samacharsecretary.com

WPL 2026: कप्तानी के शर्मनाक रिकॉर्ड से बचीं मेग लैनिंग, स्मृत‍ि मंधाना के बराबर पहुंचीं

 नवी मुंबई  MIW vs UPW WPL 2026 Highlights: हरलीन देओल की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने गुरुवार (15 जनवरी) को हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. मैच में यूपी की कप्तानी कर रही मेग लैन‍िंग से इस दौरान बतौर कैप्टन लगातार मैच हारने का शर्मनाक कीर्तिमान टूटने से बच गया.  इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही, लेकिन ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार 43 गेंदों में 65 रन बनाए. उनके साथ निकोला कैरी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 20 गेंदों में 32 रन जोड़े. दोनों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने अंतिम 10 ओवरों में 107 रन बटोरे और 20 ओवरों में 5 विकेट पर 161 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. यूपी वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में नेट साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट लेकर मुंबई की रनगति पर कुछ हद तक लगाम लगाई, लेकिन अन्य गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहीं. 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बैलेंस रही. कप्तान मेग लैनिंग ने 26 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि फोएबी लिचफील्ड ने 22 गेंदों में 25 रन की उपयोगी पारी खेली. इसके बाद हरलीन देओल ने मोर्चा संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों में नाबाद 64 रन ठोक दिए. अंत में क्लो ट्रायन ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया. यूपी वॉरियर्स ने 18.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ यूपी वॉरियर्स ने WPL में अपनी पहली सफलता दर्ज की और अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. बाल-बाल बचा ये रिकॉर्ड  वहीं इस मुकाबले में बतौर WPL में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड भी टूटने से बच गया. अगर यूपी की टीम यह मुकाबला हार जाती तो मेग लेनिंग सबसे ज्यादा 6 मैच लगातार हारने वाली कप्तान बन जाती. लेकिन अब वो स्मृत‍ि मंधाना (रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु) और बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स) की बराबरी पर आ गई हैं.  WPL में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा हार 5 – स्मृति मंधाना (RCB-W, 2023) 5 – बेथ मूनी (GG-W, 2023–2024) 5 – मेग लैनिंग (DC-W & UPW, 2025–2026) – 15 जनवरी 2026 को यह सिलसिला खत्म हुआ 4 – एलिसा हीली (UPW, 2023–2024) मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ 150+ रन का रनचेज  165 – DC-W, वडोदरा, 2025 162 – UPW, बेंगलुरु, 2024 162 – UPW, मुंबई (DYP), 2026 155 – RCB-W, मुंबई (DYP), 2026 128 – UPW, मुंबई (DYP), 2023

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शानदार जीत, यूएसए को 6 विकेट से मात, हेनिल पटेल और गेंदबाज वैभव रहे स्टार

 बुलावायो  आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला गुरुवार (15 जनवरी) को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ खेला. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस मुकाबले में भारत ने डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से जीत हासिल की. भारत को जीत के लिए 37 ओवरों में 96 रनों का संशोधित टारगेट मिला था, जिसे उसने 17.2 ओवर्स में हासिल कर लिया.  चेज के दौरान सबकी निगाहें बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए. वैभव को 2 रनों के निजी स्कोर पर ऋत्विक अप्पीदी ने बोल्ड कर दिया. वेदांत त्रिवेदी (2 रन), विहान मल्होत्रा (18 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (19) भी बड़ी इनिंग्स नहीं खेल सके. अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत को आसान बना दिया. हेनिल पटेल की कातिलाना गेंदबाजी संयुक्त राज्य अमेरिका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 35.2 ओवरों में 107 रन बनाए. अमेरिकी टीम की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में अमिरंदर गिल (1 रन) का विकेट खो दिया. गिल को तेज गेंदबाज हेलिन पटेल ने चलता किया. फिर दीपेश देवेंद्रन ने दूसरे ओपनर साहिल गर्ग (16 रन) को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद हेनिल पटेल ने 12वें ओवर में कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव (0 रन) और अर्जुन महेश (16 रन) के विकेट झटक यूएसए की कमर तोड़ दी. फिर खिलान पटेल ने अपने पहले ही ओवर में अमोघ अरेपल्ली को आउट कर भारत को पांचवीं कामयाबी दिलाई. छठा विकेट अदनीत झांब (18) के रूप में ग‍िरा जो, 69 के टीम स्कोर पर आउट हुए, उनको आरएस अम्बरीश ने व‍िकेट के पीछे अभ‍िज्ञान कुंडू के हाथों लपकवाया. फिर अमेरिका का सातवां व‍िकेेट अदित कप्पा के रूप में ग‍िरा, जो 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हेनिल पटेल ने पारी के 35वें ओवर में लगातार गेंदों पर सबरीश प्रसाद (7 रन) और ऋषभ शिम्पी (0 रन) को चलता अमेरिका का स्कोर 105/9 कर दिया. फिर अगले ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने नीतीश सुदिनी को आउट कर यूएसए की इनिंग्स को समेट दिया. सुदिनी ने चार चौके की मदद से 52 गेंदों पर 36 रन बनाए. भारत की ओर से हेनिल पटेल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. संयुक्त राज्य अमेरिका की प्लेइंग इलेवन: साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी. भारत की प्लेइंग इलेवन: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप नामीबिया और जिम्बाब्वे की सहमेजबनी में हो रहा है. वर्ल्ड कप मुकाबले विंडहोक, हरारे और बुलावायो में खेले जाने हैं. टीम इंडिया छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने के इरादे से उतरी है. भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें न्यूजीलैंड, यूएसए और बांग्लादेश की टीम्स भी शामिल हैं. भारतीय टीम के तीनों ग्रुप मैच बुलावायो में निर्धारित हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को हरारे में खेला जाना है. अंडर-19 क्रिकेट में भारत का पलड़ा अमेरिकी टीम के खिलाफ भारी रहा है. पिछली भिड़ंत में भारत ने यूएसए को 201 रनों से हराया था. यह मुकाबला U19 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था. इस बार भी भारत को फेवरेट माना जा रहा है. U19 वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप मैचों का शेड्यूल 15 जनवरी: बनाम यूएसए, बुलावायो, भारत की 6 विकेट से जीत 17 जनवरी: बनाम बांग्लादेश, बुलावायो  24 जनवरी: बनाम न्यूजीलैंड, बुलावायो  अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अम्बरीश, मोहम्मद एनान और हरवंश पंगालिया. अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का फुल स्क्वॉड: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी और ऋषभ शिम्पी.

एटलेटिको मैड्रिड को कहा अलविदा, कॉनर गैलाघर अब टोटेनहम की जर्सी में

लंदन इंग्लैंड के मिडफील्डर कॉनर गैलाघर ने आधिकारिक तौर पर प्रीमियर लीग क्लब टोटेनहम हॉटस्पर का दामन थाम लिया है। टोटेनहम ने ला लीगा क्लब एटलेटिको मैड्रिड से 25 वर्षीय गैलाघर के साइनिंग की घोषणा की। वह थॉमस फ्रैंक की टीम से लंबी अवधि के करार पर जुड़े हैं, हालांकि यह अंतरराष्ट्रीय मंजूरी के अधीन है। क्लब की वेबसाइट पर जारी बयान में गैलाघर ने कहा, ‘‘मैं टोटेनहम का खिलाड़ी बनना चाहता था और सौभाग्य से क्लब की भी यही भावना थी। सब कुछ बहुत जल्दी और आसानी से हो गया। अब मैं मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यहां के प्रशंसक कितने शानदार हैं। इस क्लब का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है और मैं सभी के साथ मिलकर खास लम्हे और यादें बनाना चाहता हूं।” कॉनर गैलाघर ने अपने करियर की शुरुआत चेल्सी की अकादमी से की थी और बाद में वह क्लब की पहली टीम के अहम सदस्य बने। उन्होंने चेल्सी की कप्तानी भी की। गैलाघर ने चेल्सी और क्रिस्टल पैलेस के लिए कुल 177 प्रीमियर लीग मैच खेले हैं। इसके अलावा वह चार्लटन एथलेटिक, स्वानसी सिटी और वेस्ट ब्रॉमविच एल्बियन के लिए लोन पर भी खेल चुके हैं। अगस्त 2024 में गैलाघर ने डिएगो सिमियोने की कोचिंग में एटलेटिको मैड्रिड जॉइन किया था, जहां उन्होंने 77 मुकाबलों में हिस्सा लिया। रियल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में 27 सेकंड में किया गया उनका गोल ऐतिहासिक रहा। वह मैड्रिड डर्बी में गोल करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने और यह यूईएफए चैंपियंस लीग में किसी इंग्लिश खिलाड़ी का सबसे तेज गोल भी था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैलाघर अब तक इंग्लैंड के लिए 22 मैच खेल चुके हैं। वह 2022 फीफा विश्व कप और 2024 यूईएफए यूरोपीय चैंपियनशिप की इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। टोटेनहम में गैलाघर के आगमन से मिडफील्ड को मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है और क्लब के प्रशंसक उनसे बड़े योगदान की आस लगाए बैठे हैं।  

एएफकॉन 2025 में मिस्र को बड़ा झटका, सालाह की टीम को हराकर सेनेगल फाइनल में

टैंजियर्स सादियो माने के 78वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत सेनेगल ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (एएफकॉन) 2025 के सेमीफाइनल में मिस्र को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही माने ने अपने पूर्व लिवरपूल साथी और मिस्र के कप्तान मोहम्मद सालाह पर अहम मुकाबले में बढ़त हासिल की। मैच के बाद 33 वर्षीय माने ने खुलासा किया कि यह उनका आखिरी अफ्रीका कप ऑफ नेशंस टूर्नामेंट है। उन्होंने कहा, “मैं बेहद खुश हूं कि मुझे अपने आखिरी एएफकॉन में खेलने का मौका मिला। मेरी कोशिश होगी कि फाइनल जीतकर ट्रॉफी डकार लेकर जाएं।” पूर्व चैंपियन सेनेगल ने सतर्क रुख अपनाने वाली मिस्र टीम के खिलाफ मैच में गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बनाए रखा। अब सेनेगल रविवार को होने वाले फाइनल में मेज़बान मोरक्को से भिड़ेगा। इस नतीजे के साथ ही सेनेगल ने मिस्र के खिलाफ अपनी बढ़त बरकरार रखी। ‘तेरांगा लायंस’ ने 2022 के एएफकॉन फाइनल और 2022 फीफा वर्ल्ड कप प्ले-ऑफ में भी मिस्र को हराया था। दोनों मुकाबलों का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ था। यह सेनेगल की एएफकॉन फाइनल में चौथी उपस्थिति होगी। इससे पहले उसे 2002 में कैमरून और 2019 में अल्जीरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2021 (2022 में आयोजित) संस्करण में उसने मिस्र को हराकर खिताब जीता था। मिस्र के कप्तान मोहम्मद सालाह को सेनेगल की मजबूत डिफेंस ने पूरे मैच में प्रभावी ढंग से रोके रखा। यह सलाह का पांचवां एएफकॉन था और अब तक वह दो बार उपविजेता रहकर ही खिताब के सबसे करीब पहुंचे हैं। माने ने कहा, “शुरुआत से ही हमने टीम के रूप में खेला। हमने व्यक्तिगत गलतियों और गैर-जरूरी फाउल से बचने की कोशिश की। पूरे मैच में हमने खेल को अच्छी तरह संभाला और कुल मिलाकर जीत के हकदार थे।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि सेनेगल हर बार जीते। मैं देश का सिपाही हूं और ट्रेनिंग हो या मैच, हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। अफ्रीका कप ऑफ नेशंस दुनिया की सबसे कठिन प्रतियोगिता है, क्योंकि यहां सभी टीमें लगभग बराबर स्तर की होती हैं।” गरमाया माहौल, फिर लौटी शांति मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कई बार तनातनी भी देखने को मिली। सेनेगल के अनुभवी डिफेंडर कालिदू कूलिबाली को 17वें मिनट में मिस्र के स्ट्राइकर ओमर मार्मूश पर फाउल करने के लिए पीला कार्ड मिला। यह उनका लगातार दूसरे मैच में दूसरा येलो कार्ड था, जिसके चलते वह रबात में होने वाले फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि इससे भी बुरी खबर यह रही कि छह मिनट बाद कूलिबाली चोटिल हो गए और उन्हें मामादू सार से बदलना पड़ा। पहले हाफ में सेनेगल ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन मिस्र के 37 वर्षीय गोलकीपर मोहम्मद एल-शेनावी को गंभीर चुनौती नहीं दे सका। हाफ टाइम से ठीक पहले दोनों टीमों के कोच और बेंच के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद रेफरी के हस्तक्षेप से हालात सामान्य हुए। दूसरे हाफ में भी मैच का रुख ज्यादा नहीं बदला। मिस्र ने रक्षात्मक रणनीति अपनाए रखी और सेनेगल को गेंद पर नियंत्रण करने दिया। लेकिन आखिरकार 78वें मिनट में सेनेगल के दबाव का फल मिला। कामारा के लंबी दूरी के शॉट को डिफ्लेक्शन मिला, गेंद माने के पास पहुंची और उनके निचले शॉट ने एल-शेनावी को छकाते हुए जाल में रास्ता बना लिया। अब सेनेगल की नजरें फाइनल पर टिकी हैं, जहां वह इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगा।  

फुटबॉल में सनसनी: कोपा डेल रे से बाहर हुआ रियल मैड्रिड, अल्बासेटे की ऐतिहासिक जीत

मैड्रिड अल्बासेटे के कार्लोस बेलमोंटे स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल लीग कोपा डेल रे में रियल मैड्रिड को हार का सामना करना पड़ा। उनकी टीम को दूसरी टियर की टीम अल्बासेटे ने 3-2 से शिकस्त दी। अल्वारो अर्बेलोआ का रियल मैड्रिड के कोच के तौर पर यह डेब्यू मुकाबला था, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। घने कोहरे के बीच हुए मुकाबले के लिए आर्बेलोआ ने अपनी पुरानी टीम कास्तिया बी-टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और युवा खिलाड़ियों जॉर्ज सेस्टेरो और डेविड जिमेनेज को शुरुआती एकादश में शामिल किया। दूसरी ओर, अल्बासेटे ने भी अपने कई नियमित खिलाड़ियों को आराम दिया था। सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच का पहला गोल 42वें मिनट में अल्बासेटे की ओर से आया। कॉर्नर किक पर जावी विल्लार ने शानदार तरीके से गेंद को जाल में पहुंचाकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ के अंतिम पलों में रियल मैड्रिड ने वापसी की। इंजरी टाइम में फ्रैंको मस्तांतुओनो ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इस गोल में डीन हॉयसन के हेडर से मिली मदद अहम रही। दूसरे हाफ के अंतिम चरण में मुकाबला और रोमांचक हो गया। 82वें मिनट में जेफ्टे बेटानकोर ने अल्बासेटे को फिर से बढ़त दिला दी। यह गोल तब आया जब गोंजालो गार्सिया गेंद को ठीक से क्लियर नहीं कर सके और बेटानकोर ने वॉली मारकर गेंद को गोल में डाल दिया। इसके बाद लगा कि रियल मैड्रिड मैच को एक्स्ट्रा टाइम में ले जाएगा। गोंजालो गार्सिया ने कॉर्नर से हेडर लगाकर 2-2 की बराबरी कर दी, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। इंजरी टाइम के चौथे मिनट यानी 94वें मिनट में जेफ्टे बेटानकोर ने तेज काउंटर अटैक के बाद निर्णायक गोल कर अल्बासेटे को ऐतिहासिक जीत दिला दी। उनका पहला शॉट भले ही रोका गया, लेकिन रीबाउंड पर उन्होंने शांति से गेंद को गोलकीपर आंद्रेई लूनिन के ऊपर से चिप कर नेट में पहुंचा दिया। इस बीच, कोपा डेल रे के अन्य मुकाबलों में रियल बेटिस ने एल्चे को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एल्चे ने 58वें मिनट में लियो पेट्रोट के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन चिमी अविला ने 68वें और 81वें मिनट में दो गोल दागकर मैच का रुख पलट दिया। एक अन्य मैच में डेपोर्टिवो अलावेस ने रायो वायेकानो को 2-0 से हराकर 2018 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अलावेस की ओर से टोनी मार्टिनेज और कार्लोस विसेंटे ने गोल किए। वहीं रायो के लिए यह रात बेहद खराब रही, जहां सर्जियो कैमेलो चोटिल हो गए और इसी पलाज़ोन को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया।  

टी20 सीरीज से बाहर वॉशिंगटन सुंदर, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। सुंदर फिलहाल पसली की चोट से उबर रहे हैं। वह वडोदरा में वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान चोटिल हुए थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए समय पर फिट हो पाएंगे या नहीं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू होगी। यह दोनों देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी। सूत्र ने बताया, "वॉशिंगटन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वडोदरा में खेले गए वनडे मैच में लगी चोट से उबरने में उन्हें कुछ और हफ्ते लगेंगे। यह अभी पता नहीं चला है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए समय पर पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं। वॉशिंगटन के शनिवार को बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करने की संभावना है और वहां पहुंचने के बाद उन्हें अपनी रिकवरी टाइमलाइन के बारे में और पता चलेगा।" यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत को लगा दूसरा झटका है। इससे पहले तिलक वर्मा सीरीज से बाहर हो गए थे। रविवार को बीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें बाईं निचली पसली के क्षेत्र में तेज दर्द महसूस हुआ था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सुंदर की जगह 26 वर्षीय आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है, जिससे उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी को रायपुर में दूसरा टी20 मैच आयोजित होगा। तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाना है। इसके बाद 28 जनवरी को चौथा मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। सीरीज का अंतिम मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में होगा।

हेनिल पटेल का ‘पंजा’ चला, भारतीय अंडर-19 टीम के सामने USA ढेर

बुलावायो भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में महज 107 रन पर समेट दिया है। भारत की ओर से हेनिल पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किए। भारत ने टॉस जीतकर यूएसए को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यूएसए को 1.3 ओवर में अमरिंदर गिल (1) के रूप में पहला झटका लगा। टीम इस वक्त तक सिर्फ खाता ही खोल सकी थी। यहां से अर्जुन महेश ने साहिल गर्ग के साथ 45 गेंदों में 28 रन जोड़कर यूएसए को संभालने की कोशिश की, लेकिन 29 के स्कोर पर साहिल का विकेट गंवाने के बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। साहिल 28 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अर्जुन ने 29 गेंदों में 2 चौकों के साथ इतने ही रन बनाए। टीम ने 39 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से नीतीश सुदिनी ने अदनित झांब के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी करते हुए टीम को फिर से संभालने की कोशिश की। अदनित 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि नीतीश ने 52 गेंदों में 4 चौकों के साथ 36 रन बनाए, लेकिन टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा नहीं सके। भारत की तरफ से हेनिल पटेल ने 7 ओवरों में महज 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि दीपेश देवेंद्रन, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने 1-1 विकेट हासिल किया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन और खिलान पटेल के साथ उतरी है। दूसरी ओर, उत्कर्ष श्रीवास्तव की कप्तानी में यूएसए की टीम में साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ आरेपल्ली, नितीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा और ऋषभ शिम्पी शामिल हैं।

बांगलादेश क्रिकेट संकट में, खिलाड़ियों ने T20 लीग का किया बायकॉट, BCB पर हमला

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट में गहरा संकट पैदा हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर एम. नजमुल इस्लाम के बयानों ने खिलाड़ियों को नाराज कर दिया है. नजमुल के चलते बीसीबी और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बीच गंभीर टकराव खड़ा हो गया है. खिलाड़ियों ने नजमुल को पद से हटाने की मांग की है और उन्होंने क्रिकेट गतिविधियों का बहिष्कार किया है. इसके चलते बीसीबी सकते में आ गया है और उसने एम. नजमुल इस्लाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.  बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने पहले ही चेतावनी दी कि यदि नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाया गया, तो वे सभी क्रिकेट गतिविधियों का बहिष्कार करेंगे. अब  खिलाड़ियों ने 15 जनवरी (गुरुवार) को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) मैच का बायकॉट कर दिया और हड़ताल पर उतर आए. बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नौखाली एक्सप्रेस vs चट्टोग्राम रॉयल्स मुकाबले का टॉस भी समय पर नहीं हो सका. राष्ट्रव्यापी बायकॉट के चलते दोनों टीमें समय पर मैदान नहीं पहुंचीं. यह विवाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों पर भी गहरा असर डाल रहा है. बीसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, 'बोर्ड के एक सदस्य की ओर दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर हमें खेद है. बीसीबी पेशेवर क्रिकेट और खिलाड़ियों के सम्मान को सर्वोच्च महत्व देता है.' बोर्ड ने बताया कि नजमुल इस्लाम के खिलाफ औपचारिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है और उन्हें 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है. खिलाड़ियों की इस वजह से भी नाराजगी एम. नजमुल इस्लाम ने कहा था कि खिलाड़ियों को मुआवजा नहीं मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने उचित समर्थन नहीं दिया है, जिससे खिलाड़ियों की शिकायतें और बढ़ गईं. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत ना जाने की घोषणा की, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है. इस कदम से अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में टीम की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है और बीसीबी अधिकारियों पर समाधान खोजने का दबाव बढ़ गया है. हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया था. इसके बाद बीसीबी ने खुन्नस निकालते हुए अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले भारत से शिफ्ट करके श्रीलंका में कराने की मांग की थी. बांग्लादेश वर्तमान में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से बातचीत कर रहा है, लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश के भारत में होने वाले चार टी20 वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका स्थानांतरित करने में अनिच्छा दिखाई है. दूसरी ओर, बीसीबी ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वो बहिष्कार की धमकी वापस लें और बीपीएल 2026 को बिना रुकावट पूरा करें. एम. नजमुल इस्लाम ने पूर्व कप्तान तमीम इक़बाल को 'इंडियन एजेंट” कह दिया था, इसने भी नए विवाद को जन्म दिया. तमीम ने इस विवाद में संयम और समझदारी की अपील की थी, लेकिन नजमुल की टिप्पणी ने क्रिकेट समुदाय को और भड़का दिया. क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने नजमुल के बयान को पूरी तरह निंदनीय बताया और तुरंत कार्रवाई की मांग की. खिलाड़ियों और प्रशासकों के बीच इस तनावपूर्ण माहौल ने बांग्लादेश क्रिकेट को गहरे संकट में डाल दिया है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि बीसीबी अनुशासनात्मक कार्रवाई पर क्या निर्णय लेता है और खिलाड़ी अपनी धमकी पर कायम रहते हैं या नहीं…

BPL पर बगावत की छाया, खिलाड़ियों के विरोध से मैच में हुई देरी

नई दिल्ली बांग्लादेश प्रीमियर लीग का 25वां मैच आज यानी गुरुवार, 15 जनवरी को चैटोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाना था। मगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ उन्हीं के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चलते यह मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार दोनों टीमों के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर भी नहीं पहुंचे। बता दें, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम के बयान से भड़के क्रिकेटरों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो क्रिकेटर देश में हर तरह की क्रिकेट गतिविधियों को रोक देंगे। क्रिकेट खेलने का बहिष्कार करेंगे।   रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को पहला BPL मैच – चट्टोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच – देरी से शुरू होगा क्योंकि दोनों टीमें टॉस के लिए वेन्यू पर नहीं पहुंचीं, जो लोकल टाइम के अनुसार 12.30 बजे होना था। मैच लोकल टाइम के अनुसार 1 बजे शुरू होना था। चट्टोग्राम-नोआखली मैच के मैच रेफरी शिपर अहमद ने ESPNcricinfo को बताया: "हम ग्राउंड के बीच में खड़े हैं। हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है। BPL टेक्निकल कमेटी आपको बेहतर बता सकती है।" नजमुल के किस बयान से भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल इस्लाम के उस बयान से भड़के हुए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलता है तो उससे बोर्ड को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होगा। वित्तीय नुकसान सिर्फ खिलाड़ियों का होगा और बोर्ड उनकी कमाई को होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं करेगा। नजमुल ने दलील दी कि बीसीबी खिलाड़ियों पर करोड़ों टका खर्च करता है लेकिन जब वे खराब प्रदर्शन करते हैं तो उनसे रकम लौटाने को तो नहीं कहता, इसलिए खिलाड़ियों को मुआवजा देने का कोई सवाल ही नहीं है। नजमुल इस्लाम के इस बयान के बाद CWAP ने चर्चा के बाद बुधवार रात को आनन-फानन में इमर्जेंसी ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। CWAB के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा कि नजमुल के शब्दों ने सीमा पार कर दी है।  

विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल: कर्नाटक का स्कोर पहुंचा 50 के पार, करुण नायर क्रीज पर मौजूद

बेंगलुरु विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल गुरुवार को कर्नाटक और विदर्भ के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। दोनों टीमों जारी टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। ग्रुप बी में विदर्भ ने सात मैच खेलते हुए पांच में जीत दर्ज की है, जबकि कर्नाटक ने इतने ही मैच खेलते हुए 6 मुकाबले जीते हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आईं है, जिसमें हर बार कर्नाटक ने बाजी मारी है। इस मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर भी नजरें होंगी। उन्होंने मौजूदा सत्र में चार शतक जड़े हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। अमन मोखाड़े ने भी टूर्नामेंट में खूब रन बटोरे हैं।   कर्नाटक का स्कोर 50 के पार शुरुआती दो झटकों के बाद कर्नाटक की पारी संभलती हुई दिखाई दे रही है। करुण नायर का साथ ध्रुव प्रभाकर दे रहे हैं। कर्नाटक का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।