samacharsecretary.com

Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

नई दिल्ली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट फीचर 8 मई 2026 के बाद बंद कर दिया जाएगा. यानी इस तारीख के बाद इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (DM) में यह सुरक्षा फीचर उपलब्ध नहीं रहेगा। यह जानकारी खुद इंस्टाग्राम के आधिकारिक हेल्प पेज पर दी गई है, जहां साफ कहा गया है कि 8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सपोर्ट नहीं करेगा। अगर किसी यूजर की चैट इस फीचर के तहत है, तो उन्हें पहले से नोटिफिकेशन मिलेगा और वे अपने चैट डेटा को डाउनलोड भी कर सकेंगे। क्या होता है एंड टू एंड एन्क्रिप्शन एंड टू एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी तकनीक होती है जिसमें मैसेज भेजने वाले और पाने वाले के अलावा कोई भी तीसरा व्यक्ति उसे पढ़ नहीं सकता। यहां तक कि प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी भी उन मैसेज को नहीं देख सकती. इस तकनीक में मैसेज भेजते समय वह एक कोड में बदल जाता है और केवल रिसीवर के डिवाइस पर ही डिक्रिप्ट होता है। इसी वजह से इसे डिजिटल दुनिया में सबसे मजबूत प्राइवेसी सुरक्षा माना जाता है. Signal और WhatsApp जैसे कई मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इसी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं ताकि यूजर्स की बातचीत पूरी तरह निजी रह सके। इंस्टाग्राम में कब आया था यह फीचर? इंस्टाग्राम ने एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर को 2023 के आसपास अपने मैसेजिंग सिस्टम में जोड़ना शुरू किया था. शुरुआत में यह फीचर सभी के लिए डिफॉल्ट नहीं था बल्कि यूजर्स को इसे अलग से ऑन करना पड़ता था। इस फीचर को ऑन करने के बाद बातचीत एक अलग एन्क्रिप्टेड चैट में होती थी और उसमें अतिरिक्त सुरक्षा विकल्प भी मिलते थे.  लेकिन अब कंपनी ने इसे पूरी तरह हटाने का फैसला लिया है। मेटा ने क्यों लिया यह फैसला? इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta का कहना है कि इस फीचर का इस्तेमाल बहुत कम लोग कर रहे थे. इसलिए कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी यूजर्स को पहले से नोटिफिकेशन भी भेज रही है ताकि वे चाहें तो अपने एन्क्रिप्टेड चैट्स और मीडिया फाइल्स डाउनलोड कर सकें। क्या इंस्टाग्राम यूज़र्स के मैसेज डेटा से Meta AI होगा ट्रेन? आधिकारिक तौर पर भले ही मेटा ने इस फैसले को कम इस्तेमाल से जोड़ा है. लेकिन टेक इंडस्ट्री में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि एन्क्रिप्शन हटने से प्लेटफॉर्म के लिए मैसेजिंग डेटा को प्रोसेस करना आसान हो सकता है।  एंड टू एंड एन्क्रिप्शन होने पर प्लेटफॉर्म खुद यूजर्स के मैसेज नहीं पढ़ सकता, इसलिए उस डेटा का इस्तेमाल किसी भी तरह के विश्लेषण या AI सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए करना संभव नहीं होता। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एन्क्रिप्शन हटने के बाद तकनीकी रूप से प्लेटफॉर्म के पास मैसेज स्कैन करने और डेटा को प्रोसेस करने की क्षमता बढ़ जाती है। इससे कंपनियां मैसेजिंग सिस्टम को बेहतर बनाने, कंटेंट मॉडरेशन करने या AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए डेटा का इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि एन्क्रिप्शन हटने से प्लेटफॉर्म को मैसेज स्कैन करने और संदिग्ध या अवैध कंटेंट का पता लगाने में आसानी होती है। प्राइवेसी को लेकर पहले भी घिर चुकी है Meta प्राइवेसी को लेकर मेटा पहले भी विवादों में घिर चुकी है. हाल ही में कंपनी के RayBan Meta AI Glasses को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इन स्मार्ट ग्लासेस से रिकॉर्ड हुई वीडियो और फोटो का इस्तेमाल एआई सिस्टम को ट्रेन करने के लिए किया जा रहा था और इसके लिए ह्यूमन रिव्यूअर्स भी फुटेज देखते थे। एक जांच में सामने आया कि कुछ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स उन वीडियो को देखते थे जिनमें बेहद निजी पल भी शामिल थे।  रिपोर्ट्स के अनुसार इन फुटेज में लोगों के घर के अंदर के फुटेज, बाथरूम में रिकॉर्ड हुए पल या अन्य सेंसिटिव मोमेंट्स भी शामिल थीं। इन डेटा का इस्तेमाल एआई सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा था, जिससे प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल उठे। इतना ही नहीं, इन स्मार्ट ग्लासेस में मौजूद कैमरों को लेकर यह भी चिंता जताई गई कि लोग अनजाने में रिकॉर्ड हो सकते हैं, क्योंकि यह सामान्य चश्मे की तरह दिखते हैं और आसानी से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स ने इसे भविष्य के लिए एक बड़ा प्राइवेसी खतरा बताया है।  यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? 8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर भेजे जाने वाले मैसेज एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होंगे. यानी तकनीकी रूप से यह मैसेज प्लेटफॉर्म के सर्वर पर प्रोसेस होंगे. हालांकि कंपनियां आमतौर पर दावा करती हैं कि यूजर्स के डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखा जाता है। फिर भी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटने से प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ सकते हैं, क्योंकि यह फीचर मैसेजिंग को सबसे ज्यादा सुरक्षित बनाता है। क्या WhatsApp पर भी खत्म होगा एन्क्रिप्शन? इंस्टाग्राम के इस फैसले के बाद कई यूजर्स के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या मेटा अपने दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी ऐसा ही कदम उठाएगा. फिलहाल ऐसा नहीं है। मेटा के दूसरे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में एंड टू एंड एन्क्रिप्शन पहले की तरह जारी रहेगा और यह वहां डिफॉल्ट रूप से लागू है। 8 मई से पहले क्या करें यूजर्स? अगर आप इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट का इस्तेमाल करते हैं तो 8 मई 2026 से पहले अपने चैट का बैकअप डाउनलोड कर सकते हैं. इंस्टाग्राम इसके लिए यूजर्स को नोटिफिकेशन और डाउनलोड का विकल्प देगा। इंस्टाग्राम का यह फैसला सोशल मीडिया प्राइवेसी को लेकर नई बहस को जन्म दे रहा है. कई टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सुरक्षा और मॉडरेशन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे, जिसकी वजह से ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

 नई दिल्ली  WhatsApp ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के अंदर एक न्यू टैब दिखाया गया है, जिसका नाम Meta AI Tab है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से AI फीचर्स को एक्सेस कर पाएंगे। लेटेस्ट अपडेट की जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है. रिपोर्ट में बताया है कि न्यू टैब की मदद से यूजर्स आसानी से AIसे इंटरैक्ट कर सकेंगे. इसमें टेक्स्ट और वॉयस कमांड से बातचीत की जा सकेगी. साथ ही यहां एनीमेटेड इमेज आदि को तैयार किया जा सकेगा। इस एंड्रॉयड बीटा वर्जन में दिखा नया टैब  Wabetainfo ने पोस्ट करके बताया है कि WhatsApp बीटा के Android 2.26.6.5 वर्जन में न्यू टैब दिखाई दिया है. यह एक सेंटरलाइज AI पावर्ड टूल है। Wabetainfo ने पोस्ट किया एंड्रॉयड यूजर्स को टेस्टिंग के लिए मिला  WhatsApp ने अभी सीमित एंड्रॉयड यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग शुरू की है. कई यूजर्स इस फीचर्स को यूज कर रहे हैं. Wabetainfo ने इसको लेकर एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है, जहां बताया है कि न्यू AI टैब कैसा नजर आएगा। Meta AI के लिए एक नया टैब पोस्ट में एम्बेड इमेज की मदद से आप देख सकते हैं कि कुछ बीटा टेस्टर्स को बॉटम पर Meta AI के लिए एक नया टैब दिया है. मैसेजिंग ऐप में नया टैब जोड़ने के लिए मैसेजिंग ऐप में मुख्य इंटरफेस से कम्युनिटीस टैब को रिमूव कर दिया है। एक पुराने पोस्ट में पहले ही बताया जा चुका था कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में  कम्युनिटीज टैब की जगह AI पावर्ड चैट्स के लिए एक नया सेक्शन आ रहा है।  

Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

नई दिल्ली कुछ समय पहले भारतीय बाजार में एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च हुआ है। इसके कई कलर वेरिएंट आए हैं। फोन देखने में काफी डीसेंट लगता है। इसके बैक साइड में बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। मैं इसका 8GB RAM वाला वेरिएंट यूज कर रही हूं। फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम है। अगर आप मिड रेंज में एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह र‍िव्‍यू पढ़कर रेडमी नोट 15 प्रो के बारे में अपनी राय बना सकते हैं। Redmi Note 15 Pro 5G डि‍जाइन इस स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट आते हैं। मैं Silver Ash कलर इस्तेमाल कर रही हूं। फोन देखने में काफी डीसेंट है। इसे मॉडर्न, ड्यूरेबल और स्लीक डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें फ्लैट-एज्ड फ्रेम और बड़ा 6.83 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। फोन को मैट फिनिश और ग्‍लॉसी बैक पैनल डिजाइन के साथ लाया गया है। इससे फोन पर फिंगरप्रिंट नहीं आते। डिवाइस प्रीमियम लुक के साथ आती है। फोन में हाई-लेवल वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग है। हैंडसेट Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन के बैक साइड में बीचों-बीच बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश लगा है। कैसे है फोन का डिस्प्ले? फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजॉलूशन 2772 x 1280 और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। फोन 3200 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट द‍िया गया है। डिस्प्ले साइज के आधार पर कोई भी इसे आसानी से पकड़ सकता है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए फोन का डिस्प्ले साइज काफी अच्छा है। हाई ब्राइटनैस के चलते फोन की स्क्रीन धूप की रोशनी में भी साफ-साफ दिखाई देती है। इसका वजन 210 ग्राम है। फोन 7.96mm मोटा है। इसका मतलब है कि फोन ना बहुत हैवी और ना ही लाइटवेट है। इसका इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तेज काम करता है। टच करने से ही फोन अनलॉक हो जाता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो अच्छी साउंड क्वालिटी देते हैं। हालांकि बेस की थोड़ी कमी लग सकती है। परफॉर्मेंस में एवरेज है फोन Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज है। इस रेंज में आजकल कंपनियां यही प्रोसेसर दे रही हैं, जिसकी परफॉर्मेंस एवरेज से ऊपर है। हालांकि इसमें स्टोरेज UFS 2.2 है। अगर यह 3.1 होता तो अच्‍छा रहता। फोन को इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं आती है। ऐप पर स्विच करना, एक साथ कई ऐप्स ओपन करना, टच रिस्पांस काफी स्मूद और फोन अच्छे से काम करता है। फोन में कोई लैग नहीं है। अगर आप BGMI खेलने के बाद होम स्क्रीन पर वापस आते हैं तो आपको हल्का लैग म‍िल सकता है। फोन Android 15 पर रन करता है। यह एंड्रॉयड 16 होता तो सॉफ्टवेयर एक्‍सपीर‍ियंस और बेहतर रहता। फोन में ओवर हीटिंग जैसी कोई समस्या नहीं आती। हालांकि हाई सेटिंग्स में गेमिंग करने पर लैग म‍िलते हैं। कैमरों में हो सकता था सुधार Redmi Note 15 Pro 5G के बैक में OIS सपोर्ट के साथ 200MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा 30fps पर 4K, 30/60fps पर 1080p और 30fps पर 720p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। हार्डवेयर के मामले में कैमरा अच्छा है, लेकिन सॉफ्टवेयर को थोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता था। फोटोज के कलर बाइब्रेंट नहीं हैं। इस रेंज के अन्य फोन्स, बेहतर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। फोटोज की डिटेल भी क्लियर नहीं आई। कलर भी नैचुरल नहीं लगते। पोर्ट्रेट में 2X का ऑप्शन मिल रहा है। उसकी क्वालिटी डीसेंट है। लो लाइट में कैमरा उतना अच्छा परफॉर्म नहीं करता। फ्रंट कैमरा द‍िन की रोशनी में ज्यादा अच्छा काम करता है। कम लाइट में स्किन टोन अच्छी नहीं लगती। हैंडसेट में कई AI फीचर्स जैसे- Al Erase Pro, Al Remove Reflection, Al Image Expansion, Al Sky, Al Bokeh, Al Cutouts, Al Image Enhancement, Al Beautify, Al Film, Circle to Search मिल रहे हैं।

अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोगों को फोन कॉल के जरिए LPG सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो रही है। इसी का नतीजा है कि गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में आप चाहें, तो सरकारी ऐप UMANG या PhonePe और Google Pay जैसी पेमेंट ऐप्स के जरिए भी सिलेंडर बुक कराने की कोशिश कर सकते हैं। इससे पहले हम बता चुके हैं कि किस तरह आप WhatsApp, SMS और मिस कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करने का तरीका आजमा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात सरकारी ऐप UMANG और पेमेंट ऐप्स की करेंगे। बता दें कि अगर आपका सिलेंडर बुक हो जाता है और समय पर डिलीवर नहीं किया जाता, तो इन 4 तरीकों से आप फोन पर ही उसकी शिकायत भी कर सकते हैं। BHIM UPI ऐप पर LPG सिलेंडर कैसे बुक करें? आप सरकारी UPI ऐप BHIM UPI ऐप के जरिए भी सिलेंडर बुक करवा सकते हैं। इसके लिए:     BHIM ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर दिख रहे Bill Pay के ऑप्शन पर क्लिक करें।     नीचे की ओर स्क्रॉल करें और Utility Bills कैटेगरी में LPG Cylinder के आइकन को चुनें।     अपनी गैस कंपनी को चुनें।     इसके बाद अपनी कंज्यूमर आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।     Get Bill Details पर क्लिक करते ही आपको सिलेंडर की कीमत और उपभोक्ता का नाम दिखेंगे।     अब अपना UPI पिन डालें और पेमेंट पूरा करें।     बुकिंग सफल होते ही आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा। UMANG ऐप पर LPG सिलेंडर कैसे करें बुक? UMANG यानी कि Unified Mobile Application for New-age Governance एक सरकारी ऑल-इन-वन ऐप है। इसकी मदद से आप एक ही ऐप में कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि गैस सिलेंडर की बुकिंग कराना भी उनमें से ही एक है। UMANG ऐप के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए:     सबसे पहले ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करके उसमें लॉग इन कर लें। नए यूजर हैं, तो मोबाइल नंबर से साइन अप कर लें।     इसके बाद होम स्क्रीन पर सर्च बार में अपनी गैस कंपनी जैसे Indane, HP Gas या Bharat Gas सर्च करें और रिजल्ट पर क्लिक करें।     अब Refill Order या Order Cylinder के ऑप्शन को चुनें।     अपनी कस्टमर आईडी या मोबाइल नंबर डालकर कंफर्म करें और पेमेंट करके बुकिंग पूरी करें। PhonePe पर LPG सिलेंडर कैसे बुक करें? सिलेंडर बुक करने के लिए आप पेमेंट ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Phonepe भी उनमें से एक है। PhonePe के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए:     पहले Recharge & Pay Bills सेक्शन पर जाएं।     अब 'LPG Cylinder' आइकन पर क्लिक करें।     इसके बाद ऑपरेटर चुनें।     अब अपनी कस्टमर आईडी डालें। इसके बाद सिलेंडर की कीमत स्क्रीन पर दिखने लगेगी।     Proceed to Pay पर क्लिक करके UPI, डेबिट कार्ड या वॉलेट के जरिए पेमेंट पूरा करें।     बुकिंग होते ही आपको डिजिटल रसीद मिल जाएगी। Google Pay के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए:     सबसे पहले Bills सेक्शन में जाएं।     इसके बाद पेमेंट कैटेगरी में आपको LPG Cylinder का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें।     अपनी गैस कंपनी चुनें और Consumer ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर अपना अकाउंट लिंक करें।     अकाउंट लिंक होते ही कस्टमर का नाम और सिलेंडर की ताजा कीमत दिखाई देगी     Pay पर क्लिक करें और अपना UPI पिन डालकर पेमेंट पूरा करें।     बुकिंग सफल होते ही आपको Google Pay की ओर से कन्फर्मेशन मिलता है।

सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां

नई दिल्ली LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हे भी कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आउट ऑफ स्टॉक जा चुके हैं। ऐसे में कोई आपसे कहे कि खाना पकाने के लिए ना तो LPG गैस की जरूरत है और ना ही बिजली की तो क्या आप विश्वास करेंगे? दरअसल हम बात कर रहे हैं धूप वाले चूल्हे यानी कि सोलर कुकर की। दरअसल यह एक ऐसा गैजेट या कहें कि चूल्हा है जो गैस की किल्लत और बिजली के भारी बिल से आपको हमेशा के लिए आजादी दिला सकता है। इसका इस्तेमाल उन इलाकों में बखूबी किया जा सकता है, जहां गर्मी अच्छी पड़ती है। कैसे काम करता है धूप वाला चूल्हा? सोलर कुकर विज्ञान और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मिक्सचर है। इस चूल्हे में चमकदार शीशा या रिफ्लेक्टर लगा होता है, जो कि सूरज की रौशनी को एक बिंदू पर फोकस करता है। यह अच्छी तरह से गर्म हो, इसके लिए चूल्हे के अंदर का हिस्सा पूरी तरह काला होता है। इसके ऊपर लगा कांच का ढक्कन 'ग्रीन हाउस इफेक्ट' पैदा करता है, यानी यह धूप की गर्मी को अंदर ही कैद कर लेता है और बाहर नहीं जाने देता। धूप वाले चूल्हे का तापमान 150°C से भी ज्यादा हो सकता है, जो दाल, चावल और सब्जियां पकाने के लिए काफी है। इसमें खाना धीमी आंच पर पकता है, जिससे उसके पोषक तत्व भी बने रहते हैं। धूप वाले चूल्हे की कीमत और कहां से खरीदें? अगर आप धूप वाला चूल्हा खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन जानना चाहते हैं कि इसकी कीमत क्या होती है और इसे कहां से खरीदा जा सकता है, तो बता दें कि बाजार में इसके दो ऑप्शन मिलते हैं। पहला सोलर कुकर एक बॉक्स के प्रकार का होता है, जो छोटे परिवार के लिए बेस्ट है और इसकी कीमत 2,500 से 4,500 रुपये के बीच होती है। दूसरी तरह के सोलर कुकर को पैराबोलिक कुकर कहते हैं. जो काफी ज्यादा और तेजी से गर्म होता है और 5,000 से 8,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। आप इसे Amazon या Flipkart जैसी साइट्स से ऑनलाइन मंगा सकते हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार की अक्षय ऊर्जा योजनाओं के तहत सरकारी केंद्रों से सब्सिडी पर इसे काफी कम कीमत में भी खरीदा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जिला अक्षय ऊर्जा कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। सोलर चूल्हे की खूबियां सोलर चूल्हे की तकनीक न केवल बचत के लिहाज से बेहतरीन है, बल्कि यह आपकी सेहत और सुरक्षा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है।     इसे इस्तेमाल करने में ना गैस सिलेंडर पर खर्च करना पड़ता है और न ही बिजली के बिल की चिंता करनी पड़ती है। इसे एक बार खरीदने के लिए खर्चा करना पड़ सकता है लेकिन उसके बाद खाना बनाने का खर्चा हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।     ​सोलर कुकर में खाना धीरे-धीरे पकता है, इससे खाने के जरूरी विटामिन और मिनरल्स नष्ट नहीं होते।     सोलर चूल्हे में न आग लगने का डर है, न गैस लीक होने की टेंशन और न ही बिजली के झटके का खतरा। इसे बच्चे या बुजुर्ग भी बिना किसी जोखिम के इस्तेमाल कर सकते हैं।     धूप वाले चूल्हे की बनावट बहुत सरल होती है। इसमें किसी तरह का एडवांस पुर्जा नहीं लगा होता है। ऐसे में यह सालों-साल बिना किसी खराबी के चलता है। आपको ज्यादा से ज्यादा से बस इसके शीशे और अंदरूनी हिस्सों को साफ रखना होता है। जानें कैसे इस्तेमाल होता है धूप वाला चूल्हा सोलर चूल्हे को इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसे ऐसी जगह रखकर इस्तेमाल करना चाहिए, जहां कम से कम 3 से 4 घंटे की सीधी और तेज धूप आती हो जैसे कि आपकी छत या बालकनी। खाना पकाने के लिए हमेशा काले रंग के बर्तनों का इस्तेमाल करें, क्योंकि काला रंग गर्मी को सबसे तेजी से खींचता है। सोलर चूल्हा गैस वाले चूल्हे के मुकाबले थोड़ा धीमा होता है, इसलिए सुबह 10-11 बजे बर्तन धूप में रखने पर दोपहर तक खाना अपने आप तैयार हो जाता है।

Chrome में अब Gemini का फीचर, Google ब्राउजर करेगा यूजर की मदद खुद

नई दिल्ली इंटरनेट ब्राउज़िंग का तरीका धीरे-धीरे बदल रहा है. ब्राउजर में एजेंटिक फीचर्स मिल रहे हैं. Perplexity Comet हो या या OpenAI का ATLAS ब्राउजर, ये सभी एजेंटिक AI देते हैं. यानी ब्राउजर खुद ही आपका काम कर देता है।Google ने अपने ब्राउज़र Google Chrome में Google Gemini AI को भारत में रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यह फीचर कनाडा और न्यूज़ीलैंड के यूज़र्स को भी दिया जा रहा है. गूगल ने इस फीचर का ऐलान पहले ही कर दिया था और तब से यूजर्स को इसका इंतजार था। क्रोम में ऐसे यूज होगा गूगल जेमिनी अब तक Gemini का इस्तेमाल अलग ऐप या वेबसाइट के जरिए किया जाता था. लेकिन इस अपडेट के बाद यह सीधे Chrome के अंदर काम करेगा. यानी अगर आप कोई खबर पढ़ रहे हैं, किसी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देख रहे हैं या किसी टॉपिक पर सर्च कर रहे हैं, तो उसी पेज पर AI से सवाल पूछ सकते हैं. इसके लिए अलग से नया टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी। साइड पैनल में जुड़ा Gemini Chrome में यह फीचर एक साइड पैनल के रूप में दिखेगा. यूज़र इसे खोलकर Gemini से चैट कर सकते हैं. अगर कोई आर्टिकल बहुत लंबा है तो AI से उसका समरी पूछा जा सकता है। अगर किसी वेबसाइट पर दी गई जानकारी थोड़ी मुश्किल है तो Gemini उसे आसान भाषा में समझा सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर कोई टेक्नोलॉजी या फाइनेंस से जुड़ा आर्टिकल पढ़ रहा है, तो AI से पूछा जा सकता है कि इसका मतलब क्या है या इसका छोटा सार क्या है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समझेगा कॉन्टेक्स्ट इस फीचर की एक और खास बात यह है कि AI एक से ज्यादा टैब को भी समझ सकता है. मान लीजिए आपने किसी स्मार्टफोन या लैपटॉप के बारे में अलग-अलग वेबसाइट खोल रखी हैं। ऐसे में Gemini उन टैब्स में दी गई जानकारी को देखकर तुलना करने में मदद कर सकता है. इससे यूज़र को अलग-अलग साइट पढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगाना पड़ेगा। डेस्क्टॉप यूजर्स को पहले मिलेगा ये फीचर रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर अभी धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. सबसे पहले इसे डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए लाया गया है. यानी Windows और Mac पर Chrome इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को यह फीचर मिलने लगा है. आने वाले समय में इसे और ज्यादा यूज़र्स तक पहुंचाया जा सकता है। भारत को ध्यान में रखते हुए इसमें कई भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है. इससे यूज़र अपनी भाषा में भी AI से सवाल पूछ सकेंगे. यानी अगर कोई हिंदी में सवाल पूछता है तो AI उसी भाषा में जवाब दे सकता है। दरअसल पिछले कुछ समय से टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में AI को तेजी से जोड़ रही हैं. गूगल पहले ही Gemini को अपने कई प्रोडक्ट्स में ला चुका है. अब Chrome में इसका इंटीग्रेशन दिखाता है कि कंपनी चाहती है कि यूज़र्स को ब्राउज़र के अंदर ही एक AI असिस्टेंट मिल जाए, जो इंटरनेट इस्तेमाल करते समय तुरंत मदद कर सके।  

Xiaomi 17 सीरीज की भारत में एंट्री, 89,999 रुपये कीमत… फीचर्स कर देंगे हैरान

नई दिल्ली शाओमी 17 सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर द‍िया गया है। कई द‍िनों से ये स्‍मार्टफोन्‍स चर्चा में थे। इनका ग्‍लोबल लॉन्‍च फरवरी महीने के आखिर में हुआ था। चीन में इन्‍हें पिछले साल ही पेश कर दिया गया था। अब ये भारत में भी आ गए हैं। Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत 89999 रुपये रखी गई है, जबक‍ि अल्‍ट्रा मॉडल को खरीदने के लिए 1,29,999 रुपये चुकाने होंगे। सवाल है कि शाओमी की इस प्रीमियम सीरीज को खरीदा जाना चाहिए या नहीं। इसमें क्‍या खास है और क्‍या एवरेज, आइए जानते हैं। Xiaomi 17 Series प्राइस इन इंडिया Xiaomi 17 सीरीज के दाम 89,999 रुपये से शुरू होते हैं। अर्ली बर्ड पीरियड के तहत कंपनी 512 जीबी मॉडल को भी 256 जीबी वेरिएंट वाली कीमत में यानी 89,999 रुपये में ऑफर कर रही है। Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,29,999 रुपये है। एसबीआई क्रेड‍िट कार्ड्स पर 10 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट लिया जा सकता है। इस फोन के साथ कंपनी फोटोग्राफी किट भी लेकर आई है जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इन डिवाइसेज को खरीदने पर कंपनी स्‍पॉटिफाई का 4 महीने का प्रीमियम प्‍लान दे रही है। 3 महीने के लिए Google AI Pro और 3 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम दिया जा रहा है। Xiaomi 17 सीरीज की सेल एमेजॉन, mi.com और Xiaomi रिटेल स्‍टोर्स पर 18 मार्च से शुरू होगी। Xiaomi 17 फीचर्स, स्‍पेसिफि‍केशंस     डिस्‍प्‍ले: 6.3 इंच क्र‍िस्‍टलरेस OLED डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनैस, HDR10+ के साथ डॉल्‍बी विजन सपोर्ट     चिपसेट: Snapdragon 8 Elite Gen 5     रैम : 12 जीबी     स्‍टोरेज : 256 जीबी और 512 जीबी     ओएस: एंड्रॉयड 16 पर बेस्‍ड शाओमी हाइपर ओएस 3     कैमरा: 50 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्‍सल टेलिफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्‍सल अल्‍ट्रावाइड कैमरा     फ्रंट कैमरा: 50 मेगा‍प‍िक्‍सल     बैटरी: 6330 एमएएच, 100 वॉट चार्जिंग सपोर्ट     वजन: 191 ग्राम Xiaomi 17 अल्‍ट्रा फीचर्स, स्‍पेसिफि‍केशंस     डिस्‍प्‍ले: 6.9 इंच शाओमी हाइपर आरजीबी OLED डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनैस, HDR10+ के साथ डॉल्‍बी विजन सपोर्ट     चिपसेट: Snapdragon 8 Elite Gen 5     रैम : 16 जीबी     स्‍टोरेज : 512 जीबी     ओएस: एंड्रॉयड 16 पर बेस्‍ड शाओमी हाइपर ओएस 3     कैमरा: 50 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर, 200 मेगापिक्‍सल टेलिफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्‍सल अल्‍ट्रावाइड कैमरा     फ्रंट कैमरा: 50 मेगा‍प‍िक्‍सल     बैटरी: 6000 एमएएच, 90 वॉट चार्जिंग सपोर्ट     वजन: 219 ग्राम Xiaomi 17 और Xiaomi 17 अल्‍ट्रा में मुख्‍य फर्क Xiaomi 17 के मुकाबले अल्‍ट्रा मॉडल में बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया गया है। परफॉर्मेंस में दोनों फोन्‍स एक जैसे हैं। कैमरों का मुख्‍य फर्क है। अल्‍ट्रा मॉडल में दिए गए 200 मेगापिक्‍सल के टेल‍िफोटो कैमरा की जूम‍िंग क्षमता काफी अधिक है बेस मॉडल से। Xiaomi 17 और Xiaomi 17 अल्‍ट्रा काे खरीदें या नहीं दोनों ही फोन में फ्लैगशि‍प फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन कीमत बहुत ज्‍यादा महसूस हुई मुझे। इस कीमत में सैमसंग और ऐपल का मुकाबला करना बहुत मुश्किल है। इसमें कोई दो-राय नहीं कि शाओमी ने अच्‍छे फीचर्स ऑफर किए हैं। आपको अच्‍छा डिस्‍प्‍ले, परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा चाहिए तो ये फोन न‍िराश नहीं करेंगे। लेकिन इतनी कीमत में आईफोन 17 और सैमसंग की S सीरीज के नए मॉडल भी मिल रहे हैं जो ब्रैंड के आधार पर आकर्षित ज्‍यादा करते हैं।

डार्क होंठों से छुटकारा पाने के 7 आसान घरेलू उपाय, होंठ बनेंगे नैचुरली पिंक

होंठ चेहरे की खूबसूरती को और भी निखारते हैं, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल, ज्यादा कैफीन लेना, धूम्रपान, डिहाइड्रेशन, सन एक्सपोजर और केमिकल वाले लिपस्टिक की वजह से होंठ काले पड़ने लगते हैं। महंगे प्रॉडक्ट्स अक्सर टेम्परेरी असर देते हैं, लेकिन ये इनसे होंठों को नुकसान हो सकता है।इनकी तुलना में घरेलू नुस्खे सुरक्षित होते हैं और लंबे समय तक फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जो आपके काले होंठों को फिर से नेचुरली गुलाबी और खूबसूरत बना सकते हैं। कैसे बनाएंं होंठों को नेचुरली गुलाबी?     शहद और नींबू- शहद होंठों को मॉइश्चराइज करता है और उनमें नमी बनाए रखता है,जबकि नींबू की प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होंठों का कालापन कम करती हैं। एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर होंठों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद वॉश करें।     गुलाब की पंखुड़ियां- गुलाब की पंखुड़ियां होंठों को नेचुरल गुलाबी रंग लेकर आती हैं। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को कुछ देर दूध में भिगोकर पेस्ट बना लें और इसे होंठों पर लगाएं। लगभग 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद इसे वॉश करें।     चीनी और ऑलिव ऑयल स्क्रब- डेड स्किन की वजह से होंठ अक्सर बेजान और काले लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच चीनी में आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इस मिक्सचर से होंठों पर हल्के हाथों से दो-तीन मिनट मसाज करें और फिर वॉश करें।     चुकंदर का रस- चुकंदर में मौजूद नेचुरल रेड पिगमेंट होंठों को गुलाबी बनाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसके लिए रात को सोने से पहले चुकंदर का रस होंठों पर लगाएं और रातभर इसे लगा रहने दें। सुबह उठकर वॉश करें।     एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल अपने हाइड्रेटिंग और हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। ताजा एलोवेरा जेल को होंठों पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें। चाहें तो दिनभर में इसे बार-बार भी लगाया जा सकता है।     नारियल तेल- नारियल तेल होंठों के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसे रात में सोने से पहले होंठों पर लगाकर हल्की मालिश करें। नारियल तेल होंठों के ड्राइनेस को दूर करता है और उन्हें नेचुरली सॉफ्ट और पिंक बनाए रखता है। दिन में भी इसे नेचुरल लिप बाम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।     हल्दी और दूध- हल्दी में स्किन को ब्राइट करने वाले तत्व होते हैं और दूध होंठों को पोषण देता है। एक चुटकी हल्दी में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे होंठों पर 5 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद वॉश करें।  

आंखों की रोशनी छीन सकता है ‘ग्लूकोमा’, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

‘ग्लूकोमा’ आम ‘मोतियाबिंद या कैटारेक्ट’ नहीं है। इसमें केवल आंखों की रोशनी धुंधली नहीं पड़ती बल्कि पूरी दृष्टि चली जाती है। अगर समय पर इसकी पहचान हो जाए तो इसे रोक पाना संभव है वरना व्यक्ति अंधेपन का शिकार तक हो सकता है। कैसे होता है ग्लूकोमा? आंखों में एक तरफ से पानी भरता है और दूसरी ओर से निकलता है, जब यह प्रक्रिया बाधित होकर आई एंगल ब्लाक करने लगती है तब ग्लूकोमा की शुरुआत होती है। दरअसल, आंखों के अंदर मौजूद 'एक्वियस ह्यूमर' नामक तरल पदार्थ बाहर न निकलकर अंदर ही जमा होने लगता है। जिससे आंखों के पीछे की आप्टिक नर्व पर दबाव बढ़ता है और दृष्टि कम होने लगती है। इसके अलावा उम्र बढ़ना, रक्तचाप, मधुमेह, आनुवंशिकता या आंखों में लगी चोट को ग्लूकोमा होने के कारण बताए जाते हैं। लक्षण शुरुआत में ग्लूकोमा के लक्षण विशेष रूप से दिखते नहीं हैं। कई लोगों को सिरदर्द, आंखों के सामने इंद्रधनुष जैसे रंग बनना या उल्टियां होने जैसी परेशानियां होती हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में तो इस बीमारी में आंखों में दर्द तक नहीं होता। जब आंखों की साइड की नजर कमजोर होने लगती है तब जाकर ग्लूकोमा के लक्षण सामने आते हैं और फिर धीरे-धीरे केंद्र की रोशनी भी जाने लगती है। क्या है ऑप्टिक नर्व? आंख के पिछले हिस्से में दस लाख से अधिक तंत्रिका तंतुओं का एक समूह है, जो रेटिना द्वारा देखी गई छवियों को विद्युत संकेतों के रूप में मस्तिष्क तक पहुंचाने का काम करता है। यह नर्व आंख और मस्तिष्क के बीच एक महत्वपूर्ण कनेक्ट के रूप में काम करती है। ग्लूकोमा के प्रकार ग्लूकोमा भी दो तरह के होते हैं। पहला, ओपन-एंगल ग्लूकोमा, जो भारत में अधिकांश लोगों को होता है, इसमें व्यक्ति की दृष्टि धीरे-धीरे जाती है, लेकिन दूसरा, एंगल-क्लोजर ग्लूकोमा जिसमें बीमारी का पता चलते ही दृष्टि एक से दो दिन के अंदर ही चली जाती है। क्या है इलाज? मेडिकल साइंस में ग्लूकोमा का इलाज संभव है। पहले नसों के दबाव की जांच होती है और ग्लूकोमा का पता लगाया जाता है। आंखों की हालत देखकर डाक्टर आई ड्राप देते हैं, जिसे सारी जिंदगी लेना होता है। कई बार लोग लापरवाही के चलते इसे बीच में ही छोड़ देते हैं और ग्लूकोमा वापस आ जाता है। किन विटामिन्स का रखें खयाल? आंखों की रोशनी ठीक रखने के लिए विटामिन ए, सी और ई से भरपूर खाद्य पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही एंटी-आक्सीडेंट्स युक्त हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और ओमेगा थ्री फैटी एसिड भी लेना चाहिए। ये हैं जरूरी बातें     अगर आंख का आपरेशन पहले से हुआ है, तो ग्लूकोमा होने की संभावनाएं अधिक होती हैं।     एक बार आई ड्राप शुरू होने पर सारी उम्र उसे लेना अनिवार्य होता है।     जरूरत पड़ने पर ग्लूकोमा की सर्जरी भी होती है।  

अब ‘बाय-बाय’ फोन… बिना मोबाइल छुए भी कर सकेंगे UPI पेमेंट

नई दिल्ली क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कहीं पेमेंट करने के समय पर UPI ऐप में जाकर QR कोड स्कैन करने का ऑप्शन ढूंढना और फिर पेमेंट का पूरा प्रोसेस करना काफी लंबा काम हो जाता है? ऐसा उन लोगों के साथ खासतौर पर होता है, जो सुरक्षा के लिए UPI ऐप्स को फोन की होम स्क्रीन पर नहीं रखते। हालांकि अब आप चाहें, तो फोन को हिलाकर भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन को हाथ में पकड़कर उसी तरह हिलाना होगा, जिस तरह हम किसी को बाय करते हैं। इस फीचर का नाम Shake & Pay है और इसे PhonePe ऐप पर इस्तेमाल किया जा सकता है। क्या है Shake & Pay? जैसा कि नाम से पता चलता है इस फीचर की मदद से आप अपने फोन को शेक करके यानी कि हिला कर पेमेंट कर सकते हैं। यह फीचर उस झंझट को खत्म करता है, जिसमें आपको पहले पेमेंट ऐप को सर्च करना पड़ता है और फिर उसमें QR कोड स्कैन करने के ऑप्शन को तलाशना पड़ता है। कह सकते हैं कि यह UPI पेमेंट को और तेज बनाने का एक आसान सा तरीका है। कहां और कैसे काम करता है Shake & Pay फीचर अगर आप UPI पेमेंट्स के लिए Shake & Pay फीचर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बता दें कि यह PhonePe ऐप पर उपलब्ध है। इसे ऑन करने के बाद जब आप PhonePe खोलकर फोन को शेक करेंगे, तो सीधा QR कोड स्कैनर खुल जाता है। इससे तुरंत कहीं भी पेमेंट करना आसान और तेज हो जाता है। गौर करने वाली बात है कि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको फोन को हाथ में पकड़कर तेजी से इस तरह हिलाना होगा जैसे कि आप किसी को बाय कर रहे हों। कैसे ऑन करें Shake & Pay फीचर PhonePe के Shake & Pay फीचर को इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आप Phonepe ऐप इस्तेमाल करते हों।     PhonePe ऐप की होम स्क्रीन पर ऊपर बाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।     इसके बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करें और Shake & Scan को सर्च करें।     आपके QR कोड के ठीक नीचे मौजूद Shake & Scan के ऑप्शन को ऑन कर दें।     इसके बाद जब भी आप फोन को शेक करेंगे, तो आप सीधा QR कोड स्कैन के पेज पर पहुंच जाएंगे। ध्यान रखने वाली बात है कि सुरक्षा के लिहाज से Shake & Pay फीचर तभी काम करता है, जब आपके फोन में PhonePe ऐप खुला हो। बायोमेट्रिक फीचर के साथ करें इस्तेमाल अगर आप पेमेंट करने के तरीके को और तेज बनाना चाहते हैं, तो Shake & Pay फीचर के साथ बायोमेट्रिक फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में जब आप फोन को शेक करके QR कोड स्कैन कर लेंगे, तो आपको सिर्फ चेहरा दिखाकर या अंगूठा लगाकर पेमेंट को पूरा कर देना होगा। कहने का मतलब है कि न सिर्फ Phonepe पर QR कोड स्कैन करके के पेज पर तेजी से जाना संभव होगा बल्कि पेमेंट भी बायोमेट्रिक फीचर के चलते बिना पिन डाले ही पूरी की जा सकती है।