samacharsecretary.com

मंत्री का सख्त संदेश: हरियाणा में 302 फेल खाद्य नमूने, त्योहारी सीजन में कोई ढील नहीं

चंडीगढ़ हरियाणा में आठ माह के भीतर खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग ने राज्य में खाद्य वस्तुओं के 1289 नमूने लिए हैं, जिनमें से 302 नमूने फेल निकले हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर दूध, दूध से बने उत्पादों तथा मिठाइयों की मांग में वृद्धि हो जाती है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व मिलावटखोरी करने से बाज नहीं आते, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने होंगे, लेकिन साथ ही यह भी हिदायत दी कि जांच के नाम पर व्यापारियों व दुकानदारों को अनावश्यक तंग न किया जाए। आरती राव ने कहा कि मिठाई की दुकानों, डेयरियों, पैक्ड मिल्क प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्रियों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे नियमित अंतराल पर जांच करें, संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने भरें और रिपोर्ट आने पर दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री होती दिखाई दे तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दें। खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के आयुक्त ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में अब तक व्यापक स्तर पर निरीक्षण किए गए हैं। एक जनवरी 2025 से 31 अगस्त 2025 तक कुल 1289 नमूने लिए गए, जिनमें से 987 नमूने सही पाए गए जबकि 302 नमूने फेल पाए गए। इन फेल नमूनों पर संबंधित दुकानदारों एवं विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त ने यह भी कहा कि नियमित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के चलते प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है।

मासूम की चीख़ सुनकर राहगीरों ने किया रोमांचक बचाव, जानें पूरी कहानी

सोनीपत सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रूढ़े बाबा की मढी के पास झाड़ियों में नवजात बच्ची बेसहारा हालत में मिली है। मासूम की रोने की आवाज सुनकर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बच्ची की स्वास्थ्य जांच कर रही है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। राई थाना पुलिस को सूचना मिली कि रूढ़े बाबा की मढ़ी के पास नवजात बच्ची पड़ी है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आसपास पता करने पर बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। डॉक्टरों ने नवजात को विशेष नवजात शिशु इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती किया है, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मासूम को इस हालत में छोड़ जाना मानवता को शर्मसार कर देने वाला कृत्य है। पुलिस आसपास के इलाके की छानबीन कर रही है और बच्ची के माता-पिता की तलाश में जुट गई है। डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल राजेश ने बताया कि ऐसा लगता है कि बच्ची का जन्म रात को हुआ और उसके तुरंत बाद ही जन्म देने वाली मां ने या परिजनों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया, जिसके बाद फेंकने वाले फरार हो गए। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। समाज में इस तरह की घटनाएं न केवल इंसानियत को आहत करती हैं, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर क्यों मासूमों को जन्म के साथ ही जिंदगी और मौत की जंग में धकेल दिया जाता है।

कांग्रेस नेता राहुल पर विज का तगड़ा वार: ‘विदेश जाकर बोलना उनकी आदत’

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार में ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में दिए गए बयान पर तीखा हमला बोला है. विदेश में जाकर भारत के खिलाफ बयान देने को लेकर अनिल विज ने कहा है कि भारत मां के दो तरह के लाल हैं, एक विदेश में भारत का नाम रौशन करते हैं और एक वो हैं जो विदेशों में भारत का नाम डुबोते हैं. राहुल गांधी ने कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में कहा था कि लोकतंत्र पर हमला भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है. राहुल के इस बयान पर अब अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. अंबाला में मीडिया से बात करते हुए विज ने कहा कि विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलना राहुल गांधी जी की आदत है. उन्होंने कहा कि भारत मां के दो तरह के लाल है, एक वो है जो विदेशों में जाकर भारत का नाम रोशन करते है और एक वो है जो विदेशों में जाकर भारत का नाम डुबोने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि अब फैसला लोगों को करना है कि कौन किस तरह का लाल है, प्रजातंत्र में तो फैसला लोगों को ही होता है. दरअसल, राहुल गांधी ने कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में ‘द फ्यूचर इज टुडे’ कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते बीजेपी और संघ पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं. ऐसा होना देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है. इससे देश में संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है. भारत की ताकत उसकी विविधता और लोकतंत्र है, लेकिन वर्तमान हालात ऐसे हैं कि इन मूल्यों पर खतरा मंडराने लगा है. राहुल ने बीजेपी-संघ पर बोला था हमला इसके अलावा राहुल गांधी ने कार्यक्रम में बीजेपी और संघ और विदेश मंत्री एस जयशंकर पर भी हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि संघ और बीजेपी की विचारधारा के मूल में कायरता है. वहीं, विदेश मंत्री को लेकर उन्होंने कहा था कि उनके बयान पर एक नजर डाले तो उन्होंने कहा था कि चीन हमसे कहीं ज्यादा ताकतवर है. हम उससे कैसे लड़ सकते हैं? इस विचारधारा के मूल में कायरता है. बीजेपी ने भी राहुल पर बोला हमला राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने भी जमकर हमला बोला. बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में बैठकर भारत की बदनामी कर रहे हैं. बीजेपी ने सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 140 साल पुरानी पार्टी पर 100 साल से एक ही परिवार का आधिपत्य रखने वाले कांग्रेस के पतन और सत्ता नहीं मिलने के बदहवासी में अपनी आदत के अनुरूप विदेश की धरती से एक और आपत्तिजनक बयान दिए हैं. ये कोई आश्चर्यजनक नहीं है.

दीपावली से पहले हरियाणा में सक्रिय होंगे राजनीतिक दल, पीएम मोदी का संभावित दौरा

चंडीगढ़  हरियाणा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार दीपावली से पहले हरियाणा का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उनका कार्यक्रम अंबाला छावनी में तय हो सकता है, जहां वे 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में बन रहे स्मारक का लोकार्पण करेंगे। अगर यह कार्यक्रम अंतिम रूप नहीं ले पाया, तो संभावना है कि प्रधानमंत्री पहली नवंबर को हरियाणा दिवस पर रोहतक पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा से नाता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा। अगस्त 2014 से लेकर अब तक वे 16 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। इस बार का दौरा उनकी 17वीं यात्रा होगी। हर दौरे में उन्होंने किसी न किसी योजना की सौगात हरियाणा को दी है- चाहे वह किसानों की आय बढ़ाने की पहल हो या गांवों में लंबे समय से बसे परिवारों को मालिकाना हक देने का फैसला। भाजपा सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की भाजपा सरकार ने 17 अक्टूबर को अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। सरकार का दावा है कि पिछले एक साल में चार दर्जन से अधिक चुनावी वादे पूरे किए गए हैं और लक्ष्य 90 तक पहुंचने का है। महिलाओं के लिए बड़ी पहल हरियाणा सरकार ने हाल ही में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये सीधे खाते में दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस योजना की जानकारी दी और बताया कि पहली नवंबर को हरियाणा दिवस पर महिलाओं के खाते में यह राशि आनी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि हिमाचल, तेलंगाना और पंजाब में भी ऐसी घोषणाएं हुईं, लेकिन वहां अब तक कोई राशि महिलाओं तक नहीं पहुंची। हरियाणा इस दिशा में देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। अंबाला या रोहतक में कार्यक्रम की तैयारी प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा दौरे के दो संभावित स्थल माने जा रहे हैं—अंबाला और रोहतक। अंबाला: यहां 1857 की क्रांति से जुड़े शहीदों की स्मृति में बन रहे स्मारक का उद्घाटन करवाने की योजना है।   रोहतक: अगर कार्यक्रम पहली नवंबर को हुआ तो संभावना है कि प्रधानमंत्री हरियाणा दिवस समारोह में रोहतक पहुंचें और वहां से जनता को संबोधित करें। सैनी सरकार के लिए नैतिक बल प्रधानमंत्री का दौरा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के लिए भी नैतिक बल साबित होगा। यह लगातार तीसरी बार है जब हरियाणा में भाजपा सरकार बनी है। नायब सिंह सैनी ने पहली बार मार्च 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के स्थान पर जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद अक्टूबर 2024 में वे जनता के जनादेश से मुख्यमंत्री बने। एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मोदी का दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा। जापान दौरे से लौटेंगे सैनी प्रधानमंत्री के संभावित आगमन से पहले मुख्यमंत्री सैनी पांच अक्टूबर को जापान रवाना हो रहे हैं। वहां वे एक सप्ताह तक निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर दौरे पर रहेंगे। उम्मीद है कि उनके लौटते ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगेगी। राजनीतिक और सामाजिक संदेश प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा दौरे का असर सिर्फ कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा। यह प्रदेश की राजनीति, खासकर आने वाले चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित करेगा। महिलाएं, किसान और युवा—तीन ऐसे वर्ग हैं जिन पर भाजपा ने हमेशा फोकस किया है और यह दौरा भी इन्हीं मुद्दों को आगे बढ़ाने का मंच बन सकता है।

5 करोड़ की फिरौती मामले में Sonipat मुठभेड़, तीन बदमाश पकड़े गए

सोनीपत  सोनीपत में अपराध की दुनिया का कुख्यात चेहरा बन चुके एक गैंग को शनिवार सुबह एसटीएफ ने मुठभेड़ में धर दबोचा। पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले इस गिरोह पर लंबे समय से पुलिस की निगाह थी। खेड़ी दमकन रोड पर हुई इस कार्रवाई में गोलीबारी के बीच दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों समेत उनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह वही गैंग है जिसने 16 सितंबर 2025 को सोनीपत के पंखा फैक्टरी मालिक नीटू दांगी का अपहरण किया था। अपहरणकर्ताओं ने उनके पिता से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले के बाद से गांव निजामपुर के रहने वाले कपिल और दीपक फरार चल रहे थे। दोनों पर हत्या, हत्या प्रयास, लूट, रंगदारी और गैंगवार जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।   ताबड़तोड़ फायरिंग और पुलिस की जवाबी कार्रवाई शनिवार सुबह एसटीएफ यूनिट ने सूचना के आधार पर लोकेशन ट्रेस की और आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। तभी बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को पैरों में गोली मारकर काबू कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी मोहम्मद साहिल मौके से दबोच लिया गया। घायल बदमाशों को गोहाना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हथियार और एक्सयूवी गाड़ी बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों से दो देसी कट्टे और एक एक्सयूवी गाड़ी बरामद की। एसटीएफ सोनीपत के इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया। इस दौरान मौके पर एसटीएफ और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: हिसार Airport से शुरू हो रही नई फ्लाइट सर्विस

हरियाणा  हरियाणा से जम्मू और अहमदाबाद जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल हिसार एयरपोर्ट से इन दोनों शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर के बाद जारी होगा। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर में हिसार एयरपोर्ट से जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है।  एलायंस एयरलाइन ने विंटर शेड्यूल के लिए जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन से टाइमिंग मांगी थी, जिसे एयरपोर्ट प्रशासन ने सप्ताह के अनुसार टाइमिंग बनाकर भेज दी है। एलायंस कंपनी अक्टूबर में अपना विंटर शेड्यूल जारी करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अहमदाबाद से पहले जम्मू की फ्लाइट शुरू हो सकती है।   बता दें 12 सितंबर को हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वर्चुअली हिसार-जयपुर फ्लाइट को रिमोट का बटन दबाकर फ्लाइट को रवाना किया था। वर्तमान में एलायंस कंपनी हिसार से दिल्ली, जयपुर और अयोध्या के लिए सर्विस दे रही है।  एक साल पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार एयरपोर्ट से पांच स्थानों चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट संचालित करने की घोषणा की थी। एयपोर्ट से अयोध्या, दिल्ली,जयपुर और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू होना अभी बाकी है।

छात्रा की सुरक्षा पर सवाल: हरियाणा की यूनिवर्सिटी में हुई डरावनी वारदात

सोनीपत  सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी से सामने आया हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। यूनिवर्सिटी में तैनात एक चपरासी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज करना जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि युनिवर्सिटी में तैनात एक चपरासी ने बाथरूम में जबरदस्ती गुस्सा और हाथ पकड़ लिए और मुंह दबा लिया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने किसी तरह अपने आप को बचाया और बाहर निकल गई। इसके बाद छात्रा ने पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद मुरथल थाना पुलिस ने चपरासी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। मामले में जानकारी देते हुए एसीपी निधि नैन ने बताया कि मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने चपरासी पर आरोपी लगाया है कि उसके साथ रेप का प्रयास किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

17 साल की बेटी पर शक, पिता ने किया क्रूर कृत्य – Firozpur में पुलिस जांच शुरू

फिरोजपुर  फिरोजपुर  ज़िले में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। यहां एक पिता ने अपनी ही 17 साल की बेटी के हाथ-पैर बांधकर उसे नहर में फेंक दिया। बेटी के चरित्र पर शक के चलते उठाए गए इस हैवानियत भरे कदम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस को दी शिकायत में फ़रीदकोट चौक निवासी साहिल चौहान सत्येवाला ने बताया कि उसका मामा सुरजीत सिंह, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है, लंबे समय से अपनी बेटी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि देर शाम सुरजीत रिश्तेदारी का बहाना बनाकर बेटी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर मोगा रोड की ओर ले गया। शक होने पर वह भी पीछे-पीछे चल पड़ा। बस्ती के पास बने पुल तक पहुंचते ही सुरजीत ने अचानक बेटी के हाथ-पैर बांध दिए और उसे बेरहमी से नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।  पुलिस ने सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

अधिकारियों ने बढ़ाई फीस: आधार अपडेट करवाने की नई कीमतें

चंडीगढ़ अगर आप आधार कार्ड अपडेट कराने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट की फीस 1 अक्टूबर 2025 से बढ़ा दी है। ये नई फीसें 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी और इसके बाद अक्टूबर 2028 में इनकी समीक्षा की जाएगी। नई दरों के अनुसार, नया आधार बनवाना सभी के लिए फ्री रहेगा, लेकिन अपडेट सेवाओं पर 40 से 125 रुपये तक शुल्क लगेगा। नए शुल्क इस प्रकार हैं: डेमोग्राफिक अपडेट (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि):- नई फीस: ₹75 पहले: ₹50 यदि यह अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट के साथ किया जाता है, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो):- नई फीस: ₹125 संभावित भविष्य की फीस (अक्टूबर 2028 के बाद): ₹150 डॉक्यूमेंट अपडेट (ID प्रूफ/एड्रेस प्रूफ जमा करना):- myAadhaar पोर्टल पर: 14 जून 2026 तक फ्री एनरोलमेंट सेंटर पर: ₹75 (पहले ₹50) आधार का प्रिंट आउट (eKYC या अन्य टूल्स के माध्यम से):- पहला चरण: ₹40 दूसरा चरण: ₹50 बच्चों के लिए अपडेट पर छूट UIDAI ने बच्चों के समय पर आधार अपडेट को बढ़ावा देने के लिए कुछ विशेष छूट लागू की हैं: 5 से 7 वर्ष: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री 7 से 15 वर्ष: सामान्यतः ₹125, लेकिन 30 सितंबर 2026 तक शुल्क माफ 15 से 17 वर्ष: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री यह कदम बच्चों की लंबित आधार अपडेटिंग को कम करने के लिए उठाया गया है। घर पर आधार सेवा की सुविधा अगर कोई व्यक्ति आधार सेंटर नहीं जा सकता है, तो UIDAI द्वारा घर पर सेवा दी जा सकती है। पहली विजिट (घर पर): ₹700 (GST सहित) उसी पते पर अतिरिक्त व्यक्ति: ₹350 प्रति व्यक्ति यदि आप आधार से जुड़ा कोई अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो ऊपर दिए गए नए शुल्क और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं।

हरियाणा में गृहमंत्री अमित शाह का मजेदार बयान, रोहतक में किया दूध-छाछ प्रेम की तारीफ

रोहतक  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर हैं। वह रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के खेल मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। उनके साथ सीएम नायब सैनी भी मौजूद हैं। उनके आगमन से पहले MDU के छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके बाद अमित शाह कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां ब्रह्मसरोवर के किनारे मेला ग्राउंड में एक रैली आयोजित की गई है। इस रैली में तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, वह प्रदेश के 12 जिलों में कुल 825 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत मंत्री और विधायक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। पाक बॉर्डर से पकड़ा हरियाणा का युवक, पूछताछ में ये बात आई सामने अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में हम डेयरी के प्लांट को निर्माण की दृष्टि से भी आत्मनिर्भर बनाएंगे। प्लांट बनाने का काम हम तीन गुना स्तर पर करेंगे। दुनिया के सबसे आधुनिक प्लांट हमारे भारत में हों, इस पर भी हम काम कर रहे हैं। 75 हजार डेयरी समितियां बनाई जाएंगीः शाह अमित शाह ने कहा कि आने वाले समय में 75 हजार डेयरी समितियां बनाई जाएंगी। मैं आज देश को बताना चाहता हूं कि हम दूध प्रेक्योरमेंट 1 हजार लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जब प्रोक्योरमेंट बढ़ता है तो इसका फायदा सीधा पशुपालकों को मिलता है। अब तक देश में 31 हजार सहकारिता समितियां बनाई जा चुकी हैं। तीन समितियां राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जा चुकी हैं। ये सभी का पैसा किसानों के बैंक खाते में जाएगा। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय गोकुल धाम मिशन चलाया। डेयरी सेक्टर पिछले 11 साल में 70% तक बढ़ाः अमित शाह अमित शाह ने कहा कि भारत का डेयरी सेक्टर पिछले 11 साल में 70% तक बढ़ा है। हमारे दूध देने वाले पशुओं की संख्या 86 मिलियन थी, जो दस सालों में बढ़कर 112 मिलियन हो गई। देसी नस्ल की गाय का दूध का उत्पादन 29 मिलियन टन से बढ़कर 50 मिलियन टन तक बढ़ चुका है। 11 साल में डेयरी सेक्टर ने ढेर सारे बदलाव हुए हैं। जिसके कारण हमारा किसान समृद्ध हुआ है। हमारा हरियाणा प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता में अच्छा रहता है। भारत आज विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन चुका है। प्लांट से उत्तर भारत में सप्लाई होगीः गृह मंत्री केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूरे एनसीआर और उत्तर भारत में यहां से सप्लाई की जाएगी। आज डेयरी के प्लांट कई राज्यों में लग चुके हैं। इससे किसानों और पशु पालकों की आय में बहुत बढ़ी वृद्धि होगी। मैं हरियाणा के पशुपालकों के साथ सरकार को कहना चाहता हूं कि भ्रूण स्थानांतरण और लिंग निर्धारण की तकनीक हर पशुपालक को उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही प्रदेश में जैविक खेती को भी बढ़ावा देने पर सरकार को काम करना चाहिए। हरियाणा में सबसे ज्यादा दूध और छाछ पी जाती है अमित शाह ने कहा कि साबर डेयरी वालों ने यहां प्लांट क्यों डाला है, मैं बताता हूं कि दूध और छाछ सबसे ज्यादा कहीं पी जाती है तो वह हरियाणा है। साबर डेयरी ने बहुत छोटे स्तर से काम शुरू किया जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुका है। आज सहकारिता डेयरी के माध्यम से 35 लाख बहनें 85 हजार करोड़ का गुजरात में व्यापार करती हैं। यही हाल अब हरियाणा में भी होने वाला है। सहकारिता क्षेत्र में खूब विकास किया उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री का सहकारिता क्षेत्र की ओर से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने सहकारिता मंत्रालय बनाकर सालों पुरानी मांग को पूरा किया है। इन चार सालों में सहकारिता मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को साथ लेकर सहकारिता क्षेत्र में खूब विकास किया है। 2030 से पहले पूरे देश में सहकारिता समिति का गठन होगा। सेना में सबसे ज्यादा हरियाणा के युवा अमित शाह ने कहा कि सबसे पहले हरि की इस भूमि हरियाणा को मैं प्रणाम करता हूं। यहीं पर श्रीकृष्ण ने गीता को पहली बार गाया और विश्व को एक ऐसा ज्ञान दिया कि जिसके आधार पर पलायन भाव के बगैर व्यक्ति ईश्वर से जुड़ सकता है।हरियाणा की महान भूमि को प्रणाम करता हूं। मैं जब भी हरियाणा आता हूं तो हरियाणा की मातृ शक्ति को विशेष प्रणाम करता हूं। ये छोटा सा हरियाणा है, लेकिन सबसे ज्यादा सेना में हरियाणा के युवा हैं। आज हरियाणा के कई लाल देश की सुरक्षा में दिन रात लगे हुए हैं। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल होते हैं तो मेरे हरियाणा के खिलाड़ी मेडल लेकर आते हैं। इसके अलावा यहां के किसानों से देश का अनाज भंडार भरता है। "इस प्लांट से दूध की मांग पूरी की जाएगी": नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रोहतक में स्थापित इस आधुनिक डेयरी प्लांट के माध्यम से दिल्ली, एनसीआर और समूचे उत्तर भारत में दूध की बढ़ती मांग को पूरा किया जाएगा।