samacharsecretary.com

रसोई में इंडक्शन चूल्हा रखने की सही दिशा क्या है? वास्तु के इन नियमों का पालन करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG गैस आपूर्ति से लोगों में चिंता बढ़ी है, जिससे इंडक्शन की मांग बढ़ रही है. लेकिन इंडक्शन चूल्हे पर खाना पकाते समय वास्तु शास्त्र के ये नियम जानना जरूरी है. इंडक्शन के लिए वास्तु नियम अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद पश्चिमी एशिया (Middle East War) में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हमले और जंग के बीच भारत में भी संकट मंडराने लगा है और यह संकट है LPG गैस सिलेंडर का. एलपीजी की आपूर्ति के पैनिक के बीच लोग अपने घरों में इंडक्शन चूल्हे का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं और बाजार में भी इंडक्शन की डिमांड बढ़ने लगी है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और एलपीजी संकट के बीच लोग इंडक्शन चूल्हे को विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं. वहीं कुछ परिवार पहले से ही खाना पकाने के लिए रसोई में इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते समय आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ नियम जरूर जान लेने चाहिए. वास्तु से जुड़ी इन नियमों की अनदेखी करने पर रसोई की सकारात्मक ऊर्जा बाधित हो सकती है. आइए जानते हैं Induction चूल्हा पर खाना पकाते समय किन बातों का रखें ध्यान और किन नियमों का करें पालन. सही दिशा में रखें इंडक्शन चूल्हा वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में आग से जुड़े (अग्नि तत्व) उपकरणों के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण को शुभ माना जाता है. इसलिए इंडक्शन चूल्हा भी इसी दिशा में रखना बेहतर होता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. सकारात्मक ऊर्जा के सर्वोत्तम प्रवाह के लिए आप आदर्श रूप से रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में इंडक्शन रख सकते हैं. लेकिन किसी कारण इस दिशा में स्थान न हो या इस दिशा में चूल्हा रखना संभव न हो तो विकल्प के तौर पर उत्तर-पश्चिम में भी रखा जा सकता है.     इस बात का खास ध्यान रखें कि, इंडक्शन पर खाना पकाने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए. इससे सेहत अच्छी रहती है और सकारात्मकता का संचार बढ़ता है.     साथ ही इंडक्शन को ठीक सिंक या पानी वाले स्थान (जल तत्व) के बगल में भी नहीं रखें. क्योंकि इससे आग और पानी का टकराव होता है.     इंडक्शन को उत्तर-पूर्व (शांत या पानी वाला जोन) या दक्षिण-पश्चिम (स्थिरता/पृथ्वी वाला जोन) में नहीं रखना चाहिए.     वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस स्थान पर इंडक्शन चूल्हा रखा गया हो, वहां साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें. इंडक्शन के आस-पास गंदनी न करें और जूठे बर्तन न रखें. ऐसा करने से रसोई की ऊर्जा खराब होती है.  

क्या है Gen-Z वास्तु? LED लाइट्स और इंडोर प्लांट्स से घर में ऐसे लाएं पॉजिटिव वाइब्स और मेंटल क्लैरिटी

आज की Gen-Z सिर्फ ट्रेंड फॉलो नहीं करती है, बल्कि अपने स्पेस को ऐसे डिजाइन करती है, जो उनकी लाइफस्टाइल, माइंडसेट और एनर्जी को दर्शाती है. यही कारण है कि, अब पारंपरिक वास्तु के साथ-साथ Gen-Z वास्तु का कॉन्सेप्ट तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसमें LED लाइट्स, इंडोर प्लांट्स और मिनिमल डेकोर के जरिए पॉजिटिव बाइब्स क्रिएट करने पर फोकस किया जाता है. अगर सही तरीके से इसे इस्तेमाल किया जाए, तो ये चीजें केवल कमरे को सुंदर नहीं बनातीं, बल्कि आपकी मेंटल क्लैरिटी, फोकस और मूड पर भी प्रभाव डालती हैं. Gen-Z वास्तु क्या है? Gen-Z वास्तु कोई धार्मिक या मुश्किल नियमों वाला सिस्टम नहीं है. ये एख प्रैक्टिकल अप्रोच है, जिसमें साइकोलॉजी, एस्थेटिक्स और एनर्जी बैलेंस को मिलाकर स्पेश डिजाइन किया जाता है. इसमें फोकस होता है, माइंड को शांत रखना, प्रोडक्टिविटी बढ़ाना, नेगेटिविटी कम करना और एक अच्छे वातावरण का निर्माण करना. साफ शब्दों में कहें तो, जो चीज आपको मैंटली बेहतर बनाती है, वही Gen-Z वास्तु है. LED लाइट्स केवल डेकोरेट नहीं, बल्कि मूंड कंट्रोल टूल Gen-Z रूम सेटअप में LED लाइट्स केवल दिखावे के लिए नहीं होतीं, ये आपके मूड और एनर्जी पर सीधे इम्पैक्ट करती हैं.     Warm White LED: आरामदायक औऱ स्लीप के लिए बेहतरीन     Cool White LED: फोकस और प्रोडक्टिविटी में बेहतर सुधार     RGB Lights: क्रिएटिविटी और वाइब के लिए मजेदार कहां लगाएं? बिस्तर के पीछे , स्टडी टेबल के आसपास और दीवार के कॉर्नर या सीलिंग एज पर गलतियां जो काफी आम हैं? बहुत से लोग लाइट्स लगाने के दौरान पूरे कमरे को RGB लाइट्स से भर देते हैं, जिससे दिमाग Calm होने के बजाए overstimulated हो जाता है. इंडोर प्लांट्स- नैचुरल पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स प्लांट्स केवल अच्छा दिखने के लिए नहीं होते, ये आपके स्पेस कोो एनर्जी को बैलेंस करते हैं और एयर क्वालिटी भी सुधारते हैं. कौन से प्लांट्स रखें? Snake Plant: कम रखरखाव और ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करती है. Money Plant: विकास और सकारात्मक का प्रतीक Peace Lily: तनाव कम करने में मददगार कहां रखें?     स्टडी टेबल के नजदीक     विंडो के पास     कमरे के मुख्य द्वार पर Gen-Z वास्तु में रंगों का महत्व? Green- ग्रोथ और हीलिंग Blue- शांति और फोक्स Yellow- एनर्जी और मोटिवेशन इन चीजों को इस्तेमाल में लाने से पहले सच सुनो LED और प्लांट्स लगाने से पहले अगर कमरा बिखरा हुआ है, तो कुछ भी काम नहीं करेगा. सबसे पहले बेकार का सामान हटाओ, जरूरी चीजें रखों और डेली बेसिस पर साफ-सफाई करो. एक बात और LED लाइट्स और प्लांट्स लगाने से किस्मत नहीं बदलती, बल्कि ऐसा करने से आपका मूड बेहतर होता है, फोकस बढ़ता, तनाव कम होता है और जब माइंड सेट सही होता है, तो आपके फैसले भी सही होते हैं. Gen-Z वास्तु कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि स्मार्ट स्पेस डिजाइन का नया तरीका है. LED लाइट्स और इंडोर प्लांट्स का सही इस्तेमाल करके आपके कमरे को सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बनाया जाता, बल्कि आपकी सोच और एनर्जी को भी अपग्रेड करता है. अगर असल में फर्क देखना है, तो केवल डेकोरेशन मत करो इंटेंशन के साथ सेटअप करो.

अप्रैल के इस हफ्ते बनेगा गजकेसरी और बुधादित्य राजयोग का दुर्लभ संयोग, वृषभ और मिथुन समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अप्रैल के इस हफ्ते में दो राजयोग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, इस हफ्ते चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे। गुरु जहां मिथुन राशि में रहेंगे वहीं, चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे सप्ताह के मध्य में गजकेसरी राजयोग बनेगा। वहीं, इस हफ्ते बुध का गोचर मीन राशि में होगा। सूर्य पहले से ही मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। दोनों की युति गोने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ग्रहों के इस शुभ प्रभाव से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों को करियर में सुनहरे अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही कार्यक्षेत्र में भी उन्नति मिलेगी। आइए जानते हैं साप्ताहिक लकी राशिफल विस्तार से… अप्रैल के इस सप्ताह में दो राजयोग बनने जा रहे हैं। इस हफ्ते के मध्य में गजकेसरी राजयोग और सप्ताह के अंत में बुधादित्य राजयोग बनने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते के मध्य में चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु के साथ केंद्र में रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में और चंद्रमा धनु राशि में रहकर गजकेसरी राजयोग रहेगा। वहीं, बुध और सूर्य की युति मीन राशि में होने से बुधादित्य राजयोग प्रभावशाली होगा। ग्रहों की इस स्थिति का लाभ विशेष रुप से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को मिलेगा। ऐस्ट्रॉलॉजर नंदिता पांडेय की गणना के अनुसार, अप्रैल के इस हफ्ते में दो राजयोग के प्रभाव से इन राशियों को करियर में लाभ और मानसिक शांति मिलेगी। आइए जानते हैं किन किन राशियों को इस हफ्ते लाभ मिलेगा। विस्तार से पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल। ​वृषभ साप्ताहिक लकी राशिफल :धन लाभ के चांस बनेंगे वृषभ राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल साबित होगा। इस हफ्ते आपकी लेइ धन लाभ के चांस बन सकते हैं। साथ ही इस हफ्ते आप जो भी यात्राएं कामकाज से जुड़ी करेंगे उनसे आपको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। साथ ही आज किसी न किसी बात को लेकर मन थोड़ा अशांत रह सकता है। लेकिन, पितृतुल्य व्यक्ति की मदद से आपको अच्छी आर्थिक वृद्धि मिल सकती है। करियर के लिहाज से देखें तो इस हफ्ते आपके द्वारा किए गए वादे पूरे हो सकते हैं। ​मिथुन साप्ताहिक लकी राशिफल :सुखद समाचार मिलेगा मिथुन राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट में आपको आसानी से सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूती होगी। लव लाइफ के लिहाज से देखें तो इस हफ्ते आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अपनी सेहत की तरफ भी ध्यान दे वरना आपका कष्ट बढ़ सकता है। अपनी वाणी में मिठास रखें। नींद के पैटर्न में भी बदलाव आएंगे। इस सप्ताह यात्रा को टाल दे तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। ​कर्क साप्ताहिक लकी राशिफल :आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा दिन कर्क राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह आर्थिक मामलों में अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह सेहत में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। इस हफ्ते घर परिवार में किसी नई शुरुआत से मन प्रसन्न रहेगा। इस हफ्ते आप यात्राओं के दौरान आपकी नेटवर्किंग काफी अच्छी रहेगी। यानी आपको कई ऐसा लोगों मिलेंगे जो आपके करियर को नई दिशा दिलाने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी स्थिति धीरे धीरे बेहतर होगी। ​कन्या साप्ताहिक लकी राशिफल : सोच समझकर अपने निर्णय लें कन्या राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। धन लाभ के भी अच्छे चांसेस मिल सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने निवेशों को लेकर काफी ज्यादा बिजी रहेंगे। इस हफ्ते आप जो भी यात्राएं करेंगे उनके द्वारा आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो सोच समझ कर अगर आप निर्णय लेते हैं तो आपको सुख समृद्धि प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में आपके लिए सेलब्रेशन के संयोग बन सकते हैं। ​साप्ताहिक लकी राशिफल : वृश्चिक राशि को कार्यक्षेत्र में मिलेगी उन्नति, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला साबित होगा। इस हफ्ते साझेदारी से किए गए प्रयासों में आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में देखें तो इस हफ्ते आपको कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। वहीं, इस हफ्ते आपके परिवारवाले आपकी काफी ज्यादा मदद करेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं से आपको आसानी से सफलता प्राप्त होगी। इस हफ्ते आपकी रिश्तेदारी में कोई महिला आपकी काफी मदद और प्रशंसा करेगी।

राशिफल (3 अप्रैल 2026): मेष से मीन तक, जानें आज किसके लिए होगा भाग्य शुभ और कैसा रहेगा दिन

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान भी रह सकता है। पढ़ाई या किसी कोर्स में लगे लोगों को थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर भी हो सकता है। धैर्य रखें। धीरे-धीरे चीजें आपके फेवर में आती दिखेंगी। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास थोड़ा कम रह सकता है। ऐसे में 3 अप्रैल के दिन ऑफिस में कोई बड़ा नया प्रोजेक्ट लेने से फिलहाल बचें। बिजनेस में भी नया आइडिया लॉन्च करने के लिए थोड़ा समय रुकना बेहतर रहेगा। मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन आपकी बात करने की शैली अच्छी रहेगी जिससे लोग आपकी इज्जत करेंगे। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर ही अपने फैसले लें। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों का मन खुश रहेगा और आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। अगर आप बिजनेस करते हैं तो नए प्लान के साथ आगे बढ़ सकते हैं, समय आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। सुबह का समय आपके लिए खास अच्छा रहेगा। ऐसे में कोई बड़ा फैसला लेना हो तो सोच-समझकर लें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बनते दिख हैं। कर्क राशि कर्क राशि वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा। आज पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर किसी क्लाइंट या नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं तो अपनी बात संतुलित तरीके से रखें। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। सिंह राशि सिंह राशि वालों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लेनी चाहिए। मन में थोड़ी निराशा या असंतोष का भाव आ सकता है, लेकिन चीजें जल्दी ही बदलती दिख रही हैं। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। धीरे-धीरे स्थिति आपके अनुकूल होती दिखेंगी। खुद पर भरोसा बनाए रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। तुला राशि तुला राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सीनियर्स के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। इनकम में वृद्धि हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पढ़ाई-लिखाई या नई चीजें सीखने में मन लगेगा। समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। धनु राशि धनु राशि वाले लोग 3 अप्रैल के दिन थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। कोशिश करें कि अपने जरूरी काम और असाइनमेंट समय पर पूरे करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन खुश होगा। लव लाइफ में थोड़ा धैर्य रखें और छोटी बातों को बड़ा ना बनाएं। प्यार और समझदारी से रिश्ते बेहतर बनेंगे। खानपान सही करें। मकर राशि मकर राशि वालों के लिए बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। किसी दोस्त या जानकार का सहयोग मिलने से काम आसान होगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें और ज्यादा तनाव ना लें। आपके लिए कोई अच्छी खबर आने के संकेत हैं जो मन को खुश कर सकती है। बाहरी खाना ना खाएं कुंभ राशि कुंभ राशि वालों को आज शांत रहने की जरूरत है। बेकार के गुस्से और विवाद से दूर रहें। निवेश करने से पहले अपने बजट की अच्छी तरह प्लानिंग करें और सभी विकल्पों को समझकर ही फैसला लें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि और लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कन्या राशि कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन काम पर पूरा फोकस रखना जरूरी है। बिजनेस में अच्छा करेंगे, हालांकि भागदौड़ थोड़ी ज्यादा रह सकती है। किसी दोस्त या जानकार की मदद से नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के मौके बन सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं और कभी-कभी नेगेटिव विचार भी आ सकते हैं। लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना है। आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है, इसलिए खुद को मोटिवेट रखें। धार्मिक या भक्ति संगीत में रुचि बढ़ सकती है जिससे मन को शांति मिलेगी। बिजनेस के लिए किसी मित्र के साथ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मीन राशि मीन राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहकर समझदारी से बात करें। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा और काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और खानपान का ध्यान रखें। सेहत अच्छी रहेगी तो काम भी अच्छे से होंगे।

वैशाख माह की शुरुआत और चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

3 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत हो रही है, यह शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है. इस दिन मन, भावनाओं और माता के कारक चंद्रमा अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हुए स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. चंद्र गोचर का समय चंद्रमा 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 7:24 बजे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसका स्वामी राहु है. इसके बाद चंद्रमा 4 अप्रैल 2026, शनिवार की रात 9:35 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेगा. इस दौरान कई राशियों पर इसका अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. कर्क राशि पर प्रभाव इस गोचर से कर्क राशि के लोगों के मन में स्थिरता और शांति का भाव बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. आय में सुधार के संकेत हैं. पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं.  साथ ही अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी. सिंह राशि के लिए संकेत सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति और सफलता का संकेत दे रहा है.  करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. महत्वपूर्ण फैसले लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.  जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. कन्या राशि को मिलेगा लाभ कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा. व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा. सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. परिवार, विशेषकर माता का स्नेह और आशीर्वाद मिलोगा. कुंभ राशि के लिए शुभ समय कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे, प्रेम जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी.

बोलने से पहले सोचें और मन की शांति के लिए नीम करौली बाबा के बताए गए इन अनमोल विचारों को जीवन में उतारें

 आज के तेज जीवन में हम अक्सर बिना सोचे-समझे बोल जाते हैं. नीम करौली बाबा बताते हैं कि अनावश्यक बोलना मन की शांति और जीवन की समझ में बाधा डालता है. मौन केवल मुंह बंद करने का नाम नहीं, बल्कि यह मन की जागरूकता और ईश्वर से जुड़ने का मार्ग है. जब हम शांत रहते हैं, हमारे शब्द अर्थपूर्ण और प्रेम से भरे होते हैं. मौन का असली मतलब बाबा जी कहते थे कि मुंह एक ड्रम की तरह है. इसे जब बजाते हैं तो आवाज होती है, लेकिन मौन में सच्चा संगीत सुनाई देता है. मौन का मतलब केवल बोलना बंद करना नहीं है, बल्कि अपने मन की चुप्पी को महसूस करना और आंतरिक ऊर्जा को पहचानना है. इसी में शांति और शक्ति छिपी है. बोलने से पहले सोचें हर शब्द को बोलने से पहले खुद से पूछें. क्या यह जरूरी है? क्या यह प्रेम और मदद का माध्यम है? यदि उत्तर नहीं, तो बोलने की आवश्यकता नहीं. इससे हम संवेदनशील और जागरूक बनते हैं. छोटे शब्द भी प्रभावशाली हो सकते हैं. बाबा जी इसे जीवन में सरलता से अपनाने की सलाह देते हैं. मौन से बढ़ती समझ मौन हमारे मन और दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझने का साधन है. शांत रहने पर हमारी बातों में प्रभाव और स्पष्टता बढ़ती है. कभी-कभी चुप रहना शब्दों से अधिक असर डालता है. बाबा जी के अनुसार, मौन से आत्मज्ञान और ईश्वर की उपस्थिति का अनुभव होता है. धैर्य और सम्मान मौन का मतलब उदासीनता नहीं है. यह धैर्य और समझ को बढ़ाता है. जब हम सोच-समझकर बोलते हैं, लोग हमारे प्रेम और संवेदनशीलता को महसूस करते हैं. यह हमारे संबंधों में सम्मान और विश्वास बढ़ाता है. चुप्पी में सच्चाई और शक्ति की अनुभूति होती है. भय और अहंकार से मुक्ति बोलने का डर या जल्दी बोलने की आदत अक्सर अहंकार और सम्मान खोने के डर से होती है. मौन में बैठकर हम इन बाधाओं से मुक्त होते हैं. भीतरी शांति, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता बढ़ती है. मौन ही सच्चा साहस और शक्ति देता है. दैनिक जीवन में अभ्यास नीम करौली बाबा कहते हैं कि दिनभर में छोटे विराम लें. गहरी सांस लें और तभी बोलें, जब शब्द प्रेम और सत्य से भरे हों. धीरे-धीरे शब्द कम होंगे, लेकिन उनका प्रभाव अधिक होगा. मन शांत रहेगा और हम अपने भीतर की शांति और ईश्वर से जुड़ेंगे. मौन और दैनिक लाभ मौन से हमारे निर्णय अधिक संतुलित होते हैं. तनाव कम होता है और मानसिक ऊर्जा बढ़ती है. संबंधों में प्यार और सम्मान बढ़ता है. जीवन की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान सहज रूप से मिलता है. मौन से आत्मसात ज्ञान नीम करौली बाबा के अनुसार, मौन में बैठकर हम अपने भीतर की चेतना को महसूस कर सकते हैं. यह साधना न केवल आत्म-नियंत्रण सिखाती है, बल्कि हमारे जीवन को सरल, सशक्त और सुखद बनाती है.

वैशाख माह का आरंभ और 3 अप्रैल 2026 का संपूर्ण पंचांग और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जानें शुभ योग और नक्षत्र

 द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 के दिन की शुरुआत वैशाख यानी बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगी, जो सुबह 08:42 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद दिन के अंत तक द्वितीया तिथि रहेगी. उदयातिथि की मानें तो कल 3 अप्रैल से ही विष्णु जी को समर्पित वैशाख माह का आरंभ होगा. चलिए अब जानते हैं 3 अप्रैल 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के पंचांग के बारे में. नक्षत्र नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में चित्रा रहेगा, जिसका समापन शाम 07:24 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक स्वाति नक्षत्र रहने वाला है. योग योग की बात करें तो दिन की शुरुआत में व्याघात रहेगा, जिसका समापन दोपहर 02:08 मिनट पर होगा. इसके बाद अगले दिन की सुबह तक हर्षण योग रहने वाला है. इस बीच शाम में 07:25 मिनट पर आडल योग का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन (4 अप्रैल 2026) की सुबह 06:08 मिनट तक रहेगा. सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त     सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर     सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 40 मिनट पर     चन्द्रोदय- रात 08 बजकर 04 मिनट पर     चन्द्रास्त- सुबह 06 बजकर 27 मिनट पर करण करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव रहेगा, जिसका समापन सुबह 08:42 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद तैतिल करण का आरंभ होगा, जो देर रात 09:23 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में गर करण रहेगा. 9 ग्रहों की स्थिति     चंद्र ग्रह: तुला राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) गोचर करेंगे.     शुक्र ग्रह: मेष राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     केतु ग्रह: सिंह राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     शनि ग्रह और सूर्य ग्रह: मीन राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     बुध ग्रह और राहु ग्रह: कुंभ राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     मंगल ग्रह: मीन राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गोचर करेंगे.  

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के निर्माण में पंचतत्वों का महत्व, जानिए दोष निवारण के सरल ज्योतिषीय और घरेलू उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का निर्माण करते समय सौ प्रतिशत वास्तु सम्मत नियमों का पालन करना कठिन रहता है, अतः अधिक से अधिक शुभ निर्माण वास्तु नियमों के अनुसार करने का प्रयास करना चाहिए। ब्रह्म स्थान को लेकर पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा, उत्तर दिशा, दक्षिण दिशा, ईशान कोण, अग्नि कोण, नैऋत्य कोण, वायव्य कोण, इन नौ दिशा रूपी बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि भवन को अधिक से अधिक वास्तु अनुरूप बनाया जा सके। माना कि किसी भी मकान आदि का छः भाग वास्तु अनुरूप है एवं तीन भाग वास्तु दूषित है, तो अधिक फल लाभ का मिलेगा, लेकिन शर्त इतनी है कि तीन दूषित भागों के दोषों का निवारण वास्तु सम्मत उपायों से अवश्य करें। फेंगशुई के उपाय, ग्रह उपचार, वास्तु उपायों के साथ करने पर दोष निवारण को न्यूनतम कर जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। वास्तु दोष निवारण के लिए प्रमुख बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जैसे ब्रह्म स्थान का शुद्ध होना, प्रवेश द्वार की स्थिति, ईशान कोण, अग्नि कोण, नैऋत्य कोण, वायव्य कोण, चारों कोेणों का घटना-बढ़ना एवं उसमें क्या सही और क्या गलत निर्माण हो चुका है, इन सब पर ध्यान देना। सीढ़ियों की दिशा एवं संख्या को ध्यान में रखना, रसोईघर, स्नानघर, शौचालय की स्थिति, पानी की टंकी आदि का ध्यान रखना, शयन कक्ष का कमरा, शयन कक्ष में फर्नीचर की स्थिति इत्यादि बातों पर गौर करना आवश्यक है। घर में पंच तत्वों की स्थिति पांच तत्वों की मकान में अलग-अलग स्थिति रहती है। ईशान कोण में जल तत्व, अग्नि कोण के मालिक पितृ एवं अग्निदेव, नैऋत्य कोण विघ्नों की राक्षसी दिशा, वायव्य कोण में वायु तत्व, ब्रह्म स्थान में आकाश तत्व, इस प्रकार पंचतत्व को वास्तु कुण्डली बनाकर समायोजन करना आवश्यक रहता है। यह कार्य कोई विशेष वास्तु मर्मज्ञ ही कर सकता है। ईशान कोण का दोष दूर करने के उपाय ईशान कोण का दोष न्यूनतम करने के लिए इस कोण पर जल पात्रों को स्थापित करना, भगवान शिव का चित्र, शिव ध्वजा लगाना दोष दूर करने का सरल माध्यम है। इसी प्रकार अग्नि कोण में बैठकर अग्निदेव का ध्यान कर अपने पूर्वजों के निमित्त दान, पूजा, सूर्य व गायत्री उपासना एवं नित्य अग्निहोम करने से अग्निकोण का वास्तुदोष न्यूनतम हो जाता है। नैऋत्य कोण की अधिष्ठात्री नैऋति देवी को माना गया है, अतः इनके ध्यान के साथ गरीबों की सेवा और मदद करने से आत्मरक्षा होती है। भैरव उपासना दक्षिण व नैऋत्य दोष निवारण हेतु शुभ मानी गई है। वास्तु उपासना के साथ वास्तु यंत्र को घर में स्थापित करना लाभप्रद रहता है।  

हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल 2026 का भाग्यफल और जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

आज 2 अप्रैल 2026 को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है. आज हनुमान जन्मोतस्व मनाया जाएगा. यह दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. आज हस्त और चित्रा नक्षत्र रहने वाला है. ध्रुव और व्याघात योग रहेगा. बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 2 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल. मेष राशि आज कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है. आज लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें. व्यस्त जीवन में थोडा समय अपनों के लिए भी निकालें. आज आपको किसी के जवाब का इंतजार रहेगा. वृषभ राशि आज आप बिना सोचे समझे कुछ न करें. आप अपनी बातों से अपनों को नाराज कर देंगे. पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा. व्यापार में वृद्धि संभव है. सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे. सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा. मिथुन राशि कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे आज संभव है. अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है. आपके स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे. यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें. कर्क राशि आज परिवार के मांगलिक आयोजनों पर आपका धन व्यय होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको अधिक चिंता रहेगी. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. आज धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. सिंह राशि आप के किए वादों को पूरा करने का समय है. आज जीवनसाथी के साथ आपकी यात्रा के योग हैं. आज यश और उत्साह बढ़ेगा. रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं. राजनीती से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है. कन्या राशि संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों पर परोपकार करेंगे. आज आपके व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा. रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे. रुका हुआ पैसा मिलेगा. पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. तुला राशि आज अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे. अपनों के द्वारा धोखा मिलने के योग हैं इसलिए सावधान रहें. आज सुख-समृद्धि मने वृद्धि होगी. बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है. व्यर्थ में किसी पर संदेह नहीं करें. व्यापार लाभप्रद रहेगा. नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. वृश्चिक राशि आज आपको कुसंगती से बचकर रहना होगा. व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. समाज में आपकी प्रशंसा होगी. व्यापार आपके लिए लाभदायक रहेगा. किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी. जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें. धनु राशि व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे. आज आपको परिवार की चिंता बनी रहेगी. वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं. किसी योजना का आपको लाभ मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है. मकर राशि आज भेंट, उपहार मिलने के योग हैं. कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी. निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी. रोजगार में तरक्की के योग हैं. खर्चों में कमी आवश्यक है. दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे. कुंभ राशि आज कम समय में आप कार्य को पूरा करेंगे. अपने महत्व को भूलें नहीं. श्रेष्ठजनों से आपकी मुलाकात होगी. व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है. परिवार की उलझन खत्म होगी. मन की बात कहने का अवसर मिलेगा. मीन राशि आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में आज आप पीछे नहीं हटेंगे. सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी. आज आप कार्यों को टालने का प्रयास न करें, कार्य को समय पर पूरा करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

पद्मश्री एच.एस. फुल्का की नई पारी, अब थामेंगे भाजपा का दामन

  चंडीगढ़ दाखा के पूर्व विधायक एचएस फुलका आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।   2014 में सांसद का चुनाव हारे थे फुलका ने 2014 में लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से 19,709 वोटों से हार गए थे। 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में, उन्होंने दाखा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हराया था। जनवरी 2019 में उन्होंने औपचारिक रूप से आप छोड़ दी थी। सिख दंगा पीड़ितों के लिए लगातार लड़ी लड़ाई दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील फुलका एक मानवाधिकार कार्यकर्ता, लेखक और राजनेता भी हैं। वे 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी लगातार लड़ाई के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उन सबसे लंबी और मुश्किल कानूनी लड़ाइयों में से एक का नेतृत्व किया। उनके इन प्रयासों के लिए, उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। दंगों के बाद, फुलका ने 1985 में 'सिटिजन्स जस्टिस कमेटी' बनाने में मदद की। इस कमेटी ने कानूनी विशेषज्ञों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को एकजुट किया था ताकि वे न्यायिक आयोगों के सामने पीड़ितों का पक्ष रख सकें। 2001 में उन्होंने एक वेबसाइट शुरू की ताकि दंगों से जुड़े दस्तावेज और जांच के नतीजे आम लोगों तक पहुंच सकें। सीएम मान ने दी शुभकामनाएं एडवोकेट एचएस फुलका के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें मेरी शुभकामनाएं। तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नेता अपनी राजनीतिक आस्था बदलते हैं जनता उन्हें दोबारा नहीं जितवाती। फिलहाल तो मैं सिर्फ फुलका साहब को शुभकामनाएं ही दे सकता हूं।