samacharsecretary.com

रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण: क्या होता है और क्यों है यह साल का पहला खास ग्रहण?

सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर लगता है. कल यानी 17 फरवरी को फाल्गुन माह की अमावस्या मानाई जाएगी. साथ ही कल साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य को ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण रहने वाला है. इसे विज्ञान अपनी भाषा में रिंग ऑफ फायर कहता है. ये सूर्य ग्रहण बहुत ही विशेष है. ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है और न ही इसका सूतक काल भारत में माना जाएगा, लेकिन लोगों के मन में सवाल है कि ये रिंग ऑफ फायर क्या है और ये सूर्य ग्रहण विशेष क्यों हैं? क्या है रिंग ऑफ फायर? NASA के अनुसार, जब धरती से चंद्रमा की दूरी सबसे अधिक होती है और उस दौरान सूर्य ग्रहण लगता है, तो चंद्रमा दूर होने की वजह से सूर्य को पूरी तरह से ढक पाने में असफल रहता है. इसलिए आकार में छोटा नजर आता है. ऐसे में सूर्य का बीच वाला भाग काला दिखता है और उसके चारों ओर रौशनी की पतली चमकदार घेरा बन जाता है. ये चमकदार घेरा आग की अंगूठी जैसा नजर आता है. इसे ही रिंग ऑफ फायर कहते हैं. दूसरा, वलयाकार या कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा और धरती एक सीध में होते हैं और चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को ढक लेता है. इस स्थिति में सूर्य एक रिंग जैसा दिखने लगता है. सूर्य ग्रहण क्यों है विशेष? साल 2026 का ये सूर्य ग्रहण इसलिए विशेष माना जा रहा है क्योंकि ये शनि देव की राशि कुंभ में और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है. सूर्य के साथ-साथ इस राशि में राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी मौजूद रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सूर्य और राहु के एक साथ किसी राशि में रहने पर ग्रहण योग निर्मित होता है. कुंभ राशि में राहु और सूर्य की युति को परंपरागत तौर पर अशुभ माना जाता है. कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर ये खत्म होगा. ये सूर्य ग्रहण कुल 04 घंटे 32 मिनट तक रहेगा.

12 ज्योतिर्लिंग का रहस्य: भगवान शिव के पावन धाम और उनकी विशेषताएं

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग भारत के सबसे पवित्र तीर्थ माने जाते हैं। शिव पुराण के अनुसार, ये वे स्थान हैं जहां. भगवान शिव ने स्वयं को तेजस्वी प्रकाश‑स्तंभ के रूप में प्रकट किया था. हर ज्योतिर्लिंग शिव के अलग‑अलग रूप और शक्ति का प्रतीक है. 1. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग — गुजरात (सौराष्ट्र) भारत का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है. यह समुद्र किनारे स्थित है और कई बार पुनर्निर्मित हुआ. 2. मल्लिकार्जुन — श्रीशैलम (आंध्र प्रदेश) यह शिव और शक्ति, दोनों का संयुक्त पवित्र धाम माना जाता है. महाशिवरात्रि यहां बेहद भव्य होती है. 3. महाकालेश्वर — उज्जैन (मध्य प्रदेश) इसे समय (काल) के स्वामी का रूप माना जाता है. यहां की भस्म आरती विश्वप्रसिद्ध है. 4. ओंकारेश्वर — खंडवा (मध्य प्रदेश) नर्मदा नदी के बीच ॐ आकार वाले द्वीप पर स्थित, इसलिए इसका नाम “ओंकारेश्वर” पड़ा. 5. वैद्यनाथ (बैद्यनाथ) — देवघर (झारखंड) शिव के वैद्य रूप की पूजा होती है, माना जाता है कि यहां रोगों से मुक्ति मिलती है. 6. भीमाशंकर — पुणे (महाराष्ट्र) कहते हैं यहां शिव ने राक्षस भीम का वध किया था. यह पश्चिमी घाट के घने जंगलों में स्थित है. 7. रामेश्वरम — तमिलनाडु यहां भगवान राम ने स्वयं शिवलिंग की स्थापना की थी, इसलिए रामेश्वरम बहुत पवित्र माना जाता है. 8. नागेश्वर — द्वारका (गुजरात) यह नागों के स्वामी शिव का स्वरूप है. पुराणों में इसे “दारुकावन” कहा गया है. 9. काशी विश्वनाथ — काशी/वाराणसी (उत्तर प्रदेश) “मोक्ष की नगरी” काशी में स्थित, जहां शिव स्वयं अपने भक्तों को मुक्तिदान देते हैं. 10. त्र्यंबकेश्वर — नाशिक (महाराष्ट्र) यहां गोदावरी नदी का उद्गम है. शिव के त्रिनेत्र स्वरूप की पूजा होती है. 11. केदारनाथ — रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) हिमालय की गोद में स्थित, अत्यंत दिव्य स्थान. यह चार धाम में भी शामिल है. 12. घृ‍ष्णेश्वर (गृह्णेश्वर) — औरंगाबाद/एलोरा (महाराष्ट्र) यह सबसे अंतिम (12वां) ज्योतिर्लिंग माना जाता है और एलोरा गुफाओं के पास स्थित है. ज्योतिर्लिंगों की खासियत क्या है? ये शिव के स्वयं‑प्रकट स्वरूप माने जाते हैं, अर्थात स्वयम्भू. यहां की यात्रा मोक्ष, पाप‑नाश, मानसिक शांति और आत्मिक शक्ति देती है. हर ज्योतिर्लिंग एक अलग रूप, जैसे काल, प्रकाश, शक्ति, करुणा, रक्षक का प्रतीक है.

16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

मेष :आज के दिन करियर तौर पर मोटिवेटेड और प्रोडक्टिव फील करेंगे। जो भी कार्य करेंगे, बेहद समझदारी से करेंगे। क्योंकि स्थिर और सोच-समझकर लेने से आपको कहीं अधिक टिकाऊ और मजबूत परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से बचें। वहीं, लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। वृषभ: धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के योग हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, जो भी काम करें जल्दबाजी में ना करें। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। आपका दिन शानदार रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मिथुन :आपका दिन फायदेमंद माना जा रहा है। करियर में आपको अपने बॉस का साथ मिलेगा। कुछ जरूरी जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। आज पॉजिटिव रहने की सलाह दी जाती है। कर्क : कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिससे धन लाभ भी होगा। कॉन्फिडेंट रहेंगे आज। लव के मामले में पार्टनर को टाइम देना जरूरी है। आज जंक फूड को नो कहें। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। सिंह : आज दिन खर्च की अधिकता भी रहेगी। ज्यादा तनाव न लें और काम का प्रेशर घर पर न लाएं। जंक फूड का ज्यादा सेवन न करें। आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। तुला : खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। अपनी फाइनेंशियल सिचुएशन पर फोकस करें। आज का आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन लाभ भी होगा। धनु : आज के दिन आपका दिन खास रहने वाला है। करियर लाइफ थोड़ी बिजी हो सकती है। शाम में अपने लवर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। मकर : किसी पुराने दोस्त से आकस्मिक मुलाकात संभावित प्रेम प्रस्ताव के द्वार खोल सकती है। किसी ऐसे रिश्ते में फिर से जाने की संभावना तलाशने के लिए तैयार रहें, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। कुम्भ : जब तक रोमांटिक एनर्जी अधिक है, तब तक थोड़े तनाव वाले पारिवारिक मुद्दों से सावधान रहें। शांति के लिए पर्सनल और पारिवारिक मुद्दों के बीच संतुलन आवश्यक है। अपने प्रेम पथ में सुखद बदलाव से सरप्राइज होने के लिए तैयार हो जाइए। कन्या : जब आप दोस्तों या किसी स्पेशल व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आनंद और आराम आपका इंतजार करते हैं। खुद को नई संगति की ओर ले जाने की अनुमति दें। वृश्चिक : छोटी-छोटी हरकतें इमोशनल कनेक्शन को बढ़ा सकती हैं। इसलिए प्यार को हर तरीके से दिखाना बेहतर है। शांति बनाए रखें और वह सब होगा जो होना चाहिए। सामाजिक इवेंट के आनंददायक मिश्रण का इंतजार करें। मीन : धैर्य और संयम को अपने रिश्तों को निर्देशित करने दें। अपने शब्दों में सावधानी बरतें और कंट्रोल रखें। बेवजह झगड़ा न करें, खुलकर बातचीत करें और एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें।

वास्तु टिप्स: दीवारों पर सही तस्वीरें लगाकर घर में लाएं सुख-समृद्धि

अक्सर हम घर को सजाने के लिए दीवारों पर सुंदर पेंटिंग्स या तस्वीरें लगा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे केवल सजावट की वस्तु नहीं हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर तस्वीर एक विशिष्ट ऊर्जा पैदा करती है, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डालती है। एक घर सिर्फ ईंट, पेंट और फर्नीचर से नहीं बनता। यह एक जीवंत स्थान है जो हमारी भावनाओं, यादों और प्राण-ऊर्जा से जुड़ा होता है। इस ऊर्जा को सबसे खामोश, लेकिन सबसे प्रभावशाली तरीके से प्रभावित करती हैं हमारी दीवारों पर लगी तस्वीरें और पेंटिंग्स। अक्सर हम सजावट अनजाने में करते हैं। किसी गैलरी से पसंद आई पेंटिंग ले आए, सीढ़ियों के बगल वाली दीवार को एस्थेटिक लुक देने के लिए परिवार-दोस्तों के साथ बिताए खुशनुमा पलों का कोलाज बना दिया या पूर्वजों की तस्वीरों को सहेज दिया। ये फ्रेम घर के खालीपन को तो भर देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तस्वीरें आपके घर की ऊर्जा और आपके जीवन को किस दिशा में मोड़ रही हैं! मूक संवाद हैं तस्वीरें वास्तु शास्त्र के अनुसार, दृश्य कभी भी निष्पक्ष नहीं होते। हमारा मस्तिष्क उन प्रतीकों और मानसिक संदेशों को लगातार ग्रहण करता रहता है।तस्वीरें मूक संवाद होती हैं। जब हम उन्हें सचेत रूप से देखना बंद भी कर देते हैं, तब भी वे हमारे अवचेतन मन से बातें करती रहती हैं। उदाहरण के लिए, डूबते हुए सूरज की पेंटिंग को लें। कलात्मक रूप से यह कितनी भी सुंदर और रंगों से भरपूर क्यों न हो, लेकिन यह अंत, ठहराव और अवसान का प्रतीक है। यदि इसे लिविंग रूम जैसे सक्रिय स्थान पर लगाया जाए, तो यह आलस्य या भावनात्मक भारीपन पैदा कर सकती है। इसके विपरीत, उगता हुआ सूरज साहस, नवीनीकरण और प्रगति का प्रतीक है ऐसी ऊर्जा जो संवाद और विकास को बढ़ावा देती है। मनोविज्ञान और दृश्यों का प्रभाव मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसे समझना आसान है। मानव मस्तिष्क लगातार दृश्यों को प्रोसेस करता है। किसी तरह की तस्वीर के सामने बार-बार रहने से हमारे विचार और भावनाएं वैसी ही होने लगती हैं। संघर्ष, दुख या अकेलेपन को दर्शाने वाली तस्वीर अनजाने में मन को उन्हीं भावनाओं से बांध देती है। समय के साथ इसका असर हमारे आत्मविश्वास, प्रेरणा और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ने लगता है। पूर्वजों की तस्वीरें और सही दिशा पूर्वजों की तस्वीरें भावनात्मक रूप से बहुत गहराई से जुड़ी होती हैं। वास्तु के अनुसार, इन्हें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त है। यह दिशा स्थिरता और मार्गदर्शन से जुड़ी है। यहां गरिमा के साथ लगाई गई तस्वीरें आशीर्वाद और शक्ति प्रदान करती हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि पूर्वजों की तस्वीरें बेडरूम या पूजा घर में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये शांति के बजाय भावनात्मक बेचैनी पैदा कर सकती हैं। दीवारें सिर्फ फ्रेम थामने के लिए नहीं होतीं, वे आपके इरादों को बुलंद करती हैं। हम हर दिन जिन तस्वीरों के साथ रहते हैं, वे हमारे आंतरिक संसार पर एक गहरी छाप छोड़ती हैं। कला का चुनाव केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता के साथ होना चाहिए। जब घर की दीवारें सही ऊर्जा से सजी होती हैं, तो वहां रहने वाले लोग भी स्पष्टता, स्थिरता और शांति के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं। हर कमरे की अपनी जरूरत बैठक: उगते हुए सूरज की तस्वीर, दौड़ते हुए सात सफेद घोड़ों की तस्वीर (तरक्की के लिए), या हरे-भरे जंगल के दृश्य लगाएं। यहां युद्ध, जंगली जानवरों, या उदासी वाली पेंटिंग्स न लगाएं। स्टडी रूम: मां सरस्वती, भगवान गणेश, या महान विद्वानों/प्रेरणादायक महापुरुषों की तस्वीरें। उगते सूरज या उड़ते हुए पक्षी भी सकारात्मकता देते हैं। शयनकक्ष: यहां शांति और प्रेम की आवश्यकता होती है। सुखद परिदृश्य, कोमल रंग या जोड़े (जैसे हंसों का जोड़ा) की तस्वीरें आपसी तालमेल बढ़ाती हैं। कार्यक्षेत्र : अगर आप घर से ही काम करते हैं या कोई ऐसा कोना है जहां आप काम करते हैं तो यहां के लिए आपको एकाग्रता और प्रेरणा चाहिए। इस स्थान पर दौड़ते हुए घोड़े, ऊंचे पर्वत या उगते सूरज की तस्वीरें फोकस और कार्यक्षमता बढ़ाती हैं। बिना तोड़-फोड़ के वास्तु उपाय आजकल के फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स में तोड़-फोड़ करना संभव नहीं होता, ऐसे में पेंटिंग्स एक ‘रेमेडी’ की तरह भी काम कर सकती हैं: उत्तर दिशा: करियर में प्रगति के लिए जल तत्व वाली पेंटिंग। दक्षिण-पश्चिम: स्थिरता के लिए पहाड़ों के चित्र। पूर्व दिशा: स्वास्थ्य और सामाजिक संबंधों के लिए उगता सूरज। वास्तु के अनुसार क्या न लगाएं? वास्तु शास्त्र में कुछ विषयों को घर के भीतर रखने की सख्त मनाही है, चाहे उनका कलात्मक मूल्य कितना भी अधिक क्यों न हो, मगर ये दृश्य असंतोष, अनिश्चितता और जड़ता को आमंत्रित करते हैं: हिंसक दृश्य: युद्ध के दृश्य, शिकारी जानवर या अशांत समुद्र। नकारात्मक प्रतीक: डूबती हुई नाव, खंडहर, बिना पत्तियों वाले सूखे पेड़ या दुख से भरे चेहरे।  

भोलेनाथ की अपार कृपा से बदल जाएगी किस्मत! महाशिवरात्रि पर इन चार राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और कई स्थानों पर धूमधाम से शिव बारात भी निकाली जाती है। वर्ष 2026 में यह पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से शिव-शक्ति की पूजा करने पर अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है, जबकि विवाहित दंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं यह कौन सी राशियां हैं। वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि शुभ संकेत लेकर आ सकती है। इस दौरान आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा का भगवान शिव से गहरा संबंध है, और वृषभ राशि पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव माना जाता है। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए भी यह पर्व सकारात्मक परिणाम दे सकता है। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। यदि पहले से कोई निवेश किया हुआ है, तो उससे भी लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मकर राशि मकर राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के आसपास धन लाभ के योग दिखाई दे सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है। ज्योतिष में शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है और धार्मिक मान्यता के अनुसार शनि देव भगवान शिव के बड़े भक्त हैं। कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए यह पर्व आर्थिक और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। करियर में सफलता मिलने के योग हैं और आय में वृद्धि संभव है। पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। साथ ही मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-समृद्धि बनी रहने के संकेत हैं।

शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सावधानियां: महाशिवरात्रि 2026 में इन 6 भूलों से बचें

 इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र रातों में से एक माना जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करते हैं. मान्यता है कि भगवान शिव को सच्चे मन से अर्पित किया गया जल जीवन की बाधाओं को दूर करता है. लेकिन कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां पूजा का पूर्ण फल मिलने से रोक सकती हैं. इसलिए जलाभिषेक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 1. तांबे के पात्र की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल शास्त्रों में तांबे या पीतल के पात्र से जल चढ़ाने की परंपरा बताई गई है. प्लास्टिक या गंदे बर्तन से जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है. कोशिश करें कि साफ और शुद्ध पात्र का ही उपयोग करें. 2. तुलसी दल न चढ़ाएं भगवान शिव की पूजा में तुलसी दल अर्पित नहीं किया जाता. तुलसी का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है. इसलिए भूलकर भी शिवलिंग पर तुलसी न चढ़ाएं. 3. केतकी का फूल अर्पित न करें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केतकी का फूल शिव पूजा में वर्जित है. इसलिए महाशिवरात्रि पर इसे चढ़ाने से बचें. 4. बेलपत्र उल्टा न रखें बेलपत्र हमेशा तीन पत्तियों वाला और साबुत होना चाहिए. इसे शिवलिंग पर इस तरह रखें कि उसकी चिकनी सतह ऊपर की ओर रहे. फटा या कीड़ा लगा बेलपत्र अर्पित न करें. 5. जल चढ़ाते समय दिशा का ध्यान रखें जलाभिषेक करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करना शुभ माना जाता है. साथ ही जल धीरे-धीरे अर्पित करें, एकदम से न उड़ेलें. 6. अभिषेक के जल का अपमान न करें जो जल शिवलिंग से बहकर निकलता है, उसे पवित्र माना जाता है. उस पर पैर रखना या उसे अपवित्र करना ठीक नहीं माना जाता है.

जन्म कुंडली का शिव रहस्य – 12 राशियाँ, 12 ज्योतिर्लिंग और आपका आध्यात्मिक संबंध

शिवलिंग केवल पत्थर नहीं है. यह सृष्टि की मूल ऊर्जा का प्रतीक है. इसका गोलाकार ऊपरी भाग आकाश का प्रतीक माना जाता है और उसका आधार, जिसे योनिपीठ कहते हैं, पृथ्वी का प्रतीक है. यह शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है चेतना और ऊर्जा का एकत्व. महाशिवरात्रि की रात को भक्त शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाते हैं. यह केवल पूजा की विधि नहीं है, बल्कि उस अनंत चेतना के प्रति समर्पण है. बारह ज्योतिर्लिंग: शिव तत्व के बारह प्रकाश-स्थल भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के सबसे पवित्र और स्वयंभू (खुद से प्रकट) धाम माने जाते हैं. इन्हें अनंत प्रकाश स्तंभ (स्तंभ रूप ज्योति) का प्रतीक माना जाता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ये 12 ज्योतिर्लिंग 12 राशियों (राशि चक्र) से जुड़े हुए हैं और हर किसी के लिए एक तरीके से व्यक्तिगत तीर्थ के रूप में काम करते हैं, जिससे ग्रहों के प्रभाव संतुलित होते हैं, बाधाएं दूर होती हैं और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है. 12 ज्योतिर्लिंग और राशियों का संबंध वैदिक ज्योतिष में व्यक्ति की राशि (चंद्र राशि या लग्न) के अनुसार संबंधित ज्योतिर्लिंग की उपासना खास फलदायी मानी जाती है. मेष  – रामेश्वरम (तमिलनाडु) यह अग्नि तत्व का प्रतीक है. इससे आवेग और अधीरता पर नियंत्रण मिलता है तथा स्पष्टता आती है. वृषभ  – सोमनाथ (गुजरात) यह चंद्रमा के रक्षक रूप में माना जाता है. इससे भावनात्मक स्थिरता और सहनशीलता बढ़ती है. मिथुन – नागेश्वर (गुजरात) यह विष और राहु/सर्प दोष से रक्षा का प्रतीक है. इससे बौद्धिक स्पष्टता और चंचलता पर नियंत्रण मिलता है. कर्क – ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश) यह जल तत्व और गुरु के ज्ञान का प्रतीक है. इससे मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन प्राप्त होता है. सिंह – वैद्यनाथ (झारखंड) यह पंचम भाव (बुद्धि/मन) का प्रतीक माना जाता है. इससे अहंकार कम होता है, स्वास्थ्य लाभ और ऊर्जा की पुनर्स्थापना होती है. कन्या – मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश) यह पृथ्वी तत्व और बुध की उच्च अवस्था से जुड़ा है. इससे सेवा, कर्तव्य और आध्यात्मिक उन्नति में संतुलन आता है. तुला – महाकालेश्वर (मध्य प्रदेश) यह काल (समय/शनि) और न्याय का प्रतिनिधित्व करता है. इससे जीवन में सामंजस्य और संतुलन स्थापित होता है. वृश्चिक – घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र) यह परिवर्तन और तीव्रता (केतु/मंगल) से जुड़ा है. इससे आध्यात्मिक जागरण और आत्म-नवीनीकरण होता है. धनु – काशी विश्वनाथ (उत्तर प्रदेश) यह मोक्ष और ज्ञान के मार्ग का प्रतीक है. इससे वैराग्य और उच्च ज्ञान की प्राप्ति होती है. मकर – भीमाशंकर (महाराष्ट्र) यह कर्तव्य और धैर्य का प्रतीक है. इससे अनुशासन के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की शक्ति मिलती है. कुंभ  – केदारनाथ (उत्तराखंड) यह उच्च दर्शन और वैराग्य (राहु/शनि) से जुड़ा है. इससे गहन ध्यान और जीवन के उच्च उद्देश्य की अनुभूति होती है. मीन – त्र्यंबकेश्वर (महाराष्ट्र) यह शुक्र की उपचारात्मक शक्ति और पवित्र जल से जुड़ा है. इससे भावनाओं की शुद्धि और आध्यात्मिक विकास होता है. व्यक्तिगत आध्यात्मिक उन्नति: अपनी राशि से जुड़े ज्योतिर्लिंग की उपासना आत्मा (आत्म तत्व) से जुड़ने का माध्यम मानी जाती है. इससे पूर्व जन्म के पापों का क्षय होता है. ग्रह दोषों का शमन: यदि जन्म कुंडली में कोई ग्रह नीच, अशुभ या पीड़ित अवस्था में हो, तो संबंधित ज्योतिर्लिंग की पूजा से उसके नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं. आध्यात्मिक ऊर्जा और शुद्धि: ये 12 तीर्थ अत्यंत शक्तिशाली ऊर्जा केंद्र माने जाते हैं. श्रद्धा है कि इनकी उपासना व्यक्ति की चेतना को उच्च स्तर पर ले जाती है. ब्रह्मांडीय सामंजस्य: कहा जाता है कि 12 ज्योतिर्लिंगों के स्थान शंख या फिबोनाची पैटर्न जैसी सर्पिल संरचना बनाते हैं, जो दिव्य ब्रह्मांडीय ऊर्जा के प्रवाह का प्रतीक है. जीवन की बाधाओं से मुक्ति: प्रत्येक ज्योतिर्लिंग की अपनी विशिष्ट ऊर्जा है, जैसे महाकालेश्वर काल और स्वास्थ्य से जुड़े कष्टों के निवारण के लिए, जबकि काशी विश्वनाथ मोक्ष और ज्ञान के लिए विशेष माने जाते हैं. इस प्रकार 12 ज्योतिर्लिंग केवल तीर्थ स्थल ही नहीं, बल्कि वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक साधना के महत्वपूर्ण केंद्र भी माने जाते हैं.

क्या सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए? जानिए शास्त्रीय मान्यताएँ

भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण का गहरा अध्यात्मिक महत्व माना जाता है. ग्रहण के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाता है. ग्रहण के दौरान सूतक काल, खान-पान के नियम और शुद्धिकरण का विशेष ध्यान रखा जाता है. आमतौर पर रोजाना लोग सूर्य देव की कृपा पाने के लिए उनको अर्घ्य यानी जल दिया करते हैं. मान्यताओं के अनुसार, रोजाना सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन की नकारात्मकता दूर हो जाती है, लेकिन सूर्य ग्रहण के समय लोगों के मन में ये सवाल हमेशा उठता है कि इस दौरान सूर्य देव को अर्घ्य दिया जा सकता है या नहीं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को अर्घ्य देना सही है गलत. इसको लेकर शास्त्र क्या कहते हैं? सूर्य ग्रहण में सूर्य को जल देना वर्जित वैदिक काल से ही भगवान सूर्य को सुबह के समय जल चढ़ाना दिनचर्या का एक भाग रहा है. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि तांबे के लोटे में सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है. सेहत अच्छी रहती है और कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, लेकिन ग्रहण काल में हालात पूरी तरह बदल जाते हैं. धार्मिक सिद्धांतों और ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को अर्घ्य देना वर्जित है. मान्यता है कि ग्रहण के समय राहु-केतु का प्रभाव बढ़ता जाता है, जिससे सूर्य की सकारात्मक उर्जा बाधित होती है. ऐसे समय में जल चढ़ाने से शुभ फलों के स्थान पर प्रतिकूल प्रभाव जीवन पर पड़ सकते हैं. अर्घ्य सूर्य को देखकर दिया जाता है, लेकिन धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टियों से ग्रहण के समय सूर्य को देखना आंखों के लिए हानिकारक और अशुभ माना गया है. ग्रहण के समय से पहले सूतक काल में पूजा-पाठ करना मना होता है. साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब? सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन लगता है. साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन माह की अमावस्या के दिन 17 फरवरी को लगेगा. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहते हैं. 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर लगेगा. इसका समापन 07 बजकर 57 मिनट पर होगा. ये ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा. ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. ऐसे में इसका सूतक भी नहीं माना जाएगा.

300 साल बाद बना दुर्लभ योग! महाशिवरात्रि पर सुबह से रात तक ऐसे करें शिव साधना

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का एक विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं. इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा. यह एक मात्र पर्व नहीं है बल्कि ये हमें याद दिलाता है कि घोर अंधकार की रात में शिव दर्शन प्रकाश के रूप में प्रकट होता है. ऐसा माना जाता है कि इस रात शिव लिंगम के रूप में समस्त सृष्टि में विराजमान होते हैं. शिव का अर्थ विनाश नहीं है. इसका अर्थ है अहंकार का नाश, अज्ञान का निवारण. मौन में ध्यान, जागृति में ज्ञान, घृणा से मुक्ति. महाशिवरात्रि का शुभ समय 15 से 16 फरवरी तक है. आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों पर एक नजर डालते हैं. यह महाशिवरात्रि खास क्यों है? इस वर्ष शिवरात्रि में दिव्य और ज्योतिषीय शक्तियों का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. ऐसा माना जाता है कि यह शुभ योगों का ऐसा संयोजन है जो लगभग 300 सालों में एक बार ही होता है. ये विशेष राज योग और शुभ योग इस पर्व को और भी अधिक शुभ बनाते हैं. 11 शुभ योगों की विशेषताएं     शिव योग- शिव के लिए सबसे शुभ योग, सुबह 5.45 बजे से पूरे दिन चलता है.     सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 6.43 बजे से 9.37 बजे तक सभी कार्यों में सफलता.     प्रीति योग- प्रेम और मित्रता की शक्ति, सुबह 11.19 बजे से 11.23 बजे तक.     आयुष्मान योग- दीर्घायु, दोपहर 12.17 बजे से रात 1.54 बजे तक.     सौभाग्य योग- शाम 5.07 बजे से शाम 5.53 बजे तक.     शोभना योग- सौंदर्य, विकास, शाम 7.47 बजे से रात 8.34 बजे तक.     सत्य योग- साधना में सफलता, रात 8.54 बजे से रात 10.02 बजे तक.     शुक्ल योग- शुद्ध विचार, रात 10.42 बजे से रात 11.58 बजे तक.     ध्रुव योग- स्थिरता, सुबह 2.57 बजे से अगली सुबह 5.53 बजे तक. महाशिवरात्रि पर पांच दुर्लभ राजयोग     बुद्धादित्य राज योग -बुद्धि, आदर और सम्मान की एक अद्भुत अवस्था.     लक्ष्मी-नारायण योग- आर्थिक शक्ति, धन और सफलता     शुक्रदित्य योग- सुख, कला और सौंदर्य     साशा राज योग कुछ लाभ, स्थिरता     चतुर्ग्राही योग- एक दुर्लभ स्थिति जिसमें सूर्य, बुध, शुक्र और राहु एक साथ आते हैं. इन पांच राज योगों के लाभ आम दिनों में शायद ही देखने को मिलते हैं. ये दुर्लभ योग धन, समृद्धि, विलासिता और व्यापार में भारी लाभ लाते हैं. महाशिवरात्रि पर आराधना का समय अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक. शाम की पूजा का समय: राहु काल के बाद से शाम 7:28 बजे तक. निशीत काल (पूजा का सबसे शुभ समय): दोपहर 12:09 बजे से रात 1:00 बजे तक. राहु काल: 15 फरवरी, शाम 4:47 से 6:11 बजे तक. ज्योतिष के अनुसार, इस समय पूजा-अर्चना शुरू नहीं करनी चाहिए.

सावधान! नित्यानंद चरण दास ने बताए 6 तरह के लोग जिन पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए

जीवन में सही लोगों की संगति आपको आगे बढ़ाती है, जबकि गलत संगति भीतर से कमजोर कर देती है। नित्यानंद चरण दास बताते हैं कि किन 6 तरह के लोगों से दूरी बनाकर रखना ही आत्मरक्षा है। जीवन हो या अध्यात्म- संगति का प्रभाव सबसे गहरा होता है। जिन लोगों के साथ हम रोज उठते-बैठते हैं, उनकी सोच, आदतें और ऊर्जा धीरे-धीरे हमारी अपनी बन जाती हैं। अगर आपकी संगति आपको प्रेरित करने के बजाय थका रही है, आत्मविश्वास कम कर रही है या मानसिक शांति छीन रही है, तो यह एक बड़ी चेतावनी हो सकती है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और इस्कॉन साउथ मुंबई के संयोजक Nityanand Charan Das कहते हैं कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ सही रास्ता नहीं, बल्कि सही लोग भी जरूरी होते हैं। उनके अनुसार, कुछ लोगों से दूरी बनाना नकारात्मकता नहीं, बल्कि स्वयं की रक्षा करना है। उनके अनुसार, इन 6 तरह के लोगों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए- जो दूसरों की चुगली करता है जो व्यक्ति आपकी मौजूदगी में किसी तीसरे की बुराई करता है, वह भरोसे के काबिल नहीं होता। चुगली करने वाला इंसान रिश्तों को सच नहीं, मसाले से चलाता है। ऐसे लोग ना तो सच्चे दोस्त होते हैं और ना ही वफादार साथी। आज आप उनके सामने हैं, इसलिए आप सुरक्षित हैं- लेकिन जैसे ही आप पीछे मुड़ेंगे, वही बातें आपके बारे में कही जाएंगी। यह आदत व्यक्ति की सोच और नैतिकता को दर्शाती है। जो जरूरत से ज्यादा मीठा बोलता है अत्यधिक तारीफ, बनावटी अपनापन और हर बात में “आप ही सबसे अच्छे हैं” कहना अक्सर किसी स्वार्थ का संकेत होता है। सच्चे रिश्तों में ईमानदारी होती है, चापलूसी नहीं। ऐसे लोग तब तक मीठे रहते हैं, जब तक उन्हें आपसे कुछ चाहिए। काम निकलते ही उनका व्यवहार बदल जाता है। जो कभी अपनी गलती नहीं मानता जो इंसान हर परिस्थिति में खुद को सही साबित करता है और दोष हमेशा दूसरों पर डालता है, वह रिश्तों में जिम्मेदारी नहीं निभा सकता। ऐसे लोगों के साथ विवाद कभी सुलझते नहीं, क्योंकि वे आत्ममंथन करना ही नहीं जानते। जहां गलती मानने की क्षमता नहीं, वहां सुधार और भरोसे की भी कोई जगह नहीं। जो ताकतवर लोगों के सामने व्यवहार बदल ले जो व्यक्ति पद, पैसे या पावर देखकर झुक जाता है और आम लोगों को नजरंदाज करता है, वह स्थिर चरित्र वाला नहीं होता। ऐसे लोग रिश्तों को इंसान से नहीं, फायदे से जोड़कर देखते हैं। आज आप उपयोगी हैं, इसलिए आप महत्वपूर्ण हैं- कल कोई और ज्यादा प्रभावशाली मिला, तो आप पीछे छूट जाएंगे। जो किसी के दर्द पर हंसता है जिस इंसान में करुणा और संवेदना नहीं होती, वह कभी सच्चा सहारा नहीं बन सकता। किसी के दुख में मजाक उड़ाना या उसे कमजोरी समझना दर्शाता है कि उस व्यक्ति में समानुभूति की कमी है। नित्यानंद चरण दास के अनुसार, जहां एक बार संवेदना नहीं दिखी, वहां आगे भी उम्मीद रखना व्यर्थ है। जो राज नहीं रख सकता जो व्यक्ति दूसरों की निजी बातें, रहस्य या विश्वास को हल्के में लेता है, वह भरोसे के लायक नहीं होता। अगर कोई किसी तीसरे का राज आपके साथ शेयर कर रहा है, तो याद रखें- आपका नंबर भी आएगा। विश्वास एक बार टूटा तो रिश्ते हमेशा के लिए कमजोर हो जाते हैं।