samacharsecretary.com

IPL 2026: पंजाब-दिल्ली भिड़ंत, धर्मशाला में हाईवोल्टेज मुकाबला कल

 धर्मशाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। ये मुकाबला धर्मशाला में होगा, इस संस्करण यहां पहला मैच खेला जाएगा। PBKS ने अब तक 10 मैच खेले हैं। 6 मुकाबलों में उसे जीत और 3 मैच में हार मिली है। DC ने 11 मैच खेले हैं। 4 में उसे जीत और 7 मुकाबलों में हार मिली है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच है कांटे की टक्कर IPL में दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान DC को 17 मैच में जीत मिली है। PBKS ने 18 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा। पहले मुकाबले में PBKS को 6 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2025 में पहला मैच DC ने 6 विकेट से जीता था। दूसरे मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS PBKS को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 33 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी बेहद खराब रही थी। ऐसे में टीम उस मुकाबले को भूलाकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है DC DC को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम के बल्लेबाज पिछले 2 मैच में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में केएल राहुल और नितीश राणा जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर DC: करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल और डेविड मिलर। PBKS: प्रियंश आर्य, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद और मुशीर खान। कैसा रहता है धर्मशाला की पिच का मिजाज? धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्‌टी से तैयार की गई है। इस मिट्‌टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है। इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है। यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं। इसी तरह तेजी और अच्छा उछाल होने से टिकने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। ऐसा रहेगा धर्मशाला का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 11 मई को धर्मशाला का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें PBKS के लिए कॉनॉली ने पिछले 10 मैचों में 171.36 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 364 रन निकले हैं। DC के लिए राहुल ने पिछले 10 मैच में 180.69 की स्ट्राइक रेट से 468 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में अर्शदीप ने पिछले 10 मैच में 10.42 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। DC से अक्षर ने पिछले 10 मैचों में 8.3 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? PBKS और DC के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शूटिंग चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित “24वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट्स)” के अंतर्गत शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम सीनियर, जूनियर एवं यूथ वर्ग की स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम सीनियर वर्ग में राजस्थान की जोड़ी ने जीता स्वर्ण प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम सीनियर स्पर्धा में राजस्थान के दिव्यांश एस पंवार एवं मनीषा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 503.6 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रेलवे की अर्जुन बाबूता एवं सोनम उत्तम की टीम ने 502.5 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ एवं इस्मिता की जोड़ी ने 438.3 अंक अर्जित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में हरियाणा का दबदबा वहीं, 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में हरियाणा की अमीरा एवं रोहित कन्यन की जोड़ी ने 501.9 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ एवं स्वास्तिका ने 501.0 अंक के साथ रजत पदक प्राप्त किया। महाराष्ट्र की अवनी राठौड़ एवं प्रीतम केंद्रे की टीम ने 432.8 अंक अर्जित कर कांस्य पदक हासिल किया। यूथ वर्ग में महाराष्ट्र की जोड़ी रही अव्वल 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम यूथ वर्ग में महाराष्ट्र की शाम्भवी एवं वेदांत वाघमारे की जोड़ी ने 496.6 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उत्तरप्रदेश के अंश डबास एवं कोपल ने 496.1 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पश्चिम बंगाल के स्वास्तिका एवं अभिनव शॉ ने 434.7 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, रेलवे, सेना एवं अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया। यह आयोजन युवाओं में शूटिंग खेल के प्रति रुचि, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 15 मई तक आयोजित होंगी विभिन्न स्पर्धाएँ उल्लेखनीय है कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 03 मई 2026 से 15 मई 2026 तक म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न राइफल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ मप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। सारंग ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना एवं अकादमियों के माध्यम से देश को भविष्य के श्रेष्ठ खिलाड़ी मिलते रहेंगे।  

ऐतिहासिक नैनीताल ट्रेड्स कप हॉकी टूर्नामेंट में 32 टीमों की होगी रोमांचक भिड़ंत

नैनीताल उत्तराखंड में झीलों की नगरी नैनीताल में एक बार फिर हॉकी का रोमांच लौटने जा रहा है। लंबे अंतराल और व्यवधानों के बाद अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भव्य अंदाज में किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपना 100वां वर्ष मना रहा है, जिसे यादगार बनाने के लिए आयोजक संस्था जिला क्रीड़ा एसोसिएशन (डीएसए) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ आगामी 04 जून से होगा जबकि फाइनल मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा। अभी तक देशभर की 32 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति दे दी है, जबकि अभी और टीमों की आने की संभावना है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 1.50 लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की राशि में भी वृद्धि की गई है। हॉकी सचिव चंद्र लाल साह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल सहित उत्तर प्रदेश के रामपुर, पीलीभीत और लखनऊ की नामी टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से प्रतियोगिता के आयोजन की आधिकारिक अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है। प्रतियोगिता के प्रारूप के अनुसार 04 जून से 17 जून तक नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 18 जून से लीग चरण के मैच शुरू होंगे। महासचिव के अनुसार प्रतियोगिता के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। प्रतियोगिता के शताब्दी वर्ष को देखते हुए टूर्नामेंट को भव्य रूप से मनाया जायेगा।  

फ्लाइट में स्मोकिंग विवाद में फंसे युजवेंद्र चहल, क्या क्रिकेटर को जाना पड़ेगा जेल?

मुंबई भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडि पर तेज से वायरल हो रहा है जिसमें वो फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखाई दे रहें। इस पर अब सोशल मीडिया लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI से सख्त एक्शन की बात करते हुए चहल को जेल भेजने की बात मांग कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल इस समय चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद की फ्लाइट में वेप/ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया। जिसका वीडियो पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद अब चहल के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। पहले भी हुआ था वीडियो वायरल आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी द्वारा ई-सिगरेट पीने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले राजस्थान रॉयल के कप्तान रियान पराग का वीडियो भी सामने आया था। पराग को मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते देखा गया था। इसके बाद उन पर एक्शन लेते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था। अब चहल की फ्लाइट में वेप पीने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन चहल की हरकत को अपराध बताते हुए उन्हें जेल भेजे जाने की मांग की है। शिवरामकृष्णन ने पूरे विवाद पर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाना घटना की गंभीरता को देखते हुए काफी कम है। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि चहल को जेल भेजा जाए। शिवरामकृष्णन ने एक्स पर लिखा कि भारत में ई-सिगरेट बैन है। चहल को जेल में होना चाहिए। कानून बनाकर अगर उन्हें लागू नहीं किया जाए तो उनका कोई फायदा नहीं है। मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना तो बहुत कम है। अगर कोई आम आदमी ऐसी हरकत करता तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?” BCCI ने जारी की चेतावनी इसी बीच BCCI के सचिव देवजीत सैकिया एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि, ड्रेसिंग रूम और टूर्नामेंट वेन्यू के अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में वेपिंग के मामले BCCI के सामने आए हैं। भारत में लागू कानून के तहत वेप और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंधित हैं। टूर्नामेंट परिसर में ऐसा करने वाला कोई भी व्यक्ति न सिर्फ BCCI और IPL के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। इसके लिए सख्त कार्रवाई की जा सकती है।  

C S K vs L S G: हार मतलब लगभग खत्म हो सकती है एलएसजी की उम्मीद

चन्नई  चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 53वां मैच खेला जाएगा, जिसमें सीएसके का मकसद जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने पर सीएसके की नजरें पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक 10 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने अपने पिछले दो मुकाबलों में मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8-8 विकेट से मैच जीतकर शानदार फॉर्म हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स का लक्ष्य अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज करना होगा ताकि वे प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंच सके। 10 में से 7 हार लखनऊ के नाम दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स 10 में से 7 हार झेलकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। हालांकि, लगातार 6 हार के बाद टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध अपना पिछला मुकाला 9 रन से जीता था। भले ही एलएसजी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम हैं, लेकिन यह टीम शेष मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए दौड़ में बने रहने के साथ अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैच जीते, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दो बार विजयी रही है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। ऐसी हैं दोनों टीमें: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, और मोहसिन खान।  

GT ने 77 रन से मचाया तहलका,र्कब और Punjab Kings को मिला बड़ा फायदा

नई दिल्ली आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी है। इस एक नतीजे ने पॉइंट्स टेबल के समीकरणों को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। गुजरात की टीम, जो इस मैच से पहले 5वें पायदान पर संघर्ष कर रही थी अब एक लंबी छलांग लगाकर सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं टूर्नामेंट में अब तक दबदबा बनाए रखने वाली राजस्थान की टीम को तगड़ा झटका लगा है। गुजरात को हुआ तगड़ा फायदा गुजरात को हुआ तगड़ा फायदा गुजरात टाइटंस के लिए यह जीत संजीवनी की तरह रही है। 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ गुजरात के अब 14 अंक हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि टेबल के टॉप पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के भी 14 ही अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+0.737) के कारण हैदराबाद पहले स्थान पर बरकरार है। गुजरात का रन रेट अब सुधरकर +0.228 हो गया है जो उन्हें टॉप-2 में बनाए रखने के लिए काफी है। राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका राजस्थान रॉयल्स के लिए यह हार किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस सीजन में यह पहली बार हुआ है जब राजस्थान को टॉप-4 से बाहर होना पड़ा है। 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ रॉयल्स के 12 अंक हैं। भारी अंतर से हारने के कारण उनका नेट रन रेट गिरकर +0.082 रह गया है जिसकी वजह से वे अब सीधे 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब राजस्थान को अपने बचे हुए मैचों में न केवल जीतना होगा बल्कि बड़े अंतर की जरूरत भी पड़ सकती है। आरसीबी और पंजाब की स्थिति इस उलटफेर का असर मिड-टेबल की अन्य टीमों पर भी पड़ा है। पंजाब किंग्स फिलहाल 10 मैचों में 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उनकी स्थिति काफी सुरक्षित दिख रही है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों और शानदार नेट रन रेट (+1.234) के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान की हार ने इन दोनों टीमों के लिए टॉप-4 की राह को थोड़ा और आसान बना दिया है। चेन्नई और कोलकाता के लिए बढ़ी मुश्किल पॉइंट्स टेबल के निचले हिस्से की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। गुजरात की इस बड़ी जीत ने इन टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे थोड़े तंग कर दिए हैं। अब इन टीमों को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए लगातार मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि टॉप पर बैठी टीमें अपने मुकाबले हारें। निचले क्रम की टीमें लगभग बाहर टेबल के सबसे निचले पायदानों पर दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स संघर्ष कर रही हैं। दिल्ली के पास 11 मैचों में सिर्फ 8 अंक हैं जबकि मुंबई और लखनऊ के 6-6 अंक हैं। गणितीय रूप से ये टीमें अभी भी रेस में दिख सकती हैं लेकिन असलियत में इनके लिए अब वापसी करना नामुमकिन जैसा लग रहा है।

WFI ने विनेश फोगाट को थमाया कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के बीच विवाद और गहरा गया है। शनिवार को WFI ने विनेश को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया। उन पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही उन्हें 26 जून 2026 तक किसी भी घरेलू इवेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि विनेश ने रिटायरमेंट से वापसी के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत अनिवार्य छह महीने का नोटिस पीरियड पूरा नहीं किया। WFI का कहना है कि पेरिस ओलंपिक में विनेश के बर्ताव से भारतीय कुश्ती की बदनामी हुई है। महासंघ ने आरोप लगाया है कि उन्होंने WFI संविधान, UWW के अंतरराष्ट्रीय नियमों और एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन किया। इस नोटिस के बाद विनेश की कॉम्पिटिटिव रिंग में वापसी की राह और मुश्किल हो गई है। रविवार से गोंडा में शुरू हो रहे नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में अब वे हिस्सा नहीं ले पाएंगी, जबकि यही उनका वापसी का पहला मौका था। WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने PTI को बताया, “हमें देखना होगा कि WADA के नियमों का सही तरीके से पालन हुआ है या नहीं। अभी यह साबित नहीं हुआ है कि उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी की सभी शर्तें पूरी की हैं। छह महीने का अनिवार्य नोटिस पीरियड पूरा करना जरूरी है।”   क्या-क्या आरोप लगाए गए? WFI ने विनेश से कई मुद्दों पर जवाब मांगा है। इनमें शामिल हैं:     मार्च 2024 के सिलेक्शन ट्रायल में दो अलग-अलग वेट कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करना     2024 पेरिस ओलंपिक में वेट कट न कर पाने के कारण डिसक्वालीफाई होना     एंटी-डोपिंग नियमों के तहत ठिकाने की जानकारी न देना डोपिंग टेस्ट और नोटिस पीरियड का मुद्दा WFI ने इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) के 4 मई 2026 के कम्युनिकेशन का हवाला दिया है, जिसमें 18 दिसंबर 2025 को विनेश पर “मिस्ड टेस्ट” दर्ज किया गया था। UWW एंटी-डोपिंग नियमों के आर्टिकल 5.7 के अनुसार, रिटायरमेंट से वापसी करने वाले एथलीट को कम से कम छह महीने पहले सूचना देनी होती है और इस दौरान टेस्टिंग के लिए उपलब्ध रहना पड़ता है। WFI का दावा है कि विनेश ने यह शर्त पूरी नहीं की। महासंघ ने कहा कि विनेश ने 14 दिसंबर 2024 को UWW को ईमेल भेजकर अगस्त 2025 तक सबैटिकल की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में 12 दिसंबर 2025 को SAI, WFI और TOPS को लिखे पत्र में उन्होंने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का लक्ष्य रखते हुए ट्रेनिंग शुरू करने की बात कही। WFI इसे रिटर्न फ्रॉम रिटायरमेंट मानता है, लेकिन छह महीने का नोटिस पीरियड पूरा नहीं हुआ है। इसी के छह दिन बाद 18 दिसंबर को डोपिंग अधिकारी उन्हें नहीं ढूंढ पाए, जिसे मिस्ड टेस्ट माना गया। इसके अलावा, WFI ने सितंबर 2024 का NADA whereabouts failure भी याद दिलाया, जब सोनीपत स्थित उनके घर पर टेस्टिंग अधिकारी नहीं पहुंच पाए थे। अब देखना होगा कि विनेश इस शो-कॉज नोटिस का क्या जवाब देती हैं। फिलहाल इस विवाद ने उनकी 2028 ओलंपिक की तैयारी को और बड़ा झटका दिया है।

IPL Fever in Raipur: 10 हजार तक बढ़े होटल रूम के दाम, फ्लाइट टिकटों ने भी छुआ आसमान

रायपुर राजधानी रायपुर में आईपीएल फीवर सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका असर होटल-रिसोर्ट, फ्लाइट की महंगाई के साथ टिकटों की ब्लैकमार्केटिंग तक पहुंच गई है। रेलवे स्टेशन के पास के डोरमेट्री शुक्रवार को ही फुल हो गए। यहां युवाओं ने थोक में बुकिंग की है। 10 मई को मुंबई और आरसीबी के कड़े मुकाबले के कारण क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है, जिसकी वजह से वीआईपी रोड, तेलीबांधा और नवा रायपुर रोड स्थित होटल और रिसॉर्ट में कमरों की कीमतें अचानक 10 हजार रुपए तक बढ़ गई हैं। IPL 2026: फ्लाइट टिकट महंगी कई फाइव स्टार होटलों में डिस्काउंट ऑफर पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। आईपीएल मैचों का असर हवाई किराए पर भी साफ दिख रहा है। सामान्य दिनों में 4 से 5 हजार रुपए में मिलने वाले फ्लाइट टिकट अब 10 और 13 मई के दिन 10 हजार रुपए से ऊपर पहुंच गए हैं।   एम-टिकट के बाद भी ब्लैकमार्केटिंग आईपीएल के दो मैचों के लिए टिकट पहले ही बिक चुके हैं। अब सोशल मीडिया में टिकटों की ब्लैकमार्केटिंग करने वाले 10 हजार 20 हजार अधिक कीमतों में ऑफर दे रहे हैं। नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार सीटों में नंबरिंग के हिसाब से दर्शकों को कुर्सियां मिलेंगी। ऑनलाइन टिकट भी इसी के मुताबिक बेचे गए हैं। इधर इंस्टाग्राम पेज पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के मामले सामने आए हैं। स्टेडियम में मैच-होटलों में पार्टी, नजर पुलिस की सूत्रों के मुताबिक वीआईपी रोड व आस-पास के होटलों में मैच के प्रसारण के साथ पार्टियां रखी गई हैं। इन पर पुलिस की नजर है। इससे पहले वीआईपी रोड स्थित होटलों में ड्रग्स सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री के मामले सामने आए हैं। रिसोर्ट में ठहरेंगे स्टार खिलाड़ी नवा रायपुर स्थित मे-फेयर व मायरा रिसोर्ट सहित फाइव स्टार मैरिएट में स्टार खिलाड़ी व आफिशियल रुकेंगे। जानकारी के मुताबिक आरसीबी और मुंबई इंडियंस के खिलाडिय़ों के लिए 15 दिन पहले से ही होटलों में ठहरने व उनके पसंदीदा खाने-पीने को लेकर मैन्यू की तैयारी शुरू हो चुकी थी।

गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रनों का लक्ष्य, गिल ने शतक का मौका गंवाया

नई दिल्ली  गुजरात टाइटंस ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। राजस्थान के लिए रविंद्र-यश ने एक-एक विकेट लिया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार शुरुआत की है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन 36 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर ने 10 गेंद में 13 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 44 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर 7 गेंद में 7 रन ही बना सके। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मुकाबला हो रहा है। यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। जायसवाल को यह जिम्मेदारी नियमित कप्तान रियान पराग की अनुपस्थिति में सौंपी गई है। पराग पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया और प्रसिद्ध कृष्णा को मानव सुथार की जगह शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव करते हुए शिमरोन हेटमायर और यशराज पुनिया को टीम में शामिल किया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरात ने ठोके 230 रन, राजस्थान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य; गिल का शतक अधूरा

जयपुर  गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार शुरुआत की है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन 36 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर ने 10 गेंद में 13 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 44 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर 7 गेंद में 7 रन ही बना सके। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मुकाबला हो रहा है। यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। जायसवाल को यह जिम्मेदारी नियमित कप्तान रियान पराग की अनुपस्थिति में सौंपी गई है। पराग पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया और प्रसिद्ध कृष्णा को मानव सुथार की जगह शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव करते हुए शिमरोन हेटमायर और यशराज पुनिया को टीम में शामिल किया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान-गुजरात प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा