samacharsecretary.com

गिरना अब आसान नहीं! 40 T20I में केवल 4 बार सिमटी टीम इंडिया, बल्लेबाजों की ऐतिहासिक निरंतरता

नई दिल्ली T20I इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय दबदबा कितना है, इसकी अगर एक झलक आपको देखनी है तो आप इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का स्कोरकार्ड उठाकर देख लीजिए। अगर आंकड़ों पर जाएं तो आपको हैरानी होगी कि T20 World Cup 2024 के बाद से भारतीय टीम ने 29 जनवरी 2026 तक 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं, लेकिन सिर्फ 4 बार ही भारतीय टीम को कोई सामने वाली टीम ऑलआउट कर पाई है। तीन बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में और एक बार शुभमन गिल की कप्तानी में ऐसा हुआ है।   टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने उस विश्व कप को जीता था, लेकिन वह इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा का आखिरी मैच था। इसके बाद नया पर्मानेंट कैप्टन हमें सूर्यकुमार यादव के रूप में देखने को मिला। हालांकि, जिम्बाब्वे के दौरे पर कप्तान के तौर पर शुभमन गिल गए थे, जहां उनको एक मैच में हार मिली थी और पूरी टीम उस मैच में ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम उस मैच में 102 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद 2025 में दो बार भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑलआउट हुई, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एमसीजी में 125 रन पर समेट दिया था और मुल्लानपुर में 162 रन पर साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। अब 2026 में टीम इंडिया ने एक मैच में सभी विकेट खोए। इस बार न्यूजीलैंड भारत के सामने थी। वाइजैग में 165 रन पर भारतीय टीम ने सभी विकेट खोए। भारत ने पिछले 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30 मुकाबले जीते हैं। 2 टाई रहे हैं और 2 बेनतीजा रहे हैं। सिर्फ 6 मैच टीम इंडिया इस अवधि में हारी है। जीत प्रतिशत भारत का बाकी टीमों के मुकाबले बेहतरीन है, जिसने 30 या इससे ज्यादा मैच खेले हैं।  

वर्ल्ड कप से पहले फिक्सिंग का खुलासा, ICC की सख्ती, USA के आरोन जोंस निलंबित

नई दिल्ली इंटरनेशनल  क्रिकेट परिषद (ICC) ने अमेरिका (USA) के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शामिल बैटर आरोन जोंस (Aaron Jones match fixing) को मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों में दोषी पाया है. ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने संयुक्त रूप से जोंस पर एंटी-करप्शन कोड के पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया. 31 वर्षीय जोंस अमेरिका के लिए 6 साल के इंटरनेशनल करियर में 100 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 52 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं. इसके अलावा वह मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ऑर्कास और कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.  तीन आरोप 2023-24 के Barbados Bim10 टूर्नामेंट से जुड़े हैं, जो CWI के एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) के दायरे में आता है. वहीं दो आरोप इंटरनेशनल मैचों से जुड़े होने के कारण ICC ने भी कार्रवाई की है. जोंस पर मैच फिक्सिंग, फिक्सिंग की कोशिश, संदिग्ध संपर्कों की जानकारी छुपाने और एंटी-करप्शन जांच में सहयोग न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. ICC के मुताबिक, उन्होंने जांच के दौरान अहम जानकारियां छुपाईं और सबूतों से छेड़छाड़ भी की. ICC ने अपने बयान में कहा- यह मामला एक व्यापक जांच का हिस्सा है और आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों पर भी आरोप लग सकते हैं. जोंस को 28 जनवरी के बाद 14 दिनों के भीतर इन आरोपों पर जवाब देना होगा. वह USA की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी टीम का हिस्सा थे, लेकिन निलंबन के चलते अब किसी भी चयन के लिए अयोग्य हो गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार एक क्रिकेटर पर ICC और CWI ने मैच फिक्सिंग के पांच मामलों में दोषी पाया है. Bim10 टूर्नामेंट और इंटरनेशनल मैचों से जुड़े आरोपों के बाद उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा थे, लेकिन अब चयन से बाहर हो गए हैं. कौन हैं आरोन जोंस  2019 में 31 साल के आरोन ने इंटरनेशनल डेब्यू किया. वह USA और वेस्ट इंडीज में आयोज‍ित हुए 2024 T20 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ 40 गेंदों पर मैच जिताने वाली 94 रन की पारी खेली. वहीं उन्होंने उसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मशहूर 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए. जोंस  CPL, MLC और BPL जैसी T20 फ्रेंचाइजी लीग में भी खेल चुके हैं, उन्होंने अप्रैल 2025 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. वहीं 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अमेर‍िका की क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली थी.   क्रिकइंफो के मुताब‍िक- आरोन जोंस का क्रिकेट सफर बेहद दिलचस्प रहा है. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों शाई होप और जेसन होल्डर के साथ क्रिकेट खेलते हुए परवरिश पाई, जबकि निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले खेले. साल 2017 में जोंस ने बारबाडोस के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और पहले ही मैच में अर्धशतक जड़कर अपनी प्रतिभा का संकेत दे दिया. हालांकि 2018 में न्यूयॉर्क में जन्मे जोंस ने बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका की ओर से खेलने का विकल्प चुना. इसके बाद वह तेजी से USA टीम की रीढ़ बन गए. 2019 में नामीबिया के खिलाफ WCL डिवीजन-2 मुकाबले में लगाया गया उनका पहला लिस्ट-ए शतक अमेरिका को वनडे स्टेटस दिलाने में अहम साबित हुआ. तीन साल बाद उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 87 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाकर अपना पहला वनडे शतक पूरा किया. लेकिन उनकी सबसे यादगार पारी 2024 टी20 वर्ल्ड कप में आई, जब उन्होंने कनाडा के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 94 रन ठोककर USA को ऐतिहासिक जीत दिलाई. इसके कुछ महीनों बाद जोंस ने सेंट लूसिया किंग्स को उनका पहला CPL खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई. गयाना की मुश्किल पिच पर कम स्कोर का पीछा करते हुए उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए और टीम को खिताबी जीत दिलाई.

7 छक्कों की बरसात फिर भी हार, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, सूर्या का एक्सपेरिमेंट पड़ा भारी

 विशाखापत्तनम भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 28 जनवरी (बुधवार) को व‍िशाखापत्तनम (वाइजैग) के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. न्यूजीलैंड ने इस मैच में 50 रनों से जीत हासिल की. न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 216 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.4 ओवरों में 165 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए शिवम दुबे ने 7 छक्के और तीन चौके की मदद से 23 बॉल पर 65 रन बनाए, लेकिन ये इनिंग्स टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी. भारतीय टीम टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. 21 जनवरी दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 48 रनों से जीत हासिल की थी. इसके बाद रायुपर टी20 में भारत को 7 विकेट से जीत मिली. फिर गुवाहाटी में खेले गए मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था. अब न्यूजीलैंड ने ये मैच जीतकर स्कोर 1-3 कर दिया है. टी20 सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. शिवम दुबे ने वाइजैग T20 में किया धुआं-धुआं, बने कई कीर्तिमान  भारत और न्यूजीलैंड के बीच 28 जनवरी (बुधवार) को विशाखापत्तनम (वाइजैग) में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शिवम दुबे का जलवा देखने को मिला. भारतीय ऑलराउंडर शिवम ने इस मैच में महज 23 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे. शिवम ने इस दौरान सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा. इस मामले में युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा ही शिवम दुबे से आगे हैं. युवराज ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था. वहीं अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दौरान ही गुवााहटी में 14 बॉल पर पचासा जड़ने में कामयाब रहे थे. टी20I में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर): 12- युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007 14- अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026 15- शिवम दुबे बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम 2026 16- हार्दिक पंड्या बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 2025 17- अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025   शिवम दुबे ने अपनी तूफानी पारी के दौरान न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी की जमकर खबर ली. सोढ़ी के एक ओवर में 29 रन बनाए, जिसमें 28 रन शिवम के बल्ले से निकले. वहीं एक रन वाइ़ड के चलते आया.वो भारत की पारी का 12वां ओवर था. उस ओवर में सोढ़ी का गेंदबाजी आंकड़ा- 2, 4, Wd, 6, 4, 6, 6  रहा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच किसी टी20I मैच के दौरान एक ओवर में बनाए गए ये दूसरे सबसे ज्यादा रन रहे. साल 2020 में शिवम दुबे ने माउंट माउंगानुई टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में 34 रन लुटाए थे. शिवम का वो अनचाहा रिकॉर्ड अब भी नहीं टूटा है. टी20I मैच में एक ओवर में बनाए गए सर्वाधिक रन (भारत vs न्यूजीलैंड) 34 रन (गेंदबाज-शिवम दुबे, माउंट माउंगानुई, 2020) 29 रन (गेंदबाज-ईश सोढ़ी, विशाखापत्तनम, 2026) शिवम दुबे अब भारत की ओर से किसी टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान एक ओवर में सबसे ज्यादा बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ चुके हैं. शिवम दुबे ने ईश सोढ़ी के ओवर में बल्ले से कुल 28 रन बनाए. शिवम ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 28 रन बनाए थे. युवराज सिंह (36 रन) और संजू सैमसन (30 रन) ही केवल शिवम से आगे हैं.   एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बैटर (टी20 अंतरराष्ट्रीय): 36- युवराज सिंह (गेंदबाज- स्टुअर्ट ब्रॉड, डरबन, 2007) 30- संजू सैमसन (गेंदबाज- रिशाद हुसैन, हैदराबाद, 2024) 28- रोहित शर्मा (गेंदबाज- मिचेल स्टार्क, ग्रोस आइलेट, 2024) 28- शिवम दुबे (गेंदबाज- ईश सोढ़ी, विशाखापत्तनम, 2026) शिवम दुबे ने इस मैच में 282.60 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 50 ज्यदा की टी20I इनिंग्स में किसी भारतीय बैटर का ये तीसरा सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रहा. इस मामले में युवराज सिंह (362.50) और अभिषेक शर्मा (340.00) ही इस मामले में शिवम से आगे हैं. टी20I पारी में भारत के लिए उच्चतम स्ट्राइक रेट (50+ रन) 362.50- युवराज सिंह (16 गेंदों पर 58 रन) बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007 340.00- अभिषेक शर्मा (20 गेंदों पर 68* रन) बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 282.60- शिवम दुबे (23 गेंदों पर 65 रन) बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम, 2026 सिर्फ शिवम दुबे ही चल पाए… चेज में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. उसने 9 रनों के स्कोर तक अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए. अभिषेक (0 रन) पहली ही गेंद पर मैट हेनरी का शिकार बने. वहीं सूर्यकुमार (8 रन) को जैकब डफी ने कॉट एंड बोल्ड किया. संजू सैसमन की खराब फॉर्म जारी रही और वो 24 रन बनाकर कप्तान मिचेल सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए. हार्दिक पंड्या से तूफानी बैटिंग की आस थी, लेकिन वो 2 रन ही बना सके. रिंकू सिंह लय में दिख रहे थे, लेकिन वो अपनी इनिंग्स को काफी बड़ा नहीं कर पाए. रिंकू ने 3 चौके और दो छक्के की मदद से 30 बॉल पर 39 रन बनाए. रिंकू सिंह के आउट होने के समय भारत का स्कोर 82/5 था. इसके बाद शिवम दुबे की आक्रामक बैटिंग देखने को मिली. शिवम ने 6 छक्के और दो चौके की मदद से सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी. शिवम दुबे अर्धशतक जड़ने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और वो रनआउट हो गए. यहां से भारत के लिए जीत हासिल करना मुश्किल था और ऐसा हुआ भी. हर्षित राणा (9 रन), अर्शदीप सिंह (0 रन), जसप्रीत बुमराह (4 रन) और कुलदीप यादव (1 रन) आउट होने वाले आखिरी चार बल्लेबाज रहे. कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया वाइजैग T20 में एक्पेर‍िमेंट पड़ा टीम इंड‍िया पर भारी न्यूजीलैंड ने भारत को बुधवार को वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले … Read more

क्रिकेटर और निजी जीवन की चर्चाएँ: ब्रेट ली की पत्नी को लेकर सोशल मीडिया में उथल-पुथल

मेलबर्न  क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का लंबे समय तक दबदबा रहा. लंबे रनअप, स्मूद एक्शन के साथ तूफानी रफ्तार ब्रेट ली की गेंदबाजी में डेडली कॉम्बिनेशन था. पिच चाहे जैसी भी हो ब्रेट ली के हाथ में गेंद आते ही वह आग उगलने लगती थी, लेकिन क्रिकेट के मैदान का ये हीरो अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे. खास तौर से पहली शादी टूटने के बाद तो वह सदमें थे. उनकी लाइफ में ये सब तब हुआ था जब वह अपने करियर के पीक पर थे. हालांकि, अच्छी बात ये थी कि ब्रेट ली ने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि उनकी पर्सलन में क्या चल रहा है. क्रिकेट फैंस को शायद ही पता होगा कि ब्रेट ली की पहली शादी सिर्फ तीन साल में ही टूट गई थी और उनकी शादी टूटने की वजह थी क्रिकेट से उनका प्यार. जिस खेल ने ब्रेट ली को दौलत और शोहरत दिलाई उसी खेल के कारण उनकी पहली वाइफ एलिजाबेथ कैंप ने उन्हें धोखा दिया. क्यों हुआ था ब्रेट ली का तलाक? ब्रेट ली की पहली शादी क्यों टूटी इसे लेकर अलग-अलग कहानियां है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक ब्रेट ली की पहली वाइफ एलिजाबेथ की एक रग्बी प्लेयर से अफेयर था, जिसके कारण उनका तलाक हुआ. तलाक के पीछे की वजह चाहे जो भी, लेकिन ये बात सच है कि ब्रेट ली और उनकी वाइफ के बीच क्रिकेट को लेकर ही मतभेद हुआ था. क्योंकि ब्रेट ली ने जब एलिजाबेथ से साल 2006 में शादी की थी तो वह अपने करियर पर शिखर पर थे. उस दौर में ऑस्ट्रेलिया विश्व क्रिकेट पर राज करती थी, जिसमें ब्रेट ली की भी अहम भूमिका थी. माना जाता है कि इंटरनेशनल टूर और मैचों के कारण ब्रेट ली लगातार कई महीने घर से दूर रहते थे. इसी दूरी ने ब्रेट ली और एलिजाबेथ के रिश्ते में तनाव पैदा कर दिया था. ब्रेट ली के लगातार दौरों की वजह से एलिजाबेथ को अपने करियर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी मुश्किल हो रही थी. शादी के बाद उनका एक प्यारा सा बच्चा भी हुआ, जिसके कारण एलिजाबेथ अकेली पड़ गईं थी. 2014 में ब्रेट ली ने की दूसरी शादी ब्रेट ली और एलिजाबेथ के बेटे का नाम प्रेस्टन है. तलाक के बाद दोनों ने मिलकर उसकी परवरिश करने का फैसला लिया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि ब्रेट ली का क्रिकेट के प्रति प्यार और एलिजाबेथ को समय नहीं देने के कारण दोनों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ गए थे. इस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद ब्रेट ली लगभग पांच साल तक सिंगल रहे और साल 2014 में उन्होंने लाना एंडरसन से दूसरी रचाई.

इंडिया स्क्वॉड में बड़ा फेरबदल: वर्ल्ड कप से पहले बडोनी–प्रियांश को मिला मौका

नई दिल्ली आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम से रीलिज कर दिया गया है क्योंकि उनका चयन टी-20 विश्व कप से पहले सीनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैचों के लिए भारतीय ‘ए’ टीम में हो गया है. बडोनी ने चार दिवसीय और लिस्ट-ए दोनों फॉर्मेट में खेला है, जबकि आर्या ने अभी तक केवल सफेद गेंद वाले फॉर्मेट में ही खेला है. अब दिल्ली के आयुष दोजा मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सातवें दौर में टीम की कप्तानी करेंगे. टी-20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारत कुल तीन मैच खेलेगा, जिसमें दो मैच इंडिया ‘ए’ खेलेगी जबकि एक मैच में सीनियर टीम शिरकत करेगी. इंडिया ‘ए’ दो और छह फरवरी को नवी मुंबई में अमेरिका और बेंगलुरु में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने वार्म-अप मैचों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. दरअसल, विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज होनी है जबकि इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा. वॉर्म-अप मैच का शेड्यूल     2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे     2 फरवरी – भारत ए बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे     2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली – चेन्नई – शाम 7 बजे     3 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम ओमान – कोलंबो – दोपहर 1 बजे     3 फरवरी – नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 3 बजे     3 फरवरी – नेपाल बनाम यूएई – चेन्नई – शाम 5 बजे     4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे     4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे     4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – शाम 5 बजे     4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – नवी मुंबई – शाम 7 बजे     5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 1 बजे     5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल – चेन्नई – दोपहर 3 बजे     5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे     6 फरवरी – इटली बनाम यूएई – चेन्नई – दोपहर 3 बजे पीएम     6 फरवरी – इंडिया ए बनाम नामीबिया – बेंगलुरु – शाम 5 बजे सातवें दौर के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम: आयुष डोसेजा (कप्तान), सनत सांगवाम, वैभव कांडपाल, सुमित माथुर, प्रणव राजवंशी, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, राहुल डागर, अनुज रावत, दिविज मेहरा, आर्यन राणा, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, राहुल चौधरी.

क्रिकेट अपडेट: सूर्यकुमार यादव का टॉप-10 में कमबैक, अभिषेक की कब्जा जारी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी लेटेस्ट ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वापस आ गए हैं। वह पांच पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद जिसमें भारत अभी 3-0 से आगे है। भारतीय कप्तान जो सबसे छोटे फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उन्होंने दूसरे मैच में 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और 468 दिनों के अपने अर्धशतक के सूखे को भी खत्म किया। सूर्यकुमार ने अगले मैच में भी इस लय को जारी रखा और सिर्फ 26 गेंदों में 57 रन बनाए। भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा ने भी तीसरे T20I में 68 रनों की शानदार पारी खेलकर टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत की। 929 अंकों के साथ उन्होंने टॉप पर अपनी बढ़त को 80 रेटिंग अंकों तक बढ़ा दिया है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी तीसरे T20I में ब्लैककैप्स के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि टीम के साथी वरुण चक्रवर्ती ब्लैककैप्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अभी भी टॉप पर अपनी स्थिति बनाए हुए हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने मौजूदा सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रैंकिंग में अपनी बढ़त जारी रखी है। हार्दिक एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि दुबे पांच स्थान ऊपर चढ़कर ग्यारहवें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में 18 स्थान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं और वेस्टइंडीज के हार्ड-हिटर ब्रैंडन किंग भी 15 स्थान ऊपर आ गए हैं। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश और वेस्टइंडीज के सीमर मैथ्यू फोर्ड गेंदबाजों की रैंकिंग में पांच, आठ और उन्नीस स्थान ऊपर आ गए हैं। इंग्लैंड की टॉप बैटिंग जोड़ी हैरी ब्रूक और जो रूट ने अपनी टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में मदद की। नतीजतन ब्रूक 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं, और रूट छह स्थान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर आ गए हैं।  

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

विशाखापट्टनम आज विशाखापट्टनम में भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रनों का टारगेट रखा है। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन जुटाए। टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाने के बाद शानदार शुरुआत की। सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। कॉनवे 23 गेंदों में 44 रन बनाने के बाद नौवें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जमाए। न्यूजीलैंड ने भले ही अच्छा आगाज किया लेकिन टीम ने उसके बाद 63 रन जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए। रचिन रविंद्र (2) और मार्क चैपमैन (9) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। ग्लेन फिलिप्स ने 24 और जकारी फाउल्केस ने 13 रनों का योगदान दिया। कप्तान मिचेल सेंटनर 11 रन जोड़कर रनआउट हुए। हालांकि, जेरिल मिचेल आखिरी तक डटे रहे और न्यूजीलैंड को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन सिक्स शामिल हैं। मैट हैनरी 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक शिकार किया। अर्धशतक से चूके रिंकू सिंह भारत का पांचवा विकेट रिंकू सिंह के रूप में गिरा है। वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 39 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली। रिंकू को फाउल्केस ने 11वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। दुबे 12 और हर्षित राणा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक भी लौटे पवेलियन 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लड़खड़ा गई है। हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 5 गेंदों में केवल 2 रन बनाए। हार्दिक को सेंटनर ने नौवें ओवर में जकारी के हाथों कैच कराया। वहीं, 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/4 है। अब रिंकू सिंह और शिवम दुबे के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। रिंकू 35 और दुबे 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

शॉकिंग कदम! पाकिस्तान का नया पैंतरा, टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ी करेंगे काली पट्टी पहनकर खेल

नई दिल्ली पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होगा या नहीं, उसे लेकर अभी तक अपने पत्ते नहीं खेले हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी को बांग्लादेश मामले पर दूसरा लेटर लिखने वाला है। इसमें वह अपने इस इरादे की जानकारी देगा कि अगर उसकी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी तो उसके खिलाड़ी प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे।   टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी अब औपचारिक तौर पर आईसीसी को बताएगा कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर उसे काफी निराशा हुई है। उसके खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराएंगे। रिपोर्ट में पीसीबी से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी को वर्ल्ड कप के दौरान अपने प्रोटेस्ट के बारे में लेटर लिखने वाला है।’ पाकिस्तान वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर सोमवार को अंतिम फैसला लेगा। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बहुत अच्छी बातचीत हुई और वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान अपना अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को बताएगा। शुक्रवार चूंकि बीच चुका है, इसलिए जाहिर है कि पीसीबी सोमवार को अपने फैसले का ऐलान करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले इसी महीने आईसीसी को बांग्लादेश मुद्दे पर पहला ईमेल लिखा था और सीसी में बाकी सभी बोर्ड मेंबर को भी रखा था। लेटर में उसने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए कहा था कि उसके मैच भारत से बाहर कराए जाएं। उसने बांग्लादेश के विश्व कप मैचों की मेजबानी की भी पेशकश की थी। हालांकि आईसीसी ने बोर्ड मीटिंग में फैसला किया कि बांग्लादेश की चिंताएं आधारहीन हैं और उसके मैचों के वेन्यू नहीं बदले जाएंगे। आईसीसी ने तब बांग्लादेश को दो टूक कहा था कि उसके मैच पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे यानी उसके सभी ग्रुप मैच भारत में ही होंगे। आईसीसी ने बांग्लादेश को आखिरी मौका देते हुए उसे 24 घंटे की मोहलत दी थी लेकिन बीसीबी ने आखिरकार भारत नहीं जाने का फैसला किया। उसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप 2026 में शामिल कर लिया। इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और विश्व कप के बहिष्कार की धमकी दे रहा है। बांग्लादेश से जुड़े विवाद की शुरुआत तब हुई जब आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर ने अपने स्क्वाड के एक मात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। इसकी प्रतिक्रिया में बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार करते हुए आईसीसी से अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किए जाने की मांग की थी। बांग्लादेश ने इसके लिए 'सुरक्षा चिंताओं' को वजह के रूप में गिनाया था लेकिन आईसीसी ने स्वतंत्र सिक्यॉरिटी एजेंसी के सर्वे में पाया कि बांग्लादेश की चिंताओं में कोई दम नहीं है।  

‘एक खराब दिन काफी है’ — राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को दी बड़ी सीख, वर्ल्ड कप से पहले अलर्ट

नई दिल्ली टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रही है। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था। पिछले 2 साल में भारतीय टीम काफी बदल चुकी है। हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ और कप्तान रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली, और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने खिताब की रक्षा करने विश्व कप में उतरेगी। पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए खास संदेश दिया है। एक निजी कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ ने कहा कि विश्व कप में हम फेवरेट के तौर पर उतरेंगे और सेमीफाइनल तक जरूर पहुंचेंगे, लेकिन मेरा अपना अनुभव ये कहता है कि मैच में कौन सी टीम बेहतर खेलती है इसपर काफी कुछ निर्भर करेगा। कोई अच्छी पारी खेलकर आपको परेशान कर सकता है। टीम इंडिया कितनी भी मजबूत क्यों न हो, एक खराब दिन सबकुछ बिगाड़ सकता है। एक खराब दिन आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है। राहुल द्रविड़ के इस बयान का अर्थ भारतीय टीम का हर सदस्य और हर भारतीय क्रिकेट फैन अच्छी तरह समझता है। वनडे विश्व कप 2003 में पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलने के बाद टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। राहुल द्रविड़ ने उस विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। ठीक 20 साल बाद 2023 में भी ऐसा ही हुआ था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरे विश्व कप में अजेय रही। माना जा रहा था कि भारतीय टीम ही चैंपियन बनेगी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से एक बार फिर हमें हार का सामना करना पड़ा। राहुल द्रविड़ इस टीम के हेड कोच थे। राहुल ने इन्हीं अनुभवों के आधार पर कहा है कि एक खराब दिन हमारी सारी उम्मीदों और सपनों को तोड़ सकता है। इसलिए हमें हमेशा सावधान रहना होगा। भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में प्रचंड फॉर्म में चल रही है। भारत और श्रीलंका में विश्व कप का आयोजन और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है। अगर भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने में कामयाब रहती है, तो लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी, साथ ही कुल 3 विश्व कप खिताब के साथ सर्वाधिक टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम बन जाएगी। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खेला गया टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीता था।  

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करने और ऑस्ट्रेलियाई टीम को उपमहाद्वीप की स्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने का मौका होगा। सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को लाहौर में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 4 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान का मजबूत पक्ष पाकिस्तानी टीम टी20 की खतरनाक टीमों में गिनी जाती है। घर में उसे हराना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल रहा है। तेज गेंदबाजी उसकी मजबूती रही है। उसके पेसर नई गेंद से जल्द विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं। वहीं बल्लेबाजी में उसके पास बाबर आजम के रूप में शानदार बल्लेबाज है जिनका टी20 में शानदार रिकॉर्ड है। हालांकि वह काफी समय से अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। बिग बैश लीग में वह कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए थे फिर भी टी20 इंटरनेशनल में उन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया का मजबूत पक्ष दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वो बेशक दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। वह खेल के हर डिपार्टमेंट में खतरनाक है। उसके पास एक बहुत ही मजबूत बैटिंग लाइन अप है जो किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है। इसके अलावा उसके पास जानदार तेज गेंदबाजी है जो किसी भी तरह की सतह पर विकेट चटकाने में सक्षम है। उसका स्पिन डिपार्टमेंट भी मजबूत है। हालांकि भारतीय उपमहाद्वीप की स्थितियों में उसके खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा होगी। ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एडम जैम्पा जैसे खिलाड़ी सीरीज में अपनी छाप छोड़ने को बेकरार होंगे। दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन पाकिस्तान पाकिस्तान ने पिछले साल श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ हुए ट्राई सीरीज में जीत हासिल की थी। फाइनल में उसने श्रीलंका को शिकस्त दी थी। हालांकि उसके बाद श्रीलंका के साथ हुई टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी। सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 20 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हराया था। दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी। 11 जनवरी 2026 को हुए तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 14 रन से शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसे अपनी पिछली टी20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था और वह भी अपने घर में। अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ 5 टी20 मैच की सीरीज खेली थी। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी लेकिन उसके बाद उसे तीसरे और चौथे मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पांचवां मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दोनों टीमें इस प्रकार हैं ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, माहली बर्डमैन, बेन ड्वारशुइस, मैथ्यू कुहनमैन, एडम जैम्पा। पाकिस्तान का स्क्वाड: बाबर आजम, फखर जमां, ख्वाजा नैफे, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक।