samacharsecretary.com

सिंधिया का जवाब: भारत को डेड इकोनॉमी कहने वालों को दिखाया प्रगति का आईना

भोपाल  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथ्यों के साथ विपक्षी दल कांग्रेस को घेरते रहते हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के हालिया बयानों पर उन्होंने पलटवार किया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डेड इकोनॉमी से लेकर चुनाव आयोग पर हो रहे हमलों तक का जवाब दिया है। देश आगे बढ़ गया है… वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिना किसी के नाम लिए हुए कहा कि जो लोग भारत को मृत अर्थव्यवस्था कह रहे हैं, उन्हें शुभकामनाएं। देश आगे बढ़ गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि मुझे उन लोगों से बात नहीं करने दीजिए जो देश के बाहर हैं क्योंकि हर किसी की अपनी राय होती है। लेकिन मुझे लगता है कि यदि आप एक भारतीय हैं और यदि आप एक देशभक्त हैं और आप एक ही शब्द से परिभाषित होते हैं, जिसका उपयोग आप अपने देश के भीतर हर संस्थान के लिए और यहां तक कि अपने देश के लिए भी करते हैं।उन्होंने कहा कि आप चुनाव आयोग की आलोचना करते हैं और इसे मृत कहते हैं, आप हमारी सशस्त्र बलों की क्षमता को कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, आप न्यायपालिका का उपहास करते हैं, आप चुनाव आयोग का उपहास उड़ाते हैं। सिंधिया परिवार समर्पण के लिए जाना जाता वहीं, अपने और परिवार पर लगने वाले आरोपों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे, या मेरे पिता, या उनसे पहले मेरी दादी को कभी भी महत्वाकांक्षा से परिभाषित नहीं किया गया है। सिंधिया परिवार को हमेशा हमारे समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से परिभाषित किया गया है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि आपको जो भी भूमिका सौंपी जाती है, उसे पूरी लगन और क्षमता के साथ निभाना महत्वपूर्ण है। मैंने अपने पूरे करियर में ऐसा किया है, चाहे मैं पहले कांग्रेस में था या आज भाजपा में। सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार को हमेशा समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से परिभाषित किया गया है। उन्हें जो भी भूमिका सौंपी जाती है, उसे पूरी लगन और क्षमता के साथ निभाना महत्वपूर्ण है।

उज्जैन होटल कांड: मौलाना और युवती की गंदी तस्वीरों से सामने आया छिपा रिश्ता

उज्जैन  उज्जैन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाकाल मंदिर इलाके में एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक राजस्थान के कोटा का रहने वाला है। उसका नाम सादिक उर्फ मौलाना है। वह बिना पहचान पत्र के होटल में कमरा लेना चाहता था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं। हिंदू युवती के साथ मौलाना आरोपी मौलाना को महाकाल मंदिर क्षेत्र से पकड़ा गया है। वह हिंदू युवती के साथ आया था। वहीं, एक होटल में कमरा नहीं मिलने पर सादिक ने कई होटलों में पूछताछ कर रहा था। वह बिना आईडी प्रूफ के कमरा चाहता था। आखिरकार, महाकाल मार्ग पर स्थित होटल डिमांड ने उसे कमरा दे दिया। यह होटल लोहे के पुल के पास है। युवक और युवती दोनों उसी कमरे में रुक गए। पुलिस ने कमरे से दोनों को पकड़ा वहीं, इस बात की खबर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लग गई। उन्होंने तुरंत होटल पहुंचकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने कमरे में जाकर युवक और युवती को पकड़ा। पहले खुद को भाई बताया पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने युवक को पकड़ा तो उसने खुद को युवती का भाई बताया। उसने अपना नाम सादिक बताया और यह भी कहा कि वह 'मौलाना' है। लेकिन, पुलिस को उनके रिश्ते पर शक हुआ। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन चेक करने की बात कही। अश्लील तस्वीरें मिली युवक पहले तो मोबाइल देने में आनाकानी कर रहा था। लेकिन, दबाव बनाने पर उसने मोबाइल दे दिया। पुलिस ने जब मोबाइल चेक किया तो उसमें युवती के साथ ही अन्य महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। यह देखकर युवक और युवती दोनों चुप हो गए। वन स्टॉप सेंटर भेज दिया उज्जैन पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। युवक से अभी भी पूछताछ जारी है। पुलिस होटल डिमांड के प्रबंधन की भी जांच कर रही है। उन्होंने बिना आईडी प्रूफ के कमरा क्यों दिया, यह पता लगाया जा रहा है। होटल डिमांड पर आरोप है कि उसने बिना आईडी प्रूफ के युवक को कमरा दिया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली पांच जानें, अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा

अनूपपुर  अनूपपुर में सोमवार को भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, जिले के रामनगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो मोटरसाइकल को जोरदार टक्कर मारने के बाद भाग रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में बाइक चालक और उसके साथी समेत स्कार्पियो सवार तीन यानी कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि, रामनगर थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, स्कॉर्पियो में सवार होकर 7 लोग कोतमा से बेलिया की ओर जा रह थे। रास्ते में स्कॉर्पियो ने सामने से आई एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमृत चौधरी और उसके साथ बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, बाइक सवार दोनों युवकी की पहचान कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होने से सड़क से उतरकर समीप के घर में जा घुसी। ऐसे में स्कार्पियो सवार 3 लोगों की भी मौत हो गई। स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, रामनगर थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में 5 युवकों की मृत्यु हो गई है. स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर 7 लोग कोतमा से बेलिया जा रह थे. रास्ते में स्कॉर्पियो की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार अमृत चौधरी और साथी की मौके पर मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवारों को चेहरे पूरी तरह बिगड़ गए. इसके बाद भी स्कार्पियो नहीं रुकी और अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर समीप के घर में जा घुसी. जिसमें स्कार्पियो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई. अनूपपुर में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत मृतकों में कार में सवार शुभम अहिरवार, राहुल केवट और सौरव प्रधान शामिल हैं. घटना में कुल 5 लोग की मौत हुई है. वहीं 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है और जिनका इलाज जारी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले पर विवेचना कर रही है. मृतकों में एक शख्स उरतान और 4 लोग बेलिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि, बाइक चालक निगवानी निवासी अमृत लाल चौधरी अपने साथी के साथ बैड बजाने के काम से मरवाही जा रहा था. वहीं घायलों में विकास सिंह, गुड्डा, कोलन उर्फ छोहरी और आशीष केवट शामिल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी. नेशनल हाईवे 43 पर झिरिया टोला के पास कार अनियंत्रित हो गई. पहले कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई. इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर एक घर में घुस गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की जान चली गई. पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.''  घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हादसे की जानकारी देते हुए रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। नेशनल हाईवे-43 पर झिरिया टोला के पास कार अनियंत्रित हो गई। पहले कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर एक घर में जा घुसी। हादसे में कार सवार 3 लोगों की भी मौत हो गई। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

स्व सहायता समूहों ने लगाया हरियाली का जाल, शहरी इलाकों में 2.5 लाख पौधे रोपे, पौधरोपण में रचा रिकॉर्ड

शहरी क्षेत्र में वीमेन फॉर ट्रीज अभियान में 7 हजार स्व सहायता समूहों का योगदान, अब तक हुआ ढ़ाई लाख पौधरोपण शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की हरियाली क्रांति, 2.5 लाख पौधे लगा चुकीं 7 हजार महिला समूह स्व सहायता समूहों ने लगाया हरियाली का जाल, शहरी इलाकों में 2.5 लाख पौधे रोपे, पौधरोपण में रचा रिकॉर्ड भोपाल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ाने के लिये नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग केन्द्र सरकार के निर्देश पर ‘वीमेर फॉर ट्रीज’ अभियान संचालित कर रहा है। पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपी गयी है। इसके लिये विभाग ने एक करोड़ 14 लाख रूपये की राशि जारी की है। यह कार्यक्रम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत लिया गया है। प्रदेश में इस कार्य के लिये 7 हजार स्व सहायता समूहों की महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। ‘वीमेर फॉर ट्रीज’ में 2 लाख 30 हजार पौधरोपण किया जा चुका है। स्व सहायता समूहों की महिलाएं लगाये गये पौधों के रख-रखाव की जिम्मेदारी आगामी 2 वर्ष तक सुनिश्चित करेंगी। इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों की महिलाओं के साथ नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, नर्सरी स्थापना और मास्टर ट्रेनर्स भी तैयार किये जा रहे हैं। पर्यावरण और मातृत्व को समर्पित पहल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिये विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान की शुरूआत की गई। यह केवल एक पौधरोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि मातृत्व के सम्मान और पृथ्वी के संरक्षण की एक भावनात्मक, प्रतिकात्मक और सामाजिक पहल है, जिसमें नागरिक अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाकर प्रकृति से जुड़ते हैं। अमृत हरित महा अभियान प्रदेश के 418 नगरीय निकायों में पौधरोपण के लिये 13 जून 2025 से अमृत हरित महा अभियान की शुरूआत की गई। इसके लिये प्रदेश में 2500 नोड़ल कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। अब तक विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा शहरी क्षेत्रों में 41 लाख 65 हजार पौधरोपण किया गया है। इसके साथ ही नगरीय निकायों द्वारा 6 लाख 80 हजार पौधरोपण किया गया है। शहरी क्षेत्रों में अब तक 48 लाख 44 हजार पौधों का रोपण किया जा चुका है। शहरी क्षेत्रों में इस वर्ष 15 अगस्त तक 50 लाख पौधे लगाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।  

अरविंद जैन का अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी अरविंद कुमार जैन को दी श्रद्धांजलि अरविंद की पार्थिव देह को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर दी गई विदाई अरविंद जैन का अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी दिवंगत अरविंद कुमार जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि “अंगदान, जीवनदान है” और जैन का यह अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। जैन का शनिवार को भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह एंबुलेंस द्वारा विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई, जहां राजकीय सम्मान के साथ 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि मूलतः विदिशा निवासी जैन पिछले चार दशकों से सिरोंज में रह रहे थे। वे सामाजिक, धार्मिक व मानवीय कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे। इसके अलावा वे योग क्लब के प्रारंभिक सदस्यों में शामिल थे और स्वस्थ जीवनशैली के समर्थक थे। उन्होंने 22 अक्टूबर 2017 को सार्वजनिक कार्यक्रम में देहदान की शपथ ली थी। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती शाशि जैन और पुत्र अंशुल जैन ने भी देहदान की वसीयत लिखी थी।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वृंदावन में हित प्रेमानंद गोविंद शरण से की सौजन्य भेंट

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वृंदावन में हित प्रेमानंद गोविंद शरण से की सौजन्य भेंट महाराज जी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सपरिवार वृंदावन की पावन भूमि पर स्थित हित राधा केली कुंज पहुंचकर हित प्रेमानंद गोविंद शरण से सौजन्य भेंट की। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य प्राप्त होना जनसेवा से अर्जित पुण्य कर्मों का संचित फल है। उन्होंने कहा कि महाराज जी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान है और उनके सान्निध्य में बिताया गया प्रत्येक क्षण मन, वचन और कर्म को पवित्र करने वाला है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस भेंट को अपने जीवन की अमूल्य आध्यात्मिक निधि बताते हुए कहा कि पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद सदैव उन्हें लोककल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।  

529 एकड़ जमीन की वापसी रद्द, अब दोबारा होगी सरकारी

सतना  बिना वैधानिक प्रक्रिया और आदेश के सतना एयरपोर्ट की फर्जी तरीके से वापस की गई 529.36 एकड़ जमीन को वापस शासकीय करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरु हो सकती है। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने इस संबंध में एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया को जमीन वापसी संबंधी अभिलेख तलाशने के निर्देश दिए हैं।अगर संबंधित अभिलेख नहीं मिलते हैं तो इन जमीनों को सरकारी करने खसरा सुधार की धारा 115 की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। कलेक्टर ने अभिलेखों को दिए जांच के आदेश जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने एसडीएम सिटी से एयरपोर्ट (Satna Airport) की कथित तौर पर वापस की गई जमीनों के अभिलेखों का परीक्षण करने कहा है। हालांकि प्राथमिक जांच में जमीन वापसी के न तो भारत सरकार के और न ही मध्यप्रदेश शासन के कोई आदेश सामने आए हैं। फिर भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अभिलेखों की बारीकी से तलाश करने कहा है। माना जा रहा कि दो सप्ताह में सभी संभावित स्थलों में अभिलेखों की तलाश की जाएगी। इसके बाद भी अगर जमीन वापसी के अभिलेख नहीं मिलते हैं तो इन जमीनों को सरकारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए एसडीएम सिटी धारा 115 की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। ऐसे समझे कैसे वापस होती है जमीन अधिवक्ता रमेश पाठक ने बताया कि एरोड्रम की जमीन नभ विभाग की आराजी थी, जो भारत सरकार की जमीन मानी जाती है। अगर भारत सरकार को जमीन की आवश्यकता नहीं होती तो वह पहले एक कमेटी का गठन करती, जो सर्वे दल नियुक्त करती। यह सर्वे दल स्थल पर पहुंचकर सर्वे करता है और चिन्हित करता कि कौनसी जमीनों की आवश्यकता नहीं है। इन्हें सूचीबद्ध करता। इसकी रिपोर्ट भारत सरकार के पास जाती। जहां जमीन वापसी का निर्णय लिया जाता। इसके बाद जमीन वापसी का भारत सरकार का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता। बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने एरोड्रम सतना से वापस ली गई जमीनों के इंतजामों की एक सूची में तत्कालीन राजस्व अमले ‌द्वारा जो प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। उसमें भी बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इसके अनुसार सोनौरा चक उतैली की आराजी नंबर 33 रकबा 1.37 एकड़ के संबंध में रिकार्ड में प्रविष्टि की गई है। उसमें लिखा गया है कि यह अब्दुल्ला की जमीन थी। वह विभाजन के वक्त पाकिस्तान चला गया। इस जमीन को आवतमल सिंधी को दी गई। आवतमल सिंधी ने इसे वेलू बगैरा कुहार को बेच दिया। राजस्व जानकारों का कहना है कि यह सब फर्जी प्रविष्टियां हैं। इस तरह के कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हो सकते हैं।  डॉ सतीश कुमार एस, कलेक्टर ने बताया कि अभी जमीन वापसी संबंधी अभिलेख तलाशे जा रहे हैं। अगर अभिलेख नहीं मिलते हैं तो नियमानुसार खसरा सुधार की प्रक्रिया की जाएगी। 

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रमणरेति धाम में स्वामी गुरुशरणानंद से की भेंट

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सपरिवार गोकुल स्थित रमणरेति धाम पहुंचकर कार्ष्णिपीठाधीश्वर स्वामी गुरुशरणानंद से भेंट की और उनका आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कृष्ण की लीलाभूमि रमणरेति की पावन रज को नमन किया।  

भाजपा का मास्टरस्ट्रोक: विरोध थामने के लिए भाजपा का कदम, जनता को मनाने के लिए मुफ्त में मिलेंगे हजारों हेलमेट

इंदौर  हेलमेट की अनिवार्यता से उपजे जनाक्रोश को शांत करने के लिए भाजपा ने ठोस योजना तैयार कर ली है। जल्द ही जिला प्रशासन उद्योगपतियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के प्रमुखों की बैठक बुलाएगा। इस बैठक में जनता को हेलमेट लगाने के लिए अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों और सामाजिक संगठनों की ओर से निशुल्क हेलमेट वितरण अभियान भी शुरू किया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि हेलमेट अनिवार्य करने का निर्णय सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन ऐसे निर्णय लागू करने से पहले पर्याप्त तैयारी भी होनी चाहिए। हाल ही में भाजपा कार्यालय में सभी विधायकों के साथ इस विषय पर चर्चा हुई, जिसमें कई विधायकों ने अचानक इस नियम के लागू होने पर नाराजगी जताई। बैठक में तय होगी नई तिथि सुमित मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर आशीष सिंह से इस विषय पर बातचीत हो चुकी है। इसके बाद इंदौर के उद्योगपतियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी की राय लेकर हेलमेट लागू करने की नई तिथि तय की जाएगी। तय तिथि तक नागरिकों को हेलमेट खरीदने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, जिससे नियम लागू होते ही सभी के पास हेलमेट उपलब्ध हो सके। निशुल्क हेलमेट वितरण की योजना भाजपा अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि हर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति हेलमेट खरीदने की अनुमति नहीं देती। इसे देखते हुए जिला प्रशासन, नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 500-500 हेलमेट मुफ्त वितरित किए जाएंगे। इसी तरह भाजपा और अन्य सामाजिक संगठन भी हेलमेट वितरण में शामिल होंगे। उद्देश्य यह रहेगा कि नियम लागू होने से पहले हर जिम्मेदार नागरिक के पास हेलमेट पहुंच जाए। शुरू होगा विशेष अभियान मिश्रा ने कहा कि हेलमेट को लेकर विशेष मूवमेंट शुरू किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित तिथि तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएं। इसके बाद इंदौर की सड़कों पर दोपहिया वाहन चलाने वाला हर व्यक्ति हेलमेट पहने नजर आए। प्रशासन और भाजपा का लक्ष्य है कि इस अभियान के जरिए सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जाए और दुर्घटनाओं में होने वाली जान-माल की हानि को कम किया जा सके। 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, शिक्षा और स्वास्थ्य आम आदमी की पहुंच से दूर

इंदौर  स्वास्थ्य और शिक्षा समाज की आवश्यकता है। ज्ञान के लिए शिक्षा और ज्ञान पाने के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी है। दुर्भाग्य है कि अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा सामान्य आदमी की पहुंच से बाहर हैं। यह काम पहले सेवा के नाते किए जाते थे, लेकिन अब स्वास्थ्य और शिक्षा भी व्यावसायिक हो गई है। पहले शिक्षा देना कर्तव्य माना जाता था। अभी भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अच्छी चिकित्सा के लिए शहरों की ओर जाना पड़ता है। कैंसर के उपचार के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है। वर्तमान में समाज को सहज, सुलभ और कम खर्च वाली चिकित्सा की जरूरत है। ये बातें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने इंदौर में गुरुजी सेवा न्यास के तहत माधव सृष्टि आरोग्य केंद्र के द्वितीय चरण में तैयार हुए कैंसर केयर व रिसर्च सेंटर के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इंदौर में कम दाम में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने का यह प्रयास प्रशंसनीय कार्य है। कार्यक्रम के दौरान प्रांत संघचालक प्रकाश दीक्षित और सिंबायोटिक कंपनी के डायरेक्टर अनिल सतवानी भी उपस्थित थे। हमारी संस्कृति कहती है सशक्त लोग सभी को जीवन देंगे डॉ. भागवत ने कहा कि पश्चिमी देशों के लोग कहते हैं कि सशक्त लोग ही जीएंगे। हमारी संस्कृति कहती है कि सशक्त लोग सभी को जीवन दिलवाएंगे। समाज सुखी होगा तो व्यक्ति सुखी होगा। उन्होंने कहा कि बचपन में मलेरिया होने पर मैं तीन दिन स्कूल नहीं गया। उस समय मेरे स्कूल शिक्षक घर आए। वे मेरे लिए जंगल में जाकर जड़ी-बूटी ले आए। उन्हें चिंता थी कि जो छात्र मेरे पास आया है, वो स्वस्थ भी रहना चाहिए। समाज को सहज सुलभ चिकित्सा चाहिए। कार्पोरेट युग में अब शिक्षा हब बन चुके हैं। संवेदना, सहवेदना से ही मिलता है समाधान भागवत बोले कि संवाद से मनुष्य को अपनी वेदना में सहयोग मिलता है। कैंसर मरीजों से यदि संवाद किया जाए तो उसे हिम्मत मिलती है। एक किस्सा सुनाते हुए वे बोले कि एक सज्जन से बीमार व्यक्ति से मिला। उन्होंने उसे सिर्फ यह हिम्मत दी कि तुम्हारे उपचार के लिए 10 लाख मैं दे दूंगा। इतनी राशि उनके पास नहीं थी, लेकिन उनकी दी गई हिम्मत से ही युवक स्वस्थ हुआ और परेशानियों को दूर कर सका। मरीज की जरूरत के अनुसार संबंधित पैथी से हो उपचार डॉ. भागवत ने कहा कि पश्चिम का दृष्टिकोण यह है कि एक ही बात दुनिया पर लागू करना। विदेश में चिकित्सा पर हुई रिसर्च सब जगह लागू नहीं हो सकती, क्योंकि विश्व में विविधता है। किसी को नैचुरोपैथी से फायदा होता है तो किसी को होम्योपैथी से। कोई एक पैथी सर्वश्रेष्ठ नहीं हो सकती। भारतीय चिकित्सा पद्धति मरीजों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार इलाज करती है। कुछ बीमारियों में होम्योपैथी, आयुर्वेद और नैचुरोपैथी से भी इलाज संभव है। मनुष्य की विविधता का ध्यान रख उनके इलाज अनुरूप पैथी में होना चाहिए। भागवत की पाठशाला के मंत्र     ‘विद्या ददाति विनयं, विनयाद्याति पात्रतां | पात्रत्वाद्धनमाप्नोति, धनाद्धर्मं ततः।’ विद्या के साथ स्वास्थ्य लाभ लेने में भी विनय होना चाहिए।     इंदौर में लोगों को बेहतर उपचार के लिए प्रकल्प बेहतर काम कर रहा है। कभी यह मन में न आए कि हम तीस मार खां हैं। नेकी करो, कुएं में डालो। गर्व का भाव रहे, लेकिन अहंकार नहीं आए।     मराठी में कहावत है कि देने वाला देता जाए, लेने वाला लेता जाए, लेने वाला भी आगे जाकर देने वाला भी बन जाए।