samacharsecretary.com

1 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किसका साथ देगा भाग्य और कैसे बितेगा आपका दिन

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। सुबह काम थोड़ा धीमा रहेगा। बाद में गति पकड़ लेगा। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। उसे टालना ठीक नहीं रहेगा। समय पर निपटाना जरूरी होगा। पैसों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं है, लेकिन खर्च पर नजर रखें। घर में माहौल सामान्य रहेगा। छोटी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन मामला वहीं शांत हो जाएगा। रिश्तों में अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए दिन सिंपल रहेगा। काम चलता रहेगा, लेकिन मन बीच-बीच में भटकेगा। ऑफिस में किसी की बात खटक सकती है। उसे दिल पर न लें तो बेहतर रहेगा। पैसे आते-जाते रहेंगे। कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही। घर में माहौल ठीक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। रिश्तों में बात करने से चीजें ठीक रहेंगी। सेहत सामान्य है, बस नींद पूरी रखें। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए दिन काम का रहेगा। जो काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा कर पाएंगे। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। सीनियर भी नोटिस करेंगे। पैसों के मामले में राहत मिल सकती है। कहीं से पैसा आ सकता है। घर में माहौल अच्छा रहेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। कर्क राशि कर्क राशि वालों को आज थोड़ा ध्यान रखना होगा। काम में दबाव रहेगा। गलती की गुंजाइश कम है। ऑफिस में किसी बात पर बात बढ़ सकती है। शांत रहना बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें। घर में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। रिश्तों में दूरी न आने दें। पेट या नींद से जुड़ी दिक्कत रह सकती है। सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम में पकड़ बनी रहेगी। लोग आपकी बात मानेंगे। ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। पैसों के मामले में फायदा हो सकता है। घर में माहौल ठीक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में समय ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। तुला राशि तुला राशि वालों के लिए दिन राहत वाला रहेगा। पुराने काम पूरे हो सकते हैं। मन हल्का रहेगा। ऑफिस में काम आसानी से होगा। सीनियर का साथ मिलेगा। पैसों में सुधार दिखेगा। घर में अच्छा माहौल रहेगा। रिश्ते ठीक रहेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी। धनु राशि धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम धीरे-धीरे बनेंगे। ज्यादा भागदौड़ नहीं होगी। पैसों में हल्का सुधार दिख सकता है। घर में माहौल ठीक रहेगा। परिवार साथ देगा। रिश्तों में कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही। सेहत भी ठीक रहेगी। मकर राशि मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा दबाव वाला रहेगा। काम ज्यादा रहेगा। समय कम लगेगा। ऑफिस में गलती से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य है। घर में किसी बात पर तनाव हो सकता है। रिश्तों में दूरी आ सकती है। कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम बनेंगे। ऑफिस में फायदा हो सकता है। आपकी मेहनत दिखेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर में माहौल अच्छा रहेगा। रिश्ते ठीक रहेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी। कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उलझन वाला रह सकता है। काम में रुकावट आएगी। प्लान के हिसाब से चीजें नहीं चलेंगी। ऑफिस में दबाव रहेगा। सीनियर सख्त रह सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक है, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। रिश्तों में दूरी बन सकती है। पेट की दिक्कत परेशान कर सकती है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मेहनत वाला है। काम ज्यादा रहेगा। रिजल्ट आने में समय लग सकता है। ऑफिस में बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। पैसों के मामले में संभलकर चलें। खर्च बढ़ सकते हैं। घर में माहौल थोड़ा भारी रह सकता है। रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार होगा। मीन राशि मीन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। काम में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुछ काम अटक सकते हैं। हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है। पैसों में सावधानी रखें। घर में माहौल सामान्य रहेगा। रिश्तों में बातें क्लियर रखें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

ज्योतिष गणना,अप्रैल में बनेगा ‘मालव्य राजयोग’, इन 4 बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से मचेगी हलचल

अप्रैल महीने से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है. हिंदू कैलेंडर और धार्मिक लिहाज से अप्रैल का महीना बहुत खास महत्व का होता है. सनातन धर्म में इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं. मार्च-अप्रैल के महीने में ही हिंदू नववर्ष का आरंभ भी होता है. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि ग्रह गोचर के लिहाज से अप्रैल का महीना बड़ा ही ख़ास माना जा रहा है. सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ये चार बड़े ग्रह अप्रैल के महीने में राशि परिवर्तन करेंगे. महीने की शुरुआत में मंगल का गोचर मीन राशि में होगा. इसके बाद बुध 11 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं सूर्य का गोचर 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में होगा. 19 अप्रैल को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे. इस महीने सूर्य, मंगल, बुध और शनि की युति मीन राशि में होगी. शनि और सूर्य पहले से ही मीन राशि में मौजूद हैं. वहीं, इस महीने शुक्र का गोचर भी स्वराशि वृषभ में होगा. शुक्र के स्वराशि वृषभ में गोचर करने से मालव्य राजयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में मालव्य राजयोग को प्रभावशाली और शक्तिशाली राजयोग माना गया है. 2 अप्रैल 2026 को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे भावनात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होगी. इसके बाद 11 अप्रैल को बुध भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे. फिर 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे, जहां वह उच्च के माने जाते हैं. वहीं 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो सुख-सुविधाओं, प्रेम और भौतिक सुखों में वृद्धि का संकेत देता है. वहीं महीने के अंत में 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी. ऐसे में ग्रहों के इस महत्वपूर्ण बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. 2 अप्रैल को मंगल का मीन राशि में गोचर अप्रैल माह में पृथ्वी पुत्र और युद्ध के देवता मंगल गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेंगे. 02 अप्रैल को मंगल मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पर पहले से शनिदेव विराजमान हैं जिसके कारण मीन राशि में शनि-मंगल की युति बनेगी. मीन राशि पर देवगुरु बृहस्पति का स्वामित्व होता है. वहीं ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और मंगल को युद्ध, साहस, पराक्रम और भूमि आदि का कारक ग्रह माना जाता है. शनि और मंगल दोनों की ही गिनती पाप ग्रहों में होती है और दोनों का एक ही राशि में आने से प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. हालांकि कुंडली में ग्रहों की स्थिति से कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे कुछ राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को भी मिल सकता है. 11 अप्रैल को बुध का मीन राशि में गोचर बुध 11 अप्रैल 2026 को मेष राशि की यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में गोचर करेंगे. बुध के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी. शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है. बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं. बुध के मीन राशि में गोचर करते ही राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ हो सकता है. 14 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है. ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा हैं. सूर्य 14 अप्रैल को मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मेष राशि में सूर्य उच्च का फल देते हैं. ज्योतिष में सूर्य को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. सूर्य को आत्मा और पिता का कारक भी कहा गया है. सूर्य शुभ होने पर व्यक्ति को उच्च पद की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है. सूर्य के मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर के साथ मीन मलमास समाप्त हो जायेगा और इसकी वजह से रुके हुए मांगलिक कार्यक्रम, विवाह आदि फिर से शुरू हो जाएंगे. 19 अप्रैल को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर रविवार 19 अप्रैल दोपहर 3:28 बजे शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, यश, प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है. जब शुक्र अपनी ही राशि में प्रवेश करते है तो उसकी शक्ति और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. वृषभ एक स्थिर राशि है जो पृथ्वी तत्व से संबंधित है और भौतिक सुख-सुविधाओं से इसका गहरा जुड़ाव है. यह प्रभाव केवल भौतिक सुखों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में संतुलन, सौंदर्य और रचनात्मकता भी लाता है. शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश जीवन को अधिक सुखी और संतुलित बनाता है. 30 अप्रैल को बुध का मेष राशि में गोचर बुध देव 30 अप्रैल 2026 को मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वे इस स्थिति में 14 मई तक रहेंगे. बुध के राशि परिवर्तन होने से इनकम, निवेश और लेन-देन पर असर पड़ता है. जिससे कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तो कुछ लोगों को नुकसान भी होता है. इस ग्रह के कारण शेयर मार्केट से जुड़े लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं. साथ ही शरीर में नसें, तंत्रिका तंत्र, गले और स्किन से जुड़ी बीमारी भी बुध की वजह से होती है. इस ग्रह के कारण तर्क शक्ति पर असर पड़ता है. साथ ही पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन और वकालात से जुड़े लोगों के कामकाज में भी बड़े बदलाव होते हैं.

क्यों रहते हैं परेशान? जानें वो 5 बातें जिन्हें अपनाकर हर दिन लगेगा ‘तोहफा’

यकीन मानिए खुश रहना इतना भी मुश्किल नहीं है। बस जरूरत है तो कुछ चीजों को जानने की और उन्हें एक्सेप्ट करने की। आइए जानते हैं जिंदगी के कुछ कड़वे सच, जिन्हें जितनी जल्दी जान लेंगे उतना खुश रहेंगे। हर किसी को जानने चाहिए जीवन के 5 कड़वे सच, हमेशा खुश रहेंगे और खुलकर जीएंगे हर इंसान अपनी लाइफ में खुश रहना चाहता है, लेकिन फिर भी कई बार दुख, परेशानी और तनाव हमें घेर ही लेते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि हम जीवन के कुछ बेहद सरल लेकिन गहरे सच को नजरअंदाज कर देते हैं। जो व्यक्ति इन बातों को समझ लेता है, वो छोटी-छोटी बातों में उलझता नहीं और हर हाल में खुश रहना सीख जाता है। जबकि जो इंसान इन सच्चाइयों को नजरअंदाज करके बेवजह की उम्मीद लगाए बैठा रहता है, उसे दुख और परेशानी के सिवा कुछ नहीं मिलता है। यकीन मानिए खुश रहना इतना भी मुश्किल नहीं है। बस जरूरत है तो कुछ चीजों को जानने की और उन्हें एक्सेप्ट करने की। आइए जानते हैं जीवन से जुड़े इसी सच को। हर चीज पर हमारा कंट्रोल नहीं हो सकता हम अक्सर सोचते हैं कि सब कुछ हमारे हिसाब से हो, हर परिस्थिति वैसी बने जैसी हम चाहें। लेकिन सच्चाई तो यही है कि जीवन में बहुत सी चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं, जैसे-पूरी मेहनत के बाद भी फल ना मिलना, किसी दूसरे का आपके साथ बुरा व्यवहार करना या अचानक कोई मुश्किल खड़ी हो जाना। जब हम ये मान लेते हैं कि हर चीज को नियंत्रित करना नामुमकिन है, तो मन को शांति मिलने लगती है। नियंत्रण की जरूरत कम हो जाती है और हम चीजों को स्वीकार करना सीख जाते हैं। यही बात हमारी चिंता को घटाकर खुश रहने की राह खोलती है। परिवर्तन संसार का नियम है कहने को तो ये बात बेहद छोटी है, लेकिन इसमें एक गहरी सच्चाई छुपी हुई है। लोग ये बात सुन तो लेते हैं लेकिन मानने को तैयार नहीं होते कि समय के साथ चीजें बदल जाती हैं। अच्छे दिन आते हैं और चले भी जाते हैं, वैसे ही बुरे वक्त भी हमेशा के लिए नहीं होते। अगर हम इन बातों को समझ लें कि हर चीज बदलने वाली है, तो हम दुख के समय टूटते नहीं और सुख के समय घमंड नहीं करते। परिवर्तन को जीवन का हिस्सा मानना हमें संतुलित बनाए रखता है और लाइफ के इस बैलेंस में ही सच्चा सुख छिपा हुआ है। तुलना करना दुख की सबसे बड़ी जड़ है इंसान के दुख की सबसे बड़ी वजह है कि वह दूसरों से अपनी तुलना करता है। किसी और की जिंदगी को देखकर, खुद को कम आंकने लगता है। आजकल सोशल मीडिया के दौर में तो ये चीजें और भी बढ़ गई हैं। अगर सुखी जीवन जीना है तो दूसरों से तुलना करना बंद करना होगा। हर इंसान को यह समझना चाहिए कि हर इंसान की जिंदगी का सफर अलग-अलग होता है। जब दो लोगों के चेहरे एक से नहीं होते तो भला दो इंसानों की जिंदगी एक जैसी कैसे हो सकती है। बस ये छोटी सी बात जो समझ जाता है, उसका जीवन बहुत आसान और सुलझा हुआ हो जाता है। सब कुछ हमेशा परफेक्ट नहीं होता जीवन में सब कुछ ठीक हो, हर काम बिना रुकावट के पूरा हो, ऐसी उम्मीद करना भी दुख का एक कारण है। असल जिंदगी में अधूरे काम, अधूरे सपने और उलझने हमेशा रहेंगी। कई बार परफेक्शन का पीछा करना ही दुख का कारण बन जाता है। जब हम लाइफ की इसी अनसर्टेनिटी को अपनाते हैं, तो हम प्रेजेंट में जीना सीखते हैं और यही प्रेजेंट हमें खुश रहने का रास्ता दिखाता है। हर नया दिन ईश्वर का दिया हुआ एक तोहफा है हम अक्सर भविष्य की चिंता में या बीते कल के पछतावे में खो जाते हैं, जो हमारे दुख का एक बड़ा कारण बन जाता है। लेकिन हर किसी को समझना चाहिए कि हर नया दिन, जीवन की नई शुरुआत है। ईश्वर हमें एक नया दिन जीने का मौका दे रहे हैं, इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए और उसे भगवान का एक खूबसूरत तोहफा समझकर नई एनर्जी के साथ जीना चाहिए। जो इंसान हर नए दिन को नई शुरुआत मानकर जीना शुरु कर देता है, उसके जीवन के दुख खुद ब खुद कम हो जाते हैं।

कुबेर की दिशा में रखें गुल्लक, घर में होगी धन की वर्षा

 बचपन में हम सब एक गुल्लक जरूर रखते थे. जिसमें सिक्के और छोटे नोट जमा किए जाते थे. समय के साथ यह छोटी-सी आदत बड़ी बचत में बदल जाती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में गुल्लक को रखने की दिशा और स्थान को भी महत्वपूर्ण माना गया है. सही दिशा में रखी गई गुल्लक न केवल बचत की आदत को मजबूत करती है, बल्कि घर में धन इजाफा करने में भी मदद करती है. इसलिए गुल्लक रखते समय कुछ खास वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है. उत्तर दिशा में रखें गुल्लक वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर दिशा को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि यह दिशा धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा है. इसलिए अगर घर की गुल्लक, तिजोरी या पैसे रखने की कोई जगह उत्तर दिशा में रखी जाए तो यह आर्थिक प्रगति और धन संचय के लिए शुभ मानी जाती है. कई वास्तु विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि गुल्लक का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना बेहतर माना जाता है. गुल्लक रखने का सही स्थान गुल्लक को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां परिवार के सदस्य उसे आसानी से देख सकें. इससे पैसे बचाने की प्रेरणा मिलती रहती है. ध्यान रखें कि गुल्लक को हमेशा साफ और व्यवस्थित जगह पर रखा जाए. इसे घर के अंधेरे कोने, बिखरी हुई जगह या गंदगी के पास रखने से बचना चाहिए क्योंकि वास्तु में ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना जाता है. आकर्षक गुल्लक से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा कुछ लोग गुल्लक में पहली बार पैसा डालते समय भगवान को याद करते हैं या शुभ दिन जैसे शुक्रवार या किसी त्योहार के दिन इसकी शुरुआत करते हैं.  रंगीन या आकर्षक डिजाइन वाली गुल्लक घर के माहौल को भी सकारात्मक बनाती है. बच्चों के लिए कार्टून या क्रिएटिव डिजाइन वाली गुल्लक उन्हें बचत करने के लिए प्रेरित करती है .

मूलांक 9 भविष्यफल, करियर में मिलेगी उड़ान, लेकिन अनजानों से रहें सावधान

इच्छित परिणाम उत्साहित रखेंगे. अवसरों को भुनाने पर जोर रखेंगे. नए परिचितों पर तुरत भरोसा न करेंगे. सहयोगी मददगार होंगे. शुभता में वृद्धि रहेगी. मूलांक 9  जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है. नंबर 9- 31 मार्च 2026 का मूलांक 4 और भाग्यांक 8 है. आज का दिन अंक 9 के लिए सामान्य से शुभ है. पेशेवर प्रयास प्रभावपूर्ण बने रहेंगे. व्यक्तिगत मामलों में सजगता बढ़ाएंगे. अनजान से दूरी रखें. करियर कारोबार अच्छा रहेगा. लाभ प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. परिवार के लोगों के लिए प्रयासशील रहेंगे. आत्मविश्वास से कार्य करेंगे. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति होश और जोश का अच्छा संतुलन बनाए रखते हैं. वादा निभाने में आगे होते हैं. आज इन्हें वाणिज्यिक कार्य व्यापार पर जोर बनाए रखना है. निरंतरता और सक्रियता बनाए रखें. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. चर्चा में पहल रखेंगे. मित्रों को समय देंगे. विभिन्न कार्यों से जुड़ेंगे. पेशेवरता का लाभ लेंगे. मनी मुद्रा  करियर कारोबार में अवसर बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़त पर बनी रहेगी. समक़क्षों का साथ रहेगा. कार्यक्षेत्र में सुगमता रखेंगे. पेशेवर कार्यों में प्रभावशाली रहेंगे. इच्छित परिणाम उत्साहित रखेंगे. अवसरों को भुनाने पर जोर रखेंगे. नए परिचितों पर तुरत भरोसा न करेंगे. सहयोगी मददगार होंगे. शुभता में वृद्धि रहेगी. पर्सनल लाइफ  प्रेम संबंधों में सहजता बनाए रहें. मन की बात कहने में संकोच अनुभव करेंगे. अवसर का इंतजार बनाए रखें. सभी की इच्छा का ख्याल रखेंगे. विश्वास बढ़ाएंगे. अप्रत्याशितता बनी रह सकती है. रिश्तों पर जोर देंगे. अपनों की खुशी के लिए प्रयास बनाए रखें. हेल्थ एंड लिविंग  जांच नियमित रखें. जिद से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. जीवनस्तर संवार पाएगा. घरेलु विषयों पर नियंत्रण रखेंगे. खानपान पर ध्यान देंगे.

राशिफल 31 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें किस राशि का होगा दिन शुभ और किसका साथ देगा भाग्य

मेष राशि- आज दिन भागदौड़ वाला रहेगा। सुबह से ही काम की रफ्तार तेज रहेगी। एक काम खत्म नहीं होगा, दूसरा सामने आ जाएगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुरुआत में थोड़ा दबाव लगेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। सीनियर्स आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। पैसों के मामले में थोड़ा ध्यान रखें। अचानक खर्च आ सकता है। बेवजह खर्च करने से बचें। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बेहतर है शांत रहें। शाम के समय थोड़ा सुकून मिलेगा। थकान ज्यादा महसूस होगी, इसलिए आराम जरूरी है। वृषभ राशि- आज चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। जल्दबाजी करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। पुराने काम से फायदा मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में अपना काम समय पर करें। दूसरों की बातों में ज्यादा दखल न दें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मां या किसी बड़े से हल्की नोकझोंक हो सकती है। बात को बढ़ाने से बचें। पैसों को लेकर बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। आज धैर्य ही आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा। मिथुन राशि- आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। ये आगे काम आ सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी। कोई छोटी अच्छी खबर मिल सकती है। मन हल्का रहेगा। दोस्तों से बात होगी या मिलने का प्लान बन सकता है। काम के बीच-बीच में राहत के पल मिलेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बस ज्यादा खर्च से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन भागदौड़ कम रखें। कर्क राशि- आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। एक साथ कई बातें दिमाग में चलेंगी। काम का दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक होगा। घर के मामलों में ध्यान देना पड़ेगा। परिवार को समय दें। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला आज न लें। दिन के दूसरे हिस्से में स्थिति बेहतर लगेगी। शाम तक मन हल्का हो जाएगा। नींद पूरी करना जरूरी है। सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। जो काम अटका था, उसमें हलचल दिखेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे। आपका असर आसपास के लोगों पर दिखेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। जरूरी चीजों पर ही पैसा लगाएं। रिश्तों में सब ठीक रहेगा। दिन कुल मिलाकर पॉजिटिव रहेगा। कन्या राशि- आज काम ज्यादा रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। थकान महसूस होगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपके काम की सराहना हो सकती है। पैसों को लेकर सतर्क रहें। बेवजह खर्च से बचें। दिन के अंत में राहत मिलेगी। तुला राशि- आज प्लानिंग के साथ काम करना जरूरी है। जल्दबाजी करेंगे तो नुकसान हो सकता है। ऑफिस में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। आपके आइडिया काम आ सकते हैं, बस उन्हें सही तरीके से रखें। पैसों को लेकर सावधानी रखें। उधार देने या लेने से बचें। खान-पान पर ध्यान दें। दिन के अंत में राहत महसूस होगी। वृश्चिक राशि- आज दिन अच्छा रहेगा। नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं। आपके आइडिया लोगों को पसंद आएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मन खुश रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन मैनेज हो जाएगा। दिन पॉजिटिव रहेगा। धनु राशि- आज दिन संतुलित रहेगा। काम और घर दोनों ठीक से चलेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। कोई नया मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। मकर राशि- आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। छोटी बात भी विवाद में बदल सकती है। बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। काम में ध्यान बनाए रखें। फोकस टूट सकता है। पैसों को लेकर कोई रिस्क न लें। दिन के दूसरे हिस्से में हालात सामान्य हो जाएंगे। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। कुंभ राशि- आज दिन अच्छा रहेगा। काम में प्रगति दिखेगी। नए मौके सामने आ सकते हैं। उन्हें पहचानना जरूरी है। आत्मविश्वास बना रहेगा। आप मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। दिन आपके पक्ष में रहेगा। मीन राशि- आज थोड़ा कंफ्यूजन रह सकता है। कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। काम में धैर्य रखना जरूरी है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। दिन के अंत में चीजें साफ होने लगेंगी। अकेले समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा।

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं टीवी डिश एंटीना जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार सही स्थान और नियम

 वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर वस्तु की दिशा और स्थिति का सीधा असर वहां की ऊर्जा पर पड़ता है. आज के आधुनिक दौर में टीवी, डिश एंटीना और सेट टॉप बॉक्स जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें हर घर का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन इन्हें सही दिशा में लगाना भी उतना ही जरूरी है. सही दिशा में लगाए गए उपकरण न सिर्फ बेहतर सिग्नल देते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बनाए रखते हैं. वहीं, गलत दिशा में लगाए गए एंटीना या डिश कई बार मानसिक अशांति, बाधाओं और असंतुलन का कारण बन सकते हैं. टीवी एंटीना और डिश लगाने की सही दिशा वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा को सबसे स्थिर और शक्तिशाली दिशा माना जाता है. इसलिए टीवी डिश या एंटीना को इसी दिशा में लगाना सबसे उत्तम होता है. यह दिशा घर में स्थिरता, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने में सहायक होती है.  इसके अलावा, इस दिशा में लगाए गए एंटीना से सिग्नल की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहती है. अगर किसी कारण से दक्षिण-पश्चिम दिशा उपलब्ध नहीं है, तो पश्चिम दिशा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ध्यान रखें कि जिस स्थान पर डिश लगाई जाए वह थोड़ा ऊंचा हो, ताकि ऊर्जा का प्रवाह बाधित न हो और तकनीकी रूप से भी बेहतर परिणाम मिल सकें. किन दिशाओं से बचें वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा को बहुत पवित्र और आध्यात्मिक माना गया है, इसलिए इस दिशा में डिश या एंटीना लगाना उचित नहीं माना जाता. इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा, छत के बिल्कुल बीच में एंटीना लगाना भी सही नहीं होता, क्योंकि इससे ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है. इन बातों का भी रखें ध्यान     डिश एंटीना हमेशा मजबूत और स्थिर स्थान पर लगाएं, ताकि वह हिलता-डुलता न रहे.     टूटा, झुका हुआ या खराब एंटीना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है, इसलिए समय-समय पर उसकी जांच करते रहें.     तारों को उलझा हुआ या बेतरतीब न रखें, क्योंकि इससे ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित होता है.     छत और एंटीना के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, जिससे सकारात्मक वातावरण बना रहे.  

सफलता के लिए जीवन में अनुशासन और आजादी का सही तालमेल जरूरी

आजकल का युवा वर्ग आजादी का मतलब अनुशासनहीनता से लगाता है। जबकि लाइफ में अगर सक्सेजफुल होना है तो डिसिप्लिन का होना बेहद जरूरी है। अनुशासन केवल शिक्षा की उम्र तक ही जरूरी नहीं होती बल्कि इसे पूरी लाइफ अपने साथ रखना चाहिए। जिससे केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि रोजगार के समय भी आप सफल हो सकें। लेकिन दैनिक जीवन में पालन किया जाने वाला डिसिप्लिन आपको सक्सेजफुल बना सकता है। चलिए जानें कैसे अनुशासन में रहना फायदेमंद होता है और लाइफ में आगे बढ़ने में मदद करता है। अनुशासन और आजादी एक ही सिक्के के पहलू हैं अनुशासन और आजादी एक दूसरे के विपरीत नही हैं बल्कि ये एक सिक्के के ही पहलू हैं। अनुशासन और आजादी को बराबर मानना चाहिए। आगे जानें कैसे युवा आजादी को अनुशासनहीनता से जोड़ कर देखते हैं। सुबह उठने का रूटीन जब आप सुबह जल्दी और एक ही समय पर हर दिन जागते हैं तो आपको दैनिक क्रिया को करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। साथ ही आप सुबह काम पर जाने की जल्दी में नहीं होते। इससे हर काम पूरी तसल्ली और ठीक से कर पाते हैं। अगर आप आजादी का मतलब सुबह देर से उठना समझते हैं तो इससे दिनभर के काम अस्त-व्यस्त होते है। और अपना ज्यादातर समय बेकार के रोजमर्रा के कामों में बर्बाद कर देंगे।   मिलता है पर्याप्त समय जल्दी उठना, जल्दी सोना अनुशासन का ही एक पार्ट है। जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास पर्याप्त समय होता है। जिसे आप एक्सरसाइज या मेडिटेशन करके बिता सकते हैं। रोज की एक्सरसाइज आपकी सेहत को सही रखने में मदद करती है और बीमारियों से दूर रखती है। खाने का अनुशासन घर में मां हमेशा घर के बने शुद्ध खाने के खाने के लिए बोलती है। ये भी एक तरह का अनुशासन है। जिसे पालन करने से आप अपनी सेहत को बचाते हैं। आजादी का अर्थ आजकल युवा वर्ग मन मुताबिक खाने को खाने और स्मोकिंग, शराब, गुटखा की लत को समझते हैं। आप जितना शुद्ध फूड खाते हैं, शराब और स्मोकिंग से दूर रहते हैं, हेल्थ बनी रहती है और बीमार होने से बच जाते हैं। क्योंकि बीमार होने और रिकवर होने में जीवन का काफी सारा समय बेकार हो सकता है। जो आपको बाकी लोगों से पीछे कर देगा। समय का सदुपयोग जब आप दैनिक जीवन के कामों को पूरे डिसिप्लिन के साथ करते हैं तो आपके पास काफी सारा समय बचता है। जिसका सही इस्तेमाल किया जा सकता है। बचे समय में कुछ नया सीखा जा सकता है। जो आपकी लाइफ स्किल को बढ़ाएगा और लाइफ में सफल बनाने में मदद करेगा। डिसिप्लिन लाइफ में आप पॉजिटिव चीजों के बारे में सोचते हैं और अपनी ग्रोथ पर फोकस कर सकते हैं। अनुशासनहीनता ज्यादातर निगेटिव बातों को मन में जन्म देती है जो लाइफ को बर्बाद करने के लिए काफी होती है।

घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें और पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद दूर होगी दरिद्रता और बढ़ेगा धन

वास्तु शास्त्र में ऊर्जा को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हमारे आस-पास हर वस्तु अपने भीतर एक खास तरह की ऊर्जा रखती है, जिसका प्रभाव हमारे के जीवन पर पड़ता है। मान्यता है कि जहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसी कारण वास्तु विशेषज्ञ घर की संरचना और उसमें रखी वस्तुओं को संतुलित रखने की सलाह देते हैं। यदि घर वास्तु के अनुसार नहीं होता, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है, जबकि सही वास्तु वाला घर सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ शुभ वस्तुएं रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही यह उपाय करियर और व्यवसाय में उन्नति के मार्ग भी खोल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 शुभ चीजों के बारे में, जिन्हें घर में रखना लाभकारी माना गया है। श्रीमद् भगवद् गीता हिंदू धर्म में भगवद् गीता को अत्यंत पवित्र ग्रंथ माना जाता है और वास्तु में भी इसका विशेष स्थान है। घर में गीता रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। नियमित रूप से इसका पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और परेशानियां कम होती हैं।   चांदी का सिक्का वास्तु के अनुसार चांदी का सिक्का घर में रखना शुभ होता है। चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है, जो मन को शांत और स्थिर रखने में सहायक होता है। इसे तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।   पांच कौड़ियां शास्त्रों में कौड़ियों को मां लक्ष्मी से जुड़ा माना गया है। कहा जाता है कि इनकी उत्पत्ति समुद्र से हुई है, इसलिए इन्हें धन का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन पांच साबुत कौड़ियों को हल्दी लगाकर पूजा स्थान में रखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। हल्दी की गांठ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से है। जहां भगवान विष्णु का वास होता है, वहां मां लक्ष्मी भी निवास करती हैं। ऐसे में तिजोरी या धन स्थान पर हल्दी की गांठ रखने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

घर में कछुआ रखने से आती है धन-समृद्धि, जानें सही दिशा और धातु का नियम

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कछुए को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार यानी कि कछुए का रूप धारण कर समुद्र मंथन में मदद की थी। यही वजह है कि कछुए को साक्षात लक्ष्मी का प्रतीक और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। आजकल कुछ लोग घर की सजावट या वास्तु दोष दूर करने के लिए कछुआ रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा या गलत धातु का कछुआ आपके भाग्य को चमकाने के बजाय बिगाड़ भी सकता है? आइए जानते हैं कछुआ रखने के नियम, जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। सही धातु का चुनाव है जरूरी     पीतल या चांदी – अगर आप संतान सुख या करियर में उन्नति चाहते हैं, तो पीतल या चांदी का कछुआ रख सकते हैं।     क्रिस्टल या कांच का कछुआ – धन लाभ और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में क्रिस्टल का कछुआ रख सकते हैं।     मिट्टी का कछुआ – जीवन में स्थिरता और शांति के लिए मिट्टी का कछुआ पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। दिशा का रखें विशेष ध्यान     उत्तम दिशा – कछुआ रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर मानी गई है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की है, इसलिए यहां कछुआ रखने से धन में वृद्धि होती है।     अंदर की ओर मुख – कछुए का मुख हमेशा घर के मुख्य द्वार से अंदर की ओर होना चाहिए। अगर इसका मुख बाहर की तरफ होगा, तो घर की लक्ष्मी और बरकत बाहर चली जाएगी।     पानी का पात्र – कछुए को हमेशा कांच या धातु के किसी ऐसे बर्तन में रखें जिसमें थोड़ा पानी भरा हो। सूखा कछुआ रखना वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता। भूलकर भी न करें ये गलतियां     बेडरूम में न रखें – कछुआ एक सक्रिय ऊर्जा का प्रतीक है, इसे बेडरूम में रखने से मानसिक तनाव हो सकता है। इसे लिविंग रूम या पूजा घर में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा किचन में भी कछुआ रखने से बचना चाहिए।     जोड़े में न रखें – घर में हमेशा एक ही कछुआ रखना चाहिए। दो या दो से अधिक कछुए रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो सकता है।     साफ-सफाई – कछुए के पात्र का पानी नियमित रूप से बदलते रहें। गंदा पानी नकारात्मकता को आकर्षित करता है।