samacharsecretary.com

टीम इंडिया ने सुपर ओवर में रचा इतिहास, श्रीलंका पर बड़ी जीत, जयसूर्या ने ICC से की कड़ी शिकायत

दुबई  एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच 26 सितंबर (शुक्रवार) को  खेला गया सुपर-चार मुकाबला टाई पर छूटा. इसके बाद सुपर ओवर में दोनों टीम्स की टक्कर हुई, जिसमें सूर्या ब्रिगेड ने जीत हासिल की. सुपर ओवर श्रीलंकाई टीम ने महज दो रन बनाए, जिसके चलते भारतीय टीम का काम आसान हो गया. भारत अब 28 सितंबर को होने वाले खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करेगा. भारत-श्रीलंका मैच में सुपर ओवर के दौरान विवादित पल भी देखने को मिला, जिसके इसके केंद्र में दासुन शनाका रहे. शनाका श्रीलंका की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे. अर्शदीप सिंह ने ओवर की चौथी लीगल गेंद यॉर्कर फेंकी, जिस पर शनाका मात खा गए. भारतीय खिलाड़ियों ने कॉट बिहाइंड की अपील की, जिसके बाद अंपायर ने उंगली उठा दी. आउट दिए जाने के बावजूद शनाका रन लेने दौड़ पड़े, लेकिन गेंद पहले से ही संजू सैमसन के दस्तानों में थी. सैमसन ने स्टम्प पर थ्रो करके शनाका को रन आउट किया. ऐसा लगा कि श्रीलंका की सुपर ओवर में इनिंग्स यहीं खत्म हो गई, लेकिन ऐसा नहीं था. जब दासुन शनाका को पता चला कि अंपायर ने उन्होंने कैच आउट दिया है तो उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया. अल्ट्राएज ने दिखाया कि बल्ले से गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ था. फैसला पलट गया और शनाका क्रीज पर लौट आए. मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के लॉ 20.1.1.3 के अनुसार जैसे ही बल्लेबाज को आउट दिया जाता है, गेंद डेड हो जाती है. इस कारण संजू सैमसन ने जो रन आउट किया, वो मान्य नहीं हुआ क्योंकि अंपायर उससे पहले ही उंगली खड़ी कर चुके थे. सनथ जयसूर्या ने नियमों पर उठाए सवाल अब श्रीलंकाई टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने सुपर ओवर विवाद के बाद नियमों को लेकर सवाल उठाए हैं. जयसूर्या ने कहा कि विवाद की वजह ये नियम ही हैं. जयसूर्या ने का मानना है कि नियमों में और सुधार होना चाहिए. सनथ जयसूर्या ने मैच के बाद कहा, 'नियमों के मुताबिक पहला फैसला ही मान्य होता है. शनाका को आउट दिया गया तो गेंद डेड बॉल हो गई. बाद में जब रिव्यू में फैसला पलटा तो वही गिना गया. लेकिन मुझे लगता है कि इस तरह की स्थितियों से बचने के लिए नियमों में सुधार करने की जरूरत है.' श्रीलंका की ओर से शतकवीर पथुम निसंका सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने नहीं आए, जिसे लेकर खूब चर्चा हुई. सनथ जयसूर्या ने बताया कि निसंका को पिछले दो मैचों में हैमस्ट्रिंग और ग्रोइन में चोट लगी थी, जिसके चलते वो परेशानी में थे. जयसूर्या के मुताबिक इसलिए टीम ने जोखिम नहीं लिया और उनकी जगह लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन आजमाया गया. सूर्या ब्रिगेड ने श्रीलंका को रौंद बनाया खास रिकॉर्ड, पथुम निसंका भी छाए एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजयी अभियान जारी है. 26 सितंबर (शुक्रवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-चार के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सुपर ओवर में पराजित किया. भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते  हुए पांच विकेट पर 202 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम ने भी 5 विकेट खोकर 202 रन ही बनाया, जिसके चलते मुकाबला सुपर ओवर में गया.  सुपर ओवर में श्रीलंकाई टीम ने दोनों विकेट खो दिए और सिर्फ 2 रन बनाए. 3 रनों के टारगेट को भारत ने पहली ही बॉल पर हासिल कर लिया. टी20 इंटरनेशनल में भारत की श्रीलंका के खिलाफ ये 23वीं जीत रही है. किसी एक टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में भारतीय टीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ चुकी है. टी20 इंटरनेशनल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्याद जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर है. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के 49 में से 24 मुकाबले जीते हैं. टी20 इंटरनेशनल में भारत ने अब तक जितने भी टाई मैच खेले हैं, उन सभी में जीत हासिल की है. इनमें से 5 मैच भारत ने सुपर ओवर के जरिए जीते हैं. जबकि 1 मैच का फैसला बॉल आउट के जरिए हुआ. इसके अलावा साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला गया मुकाबला बारिश से प्रभावित हुआ था. उस मैच में जब बारिश के कारण खेल आगे नहीं हो पाया था, तब डीएलएस नियम के तहत स्कोर बराबर था, ऐसे में वो मुकाबला टाई घोषित कर दिया गया. दूसरी ओर श्रीलंका ने अब तक कुल 6 सुपर ओवर मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत (टी20 इंटरनेशनल) 24 – पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड (49 मैच) 23- भारत vs श्रीलंका (33 मैच)* 23- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान (49 मैच) 21- इंग्लैंड vs पाकिस्तान (31 मैच) (नोट: इसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल है) टाई मैच में 200 प्लस टोटल (फुल मेम्बर टीम्स) 214- न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया, क्राइस्टचर्च, 2010 (न्यूजीलैंड जीता) 212- भारत vs अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024 (भारत जीता) 202- भारत vs श्रीलंका, दुबई, 2025 (भारत जीता)* पथुम निसंका ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में शतकीय पारी खेली है. इससे पहले हॉन्ग कॉन्ग के बाबर हयात और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ही ऐसा कर पाए थे. निसंका टी20 इंटरनेशनल में शतकीय पारी खेलने वाले चौथे श्रीलंकाई बैटर बन चुके हैं. टी20 एशिया कप में शतक 122- बाबर हयात (हॉन्ग कॉन्ग) vs ओमान, फतुल्लाह, 2016 122*- विराट कोहली (भारत) vs अफगानिस्तान, दुबई, 2022 101*- पथुम निसंका (श्रीलंका) vs भारत, दुबई, 2025 श्रीलंका के लिए शतक (टी20I) 100- महेला जयवर्धने vs जिम्बाब्वे, 2010 104*- तिलकरत्ने दिलशान vs ऑस्ट्रेलिया, 2011 101- कुसल परेरा vs न्यूजीलैंड, 2025 101*- पथुम निसंका vs भारत, 2025

महिला वर्ल्ड कप में चमक रही स्मृति मंधाना, बन सकती हैं 6 बड़े रिकॉर्ड की मालिक

नई दिल्ली स्मृति मंधाना इन दिनों जोरदार फॉर्म में हैं. 30 सितंबर से शुरू हो रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप में उनका बल्ला चला तो कई कीर्तिमान बन सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई ODI सीरीज में 29 साल की मंधाना ने 3 पारियों में 300 रन (58, 117 और 125) बनाए और साबित किया कि दबाव की परिस्थितियों में भी वह बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं. तीसरे ODI में अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने 50 गेंदों में शतक जड़ा, जो महिला ODI में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज और कुल मिलाकर मेग लैनिंग (45 गेंद) के बाद दूसरी सबसे तेज पारी है. यह मुकाबला रिकॉर्ड-ब्रेकिंग साबित हुआ, जिसमें 781 रन बने, महिला ODI का अब तक का सबसे अधिक स्कोर, और 99 चौके और 12 छक्के भी शामिल थे. मंधाना अब 13 ODI शतक के साथ सूजी बेट्स के बराबर हैं, जबकि मेग लैनिंग 15 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं. 2025 में उन्होंने पहले ही चार शतक जड़ दिए हैं, जो किसी कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड के बराबर है. वर्ल्ड कप में मंधाना के बड़े लक्ष्य – 5000 रन: महिला ODI में मंधाना को 5000 रन पूरे करने के लिए केवल 112 रन चाहिए. इस सूची में मिताली राज, शार्लोट एडवर्ड्स, सूजी बेट्स और स्टेफनी टेलर शामिल हैं. – सबसे तेज 5000 रन: मंधाना इस रिकॉर्ड को सबसे तेज बनाने वाली बल्लेबाज बनने के करीब हैं. स्टेफनी टेलर ने इसे 129 पारियों में हासिल किया था. – ओपनर के रूप में 5000 रन: मंधाना को यह रिकॉर्ड पूरा करने के लिए 137 रन चाहिए. सूज़ी बेट्स ही पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ओपनर के रूप में 5000 रन बनाए. – कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन: मंधाना को साल में सबसे ज्यादा महिला ODI रन बनाने के लिए 42 रन चाहिए. यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम है, जिन्होंने 1997 में 16 मैचों में 970 रन बनाए थे. – कैलेंडर ईयर में 1000 रन: मंधाना को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 72 रन चाहिए. – कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक: मंधाना को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ एक शतक की जरूरत है. 2024 में उन्होंने पहले ही चार शतक जड़े थे. स्मृति मंधाना की यह शानदार फॉर्म और उनकी निगाहें महिला क्रिकेट के इतिहास में नाम दर्ज कराने पर हैं. विश्व कप में उनका प्रदर्शन सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे महिला क्रिकेट जगत के लिए रोमांचक होगा.

India A ने किया नामुमकिन को मुमकिन, 400+ रन चेज कर तोड़े सारे रिकॉर्ड – केएल राहुल चमके

लखनऊ  इंडिया ए टीम ने कमाल कर दिखाया। शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने सबसे बड़ा लक्ष्य अपने इतिहास का हासिल किया है। पहली बार किसी इंडिया ए टीम ने 400 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंडिया ने केएल राहुल की कमाल की 176 रनों की पारी और साई सुदर्शन के दमदार शतक के दम पर हासिल कर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में इंडिया ए टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाज ने बोर्ड पर 420 रन लगा दिए थे। इसके बाद भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो 194 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह 226 रनों की बेसकीमती बढ़त ऑस्ट्रेलिया ए को पहली पारी के आधार पर मिल गई। इसके बाद भारतीय ए टीम के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और 185 रनों पर मेहमान टीम को रोक दिया। बावजूद इसके इंडिया को 412 रनों का लक्ष्य मिला, क्योंकि पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त ऑस्ट्रेलिया ए को मिल चुकी थी। उधर, इंडिया ए को 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत मिली, क्योंकि एन जगदीशन और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े। 36 रन एन जगदीशन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन शुरुआत अच्छी मिल चुकी थी और अर्धशतक केएल राहुल ने पूरा कर लिया था। दूसरे दिन केएल राहुल ने फिर से बल्लेबाजी की और 176 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, साई सुदर्शन ने दमदार 100 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथर 5-5 रन बना सके, लेकिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने 56 रनों की पारी खेली, जिससे भारत जीत के करीब पहुंचा। नितीश कुमार रेड्डी ने 16 रन बना और वे नाबाद लौटे। इस तरह भारत को 5 विकेट से जीत मिली।

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 से पहले टीम इंडिया की चिंता, अरुंधति रेड्डी इंग्लैंड मैच में चोटिल

बेंगलुरु  आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को पैर में चोट लगी है. उनके पैर में फैक्चर है और वो वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती हैं. उन्हें अभ्यास मैच में इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से व्हीलचेयर पर बाहर ले जाया गया. इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ विश्व कप अभ्यास मैच में चोटिल होने के बाद भारतीय खिलाड़ी अरुंधति रेड्डी को व्हीलचेयर पर ले जाते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. अरुंधति रेड्डी चोटिल होकर मैदान से बाहर भारतीय ऑलराउंडर अरुंधति रेड्डी को इस मैच में चोट लग गई. जब वह अपना पांचवां ओवर फेंक रही थीं तो हीथर नाइट की गेंद उनके पैर में जोर से लगी. इससे अरुंधति रेड्डी मैदान पर गिर पड़ीं और दर्द से चीखने लगीं. इसके बाद टीम के डॉक्टर तुरंत मैदान पर आए और अरुंधति रेड्डी को प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया. उन्हें आगे के इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ले जाया गया है. उम्मीद है कि उनकी चोट के बारे में पूरी जानकारी वहां उनकी पूरी मेडिकल जांच के बाद ही मिल पाएगी. विश्व कप में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में टीम के एक अहम खिलाड़ी के चोटिल होने से टीम को बड़ा झटका लगा है. अगर अरुंधति रेड्डी विश्व कप से बाहर हो जाती हैं, तो इससे भारतीय टीम का गेंदबाजी विभाग कमजोर हो जाएगा. उन्होंने अब तक 11 वनडे, 38 टी20 मैचों में 15 और 34 विकेट लिए हैं. भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अभ्यास मैच खेल रही है. ऐसे में गुरुवार को हुए एक अभ्यास मैच में भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें आमने-सामने हुईं. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक जड़ा. इस मैच में उन्होंने 120 रन बनाए और एम्मा लैम्ब 84 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गईं. इसके साथ ही इंग्लैंड की महिला टीम ने 50 ओवर की समाप्ति पर 9 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए क्रांति गौडेट ने 3 विकेट लिए. इसके बाद एक कठिन लक्ष्य का सामना करने उतरी भारतीय महिला टीम जेमिमा रोड्रिग्स के 66 रनों और उमा छेत्री के 45 रनों के अलावा कोई भी बड़ा बैटर स्कोर बनाने में नाकाम रही.अंत में, भारतीय टीम 34 ओवर में केवल 187 रनों पर ऑल आउट हो गई. इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने भारतीय टीम को 153 रनों के अंतर से हराकर जीत हासिल कर ली. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है. टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में गुवाहाटी के परसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका का मुकाबला होगा.आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप क्रिकेट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सहित कुल 8 टीमें भाग लेंगी.

एशिया कप का ऐतिहासिक फाइनल: IND vs PAK, बांग्लादेश का सपना टूटा

दुबई  साल 1984 में पहली बार एश‍िया कप खेला गया. उसके बाद एश‍िया कप के अब तक 17 सीजन हुए. 1984 से लेकर 2025 के बीच 41 सालों का फासला है. लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि भारत-पाक‍िस्तान इस प्रत‍िष्ठ‍ित टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. यानी कुल म‍िलाकर यह इस टूर्नामेंट के ल‍िहाज से ऐत‍िहास‍िक लम्हा है.   एशिया कप 2025 के मैच नंबर-17 में 25 सितंबर (गुरुवार) को बांग्लादेश और पाकिस्तान की टक्कर हुई. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए सुपर-चार के इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश पर 11 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब 28 सितंबर (रविवार) को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत से होगा. एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाएगा. मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 136 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी. वहीं यह यह इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा ट्व‍िस्ट (मोड़) माना जा रहा है. पाक‍िस्तान ने 25 स‍ितंबर को बांग्लादेश को सुपर-4 मुकाबले में हराकर भारत के ख‍िलाफ फाइनल खेलने के ल‍िए अपनी सीट बुक कर ली. वैसे टूर्नामेंट की शुरुआत से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था क‍ि दोनों देशों के बीच फाइनल होगा.  भारत और पाकिस्तान एश‍िया कप के 17वें संस्करण में पहली बार एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगे. भारत इस टूर्नामेंट का 8 बार फाइनल जीता है. इनमें साल 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 शाम‍िल है. 2016 में एश‍िया कप टी20 फॉर्मेट था.  वहीं पाक‍िस्तान केवल दो बार साल 2000, 2012 और में यह कप जीता है. लेकिन यहां सबसे बड़ा ट्व‍िस्ट यही है कि दोनों ही देश कभी भी एक दूसरे के सामने फाइनल में नहीं आए हैं. श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को 6 बार 1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022 में जीता है. 2022 का एश‍िया कप अभी की तरह टी20 फॉर्मेट रहा है.  पाकिस्तान और भारत कितनी बार एश‍िया कप के रनर-अप  भारतीय टीम एश‍िया कप जीतने के मामले में सबसे अग्रणी हैं. वहीं वो 3 बार रनर-अप भी रहा है. भारतीय टीम को 1997, 2004, 2008 फाइनल में हार भी मिली. तीनों ही बार उसे फाइनल में श्रीलंका ने च‍ित किया. अब पाकिस्तान के ख‍िलाफ भारत जब एश‍िया कप के फाइनल में खेलेगा, तो यह उसका 12वां एश‍िया कप फाइनल होगा. वहीं पाक‍िस्तान 1986, 2014, 2022 (टी20 फॉर्मेट) का रनर-अप रहा है.  1986 में एश‍िया कप भारत नहीं खेला था  टीम इंड‍िया ने 1986 का एशिया कप नहीं खेला था क्योंकि उस समय श्रीलंका के साथ क्रिकेट संबंध अच्छे नहीं थे. पाकिस्तान ने भी 1990–91 का टूर्नामेंट भारत के साथ राजनीतिक रिश्ते खराब होने की वजह से बॉयकॉट क‍िया था. इसी कारण 1993 का एशिया कप भी रद्द हो गया था. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने बाद में तय किया कि 2009 से टूर्नामेंट हर दो साल में एक बार खेला जाएगा. ICC ने यह भी तय किया कि एशिया कप में खेले गए सभी मैचों को आधिकारिक वनडे मैच माना जाएगा. 2015 में ACC के आकार को छोटा करने के बाद ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल ) ने घोषणा की कि 2016 से एशिया कप बारी-बारी से वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगला बड़ा टूर्नामेंट किस फॉर्मेट में है. इसी वजह से 2016 का एशिया कप पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया था. बाद में 2022 और अब‍ 2025 में यह टी20 फॉर्मेट में हुआ. 

टीम इंडिया का सेलेक्शन: पडिक्कल इन, करुण आउट – जडेजा को मिली उपकप्तानी

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में करुण नायर शामिल हैं, जिन्हे इंग्लैंड में 8 साल बाद मौका मिला था. रवींद्र जडेजा उपकप्तान हैं. ऋषभ पंत अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, उनकी गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल के साथ एन जगदीसन दूसरे विकेट कीपर हैं. टीम इंडिया अभी एशिया कप 2025 में खेल रही है, जहां शुभमन गिल उपकप्तान हैं. भारत फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होगा. इसके बाद प्लेयर्स भारत लौटेंगे, जहां 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुन्दर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव. टेस्ट टीम के मुख्य बिंदु     करुण नायर और अभिमन्यु ईस्वरन को जगह नहीं     देवदत्त पडिक्कल, नितीश रेड्डी की हुई वापसी     रवींद्र जडेजा चुने गए उपकप्तान     जसप्रीत बुमराह भी शामिल करुण नायर पर क्या बोले अजीत अगरकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने करुण नायर को लेकर कहा, "हम करुण नायर से अधिक की उम्मीद करते हैं, सिर्फ़ एक पारी काफी नहीं होती. पडिक्कल बेहतर कर सकते हैं. हम सभी को 15-20 मौके देना चाहेंगे, लेकिन इन परिस्थितियों में यह संभव नहीं है." बता दें कि करीब 8 साल बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. भारत का 15 सदस्यीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव. क्या करुण नायर का करियर खत्म? करुण नायर को आठ साल बाद हाल ही में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में मौका मिला था. लेकिन एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. चार टेस्ट की आठ पारियों में वह सिर्फ 25 से थोड़ी ज्यादा की औसत से 205 रन ही बना पाए थे. ऐसे में सिलेक्टर्स ने उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ड्रॉप कर दिया. 33 साल के अनुभवी बल्लेबाज को अब शायद ही दोबारा भारतीय टीम में मौका मिले! देवदत्त पडिक्कल की क्यों हुई वापसी? कुछ दिन पहले लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ शानदार 150 रनों की पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल की टेस्ट स्क्वॉड में वापसी हुई है. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम का हिस्सा था. इंजर्ड ऋषभ की जगह ध्रुव जुरेल ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के दौरान अपने दाहिने पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर वाले ऋषभ पंत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और वह अभी भी टीम से बाहर रहेंगे. फिलहाल वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. उनकी जगह ध्रुव जुरेल फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर होंगे. कब-कब और कहां होंगे दो टेस्ट मैच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच होगा जबकि दूसरा टेस्ट अरुण जेटली स्टेडियम में 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025 शेड्यूल 2 से 6 अक्टूबर के बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट अहमदबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे.

ICC की चौखट पर पहुंचा IND vs PAK विवाद, रऊफ-फरहान-SKY सबकी होगी सुनवाई

नई दिल्ली एश‍िया कप 2025 में भारत और पाक‍िस्तान के बीच तल्खी का दौर जारी है. भारत के ख‍िलाफ सुपर-4 मुकाबले में गन सेल‍िब्रेशन करने वाले साह‍िबाजादा फरहान के ख‍िलाफ ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) में BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने श‍िकायत की है. वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज हार‍िस रऊफ भी इसमें शाम‍िल हैं . रऊफ ने भी मैच के दौरान उकसाने वाले इशारे किए थे. जिसकी वजह से BCCI ने उनकी भी श‍िकायत की. वहीं पाक‍िस्तान भी म‍िनम‍िनाता हुआ ICC के दरबार में पहुंच गया है, उसने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर व‍िरोध दर्ज कराया है.  दरअसल, BCCI  ने रऊफ और साहिबजादा के खिलाफ आईसीसी से शिकायत की है. वहीं PCB ने सूर्या के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है. भारत ने पिछले रविवार को एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के भड़काऊ हावभाव के लिए आईसीसी से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है.  सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के खिलाफ आईसीसी (ICC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत दोनों खिलाड़ियों के कथित उकसाने वाले इशारों (provocative gestures) को लेकर है, जो उन्होंने पिछले रविवार को हुए सुपर-4 मुकाबले के दौरान किए थे. जानकारी के मुताबिक, BCCI ने बुधवार को यह शिकायत ईमेल के जर‍िए दर्ज कराई है. अगर रऊफ और फरहान लिखित में इन आरोपों से इनकार करते हैं, तो उन्हें ICC एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होकर सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी पलटवार करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया है. PCB का आरोप है कि सूर्या ने मैच के दौरान ऐसा बर्ताव किया जो "स्पोर्ट्समैनशिप" के खिलाफ था. अब देखना दिलचस्प होगा कि ICC इस मामले में क्या रुख अपनाती है, क्योंकि दोनों देशों के बोर्डों के बीच यह विवाद अब गंभीर मोड़ लेता दिख रहा है. PCB ने सूर्या की श‍िकायत  BCCI की श‍िकायत पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव  के खिलाफ श‍िकायत की है. सूर्या ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए और ऑपरेशन 'सिंदूर' में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों को जीत समर्पित करते हुए बयान दिया था. उनका यह बयान 14 सितंबर के मैच के बाद आया था. PCB का आरोप है कि सूर्या की टिप्पणी "पॉल‍िट‍िकल" है. हालांकि, यह देखना बाकी है कि PCB ने शिकायत सात दिन की निर्धारित समय सीमा में दर्ज करवाई है या नहीं.  रऊफ और साहिबजादा ने किए घट‍िया इशारे  सुपर-4 में 21 सितंबर के मैच के दौरान रऊफ ने ऐसा इशारा किया, जिससे लगता था जैसे किसी विमान को गिराया जा रहा हो, ताकि भारत की सैन्य कार्रवाई का मजाक उड़ाया जा सके. यह उस समय हुआ जब भारतीय फैन्स उनको देखकर "कोहली, कोहली" के नारे लगा रहे थे. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने रऊफ की गेंदों पर दो छक्के लगाए थे. मैच के दौरान रऊफ ने भारतीय ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को गालियां भी दीं, जिसका दोनों ने बल्ले से जवाब दिया. वहीं साहिबजादा फरहान ने भी अर्धशतक पूरा करने के बाद "गन फायरिंग" वाला सेल‍िब्रेशन किया. उन्होंने बल्ले को मशीनगन बनाकर अपने अर्धशतक का जश्न मनाया था. इसे  लेकर वो खूब ट्रोल हुए थे.  साहिबजादा फरहान ने बाद में कहा, "वो जश्न उस वक्त अचानक दिमाग में आ गया था. मैं आम तौर पर ज्यादा सेलिब्रेशन नहीं करता. मैंने सोचा आज कुछ अलग करें. मैंने वो किया, अब लोग इसे कैसे लेंगे, मुझे फर्क नहीं पड़ता." अब कुल म‍िलाकर दोनों ही खिलाड़ियों को ICC सुनवाई में अपने इशारों की सफाई देनी होगी, और अगर वे पैनल को संतुष्ट नहीं कर पाए, तो उन्हें आचार संहिता के तहत सजा का सामना करना पड़ सकता है. नकवी ने शेयर किया 'CR7' वीडियो वहीं एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने बुधवार को 'X' (पूर्व ट्विटर) पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक स्लो-मोशन वीडियो पोस्ट किया. इसमें रोनाल्डो ऐसा इशारा करते दिख रहे हैं जैसे कोई विमान अचानक गिर गया हो. ठीक वैसा ही जैसा रऊफ ने मैच के दौरान किया था. नकवी PCB के चेयरमैन होने के साथ-साथ अपने देश के गृह मंत्री भी हैं, अक्सर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देते रहते हैं. हालांकि वीडियो में रोनाल्डो शायद यह दिखा रहे थे कि उनका फ्री-किक कैसे डिप होकर गोल में गया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत की टीम, जो अब एशिया कप फाइनल में पहुंच चुकी है, ACC चेयरमैन के साथ मंच साझा करेगी या नहीं. यह मामला BCCI और ICC दोनों के उच्च अधिकारियों की नजर में है. आने वाले समय में ही पता चलेगा कि नकवी के खिलाफ कोई एक्शन होगा या नहीं… 

ICC रैंकिंग में भारत के बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर ने मारी बाज़ी, पाकिस्तान का क्या हाल?

नई दिल्ली एश‍िया कप 2025 के बीच ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की ताजा रैंकिंग में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का जलवा बरकरार है. अभ‍िषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज और गेंदबाज बने हुए हैं. हार्द‍िक पंड्या भी नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर हैं. वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और त‍िलक वर्मा ने भी उछाल मारी है.  वहीं इस ताजा रैंकिग पाकिस्तान के अबरार अहमद ने रैंकिंग में इस बार 12 पायदान की और बड़ी छलांग लगाई है और अब वह नंबर 1 स्थान से ज्यादा दूर नहीं हैं. वह फिलहाल 703 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं.  अबरार ने यूएई के खिलाफ पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट झटके. हालांकि, भारत के खिलाफ हार में उनका प्रदर्शन औसत रहा जहां उन्होंने 42 रन देकर 1 विकेट हास‍िल किया.  लेकिन लेग स्पिनर ने दोबारा लय हासिल की और श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 रन देकर 1 विकेट लिया. उनके इस प्रदर्शन ने पाकिस्तान को जीत दिलाने में मदद की और उनकी एशिया कप अभियान को पटरी पर वापस ला दिया.  वहीं अबरार के ल‍िए नंबर 1 रैंक की पोजीशन हासिल करना आसान नहीं होगा, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती UAE की परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में माहिर हैं और उन्होंने 14 रेटिंग प्वाइंट्स की बढ़त के साथ अपनी जगह और मजबूत कर ली है.  पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भले ही वह विकेट नहीं ले पाए, लेकिन स्पिनर ने 0/25 का किफायती स्पेल डालकर रन रेट को कंट्रोल रखने में अहम भूमिका निभाई.  पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने भी गेंदबाजी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है और वह नौ स्थान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि हार्द‍िक पंड्या छह स्थान की छलांग लगाकर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं.  अभिषेक शर्मा ने रेटिंग प्वाइंट्स में बढ़त हासिल करते हुए अपनी नंबर 1 टी20आई बल्लेबाज की पोजीशन बरकरार रखी है. उन्होंने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में ओमान के खिलाफ तेजतर्रार 38 रन बनाए, जिसके बाद रविवार को पाकिस्तान के 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जिताने वाली 74 रनों की शानदार पारी खेली. तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में मदद की, इससे वो एक स्थान की छलांग लगाकर अब नंबर 3 पर पहुंच गए हैं.  वहीं, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने इसी मैच में 45 गेंदों पर 58 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 31 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गए. हुसैन तलत ने श्रीलंका के खिलाफ संभली हुई पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाई और रिकॉर्डतोड़ 1474 स्थानों की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 234वें स्थान पर जगह बना ली.  हार्द‍िक पंड्या नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर  ऑलराउंडर फहीम अशरफ टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 12 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं. हार्दिक पंड्या इस सूची में टॉप पर बने हुए हैं, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने अपने हाल के दो मैचों में चार विकेट झटके और एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

क्रिकेट जगत में झटका! ICC ने USA क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया है. इस फैसले ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) क्रिकेट में प्रशासनीय रूप से बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. मंगलवार को ICC की वर्चुअल बोर्ड मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है. बोर्ड के सस्पेंड होने के बावजूद यूएसए क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी, जो अगले साल भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. ICC के पास अमेरिकी क्रिकेट से जुड़ी कई शिकायतें आ रही थीं. यह मुद्दा तब चर्चा में आया जब पिछले साल श्रीलंका में हुई वार्षिक कॉन्फ्रेंस में आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड को नोटिस भेजा था. वहीं इस साल वार्षिक कॉन्फ्रेंस सिंगापुर में हुई, जिसमें यूएसए क्रिकेट को व्यवस्थित ढांचा तैयार करने के लिए 3 महीने का समय दिया गया था. कई हफ्तों से ICC लगातार यूएसए क्रिकेट बोर्ड और उसके चेयरमैन वेणु पिसिके को चेतावनी दी गई थी कि पारदर्शी शासन लाने के लिए निष्पक्ष प्रक्रियाएं लागू की जाएं. यूएसए क्रिकेट बोर्ड में चुनाव से ठीक पहले बोर्ड के अंदर उम्मीदवारों के अनुचित चयन और कुछ विशेष व्यक्तियों की जरूरतों अनुसार प्रक्रिया में हेर फेर करने के मामले सामने आते रहे. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक यूएसए क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन वेणु पिसिके ने बताया कि सस्पेंशन के संबंध में अभी तक आईसीसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है. इस सस्पेंशन का लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स 2028 में क्रिकेट खेले जाने पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बताते चलें कि मेजबान होने के चलते, यूएसए क्रिकेट टीम उन 6 टीमों में से एक हो सकती है, जो 2028 ओलंपिक खेलों में भाग लेंगी. यहां तक कि यूएसए ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (USOPC) ने भी यूएसए क्रिकेट बोर्ड में बदलावों का समर्थन किया था. इस मामले पर ICC और USOPC एकमत हैं, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद भी बोर्ड वेणु पिसिके अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं. यह भी माना जा रहा है कि पिसिके ने अपने साथ-साथ अन्य सदस्यों को भी अपना पद किसी हाल में ना छोड़ने के लिए कहा.  

एशिया कप 2025: भारत-बांग्लादेश आमने-सामने, फैंस को बड़े मुकाबले का इंतजार

दुबई  क्रिकेट एशिया कप 2025 का सुपर-4 राउंड जारी है. आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है. भारत का अगला मैच बुधवार को बांग्लादेश के साथ है. अभी किसी भी टीम ने आधिकारिक तौर पर फाइनल में जगह नहीं बनाई है, लेकिन क्यों कहा जा रहा है कि फाइनल भारत बनाम बांग्लादेश होगा? दरअसल टूर्नामेंट का इतिहास इसका संकेत दे रहा है. लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सुपर-4 राउंड में श्रीलंका को हराया, जो टूर्नामेंट में भारत के बाद सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है. बांग्लादेश की इस जीत के बाद ही माना जा रहा है कि वह फाइनल में पहुंचेगी. जबकि भारत एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारा है. भारत का भी फाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है. जब-जब बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया श्रीलंका को हारने के बाद बांग्लादेश की फाइनल में जाने की उम्मीद बढ़ गई है, बल्कि इतिहास भी इसके संकेत दे रहा है. पिछले 13 वर्षों में जब बह बांग्लादेश ने एशिया कप में श्रीलंका को हराया है, उस संस्करण में बांग्लादेश फाइनल तक पहुंची है. सबसे पहले 2012 संस्करण में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था, उस सीजन टीम ने अपना पहला फाइनल खेला था. हालांकि टीम पाकिस्तान से फाइनल हार गई थी. इसके बाद 2016 में फिर बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया, इस संस्करण में भी टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन भारत से फाइनल में हार गई. 2018 में भी ऐसा ही हुआ, और तीसरी बार बांग्लादेश फाइनल तक पहुंची. इस बार भी उसे फाइनल में भारत ने हराया. कुल 3 बार ऐसा हो चुका है कि टीम ने जिस संस्करण में श्रीलंका को हराया, उसमें फाइनल तक पहुंची. अगर बांग्लादेश भारत से हार गई तो? ऐसा नहीं है कि अगर बांग्लादेश भारत से हार गई तो वह एशिया कप 2025 फाइनल में पहुंचे की दौड़ से बाहर हो जाएगी. फिर टीम को चाहिए होगा कि भारत श्रीलंका को हराए और वह पाकिस्तान को मात दे. इस स्थिति में श्रीलंका और पाकिस्तान में किसी एक के शून्य और किसी एक के 2 अंक रहेंगे, जबकि बांग्लादेश के 4 अंक हो जाएंगे और एशिया कप का फाइनल भारत बनाम बांग्लादेश होगा. कब और कहां खेला जाएगा एशिया कप 2025 का फाइनल? एशिया कप 2025 सुपर-4 राउंड खत्म होने के बाद अंक तालिका की टॉप 2 टीमों के बीच रविवार, 28 सितंबर को फाइनल होगा. खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा.