samacharsecretary.com

GT ने 77 रन से मचाया तहलका,र्कब और Punjab Kings को मिला बड़ा फायदा

नई दिल्ली आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी है। इस एक नतीजे ने पॉइंट्स टेबल के समीकरणों को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। गुजरात की टीम, जो इस मैच से पहले 5वें पायदान पर संघर्ष कर रही थी अब एक लंबी छलांग लगाकर सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं टूर्नामेंट में अब तक दबदबा बनाए रखने वाली राजस्थान की टीम को तगड़ा झटका लगा है। गुजरात को हुआ तगड़ा फायदा गुजरात को हुआ तगड़ा फायदा गुजरात टाइटंस के लिए यह जीत संजीवनी की तरह रही है। 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ गुजरात के अब 14 अंक हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि टेबल के टॉप पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के भी 14 ही अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+0.737) के कारण हैदराबाद पहले स्थान पर बरकरार है। गुजरात का रन रेट अब सुधरकर +0.228 हो गया है जो उन्हें टॉप-2 में बनाए रखने के लिए काफी है। राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका राजस्थान रॉयल्स के लिए यह हार किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस सीजन में यह पहली बार हुआ है जब राजस्थान को टॉप-4 से बाहर होना पड़ा है। 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ रॉयल्स के 12 अंक हैं। भारी अंतर से हारने के कारण उनका नेट रन रेट गिरकर +0.082 रह गया है जिसकी वजह से वे अब सीधे 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब राजस्थान को अपने बचे हुए मैचों में न केवल जीतना होगा बल्कि बड़े अंतर की जरूरत भी पड़ सकती है। आरसीबी और पंजाब की स्थिति इस उलटफेर का असर मिड-टेबल की अन्य टीमों पर भी पड़ा है। पंजाब किंग्स फिलहाल 10 मैचों में 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उनकी स्थिति काफी सुरक्षित दिख रही है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों और शानदार नेट रन रेट (+1.234) के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान की हार ने इन दोनों टीमों के लिए टॉप-4 की राह को थोड़ा और आसान बना दिया है। चेन्नई और कोलकाता के लिए बढ़ी मुश्किल पॉइंट्स टेबल के निचले हिस्से की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। गुजरात की इस बड़ी जीत ने इन टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे थोड़े तंग कर दिए हैं। अब इन टीमों को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए लगातार मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि टॉप पर बैठी टीमें अपने मुकाबले हारें। निचले क्रम की टीमें लगभग बाहर टेबल के सबसे निचले पायदानों पर दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स संघर्ष कर रही हैं। दिल्ली के पास 11 मैचों में सिर्फ 8 अंक हैं जबकि मुंबई और लखनऊ के 6-6 अंक हैं। गणितीय रूप से ये टीमें अभी भी रेस में दिख सकती हैं लेकिन असलियत में इनके लिए अब वापसी करना नामुमकिन जैसा लग रहा है।

WFI ने विनेश फोगाट को थमाया कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के बीच विवाद और गहरा गया है। शनिवार को WFI ने विनेश को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया। उन पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही उन्हें 26 जून 2026 तक किसी भी घरेलू इवेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि विनेश ने रिटायरमेंट से वापसी के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत अनिवार्य छह महीने का नोटिस पीरियड पूरा नहीं किया। WFI का कहना है कि पेरिस ओलंपिक में विनेश के बर्ताव से भारतीय कुश्ती की बदनामी हुई है। महासंघ ने आरोप लगाया है कि उन्होंने WFI संविधान, UWW के अंतरराष्ट्रीय नियमों और एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन किया। इस नोटिस के बाद विनेश की कॉम्पिटिटिव रिंग में वापसी की राह और मुश्किल हो गई है। रविवार से गोंडा में शुरू हो रहे नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में अब वे हिस्सा नहीं ले पाएंगी, जबकि यही उनका वापसी का पहला मौका था। WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने PTI को बताया, “हमें देखना होगा कि WADA के नियमों का सही तरीके से पालन हुआ है या नहीं। अभी यह साबित नहीं हुआ है कि उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी की सभी शर्तें पूरी की हैं। छह महीने का अनिवार्य नोटिस पीरियड पूरा करना जरूरी है।”   क्या-क्या आरोप लगाए गए? WFI ने विनेश से कई मुद्दों पर जवाब मांगा है। इनमें शामिल हैं:     मार्च 2024 के सिलेक्शन ट्रायल में दो अलग-अलग वेट कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करना     2024 पेरिस ओलंपिक में वेट कट न कर पाने के कारण डिसक्वालीफाई होना     एंटी-डोपिंग नियमों के तहत ठिकाने की जानकारी न देना डोपिंग टेस्ट और नोटिस पीरियड का मुद्दा WFI ने इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) के 4 मई 2026 के कम्युनिकेशन का हवाला दिया है, जिसमें 18 दिसंबर 2025 को विनेश पर “मिस्ड टेस्ट” दर्ज किया गया था। UWW एंटी-डोपिंग नियमों के आर्टिकल 5.7 के अनुसार, रिटायरमेंट से वापसी करने वाले एथलीट को कम से कम छह महीने पहले सूचना देनी होती है और इस दौरान टेस्टिंग के लिए उपलब्ध रहना पड़ता है। WFI का दावा है कि विनेश ने यह शर्त पूरी नहीं की। महासंघ ने कहा कि विनेश ने 14 दिसंबर 2024 को UWW को ईमेल भेजकर अगस्त 2025 तक सबैटिकल की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में 12 दिसंबर 2025 को SAI, WFI और TOPS को लिखे पत्र में उन्होंने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का लक्ष्य रखते हुए ट्रेनिंग शुरू करने की बात कही। WFI इसे रिटर्न फ्रॉम रिटायरमेंट मानता है, लेकिन छह महीने का नोटिस पीरियड पूरा नहीं हुआ है। इसी के छह दिन बाद 18 दिसंबर को डोपिंग अधिकारी उन्हें नहीं ढूंढ पाए, जिसे मिस्ड टेस्ट माना गया। इसके अलावा, WFI ने सितंबर 2024 का NADA whereabouts failure भी याद दिलाया, जब सोनीपत स्थित उनके घर पर टेस्टिंग अधिकारी नहीं पहुंच पाए थे। अब देखना होगा कि विनेश इस शो-कॉज नोटिस का क्या जवाब देती हैं। फिलहाल इस विवाद ने उनकी 2028 ओलंपिक की तैयारी को और बड़ा झटका दिया है।

IPL Fever in Raipur: 10 हजार तक बढ़े होटल रूम के दाम, फ्लाइट टिकटों ने भी छुआ आसमान

रायपुर राजधानी रायपुर में आईपीएल फीवर सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका असर होटल-रिसोर्ट, फ्लाइट की महंगाई के साथ टिकटों की ब्लैकमार्केटिंग तक पहुंच गई है। रेलवे स्टेशन के पास के डोरमेट्री शुक्रवार को ही फुल हो गए। यहां युवाओं ने थोक में बुकिंग की है। 10 मई को मुंबई और आरसीबी के कड़े मुकाबले के कारण क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है, जिसकी वजह से वीआईपी रोड, तेलीबांधा और नवा रायपुर रोड स्थित होटल और रिसॉर्ट में कमरों की कीमतें अचानक 10 हजार रुपए तक बढ़ गई हैं। IPL 2026: फ्लाइट टिकट महंगी कई फाइव स्टार होटलों में डिस्काउंट ऑफर पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। आईपीएल मैचों का असर हवाई किराए पर भी साफ दिख रहा है। सामान्य दिनों में 4 से 5 हजार रुपए में मिलने वाले फ्लाइट टिकट अब 10 और 13 मई के दिन 10 हजार रुपए से ऊपर पहुंच गए हैं।   एम-टिकट के बाद भी ब्लैकमार्केटिंग आईपीएल के दो मैचों के लिए टिकट पहले ही बिक चुके हैं। अब सोशल मीडिया में टिकटों की ब्लैकमार्केटिंग करने वाले 10 हजार 20 हजार अधिक कीमतों में ऑफर दे रहे हैं। नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार सीटों में नंबरिंग के हिसाब से दर्शकों को कुर्सियां मिलेंगी। ऑनलाइन टिकट भी इसी के मुताबिक बेचे गए हैं। इधर इंस्टाग्राम पेज पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के मामले सामने आए हैं। स्टेडियम में मैच-होटलों में पार्टी, नजर पुलिस की सूत्रों के मुताबिक वीआईपी रोड व आस-पास के होटलों में मैच के प्रसारण के साथ पार्टियां रखी गई हैं। इन पर पुलिस की नजर है। इससे पहले वीआईपी रोड स्थित होटलों में ड्रग्स सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री के मामले सामने आए हैं। रिसोर्ट में ठहरेंगे स्टार खिलाड़ी नवा रायपुर स्थित मे-फेयर व मायरा रिसोर्ट सहित फाइव स्टार मैरिएट में स्टार खिलाड़ी व आफिशियल रुकेंगे। जानकारी के मुताबिक आरसीबी और मुंबई इंडियंस के खिलाडिय़ों के लिए 15 दिन पहले से ही होटलों में ठहरने व उनके पसंदीदा खाने-पीने को लेकर मैन्यू की तैयारी शुरू हो चुकी थी।

गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रनों का लक्ष्य, गिल ने शतक का मौका गंवाया

नई दिल्ली  गुजरात टाइटंस ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। राजस्थान के लिए रविंद्र-यश ने एक-एक विकेट लिया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार शुरुआत की है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन 36 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर ने 10 गेंद में 13 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 44 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर 7 गेंद में 7 रन ही बना सके। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मुकाबला हो रहा है। यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। जायसवाल को यह जिम्मेदारी नियमित कप्तान रियान पराग की अनुपस्थिति में सौंपी गई है। पराग पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया और प्रसिद्ध कृष्णा को मानव सुथार की जगह शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव करते हुए शिमरोन हेटमायर और यशराज पुनिया को टीम में शामिल किया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरात ने ठोके 230 रन, राजस्थान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य; गिल का शतक अधूरा

जयपुर  गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार शुरुआत की है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन 36 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर ने 10 गेंद में 13 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 44 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर 7 गेंद में 7 रन ही बना सके। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मुकाबला हो रहा है। यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। जायसवाल को यह जिम्मेदारी नियमित कप्तान रियान पराग की अनुपस्थिति में सौंपी गई है। पराग पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया और प्रसिद्ध कृष्णा को मानव सुथार की जगह शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव करते हुए शिमरोन हेटमायर और यशराज पुनिया को टीम में शामिल किया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान-गुजरात प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

WFI ने विनेश फोगाट को नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से किया OUT

नई दिल्ली  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शनिवार को विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस भेजा है। डब्ल्यूएफआई ने विनेश पर अनुशासनहीनता, डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। साथ ही संघ ने विनेश को 26 जून 2026 तक घरेल टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किया है।  पहलवान विनेश फोगाट की मैट पर वापसी फिलहाल अधर में लटक गई है. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने उन्हें 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक दिया है।  यह वही टूर्नामेंट है, जिसके जरिए विनेश फोगाट कुश्ती के मैट पर कमबैक करने वाली थीं. लेकिन वापसी से पहले ही डब्ल्यूएफआई ने विनेश पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए 15 पन्नों का कारण बताओ नोटिस थमा दिया।  डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता, एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन,भारतीय कुश्ती की छवि खराब करने और महासंघ के नियमों का पालन न करने जैसे आरोप लगाए हैं. महासंघ ने साफ कहा है कि विनेश 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए पात्र नहीं होंगी।  डब्ल्यूएफआई ने ये फैसला इसलिए किया है क्योंकि विनेश ने रिटायरमेंट से वापस आने वाले खिलाड़ियों को छह महीने नोटिस पीरियड में गुजारने के यूडब्ल्यूडब्ल्यू डोपिंग रोधी नियम का पालन नहीं किया। इस नियम के तहत संन्यास से वापसी कर रहे खिलाड़ियों को छह महीने बिना किसी टूर्नामेंट में उतरे गुजराने होते हैं। डब्ल्यूएफआई ने थमाया 15 पेज का नोटिस डब्ल्यूएफआई ने विनेश को 15 पेजों का नोटिस थमाया है और कहा है कि उन्होंने ने जो आचरण किया है उससे राष्ट्रीय स्तर पर काफी बदनामी हुई है, साथ ही इससे भारतीय कुश्ती की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। नोटिस में विनेश पर डब्ल्यूएफआई के संविधान, यूडब्ल्यूडब्ल्यू इंटरनेशनल कुश्ती के नियम और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। महासंघ ने विनेश से चार आरोपों को लेकर जवाब मांगा है जिसमें पेरिस ओलंपिक-2024 में उनका डिस्क्वालिफाई होना भी शामिल है। विनेश का फाइनल मुकाबले से पहले वजन तय सीमा से ज्यादा था जिसके चलते वह अयोग्य घोषित कर दी गई थीं और पदक से चूक गई थीं। इसके अलावा विनेश से डोपिंग नियमों के तहत अपने ठिकानों की जानकारी न देने, मार्च 2024 में हुईं ट्रायल्स में दो वजन वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने को लेकर भी जवाब मांगा है। विनेश को लेकर क्यों सख्त हुआ WFI? डब्ल्यूएफआई के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ियों को कम से कम 6 महीने पहले नोटिस देना जरूरी होता है. महासंघ का दावा है कि विनेश फोगाट ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की. इसी वजह से उन्हें फिलहाल किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।  नोटिस में पेरिस ओलंपिक 2024 के वजन विवाद, एंटी-डोपिंग नियमों से जुड़े मामलों और ट्रायल्स में दो अलग-अलग वेट कैटेगरी में खेलने जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया गया है. यह मामला सिर्फ एक नोटिस तक सीमित नहीं है।  पिछले कुछ समय से विनेश फोगाट और डब्ल्यूएफआई के बीच लगातार तनातनी चल रही है. हाल ही में विनेश ने आरोप लगाया था कि महासंघ जानबूझकर उनकी वापसी रोकने की कोशिश कर रहा है और उन्हें नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन तक नहीं करने दिया गया. हालांकि बाद में अंतिम दिन उनका रजिस्ट्रेशन स्वीकार कर लिया गया था, लेकिन अब उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।  …तो एशियन गेम्स से भी होगी छुट्टी? डब्ल्यूएफआई ने हाल ही में चयन के लिए नए नियम लागू किए हैं. इन नियमों के मुताबिक केवल वही पहलवान एशिय गेम्स के लिए ट्रायल्स में हिस्सा ले पाएंगे, जिन्होंने 2025 या 2026 में आयोजित प्रतियोगिताओं में मेडल जीता हो. चूंकि विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद कोई प्रोफेशनल मुकाबला नहीं खेला है, इसलिए फिलहाल उनका एशियन गेम्स तक पहुंचने का रास्ता भी मुश्किल नजर आ रहा है।  विनेश फोगाट लंबे समय से भारतीय कुश्ती की सबसे चर्चित और सफल खिलाड़ियों में रही हैं. लेकिन अब उनकी वापसी से पहले ही डब्ल्यूएफआई के साथ बढ़ता विवाद भारतीय कुश्ती में एक नए बड़े विवाद का रूप लेता दिख रहा है. अब सबकी नजरें इस बात पर है कि क्या विनेश इस फैसले को चुनौती देंगी और क्या डब्ल्यूएफआई उनके जवाब के बाद अपना रुख बदलेगा या नहीं।  अभी हिस्सा नहीं ले सकतीं विनेश महासंघ ने खासतौर पर ये बताया है कि विनेश 26 जून से पहले किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। इसमें नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट जो गोंडा में होना है वो भी शामिल है। 10 से 12 मई के बीच होने वाला ये टूर्नामेंट विनेश की वापसी के तौर पर देखा जा रहा था। नोटिस में लिखा है, "महासंघ अपने आप में इस बात से संतुष्ट होना चाहता है कि आपने किसी भी तरह के डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन नहीं किया जिससे आने वाले टूर्नामेंट में महासंघ की छवि पर असर पड़े।" विनेश के पास नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड और मैच एनालिसिस

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। CSK ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं। 5 मैच में उसे जीत और इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, LSG ने भी 10 मैच खेले हैं। टीम 3 मुकाबले ही जीत पाई है और उसे 7 मैचों में हार मिली है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं। CSK को 2 मैच में जीत मिली है। LSG ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। IPL 2025 में दोनों टीमें आखिरी बार भिड़ी थी। उस मैच में CSK को 5 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2024 में हुए दोनों मुकाबलों में LSG ने जीत दर्ज की थी। ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन CSK को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 8 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है LSG LSG ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में वह CSK के खिलाफ उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में प्रिंस यादव बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर LSG: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ और आवेश खान। CSK: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल और सरफराज खान। कैसा रहेगा पिच का मिजाज? चेन्नई की पिच लाल मिट्‌टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। ऐसा रहेगा चेन्नई का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 10 मई को चेन्नई का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की 55 प्रतिशत संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर CSK के लिए सैमसन ने पिछले 10 मैचों में 167.5 की स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाए हैं। गायकवाड़ के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 251 रन निकले हैं। LSG के लिए मार्श ने पिछले 10 मैच में 152.91 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में कंबोज ने पिछले 10 मैच में 8.92 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं। LSG से प्रिंस ने पिछले 10 मैचों में 8.08 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? MI और CSK के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

RR कैम्प में नए मालिक का आगमन, ₹15 हजार करोड़ की डील और खिलाड़ियों से बातचीत

जयपुर  उद्योगपति और राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल शुक्रवार को जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपनी टीम का प्रैक्टिस सेशन देखा. इस दौरान उनके बेटे भी उनके साथ मौजूद रहे. स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के मौजूदा मालिक मनोज बधाले भी उपस्थित रहे।  प्रैक्टिस सेशन के दौरान लक्ष्मी निवास मित्तल ने रॉयल बॉक्स में खड़े होकर खिलाड़ियों की तैयारियों को करीब से देखा. टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से उन्होंने बातचीत भी की. आईपीएल के अहम मुकाबलों से पहले टीम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण नजर आया. स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट प्रशंसकों के बीच मित्तल की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।  RR टीम ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया हाल ही में लक्ष्मी निवास मित्तल ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को करीब 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वैल्यूएशन पर खरीदा है. इस डील के बाद राजस्थान रॉयल्स की गिनती आईपीएल की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजियों में होने लगी है. जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया. टीम के कोचिंग स्टाफ ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से जुड़े अलग-अलग सत्र आयोजित किए।   भिड़ेगी रॉयल्स और जीटी: 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के विकेटकीपिंग कोच ने कहा कि यह मुकाबला उनके लिए काफी अहम है. उन्होंने राजस्थान की टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को लेकर विशेष नीति बनाने की बात कही. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं।  यशस्वी से की लंबी बात मित्तल परिवार के टीम के अभ्यास देखने और मिलने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य सहित परिवार के कुछ और लोग स्टैंड में पहुंचकर खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देख रहे हैं। इसके बाद बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े होकर एक-एक कर टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात की। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लक्ष्मी मित्तल से लंबी बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कप्तान रियान पराग से भी बात की। रवींद्र जडेजा, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने भी उनसे मुलाकात की। रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 की तीसरी तिमाही तक यह ट्रांजैक्शन पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद मित्तल परिवार के पास टीम की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला करीब 18 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास रखेंगे. बाकी 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा शेयरहोल्डर्स, जिनमें मनोज बदाले भी शामिल हैं, उनके पास रहेगी।  सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो फोटोज  में लक्ष्मी मित्तल खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए. उन्होंने टीम के सपोर्ट स्टाफ से भी मुलाकात की. वीडियो में मित्तल को खास तौर पर यशस्वी जायसवाल से लंबी बातचीत करते देखा गया।  कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मित्तल परिवार ने जायसवाल के साथ ज्यादा समय बिताया, जबकि कप्तान रियान पराग के साथ उनकी बातचीत  कम रही. हालांकि टीम कैम्प में माहौल काफी सकारात्मक नजर आया।  राजस्थान रॉयल्स फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है. टीम ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले पांच मैचों में उसका प्रदर्शन थोड़ा लड़खड़ाया है. इसके बावजूद RR 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर कायम है।  अगर राजस्थान शनिवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर लेती है, तो टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान तक पहुंच सकती है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।  जयपुर में रॉयल्स ने दो मुकाबले हारे हैं और पिछले दो मैचों में गेंदबाज मैच को पूरी तरह अपने पक्ष में नहीं कर पाए, जिस पर रॉयल्स के हेड कोच सांगक्कारा ने कहा कि ऐसा कुछ खास नहीं है. बात सिर्फ बेहतर तरीके से योजनाओं को लागू करने की है और उसके साथ अच्छी फील्डिंग करने की भी है।  सांगाकारा ने कहा कि "मुझे लगा कि पिछले दो मैचों में हमने अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को बचाव के लिए अच्छा स्कोर दिया. गेंदबाजों ने अपनी पूरी कोशिश की. मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि हम थोड़े और स्मार्ट बनें, फील्डिंग में थोड़ा और बेहतर हों और अपनी योजनाओं को आक्रामक तरीके से लागू करें।  हाल ही में खरीदी हिस्सेदारी आईपीएल-2026 के बीच ही लक्ष्मी मित्तल ने राजस्थान प्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदी है। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूणावाला भी शामिल हैं। इसके लिए इस ग्रुप ने 15.660 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है। फ्रेंचाइजी के पुराने मालिक मनोज बादले भी टीम का हिस्सा हैं। इस ग्रुप ने पूरी रॉयल्स फ्रेंचाइजी को खरीद है जिसमें साउथ अफ्रीकी का एसए20 लीग की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स और कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल है।

लेबनान पर 4-0 की जीत से भारत का धमाका, फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की उम्मीदें भी मजबूत

सुझोउ (चीन) भारत ने शुक्रवार को अपने आखिरी ग्रुप बी मैच में लेबनान के विरुद्ध 4-0 की शानदार जीत के साथ पहली बार एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करके इतिहास रच दिया। भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तब पक्का हो गया जब फिलीपींस और चीनी ताइपे अपने आखिरी ग्रुप सी मैच को 12 या उससे ज्यादा गोल के अंतर से जीतने में नाकाम रहे। भारतीय टीम का दमदार खेल सूझोउ ताइहू फुटबॉल स्पो‌र्ट्स सेंटर में खेले गए मैच में भारत की ओर से प्रीतिका बर्मन ने छठे और 85वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि अल्वा देवी सेंजाम ने 36वें मिनट और जया ने 72वें मिनट में गोल कर टीम को ऐतिहासिक उपलब्धि के करीब पहुंचा दिया था। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत का 2026 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में स्थान पक्का हो जाएगा।     2005 के बाद मिली जीत भारत ने 2005 के बाद इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस शानदार जीत ने भारत को टूर्नामेंट की सबसे अच्छी तीसरे स्थान वाली टीमों में से एक के तौर पर क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने में मदद की। फिलीपींस को चीनी ताइपे को 12 गोल से हराना था, जबकि चीनी ताइपे को 13 गोल से जीतना था। इससे पहले, भारत को जापान ने 3-0, जबकि आस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था।

दीपिका कुमारी और कुमकुम मोहद को झटका, मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से टूटा सफर

 शंघाई रिकर्व तीरंदाज सिमरनजीत कौर और कंपाउंड तीरंदाज साहिल जाधव ने शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे अभियान में भारत के लिए अप्रत्याशित रूप से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले तीरंदाजी विश्व कप में पदक की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। एशियाई खेलों की टीम कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत ने विश्व कप के दूसरे चरण में सेमीफाइनल में पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से मिले अवसर का भरपूर फायदा उठाया। वह इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में दीपिका कुमारी से तीन अंक पीछे रहने के कारण भारतीय महिला टीम में जगह बनाने से चूक गई थीं। ताइवान की खिलाड़ी ने दी मात हरियाणा की 27 वर्षीय खिलाड़ी ताइवान की किशोरी फोंग यू झू को सीधे सेटों में 6-0 (27-24, 28-26, 29-26) से हराकर विश्व कप में अपना पहला पदक जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है। इससे पहले फोंग ने दूसरे दौर में भारत की शीर्ष क्रम की तीरंदाज अंकिता भकत को चौंका दिया था। सिमरनजीत ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की 19 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ नौ तीरों में से सिर्फ छह अंक गंवाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा। उनके सामने अब सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक खिलाड़ी कांग चेयांग की चुनौती होगी। यह उनके करियर की सबसे कठिन चुनौती है। इस मुकाबले में हारने पर भी उनके पास प्लेऑफ के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा। दीपिका कुमारी को मिली हार भारत की अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी और किशोरी कुमकुम मोहद प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन मजबूत प्रतिद्वंदियों से हार गईं। दीपिका को दक्षिण कोरिया की चेयांग से हार का सामना करना पड़ा जो मौजूदा विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक टीम स्वर्ण पदक विजेता हैं। वहीं कुमकुम को मैक्सिको की अनुभवी खिलाड़ी एलेजांद्रा वालेंसिया से हार मिली, जो दो बार की ओलंपिक टीम कांस्य पदक विजेता हैं। धीरज बोम्मादेवरा पुरुषों के रिकर्व वर्ग में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे। उनका अभियान भी प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी जीन-चा‌र्ल्स वलाडोंट से 0-6 से हारकर समाप्त हुआ।