samacharsecretary.com

गोवर्धन पूजा: छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया सरकारी अवकाश

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों और आम जनता के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. शासन ने आगामी गोवर्धन पूजा पर्व (21 अक्टूबर 2025, मंगलवार) के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. यह अवकाश पूरे राज्य में सरकारी दफ्तरों और बैंकों पर लागू रहेगा. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. इसके पहले 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी. निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित हुआ अवकाश जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश “निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881” की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश के रूप में रहेगा. इसका अर्थ है कि इस दिन राज्य शासन के सभी शासकीय कार्यालयों, बैंकों और अन्य सरकारी संस्थानों में कार्य नहीं होगा.

मानसून हुआ विदा, अंबिकापुर में मौसम ने दिखाई ठंड की पहली झलक

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगभग थम गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है. सूरज ढलने के बाद हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम आज शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ. कहां कितनी हुई बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी मुताबिक, कोंटा और बड़े बचेली में 6 सेमी, कुआकोंडा में 4 सेमी, कटेकल्याण में 3 सेमी, दरभा में 2 सेमी तथा तोंगपाल में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

18 व 19 अक्टूबर को होगा ड्रोन व लेजर शो

जय श्रीराम, धनुषधारी श्री राम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी मनमोहक आकृतियां होंगी शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रतिवर्ष नई ऊंचाई छू रहा दीपोत्सव लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव-2025 में आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर जलने वाले 26 लाख दीपों की आभा जहां भक्ति-उल्लास का प्रतीक बनेगी, वहीं कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो और 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो श्रद्धालुओं को अनूठा अनुभव देंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ड्रोन शो और लेजर शो की प्रस्तुतियों को दो दिन (18 व 19 अक्टूबर) कराने का निर्णय लिया है।   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि स्वदेश निर्मित 1,100 ड्रोन आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियां प्रस्तुत करेंगे। आकाश में अद्भुत कलाकृतियां उभरकर दिव्य दृश्य प्रस्तुत करेंगी। वहीं, 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो दर्शकों के सामने वास्तविक प्रतीत होने वाली छवियों के माध्यम से अनुभव को यादगार बनाएंगी। 18 को भी आयोजित होगा एक अतिरिक्त ड्रोन शो उन्होंने बताया कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग सदैव आस्था, संस्कृति और नवाचार के समन्वय को प्राथमिकता देता आया है। पिछले वर्ष आयोजित दीपोत्सव में पहली बार 500 ड्रोन के माध्यम से भव्य शो किया गया था।  दीपोत्सव-2025 को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से 1,100 ड्रोन के जरिए अद्भुत ड्रोन शो प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है। पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव से पहले 18 अक्टूबर को भी एक अतिरिक्त ड्रोन शो आयोजित करने का निर्णय लिया है।  शो में 'त्रेता युग से नव अयोध्या' की प्रतीकात्मक झांकी भी दिखेगी संगीत और रोशनी से सजे लेज़र शो में प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से चित्रित किया जाएगा। 1,100 स्वदेशी ड्रोन रामायण के विभिन्न प्रसंगों को आकाश में प्रस्तुत करेगा, जिनमें जय श्रीराम, धनुषधारी श्री राम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी कई मनमोहक आकृतियां शामिल होंगी। शो का समापन ‘त्रेता युग से नव अयोध्या’ की प्रतीकात्मक झांकी के साथ होगा, जो शहर के आध्यात्मिक अतीत और आधुनिक वर्तमान को जोड़ता है।

नयी रेलवे भर्तियों में देरी, रिटायर कर्मचारी अब इन 5 पदों पर ध्यान दें

जबलपुर  रेलवे से रिटायर हुए कर्मचारियों को दूसरी पारी का मौका मिलेगा। नई भर्तियों में हो रही देरी के कारण अब पुराने कर्मचारियों को री-इंगेजमेंट के तहत फिर से सेवा का अवसर मिलेगा। इसके लिए अधिकतम 65 साल की आयु सीमा निर्धारित की गई है। ऑपरेटिंग और कमर्शियल विभाग से इस प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए इन विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। 31 अक्टूबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को लिखित में अपना आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ शपथ पत्र भी देना होगा कि सेवा अवधि के दौरान उनका रिकॉर्ड संतोषजनक रहा है। अगले चरण में एकाउंट व इंजीनियरिंग री-एंगेजमेंट के अगले चरण में एकांउट विभाग, इंजीनियरिंग जैसे विभागों को भी शामिल करने की तैयारी है। तर्क दिया जा रहा है कि इससे रिटायर्ड कर्मचारियों के अनुभव का फायदा रेलवे को मिलेगा। नए कर्मचारियों की भर्ती पर आने वाला खर्च और समय दोनों की बचत होगी।   बूढ़े कंधों को लेकर उठ रहे सवाल प्वाइंटसमेन जैसे पद रेलवे की सेफ्टी कैटेगरी में आते हैं, जहां त्वरित निर्णय और शारीरिक फुर्ती की जरूरत होती है। ऐसे में 60 से 65 वर्ष की उम्र के रिटायर कर्मचारियों को इन पदों पर दोबारा तैनात करने से सुरक्षा पर असर पडऩे की आशंका जताई जा रही है। रेलवे के कई अधिकारी भी मानते हैं कि 60 वर्ष के कर्मचारी पर इस तरह की जिम्मेदारी डालना जोखिमभरा हो सकता है। वहीं दूसरी और नए युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर कम होंगे। इन पदों पर की जा रही भर्ती कामर्शियल सुप्रीटेंडेंट, डिप्टी स्टेशन मास्टर (डीएसएम), चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर कार्मशियल कम टिकट क्लर्क एवं प्वाइंटसमेन। विभाग ने ऐसे कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं जो रिटायरमेंट के बाद फिर से काम करना चाहते हैं। ऐसे कर्मचारियों को अक्टूबर तक आवेदन भरकर देना होगा जिसके बाद विभाग निर्णय लेगा।- डॉ. मधुर वर्मा, सीनियर डीसीएम रेलवे

खुशखबरी: धनतेरस से पहले किसानों के खाते में आएंगे फसल मुआवजे के पैसे

राजगढ़  मध्य प्रदेश के किसानों के लिए धनतेरस का त्योहार इस बार खास खुशियां लाने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई वाली राज्य सरकार धनतेरस यानी 29 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। राजगढ़ जिले के ब्यावर में होने वाले इस मेगा इवेंट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद उपस्थित होंगे और मंच से सिंगल क्लिक पर संबंधित किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इसका लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को होगा। मध्य प्रदेश सरकार ने धनतेरस के मौके पर किसानों को राहत राशि बांटने का फैसला लिया है। सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक पर फसल मुआवजे की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। ये इवेंट राजगढ़ जिले के ब्यावर में आयोजित होने जा रहा है, जो पूरे प्रदेश के लिए खास होगा। कार्यक्रम ब्यावर के दशहरा मैदान में होगा, जहां से किसानों को फसल मुआवजे की राशि वितरित की जाएगी। त्योहारी सीजन में होंगी खुशियां डबल यह राशि उन किसानों को ट्रांसफर की जाएगी, जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं या दूसरी वजहों से खराब हुईं हैं। इस पहल से किसानों को अपनी फसल के नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी। ये पहल किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इससे उनकी त्योहारी खुशियां डबल हो जाएंगी। किसानों को लंबे समय से प्रतीक्षित ये राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली जाएगी।   आपको बता दें कि, इस साल के मानसूनी सीजन में प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का प्रभाव रहा है। 16 जून, 2025 को मॉनसून आने के बाद प्रदेश में औसत से 120 फीसदी अदिक बारिश हुई, जिससे किसानों को खासा नुकसान का सामना करना पड़ा है।

प्रदूषण का ‘बम’ फूटा दिल्ली में! दिवाली से पहले ही लागू हुआ GRAP-1 अलर्ट

नई दिल्ली  दिवाली आने से पहले ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब श्रेणी में पहुंच गई है.  सुबह 6 बजे आनंद विहार की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सबसे ज्यादा दर्ज किया है. वहीं, सबसे कम AQI श्री ऑरोबिंदो मार्ग का रिकॉर्ड किया गया है. आज दिन भर मौसम साफ बना रहेगा. बढ़ते AQI के कारण दिल्ली में GRAP-1 नियम लागू कर दिया गया है. जिसके चलते कई कामों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक स्तर की तरफ बढ़ रहा है. हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-1 को लागू कर दिया है. मंगलवार को दिल्ली का ओवरऑल AQI 211 दर्ज किए जाने के बाद इसे लागू किया गया है. वहीं, बुधवार सुबह 6 बजे ओवरऑल AQI 204 रिकॉर्ड किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है. खराब श्रेणी में पहुंचा AQI दिल्ली के 18 इलाकों में AQI खराब श्रेणी में पहुंच गया है. अलीपुर में 211, शादीपुर में 235, सिरी फोर्ट में 223, आरके पुरम में 209, मथुरा रोड़ में 298, आईजीआई एयरपोर्ट में 238, द्वारका सेक्टर 8 में 273, पपड़गंज में 230, अशोक विहार में 215, जहांगीरपुरी में 257, रोहिणी में 223, विवेक विहार में 226, नरेला में 209, ओखला फेस-2 में 225, बवाना में 251, मुंडका में 220, चांदनी चौक में 256 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 201 AQI दर्ज किया गया है. इन इलाकों स्थिति खराब श्रेणी दर्ज की गई है. आनंद विहार की स्थिति हुई गंभीर वहीं, दिल्ली के 2 इलाकों में AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है. आनंद विहार का AQI सबसे ज्यादा 351, जबकि वजीरपुर का AQI 303 दर्ज किया गया है. प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर मास्क का इस्तेमाल शुरू कर दिया. आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता की स्थिति और भी भयावह हो सकती है. GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में कई चीजों पर प्रतिबंध लग गया है. GRAP-1 लागू होने से इन नियमों को मानना होगा.     कंस्ट्रक्शन साइट पर धूल उड़ने से रोकने के उपाय होने चाहिए. यानी स्मोक गन होना चाहिए.     500 SQM से ऊपर भी नई कंस्ट्रक्शन साइट को अनुमति नहीं दी जाएगी.     सड़को की मशीन से सफाई की जाएगी.     खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगेगा.     गाड़ियों में PUC मेंडेटरी को सख्ती से लागू किया जायेगा.     सड़क पर जाम ना लगे इसके लिए अधिक से अधिक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी.     स्मोक गन का ज्यादा के ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा. कैसा रहेगा वेदर? दिल्ली का मौसम आज दिनभर साफ बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, हवा में 85 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहने की संभावना है. आने वाले 3 से 4 दिनों तक लगभग यहीं स्थिति बनी रहेगी.  

घर जाने की टेंशन खत्म! दिवाली स्पेशल ट्रेनों में मिलेगी तुरंत सीट

आगरा ताजनगरी आगरा से कई लोग दिवाली और छठ को लेकर अपने-अपने गांव-शहर की ओर कूच करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। यात्रियों को वेटिंग की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आगरा रेल मंडल ने 10 और स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए बीते दिनों आगरा से करीब 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। अब जिले से कुल 48 स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रियों ने राहत की सांस ली है।  किया जा रहा ये काम आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जरूरत पड़ने पर रेलवे ट्रेनों की संख्या को बढ़ा सकता है। अधिकतर वेटिंग बिहार, कोलकाता, बनारस और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रही है। भीड़ और वेटिंग की लगातार निगरानी की जा रही है।  इन ट्रेनों में ज्यादा मारामारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने आगे बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अत्यधिक भीड़ और वेटिंग कोटा-पटना एक्सप्रेस, मरुधार एक्सप्रेस और अन्य इस रूट की ट्रेनों में थोड़ी ज्यादा चल रही है। इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया गया है। 

MP में 10वीं-12वीं परीक्षा होगी सुपरवाइज्ड, CCTV से होगी पूरी निगरानी

भोपाल मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा सात फरवरी से शुरू होना है। नकल रोकने की कोशिशों में इस बार माशिमं नई शुरुआत करने जा रहा है। पहली बार बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इसके लिए माशिमं चुने हुए 200 केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में कैमरे लगवाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक उन स्कूलों को प्राथमिकता से परीक्षा केंद्र बनाया जाता रहा है, जहां सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था हो। लेकिन प्रदेश में ऐसे स्कूलों की संख्या बेहद कम है। ऐसे में मंडल ने खुद सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की है। यह कैमरे किराए के होंगे, जिन्हें परीक्षा से पहले लगाया जाएगा और परीक्षा खत्म होने के बाद हटा लिया जाएगा।   इसके लिए निविदा प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि 200 स्कूलों में कैमरा लगवाने पर कितना खर्च आता है। संवदेनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। जिन स्कूलों में कैमरे चालू हालत में नहीं होंगे, वहां इन्हें चालू करवाया जाएगा। इस बार वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। माशिमं के भोपाल स्थित मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनेगा, जहां सभी केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज लाइव दिखेंगे। यानी कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी कैमरों के जरिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष को उसी समय देख पाएंगे। फिलहाल इस साल यह व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर होगी। प्रयोग सफल रहा, तो अगले वर्ष से सभी केंद्र सीसीटीवी निगरानी के दायरे में होंगे। बोर्ड परीक्षा में हर साल करीब चार हजार केंद्र बनाए जाते हैं। इस साल यहां 18 लाख परीक्षार्थी बैठने वाले हैं। परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया शुरू इस बीच परीक्षा केंद्र तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। मंडल ने सभी कलेक्टरों को केंद्र चिह्नित करने को निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि उन स्कूलों को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र बनाया जाए, जहां शौचालय, फर्नीचर, बिजली, पानी, कंप्यूटर, प्रिंटर जैसी सुविधा हो।

रीवा-सतना में एयरफोर्स सर्वे, जल्द बन सकता है नया रडार स्टेशन

सतना पिछले कुछ दिनों से सतना और मैहर के आसमान में उड़ते फाइटर प्लेन लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। तेज गर्जना और धुएं की लकीरों के साथ उड़ान भरते इन विमानों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की अटकलें और अफवाहें फैल रही थीं। लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि यह कोई रहस्यमयी गतिविधि नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना का रणनीतिक अभ्यास है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने वाले एयरफोर्स के फाइटर जेट्स इन दिनों विंध्य क्षेत्र में नियमित रिहर्सल और निगरानी अभ्यास कर रहे हैं। सतना, मैहर और रीवा के आसमान को वायुसेना ने अपने रणनीतिक प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त माना है।   विभिन्न मौसम परिस्थितियों में, दिन और रात दोनों समय, ये उड़ानें लगातार जारी हैं। इस गतिविधि को लेकर स्थानीय प्रशासन को पूर्व सूचना दी गई है। विशेष रूप से रीवा जिला प्रशासन को भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर सूचित किया था कि विंध्य क्षेत्र में कुछ समय के लिए एयर सर्विलांस और फ्लाइट रिहर्सल किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, वायुसेना इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, ऊंचाई और मौसमीय परिस्थितियों का बारीकी से अध्ययन कर रही है। माना जा रहा है कि यहां एक नया एयर सर्विलांस रडार स्टेशन या ट्रैकिंग यूनिट स्थापित करने की योजना पर विचार चल रहा है। इस दिशा में वायुसेना अधिकारियों ने रीवा और सतना के कुछ हिस्सों का सर्वे भी पूरा कर लिया है। विंध्य का आसमान इन दिनों देश की सुरक्षा तैयारियों का साक्षी बन गया है और संभव है कि आने वाले दिनों में यह क्षेत्र भारतीय वायुसेना की निगरानी क्षमताओं का एक नया केंद्र बन जाए। 

समग्र आईडी बंद हो गई? सिर्फ आधार से मिनटों में फिर से चालू करें!

इंदौर समग्र आईडी प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण पहचान प्रणाली है। इसके तहत प्रदेश के सभी परिवारों और सदस्यों का एकीकृत डेटा बेस बनाया गया है। सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अन्य सहायता के लिए यह जरूरी है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले जोनल कार्यालय और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्राम पंचायत में समग्र आईडी बनवा सकते हैं। ई-केवाइसी नहीं होने पर बंद हो चुकी या डिलीट हो चुकी समग्र आईडी को आधार वेरिफिकेशन से दोबारा एक्टिव कराया जा सकता है। समग्र में नाम, जन्म तारीख की जानकारी आधार से अपडेट होती है, इसलिए आधार से समग्र का ई-केवाइसी कराना जरूरी है।   यह बात अतुल दुबे, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक इंदौर ने मंगलवार को हेलो नईदुनिया कार्यक्रम में पाठकों के सवालों के जवाब देते हुए कही। दुबे ने बताया कि पता बदलने पर पुराने वार्ड या ग्राम से अपने समग्र की रिक्वेस्ट नए स्थान के वार्ड या ग्राम में देनी होती है और संबंधित स्थान पर उनकी आईडी को एक्टिव कर दिया जाता है। स्थान बदलने पर नया समग्र नहीं बनता है, पुराने समग्र को स्थानांतरित कराना पड़ता है। समग्र बनवाने के दौरान जाति का प्रमाण नहीं देने पर सामान्य जाति दर्ज की जाती है। बाद में आवेदक अपना जाति प्रमाण पत्र देकर जाति दर्ज करवा सकते हैं। जाति व्यक्तिगत दर्ज होती है और इसके लिए हर सदस्य का जाति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। परिवार के मुखिया के जाति प्रमाण के आधार पर पूरे परिवार की जाति दर्ज नहीं होती है।