लिए एकमुश्त रजिस्ट्रेशन स्कीम लानी चाहिए जिससे मालिकों को राहत मिले और प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ प्रशासनिक प्रक्रिया भी सरल बने।

खुलने से पहले ही अस्पताल सील! जालंधर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन

जालंधर पॉश कॉलोनी न्यू जवाहर नगर में नए खुलने जा रहे एक मैटरनिटी एंड चाइल्डकेयर Cloud 9 अस्पताल को नगर निगम ने सील कर दिया। यह कार्रवाई कॉलोनी निवासियों की शिकायत पर की गई, जिन्होंने मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि से मुलाकात कर बताया था कि अस्पताल की बिल्डिंग में पार्किंग की सुविधा नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में पूरे इलाके में ट्रैफिक और पार्किंग की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। शिकायत के बाद नगर निगम कमिश्नर ने बिल्डिंग शाखा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एम.टी.पी. मेहरबान सिंह और ए.टी.पी. रविंद्र की अगुवाई में निगम की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण करने के बाद अस्पताल की बिल्डिंग को सील कर दिया।  निगम अधिकारियों ने बताया कि भले ही इस बिल्डिंग का नक्शा अस्पताल के रूप में पास करवाया गया है लेकिन ग्राऊंड फ्लोर पर पार्किंग के लिए जो जगह दिखाई गई थी, वह मौके पर नहीं मिली। वहां निर्माण कार्य किया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है। नगर निगम ने बिल्डिंग मालिकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द बिल्डिंग के नक्शे और संबंधित दस्तावेज पेश करें, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।