samacharsecretary.com

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट ने रचा इतिहास, लगातार 350 दिन तक किया उत्पादन

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से 210 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट लगातार 350 दिन तक संचालित होने में सफल हुई। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के इतिहास में यह प्रथम विद्युत उत्पादन यूनिट है जिसने लगातार 350 दिन तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड स्थापित किया। इस बात की पूरी संभावना है कि अगले 15 दिन में यह यूनिट लगातार 365 दिन का सतत् व निर्बाध विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाएगी। अमरकंटक ताप विद्युत 210 मेगावाट क्षमता की यह यूनिट 1 अक्टूबर 2024 से लगातार विद्युत उत्पादन कर रही है। इससे पूर्व इस यूनिट ने इस यूनिट ने 27 अगस्त 2023 से 22 जून 2024 तक 300 दिन सतत् विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया था।इस यूनिट के सतत् बिजली उत्पादन करने से प्रदेश की बिजली की आपूर्ति को विश्वसनीय बनाने के पावर जनरेटिंग कंपनी के उद्देश्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभिन्न मापदंडों में भी मिली उपलब्धि-210 मेगावाट की यूनिट ने जिस समय 350 दिन सतत् विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान अर्जित किया तब इसने विभिन्न मापदंडों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यूनिट ने 98.71 फीसदी प्लांट उपलब्धता फेक्टर (पीएएफ), 95.97 फीसदी प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) व 9.18 प्रतिशत ऑक्जलरी कंजम्पशन की उपलब्धि हासिल की। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने अमरकंटक ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 5 के अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई देते हुए उनकी सराहना करते हुए कहा कि समर्पण, कड़ी मेहनत व प्रतिबद्धता से लक्ष्य अर्जित करने का यह सर्वश्रेष्ठ व अनुकरणीय उदाहरण है।  

30 सितंबर तक छूट प्राप्‍त करने का अवसर, ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन करें आवेदन

उपभोक्‍ताओं को धारा 126 के प्रकरणों में दी 02 करोड़ 68 लाख से अधिक की छूट 30 सितंबर तक छूट प्राप्‍त करने का अवसर, ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन करें आवेदन भोपाल म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के उपभोक्‍ताओं के लिए धारा 126 में लंबित प्रकरणों में लोक अदालत की तर्ज पर छूट प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में अब तक  कंपनी कार्यक्षेत्र के उपभोक्‍ताओं को लंबित प्रकरणों में 02 करोड़ 68 लाख 66 हजार की छूट प्रदान करते हुए 5995 प्रकरणों का निपटान किया गया है। कंपनी ने बताया कि भोपाल क्षेत्र में कुल 4596 प्रकरणों में 01 करोड़ 67 लाख 46 हजार की छूट प्रदान करते हुए 02 करोड़ 58 लाख, 99 हजार रूपए कंपनी के खाते में जमा कराए गए हैं। इसी तरह ग्‍वालियर क्षेत्र में कुल 1399  प्रकरणों में 01 करोड़ 01 लाख 20 हजार की छूट प्रदान करते हुए 01 करोड़ 67 लाख 45 हजार रूपए कंपनी के खाते में जमा कराए गए हैं। उपभोक्‍ता धारा 126 के प्रकरणों में छूट का लाभ लेना चाहते हैं उन्‍हें ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। आवेदन 30 सितंबर तक लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए उपभोक्‍ता कंपनी पोर्टल पर जाकर प्रदर्शित क्विक लिंक टैब में “Rebate As lokadalat in section 126” पर क्लिक कर आवेदन प्रस्‍तुत करना होगा। कंपनी के portal.mpcz.in पोर्टल पर कंज्‍यूमर आईडी की प्रविष्टि करते ही उपभोक्‍ता को धारा-126 में दर्ज लंबित प्रकरण प्रदर्शित होगा। उपभोक्‍ता को लोक अदालत की तर्ज पर धारा-126 में छूट प्राप्‍त किए जाने के लिये “उपभोक्‍ता के परिसर या अन्‍य परिसर पर संयोजन के विरूद्ध विद्युत देयक की बकाया राशि नहीं है तथा विचाराधीन प्रकरण पर धारा 127 के अंतर्गत गठित अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष या किसी अन्‍य न्‍यायालय के समक्ष कोई अपील लंबित नहीं है न ही निर्णित है“ सत्‍यापित कर सबमिट करना होगा। इसके बाद उपभोक्‍ता ऑनलाइन भुगतान का विकल्‍प चयन कर भुगतान कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिये उपभोक्‍ताओं के लिए नजदीकी विद्युत वितरण केन्‍द्र/जोन पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्‍ध है। कंपनी ने कहा है कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 के लंबित प्रकरणों में लोक अदालत की तर्ज पर छूट प्रदान कर प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माह के दौरान ही किया जाएगा। लोक अदालत की प्रक्रिया के अनुरूप निर्धारित मापदंडों के अधीन 10 लाख रूपए तक की सिविल दायित्व की राशि के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवाट तक गैर घरेलू व 10 अश्वशक्ति तक के औद्योगिक श्रेणी के लंबित प्रकरणों का आवेदन संबंधित उप महाप्रबंधक को दिया जाकर, आकलित राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किए जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने पश्चात प्रत्येक 6 माही चक्रवर्ती दर अनुसार 16 प्रतिशत की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर, 100 फीसदी की छूट दी जाएगी। बशर्ते किसी प्रकरण में धारा 127 के अंतर्गत गठित अपील प्राधिकरण के समक्ष अथवा उच्‍च न्‍यायालय में कोई अपील लंबित न हो। कंपनी ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 के अंतर्गत यदि एक संयोजन पर एक से अधिक प्रकरण दर्ज हैं तो एक साथ सभी प्रकरणों का भुगतान एक मुश्‍त किया जाना अनिवार्य है। यदि किसी एक संयोजन पर एक से अधिक विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 में प्रकरण दर्ज है तो उपभोक्‍ता को वितरण केन्‍द्र/ जोन पर संपर्क कर आवेदन करना होगा।    

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा में 2100 रुपये का भुगतान, तारीख तय

रोहतक   हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे और 25 सितंबर को मुख्यमंत्री इसका एप लॉन्च करेंगे।  कैबिनेट मंत्री आगे कहा कि 1 फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वो एक ही फोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना पर 4 हजार 62 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा। वहीं, लगभग 18 से 20 लाख महिलाएं सीधा लाभ ले सकेंगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अन्य योजनाओं के माध्यम से भी महिलाओं को बिजनेस शुरू करने और स्वरोजगार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। 25 सितंबर से शुरू हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन हरियाणा सरकार 25 सितंबर को बड़े कार्यक्रम के साथ लाडो लक्ष्मी योजना को लॉन्च करने जा रही है। महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन के लिए ट्रायल्स भी शुरू हो गए हैं। ट्रायल के तौर पर हर जिले से 100-100 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। करीब 1200 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो भी चुका है। 25 सितंबर को सीएम सैनी लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन के लिए ऑफिशियल पोर्टल को लॉन्च कर देंगे। इसके बाद महिलाएं इस पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगी। खाते में पैसा कब आएगा 25 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। पहले चरण में सिर्फ उन्हीं महिलाओं के फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे, जिनके परिवार की आय 1 लाख रुपये से कम है। यह जरूरी है कि परिवार पहचान पत्र में परिवार की आय 1 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। माना जा रहा है कि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर पात्र महिलाओं के खाते में पैसा आ जाएगा। मतलब 2100 रुपये दिवाली के बाद ही आएंगे। ये कागज होंगे जरूरी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (PPP), हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की जरूरत होगी। यही नहीं योजना का लाभ सही महिलाओं तक पहुंचे। इसलिए चेहरे से बायोमैट्रिक पहचान भी जरूरी होगी। बैंक पासबुक की कॉपी में ध्यान रहे कि उसमें IFSC Code जरूर होना चाहिए। इसके अलावा बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना और ईकेवाईसी होना भी जरूरी है। इस योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम 3 महिलाओं को लाभ मिल सकता है। इनमें सास-बहू और बेटी शामिल है। आवेदन के लिए महिला की उम्र 23 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इस योजना के लिए शादीशुदा और कुंवारी दोनों महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। हालांकि कुंवारी महिलाओं को हरियाणा में 15 साल से ज्यादा समय से नागरिक होने का प्रमाण देना होगा। जबकि विवाहित महिलाओं का पति 15 साल से ज्यादा समय से हरियाणा का नागरिक होना चाहिए। नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे भी आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगी। एक मोबाइल फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। इसके लिए अब उन्हें किसी सीएसआर सेंटर तक बार-बार जाने की जरूरत नहीं होगी। कृष्ण बेदी ने बताया कि इस योजना पर सरकार का सालाना खर्च लगभग 4,062 करोड़ रुपये आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो महिलाएं पिछले 15 वर्षों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इससे हजारों परिवारों की महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक मदद मिलेगी। मंत्री ने बताया- सरकार क्यों लागू कर रही ये योजना मंत्री ने कहा कि महिलाओं को लंबे समय तक परिवार के पुरुष सदस्यों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ता था। सरकार चाहती है कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनें। यही वजह है कि लाडो लक्ष्मी योजना को लागू किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए अन्य योजनाएं भी चला रही है, जिनसे वे अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। बेदी ने उम्मीद जताई कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी स्थिति को भी मजबूत करेगी। योजना की पात्रता और शर्तें उम्र सीमा लाभार्थी महिलाओं की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आय सीमा परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। स्थाई निवासी महिला स्वयं हरियाणा की स्थायी निवासी हो या फिर विवाहित महिला के पति को हरियाणा में कम से कम 15 साल रहना जरूरी है।

एनकाउंटर पर बवाल: गोरखपुर छात्र हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने किया ढेर, अखिलेश यादव भड़के

गोरखपुर  गोरखपुर में 19 साल के छात्र की हत्या करने वाले एक गौतस्कर का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, उसके पैर में पुलिस की गोली लगी थी. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है. गोरखपुर के एसएसपी राज करण नय्यर ने बताया कि गोरखपुर की घटना का एक आरोपी रहीम गोरखपुर की पिपराइच पुलिस और कुशीनगर के संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए. एक अन्य आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़कर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया. दो अन्य आरोपी छोटू और राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया. घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. जांच जारी है. घटना को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि क्या एनकाउंटर से उस बेटे को वापस लाया जा सकेगा जिसने अपनी जान गंवा दी? क्या माता-पिता को उनका बेटा वापस मिलेगा, जिसे पशु तस्करों ने मार डाला था?

IPS संवर्ग में शामिल होंगे राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी, इस साल 5 को दी जाएगी पदोन्नति

 भोपाल  राज्य पुलिस सेवा के पांच अधिकारी इस वर्ष आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत हो जाएंगे। अगले वर्ष एक जनवरी 2025 की स्थिति में सात को पदोन्नति मिलनी है। यह सभी 1998 बैच के होंगे। यानी, अभी 27 वर्ष की सेवा के बाद भी वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ही हैं। बड़े-बड़े बैच, हर पांच वर्ष में काडर रिव्यू नहीं होने सहित कई कारणों से मप्र के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति में अन्य राज्यों से काफी पीछे हैं। वर्ष 2025 में सात पदों के लिए डीपीसी की तैयारी शासन अक्टूबर-नवंबर से प्रारंभ कर सकता है। इनकी डीपीसी लगभग एक वर्ष पीछे चल रही है। बता दें कि कर्नाटक में 2012, तेलंगाना, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 2010 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पदोन्नत होकर आइपीएस बन चुके हैं, पर प्रदेश में अभी वर्ष 1998 का ही पूरा बैच पदोन्नत नहीं हो पाया है। उधर, प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 के अधिकारी आईएएस में पदोन्नत हो चुके हैं। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी लंबे समय से शासन से मांग कर रहे हैं कि छोटे जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी उन्हें दी जाए, पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, जबकि यह व्यवस्था मध्य प्रदेश में पहले लागू रही है। शशिकांत शुक्ला, रमन सिंह सहित कई अधिकारी दो जिलों में एसपी रहने के बाद आइपीएस बने। अब कई वर्षों से इसे बंद कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार की बधाई, कहा- रहें स्वस्थ और दीर्घजीवी

पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी बुधवार (17 सितंबर) को जन्मदिन है। देश भर से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पीएम मोदी को एक्स पर ट्वीट कर बधाई दी है। स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।" डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने दी बधाई बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि, मोदी जी का बिहार के प्रति है विशेष लगाव, आज हर बिहारवासी जन्मदिन पर उन्हें दे रहा है कोटि-कोटि बधाई। अनंत शक्ति, कर्मयोगी, दृढनिश्चय का प्रतिमान, सेवक सैन्य, त्याग, शौर्य से दिलाता सम्मान, सूर्य की तेज सा शत्रुओं को सबक सिखाता, चांद की शीतलता से आमजन को सींचता। आधुनिक भारत के विश्वकर्मा, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अशेष शुभकामनाएँ! वहीं जीतन राम मांझी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा,"विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं गांव, गरीब, महिला, मज़दूर, किसान व नौजवानों के हितैषी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, 'आत्मनिर्भर भारत' और ‘विकसित भारत’ की नींव रख कर भारत को सर्वोच्च शक्ति बनाने का आपका संकल्प अत्यंत ही प्रेरणादायक है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रखे यही मेरी प्रार्थना है।" इधर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बधाई देते हुए लिखा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको पूरे विश्व में भारत का मान, सम्मान एवं गौरव बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति प्रदान करें। ताकि आप 2047 के विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।" बता दें कि पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर शहर में हुआ था। एक सामान्य परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी आज विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने में जुटे है। उनके पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे और उनकी मां हीराबेन मोदी, एक घरेलू महिला थीं। नरेंद्र मोदी छह भाई-बहनों में से एक हैं। उनकी प्रारंभिक जीवन यात्रा संघर्षों से भरी रही, लेकिन दृढ़ निश्चय और परिश्रम के बल पर उन्होंने खुद को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचाया।

MP Transco पेंशनर्स के लिए कैशलेस स्वास्थ्य योजना हुई ऑनलाइन, गूगल फॉर्म से कर सकेंगे आवेदन

भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने अपने पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को बिजली कंपनियों की कैशलेस स्वास्थ्य योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। एम.पी ट्रांसको के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स विश्व के किसी भी कोने से गूगल फॉर्म लिंक के द्वारा भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं । एम.पी. ट्रांसको ने परिवार के सदस्यों के लिए एक हेल्पडेस्क की व्यवस्था भी की है, जहां से आवश्यक जानकारी परिवार के सदस्य प्राप्त कर सकते है। एम.पी. ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री मुकुल महरोत्रा ने बताया कि कंपनी के 4520 पेंशनर्स के लिए आवश्यक फॉर्म वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिये गये है और इसके अलावा एक समर्पित ईमेल भी क्रिएट किया गया है जिसमें फॉर्म भेजे जा सकते है। श्री महरोत्रा ने आगे बताया कि कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, पेंशनर्स गूगल फॉर्म लिंक, वेबसाइट या ईमेल के द्वारा सॉफ्ट कॉपी में भी 30 सितंबर 25 तक आवेदन कर पुष्टि के लिये बाद में हार्ड कॉपी किसी भी माध्यम से जमा करवा सकते है। एम.पी. ट्रांसको ने ऐसी व्यवस्था की है कि हार्ड कॉपी के लिए किसी को मुख्यालय जबलपुर आने की बाध्यता नहीं रहेगी। एम.पी. ट्रांसको के प्रदेश भर के सभी संभागीय या वृत कार्यालय तथा इंदौर, भोपाल या जबलपुर स्थित क्षेत्रीय लेखा कार्यालय या डिप्टी डायरेक्टर (पेंशन), मुख्य वित्तीय अधिकारी जबलपुर के कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा करवाई जा सकती है।  

जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर नर्सिंग कॉलेज घोटाले में याचिकाकर्ता को मिला सीबीआई जांच डाटा

जबलपुर  जांच में उपयुक्त पाए गए नर्सिंग कॉलेज का डेटा सीबीआई की तरफ से जबलपुर हाईकोर्ट में पेश किया गया। हाईकोर्ट जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस प्रदीप मित्तल के निर्देश पर सीबीआई ने जांच डेटा याचिकाकर्ता को प्रदान किया। याचिका पर अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज की मान्यता से संबंधित फर्जीवाड़े के खिलाफ लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए प्रदेश में संचालित नर्सिंग कॉलेजों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई ने उपयुक्त, अनुपयुक्त तथा आंशिक कमी वाले कॉलेजों की सूची हाईकोर्ट में पेश की थी। फैकल्टी की मार्कशीट न्यायालय में प्रस्तुत की थी याचिका की सुनवाई के दौरान आवेदन पेश करते हुए याचिकाकर्ता की तरफ से बताया गया था कि सीबीआई जांच में उपयुक्त पाए गए एक नर्सिंग कॉलेज में कार्यरत फैकल्टी फर्जी है। सीबीआई ने जांच रिपोर्ट के आधार पर फैकल्टी की मार्कशीट न्यायालय में प्रस्तुत की थी। याचिकाकर्ता तथा सीबीआई की तरफ से प्रस्तुत की गई मार्कशीट अलग-अलग थी। जांच डेटा युगलपीठ के समक्ष प्रस्तुत याचिकाकर्ता की ओर से युगलपीठ को बताया गया था कि उक्त कॉलेज की फैकल्टी की मार्कशीट मप्र नर्सिंग काउंसलिंग के पोर्टल से उन्होंने निकाली है। युगलपीठ ने सीबीआई को निर्देशित किया था कि नर्सिंग कॉलेज की जांच रिपोर्ट का डेटा याचिकाकर्ता को प्रदान किया जाए। सीबीआई ने आदेश का पालन करते हुए जांच डेटा युगलपीठ के समक्ष प्रस्तुत किया। युगलपीठ के आदेश पर याचिकाकर्ता को उक्त डेटा प्रदान किया गया। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता आलोक बागरेचा ने पैरवी की। 

इमानदारी बेच डाली! पूर्वी चंपारण में निगरानी टीम ने पकड़ा रिश्वतखोर डाटा ऑपरेटर

पूर्वी चंपारण बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले में चिरैया प्रखण्ड संसाधन केन्द्र (बीआरसी) के डाटा इन्ट्री ऑपरेटर प्रकाश श्रीवास्तव को दस हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के भेड़यिाही गांव निवासी और परिवादी मणिभूषण कुमार ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी थी कि डाटा इन्ट्री ऑपरेटर प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा कटौती की गई वेतन को इंट्री करने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुसंधानकर्त्ता मोहम्मद वसीम फिरोज के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कारर्वाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त प्रकाश श्रीवास्तव को दस हजार रूपये रिश्वत लेते चिरैया बी.आर.सी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

बेरोजगारी पर तेजस्वी का ऐलान: महागठबंधन की सरकार में कोई डिग्रीधारी बेरोजगार नहीं रहेगा

पटना बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनके गठबंधन की सरकार बनाने के बाद कोई भी डिग्रीधारी बेरोजगार नही रहेगा।        तेजस्वी यादव ने अपनी बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत पटना से की और फतुहा होते हुए उनका कारवां बख्तियारपुर पहुंचा। बख्तियारपुर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृहक्षेत्र है। इसी कस्बे में उनके पिता आयुर्वेद के डॉक्टर हुआ करते थे और नीतीश कुमार का बचपन वहीं गुजरा था। राजद नेता ने बख्तियारपुर की जनता को पुरजोर स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आज पढ़े लिखे नौजवान सड़को पर घूम रहे हैं या दूसरे राज्यो में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने 10 लाख नौकरियों का वादा किया था और जब उन्हें सत्ता में भागीदारी मिली तो करीब 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी। तेजस्वी यादव ने  कहा कि पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री होते हुए भी मैने इतने रोजगार का सृजन किया और जब मुख्यमंत्री के रूप में अवसर मिलेगा तो सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई युवा बेरोजगार नही रहे। राजद नेता ने भीड़ से कहा कि सत्ता बदलिए चुपचाप, बटन दबाइये लालटेन छाप। बख्तियारपुर सभा मे तेजस्वी यादव के साथ राज्यसभा के सांसद संजय यादव, पूर्व विधायक और राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, स्थानीय विधायक अनिरुद्ध यादव सहित राजद के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।