samacharsecretary.com

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स में अक्षय खन्ना की एंट्री और शुक्राचार्य के किरदार में पहचानना हुआ मुश्किल

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार से वाहवाही लूटने वाले अक्षय खन्ना खूब चर्चा में हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट भी धमाल मचा रहा है. पहले पार्ट में रहमान बलोच की हत्या हो जाती है, जिसके बाद दूसरे पार्ट में अक्षय के किरदार का मातम ही दिखाया गया है. ऐसे में फैंस बेहद एक्साइटेड हैं ये जानने के लिए कि अक्षय अब क्या कर रहे हैं. तो बता दें अक्षय अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं. इसमें उनका बेहद इंटरेस्टिंग कैरेक्टर है. असुर गुरू बने अक्षय रिपोर्ट्स हैं कि अक्षय खन्ना ने फिल्म महाकाली में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म में वे असुर गुरू शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. उनका लुक एक ऋषि जैसा होगा और इस अवतार में उन्हें पहचानना मुश्किल बताया जा रहा है. उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें वो बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी और बालों में नजर आ रहे थे. सफेद धोती पहने अक्षय की पहचान मुश्किल ही थी. फिल्म के मेकर्स पहले ही उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की बाकी शूटिंग के लिए अभी करीब 40 दिन का काम है, जो हैदराबाद में पूरा किया जाएगा. शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित की जा सकती है. अक्षय अक्सर नए-नए किरदार करने के लिए जाने जाते हैं. धुरंधर के रहमान डकैत के बाद शुक्राचार्य का इस किरदार का शिफ्ट उनकी छवि में नया एलिमेंट जोड़ता है.  डायरेक्टर ने शेयर की फोटो हाल ही में डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने सेट से अक्षय खन्ना के साथ उन्हें जन्मदिन विश करते हुए एक फोटो शेयर की. उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे अक्षय खन्ना सर. आप एक सच्चे कलाकार हैं, जो साबित करते हैं कि असली टैलेंट को शोर की जरूरत नहीं होती. आपकी स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार परफॉर्मेंस कमाल की है. आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है. हम जो बना रहे हैं, उसे दुनिया को दिखाने का इंतजार है. इस फिल्म में एक्ट्रेस भूमि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. महाकाली प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का हिस्सा है. इस फिल्म में पहली बार एक महिला सुपरहीरो को दिखाया जाएगा. बताया जा रहा है कि फिल्म में देवी काली को एक नए और अलग अंदाज में पेश किया जाएगा, जो पारंपरिक सुंदरता के मापदंडों को तोड़ता है. फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लूरु कर रही हैं और इसकी कहानी प्रशांत वर्मा ने लिखी है. प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स क्या है? प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स एक सुपरहीरो फिल्म सीरीज है, जिसकी शुरुआत 2024 में आई फिल्म हनुमान से हुई थी. इसमें तेजा सज्जा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म की कहानी हनुमंथु नाम के एक लड़के की है, जिसे एक दिव्य रत्न मिलता है और उसे भगवान हनुमान जैसी शक्तियां मिल जाती हैं. लेकिन एक दुश्मन भी उस रत्न की तलाश में होता है, जिससे उसके गांव पर खतरा मंडराता है. कहानी दिखाती है कि कैसे हनुमंथु अपने लोगों की रक्षा करता है. फिल्म के अंत में एक क्लिफहैंगर रखा गया था, जिससे इसके सीक्वल की भूमिका तैयार होती है. इसके सीक्वल जय हनुमान में भगवान हनुमान मुख्य किरदार में होंगे, जिसे ऋषभ शेट्टी निभाएंगे.3 title 2 tag

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा की जोड़ी, डायरेक्टर ने बताया क्यों किया गया चुनाव

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा की मां बनने के बाद, एक बार फिर छा गई हैं. एक्ट्रेस जल्द 'टॉक्सिक' से भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, जिसमें वो 'केजीएफ' वाले यश संग रोमांस करेंगी।  कियारा ने पहली बार एक कन्नड़ फिल्म में काम किया है, जो इंग्लिश में भी साथ शूट हुई है. ये एक पैन-इंडिया फिल्म है जो देशभर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी. कियारा को भी इस फिल्म से काफी फायदा मिलने वाला है. हाल ही में 'टॉक्सिक' की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने अपनी फिल्म में एक्ट्रेस को कास्ट करने पर बात की।  कियारा में क्या है खासियत? गीतू मोहनदास ने गलाटा प्लस को बताया कि कियारा उनकी फिल्म के लिए पहली और आखिरी पसंद थीं. उन्हें एक्ट्रेस की स्क्रीन प्रेजेंस काफी लुभाती है. कियारा बड़े पर्दे पर उन्हें एक इंसान का एहसास दिलाती हैं. गीतू का कहना है, 'कियारा ने जो किरदार निभाया है नादिया, वो एक साथ नाजुक और बहुत ताकतवर दोनों का एहसास लेकर चलती है. इसलिए शुरू से ही वो मेरी पहली और आखिरी पसंद थीं. उनकी जो स्क्रीन प्रेजेंस है, वो मुझे बहुत इंसानी और सच्ची लगती है. कभी-कभी सिनेमा लॉजिक से नहीं, बल्कि बस एक फीलिंग से शुरू होता है. और कियारा को कास्ट करना ठीक वैसी ही फीलिंग थी।  गीतू ने आगे कियारा के डेडिकेशन को भी सराहा. उनका कहना है कि एक्ट्रेस अपने किरदार में काफी पहले ढल जाती थीं, जो तारीफ के काबिल बात है. डायरेक्टर ने कहा, 'उनकी मेहनत सिर्फ दिखावा नहीं होती थी. वो शांत, डिसिप्लिन और दिल से सच्ची हैं. वो सिर्फ डायरेक्शन को नहीं सुनती थीं, बल्कि किरदार के इमोशन्स को बनाने में खुद भी साथ देती थीं. कैमरा शुरू होने से बहुत पहले ही वो उस किरदार के साथ अपने मन में रह चुकी होती हैं. लेकिन जो चीज उन्हें सबसे अलग बनाती है, वो है उनकी सीखने की चाह. उसकी वजह से फिल्म बनाना एक तरफा डायरेक्शन नहीं, बल्कि दोनों तरफ की बातचीत जैसा हो जाता है।  फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा के अलावा हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेज भी शामिल हैं. ये फिल्म 4 जून 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। 

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने एक हफ्ते में कमाए 1100 करोड़ और अब निशाने पर आमिर खान की दंगल

फिल्मी लवर्स के बीच इस वक्त हर किसी की जुबान पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) है। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में इतनी हलचल पैदा कर दी है बॉलीवुड से साउथ स्टार्स तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 की करण जौहर से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने तारीफ की। इस फिल्म की सफलता से हर कोई हैरान है। धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में एनिमल, जवान, पठान और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले आमिर खान अब आमिर खान ने भी धुरंधर 2 की सफलता के बारे में बात की है। हाल ही में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धुरंधर 2 का जिक्र किया। एक्टर ने बताया कि अभी तक उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह तारीफें सुन रहे हैं। अभी तक मैंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन मैं फिल्म की तारीफें सुन रहा हूं। धुरंधर 1 और धुरंधर 2 दोनों ही फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और मेरी तरफ से पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। क्या आमिर खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर 2? आमिर खान की फिल्म दंगल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ का कारोबार किया था। 10 साल बाद भी अभी तक कोई भी आमिर की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, लेकिन शायद धुरंधर 2 को लेकर उम्मीद है कि यह ऐसा कर सकती है। एक हफ्ते में धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ के पार चला गया है। अब देखते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म, दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं।

दिशा पाटनी का बैकलेस ड्रेस में हॉट लुक, देखकर रह जाएंगे हैरान, Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वो सिल्वर कलर की बैकलेस गाउन में नजर आ रही हैं। दिशा का बोल्ड लुक देखकर फैन्स की हार्टबीट तेज हो गई हैं. उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब दिशा पाटनी ने बैकलेस ड्रेस में तस्वीरें पोस्ट की हैं।  स्टाइल और ग्लैमर दिखाने की जब बात आती है तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस देश के साथ विदेश में भी जलवा दिखाकर नंबर- 1 बन जाती हैं। फिर चाहे मेट गाला का रेड कार्पेट हो या कोई फैशन वीक, भारतीय हसीनाएं एकदम शानदार कपड़े पहनी नजर आती हैं। न्यूयॉर्क फैशन वीक में भी धाक जमाने के लिए 33 साल की दिशा पटानी हुस्न का जलवा दिखाती नजर आईं। उन्होंने काली ड्रेस पहनी और एक बार फिर आउटफिट का वही डिजाइन चुना जो पहले भी कई बार चुन चुकी हैं। एक्ट्रेस की इंस्टा प्रोफाइन ऐसी फोटोज से भरी हुई हैं। दिशा जब भी फोटोशूट कराती हैं उनकी एक फोटो बैकलेस जरूर होती है, जिस पर लोग अपना दिल हार बैठते हैं।  सोचने वाली बात ये है कि आखिर क्या वजह है जो दिशा की अधिकतर फोटोज बैकलेस होती हैं. क्या वो फैन्स का अटेंशन पाने के लिए ऐसी फोटोज पोस्ट करती हैं?        वजह जो भी हो लेकिन दिशा को अपनी बोल्ड फोटोज से फैन्स की वाहवाही लूटना बखूबी जानती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 61 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर अदा पर मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं। 

एक महीने बाद खुला प्यार का खजाना: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने शेयर कीं खास यादें

मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है। साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की केमिस्ट्री पहले ही फैंस के बीच काफी पसंद की जाती रही है, और अब शादी के बाद उनका हर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी के एक महीने पूरे होने पर खास अंदाज में जश्न मनाया और कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर सभी को सरप्राइज दे दिया। रश्मिका मंदाना ने अनदेखी तस्वीरों के साथ जताया आभार रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी से जुड़े खास पलों की झलक दिखाई। इन तस्वीरों में उनके ज्वेलरी डिजाइनर, वेडिंग प्लानर और करीबी दोस्तों के साथ बिताए यादगार पल शामिल थे। उन्होंने इमोशनल नोट में लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि शादी को एक महीना हो गया है। उन्होंने उन सभी महिलाओं का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस पूरे सफर में उनका साथ दिया और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। विजय देवरकोंडा का खास मैसेज वहीं विजय देवरकोंडा ने भी अपनी तरफ से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए जिंदगी के खास पलों पर बात की। उन्होंने लिखा कि जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो बहुत खास होते हैं और हमेशा याद रह जाते हैं। उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी शादी को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई। विजय ने यह भी कहा कि अब वह और रश्मिका फिर से अपने काम में व्यस्त हो रहे हैं, लेकिन इन यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे। उदयपुर में हुई थी शाही शादी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक भव्य समारोह के दौरान शादी की थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। फैंस लुटा रहे प्यार शादी के बाद से यह कपल लगातार अपनी वेडिंग फंक्शन्स की झलक फैंस के साथ शेयर कर रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कुल मिलाकर, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ये अनदेखी तस्वीरें उनके खूबसूरत रिश्ते और यादगार पलों की झलक देती हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।  

ईद के बाद शूरा खान ने दिखाई बेटी की क्यूट झलक, पायल पहने अरबाज की नन्ही लाडली ने जीता दिल

मुंबई, अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने ईद के बाद बेटी सिपारा की क्यूट झलक शेयर की है। पायल पहने नन्ही बच्ची का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने हाल ही में अपनी बेटी सिपारा की एक बेहद प्यारी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। ईद के कुछ दिनों बाद सामने आई इस तस्वीर में नन्ही सिपारा का ट्रेडिशनल लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। पायल पहने दिखी शूरा खान की लाडली शूरा खान द्वारा शेयर की गई फोटो में उनकी बेटी के चेहरे की झलक तो नहीं दिखाई गई, लेकिन पैरों में पहनी हुई पायल ने सभी का ध्यान खींच लिया। तस्वीर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिपारा को ईद के मौके पर पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहनाया गया था। पैरों में घुंघरुओं वाली पायल उनके लुक को और भी क्यूट बना रही थी। शूरा ने इस फोटो के साथ कैप्शन में “Eid Vibes” लिखा, जो इस खास मौके की खूबसूरती को बयां करता है। पोस्ट पर सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार इस तस्वीर पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। रिद्धिमा पंडित और महीप कपूर समेत कई सितारों ने कमेंट कर सिपारा पर प्यार बरसाया। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस क्यूट झलक को देखकर खुश नजर आए और बच्ची की तारीफ करते नहीं थके। सिपारा अरबाज खान और शूरा खान की पहली संतान हैं। शूरा ने 5 अक्टूबर 2025 को मुंबई के खार स्थित हिंदूजा अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, अरबाज पहले से एक बेटे अरहान खान के पिता हैं, जो उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से हैं। अरबाज खान का शादी से लेकर पैरेंटहुड तक ऐसा रहा सफर अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इस खास मौके पर उनके बेटे अरहान ने गिटार बजाकर माहौल को और यादगार बना दिया था। शूरा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और उनकी मुलाकात अरबाज से फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। हालांकि, शूरा अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखा रही हैं, लेकिन वह समय-समय पर सिपारा की झलकियां शेयर करती रहती हैं। कुल मिलाकर, सिपारा की यह नई तस्वीर एक बार फिर साबित करती है कि स्टार किड्स की छोटी-सी झलक भी सोशल मीडिया पर छा जाने के लिए काफी होती है।  

रामायण का नया सरप्राइज: 02 अप्रैल को रिवील होगा ‘राम’ का लुक

मुंबई,  फिल्मकार नमित मल्होत्रा की आने वाली फिल्म रामायण की अगली झलक ‘राम’ 02 अप्रैल को रिवील होगी। रामायण 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे एक भव्य सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में ग्लोबल स्तर पर बनाया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह दो भागों में आने वाली महाकाव्य फिल्म दुनिया भर के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को साथ लेकर एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट बनने की तैयारी में है। इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए नमित मल्होत्रा ने 27 मार्च को मनाई जा रही राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रामायण के इस सफर के पीछे की कहानी बताई और साथ ही एक बड़ा अपडेट भी रिवील किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,शुभ राम नवमी।यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है, और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, जिससे हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके।हम अगली झलक ‘राम’ को 02 अप्रैल को, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक भव्य वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे।आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।” फिल्म रामायण ने रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे, सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा, आठ बार ऑस्कर जीत चुकी डीएनइजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनाई जा रही रामायण को एक पाथब्रेकिंग सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में देखा जा रहा है। यह दो भागों में आने वाली फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स पर रिलीज होगी, जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा।  

जन्मदिन पर फैंस को तोहफा: राम चरण बने ‘पेड्डी पहलवान’

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म पेड्डी से ‘पेड्डी पहलवान’ लुक हुआ रिलीज हो गया है। फिल्म पेड्डी 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। अब मेकर्स ने शानदार कंटेंट ‘पेड्डी पहलवान’ रिलीज किया है, जिसमें राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन दिखाया गया है, और यह इंडस्ट्री के बेहतरीन ट्रांजिशन्स में से एक नजर आता है। पेड्डी पहलवान में राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन काफी यूनिक है। यह उनके फैंस के लिए किसी बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट से कम नहीं है। आरआरआर के बाद उनका यह नया अवतार बेहद एक्साइटिंग लग रहा है। इससे पहले हमने आरआरआर में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा था, और अब एक बार फिर उन्होंने खुद को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया है। यह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन्स में से एक कहने लायक है। वेंकट सतीश किलारु द्वारा उनके बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस मिथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज के लिए तैयार है।  

Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया नए अंदाज में, पहली झलक हुई जारी

मुंबई  'हैरी पॉटर' एक ऐसी नोवल है, जिसे अधिकतर कई लोगों ने जाना और पढ़ा है. हैरी पॉटर की काल्पनिक दुनिया, जहां बच्चा-बच्चा जादू जानता है, उसे काफी पसंद किया गया है. जेके.रोलिंग ने इसपर सात किताबें लिखी हैं, जिसे फिल्मों के रूप में भी हमारे सामने पेश किया गया. 'हैरी पॉटर' फिल्म सीरीज काफी सफल भी रही और अब इसे वेब सीरीज के रूप लाया जा रहा है।  छोटे पर्दे पर दिखेगा हैरी पॉटर का जादू 'वॉर्नर ब्रदर्स' हैरी पॉटर की तिलिस्मी दुनिया को छोटे पर्दे पर लाने वाले हैं, जिसका पहला टीजर हमारे सामने आ चुका है. 'हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन', 'हैरी पॉटर' सीरीज का पहला सीजन होगी, जो हैरी की शुरुआती दुनिया को हमारे सामने विस्तार से दिखाएगी. टीजर की शुरुआत फिल्म की ही तरह उसके स्कूल से होती है, जहां उसे बाकी बच्चे तंग करते हैं. यहां तक कि उसकी आंटी भी उसे कोसती है कि वो कोई खास बच्चा नहीं है।  इसके बाद हैरी की कहानी में बदलाव तब आता है जब उसे हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में भर्ती होने का लेटर आता है. आगे उसकी मुलाकात हैग्रिड से होती है, जो उसे हॉगवर्ट्स लेकर जाता है. इस टीजर ने कई 'हैरी पॉटर' फैंस की पुरानी यादों को ताजा करने का काम किया है. वो ये देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन में फिल्म से अलग क्या खास होने वाला है. ये सीरीज दुनियाभर में क्रिसमस 2026 को स्ट्रीम होगी, जिसे इंडिया में उम्मीद है कि जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।  क्या है नई 'हैरी पॉटर' सीरीज की कास्ट? 'हैरी पॉटर' फिल्म सीरीज की कास्ट आज भी लोगों के मन में कहीं ना कहीं बसी हुई है. उन्होंने जो छाप आज से करीब एक दशक पहले ऑडियंस के मन में छोड़ी थी, वो मिटाना आसान तो नहीं है. एमा वॉटसन, रुपर्ट ग्रिंट, डेनियल रेडक्लिफ की तिगड़ी आज भी हर किसी को याद है. मगर 'हैरी पॉटर' सीरीज की जो नई कास्ट सामने आई है, वो भी दमदार लग रही है. इस बार हैरी का किरदार डोमिनिक मैकलाफलिन निभाएंगे।  वहीं उसके दोस्त के रूप में अराबेला स्टैंटन, हरमाइन ग्रेंजर बनी हैं और अलास्टेयर स्टाउट रॉन वीजली का रोल प्ले कर रहे हैं. निक फ्रॉस्ट, इस सीरीज में रूबियस हैग्रिड बने हैं. एल्बस डंबलडोर के रोल में इस बार जॉन लिथगो नजर आएंगे।   

इस शुक्रवार OTT पर धमाका, 6 नई रिलीज के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट

मुंबई 27 मार्च का दिन ओटीटी लवर्स के लिए खास होने वाला है। इस दिन अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। अगर आपने ‘धुरंधर 2’ थिएटर में देख ली और आप इस वीकेंड घर पर बैठकर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है। इस लिस्ट में फिल्म/सीरीज के नाम के साथ-साथ उनका ट्रेलर भी एम्बेड किया है। ये एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जिसकी शुरुआत ही काफी शॉकिंग तरीके से होती है। एक पहाड़ी के पास कटा हुआ सिर मिलता है। पुलिस इस केस की जांच शुरू करती है और मुथु नाम के शख्स की जिंदगी के ऐसे राज खुलते हैं, जो काफी चौंकाने वाले होते हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति, मिलिंद सोमन और सुदेव नायर नजर आएंगे। बीटीएस: द रिटर्न ओटीटी – नेटफ्लिक्स अगर आप BTS के फैन हैं तो ये आपके लिए है। इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी मिलिट्री सर्विस के बाद की कहानी दिखाई गई है। इसमें उनके नए एल्बम ‘Arirang’ के बनने के पीछे की कहानी भी बताई गई है। मर्दानी 3 ओटीटी – नेटफ्लिक्स रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 76.20 करोड़ रुपये और भारतीय बॉक्स ऑफिस से 51.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। काट्टान ओटीटी – जी5 ये एक सस्पेंस से भरी जांच-पड़ताल वाली कहानी है, जो शुरुआत से ही लोगों को चौंका देती है. एक पहाड़ी इलाके में कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस केस की जांच करती है. इस दौरान मुथु नाम के व्यक्ति की जिंदगी के कई छिपे सच सामने आते हैं. फिल्म में विजय सेतुपति, मिलिंद सोमन और सुदेव नायर अहम भूमिकाओं में हैं. हाउस ऑफ डेविड सीजन 2 ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो इस सीजन में डेविड की कहानी और आगे बढ़ती है। राजा शाऊल का राज कमजोर पड़ता है और सत्ता की लड़ाई तेज होती है। फॉर ऑल मैनकाइंड सीजन 5 ओटीटी – एप्पल टीवी+ ये कहानी साल 2012 की है। इसमें दिखाया जाता है कि मंगल ग्रह पर इंसानों की कॉलोनी बस चुकी है। लेकिन अब पृथ्वी और मंगल के लोगों के बीच टकराव शुरू हो गया है।