samacharsecretary.com

आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि, 3 राशियों को रहना होगा सावधान; बढ़ सकता है तनाव और विवाद

आज ज्योतिषीय दृष्टिकोण से एक बड़ी हलचल होने जा रही है. मन, माता और भावनाओं के कारक ग्रह चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तित करते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. लेकिन इस गोचर की सबसे संवेदनशील बात यह है कि कन्या राशि में बैठे चंद्रमा पर ग्रहों के सेनापति और क्रूर ग्रह मंगल की चतुर्थ दृष्टि पड़ेगी. ज्योतिष शास्त्र में जब सौम्य ग्रह चंद्रमा पर साहसी और आक्रामक ग्रह मंगल की दृष्टि पड़ती है, तो यह व्यक्ति के स्वभाव में उग्रता, जल्दबाजी, मानसिक अशांति और दुर्घटना का खतरा बढ़ा देता है. इसे एक तरह का अंगारक प्रभाव माना जाता है, जो व्यक्ति की सोच और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है. आज से चंद्रमा और मंगल का यह दृष्टि संबंध मुख्य रूप से 3 राशियों के लिए उतार-चढ़ाव और चुनौतियां लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं कि किन राशियों को अगले कुछ दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कन्या राशि (Kanya Rashi) प्रभाव: चंद्रमा आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में प्रवेश कर रहे हैं और मंगल की सीधी दृष्टि आपके लग्न पर पड़ेगी. सावधानी: आपके स्वभाव में अचानक गुस्सा, चिड़चिड़ापन और उग्रता बढ़ सकती है. छोटे-छोटे मुद्दों पर परिवार या कार्यक्षेत्र में बहस करने से बचें. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकता है. वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, चोट-चपेट की आशंका है. धनु राशि (Dhanu Rashi) प्रभाव: आपके दशम (कर्म व करियर) भाव में चंद्रमा का गोचर होगा और मंगल की दृष्टि आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगी. सावधानी: ऑफिस या व्यापार में अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें. दफ्तर की राजनीति या किसी की बातों में आकर बड़ा फैसला न लें. नौकरी बदलने की जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. मानसिक तनाव के कारण काम में मन कम लगेगा, इसलिए ध्यान और संयम बनाए रखें. मीन राशि (Meen Rashi) प्रभाव: आपके सप्तम (साझेदारी व वैवाहिक जीवन) भाव में चंद्रमा का आगमन हो रहा है, जिस पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि रहेगी. सावधानी: जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद गहरे हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों को तूल न दें. यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो पैसों के लेन-देन को लेकर पारदर्शिता रखें, वरना आपसी संबंधों में खटास आ सकती है. सेहत के मामले में पेट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. अशुभ प्रभावों से बचने के अचूक उपाय – रोजाना या सोमवार को जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ऊं नमः शिवाय का जप करें. इससे चंद्रमा शांत होते हैं और मानसिक तनाव दूर होता है. – मंगल के क्रूर प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें या हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें. – शुक्रवार या सोमवार के दिन किसी गरीब को चावल, चीनी या दूध जैसी सफेद वस्तुओं का दान करें. – किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय शांति बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई वित्तीय जोखिम न उठाएं.  

नीम करोली बाबा के चमत्कारों का सच क्या था? ट्रेन से LSD तक, जानिए कहानियों के पीछे की हकीकत

नीम करोली बाबा का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहले क्या आता है? एक साधारण सा दिखने वाला संत, कंधे पर कंबल और उनसे जुड़ी ऐसी कहानियां, जिन्हें सुनकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं. कहीं ट्रेन के रुक जाने की बात होती है, कहीं पानी के घी में बदलने का दावा मिलता है और कहीं उनके सामने एलएसडी का असर खत्म हो जाने की कहानी सुनाई जाती है. लेकिन इन घटनाओं की सच्चाई क्या है? क्या वाकई बाबा के पास कोई असाधारण शक्ति थी या फिर समय के साथ उनके भक्तों के अनुभव चमत्कारों की कहानियों में बदलते चले गए? दिलचस्प बात यह है कि इन सवालों का जवाब ढूंढते समय सबसे ज्यादा हैरानी बाबा के अपने रवैये से होती है. क्योंकि जिनके नाम पर इतने चमत्कारों की कहानियां सुनाई जाती हैं, वही नीम करोली बाबा खुद चमत्कारों को कोई बड़ी बात मानने से बचते थे. ट्रेन रोकने से पानी को घी बनाने तक, क्या थे बाबा के चमत्कार? नीम करोली बाबा से जुड़े कई किस्से आज भी उनके भक्तों के बीच सुनाए जाते हैं. सबसे चर्चित घटनाओं में ट्रेन रुकने वाली कहानी भी शामिल है. कहा जाता है कि एक बार बाबा को ट्रेन में बैठाने के लिए रेलवे कर्मचारी उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे थे. इसके बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ी. जब बाबा को ट्रेन में बैठाया गया तो ट्रेन चल पड़ी. ऐसी ही एक कहानी पानी के घी में बदल जाने की भी कही जाती है. वहीं अमेरिकी आध्यात्मिक शिक्षक रामदास से जुड़ा एक चर्चित किस्सा एलएसडी को लेकर भी बताया जाता है. बाबा से जुड़ी ज्यादातर कहानियां आखिर आई कहां से? नीम करोली बाबा ने खुद अपने जीवन के चमत्कारों की कोई किताब नहीं लिखी थी. उनके बारे में जो सामग्री सामने आती है, उसमें बड़ी भूमिका उन लोगों की है, जो उनसे मिले, उनके साथ रहे या उनके भक्त बने. रामदास की किताब Miracle of Love में बाबा से जुड़े कई अनुभव और प्रसंग मिलते हैं. इनमें बड़ी संख्या ऐसे किस्सों की है, जिन्हें लोगों ने अपने अनुभव के तौर पर साझा किया. यही वजह है कि बाबा से जुड़ी कहानियों को समझते समय दो पहलू सामने आते हैं. पहला, वह व्यक्ति जिसने किसी घटना को अपनी आंखों से देखा या महसूस किया और उसे चमत्कार माना. दूसरा, वह व्यक्ति जो उस घटना के पीछे किसी सामान्य वजह की तलाश करता है. मसलन, अगर कोई भक्त कहता है कि बाबा की वजह से उसकी जिंदगी बदल गई, तो उसके लिए वह अनुभव बिल्कुल वास्तविक है. लेकिन इसे वैज्ञानिक रूप से चमत्कार साबित करने के लिए अलग तरह के प्रमाण की जरूरत होगी. क्या समय के साथ बढ़ती गईं चमत्कारों की कहानियां? बाबा के निधन के बाद उनके बारे में कहानियां अलग-अलग लोगों तक पहुंचती रहीं. किसी ने अपनी मुलाकात का अनुभव सुनाया, किसी ने किसी घटना को याद किया और किसी ने बाबा के साथ हुई बातचीत को जीवन बदल देने वाला बताया. ऐसे में यह संभावना भी उठती है कि वर्षों तक सुनाई जाती रहीं कहानियों में कुछ बातें जुड़ती या बदलती गई हों. हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि हर अनुभव झूठा था. किसी व्यक्ति के लिए आध्यात्मिक अनुभव बेहद निजी हो सकता है. वह उसे जिस तरह महसूस करता है, उसी तरह बयान करता है. यही कारण है कि नीम करोली बाबा की कहानी में आस्था और तर्क दोनों के लिए जगह बनी हुई है. लेकिन, बाबा खुद चमत्कारों के बारे में क्या कहते थे? यह शायद इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा है. जिन बाबा के नाम पर इतने चमत्कारों की बातें होती हैं, वह खुद इन दावों से दूरी बनाए रखते थे. भक्त जब उन्हें असाधारण शक्ति वाला संत मानते या उनकी पूजा करने की बात करते, तो बाबा उन्हें अपनी तरफ देखने के बजाय हनुमान जी की भक्ति करने की सलाह देते थे. उनका संदेश सीधा था कि अगर आस्था रखनी है तो भगवान हनुमान में रखो, किसी इंसान को उसका केंद्र मत बनाओ. बाबा तस्वीरों से भी क्यों बचते थे? नीम करोली बाबा के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह अपनी तस्वीरें खिंचवाने से बचते थे. उनके लिए बाहरी पहचान से ज्यादा महत्व भक्ति और सेवा का था. उन्होंने अपने बाद किसी व्यक्ति को उत्तराधिकारी घोषित करके अपनी गद्दी नहीं सौंपी. उनके जाने के बाद भी उनके नाम पर कोई ऐसा केंद्रीय धार्मिक ढांचा नहीं बना, जैसा कई दूसरे संतों के साथ देखने को मिलता है. शायद यही वजह है कि बाबा की लोकप्रियता उनके जाने के बाद किसी प्रचार अभियान से नहीं, बल्कि उनके भक्तों की यादों और अनुभवों के जरिए बढ़ती गई. सितंबर 1973 में क्या हुआ था? नीम करोली बाबा के जीवन का आखिरी अध्याय सितंबर 1973 में जुड़ा है. बताया जाता है कि वह आगरा में एक हृदय रोग विशेषज्ञ से मिलने के बाद ट्रेन से कैंची लौट रहे थे. रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद वह मथुरा में ट्रेन से उतर गए और अपने साथ मौजूद लोगों से वृंदावन ले जाने के लिए कहा. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज की कोशिश की गई, लेकिन भक्तों के अनुसार बाबा ने ऑक्सीजन लेने से भी इनकार कर दिया. 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में उनका निधन हो गया. उनके आखिरी समय से जुड़े कई प्रसंग भी भक्तों के बीच सुनाए जाते हैं. इन्हीं में 'जय जगदीश हरे' का जिक्र भी मिलता है. बाबा का शरीर चला गया, लेकिन उनके नाम से जुड़ी कहानियां इसके बाद और तेजी से फैलती चली गईं. बाबा के जाने के बाद कैंची धाम क्यों बन गया आस्था का बड़ा केंद्र? आज कैंची धाम सिर्फ एक आश्रम या मंदिर परिसर का नाम नहीं है. यह देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आध्यात्मिक स्थल बन चुका है. बाबा के जीवन से जुड़े किस्सों के साथ-साथ उन लोगों की कहानियां भी यहां की लोकप्रियता का हिस्सा बनीं, जिन्होंने बाबा या कैंची धाम से किसी तरह का आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस किया. समय के साथ विदेशी यात्रियों और चर्चित हस्तियों के कैंची धाम पहुंचने की बातें भी सामने आती रहीं. इससे बाबा की कहानी भारत … Read more

हर बात पर माफी मांगना जरूरी नहीं, चाणक्य नीति बताती है कब झुकना और कब आत्मसम्मान बचाना चाहिए

रिश्तों में मतभेद होना आम बात है, लेकिन हर विवाद में खुद को सही साबित करना समझदारी नहीं होती. कई बार अपनी गलती स्वीकार कर लेना रिश्ते को बचा सकता है, वहीं कुछ परिस्थितियों में बार-बार समझौता करना आपके आत्मसम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है. आचार्य चाणक्य की नीतियों में भी व्यक्ति को परिस्थिति के अनुसार व्यवहार करने की सीख मिलती है. चाणक्य नीति के अनुसार समझदार व्यक्ति यह जानता है कि कब विनम्र होना है, कब अपनी गलती के लिए माफी मांगनी है और कब किसी व्यक्ति या परिस्थिति से दूरी बनाना ही बेहतर है. आइए जानते हैं किन परिस्थितियों में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. गलती हो तो माफी मांगने में देर न करें अगर किसी रिश्ते में आपकी वजह से परेशानी हुई है या आपने जानबूझकर या अनजाने में सामने वाले को ठेस पहुंचाई है, तो अहंकार छोड़कर माफी मांग लेना बेहतर है. अपनी गलती स्वीकार करना कमजोरी नहीं, बल्कि रिश्ते और अपनी जिम्मेदारी को समझने की निशानी है. हालांकि माफी केवल विवाद खत्म करने के लिए नहीं होनी चाहिए. अपनी गलती को समझना और उसे दोबारा न दोहराने की कोशिश करना भी उतना ही जरूरी है. रिश्ते को बचाने के लिए कभी-कभी झुकना भी जरूरी हर बहस में अपनी बात मनवाने की कोशिश रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है.  परिवार, दोस्ती या वैवाहिक रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर लगातार बहस करने के बजाय कभी-कभी एक कदम पीछे हटना बेहतर होता है.   इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार अपनी बात छोड़ दी जाए.  समझदारी यह है कि छोटी बातों और गंभीर मुद्दों के बीच अंतर किया जाए.   जब सामने वाला लगातार अपमान करे तो दूरी बनाएं किसी रिश्ते को बनाए रखने के नाम पर लगातार अपमान सहना सही नहीं है. अगर कोई व्यक्ति बार-बार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, आपकी बात को नजरअंदाज करता है या जानबूझकर आपको नीचा दिखाता है, तो ऐसी स्थिति में अपनी सीमाएं तय करना जरूरी है.   पहले शांत तरीके से अपनी बात स्पष्ट की जा सकती है.  अगर व्यवहार में लगातार कोई बदलाव नहीं आता, तो दूरी बनाना मानसिक शांति और आत्मसम्मान के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.   हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं कई बार विवाद इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि हम सामने वाले की हर बात का तुरंत जवाब देने लगते हैं.  चाणक्य नीति से जुड़ी शिक्षाओं में सही समय पर मौन रहने को भी समझदारी माना गया है.   अगर सामने वाला केवल बहस करना चाहता है और आपकी बात समझने के लिए तैयार नहीं है, तो ऐसे में शांत रहना बेहतर हो सकता है.  गुस्से में कही गई बातें बाद में रिश्ते को और नुकसान पहुंचा सकती हैं.   गलत लोगों से दूरी बनाना कमजोरी नहीं जीवन में हर व्यक्ति को खुश रखना संभव नहीं है.  कुछ लोग लगातार नकारात्मकता फैलाते हैं, दूसरों की आलोचना करते हैं या आपकी परेशानियों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.  ऐसे लोगों के साथ जरूरत से ज्यादा समय बिताने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है.   इसलिए रिश्ते को केवल इसलिए बनाए रखना जरूरी नहीं कि वह पुराना है.  रिश्ते में सम्मान, भरोसा और पारस्परिक समझ भी जरूरी है.   माफी मांगते समय इन बातों का रखें ध्यान माफी मांगने का मतलब खुद को छोटा समझना नहीं है.  सच्ची माफी में अपनी गलती को स्वीकार करना, सामने वाले की भावनाओं को समझ कर भविष्य में गलती सुधारने की कोशिश करना शामिल है.   वहीं अगर आपने कोई गलती नहीं की है, तो केवल विवाद खत्म करने के लिए हर बार माफी मांगना भी उचित नहीं माना जा सकता.  ऐसी स्थिति में शांत तरीके से अपनी बात रखना ज्यादा बेहतर है.   आत्मसम्मान और अहंकार में अंतर समझें चाणक्य नीति की सबसे महत्वपूर्ण सीखों में से एक यह समझना भी है कि आत्मसम्मान और अहंकार एक चीज नहीं हैं.  अपनी गलती स्वीकार करना आत्मसम्मान को कम नहीं करता, जबकि बिना वजह हर जगह झुकते रहना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.   इसी तरह अपनी बात पर कायम रहना हमेशा अहंकार नहीं होता.  फर्क इस बात से पड़ता है कि आप अपनी बात किस तरह रखें कि सामने वाले के सम्मान का ध्यान रखते हैं.   रिश्तों में इन बातों का रखें ध्यान किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए केवल प्यार या भावनाएं काफी नहीं होतीं.  भरोसा, सम्मान, बातचीत और एक-दूसरे की सीमाओं को समझना भी जरूरी है.  मतभेद होने पर तुरंत रिश्ता खत्म करने के बजाय पहले बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए.   लेकिन अगर किसी रिश्ते में लगातार अपमान, धोखा, मानसिक दबाव या सम्मान की कमी बनी हुई है, तो अपनी सीमाएं तय करना भी जरूरी है.  चाणक्य नीति की इन शिक्षाओं को आज के समय में इसी संतुलन के साथ समझा जा सकता है. 

18 सितंबर से 12 नवंबर तक 6 राशियों पर भारी रहेगा मंगल गोचर, जानें किन्हें रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र में साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 18 सितंबर को शाम 04:44 बजे मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल इस नीच राशि में पूरे 56 दिनों तक यानी 12 नवंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे. जल तत्व की राशि (कर्क) में अग्नि तत्व ग्रह (मंगल) का प्रवेश एक उथल-पुथल वाली स्थिति पैदा करता है. इस वजह से कुछ राशियों के लिए यह समय मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन 56 दिनों के दौरान 6 राशियों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है. ज्योतिषीय कारण: क्यों भारी पड़ेगा यह गोचर? नीच अवस्था: कर्क राशि में मंगल सबसे कमजोर यानी नीच अवस्था में होते हैं, जिससे व्यक्ति का आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और शारीरिक ऊर्जा प्रभावित होती है. अशुभ ग्रहों की दृष्टि व योग: गोचर अवधि में मंगल का शनि के साथ नवम-पंचम योग और राहु के साथ षडाष्टक स्थिति बनेगी, जिससे दुर्घटना, बेवजह के विवाद और धन हानि की आशंका बढ़ जाती है. इन 6 राशियों को 12 नवंबर तक रहना होगा बेहद सावधान 1. मेष राशि (Aries) मंगल आपकी राशि के स्वामी होकर चतुर्थ भाव (सुख स्थान) में नीच के रहेंगे. प्रभाव: सुख-सुविधाओं में कमी, घरेलू तनाव और भूमि-जायदाद से जुड़े विवाद हो सकते हैं. सावधानी: गुस्से और कुसंगति से बचें . वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें. 2. मिथुन राशि (Gemini) मंगल का गोचर आपके द्वितीय भाव (धन व वाणी स्थान) में होगा. प्रभाव: वाणी में कड़वाहट आ सकती है, जिससे बने-बनाये काम बिगड़ सकते हैं . लेन-देन में नुकसान के संकेत हैं. सावधानी: अपनी बातों पर नियंत्रण रखें, किसी को उधार देने से बचें. 3. सिंह राशि (Leo) मंगल आपकी राशि के द्वादश भाव (खर्च व हानि स्थान) में गोचर करेंगे. प्रभाव: बेवजह के खर्च बढ़ेंगे, मानसिक तनाव और घबराहट की स्थिति बन सकती है . काम का बोझ बढ़ेगा. सावधानी: बजट बनाकर चलें, ऑफिस में सहकर्मियों से बहसबाजी न करें. 4. तुला राशि (Libra) तुला राशि के दशम भाव (कर्म स्थान) में नीच का मंगल रहेगा. प्रभाव: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या अधिकारियों से मतभेद हो सकता है . नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. सावधानी: ऑफिस राजनीति से दूर रहें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. 5. धनु राशि (Sagittarius) मंगल आपके अष्टम भाव (आयु व संकट स्थान) में गोचर करेंगे. प्रभाव: स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, विशेषकर रक्तचाप (BP) या दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है. सावधानी: खान-पान संयमित रखें और वाहन ध्यान से चलाएं. 6. मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के सप्तम भाव (दांपत्य व साझेदारी स्थान) में मंगल का प्रभाव रहेगा. प्रभाव: वैवाहिक जीवन में तनाव और व्यापारिक साझेदार (Partner) के साथ अनबन हो सकती है. सावधानी: जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. बातचीत से विवाद सुलझाएं. नीच मंगल के दुष्प्रभाव से बचने के अचूक उपाय अगर आपकी राशि पर मंगल का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है, तो 18 सितंबर से 12 नवंबर के बीच ये आसान उपाय करें: हनुमान जी की उपासना: प्रतिदिन हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें. मंगलवार का दान: मंगलवार के दिन गुड़, लाल मसूर की दाल या तांबे के बर्तन का दान करें. हनुमान जी को चोला: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें या बूंदी का प्रसाद बांटें. मंत्र जाप: रोज "ॐ क्रां क्रीं क्रों स: भौमाय नम:" मंत्र का 108 बार जाप करें.

11 सितंबर का राशिफल: मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, आर्थिक लाभ के संकेत

मेष राशि- कल के दिन कमाई में वृद्धि होगी। जहां पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे। वहीं, जीवनसाथी की तलाश में आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। वृषभ राशि- छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है। मिथुन राशि- अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बातचीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं। कर्क राशि- घर के सदस्यों और अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वहीं, यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। सिंह राशि- दिन आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा। ये समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सही रहेंगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें। अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। कन्या राशि- आपके पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। वहीं, परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद होने की भी संभावना है। अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। तुला राशि- दिन रोमांचक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि- प्रेम संबंध मजबूत होंगे साथ ही पार्टनर से स्पेशल मैसेज भी सप्ताह के अंत तक मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए घूमने जाने के योग बनते भी दिख रहे हैं। आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। धनु राशि- घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यवसायिक मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं और ट्रिप पर जाएं। मकर राशि- अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। वहीं, प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से बचें। यात्रा पर जाने के प्लान बन सकते हैं। आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि- कुछ लोग ट्रिप पर भी जा सकते हैं। दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता बनाए रखें। मीन राशि- आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरपूर रहेंगे। आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। खासकर शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है।थोड़ी बहुत चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे।

चाणक्य नीति: अपनी योजनाएं हर किसी को न बताएं, सफलता के लिए अपनाएं ये खास मंत्र

 रोजमर्रा की भागदौड़ में हम अक्सर कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में हमारी तरक्की की राह में बड़ी रुकावट बन जाती हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के माध्यम से इंसान के स्वभाव, कार्यशैली और सफलता के अनगिनत सूत्र बताए हैं.  उनकी नीतियां आज के आधुनिक दौर में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी सदियों पहले थीं.  चाणक्य का मानना था कि जीवन में सिर्फ कड़ी मेहनत करना ही काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही रणनीति अपनाना और संयम रखना भी उतना ही जरूरी है. चाणक्य नीति का वह प्रसिद्ध श्लोक आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में एक बहुत ही महत्वपूर्ण श्लोक के जरिए सफलता का मूलमंत्र दिया है: 'मनसा चिन्तितं कार्यं वाचा नैव प्रकाशयेत्. मन्त्रेण रक्षयेद् गूढं कार्ये चापि नियोजयेत्॥' अर्थात: मन में सोचे गए या तय किए गए किसी भी कार्य को, उसके पूरा होने से पहले हर किसी के सामने उजागर नहीं करना चाहिए.  अपनी योजनाओं और महत्वपूर्ण रणनीतियों को पूरी तरह से गुप्त रखते हुए उन्हें चुपचाप धरातल पर उतारने का प्रयास करना चाहिए. आधुनिक जीवन में इस नीति का व्यावहारिक महत्व आज के दौर में सोशल मीडिया और अत्यधिक मेल-जोल के चलते लोग अपने हर छोटे-बड़े कदम की जानकारी दूसरों के साथ तुरंत साझा कर देते हैं.  नया बिजनेस शुरू करना हो, करियर में कोई बड़ा बदलाव करना हो या कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में लेना हो,लोग अक्सर योजना बनाते ही उसका ढिंढोरा पीट देते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसा करना भारी पड़ सकता है: नकारात्मक ऊर्जा और टोका-टाकी: जब आप अपनी योजनाएं पहले ही बता देते हैं, तो कई बार लोग अनचाही सलाह, नकारात्मक टिप्पणियां या आलोचना करने लगते हैं, जिससे आपका फोकस भटक जाता है. प्रतिस्पर्धा और बाधाएं: आपकी प्लानिंग समय से पहले लीक होने पर विरोधी या प्रतिस्पर्धी उसका फायदा उठा सकते हैं, जिससे काम में रुकावटें आ सकती हैं. मानसिक भटकाव: जब आप अपने लक्ष्य के बारे में लगातार बोलते रहते हैं, तो ऊर्जा उसे पूरा करने के बजाय केवल बातें बनाने में खर्च हो जाती है. काम को बोलने दें, दिखावे से बचें आचार्य चाणक्य का संदेश सीधा और स्पष्ट है, ज्यादा बोलकर अपनी ऊर्जा नष्ट करने के बजाय अपने काम को मजबूत बनाएं. जब आपकी योजनाएं गुप्त रहकर पूरी होती हैं, तो आपकी सफलता का शोर पूरी दुनिया खुद-ब-खुद सुनती है. इसलिए आज से ही इस नियम को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं: कम बोलें, अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें और अपने एक्शन को अपनी सफलता की गवाही बनने दें.

क्या नीम करोली बाबा हनुमान जी के अवतार थे? जानें भक्तों की आस्था और इसके पीछे की मान्यता

भारत में ऐसे कई संत हुए हैं, जिनका जीवन भक्तों के लिए आज भी रहस्य और आस्था का विषय बना हुआ है. इन्हीं में एक नाम है नीम करोली बाबा का, जिन्हें उनके अनुयायी प्यार से महाराज जी भी कहते हैं. नैनीताल के पास स्थित कैंची धाम आज उनकी भक्ति और आध्यात्मिक परंपरा का बड़ा केंद्र माना जाता है. बाबा की सबसे खास पहचान भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी आस्था से जुड़ी रही थी. यही वजह है कि उनके भक्तों का एक वर्ग उन्हें सिर्फ हनुमान जी का भक्त नहीं, बल्कि बजरंगबली का अंश या अवतार तक मानता है. आखिर बाबा के जीवन में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से यह विश्वास इतना गहरा हुआ? उनकी कौन-सी बातें भक्तों को हनुमान जी की याद दिलाती हैं? आइए जानते हैं इस मान्यता के पीछे की कहानी. हनुमान भक्ति में डूबा था बाबा का जीवन नीम करोली बाबा का जीवन राम नाम और हनुमान भक्ति से गहराई से जुड़ा बताया जाता है. उनके आश्रमों में हनुमान जी की पूजा को विशेष महत्व दिया जाता रहा है. बाबा से जुड़ी परंपरा में भगवान का नाम लेने, सेवा करने और जरूरतमंदों की मदद करने पर जोर मिलता है. भक्तों के अनुसार, बाबा लोगों को दिखावे से दूर रहकर भगवान का स्मरण करने और दूसरों की सेवा करने की प्रेरणा देते थे. यही वजह है कि उनके अनुयायियों को बाबा की साधना में हनुमान जी के गुणों की झलक दिखाई देती थी. हनुमान जी को भी भगवान राम के प्रति पूर्ण समर्पण, सेवा और विनम्रता के लिए जाना जाता है. फिर क्यों कहा जाने लगा हनुमान जी का अंश? नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अंश मानने की धारणा किसी प्रमाणित ऐतिहासिक दस्तावेज से नहीं, बल्कि भक्तों की आस्था और उनसे जुड़ी कथाओं से बनी है. बाबा के अनुयायी उनके जीवन में घटित कई घटनाओं को उनकी आध्यात्मिक शक्ति से जोड़कर देखते हैं. एक खास बात यह भी बताई जाती है कि बाबा खुद को भगवान के रूप में स्थापित करने के बजाय लोगों को हनुमान जी और राम नाम की ओर प्रेरित करते थे. भक्तों के लिए यही भाव बहुत महत्वपूर्ण था. उन्हें लगता था कि बाबा का जीवन स्वयं से ज्यादा अपने आराध्य के प्रति समर्पण का उदाहरण है. इसी कारण समय के साथ उनके अनुयायियों के बीच यह विश्वास मजबूत होता गया कि बाबा पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी और वे बजरंगबली के अंश थे. कैंची धाम में आज भी दिखती है हनुमान भक्ति उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम का नाम नीम करोली बाबा के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है. पहाड़ों के बीच स्थित यह स्थान आज देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. कैंची धाम में हनुमान जी का मंदिर भी है. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु बाबा की स्मृति के साथ भगवान हनुमान की पूजा करते हैं. आश्रम से जुड़ी परंपराओं में राम नाम और हनुमान भक्ति को विशेष महत्व दिया जाता है. इसलिए कई भक्तों के लिए बाबा और हनुमान जी की भक्ति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. बाबा से जुड़े चमत्कारों की भी कई कहानियां नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी कई चमत्कारिक कथाएं आज भी भक्तों के बीच सुनाई जाती हैं. इनमें संकट में पड़े लोगों की सहायता, किसी भक्त की परेशानी का समाधान और बाबा के दूर बैठे व्यक्ति की स्थिति जान लेने जैसी कहानियां शामिल हैं. हालांकि, इन घटनाओं की स्वतंत्र ऐतिहासिक या वैज्ञानिक पुष्टि हर मामले में उपलब्ध नहीं है. इसलिए इन्हें प्रमाणित तथ्य के बजाय भक्तों के अनुभव और धार्मिक मान्यता के तौर पर देखना उचित है. आस्था रखने वाले लोगों के लिए हालांकि इन कथाओं का महत्व काफी गहरा है. क्या सच में हनुमान जी के अवतार थे नीम करोली बाबा? यह सवाल आस्था और इतिहास, दोनों के नजरिए से अलग-अलग तरीके से देखा जा सकता है. भक्तों का विश्वास है कि नीम करोली बाबा हनुमान जी के अंश या अवतार थे. वे बाबा के जीवन, उनकी हनुमान भक्ति और उनसे जुड़ी घटनाओं को इसका आधार मानते हैं. वहीं, ऐतिहासिक दृष्टि से ऐसा कोई प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, जिससे यह निश्चित रूप से साबित किया जा सके कि बाबा हनुमान जी के अवतार थे. इसलिए इसे भक्तों की धार्मिक आस्था और मान्यता के रूप में ही समझना उचित है. आज भी कैंची धाम क्यों खींचे चले आते हैं भक्त? नीम करोली बाबा के शरीर छोड़ने के दशकों बाद भी उनके प्रति भक्तों की आस्था कम नहीं हुई है. कैंची धाम में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. कई भक्त यहां बाबा का स्मरण करने के साथ हनुमान जी की पूजा और राम नाम का जाप करते हैं. लोगों का विश्वास है कि बाबा की शिक्षाएं उन्हें कठिन समय में धैर्य रखने और जीवन में सेवा, प्रेम तथा भक्ति का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देती हैं.

पिठोरी अमावस्या की अनोखी कथा: सात बेटों की मौत के बाद ऐसे मिला मां को संतान सुख

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों के स्मरण, स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए खास माना जाता है. लेकिन, भाद्रपद महीने की अमावस्या का महत्व इससे भी अलग है. इसे पिठोरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. कई जगह इसे पिठौरा, पोला या पोलाला अमावस्या भी कहा जाता है. इस दिन खासतौर पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-शांति की कामना से व्रत रखती हैं. पिठोरी अमावस्या से जुड़ी एक ऐसी कथा भी प्रचलित है, जिसमें एक मां को बार-बार अपनी संतान को खोने का दुख झेलना पड़ा. एक के बाद एक उसके सातों पुत्रों की मृत्यु हो गई. जब मां ने देवी की शरण ली तो उसकी पूरी जिंदगी ही बदल गई. आखिर क्या हुआ था उस मां के साथ और कैसे उसके मृत पुत्रों को जीवन मिला, आइए जानते हैं पिठोरी अमावस्या की पूरी व्रत कथा. पिठोरी अमावस्या की प्रचलित कथा बहुत समय पहले एक गांव में सात भाई रहते थे. सभी भाइयों का विवाह हो चुका था और उनके घर में बच्चे भी थे. परिवार की महिलाएं संतान के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना से पिठोरी अमावस्या का व्रत करती थीं. कथा के अनुसार, बड़े भाई की पत्नी ने जब पहली बार यह व्रत रखा तो उसके पुत्र की मृत्यु हो गई. मां के लिए यह किसी पहाड़ टूटने से कम नहीं था. लेकिन अगले वर्ष भी परिवार पर ऐसा ही दुख आया और उसकी एक और संतान की मृत्यु हो गई. समय बीतता गया, लेकिन हर साल अमावस्या के आसपास उस मां के घर मातम छा जाता. सातवें साल तक उसके सातों पुत्रों की मृत्यु हो चुकी थी. वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी, लेकिन उसने उम्मीद नहीं छोड़ी. कहा जाता है कि एक दिन गांव की कुलदेवी ने उस दुखी महिला को देखा. देवी ने उससे उसके दुख का कारण पूछा. महिला ने रोते हुए अपनी पूरी कहानी देवी को बता दी. उसने बताया कि कैसे उसकी संतानें एक-एक करके उससे दूर होती चली गईं और अब उसके पास कुछ भी नहीं बचा है. मां की पीड़ा सुनकर देवी का हृदय द्रवित हो गया. उन्होंने उसे एक उपाय बताया और उन स्थानों पर हल्दी छिड़कने के लिए कहा, जहां उसके मृत पुत्रों का अंतिम संस्कार किया गया था. महिला ने देवी के बताए अनुसार वही किया. उसने उन सभी स्थानों पर हल्दी छिड़की और देवी का स्मरण किया. इसके बाद जब वह अपने घर लौटी तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए. कथा के अनुसार, उसके सातों पुत्र जीवित अवस्था में उसके सामने खड़े थे. अपने बच्चों को दोबारा जीवित देखकर मां की आंखों से आंसू निकल पड़े. उसके लिए इससे बड़ा चमत्कार और कोई नहीं हो सकता था. कहा जाता है कि इसी घटना के बाद महिलाओं के बीच पिठोरी अमावस्या का व्रत संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से करने की परंपरा मजबूत हुई. पिठोरी अमावस्या पर 64 योगिनियों की पूजा पिठोरी अमावस्या की पूजा में 64 योगिनियों का विशेष महत्व बताया जाता है. पारंपरिक विधि में आटे या गोबर से देवी-देवताओं और योगिनियों के प्रतीक बनाए जाते हैं. इसके साथ सप्त मातृकाओं का भी पूजन किया जाता है. अलग-अलग क्षेत्रों में पूजा की विधि और परंपराओं में अंतर देखने को मिलता है. पूजा के दौरान हल्दी, कुमकुम, अक्षत, फूल, धूप और दीप अर्पित किए जाते हैं. देवी को पकवानों का भोग लगाने के बाद आरती की जाती है. इसके बाद पिठोरी अमावस्या की कथा सुनना या पढ़ना शुभ माना जाता है.

10 सितंबर से वक्री होंगे अरुण ग्रह, इन 3 राशियों के करियर और कारोबार में आ सकते हैं बड़े बदलाव

ग्रहों की चाल में होने वाला छोटा सा बदलाव भी ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. सितंबर के दूसरे सप्ताह में एक ऐसा ही बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. आज अरुण ग्रह यानी यूरेनस वक्री अवस्था में आ जाएंगे. ज्योतिष में अरुण यानी यूरेनस को अचानक बदलाव, नई सोच, तकनीक, रिसर्च और अप्रत्याशित अवसरों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इसकी वक्री चाल कुछ राशियों के लिए पुराने कामों को नए तरीके से शुरू करने और करियर में नई दिशा पाने का मौका दे सकती है. यह स्थिति 8 फरवरी 2027 तक रहने की बात कही जा रही है. खास बात यह है कि इस ग्रह परिवर्तन का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं माना जाता. कुछ राशियों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों के लिए रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. आइए जानते हैं वे कौन सी 3 राशियां हैं, जिनके लिए अरुण की वक्री चाल फायदेमंद रह सकती है. अरुण ग्रह की वक्री चाल कब से शुरू होगी? 10 सितंबर 2026 को अरुण ग्रह वक्री होंगे और फरवरी 2027 की शुरुआत तक यह स्थिति बनी रहने की बात कही गई है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वक्री अवस्था में ग्रह से जुड़े विषयों पर दोबारा विचार करने, पुराने फैसलों की समीक्षा करने और अटके हुए काम को नए तरीके से आगे बढ़ाने का समय माना जाता है. अरुण ग्रह को खासतौर पर बदलाव और आधुनिक सोच से जोड़ा जाता है. इसलिए इस दौरान तकनीक, डिजिटल काम, नए बिजनेस मॉडल, इनोवेशन और अलग तरीके से काम करने वाले लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना जताई जाती है. मेष राशि अरुण की वक्री चाल मेष राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से कुछ नए रास्ते खोल सकती है. लंबे समय से जिस काम या प्रोजेक्ट में रुकावट आ रही थी, उसमें दोबारा प्रगति देखने को मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें उनकी क्षमता खुलकर सामने आए. जो लोग नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि में अचानक कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है. हालांकि सिर्फ आकर्षक प्रस्ताव देखकर तुरंत फैसला करने के बजाय उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच करना बेहतर रहेगा. बिजनेस करने वालों के लिए भी समय उपयोगी हो सकता है. पुराने क्लाइंट, पुराने संपर्क या पहले अधूरी रह गई कारोबारी योजना दोबारा चर्चा में आ सकती है. अगर किसी नए आइडिया पर काफी समय से काम करने का विचार है, तो उसे व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. सिंह राशि सिंह राशि के लोगों के लिए अरुण की यह वक्री चाल कामकाज और आय के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है. नौकरी में आपकी कार्यशैली या जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. शुरुआत में यह बदलाव थोड़ा अचानक लग सकता है, लेकिन आगे चलकर इससे फायदा मिलने की संभावना बन सकती है. कारोबार करने वाले लोगों को नई तकनीक या नए तरीके से काम करने का लाभ मिल सकता है. डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन काम, मार्केटिंग या नए बिजनेस आइडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास हो सकता है. धन के मामले में भी नए स्रोतों पर विचार करने का मौका मिलेगा. अगर आमदनी का कोई अतिरिक्त जरिया शुरू करने की योजना लंबे समय से मन में है, तो उस पर गंभीरता से काम किया जा सकता है. हालांकि खर्च और निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए अरुण की वक्री चाल आर्थिक और भाग्य से जुड़े मामलों में बदलाव का संकेत दे सकती है. इस दौरान विदेश से जुड़े काम, उच्च शिक्षा, यात्रा या नए लोगों से संपर्क के जरिए अवसर मिलने की संभावना जताई जाती है. नौकरी करने वालों के लिए यह समय नई जिम्मेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का हो सकता है. अगर आप लंबे समय से किसी बेहतर अवसर की तलाश कर रहे हैं, तो अचानक कोई ऐसा प्रस्ताव सामने आ सकता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी. आर्थिक मोर्चे पर भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. निवेश या पुराने आर्थिक फैसलों की समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा. हालांकि किसी भी निवेश में केवल ज्योतिषीय अनुमान के आधार पर फैसला लेने के बजाय अपनी वित्तीय स्थिति और विशेषज्ञ की सलाह को प्राथमिकता देना जरूरी है. किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए? अरुण की वक्री चाल के दौरान अचानक बदलाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए नौकरी बदलने, बड़ा निवेश करने, बिजनेस पार्टनर बदलने या किसी पुराने समझौते को खत्म करने जैसे फैसलों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. जो अवसर सामने आएं, उनका अच्छी तरह आकलन करने के बाद ही कदम उठाना बेहतर रहेगा.

17 सितंबर से सूर्य गोचर बदलेंगे चाल, 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

 17 सितंबर 2026 को सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर अपनी मित्र राशि कन्या में गोचर करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा, आत्मा, पिता, मान-सम्मान और प्रशासनिक क्षमता का कारक माना गया है. जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे कन्या संक्रांति कहा जाता है. कन्या राशि में सूर्य का यह गोचर लगभग एक महीने (17 अक्टूबर तक) रहेगा. इस दौरान पहले से कन्या राशि में मौजूद बुध ग्रह के साथ सूर्य की युति होगी, जिससे बेहद शुभ 'बुधादित्य राजयोग' का निर्माण होगा. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मुख्य रूप से इन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है: मेष राशि शत्रुओं पर विजय: छठे भाव में सूर्य का गोचर आपको अपने विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर भारी रखेगा. कोर्ट-कचहरी में राहत: यदि कोई कानूनी मामला या विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. स्वास्थ्य में सुधार: लंबे समय से चल रही किसी बीमारी से राहत मिलेगी और ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा. सिंह राशि अचानक धन लाभ: आपकी राशि के स्वामी सूर्य का दूसरे (धन) भाव में गोचर आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत बनाएगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. वाणी का प्रभाव: आपकी बातों का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा, जिससे कार्यक्षेत्र और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. पारिवारिक सुख: परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और धन संचय करने में सफलता मिलेगी. धनु राशि करियर में बड़ी सफलता: सूर्य का गोचर आपके दशम (कर्म) भाव में होगा, जिसे कार्यक्षेत्र के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. पदोन्नति के योग: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. प्रशासनिक लाभ: सरकारी क्षेत्र या उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है. वृश्चिक राशि आय में जबरदस्त वृद्धि: सूर्य आपकी राशि के ग्यारहवें (लाभ) भाव में गोचर करेंगे. इससे आपकी आमदनी के नए जरिया बनेंगे. इच्छाओं की पूर्ति: लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी. निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है. वरिष्ठों का सहयोग: कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा. मकर राशि भाग्य का पूरा साथ: नवम (भाग्य) भाव में सूर्य का गोचर आपके सोए हुए भाग्य को जगाएगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा से लाभ: व्यापार या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद लाभकारी सिद्ध होंगी. उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षा: छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मनमुताबिक सफलता मिलने के योग हैं. सूर्य गोचर के दौरान करें ये सरल उपाय – प्रतिदिन प्रातःकाल उगते हुए सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. – जल चढ़ाते समय ऊं सूर्याय नमः या ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. – रविवार के दिन गेहूं, गुड़ या तांबे की वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा.