samacharsecretary.com

हर सुबह का ये हेल्दी सीक्रेट – हल्दी शॉट से पाएं तेजी से बढ़ते और झड़ना रोकने वाले बाल

अगर आपके हेयरब्रश/कंघी में आपके सिर से ज्यादा बाल दिख रहे हैं, तो ये चिंता की बात हो सकती है. इस समस्या में सुधार लाने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, सैलून जाते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो बिल्कुल भी परेशान ना हों. परेशान होने के बजाय और सैलून्स के चक्कर लगाने के बजाय अब आपका रसोई में झांकने का वक्त है! हेयरफॉल रोकने के लिए महंगे हेयर सीरम या सप्लीमेंट्स पर पैसे खर्च करने की बजाय मजा उसी चीज में विश्वास करने में है, जिस पर हमारी दादी-नानी भरोसा करती थीं. वो क्या है? तो बता दें, वो हल्दी है. ये गोल्डन मसाला सिर्फ स्किन निखारने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों को तेजी से बढ़ाने, घना और मजबूत बनाने में भी मदद करता है. आइए जानें कैसे हल्दी आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकती है. हल्दी आपके बालों के लिए क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेद में हल्दी को हजारों सालों से एक नेचुरल दवा के रूप में इस्तेमाल की जा रही है. इसकी ताकत का राज करक्यूमिन है, जो एक ऐसा कंपाउंड है जिसमें सूजन कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत करने की क्षमता होती है. बाल झड़ना, स्कैल्प में इंफेक्शन या बालों का पतला होना अक्सर सूजन, खराब ब्लड सर्कुलेशन या हार्मोनल इंबैलेंस का कारण होता है. हल्दी का करक्यूमिन इन सभी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है:     स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है     सूजन और स्ट्रेस को कम करता है     हार्मोंस को बैलेंस करता है     डैंड्रफ और बैक्टीरिया से लड़ता है     लिवर को साफ करता है, जिससे बाल नेचुरल रूप से चमकदार बनते है बालों की ग्रोथ के लिए हल्दी शॉट के फायदे सुबह-सुबह हल्दी का एक छोटा शॉट पीना आपके बालों के लिए कमाल कर सकता है. ये न सिर्फ बालों बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है. ये बाल झड़ना कम करता है, स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाकर बालों की ग्रोथ तेज करता है, डैंड्रफ और खुजली से बचाता है, हार्मोन बैलेंस करता है और कोलेजन बढ़ाता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं. घर पर हल्दी शॉट कैसे बनाएं इंग्रेडिएंट्स:     1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर       ½ छोटा चम्मच अदरक का रस (ऑप्शनल)     आधे नींबू का रस     एक चुटकी काली मिर्च (करक्यूमिन के अब्सॉर्पशन के लिए)     1 छोटा चम्मच शहद     ½ कप गुनगुना पानी बनाने का तरीका: 1. अगर हल्दी फ्रेश है तो उसे छीलकर कद्दूकस करें. 2. एक गिलास में हल्दी, नींबू रस, अदरक रस और काली मिर्च डालें. 3. शहद और गुनगुना पानी मिलाएं. 4. अच्छे से हिलाएं और सुबह खाली पेट पी लें. कितनी बार पिएं? अगर आप अपने बालों को जल्दी मजबूत और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसे 1 महीने तक कम से कम हफ्ते में 5 दिन पिएं.  इससे बाल झड़ना कम होगा, स्कैल्प हेल्दी बनेगा, बालों में नेचुरल शाइन आएगी और बाल रातोंरात नहीं बढ़ेंगे, लेकिन धीरे-धीरे मजबूत और घने जरूर होंगे. किन लोगों को हल्दी से बचना चाहिए हल्दी ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीड करा रही हैं तो हल्दी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. अगर आप ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली दवा) ले रहे हैं, पित्ताशय या पेट के अल्सर की समस्या है, तो हल्दी शॉट लेने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें. 

कम दाम में बड़ा कमाल: 5000mAh बैटरी के साथ देसी ब्रांड का नया स्मार्टफोन

  नई दिल्ली देसी कंपनी लावा ने एक नया स्‍मार्टफोन सिर्फ 6999 रुपये में लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम Lava SHARK 2 4G है। जैसाकि नाम से ही पता चलता है यह एक 4जी स्‍मार्टफोन है और उन लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है, जो फीचर फोन से स्‍मार्टफोन में स्‍विच करना चाहते हैं। Lava SHARK 2 4G में 6.75 इंच का बड़ा एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 4 जीबी रैम, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का एआई कैमरा, 5 हजार एमएएच बैटरी दी गई है। यह एंड्रॉयड 15 पर चलता है और कंपनी दावा करती है कि यूजर्स को फालतू के ऐप्‍स इसमें प्रीलोड नहीं मिलेंगे। Lava SHARK 2 4G के प्राइस Lava SHARK 2 4G के दाम 6999 रुपये हैं। यह सिंगल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी मॉडल की कीमत है। Lava SHARK 2 4G के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस Lava SHARK 2 4G में 6.75 इंच का एचडी प्‍लस नॉच डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। 4 जीबी रैम वाला यह फोन यूनिसॉक के प्रोसेसर से लैस है और बेसिक टास्‍क आराम से हैंडल कर सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो टाइप-सी पोर्ट के जरिए 10वॉट की चार्जिंग ऑफर करती है। हालांकि फोन 18 वॉट तक फास्‍ट चार्जिंग के साथ आता है, लेकिन बॉक्‍स में कम पावर का एडप्‍टर मिलता है। Lava SHARK 2 4G में बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल का एआई कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का शूट है। इसकी 4 जीबी रैम को वर्चुअल 4 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। स्‍टोरेज 64 जीबी है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और आईपी 54 रेटिंग इसे मिली है यानी धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। इसे दो कलर्स- एक्‍ल‍िप्‍स ग्रे, ऑरोरा गोल्‍ड में लाया गया है। 1 साल का एंड्रॉयड अपग्रेड और 2 साल का सिक्‍योरिटी अपडेट कंपनी की साइड से मिलेगा। कंपनी दावा करती है कि यह फोन एंड्रॉयड 15 पर चलेगा और कोई ब्‍लोटवेयर इसमें नहीं है। फालतू के ऐप्‍स या ऐड देखने का झंझट नहीं रहेगा। फोन की सेल डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। यह जल्‍द ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्‍ध हो सकता है।

कम कीमत में आएगा धमाकेदार Nothing फोन, नई Glyph लाइटिंग के साथ जानें लॉन्च डेट

नई दिल्ली Nothing ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर आने वाले बजट फोन Phone (3a) Lite की लॉन्च डेट पर से पर्दा उठा दिया है। यह फोन 29 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे लॉन्च होगा। इस फोन का एक टीजर भी Nothing ने अपने पोस्ट में शेयर किया है। इसमें फोन के ट्रांसपेरेंट डिजाइन की झलक दिख रही है, जो कि जानी-पहचानी लगती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में सिंगल ग्लिफ लाइट देखने को मिल सकती है। Nothing अपने इस फोन के जरिए उन लोगों को टार्गेट कर रहा है, जो कम से कम बजट में यूनिक डिजाइन वाला फोन चाहते हैं। मिलेगी सिंगल ग्लिफ लाइट? दरअसल Nothing ने अपने पोस्ट में फोन निचला हिस्सा दिखाया है। इसमें दाईं ओर नीचे की तरफ एक छोटा LED डॉट लाइट नजर आ रहा है। Nothing ने इसे Light up the everyday की टैगलाइन भी दी है। शायद Nothing कहना चाहता है कि यह लाइट रोजमर्रा के कामों में मदद करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें अपने पिछले कुछ मॉडल्स की तरह कैमरा या किनारों के चारों ओर कोई LED स्ट्रिप नहीं होगी। इससे साफ है कि यह फोन का बजट वर्जन होगा। हालांकि यहां Nothing की पहचान यानी कि ट्रांसपेरेंट बैक और लाइटिंग सिस्टम बरकरार रखा गया है। Nothing Phone (3a) Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन भले अभी Nothing की ओर से Nothing Phone (3a) Lite को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स में इस फोन की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इस फोन में *6.77-इंच का FHD+ AMOLED LTPS डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें LPDDR5X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। इसका 8GB+128GB वाला स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकता है। इस फोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। कैमरा सेटअप के तौर पर इसमें 50MP मेन + 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है और साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा भी इसमें दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में Gorilla Glass 5 और IP64 की रेटिंग मिल सकती है। संभावित कीमत और सॉफ्टवेयर Nothing के इस बजट फोन में Nothing OS 4.0 मिल सकता है, जो कि Android 16 पर काम करेगा। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इसमें Lock Glimpse जैसे नए फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के ब्लैक और वाइट वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। बात रही इस फोन की कीमत की तो इसे 21,999 रुपये से 23,999 रुपये के बीच लॉन्च किए जाने की संभावना है।

दांतों को ठंडा गर्म लगने से बचाने के उपाय

आज की बदलती हुई जीवन शैली में फास्ट फूड संस्कृति काफी तेजी से विकसित हो रही है। बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी चटकारे ले लेकर बर्गर, नूडल्स, आइसक्रीम, चाकलेट्स, टाफियां आदि का सेवन कर रहे हैं। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से जीभ को तृप्ति तो जरूर मिलती है लेकिन लोगों को मालूम नहीं है कि वे इन खाद्य-पदार्थों का सेवन करके अनजाने में मसूड़ों और दांतों की बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। आज 4-5 वर्ष के बच्चे भी गंभीर मसूड़े के रोगों का शिकार हो रहे हैं। रोगग्रस्त बच्चे से मसूड़ों से रक्त आना लगता है, बच्चे स्टोमोटाइटिस नामक एक खतरनाक मसूड़ों की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इस रोग में छोटे-छोटे अल्सर हो जाते हैं जिसके कारण बच्चा कुछ भी नहीं खा पाता। लिम्फ नोड्स बढ़ जाते हैं। बच्चा को बुखार आने लगता है। ये दोनों ही बीमारियां सांमण के कारण होती हैं। इनके अलावा दांतों में कीड़ा लगना भी बच्चों की आम बीमारी हो गयी है। इन बीमारियों के उपचार में लापरवाही बरतने से रोग बढ़कर खतरनाक रूप आख्तयार कर लेता है। बच्चों को इन रोगों से बचाना मुश्किल नहीं है। यदि माता-पिता सुबह नाश्ता करने के बाद तथा रात में खाने के बाद मुलायाम टूथब्रश से ब्रश करने की नियमित आदत डलवाएं तो मसूड़ों व दांतों की बीमारियों से बच्चों के दांतों वमसूड़ों को आसानी से बचाया जा सकता है। समय-समय पर बच्चों को टूथब्रश को बदलते रहना चाहिये। रेशेदार फल व सब्जियों के सेवन से मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। इसलिए रेशेदार फल व सब्जियां नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में बच्चों को खिलानी चाहिये। रेशेदार चीजों को खाने से मसूड़ों की प्राकृतिक तौर पर मालिश हो जाती है जिससे इनमें दोनों ओर से रक्त प्रवाह होने लगता है। फास्ट फूड दांतों के मध्य में फंसकर सड़ने लगते हैं जो अनेक बीमारियों का कारण बनते हैं। 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोग पीरिओडोनटाटिस नामक बीमारी का शिकार हो जाते हैं। यह मसूड़ों की एक बीमारी है। इस रोग से ग्रसित होने पर हड्डी घुलने लगती है जिसके कारण दांत कमजोर हो जाते हैं तथा हिलने लगते हैं। रोगग्रस्त व्यक्ति को शीघ्र दंत चिकित्सक से मिलकर उपचार करा लेना चाहिए। इससे दोनों दांतों के खराब होने का खतरा टल जाता है। इस रोग के निम्न लक्षण है:- दांतों से खून व मवाद आना। मुंह से बदबू आना। दांतों में छेद हो जाना। दांतों में हल्का-हल्का दर्द होना। दांतों का हिलना। दांत जिस हड्डी में गड़े होते हैं वह हड्डी बुढ़ापे में खाने का भार नहीं बर्दाश्त कर पाती तथा अन्न के कण दांतों के मध्य फंस जाते हैं क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ दांत एक दूसरे से अलग हो जाते हैं जिससे दांतों के बीच दरार बन जाती है। रोग से बचने के लिये रोगग्रस्त दांत को निकलवाकर कृत्रिम दांत लगवा लेना चाहिये। आजकल मसूड़ों के रोगों के कारण हार्टअटैक, मधुमेह, न्यूमोनिया और श्वांस संबंधी रोग भी होने लगे हैं, इसलिए कम से कम छः माह पर दांतों की जांच कराते रहनी चाहिये। दिन में दो बार ब्रश तथा प्रत्येक खाने के बाद कुल्ला अवश्य करना चाहिये। हमेशा नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। कड़े ब्रिसल्स दाले टूथब्रश से दांतों के इनेमल नष्ट हो जाते हैं और ऐसे में दांतों में ठंडा गरम लगने लगता है। अगर आप उपरोक्त बातों का ध्यान रखेंगे तो आप के दांत आसानी से रोगग्रस्त नहीं होंगे।  

iPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो फॉलो करें ये प्रोसेस

Apple ने सितंबर की शुरुआत में ही iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी। इस दौरान इसके 4 मॉडल रिलीज किए गए थे, जिनका क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। इनमें भी iPhone 17 Pro की चर्चा सबसे ज्यादा हुई, इसका ऑरेंज रंग वाला वेरिएंट सबसे अधिक चर्चा में है। यह फों अपनी प्रीमियम फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ बाजार में धूम मचा रहा है। । iPhone 17 Pro (256GB) की असल कीमत 1,34,900 रुपये है, लेकिन अब अमेजन पर इसको आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर के जरिए आसानी से पा सकते हैं। चलिए, जान लेते हैं कि इस ऑफर को पाने के लिए आपको क्या करना होगा और किस तरह से आप बड़ी रकम बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में मिल सकती है इतनी छूट Amazon का ट्रेड इन प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है जो अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं। iPhone 17 Pro (256GB) पर आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में 58,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह छूट आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है। इस ऑफर के साथ iPhone 17 Pro की कीमत घटकर 76,900 रुपये हो जाती है। यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो ऐपल का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। क्रेडिट कार्ड से छूट पा सकते हैं एक्सचेंज ऑफर के बाद Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से आप और भी छूट पा सकते हैं। ट्रेड-इन ऑफर के साथ-साथ, इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर 6,745 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। इस छूट के बाद iPhone 17 Pro की कीमत और कम होकर 70,155 रुपये पर आ जाती है। iPhone 17 Pro का डिस्प्ले और चिप iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, इसका रिजॉल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है। ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Apple A19 Pro चिप से लैस है, जो 3 नैनोमीटर N3P प्रोसेस पर आधारित है। 12GB RAM और Wi-Fi 7, Bluetooth 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इसे फ्यूचर प्रूफ बनाते हैं। iPhone 17 Pro का कैमरा कैसा है? iPhone 17 Pro में ट्रिपल कैमरा फ्यूजन सिस्टम है। इसमें 48MP मेन, 48MP अल्ट्रा वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। नया टेट्राप्रिज्म डिजाइन 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल जूम देता है। 18MP का फ्रंट कैमरा 4K HDR वीडियो और Center Stage फीचर के साथ आता है।

अब अपनी खूबसूरती निखारें चाइनीज सीक्रेट्स के साथ

चाइनीज ब्यूटी पूरी दुनिया में विख्यात है। उनकी बेदाग और दमकती त्वचा का राज हर लड़की जानना चाहती है। अगर आप भी यही ख्वाहिश रखती हैं तो आज का हमारा आर्टिकल आपके लिए ही है। इस प्रकार की त्वचा पाने के लिए वे कई नुस्खे और कई औषधियां अपनाती हैं। अगर आप भी चीनी महिलाओं की तरह निखरी और बेदाग त्व्चा चाहती हैं, तो अभी से ही इनके ब्यूअटी सीक्रेट्स अपनाना शुरु कर दें। त्वचा का कायाकल्प:- त्वचा को तरोताजा रखने के लिए चीनी महिलाएं मोतियों का पाउडर इस्तेमाल करती हैं। यह त्वचा की सूजन और जलन को कम करता है । सीप के खोल का पाउडर बनाकर इसमें शहद और अंडे की जर्दी मिला लें। आप पर्ल फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जवां त्वचा:- चीन के लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी बहुत पीते हैं। इसमें कटेचिंस की अधिकता होती है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है और इसमें एंटी-एजिंग तत्व होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप लंबे समय तक जवां और स्वस्थ रहते हैं। रंग निखारे:- चीनी महिलाएं अपनी बेदाग और चिकनी त्वचा के लिए जानी जाती हैं। इस तरह की जवां त्वचा के लिए विभिन्न औषधियों का पेस्ट बना लें। पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना लें और चमकदार और निखरी त्वचा के लिए इसे चेहरे पर लगाएं। झुर्रियां हटाएं:- चीनी महिलाओं की त्वचा नरम, मुलायम और चिकनी होती है। वे त्वचा को चमकदार और कसी हुई बनाने के लिए अंडों का फेस मास्क बनाती हैं। अंडे का सफेद भाग त्वचा में कसावट लाता है। अंडे के सफेद भाग को लगाएं इसे सूखने दें। 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। चेहरे की सूजन से निजात पाएं:- चीनी महिलाएं शरीर में रक्त का संचार सुचारु बनाए रखने के लिए मसाज करती हैं। चीन में फेशियल मसाज का प्रचलन है जिससे कि त्वचा की सूजन दूर होती है और कोशिकाओं का पुनः निर्माण होता है। आप मसाज के ये तरीके अपना सकती हैं। कान से शुरू करके अपनी हंसली की हड्डी की ओर घुमावदार तरीके से रगड़ें। त्वचा को खींचे नहीं। इसके बाद अपनी ठोडी और जबड़े पर ऊपर की ओर रगड़ें। ध्यान रहे कि इस क्रिया में आप नीचे की ओर ना रगड़ें।  

Apple और SpaceX की साझेदारी: अब iPhone पर बिना SIM इंटरनेट संभव

नई दिल्ली कैसा हो अगर आप अपने फोन पर बिना सिम के भी आराम से हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें? दरअसल अब ऐसा iPhone के साथ संभव होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल आने वाले iPhone 18 Pro में ऐपल ऐसा ही एक जबरदस्त फीचर दे सकती है, जिसकी मदद से बिना किसी सिम या नेटवर्क के भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर का नाम स्टारलिंक इंटरनेट कनेक्शन हो सकता है और इसके लिए ऐपल और स्पेस एक्स साथ आ सकते हैं। The Information की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियों में इसे लेकर बात चल रही है। क्या है स्टारलिंक इंटरनेट कनेक्शन? बता दें कि ऐपल के iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का ऑप्शन देता है लेकिन फिलहाल उससे इंटरनेट नहीं चलाया जा सकता और यह सभी देशों में उपलब्ध भी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबित ऐपल इस फीचर के लिए अपने iPhone 18 Pro में हार्डवेयर के स्तर पर अपग्रेड कर सकता है। इसके बाद iPhone 18 Pro डायरेक्ट सैटेलाइट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि यह फीचर सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर की तरह सिर्फ एक SOS फीचर नहीं होगा। इसे यूजर नॉर्मली भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसका साफ सा मतलब है कि आपको इंटरनेट चलाने के लिए किसी सिम या टावर की जरूरत नहीं रहेगी। तैयारी कर रहा SpaceX गौरतलब है कि SpaceX ने Starlink सैटेलाइट की नई जेनरेशन बनाई है जो Apple की मौजूदा सैटेलाइट टेक्नोलॉजी वाले रेडियो स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करती है। इससे दोनों कंपनियों के लिए पार्टनरशिप तकनीकी रूप से आसान हो जाएगी। अगर यह डील फाइनल हो जाती है, तो उन इलाकों में भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाना संभव होगा, जहां फिलहाल कोई सेल टावर नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि ऐपल इस फीचर को सिर्फ अपने प्रो मॉडल में देगा। क्यों हो रही है यह डील? फिलहाल ऐपल सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के लिए Globalstar की मदद लेता है, जो कि इनका सैटेलाइट पार्टनर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Globalstar जल्द ही बिकने वाला है और उसकी कीमत करीब 10 बिलियन डॉलर यानी कि लगभग 84,000 करोड़ रुपये हो सकती है। ऐसा होता है, तो ऐपल को नए पार्टनर की जरूरत होगी। ऐसे में SpaceX से बढ़िया ऑप्शन और क्या हो सकता है। बता दें कि फिलहाल Globalstar ही SOS फीचर के तौर पर Apple के कुछ मॉडल्स पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी देता है और इसकी मदद से लोग इमरजेंसी सर्विस से संपर्क कर पाते हैं। भारत का भी होगा फायदा अगर iPhone 18 Pro में इस तरह का फीचर आता है, तो भारत में भी यह उपलब्ध कराया जा सकता है। दरअसल स्टारलिंक भारत में जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसका मकसद दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने का है। ऐसे में देखा जाए, तो Apple और SpaceX के हाथ मिलाने से भारत में भी यह फीचर समय रहते उपलब्ध हो सकता है। मालूम हो कि फिलहाल सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है।  

तकनीक की उड़ान: आ गया ऐसा फाइटर जेट जो खुद उड़ता है, खुद लड़ता है!

नई दिल्ली AI का रोजमर्रा के दिनों में तो इस्तेमाल किया ही जाता है। लेकिन अब यह युद्ध की तस्वीर भी बदलने वाला है। अमेरिका की शील्ड AI ने अपना नया स्टील्थ फाइटर जेट X-BAT लॉन्च किया है। यह जेट AI से लैस है और कंपनी इसे अपनी खास Hivemind सॉफ्टवेयर के साथ उड़ाने की योजना बना रही है। शील्ड AI ने इसे 'बैक टू द फ्यूचर' डे के मौके पर लॉन्च किया। इस जेट को उड़ाने के लिए पायलट की जरूरत नहीं, ना ही उड़ान भरने या उतरने के लिए रनवे की जरूरत है। X-BAT एक स्केल मॉडल के रूप में पेश किया गया है, लेकिन यह जेट इंजन और थ्रस्ट वेक्टरिंग नोजल से लैस होगा, जो इसे 4G से ज्यादा की स्पीड देगा। AI फाइटर जेट के फीचर्स डिफेंस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस AI फाइटर जेट की रेंज 2,000 नॉटिकल मील से ज्यादा है, यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने वाले हथियार ले जा सकता है। X-BAT की सबसे बड़ी खासियत है इसका वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (VTOL) सिस्टम। यह एक खास लॉन्च-एंड-रिकवरी व्हीकल की मदद से बिना रनवे के उड़ान भर सकता है और उतर सकता है। इसका मतलब है कि यह जेट जहाजों, द्वीपों या ऐसी जगहों से ऑपरेट कर सकता है, जहां रनवे नहीं हैं। 2026 में पहली बार टेकऑफ और लैंडिंग करेगा शील्ड AI ने बताया कि X-BAT 2026 में पहली बार वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग करेगा। 2028 तक इसे पूरी तरह से मान्यता मिलने की उम्मीद है और 2029 में इसका उत्पादन शुरू होगा। कंपनी ने उद्योग के साथ साझेदारी की भी बात की, जो इसे बड़े पैमाने पर बनाने में मदद करेगी। हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह F-16 जैसे फेमस जेट की तुलना में सस्ता होगा। हवाई युद्ध को बदल सकता है X-BAT को एक ऐसा जेट माना जा रहा है, जो काफी कुछ बदल देगा। यह Hivemind सॉफ्टवेयर की मदद से बिना लगातार कम्युनिकेशन के भी काम कर सकता है। यह अकेले अकेले या बाकी विमानों के साथ मिलकर काम कर सकता है, जिसे अमेरिकी वायुसेना 'कोलैबोरेटिव कॉम्बैट एयरक्राफ्ट' कहती है। शील्ड AI का कहना है कि यह ड्रोन हवाई युद्ध को बदल सकता है, क्योंकि यह बिना रनवे के पावरफुल हमले कर सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी पहले कर चुके ये कारनामे बता दें कि शील्ड AI एक अमेरिकी कंपनी है, जो सैन डिएगो में है। इसे 2015 में एंड्रयू रीटर, रायन सेंग और पूर्व नेवी सील ब्रैंडन सेंग ने शुरू किया था। यह कंपनी AI और ड्रोन सिस्टम बनाने में माहिर है। अमेरिकी वायुसेना, विशेष ऑपरेशन कमांड और कई विदेशी सेनाओं ने इसके ड्रोन और ऑटोनॉमी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। X-BAT से पहले कंपनी का MQ-35 V-BAT ड्रोन काफी चर्चित रहा, जिसे 2021 में नौसेना ने चुना था। यह ड्रोन बिना GPS और कम्युनिकेशन के भी काम कर सकता है और यूक्रेन में इसका इस्तेमाल हो रहा है।

जल्द आएगा फोल्डेबल आईफोन! एप्पल 2026 के अंत में कर सकता है लॉन्च

 नई दिल्ली  एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल अपने यूजर्स के लिए इस वर्ष के अंत में फोल्डेबल आईफोन पेश कर सकता है। यह फोन ग्राहकों की उम्मीदों को नए सिरे से परिभाषित करेगा और फोल्डेबल फोन को नए मेनस्ट्रीम अडॉप्शन फेज में लाएगा। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 के अंत में एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के साथ एक सबसे बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल की एंट्री से ग्राहकों की जागरूकता बढ़ेगी और हाई-इनकम सेगमेंट में रिप्लेसमेंट डिमांड बढ़ेगी। इस नए फोन के लॉन्च के साथ ब्रांड डायनामिक्स में बदलाव होंगे और कंपनी का कुल मार्केट वॉल्यूम भी बढ़ जाएगा। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अमेरिकी फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट इस वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़ेगा क्योंकि यह कई वर्षों के एक्सपेरिमेंट के बाद अब मजबूत वृद्धि के दौर में एंट्री ले रहा है। यह मजबूत वृद्धि फोल्डेबल डिजाइन की बेहतर ड्यूरेबिलिटी और मल्टीपल ब्रांड के डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो की वजह से देखी जा रही है। इस वर्ष पोर्टफोलियो विस्तार और इकोसिस्टम की तैयारी बाजार को नए सिर से परिभाषित कर रही है। दूसरी ओर, सैमसंग अपने गैलेक्सी जेड फोल्ड और फ्लिप लाइनअप के साथ अपनी लीडरशिप को बनाए हुए है। कंपनी ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक नया फैन एडिशन वेरिएंड भी पेश किया है। इसी के साथ कंपनी इस वर्ष के अंत में कंपनी अपने ट्राई-फोल्ड डिवाइस को भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके लिए ग्राहक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उधर, मोटोरोला अपनी रेजर सीरीज का तेजी से विस्तार कर रहा है। इस विस्तार के साथ मोटोरोला की सैमसंग के साथ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता में भी सुधार हो रहा है और सैमसंग के साथ कंपनी का शेयर अंतर कम होता जा रहा है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की एसोसिएट डायरेक्टर लिज ली ने कहा कि इस वर्ष सैमसंग मैच्योरिटी और इकोसिस्टम की स्ट्रेंथ के साथ सबसे आगे बना रहेगा। वहीं, मोटोरोला के क्लैमशेल सेगमेंट में तेजी से विस्तार और गूगल की एआई-ड्रिवन अप्रोच प्रतिस्पर्धा को एक नया आकार दे रही है। उन्होंने कहा कि 2026 में एप्पल की एंट्री न केवल मार्केट का विस्तार करेगी बल्कि फोल्डेबल फोन को मेनस्ट्रीम प्रीमियम स्मार्टफोन फॉर्मेट में भी लाने का काम करेगी।

धुंधली WhatsApp स्टोरी से परेशान? ये एक सेटिंग बना देगी HD क्वालिटी

नई दिल्ली क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जब आप WhatsApp पर स्टेटस लगाते हैं या फिर Instagram पर स्टोरी या कोई पोस्ट करते हैं, तो वो HD क्वालिटी में दिखने की जगह धुंधली दिखाई देती है? दरअसल ऐसा कुछ डिफॉल्ट सेटिंग्स की वजह से होता है। WhatsApp और Instagram जैसे ऐप्स स्मूद एक्सपीरियंस के लिए डिफॉल्ट सेटिंग्स को लो पर सेट रखते हैं। इस वजह से आप जब WhatsApp पर स्टेटस या Instagram पर स्टोरी लगाते हैं, तो वह बेस्ट क्वालिटी में दिखाई नहीं देती। चलिए फिर डिटेल में समझते हैं कि किन सेटिंग्स को बदल कर आप अपने WhatsApp स्टेटस और Instagram स्टोरीज को बेहतर दिखा सकते हैं। WhatsApp में बदले ये सेटिंग अगर आप WhatsApp में बेहतर क्वालिटी के स्टेटस लगाना चाहते हैं, तो     WhatsApp की सेटिंग्स में जाएं।     इसके बाद Storage और Data पर टैप करें।     इसके बाद Upload Quality को HD पर सेट करके सेव कर दें।     इसके बाद आप जो भी स्टेटस WhatsApp पर लगाएंगे, वो बेहतर क्वालिटी में दिखाई देंगे। Instagram में बदले ये सेटिंग्स     Instagram पर बेस्ट क्वालिटी में स्टोरी और पोस्ट शेयर करने के लिए अपनी फ्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।     इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिख रही तीन लाइनों (हैमबर्गर मेन्यू) पर टैप करें।     इसके बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करें और Media Quality पर टैर करें।     इसके बाद Upload at highest Quality को ऑन कर दें। कैमरा सेटिंग्स में बदलाव ऊपर बताई दो सेटिंग्स को बदलने के बाद जरूरी है कि आप अपने फोन के कैमरा से बेस्ट सेटिंग्स में ही शूट भी कर रहे हों। इसके लिए आप अपने फोन में मौजूद कैमरा की सेटिंग्स पर जाएं।इसके बाद अच्छी फोटो लेने के लिए साइज को 16:9 रेशियो पर सेट कर दें। इसके अलावा फोटो क्लिक करते समय अपने फोन के अनुसार ज्यादा से ज्यादा मेगापिक्सल पर पिक्चर क्लिक करें।इसी तरह से वीडियो को भी 4K 30fps या फिर 4K 60fps को चुनें। साथ ही वीडियो में स्टेबलाइजेशन को भी ऑन कर लें। इसके अलावा कैमरा सेटिंग्स में ग्रिड लाइन्स को ऑन करके आप अपने फोटो या वीडियो में सब्जेक्ट को सही जगह पर रख पाएंगे। ये तमाम सेटिंग्स आपको बेस्ट क्वालिटी में शूट करने देती हैं।