samacharsecretary.com

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा गोल्ड मेडल मुकाबला, 3 अक्टूबर को फाइनल

निशिन  श्रीलंका को एकतरफा सेमीफाइनल में 124 रन के अंतर से रौंदते हुए भारतीय टीम ने शान से एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है. अब 3 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल की लड़ाई होगी. भारतीय समयानुसार खिताबी मुकाबले की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे से होगी. भारत हांगझोऊ में खेले गए पिछले एशियाई खेलों का गोल्ड मेडलिस्ट है।  महज 45 रन पर ऑलआउट हुआ श्रीलंका ईशान किशन की नाबाद 80 रन की अर्धशतकीय पारी के बूते भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 169 रन का चैंलेंजिंग टोटल खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका ने पहले ही ओवर में बिना किसी स्कोर के दो विकेट गंवा दिए और 9.5 ओवर आते-आते पूरी टीम ही महज 45 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए जबकि तीन खिलाड़ी रन आउट हुए. पार्ट टाइम स्पिनर अभिषेक शर्मा ने आखिरी के दो विकेट लगातार दो गेंदों पर लेकर श्रीलंका का गेम ओवर कर दिया।  अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए बांग्लादेश से भिड़ेगा श्रीलंका श्रीलंका अब बांग्लादेश के खिलाफ प्ले-ऑफ में कांस्य पदक के लिए लड़ेगा, जिसे पाकिस्तान ने दिन में पहले हराया था. कांस्य पदक और फाइनल दोनों शनिवार को यहां आयोजित किए जाएंगे. 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका पहले पावरप्ले के अंदर 31 रन पर छह विकेट गंवा बैठा और अंततः 45 रन पर ऑल आउट हो गया. जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए और फिर अक्षर पटेल भी दो विकेट लेने में सफल रहे. पिच मुश्किल थी, गेंद कभी भी एक्स्ट्रा बाउंस ले रही थी, जिससे बल्लेबाजी कठिन नजर आ रही थी।  बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा है पाकिस्तान 1 अक्टूबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराते हुए फाइनल का टिकट कटवाया था. मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे. जवाब में साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने नौ गेंद पहले ही चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया था. पिछले एशियन गेम्स में पाकिस्तान को कोई मेडल नहीं मिला था. टीम बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल भी नहीं जीत पाई थी।  क्या गोल्ड मेडल मैच में हाथ मिलाएगी भारत-पाक की टीम भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल से पहले एक बार फिर इस बात पर चर्चा होगी कि क्या दोनों टीमें हाथ मिलाएंगी. भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से एशिया कप और आईसीसी इवेंट में अपने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हैंडशेक करना बंद कर चुका है ताकि भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता दिखाई जा सके. यह देखना बाकी है कि क्या मैनेजमेंट एशियन गेम्स में भी अपनी पॉलिसी बरकरार रखेगा या प्रोटोकॉल का पालन करेगा। 

पाकिस्तान पर 4-3 की जीत, एशियन गेम्स गोल्ड के साथ ओलंपिक टिकट पक्का करने उतरेगा भारत

आईची-नागोया  डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को एक रोमांचक सेमीफाइनल में हराते हुए एशियन गेम्स के मेंस हॉकी फाइनल में जगह बना ली है. तीन क्वार्टर तक पीछे चल रही पाकिस्तानी टीम ने चौथे क्वार्टर में वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया था. मगर आखिरी 47 सेकंड में अभिषेक के फील्ड गोल करते हुए भारत को 4-3 से फाइनल में धमाकेदार एंट्री दिला दी, जहां उसका सामना मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विनर से होगा।  भारत के लिए कब किसने किए गोल?     अभिषेक (60वां मिनट)     सुखजीत (23 मिनट)     हरमनप्रीत सिंह (पांचवां और 13वां मिनट) पाकिस्तान के लिए कप्तान अबू बकर ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया जबकि शाहिद हन्नान (45वां) और राणा वाहिद (49वां) ने पांच मिनट के भीतर दो गोल करके मैच रोमांचक बना दिया था।  28 साल बाद फाइनल में भारत की दोनों टीम भारत 2016 साउथ एशियाई खेलों के फाइनल के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हारा था और ये सिलसिला अबतक जारी रहा. 1998 में हुए बैंकॉक एशियन गेम्स के बाद ये पहला मौका है, जब भारत की पुरुष और महिला दोनों टीम हॉकी के फाइनल में पहुंची है. दोनों टीम अब एशियाई खेलों के फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर हैं और ऐसे में गलती की गुंजाइश बेहद कम होगी।  हरमनप्रीत के नाम एशियन गेम्स में दूसरे सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह अब एशियन गेम्स 2026 में 10 गोल मारकर सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पाकिस्तानी सुफियान खान (11) के बाद दूसरे नंबर पर हैं, उनके साथी फारवर्ड अभिषेक और दिलप्रीत सिंह 9-9 गोल के साथ बराबरी पर हैं. पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत के ड्रैग फ्लिक भारत के लिए लगातार बड़ा हथियार रहे हैं. भारत को फाइनल में अपनी इस ताकत को बरकरार रखना होगा।  सारे मैच जीतकर गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगा भारत इसी साल वर्ल्ड कप में सातवें पोजिशन पर रहने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में सारे मैच जीतते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. हरमनप्रीत सिंहीक टीम ने पूल ए में अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर टॉप पर फिनिश किया था. भारत ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया पर 13-1 की शानदार जीत दर्ज की थी, इसके बाद श्रीलंका को 16-1 से रौंदा था. भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 8-2 से जीत दर्ज की और फिर मेजबान जापान को 2-0 से हराया जो पूल स्टेज का उसका सबसे कड़ा मुकाबला रहा था. भारत ने ग्रुप स्टेज का अंत बांग्लादेश पर 10-0 की शानदार जीत के साथ किया।  हॉकी टीम ने पाकिस्तान से वॉलीबॉल में हार का बदला ले लिया इससे पहले आज दिन की शुरुआत में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम को क्वार्टर फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी और ऊंची रैंकिंग वाले पाकिस्तान के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह एशियन गेम्स में 40 साल बाद मेडल का सपना भी चकनाचूर हो गया. भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह लय से बाहर नजर आए और वर्ल्ड रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान के खिलाफ एक घंटे 22 मिनट तक चले पहले क्वार्टर फाइनल में 19-25, 23-25, 18-25 से हार गए. पुरुष वॉलीबॉल में भारत ने एशियाई खेलों में दो अन्य पदक भी जीते हैं जो 1958 में कांस्य और 1962 में रजत पदक हैं। 

80 रन ठोककर ईशान किशन ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली ईशान किशन की 80 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में जीत के लिए 170 रनों का टारगेट रखा है। जापान की घूमति पिचों पर यह स्कोर काफी अच्छा है। भारतीय टीम के लिए ईशान किशन के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 38 रनों की धुआंधार पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। भारत अगर गोल्ड मेडल मैच यानी फाइनल में पहुंचता है तो ईशान किशन का इसमें अहम योगदान रहेगा। इस खब्बू बल्लेबाज ने अपनी इस धमाकेदार पारी के दम पर इतिहास भी रचा। ईशान किशन इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय आमतौर पर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन आज के मुकाबले में नंबर-5 पर उतरे। टीम में वैभव सूर्यवंशी के आने से बैटिंग लाइनअप में थोड़ा बदलाव हुआ। संजू सैमसन नंबर-3 पर उतरे और ईशान किशन को नंबर-5 पर भेजा गया। पोजिशन चाहे कोई भी हो ईशान किशन जिस फॉर्म में चल रहे हैं वह हर जगह तबाही मचा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए ईशान किशन ने 80 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। वह अब भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, इस लिस्ट में ईशान किशन ने मनीष पांडे, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों को पछाड़ा है। T20Is में IND के लिए नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए हाईएस्ट स्कोर 80* – ईशान किशन बनाम SL, निशिंह, 2026 79* – मनीष पांडे बनाम SA, सेंचुरियन, 2018 77* – युवराज सिंह बनाम AUS, राजकोट, 2013 71* – हार्दिक पांड्या बनाम AUS, मोहाली, 2022 69* – रिंकू सिंह बनाम AFG, बेंगलुरु, 2024 68* – रिंकू सिंह बनाम SA, ग्वालियर, 2023 बता दें, डिफेंडिंग चैंपियन भारत अगर श्रीलंका को इस सेमीफाइनल में हराने में कामयाब रहता है तो उनका गोल्ड मेडल मैच में सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर कम से कम अपना गोल्ड मेडल कन्फर्म कर लिया है। एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट सेमीफाइनल शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाना है। विमेंस की तरह भारतीय मेंस टीम भी लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी।

45 रन पर ढही श्रीलंका, भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर; फाइनल में पहुंचा भारत

निशिन एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका 124 रनों से हरा दिया है. भारत के 169 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रनों पर ही ढेर हो गई. इस शानदार जीत के साथ भारत एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालीफाई कर गया है, जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान से होगा. जिसने आज ही खेले गए पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश के हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।  श्रीलंका 45 के स्कोर पर ढेर 170 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. जिसके साथ भारत ने ये मैच 124 रनों से अपने नाम कर लिया. बुमराह, अक्षर और अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके, जबकि तीन विकेट रन आउट हुए. एक विकेट वाशिंगटन सुंदर को मिला. श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों और फील्डरों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सके. 6 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके जबकि 10 बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके. अब फाइनल में भारत का सामना 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा।  जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम महज 9.5 ओवर्स में 45 रनों पर स‍िमट गई. इस तरह भारतीय टीम को गुरुवार को 124 रनों से व‍िशाल जीत म‍िली। अब भारत का ए‍श‍ियन गेम्स मेन्स क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में मुकाबला पाकिस्तान से 3 स‍ितंबर को होगा, जिसने गुरुवार को ही बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था।    श्रीलंका की पारी की हाइलाइट्स  रनचेज में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और सिनेथ जयवर्धने को दूसरी ही गेंद पर 0 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्लू आउट कर दिया. इसी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सोहन डी लिवेरा (0) को व‍िकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवाया. इस तरह श्रीलंका को  रनचेज में पहले ही ओवर में दो झटके लगे।  वहीं ओपनर लसिथ क्रूसपुले भी ब‍िना खाता खोले रन आउट हो गए. इसके बाद आए कप्तान सहान अराच‍िगे भी 9 रन बनाकर चलते बने. वहीं एशेन बंडारा (0) पांचवें व‍िकेट के रूप में आउट हुए. छठा व‍िकेट नुवानिदु फर्नांडो (15) का रहा, जो रन आउट हुए. सातवां व‍िकेट वानुजा सहान का रहा, जो एक रन बनाकर वॉश‍िगन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए.  जो श्रीलंका का सातवां व‍िकेट रहे. वहीं इसके बाद श्रीलंका की पूरी टीम 45 रनों पर स‍िमट गई. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभ‍िषेक शर्मा को 2-2 सफलता म‍िलीं. वहीं उनके तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।  विकेट पतन:  1-0 (सिनेथ जयवर्धने, 0.2 ओवर), 2-0 (सोहन डी लिवेरा, 0.5 ओवर), 3-2 (लसिथ क्रूसपुले, 1.1 ओवर), 4-18 (सहान अराचिगे, 3.1 ओवर), 5-18 (एशेन बंडारा, 3.4 ओवर), 6-31 (नुवानिदु फर्नांडो, 4.5 ओवर), 7-33 (वानुजा सहान, 6.2 ओवर), 8-45 (थरिंदु रत्नायके, 9.3 ओवर), 9-45 (चमिका करुणारत्ने, 9.4 ओवर), 10-45 (बिनुरा फर्नांडो, 9.5 ओवर) भारत की पारी की हाइलाइट्स  इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्र‍ित किया, ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे. उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 80   रनों की पारी खेली. उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के आए।   भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभ‍िषेक शर्मा ओपन‍िंग करने के लिए उतरे. अभिषेक शर्मा ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चल सकी. उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों में 7 रन बनाए. कप्तान सहान अरच‍िगे ने सिनेथ जयवर्धने के हाथों उन्हें कैच आउट करवाया. संजू सैमसन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. उन्होंने 9 गेंदों में 7 रन बनाए. थरिंदु रत्नायके ने संजू को क्लीन बोल्ड कर दिया।  वहीं सहान अरच‍िगे ने वैभव सूर्यवंशी की 21 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी का अंत कर दिया. वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए और 180.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वह ट्रैक से नीचे निकलकर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलने पहुंचे, लेकिन गेंद की पकड़ और टर्न ने उन्हें चौंका दिया. बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड की ओर उछली, जहां सिनेथ जयवर्धने ने जमीन से कुछ इंच ऊपर शानदार कैच लपक लिया।  वहीं श्रेयस अय्यर को वानुजा सहान ने 13 रन पर क्लीन बोल्ड किया. श्रेयस के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 87/ 4 हो गया. इसके बाद अक्षर पटेल कुछ खास नहीं कर सके और 8 रन बनाकर चलते बने. उनको लसिथ क्रूसपुले की गेंद पर सहान अराचिगे ने कैच पकड़ा. त‍िलक वर्मा भी 2 रन बनाकर आउट हुए. जो टीम का छठा व‍िकेट रहा।  वहीं ईशान किशन ने मुकाबले में एक छोर संभालकर रखा और 33 गेंदों पर अपनी फ‍िफ्टी पूरी की. ईशान की यह टी20 में सातवीं फ‍िफ्टी रही. 19वें ओवर में श‍िवम दुबे भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में थरिंदु रत्नायके की गेंद पर 3 रन पर आउट हो गए. श्रीलंका की ओर से कप्तान सहार अरच‍िगे, थरिंदु रत्नायके को 2-2 सफलताएं म‍िलीं।  विकेट पतन: 1-12 (अभिषेक शर्मा, 1.2 ov), 2-24 (संजू सैमसन, 2.6 ov), 3-59 (वैभव सूर्यवंशी, 6.2 ov), 4-87 (श्रेयस अय्यर, 9.4 ov), 5-112 (अक्षर पटेल, 13.5 ov), 6-125 (तिलक वर्मा, 14.6 ov), , 7-151 (शिवम दुबे, 18.5 ओवर) श्रीलंका के भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका की प्लेइंग-11: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेट कीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चामिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, थरिंदु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो   भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम श्रीलंका स्क्वॉड: एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुल, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), नुवानिडू फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांथ व्यासकांथ, नुवान तुषारा, थारिंडू रत्नायके, वानुजा सहान, सोहन डी लिवेरा, गरुका संकेथ

गिल का 223 रन का तूफान, 406 के चेज में बने कई रिकॉर्ड

गुवाहाटी  गुवाहाटी में रिकॉर्ड टूटे, 406 का लक्ष्य पिघला और भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हास‍िल कर ली. वेस्टइंडीज ने बुधवार (30 स‍ितंबर) को  405/7 का विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन शुभमन गिल और रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के सामने यह लक्ष्य भी छोटा पड़ गया. भारत ने सिर्फ 43.3 ओवर में 406/2 बनाकर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।  यह 400+ लक्ष्य का सिर्फ दूसरा सफल चेज है. इससे पहले 2006 में साउथ  अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन का लक्ष्य हासिल किया था।  कप्तान शुभमन गिल ने ऐसी पारी खेली, जो ODI रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई. उन्होंने 117 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की, जो 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक है. गिल ने अपनी पारी में 133 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके और 8 छक्के लगाए।  गिल ने इस दौरान ईशान किशन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा. ईशान ने 126 गेंदों में ODI डबल सेंचुरी पूरी की थी. गिल का यह ODI में 11वां शतक भी था, जिसे उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में पूरा किया. यह वनडे में उनका सबसे तेज शतक रहा।  शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 223 रन नाबाद बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 101 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़े. गिल की नाबाद 223 रन की पारी ने उन्हें सभी लिस्ट-ए क्रिकेट में रन चेज के दौरान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज भी बना दिया. उन्होंने बांग्लादेश के सौम्य सरकार के नाबाद 208 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।  यह 400+ लक्ष्य का सिर्फ दूसरा सफल चेज है. इससे पहले 2006 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन का लक्ष्य हासिल किया था।    भारत-वेस्टइंडीज दूसरे ODI में बने ये बड़े रिकॉर्ड     14वीं लगातार सीरीज जीत: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14वीं ODI सीरीज जीत ली।      दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रन का लक्ष्य सिर्फ 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल किया. यह ODI इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है।      सबसे तेज डबल सेंचुरी: शुभमन गिल ने सिर्फ 117 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की. उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 126 गेंदों में 200 रन बनाए थे।      गिल की पारी तीसरे नंबर पर: शुभमन गिल ने नाबाद 233 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 133 गेंदों की पारी में 26 चौके और 8 छक्के लगाए. यह ODI क्रिकेट में किसी बल्लेबाज की तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।      रोहित का 35वां शतक: रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए. यह ODI क्रिकेट में उनका 35वां शतक है. सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित तीसरे नंबर पर हैं।      12 हजार ODI रन पूरे: रोहित शर्मा ने इस मैच में ODI क्रिकेट में 12,000 रन भी पूरे किए. वह ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बने. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।      वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा ODI स्कोर: वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 405/7 रन बनाए. यह उसका ODI क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उसका सबसे बड़ा स्कोर 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 रन था।      मैच में 811 रन बने: दोनों टीमों की पारियों को मिलाकर मैच में कुल 811 रन बने. यह ODI इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट है।      सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच: ODI में सबसे ज्यादा मैच एग्रीगेट का रिकॉर्ड 2006 में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मैच के नाम है. उस मुकाबले में कुल 872 रन बने थे. दूसरे नंबर पर 2009 का भारत-श्रीलंका राजकोट ODI है, जिसमें 825 रन बने थे।  एक मैच में 5 शतक, पहली बार ऐसा वेस्टइंडीज की ओर से जॉन  कैम्पबेल, शाई होप और अमीर जंगू ने शतक लगाए. भारत की तरफ से रोहित और गिल ने सेंचुरी जड़ी. इस तरह पुरुषों के वनडे में पहली बार एक ही मैच में पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाए. इससे पहले पुरुषों के तीन वनडे और एक महिला वनडे में चार-चार शतक का रिकॉर्ड था।  रोहित ने भी जड़ा शतक दूसरे छोर पर रोहित शर्मा ने अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने पुल और पिक-अप शॉट्स के साथ ऑफ साइड में शानदार ड्राइव लगाए और 75 गेंदों में 101 रन बनाए।  रोहित ने इस पारी के दौरान ODI क्रिकेट में 12,000 रन भी पूरे किए. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ सातवें बल्लेबाज और सचिन तेंदुलकर तथा विराट कोहली के बाद तीसरे भारतीय बने. शतक पूरा करने के बाद रोहित ने अपने अंदाज से अलग उछलकर जश्न मनाया।  255 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप गिल और रोहित ने शुरुआत से ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. भारत ने 12 ओवर के अंदर 100 रन पूरे कर लिए. गिल ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि रोहित ने सिर्फ 32 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी।  22वें ओवर तक भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 200 रन हो गया. 350 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी ODI में पहली बार किसी ओपनिंग जोड़ी ने 200 रन पूरे किए।  दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़े. यह साझेदारी 26.2 ओवर में टूटी, जब रोहित 101 रन बनाकर आउट हुए. उस समय भारत को जीत के लिए 151 रन और चाहिए थे और 24 ओवर बाकी थे. गिल ने इसके बाद भी रफ्तार कम नहीं होने दी और भारत को लक्ष्य तक पहुंचाकर ही दम लिया।  पहले विंडीज ने भी मचाया था तूफान इससे पहले वेस्टइंडीज ने भारतीय गेंदबाजों की अनुभवहीन पेस अटैक की पोल खोलते हुए 405/7 का स्कोर बनाया था. जॉन  कैम्पबेल ने 68 गेंदों में 101, शाई होप ने 94 गेंदों में 104 और आमिर जांगू ने 77 गेंदों में 114 रन बनाए।  कैम्पबेल ने सिर्फ 65 गेंदों में शतक पूरा … Read more

शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारतीय टीम ने किया ऐतिहासिक रन चेज

नई दिल्ली भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारतीय टीम ने ऐतिहासिक रन चेज किया है। भारत ने पहली बार अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 400+ रन चेज किया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ही एकमात्र टीम थी, जिन्होंने वनडे में 400 रनों का स्कोर चेज किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। भारत ने इस लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने इस रन चेज को 43.3 ओवरों में पूरा किया। भारत के गेंदबाजों ने पहले निराश किया लेकिन फिर गिल ने दोहरा शतक और रोहित शर्मा ने शतक लगाकर टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिलाई।   वेस्टइंडीज ने पहली बार बनाया 400+ स्कोर गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को कैरेबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी की जमकर बखियां उधेड़ी और पहली बार उसने भारत के विरुद्ध वनडे में 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर डाला। जॉन कैंपबेल (101), कप्तान शाई होप (104) और आमिर जांगू (114) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़े और वेस्टइंडीज ने बुधवार को सात विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान भारतीय टीम का अनुभवहीन तेज गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बेअसर नजर आया। कैरेबियाई टीम ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 389 रन को भी पीछे छोड़ दिया, जो उसने 2019 में इंग्लैंड के विरुद्ध बनाया था। जॉन कैंपबेल ने ठोका तूफानी शतक टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को कैंपबेल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। क्रिस गेल के खुद को प्रशंसक बताने वाले कैंपबेल ने ‘यूनिवर्स बॉस’ की शैली में भारतीय गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने केवल 65 गेंदों में शतक पूरा किया और 68 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। उनकी पारी में नौ चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इसके बाद कप्तान होप और जांगू ने पारी को संभाला और बीच के तथा अंतिम ओवरों में रन गति करीब आठ रन प्रति ओवर बनाए रखी। होप ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन 27 रन पर विराट कोहली से शार्ट मिडविकेट पर कैच छूटने के बाद उन्होंने रफ्तार बढ़ा दी। उन्होंने 94 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। आमिर जांगू ने की भारतीय गेंदबाजों की कुटाई जांगू ने होप का शानदार साथ देते हुए आक्रामकता और सूझबूझ का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। उन्होंने महज 69 गेंदों में अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पहली बार एक वनडे पारी में तीन शतक लगाने का कारनामा किया। युवा पेसरों ने बढ़ाई चिंता जसप्रीत बुमराह एशियाई खेलों की ड्यूटी पर हैं, जबकि मोहम्मद सिराज भी टीम से बाहर हैं। ऐसे में भारत 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा गेंदबाजों को आजमा रहा है, लेकिन दूसरे वनडे में भी तेज गेंदबाजी आक्रमण ने ज्यादा सवाल खड़े किए। जम्मू-कश्मीर से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने आकिब नबी का पदार्पण निराशाजनक रहा। उन्होंने 8.5 ओवर में 84 रन खर्च किए। भारतीय गेंदबाजी में राहत सिर्फ स्पिनरों से मिली। कुलदीप यादव ने 65 रन देकर दो विकेट लिए और वनडे में 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए। रवींद्र जडेजा ने भी दो विकेट हासिल किए, लेकिन उन्होंने 75 रन खर्च किए। रोहित शर्मा ने पूरे किए 12 हजार रन रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके थे। हालांकि, दूसरे मैच में हिटमैन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने वनडे में 12 हजार रन भी पूरे कर लिए। रोहित ऐसा कारनामा करने वाले मात्र तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने 282 पारियों में 12 हजार रन पूरे किए। सचिन ने 300 पारियों में 12,000 रन पूरा किया था। रोहित शर्मा ने जड़ा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने शतक जड़ा। उन्होंने 72 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी लेकिन 101 रन बनाकर आउट हो गए। उनका वनडे करियर का ये 35वां शतक है। रोहित ने गिल के साथ मिलकर 255 रनों की साझेदारी की। ये भारत के लिए वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली मौजूद हैं, जिन्होंने 258 रनों की साझेदारी की थी। शुभमन गिल का दोहरा शतक गिल ने 406 रनों के चेज में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपना आक्रामक रवैया शुरुआत से ही जारी रखा। गिल ने पहले 62 गेंदों पर शतक पूरा किया। इसके बाद 117 गेंदों पर दोहरा शतक ठोक दिया। गिल द्वारा लगाई ये वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है। उन्होंने ईशान किशन के 126 गेंदों पर का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 26 चौके और 8 छक्के निकले। भारत ने किया ऐतिहासिक रन चेज वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच भारत ने आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 43.3 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत ने पहली बार वनडे क्रिकेट में 400 रनों का चेज किया है। इसके अलावा ये वनडे क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया है। साउथ अफ्रीका के नाम सबसे बड़ा स्कोर वनडे में चेज करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का चेज किया था। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।  

गिल ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, सहवाग-रोहित क्लब में एंट्री

गुवाहाटी शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने और रोहित शर्मा के बाद इस प्रारूप में दो दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में इतिहास रच दिया। गिल ने महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 200 रन हैं। उन्होंने ईशान किशन के 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।  गिल ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान चौकों और छक्कों की बरसात की। दोहरा शतक पूरा करते ही वह वनडे में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा केवल रोहित शर्मा ने किया था। गिल ने इससे पहले 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन की पारी खेली थी। सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड गिल का 117 गेंदों में दोहरा शतक वनडे क्रिकेट में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 126 गेंदों में 200 रन पूरे किए थे। गिल ने इस रिकॉर्ड को नौ गेंदों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।  यानी गिल ने अब वनडे में सबसे तेज दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उनके बाद ईशान किशन 126 गेंद और ग्लेन मैक्सवेल 128 गेंद के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सहवाग और रोहित की खास सूची में भी नाम गिल की इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में पहुंचा दिया है, जिन्होंने वनडे में 200 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन की पारी खेली थी। गिल अब इस सूची में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले रोहित के साथ खड़े हैं। गिल का 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया गया 208 रन का स्कोर पहले ही उनके नाम था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 रन पूरा करते ही उन्होंने अपने वनडे करियर में दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल कर ली। इस तरह वह रोहित शर्मा के बाद वनडे में दो दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। गिल की तूफानी पारी ने बदला रिकॉर्ड बुक का पन्ना वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405/7 का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में भारत की ओर से गिल ने पारी को आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ाया और दोहरा शतक जड़कर न सिर्फ भारत के लक्ष्य को आसान बनाया, बल्कि वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करा दिया। गिल की 117 गेंदों में 200 रन की पारी अब वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक है। यह उनके वनडे करियर का दूसरा दोहरा शतक और कप्तान के रूप में एक बेहद खास उपलब्धि है।  

India vs Sri Lanka: बारिश बनी विलेन, सेमीफाइनल रद्द हुआ तो रैंकिंग से फाइनल में पहुंचेगा भारत

नई दिल्ली बारिश ने तैयारी पर पानी फेर दिया है और अब दो बार की टी20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया को बिना लय में आए ही एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में उतरना होगा. भारत का सामना गुरुवार को श्रीलंका से होगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. नागोया पहुंचने के बाद लगातार बारिश के कारण भारतीय टीम को अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिला. टीम को सिर्फ एक ढंग का प्रैक्टिस सेशन मिल सका, वह भी सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर, जब आसमान कुछ साफ हुआ. हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि शनिवार को होने वाले फाइनल पर फिर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमें अब तक टूर्नामेंट में मैदान पर उतर ही नहीं सकी हैं. बारिश के कारण चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द करने पड़े और टीमों का फैसला आईसीसी रैंकिंग के आधार पर हुआ. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे. बिना खेले सेमीफाइनल, अब सीधे असली परीक्षा भारत के लिए यह मुकाबला अजीब स्थिति वाला होगा. टीम 20 सितंबर को जापान पहुंची थी, लेकिन बारिश के कारण ट्रेनिंग प्रभावित होती रही. भारत को टोक्यो के पास जापान के खिलाफ सिर्फ पांच-पांच ओवर का एक द्विपक्षीय मुकाबला खेलने का मौका मिला. अफगानिस्तान के खिलाफ रद्द हुए क्वार्टर फाइनल से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना था कि खराब मौसम के कारण अभ्यास नहीं हो पाना परेशानी है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया था कि पेशेवर खिलाड़ियों के लिए इसे मैदान पर प्रदर्शन का बहाना नहीं बनाया जा सकता. श्रीलंका की टीम पूरी ताकत के साथ नहीं भारत के सामने श्रीलंका की चुनौती भी उसकी पूरी ताकत वाली टीम की नहीं है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम से तेज शुरुआत और सीधे फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद होगी. टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं रहा है. लगातार बारिश के कारण पिच में नमी बनी हुई है, जिससे सेमीफाइनल में सतह के धीमे और कुछ सुस्त रहने की संभावना है. ऐसे में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों और फील्डरों को भी परिस्थितियों के मुताबिक तेजी से ढलना होगा. बारिश फिर बनी विलेन तो …? भारत के लिए एक राहत यह भी है कि अगर गुरुवार का सेमीफाइनल बारिश के कारण धुल जाता है तो वह अपनी नंबर-1 आईसीसी रैंकिंग के आधार पर फाइनल में पहुंच जाएगा. श्रीलंका की रैंकिंग नौवीं है. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान छठे और बांग्लादेश आठवें स्थान पर हैं. वहां भी मैच रद्द होने पर पाकिस्तान बेहतर रैंकिंग के कारण फाइनल में जाएगा…. लेकिन अगर शनिवार को होने वाला फाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ गया और मुकाबला नहीं हो सका, तो भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल साझा किया जाएगा.

चीन को 1 अंक से हराया, भारत ने कंपाउंड आर्चरी में किया गोल्डन क्लीन स्वीप

ओकाजाकी एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारतीय दल का आर्चरी में स्वर्णिम सफर जारी है। भारतीय आर्चरी टीम ने तीसरा गोल्ड जीत लिया है। कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु वाली भारतीय पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता। कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु की तिकड़ी ने एक रोमांचक फाइनल में चीन के जियाओ लियाओ, जिनयी लियू और जिंग्यू शी को 238-237 से हराकर भारत के कंपाउंड तीरंदाजों के लिए गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी की। यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत फाइनल में दो पॉइंट से पीछे था और चीन की बढ़त को खत्म करने के लिए उसे एक मजबूत फिनिश की जरूरत थी। तीसरे और पांचवें शॉट में दो 9 के बाद शुरुआती एंड के बाद भारत 58-60 से पीछे हो गया। भारतीय तीरंदाजों ने अगले एंड में छह परफेक्ट 10 के साथ जवाब दिया, लेकिन फिर भी 118-120 से पीछे थे। आखिरी छह शॉट में दिखाया दम, एक पॉइंट से जीता गोल्ड तीसरे एंड के बाद अंतर एक पॉइंट घटकर 178-179 रह गया, जिससे एक तनावपूर्ण फिनिश की स्थिति बन गई। इसके बाद चीन के जियाओ लियाओ ने 8 का शॉट मारा, जिससे भारत के लिए दरवाजा खुल गया। भारतीय तिकड़ी ने आखिरी छह शॉट में बिना किसी गलती के 238 का स्कोर किया और एक पॉइंट के अंतर से गोल्ड मेडल पक्का किया। भारतीय टीम ने इससे पहले सेमीफाइनल में कोरिया को 236-229 से हराया था। कोरियाई टीम में चोई यून ग्यू, चोई योंगही और किम जोंगहो शामिल थे। कंपाउंड आर्चरी में भारत का दबदबा इससे पहले टूर्नामेंट में, चिकिथा तानिपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने कोरिया को एक मुश्किल शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इस जीत से 2028 गेम्स के लिए ओलंपिक कोटा भी पक्का हो गया। भारत की महिला कंपाउंड टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता। इस टीम में चिकिथा तानिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम शामिल थीं। भारतीय तिकड़ी ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने एशियन गेम्स में तीनों कंपाउंड आर्चरी टीम गोल्ड मेडल जीतकर क्लीन स्वीप किया। पुरुषों की टीम के गोल्ड का मतलब है कि भारत ने हांगझोऊ 2023 में पिछले एशियन गेम्स में जीते गए तीनों कंपाउंड आर्चरी टाइटल सफलतापूर्वक बरकरार रखे हैं।  

नारी शक्ति का कमाल, 4×400 रिले में भारत को गोल्ड; पदकों का अर्धशतक पूरा

नागोया भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह शूटिंग में नीरू ढांडा ने गोल्ड जीता तो शाम को भारत की झोली में एथलेटिक्स से विमिंस 4X400 मीटर रिले का भी गोल्ड आ गया। इसके साथ ही मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों का अर्धशतक पूरा हो गया। छह गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 52 मेडल के साथ भारत 10वें स्थान पर पहुंच गया। कमाल की दौड़ लगाई भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेत्रा, प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमिंस 4X400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीता। इन खेलों में एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने तीन मिनट 29.69 सेकंड का समय निकाला। यह विथ्या का इन खेलों में तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 400 मीटर हर्डल रेस में नेशनल रिकॉर्ड के साथ ब्रॉन्ज मेडल और मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में सिल्वर मेडल जीता था। पहले बैटन एक्सचेंज में तीसरे पर थे भारत ने लेन छह से रिले की शुरुआत की और किरण को शुरुआती लेग की जिम्मेदारी सौंपी गई। किरण ने तीसरे स्थान पर बैटन को पास किया, जिससे पूवम्मा पर अंतर को कम करने की जिम्मेदारी आ गई। उन्होंने दूसरे लेग में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को आगे की दौड़ में शामिल किया। इसके बाद उन्होंने प्राची को बैटन सौंपा। प्राची ने भारत को मेडल की दौड़ में मजबूती से बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि विथ्या को एंकर लेग के लिए अच्छी स्थिति में बैटन मिले। इसके बाद आखिरी लेप विथ्या के नाम रहा। विथ्या ने जल्द ही अपनी लय पकड़ ली और आगे चल रही धावकों से अंतर कम करना शुरू कर दिया। 200 मीटर के निशान के आसपास विथ्या ने अपनी गति तेज की। विथ्या ने दौड़ के आखिरी हिस्से में अपना संयम बनाए रखा और सबसे पहले फिनिश लाइन पार की। इससे पहले गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा ने 4X100 मीटर मिक्स्ड रिले फाइनल में 41.06 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। कायम रही 44 साल की परंपरा रिले में जीत के साथ भारत ने इस इवेंट के इतिहास में अपना साख एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता और 1982 एशियाड के बाद से हर सीजन में पदक जीतने के अपने 44 साल पुराने सिलसिले को बरकरार रखा। भारत ने इससे पहले इस स्पर्धा में 2018 में गोल्ड मेडल जीता था। इस साल बहरीन (3:30.21) दूसरे और चीन (3:31.02) तीसरे स्थान पर रहा है।