samacharsecretary.com

गुजरात टाइटंस का मेगा बदलाव! IPL 2026 से पहले नई पहचान के साथ उतरेगी टीम

अहमदाबाद ड्रीम 11 पर बैन लगने के बाद अब गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए बिरला एस्टेट्स को अपना टाइटल टाइटल स्पॉन्सर बनाया है. बिरला एस्टेट्स का मालिकाना हक आदित्य बिरला रीयल एस्टेट लिमिटेड यानी ABRIL के पास है. बिरला एस्टेट्स फेंटेसी गेमिंग मंच ड्रीम 11 की जगह लेगा, जिसे इस साल अगस्त में वास्तविक धनराशि वाली गेमिंग में प्रतिबंध लगाने वाले केंद्र सरकार के अधिनियम के बाद अपने काम को बहुत सीमित करना पड़ा. बिरला एस्टेट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ केटी जितेंद्रन ने कहा: यह सहयोग हमें भारत और उसके बाहर लाखों प्रशंसकों से जुड़ने और जुनून, दृढ़ता और प्रगति के साझा मूल्यों का जश्न मनाने का अवसर देता है। साथ मिलकर हम कुछ ऐसा खास बनाने के लिए तत्पर हैं जो मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह गूंजेगा.   दोनों पक्षों ने हालांकि करार के वित्तीय पहलुओं की जानकारी नहीं दी है. भारत के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में अपने पहले सत्र में ही खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था.

PCB का बड़ा फैसला: सुरक्षा कारणों से त्रिकोणीय श्रृंखला के सभी मुकाबले रावलपिंडी शिफ्ट

नई दिल्ली  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले के मद्देनजर सुरक्षा चिंताओं के कारण श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अब यह श्रृंखला 17 नवंबर से बजाय 18 नवंबर से शुरू होगी। इसका दूसरा मैच भी एक दिन बाद 20 नवंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट के सभी मैच रावलपिंडी में आयोजित करने का फैसला भी किया गया है। इससे पहले लाहौर को इस प्रतियोगिता के पांच मैचों की मेजबानी करनी थी। इसमें 29 नवंबर को होने वाला फाइनल भी शामिल था, लेकिन तीनों बोर्ड अब केवल रावलपिंडी में ही मैच आयोजित करने पर सहमत हो गए हैं। पीसीबी ने बयान में कहा, ‘कार्यक्रम में बदलाव करने का फैसला श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) के साथ चर्चा के बाद लिया गया है।’ श्रीलंका की टीम मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में खेलती रहे यह सुनिश्चित करने के लिए रात भर चर्चा हुई जिसके बाद पीसीबी ने यह बयान जारी किया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद पहुंची। श्रीलंका के टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडा ने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान का द्विपक्षीय दौरा जारी रखेगी तथा कोई भी खिलाड़ी या अधिकारी स्वदेश लौटने की योजना नहीं बना रहा है। इस्लामाबाद में हुए आतंकवादी हमले के बाद श्रीलंका के आठ खिलाड़ियों ने दौरा जारी रखने को लेकर चिंता व्यक्त की थी। लेकिन एसएलसी द्वारा उनसे बात करने और आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने दौरा जारी रखने का फैसला किया है। हालंगोडा ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी श्रीलंका नहीं लौटेगा। उन्होंने कहा, ‘मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं।' घटनाक्रम से अवगत एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि खिलाड़ियों को यह समझाने के लिए काफी प्रयास किए गए कि वे पाकिस्तान में सुरक्षित रहेंगे और उन्हें श्रृंखला में खेलना जारी रखना चाहिए। पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि वह पाकिस्तान दौरा जारी रखने के लिए श्रीलंकाई टीम के आभारी हैं। पीसीबी ने बाद में बाकी बचे दो एकदिवसीय मैचों के कार्यक्रम में भी बदलाव की घोषणा की। पीसीबी ने बताया कि ये दोनों मैच अब रावलपिंडी में शुक्रवार और रविवार को खेले जाएंगे, जबकि पहले ये मैच 13 और 15 नवंबर को खेले जाने थे।  

IPL Auction: 30 करोड़ की पर्स लेकर उतरेगी CSK, बड़े नाम हो सकते हैं रिलीज

नई दिल्ली  IPL 2026 Auction में चेन्नई सुपर किंग्स बड़े पर्स के साथ उतरेगी। सीएसके के मैनेजमेंट की इच्छा होगी कि टीम को फिर से बनाया जाए, क्योंकि कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला चेन्नई सुपर किंग्स ने कर लिया है। इनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम है। हालांकि, चेन्नई की टीम मथीशा पथिराना के साथ बनी रहेगी और नैथन एलिस को भी रिलीज या ट्रेड नहीं करेगी। कई टीमों ने उनके ट्रेड के लिए संपर्क किया है।   क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास ऑक्शन में 30 करोड़ रुपये का पर्स हो सकता है। रचिन और कॉनवे के अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों को टीम रिलीज करेगी तो जाहिर तौर पर पर्स में रकम बचेगी, जिसका इस्तेमाल टीम का सपोर्ट स्टाफ ऑक्शन में कर सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स से नैथन एलिस को ट्रेड के जरिए कई टीमों ने मांगा है, लेकिन सीएसके ने सीधे तौर पर मना कर दिया है। अश्विन रिटायर हो चुके हैं। दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी को भी टीम रिलीज कर सकती है। वहीं, रविंद्र जडेजा और सैम करन की ट्रेड राजस्थान रॉयल्स के साथ हो सकती है, जहां से संजू सैमसन सीएसके में आ सकते हैं। विजय शंकर को भी सीएसके रिलीज कर सकती है। इस तरह मोटा पर्स सीएसके के पास ऑक्शन में होगा। हालांकि, युवा खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजी बने रहना पसंद करेगी। एमएस धोनी भी इस सीजन खेलने वाले हैं तो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। सैमसन अगर सीएसके जाते हैं तो वह आने वाले सीजन में विकेटकीपर नहीं होंगे। कप्तान भी ऋतुराज गायकवाड़ बने रहेंगे। धोनी का आखिरी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स उन खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है, जो डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जो खिलाड़ी विदेशी हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। एमएस धोनी का संभावित तौर पर यह आखिरी सीजन होगा। ऐसे में फ्रेंचाइजी चाहेगी कि एक दमदार टीम बनाई जाए और धोनी को विजयी तोहफा देकर विदा किया जाए। इससे आगे एमएस धोनी के खेलने की संभावना बिल्कुल नजर नहीं आती है। धोनी की उम्र 44 साल हो चुकी है।  

शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा का दर्द — ‘पैनिक अटैक झेले, मुश्किल दौर से गुज़री’

हैदराबाद    भारत की स्टार टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने जीवन के सबसे भावुक पलों में से एक के बारे में खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक से तलाक के बाद आए पैनिक अटैक के दौरान उनका साथ दिया था.  यह खुलासा सानिया के नए यूट्यूब टॉक शो, "सर्विंग इट अप विद सानिया" के पहले एपिसोड में हुआ, जहां फराह उनकी पहली मेहमान के रूप में आईं. इस दौरान, सानिया ने खुलकर और दिल खोलकर की गई बातचीत में बताया कि कैसे उनकी सबसे अच्छी दोस्त के समय पर दिए गए हस्तक्षेप ने उनके सबसे मुश्किल दिनों में से एक में लाइव शो से पहले खुद को संभालने में उनकी मदद की.  सानिया ने कहा, "मैं कैमरे पर इसका जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन एक पल ऐसा था जो मेरे सबसे बुरे पलों में से एक था, जब आप (फराह खान) मेरे सेट पर आईं और उसके बाद मुझे एक लाइव शो में जाना पड़ा. अगर आप वहां नहीं आतीं, तो मैं कांप रही थी, और अगर आप वहां नहीं आतीं, तो मैं वह शो नहीं करती.  आपने मुझसे कहा था, 'चाहे कुछ भी हो, तुम यह शो कर रही हो. फराह ने उस दिन को याद करते हुए कहा कि सानिया को परेशान देखकर वह घबरा गई थीं. उन्होंने कहा, "मैं बहुत डर गई थी. मुझे उस दिन शूटिंग करनी थी, लेकिन मैं सब कुछ छोड़कर पजामा और चप्पल पहनकर वहां पहुंच गई.  उन्होंने आगे कहा कि वह बस उस पल अपनी दोस्त के साथ रहना चाहती थीं.  बातचीत में फराह ने सानिया की अकेले पालन-पोषण की जिम्मेदारी को मजबूती और शालीनता से निभाने के लिए सराहना भी की. उन्होंने कहा- अकेले ऐसा करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है, अपने बेटे की परवरिश करनी पड़ती है और उसे समय देना पड़ता है. इसमें दोगुनी मेहनत लगती है, और आप इसे खूबसूरती से कर रही हैं.  सानिया ने अप्रैल 2010 में शोएब मलिक से शादी की और 2018 में उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ. जनवरी 2024 में शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की घोषणा की थी. इसके बाद सान‍िया के परिवार ने इस जोड़े के अलग होने की पुष्टि की. तब उनकी बहन अनम मिर्जा ने बताया था कि सानिया कुछ महीने पहले ही अलग हो गई थीं और उन्होंने तब उस दौरान प्राइवेसी रखे जाने की बात की थी. 

भारत vs दक्षिण अफ्रीका: वॉशिंगटन सुंदर कोलकाता की पिच पर साबित कर सकते हैं मास्टरस्ट्रोक!

नई दिल्ली  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के आगाज के लिए कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पूरी तरह तैयार है। दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इसी मैदान पर शुक्रवार से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स में भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। वजह ये है कि ये यहां की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है।   ईडन गार्डन्स में स्पिनरों का ही सिक्का चलता रहा है। हरभजन सिंह यहां के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने 7 टेस्ट में सबसे ज्यादा 46 विकेट झटके हैं। यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर भी भारत के दो महान स्पिनर ही हैं। अनिल कुंबले के नाम 40 विकेट और बिशन सिंह बेदी के नाम 29 विकेट दर्ज हैं। ईडन गार्डन्स में सबसे सफल तेज गेंदबाज कपिल देव हैं जिन्होंने 27 विकेट झटके हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने जिस तरह न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए वह ईडन में अपनी गेंदबाजी से अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 16 विकेट झटके थे। ईडन के स्पिन-फ्रेंडली विकेट पर वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। ये सच है कि उनके पास हरभजन सिंह की तरह अपनी फ्लाइट से बल्लेबाजों को चकमा देने में माहिर नहीं हैं और न ही आर अश्विन की तरह उनके पास विविधता है। फिर भी वह जिस अनुशासन से गेंद फेंकते हैं, उससे वो मैच में अहम साबित हो सकते हैं। ईडन की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों के लिए ये स्वर्ग बन सकती है। वॉशिंगटन सुंदर गेंद के अलावा बल्ले से भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने बल्ले से योगदान दिया था।

आत्मघाती धमाके की छाया में दहशत: श्रीलंकाई क्रिकेटर्स पर धमकियाँ, बोर्ड ने जारी की चेतावनी — पाकिस्तान दौरा विवादों में

 इस्लामाबाद पाकिस्तान एक बार फिर आतंक के चलते बदनाम हो रहा है. चंद रोज पहले इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद उसकी इंटरनेशनल बेइज्जती हो रही है. वनडे सीरीज खेलने आई श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान में एक पल भी रहने से इनकार कर दिया है. श्रीलंका के 16 में से आठ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के कई सदस्य वापस स्वदेश लौटने को तैयार है. इस बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वापस लौटने का मन बना चुके खिलाड़ियों को धमकी दी है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने मेंस नेशनल टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षा चिंताओं के चलते मौजूदा पाकिस्तान दौरे को छोड़ने पर ‘औपचारिक समीक्षा’ की धमकी दी है. मंगलवार को इस्लामाबाद में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ. यहीं पाकिस्तानी टीम भी ठहरी हुई है. श्रीलंका की टीम दहशत में है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दावा किया कि सीरीज जारी रहेगी, बस उसका शेड्यूल थोड़ा बदला गया है.  दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी में गुरुवार को दूसरा वनडे खेला जाना था, लेकिन अब इसे शुक्रवार तक टाल दिया गया है, जबकि तीसरा मैच अब 15 नवंबर की बजाय 16 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.  श्रीलंका ने इस सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम भेजी है और समाचार एजेंसी PTI को सूत्रों ने बताया कि उनमें से कम से कम आठ खिलाड़ी घर लौटना चाहते हैं. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने खिलाड़ियों की इस मांग को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही उन्हें और टीम के सपोर्ट स्टाफ को दौरा जारी रखने का निर्देश दिया है.  SLC ने बयान में कहा टीम प्रबंधन ने हमें सूचित किया कि पाकिस्तान दौरे पर गई राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए स्वदेश लौटने का अनुरोध किया है. इस पर SLC ने तुरंत खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी चिंताओं पर PCB और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है ताकि पूरी टीम की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.  एसएलसी ने कहा कि बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है और टीम को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैच खेलने का निर्देश दिया है. बोर्ड ने दौरे पर गए स्क्वॉड के किसी भी सदस्य को निर्देशों का उल्लंघन करने पर नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. बोर्ड के बयान में कहा गया है, ‘अगर कोई खिलाड़ी, खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ का कोई सदस्य एसएलसी के निर्देशों के बावजूद वापस लौटता है तो एक औपचारिक समीक्षा की जाएगी और समीक्षा के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा.’ पाकिस्तान में आत्मघाती धमाका ऐसा समझा जाता है कि दिन भर एसएलसी खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के अनुरोध के खिलाफ अड़ा रहा. श्रीलंका ने निर्धारित तीन एकदिवसीय मैचों में से केवल एक ही खेला है, और इसके तुरंत बाद उसे पाकिस्तान में एक टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला (जिम्बाब्वे दूसरी टीम है) भी खेलनी है. फिर भी खिलाड़ियों के दबाव के कारण एक और बैठक बुलानी पड़ी. श्रीलंका क्रिकेट के बयान में कहा गया है कि बोर्ड ने आशंकाओं को दूर करने के लिए तुरंत काम किया है. एसएलसी ने तुरंत खिलाड़ियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि दौरे पर आए हर सदस्य की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और संबंधित अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. पाकिस्तान की राजधानी में कार धमाका. दौरे के भविष्य को लेकर बुधवार देर रात तक खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन, एसएलसी अधिकारियों और पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के बीच लंबी बातचीत हुई. यह बातचीत देर रात तक जारी रही और अनिश्चितता के कारण अन्य व्यवस्थाएं ठप्प पड़ गईं, जिसके चलते अब श्रृंखला के बाकी बचे दो वनडे मैचों को एक दिन के लिए टाल दिया गया है. पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने घोषणा की है कि ये मैच 14 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि पहले ये 13 और 15 नवंबर को होने थे.

भारत को उसी की धरती पर हराना है! केशव महाराज की गरज से बढ़ा रोमांच

 नई दिल्ली  दक्षिण अफ्रीका ने 15 साल से भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है और उसके मुख्य स्पिनर केशव महाराज ने इसे अपने सबसे कठिन दौरों में से एक करार दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी श्रृंखला में जीत का इंतजार खत्म करने के लिए वास्तव में उनकी टीम बहुत बेताब है। भारत और दक्षिण अफ्रीका 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भिड़ेंगे। श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। महाराज ने ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘हमारी टीम भारत को भारत में हारने के लिए वास्तव में बेताब है। यह संभवतः सबसे कठिन दौरों में से एक है। हमें लगता है कि यह हमारी सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। यह खुद को आंकने का एक शानदार मौका होगा। इससे हमें अपनी वास्तविक स्थिति का पता करने का अवसर मिलेगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमने उपमहाद्वीप के अन्य हिस्सों में जीत हासिल करना शुरू कर दिया है और वास्तव में भारत में जीत हासिल करने के लिए हमारी टीम के अंदर तीव्र भूख और इच्छा है।’ दक्षिण अफ्रीका ने हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसकी टीम को भारत में अपनी पिछली दो श्रृंखलाओं, 2015 और 2019 में कोई सफलता नहीं मिली। महाराज का यह भी मानना ​​है कि यहां के क्यूरेटर श्रृंखला में स्पिन के अनुकूल पिचें उपलब्ध कराने की संभावना नहीं रखते, जैसा कि हाल ही में पाकिस्तान में हुआ था, जहां दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच हारने के बाद अपने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से श्रृंखला बराबर कराई थी। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यहां की परिस्थितियां स्पिनरों के लिए उतनी अनुकूल होंगी जितनी हमने पाकिस्तान में देखी थी। मुझे लगता है कि विकेट अच्छे होंगे जिनसे खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। जैसा कि हम देख रहे हैं भारत को शायद पारंपरिक टेस्ट विकेट अधिक पसंद आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आपने वेस्टइंडीज़ और भारत के बीच श्रृंखला को देखा है तो आपको पता चलेगा कि उस श्रृंखला के लिए अच्छे विकेट तैयार किए गए थे। मैच चौथे और पांचवें दिन तक चले। इसलिए मेरा मानना ​​है कि विकेट के मामले में दृष्टिकोण बदल रहा है।’ महाराज ने कहा, ‘भारतीय टीम शानदार है और बदलाव के दौर में उसने अच्छी प्रगति की है। मेरा मानना है कि वे अच्छे विकेट पर खेलना पसंद करेंगे जैसा कि हमने वेस्टइंडीज की श्रृंखला के दौरान देखा था।’ उन्होंने कहा, ‘हमने पाकिस्तान में दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम उसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। टॉस का परिणाम जो भी हो हम मैच का परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’  

आत्मघाती विस्फोट से दहला श्रीलंका, क्रिकेट टीम की सुरक्षा पर कड़ा पहरा

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस देश के दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर एक बार फिर आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करने के लिए करने दिया। मंगलवार को इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इस बीच उत्तरी पाकिस्तान के वाना क्षेत्र में वाना कैडेट कॉलेज पर आतंकवादी हमले को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया और लगभग 300 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने कहा कि यदि सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती तो पाकिस्तान 2018 में पेशावर स्कूल हमले जैसी बड़ी घटना का गवाह बन सकता था। तीन वर्ष पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज रद्द कर रही थी। न्यूजीलैंड की टीम तब संभावित आतंकवादी हमले की विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने के बाद बिना कोई मैच खेले ही स्वदेश लौट गई थी। सूत्र ने कहा, ‘‘यही कारण है कि मोहसिन नकवी व्यक्तिगत रूप से स्टेडियम गए और मेहमान टीम के सदस्यों से मिले तथा उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।’’ मार्च 2009 में टीटीपी आतंकवादियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला किया था, जिसके कारण लगभग 10 वर्षों तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित नहीं किए गए क्योंकि विदेशी टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश का दौरा करने से इनकार कर दिया था। सूत्र ने कहा, ‘‘श्रीलंका की टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी सेना तथा अर्धसैनिक रेंजर्स को मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।‘‘ रावलपिंडी में तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद श्रीलंका 17 से 29 नवंबर तक टी20 त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेगा जिसमें तीसरी टीम जिंबॉब्वे की होगी।  

आराध्या पोरवाल ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप-2025

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी आराध्या को बधाई उज्जैन की बेटी ने प्रदेश और देश का बढ़ाया गौरव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल को जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17) का खिताब जीतने पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी आराध्या ने उज्जैन के साथ प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित की गई थी और आराध्या ने इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आराध्या को शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आराध्या की इस उपलब्धि पर उज्जैन निवासियों सहित प्रदेश और देश दोनों को गर्व है। आराध्या ने इस प्रतियोगिता में अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया है और जुलाई 2025 से अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं। आराध्या ने अपने स्क्वैश करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं, जिनमें एशियन जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक और वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में शीर्ष 32 में स्थान शामिल है। उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल दिल्ली में पदस्थ पुलिस के उपायुक्त श्री विक्रम पोरवाल की बेटी है। इस सफलता के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोलछा ने भी उन्हें बधाई दी है।

आराध्या पोरवाल बनी जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियन-2025, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सम्मान

आराध्या पोरवाल ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप-2025, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी आराध्या को बधाई उज्जैन की बेटी ने प्रदेश और देश का बढ़ाया गौरव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल को जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17) का खिताब जीतने पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी आराध्या ने उज्जैन के साथ प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित की गई थी और आराध्या ने इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आराध्या को शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आराध्या की इस उपलब्धि पर उज्जैन निवासियों सहित प्रदेश और देश दोनों को गर्व है। आराध्या ने इस प्रतियोगिता में अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया है और जुलाई 2025 से अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं। आराध्या ने अपने स्क्वैश करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं, जिनमें एशियन जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक और वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में शीर्ष 32 में स्थान शामिल है। उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल दिल्ली में पदस्थ पुलिस के उपायुक्त श्री विक्रम पोरवाल की बेटी है। इस सफलता के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोलछा ने भी उन्हें बधाई दी है।